Aaj Tak Radio

Iti Itihaas

Listen Podcast 'Iti Itihas' With Nitin Thakur in Hindi who will narrate the plethora of fascinating, shocking and startling historical occurrences in a span of just two to two and a half minutes. In this podcast,Our host  will narrate the chronical and archived facts in the form of short stories. The stories may concern a war, tragic downfall of a leader, a conspiracy hatched in a king's court, or an uncanny obsession of a famous performer. We will weave a show about every intriguing event you should be aware of. 'इति इतिहास' हमारा इतिहास का पॉडकास्ट है जिसमें हमारे होस्ट नितिन ठाकुर आपके लिए...

Não deixe de visitar o site do podcast e apoiar quem o produz: www.aajtak.in

Autor

Aaj Tak Radio

Categoria

History

Site do podcast

www.aajtak.in

Último episódio

8 de jun de 2025

Onde ouvir?

Podcasts no app Replaio Radio Em breve

Os podcasts estão chegando ao app. Instale agora e seja o primeiro a descobrir um jeito totalmente novo de curtir podcasts

Baixe no Google Play Instale grátis Android 5 mi+ downloads · nota 4,8 iOS em breve

Episódios

स्टंट का बादशाह हुडिनी कैसे अपने एक फैन के मुक्के से मरा?: इति इतिहास, Ep 83 13.01.2024

लंदन में एक जादूगर हुआ हैरि हुडिनी. जादू की दुनिया को उसने हजारों स्टंट दिए. कई फर्जी बाबाओं की पोल भी खोली. वो लन्दन में एक बार जेलर से मिलने पहुंचा और उससे कहा कि मुझे हथकड़ी लगाओ और अपनी सबसे मजबूत जेल में डाल दो, मैं बाहर आ जाऊंगा. हुआ भी ऐसा. मजबूत हथकड़ी और जेल की मजबूत सलाखों के बावजूद मिनटों के अंदर हुडिनी बाहर निकल आया. लेकिन क्या आप जानते हैं ये जादूगर मरा कैसे? अपने एक फैन के एक मुक्के से...

मछलियों और जानवरों की आंत से क्यों बनते थे Condom: इति इतिहास, Ep 82 07.01.2024

बीते साल साउथ दिल्ली के एक बंदे ने 9940 कॉन्डोम ऑनलाइन ऑर्डर किए. कंपनी ने इश्तेहार लगवा दी. आई होप भाई, इसे गर्म पानी में उबालकर नशे नहीं करता होगा. ख़ैर, कॉन्डोम का इस्तेमाल क्यों होता है, ये तो आपको पता ही होगा, लेकिन आप शायद नहीं जानते होंगे कि इसका इतिहास हज़ारों साल पुराना है और एक वक्त ऐसा भी था जब कॉन्डोम मछलियों और जानवरों की आंत से बनते थे. सुनिए पूरी कहानी 'इति इतिहास' में. प्रोड्यूसर - क...

पुर्तगाल का वो सीरियल किलर जिसका कटा सिर म्यूजियम में रखा है?: इति इतिहास, Ep 81 06.01.2024

पुर्तगाल में एक आदमी का सिर 178 साल से रखा है. और वो भी कोई महान आदमी नहीं था. सीरियल किलर था जिसने सौ से ज़्यादा लोगों को मारा. आखिर एक सीरियल किलर के सिर का इतना जतन क्यों किया जा रहा है? सुनिए 'इति इतिहास' में नितिन ठाकुर के साथ.  प्रड्यूसर: रोहित त्रिपाठी  साउंड मिक्सिंग: नितिन रावत 

यहूदियों से नफ़रत करने वाला हिटलर उन्हीं का वंशज था?: इति इतिहास, Ep 80 31.12.2023

हिटलर यहूदियों से बहुत नफरत करता था और जर्मनी को विशुद्ध आर्यन राष्ट्र बनाना चाहता था. इसीलिए होलोकास्ट में उसने 60 लाख यहूदियों को मरवा दिया था. लेकिन कई लोगों का चौंकानेवाला दावा है कि हिटलट खुद यहूदी और अफ्रीकनों का वंशज था. तो जर्मनी के इस तानाशाह की फैमिली ट्री को लेकर क्या विवाद है, उसके पूर्वजों की कहानी क्या है, सुनिए 'इति इतिहास' के इस एपिसोड में नितिन ठाकुर से. साउंड मिक्स- कपिल देव सिंह

एक सुअर की मौत पर क्यों भिड़ गए अमेरिका और ब्रिटेन?: इति इतिहास, Ep 79 30.12.2023

इतिहास पर नज़र डालें तो गिने चुने कुछ साल मिलेंगे जब दुनिया में कहीं जंग नहीं हुई. अक्सर युद्ध की बड़ी वजहें होती हैं, लेकिन कई बार बेहद छोटी बातों पर ही जंग हो जाती है. एक ऐसा ही युद्ध है जिसे पिग वॉर नाम से जाना जाता है. एक सूअर की वजह से अमेरिका और ब्रिटेन के बीच खूनी जंग छिड़ने वाली थी. सुनिए ये दिलचस्प क़िस्सा 'इति इतिहास' में नितिन ठाकुर से. प्रड्यूसर: कुमार केशव साउंड मिक्सिंग: सचिन द्विवेदी

दुनिया का सबसे अमीर शख़्स जिसके आगे आज के धन्ना सेठ पानी मांगते: इति इतिहास, Ep 78 24.12.2023

दुनिया के सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में कौन टॉप पर है, इसकी चर्चा अक्सर होती है. एलन मस्क, जेफ बेजोस, वॉरेन बफेट, मार्क ज़करबर्ग जैसी हस्तियों के नाम इस फ़ेहरिस्त में शुमार हैं. लेकिन आपको कहा जाए कि आज से एक हज़ार साल पहले एक राजा ऐसा था जिसके पास इन सबकी संपत्तियों से भी कई गुना ज्यादा दौलत और जायदाद थी. हज यात्रा के दौरान उसने इतना सोना लुटाया कि बड़े बड़े देश भौंचक्के रह गए. कौन था वो राजा और क्या ह...

गावस्कर का फ़ेवरेट क्रिकेटर, जिसका फैन नामी डकैत था: इति इतिहास, Ep 77 23.12.2023

इंडिया में क्रिकेट को खेल से कहीं आगे...एक धर्म माना जाता है और इंडियन क्रिकेटर्स को उनके फैन्स भगवान से कम नहीं समझते. लेकिन 'इति इतिहास' के इस एपिसोड में कहानी उस दौर की जब क्रिकेटर्स के फैन क्लब नहीं होते थे. मगर उनके चाहने वालों की कमी नहीं थी. लोग तब भी उन्हें दीवानगी की हद तक चाहते थे. ऐसे ही अस्सी के दशक में एक क्रिकेटर हुए, जिनका फैन एक नामी डकैत था. जेल में बंद होते हुए भी उसने अपने फ़ेवरे...

नाज़ी जिसने हिटलर के खिलाफ जा कर यहूदियों की जान बचाई: इति इतिहास, Ep 76 17.12.2023

शिंडलर 1908 में पैदा हुए कैथलिक बिज़नेसमैन थे. नाज़ी पार्टी के मेंबर भी. जब हिटलर ने पोलैंड जीता तो शिंडलर ने वहां तामचीनी की एक कंपनी सस्ते में खरीद ली. इन कंपनियों में लेबर कैंप में रखे गए यहूदियों को मुफ्त काम करने को मजबूर किया जाता था. शिंडलर ने भी ऐसा किया. लेकिन कुछ वक्त बाद ऐसा क्या हुआ कि यही यहूदी शिंडलर को बेहद पसंद करने लगे, सुनिए इति इतिहास में. साउन्ड मिक्स: सचिन द्विवेदी

फिलीपींस से The Beatles को भागकर दिल्ली क्यों आना पड़ा था: इति इतिहास, Ep 75 16.12.2023

द बीटल्स - नामी गिरामी रॉक बैंड, किसी ज़माने में इसका जलवा पूरी दुनिया में था. अलग-अलग देशों में इसके बड़े बड़े कॉन्सर्ट होते थे, जिसमें भारी भीड़ उमड़ती थी. और आज भी इसके गाने का नशा किसी पुरानी शराब जैसा है. लेकिन एक बार फिलीपींस में इस बैंड को भयंकर प्रोटेस्ट का सामना करना पड़ा था और इसके मेंबर्स को जान बचाकर दिल्ली भागना पड़ा. ऐसा क्यों हुआ, सुनिए पूरी कहानी, 'इति इतिहास' के इस एपिसोड में नितिन ठाकुर...

दुनिया की सबसे पहली कहानी का रहस्य क्या है?: इति इतिहास, Ep 74 10.12.2023

कहानी पसंद हैं ना आपको. तो बताइए दुनिया की सबसे पुरानी कहानी कौन सी है. कई लोग कहेंगे एपिक ऑफ गिलगमेश. लेकिन आर्कियोलोजिस्ट कह रहे हैं ये जवाब गलत है.दुनिया की सबसे पहली कहानी का रहस्य सुनिए इस पॉडकास्ट में.

शाही घोड़ा जिसके मनोरंजन के लिए नृत्य करती थी महारानी: इति इतिहास, Ep 73 09.12.2023

अपने पेट्स से लोग बच्चों की तरह प्यार करते हैं, काफी केयर करते हैं. लेकिन रोम के एक सम्राट ने अपने घोड़े की चाहत में सारी हदें पार कर दी. उसके रहने के लिए महल, खाने के लिए उत्तम प्रबंध और पहनने के लिए शाही कॉलर दिया गया. उसके मनोरंजन की भी व्यवस्था की गई. इसके अलावा उसे सीनेट का मेंबर तक बनाया गया और भारी-भरकम सैलरी दी जाती थी. 'इति इतिहास' के इस एपिसोड में नितिन ठाकुर से सुनिए ये कहानी.

क्रिसमस सेलिब्रेशन का हिस्सा कैसे बना एक पेड़?: इति इतिहास, Ep 72 03.12.2023

क्रिसमस सुनते ही आपको सजाधजा वो क्रिसमस ट्री याद आता है ना...उस पर लाइट लगी होती हैं, टॉफियां भी, रिबन भी. लेकिन आपको मालूम है कि ये ट्री क्रिसमस का हिस्सा बना कैसे? कहाँ से इस ट्रेंड की शुरुआत हुई, कौन इसके पीछे था और इतना पॉपुलर कैसे हुआ, सुनिए 'इति इतिहास' के इस एपिसोड में नितिन ठाकुर से.

Einstein की मौत के बाद उनका दिमाग़ चुराया और उसके टुकड़े टुकड़े कर दिए: इति इतिहास, Ep 71 02.12.2023

नोबेल पुरस्कार विजेता और महान वैज्ञानिक अल्बर्ट आइंस्टीन (Albert Einstein) का जीवन उपलब्धियों से भरा है. उनके बारे में कहा जाता है कि वो अपने समय से काफ़ी आगे थे और इसका कारण था उनका इंटेलिजेंट दिमाग़. लेकिन क्या आपको पता है कि आइंस्टीन की इच्छा के विपरीत और उनके परिजनों की इजाज़त के बिना ही मौत के बाद उनका दिमाग़ चुरा लिया गया? फिर उसे छिपा कर रखा गया और दिमाग़ के कई टुकड़े भी किए गए? ये सब किसने और क्...

अमेरिका की सीक्रेट आर्मी जिसने हिटलर के हजारों सैनिकों को ठग लिया था: इति इतिहास, Ep 70 26.11.2023

फिल्मों में हमने ये कहानी सुनी है कि कुछ सौ लोगों की सेना ने दुश्मन सेना को अपने कौशल से इस धोखे में रखा कि हमारी संख्या अधिक है लेकिन सेकेंड वर्ल्ड वॉर में अमेरिका ने ऐसा असल में किया. महज 1 हजार सैनिकों ने हिटलर के हजारों सैनिकों को ठग लिया. सुनिए पूरी कहानी 'इति इतिहास' के इस एपिसोड में .

अमेरिकी शख़्स जिसने हिमाचल प्रदेश को सेब उगाना सिखाया: इति इतिहास, Ep 69 25.11.2023

हिमालय की गोद में बसा हिमाचल प्रदेश, इंडिया का फ्रूट बास्केट कहलाता है. यहां के सेब देश-दुनिया में मशहूर हैं. लेकिन, क्या आप जानते हैं कि जिस सेब ने हिमाचल को नई पहचान दिलाई, लाखों लोगों को रोज़गार देकर सूबे की इकोनॉमी को मजबूती दी, वो असल में एक अमेरिकी नागरिक की देन है. कौन था वो शख़्स और क्या है हिमाचल में सेब की बागबानी शुरू होने की दिलचस्प कहानी, सुनिए 'इति इतिहास' के इस एपिसोड में नितिन ठाकुर...

हर बार डूबते जहाज पर सवार ये लड़की कैसे बच जाती थी?: इति इतिहास, Ep 68 19.11.2023

आज से लगभग 111 साल पहले टाइटेनिक जहाज डूबा था. 1500 से ज्यादा लोग मारे गए लेकिन इसी हादसे में एक महिला बच गई थी जो ताजिंदगी ऐसी दुर्घटनाओं में ऐसे ही बचती रही. दुनिया आज उसे मिस अनसिंकेबल नाम से जानती है, यानी कभी न डूबने वाली महिला. सुनिए उसकी कहानी 'इति इतिहास' के इस एपिसोड में.

नेहरू का वो बड़ा फैसला जिसने इंडियन क्रिकेट को बचा लिया: इति इतिहास, Ep 67 18.11.2023

क्रिकेट की दुनिया में हर लिहाज से आज इंडिया की धमक है. लेकिन हमेशा ऐसा नहीं था. ख़ासकर जब भारत आज़ाद हुआ तो बाक़ी चुनौतियों के साथ एक बड़ा चैलेंज था ICC में अपनी सदस्यता बनाये रखना. चूँकि आज़ाद मुल्क होने के नाते इंडिया की मेम्बरशिप को इम्पीरियल क्रिकेट कॉन्फ्रेंस (ICC) को नए सिरे से देख रहा था. उस वक़्त भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू का एक फैसला इंडियन क्रिकेट को बड़ा फ़ायदा पहुंचा गया....

चूहे मारने की दवा खाई और ओलंपिक मैराथन में फर्स्ट आ गया: इति इतिहास,Ep 66 12.11.2023

ओलंपिक खेल और खिलाड़ियों का सबसे बड़ा प्लेटफ़ॉर्म होने की वजह से हमेशा चर्चा में रहा है, लेकिन साल 1904 का ओलंपिक इसमें हुए पागलपन के लिए जाना जाता है. कहानी मैराथन के खेल से शुरू होती है. कुल 32 खिलाड़ियों ने दौड़ शुरू की. लेकिन पहुंचे सिर्फ 14.सुनिए पूरी कहानी ‘इति इतिहास’ के इस एपिसोड में. साउंड मिक्स – नितिन रावत

मिग-21 चोरी करने के 'ऑपरेशन डायमंड' को इज़राइल ने कैसे अंजाम दिया: इति इतिहास, Ep 65 11.11.2023

चोरी की घटनाएं काफी सामान्य हैं, लेकिन चुराना प्लेन हो और वो भी किसी दूसरे देश से तो प्लान और रिस्क दोनों बड़ा होता है. लेकिन साठ के दशक में ऐसा रिस्क इज़राइल की एजेंसी मोसाद ने लिया, रूस की मिग-21 फाइटर जेट चुराने का. मिशन का नाम रखा गया - ऑपरेशन डायमंड. कैसे इजराइल ने इस मिशन को अंजाम दिया, इस दौरान किस तरह की चुनौतियों का सामना करना पड़ा और मिग-21 चुराकर क्या हासिल किया, सुनिए 'इति इतिहास' के इस ए...

इस लड़की ने नींद के मामले में कुंभकर्ण का रिकॉर्ड तोड़ दिया: इति इतिहास, Ep 64 05.11.2023

एक कुम्भकर्ण जी थे जो साल में 6 महीने सोते थे. एक आज के लोग हैं 6 घण्टे भी नींद मयस्सर नहीं. लेकिन स्वीडन में कैरोलीना ऑलसॉन ने कुम्भकर्ण का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया और 32 साल सोती रही.सुनिए पूरा किस्सा इस एपिसोड में. प्रोड्यूसर - कुमार केशव साउंड मिक्स - नितिन रावत

मासूम खरगोशों से डरकर क्यों भागा था नेपोलियन बोनापार्ट?: इति इतिहास, Ep 63 04.11.2023

नेपोलियन बोनापार्ट, फ्रांस का महान योद्धा जिसने अपने जीवनकाल में न जाने कितने युद्ध जीते, कितने ही शक्तिशाली साम्राज्यों को धूल चटा दी. अपनी वीरता की कहानियों के बदौलत इतिहास के पन्नों में नेपोलियन आज भी ज़िंदा है. लेकिन शूरवीर कहालाने वाला नेपोलियन एक बार मासूम दिखने वाले खरगोशों को पीठ दिखाकर क्यों भागा था, ये कहानी बहुत कम लोगों को पता है. 'इति इतिहास' के इस एपिसोड में वो क़िस्सा नितिन ठाकुर से....

पटेल ने अपने पासपोर्ट-टिकट पर बड़े भाई को लंदन क्यों भेजा था: इति इतिहास, Ep 62 29.10.2023

आज़ाद भारत को एकजुट करने का श्रेय सरदार वल्लभभाई पटेल को जाता है. 31 अक्टूबर 1875 को गुजरात के खेड़ा जिले में पैदा हुए सरदार पटेल का शुरूआती जीवन कैसा था, मैट्रिक पास करने में उन्हें 22 बरस क्यों लगे, वकालत की पढ़ाई करने ख़ुद के टिकट पर अपने बड़े भाई को उन्होंने इंग्लैंड क्यों भेज दिया था? सियासी और कूटनीतिक मामलों में माहिर सरदार पटेल के वकील बनने की दिलचस्प कहानी, सुनिए 'इति इतिहास' के इस एपिसोड मे...

इजिप्ट के राजा की वो सनक जिसकी चर्चा हज़ारों साल बाद भी है: इति इतिहास, Ep 61 28.10.2023

देश-दुनिया के सम्राटों, महाराजाओं और शहंशाहों ने अपने-अपने वक्त में कई उटपटांग फैसले लिए हैं. लेकिन ईजिप्ट के किंग पेपी सेकंड ने मधुमक्खियों से परेशान होकर जो किया, वो सुनकर आप हैरान रह जाएंगे. सुनिए पूरी कहानी 'इति इतिहास; में नितिन ठाकुर से. प्रड्यूस- रोहित त्रिपाठी साउंड मिक्सिंग- नितिन रावत

96 साल पुरानी इंडियन ट्रेन जिसमें पहली बार AC डिब्बे जोड़े गए: इति इतिहास, Ep 60 22.10.2023

अंग्रेज़ों ने देश में रेल ट्रांसपोर्ट का नेटवर्क बिछाया और आज यही रेलवे देश की लाइफलाइन कहलाती है. इंडिया में पहली ट्रेन 1853 में मुंबई और ठाणे के बीच चली थी. लेकिन क्या आप जानते हैं कि पहली बार किस ट्रेन में AC कोच जोड़े गए, ये एसी काम कैसे करता था और इस ट्रेन की पूरी कहानी क्या है, सुनिए 'इति इतिहास' के इस एपिसोड में नितिन ठाकुर से. प्रड्यूसर: कुमार केशव साउंड मिक्सिंग: सचिन द्विवेदी

पत्रकार जिसकी क़ब्र पर मुराद लेकर पहुंचती हैं लड़कियां: इति इतिहास, Ep 59 21.10.2023

पेरिस, फ़्रांस की राजधानी जहाँ तीन करोड़ से ज़्यादा लोग हर साल घूमने आते हैं. कई मशहूर जगहें हैं यहां घूमने-देखने के लिए. लेकिन आपको ये जानकर हैरानी होगी कि विक्टर नॉयर (Victor Noir) नाम का एक आम आदमी भी है, जिसकी कब्र पर लाखों लोग आते हैं और इनमें ज़्यादातर लड़कियां होती हैं. तो कौन था ये शख़्स जिसकी मज़ार पर महिलाओं का मेला लगता है और यहाँ जाने से कौन सी मुरादें पूरी होती हैं, सुनिए 'इति इतिहास' के...

Ouça o podcast Iti Itihaas no Replaio

Rádio e podcasts em um só app - grátis e sem cadastro. Instale hoje e não perca o lançamento

Baixe no Google Play

O Replaio não é o publicador dos podcasts; os nomes dos programas, as capas e o áudio pertencem aos seus autores e são distribuídos por feeds RSS públicos