Aaj Tak Radio

Gyaan Dhyaan

Gyaan Dhyaan is a Hindi podcast by Aaj Tak Radio on general knowledge, education, trivia and history in the form of explainers. Aasmaan kyu hai neela, paani kyu geela geela, gol kyu hai dharti. For more such questions come to this window of Gyaan. Simple explainers on complex issues and trivia—designed for you. It could be related to science, history, sociology, general awareness and all possible fields. ये हमारी वो खिड़की है, जहां से ज्ञान का प्रसाद मिलता है. यहां पेचीदा मसलों को आसान भाषा में समझाया जाता है और अनूठी जानकारियां दी जाती हैं. बीच बीच में ऐसी बातें भी होंगी जो आपकी लाइफ़ आसान बन...

Não deixe de visitar o site do podcast e apoiar quem o produz: www.aajtak.in

Autor

Aaj Tak Radio

Categoria

Education

Site do podcast

www.aajtak.in

Último episódio

4 de mai de 2025

Onde ouvir?

Podcasts no app Replaio Radio Em breve

Os podcasts estão chegando ao app. Instale agora e seja o primeiro a descobrir um jeito totalmente novo de curtir podcasts

Baixe no Google Play Instale grátis Android 5 mi+ downloads · nota 4,8 iOS em breve

Episódios

बुरी आदत को छोड़ने के लिए इन लक्षणों को पहचानना ज़रूरी है:ज्ञान ध्यान 06.10.2024

ज्ञान ध्यान के इस एपिसोड में हम आदतों के मनोविज्ञान पर चर्चा करते हैं। क्या आपने कभी सोचा है कि आदतें कैसे बनती हैं और उन्हें बदलना क्यों मुश्किल होता है? हम समझेंगे कि छोटी-छोटी आदतें हमारे व्यवहार का हिस्सा कैसे बन जाती हैं? क्या आप अपनी आदतें सुधारना चाहते हैं? जानिए Cue-Routine-Reward साइकिल के बारे में और कैसे आप अपने ट्रिगर्स को पहचानकर नई और अच्छी आदतें बना सकते हैं। साउंड मिक्सिंग - नितिन ...

एक ही मेहंदी से अलग अलग हाथों पर अलग रंग क्यों चढ़ता है?: ज्ञान ध्यान 05.10.2024

मेहंदी का रंग जितना गहरा होता है पार्टनर से प्रेम उतना ही अधिक होता है. मेंहदी, जो भारतीय संस्कृति में सौंदर्य और शुभता का प्रतीक है, सदियों से हमारी जीवनशैली का हिस्सा रही है. क्या आपने कभी सोचा है कि इस साधारण दिखने वाले हरे पत्ते को पीसकर जब शरीर पर लगाया जाता है, तो ये लाल रंग में क्यों बदल जाता है या फिर किसी पर इसका रंग हल्का तो किसी पर गाढ़ा कैसे चढ़ जाता है? मेंहदी का इस्तेमाल और कहां किया...

बिहार की बाढ़ एक वक़्त वरदान थी अब अभिशाप कैसे बन गई?: ज्ञान ध्यान 04.10.2024

बिहार में बाढ़ से हाहाकार मचा है, और ये हाहाकार कोई पहली बार नहीं मचा है. बिहार में हर साल बाढ़ आती है. जान-माल का भारी नुकसान होता है. बाढ़ राहत के नाम पर हर साल करोड़ों रुपए खर्च किए जाते हैं. लेकिन सैलाब फिर भी नहीं थमता. आखिर बिहार में बाढ़ की ये स्थिति क्यों है, इसका कारण क्या है, इसके पीछे क्या नेपाल एक वजह है और क्या इसका कोई समाधान भी है? सुनिए आज के ‘ज्ञान ध्यान’ में. प्रड्यूसर : अंकित द्...

Horn Ok Please का World War कनेक्शन क्या है?: ज्ञान ध्यान 03.10.2024

जब हम सड़क पर निकलते हैं तो हमें ट्रकों पर बहुत कुछ लिखा दिखता है. भगवान के नाम, बच्चों के नाम और मां का प्यार जैसी चीज़ें लिखी होती हैं, लेकिन आपने एक चीज़ ज़रूर नोटिस की होगी, ज्यादातर ट्रकों के पीछे बड़े अक्षरों में ‘Horn OK Please’ लिखा जाता है. ये ऐसी कोई चलती फिरती बात नहीं है, इसका इतिहास भी है, सुनिए 'ज्ञान ध्यान' में. साउंड मिक्स- नितिन रावत

जंग में अलग अलग सायरन देते हैं क्या इशारा?: ज्ञान ध्यान 02.10.2024

जब भी आपने कोई वॉर फिल्म देखी होगी तो भीषण जंग से पहले आपने बीच-बीच में एक सायरन की आवाज ज़रूर सुनी होगी. इन्हें वॉर साइरन कहते हैं. मगर सवाल आता है इन्हें कंट्रोल कौन करता है? ये बजते कैसे हैं? ये क्यों बजाए जाते हैं और क्या हर देश में एक ही तरह के सायरन इस्तेमाल होते हैं? सुनिए इन सवालों के जवाब ‘ज्ञान ध्यान’ में.

डरावने सपनों की भी कोई hidden meaning होती है क्या?: ज्ञान ध्यान 29.09.2024

सपने हम सब को आते है पर क्या आपने कभी सोचा है कि सपने क्यों आते हैं? क्या ये हमारे डर और इच्छाओं का संकेत होते हैं? क्या सपने हमारी असली भावनाओं को दर्शाते हैं? अच्छे सपने कैसे आते है और इन्हें बेहतर कैसे बनाया जा सकता है. सुनिए ज्ञान ध्यान के इस एपिसोड में. साउंड मिक्सिंग - नितिन रावत

अनानास खाने से किन लोगों को बचना चाहिए और क्यों?: ज्ञान ध्यान 28.09.2024

फलों का राजा आम होता है या अनानास लोगों में इस बात को लेकर मतभेद है लेकिन अनानास खाने पर गले में झुनझुनी होती है इस बात पर किसी को मतभेद नहीं है. अनानास खाने के बाद गले में झुनझुनी होना आम बात है. लेकिन ऐसा होता क्यों है? ऐसा कितनी देर तक होता है? किन लोगों को अनानास खाने से बचना चाहिए? खाने के अलावा अनानास और कहां-कहां इस्तेमाल होता है? सुनिए ज्ञान-ध्यान के इस एपिसोड में.

हिजबुल्लाह, हमास, हूती...मिडिल ईस्ट के आतंकी संगठनों की पूरी कुंडली: ज्ञान ध्यान 27.09.2024

इजरायल ने मिडिल ईस्ट में इन दिनों इतने बम मारे हैं कि पूरा इलाका धुंआ-धुंआ हो गया है. एक के बाद एक हमले से मीडिल ईस्ट में दहशत और तबाही का मंजर है. लेबनान में हिजबुल्लाह के सैकड़ों लड़ाके मारे गए हैं और हजार से ज्यादा ठिकाने नेस्तनाबूद हो गए हैं. उधर फिलिस्तीन में हमास के खिलाफ इजरायल की हालिया जंग करीब एक साल से चल ही रही है. यमन में हूतियों के खिलाफ इजरायल लगातार हमले कर ही रहा है. तो इजरायल के...

स्कर्ट, लिपस्टिक और बर्गर से कैसा पता चलता है कि देश की आर्थिक हालत कैसी है?: ज्ञान ध्यान 27.09.2024

अर्थव्यवस्था को मांपने के कई तरीके होते हैं. बर्गर, लिपस्टिक, स्कर्ट जैसी चीज़ें भी बताती हैं कि देश की करेंसी कैसी चल रही है, स्कर्ट की लंबाई का बेरोज़गारी से क्या रिश्ता है और लिपस्टिक से कैसे पता चलता है मंदी आने वाली है. कब ये इंडेक्स सही साबित होते हैं और कब ग़लत, सुनिए 'ज्ञान ध्यान' में. प्रड्यूस- कुंदन साउंड मिक्स- सचिन द्विवेदी

शेयर बाज़ार में करेंगे Algo Trading तो होगा कम loss? : ज्ञान ध्यान 25.09.2024

जब जब कोई नया व्यक्ति शेयर मार्केट के भंवर में कदम रखता है तो अक्सर उसकी जेब में थोड़े से पैसे और दिमाग में ढ़ेर सारे डर होते हैं. डर कि कहीं पैसा लुट न जाए, डर कि कहीं ऐसा न हो कि खरीदा हुआ शेयर धड़ाम हो जाए. मगर उम्मीद एक ही होती है, अच्छे रिटर्न की. और इसलिए भारत में Algo Trading का ट्रेंड बढ़ता हुआ दिखाई दे रहा है. लेकिन दरअसल ये Algo Trading काम कैसे करती है? और क्या वाकई इसमें हाई रिटर्नस गा...

Intimacy Coordinators बोल्ड सीन के लिए एक्टर्स से क्या तैयारी करवाते हैं?: ज्ञान ध्यान 22.09.2024

फिल्मों में बोल्ड सीन कैसे शूट होते हैं, क्या आपने कभी सोचा है? इंटीमेसी कोऑर्डिनेटर कौन होते हैं और उनका काम क्या होता है? क्या आपको पता है कि एक्टर्स को सीन के दौरान कैसे कंफ़र्टेबल किया जाता है? क्या ये सीन वास्तव में उतने ही रियल लगते हैं जितने हम देखते हैं? पुराने जमाने में इन सीन को कैसे फिल्माया जाता था? सुनिए ‘ज्ञान ध्यान' में प्रड्यूसर : अंकित द्विवेदी साउंड मिक्सिंग : नितिन रावत

तिरुपति बालाजी के 'प्रसादम' लड्डू का क्या है इतिहास?: ज्ञान ध्यान 21.09.2024

मान्यताओं के इस देश में प्रसाद भी आस्था और विश्वास का मेल होता है. तिरुपति बालाजी का लड्डू प्रसादम भी ऐसा ही है. लोग भगवान वेंकटेश का दर्शन कर इस प्रसाद के लिए भी घंटों इंतजार करते हैं. क्या है इस लड्डू की मान्यता? कब से ये प्रसाद के रूप में मिल रहा है? कहां बनता है? कौन बनाता है? और इसके लिए रॉ मैटेरियल कैसे आता है? सुनिए आज के ज्ञान-ध्यान में.

गाड़ी को ओवरटेक करने का नियम क्या है?: ज्ञान ध्यान 20.09.2024

देश में हजारों रोड एक्सीडेंट्स होते हैं और इनमें हज़ारों लोगों की जान जाती है। सड़क पर ज़रा सी असावधानी ज़िंदगी भर के लिए ऐसी चोट दे जाती है जिसका मरहम नहीं है। 2023 में, इंडिया में 1.55 लाख से ज़्यादा लोग रोड एक्सीडेंट्स की वजह से अपनी जान खो बैठे। सोचिए, एक खुश परिवार, एक प्यारा दोस्त, या एक सपना, सिर्फ एक पल में चला जाता है। इसलिए, यह समझना बहुत ज़रूरी है कि रोड पर गाड़ी चलाते वक्त वो कौन सी सा...

गाड़ियों में क्यों सिर्फ़ FM रेडियो होते हैं और AM रेडियो कब काम आता है?: ज्ञान ध्यान 19.09.2024

ये है आज तक रेडियो और इसे विडंबना मानिए ये इत्तेफाक़ हम रेडियो स्टेशन नहीं हैं, हम पॉडकास्ट बनाते हैं. क्योंकि हमारे नाम में रेडियो जुड़ा है तो हमारी ज़िम्मेदारी बन जाती है कि बताए कि आखिर ये रेडियो किस तकनीक पर काम करता है और रेडियो waves में अंतर क्या होता है, गाड़ियों में सिर्फ़ FM Radio ही क्यों होते हैं, सुनिए 'ज्ञान ध्यान' में. प्रड्यूस- कुंदन साउंंड मिक्स- नितिन रावत

लेबनान के पेजर की तरह क्या आपका फोन भी बन सकता है बम?: ज्ञान ध्यान 18.09.2024

Lebanon में एक ऐसी घटना हुई जिसकी डिटेल्स काफी खौफनाक हैं. इस घटना की कई सीसीटीवी वीडियोज़ भी सामने आई जिसमें साफ देखा जा सकता है कि कैसे एक पल सब कुछ ठीक था और अगले ही पल एक आदमी की जेब में रखे एक Pager में ज़ोरदार धमाका हुआ.मगर ये इतने सारे धमाके आखिर हुए कैसे? इसे किसने करवाया और क्या कोई आतंकी संगठन भारत में ऐसा करवा सकता है? सुनिए ‘ज्ञान ध्यान’ में प्रड्यूसर: मानव देव रावत साउंड मिक्स: कपिल द...

Blue Aadhaar Card क्या है? जानिए बनवाने का स्टेप बाय स्टेप पूरा प्रॉसेस: ज्ञान ध्यान 15.09.2024

आधार कार्ड एक ऐसा दस्तावेज है, जो अब हमारे रोजमर्रा के जीवन का जरूरी हिस्सा बन गया है. बैंक अकाउंट खोलवाना हो, नौकरियों के फॉर्म भरना हो या घर,जमीन,गाड़ी खरीदना हो. हर जगह आधार कार्ड की जरूरत पड़ती है. लेकिन क्या आपको पता है कि आधार कार्ड कितने तरह के होते है.क्या आपको ये पता है कि एक आधार कार्ड ब्लू भी होता है. तो क्या होता है ब्लू आधार, ये आपके आधार कार्ड से कितना अलग है, ये क्यों बनवाया जाता है...

कोई ग्राउंड कैसे बनता है इंटरनेशनल स्टेडियम?: ज्ञान ध्यान 14.09.2024

भारत में वैसे तो बहुत से धर्म को मानने वाले लोग हैं लेकिन क्रिकेट एक ऐसा धर्म है जो सभी धर्मों के लोगों को एक मंच पर लेकर आता है. गली क्रिकेट से लेकर अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट तक. गली क्रिकेट के बाउंड्री का नियम तो वहां के खिलाड़ी ही अपने सहूलियत के हिसाब से तय कर लेते हैं लेकिन अंतर्राष्ट्रीय ग्राउंड का नियम आईसीसी तय करता है. मसलन ग्राउंड का आकार, बाउंड्री की दूरी, पिच की क्वालिटी, लाइटिंग, ड्रेसिं...

दान की गई डेड बॉडी नए डॉक्टर तैयार करने में कैसे काम आती है?: ज्ञान ध्यान 13.09.2024

मौत एक शाश्वत सत्य है और इससे आजतक न कोई बच पाया है, न आगे कोई बच पाएगा. लेकिन मौत के बाद दान की गई शरीर का क्या होता है? डोनेट की गई डेड बॉडी का अंतिम संस्कार होता है या नहीं, देहदान करने की प्रक्रिया क्या है, कौन लोग बॉडी डोनेट कर सकते हैं और कौन नहीं? ऐसे सभी सवालों के जवाब, सुनिए 'ज्ञान ध्यान' के इस एपिसोड में कुमार केशव से. साउंड मिक्सिंग: नितिन रावत

किसी को उबासी लेते देखने पर क्यों आती है उबासी?: ज्ञान ध्यान 12.09.2024

जब कोई आपके सामने उबासी ले रहा हो तो आपको भी उबासी आने लगती है. क्या उबासी किसी तरह का संक्रमण है? अगर नहीं... फिर ऐसा क्यों होता है? अगर आपके दिमाग में भी ये सवाल आता है तो आज के एपिसोड में उबासियों पर ही बात होगी. कितनी जम्हाई नॉर्मल है और ज़्यादा उबासी किन बिमारियों का संकेत है? सुनिए 'ज्ञान ध्यान' में. प्रड्यूसर- कुंदन

Musk के Polaris Dawn मिशन की इतनी चर्चा क्यों है?: ज्ञान ध्यान 11.09.2024

Elon Musk की कंपनी SpaceX ने एक ऐसा खास मिशन लांच किया है जिसकी चर्चा हर तरफ है. नाम है Polaris Dawn. मगर आखिर ये मिशन इतना खास क्यों है? इसका objective क्या है? और इसके बारे में experts क्या कहते हैं? सुनिए ‘ज्ञान ध्यान’ के इस एपिसोड में. प्रड्यूसर: मानव देव रावत  साउंड मिक्स: नितिन रावत

फ्रांस की सियासत से निकला 'स्टैच्यूमेनिया' क्या है जो इंडियन पॉलिटिक्स में छा गया?: ज्ञान ध्यान 08.09.2024

हम और आप जब अपने शहर में निकलते हैं तो कई महापुरुषों की मूर्तियां देखते हैं. इन मूर्तियों के पीछे कई तरह की राजनीति होती है. इन्हें कई लोग हीरो मानते हैं तो कई लोग विलेन. यही से शुरू होती है मूर्ति लगवाने का होड़ और उसका विरोध करने का दौर भी. इसी से निकला एक शब्द इन दिनों काफी चर्चा में है. जिसे स्टैच्यूमेनिया कहते हैं. तो चलिए आज के ज्ञान ध्यान में समझते हैं स्टैच्यूमेनिया क्या है, इस शब्द का जन्...

‘भाषाई आंदोलन’ के बावजूद कैसे बना हरियाणा?: ज्ञान ध्यान 07.09.2024

हरियाणा दो शब्दों से मिलकर बना है. ‘हरि और आयना’, ‘हरि’ का अर्थ होता है ईश्वर और ‘आयना’ का अर्थ होता है घर. मतलब हरियाणा का अर्थ हुआ ईश्वर का घर. हरियाणा का एक लंबा और समृद्ध इतिहास है. इसका संदर्भ महाभारत से लेकर वैदिक इतिहास में मिलता है. हरियाणा का आधिकारिक गठन 1 नवंबर, 1966 को हुआ था. लेकिन इसके गठन की पूरी प्रक्रिया क्या है? इसका इतिहास और साथ ही किस आयोग के सुझाव पर इसका गठन किया गया? सुनिए...

कैसे बनी दुनिया की पहली lipstick?:ज्ञान ध्यान 06.09.2024

आज के एपिसोड में हम बात करेंगे लिपस्टिक के दिलचस्प इतिहास और इसके विकास के बारे में. जानेंगे कि कैसे प्राचीन मेसोपोटामिया से लेकर क्लियोपैट्रा तक लिपस्टिक ने कई सभ्यताओं में जगह बनाई.साथ ही हम देखेंगे कि ग्रीक और रोमन काल से लेकर आधुनिक युग तक लिपस्टिक के टाइप्स और उसके इस्तेमाल में बदलाव.इस एपिसोड में लिपस्टिक से जुड़ी कुछ मजेदार जानकारी और तथ्य भी जानेंगे. साउंड मिक्सिंग- नितिन रावत

शक्ल-सूरत मिलने पर इंसान की हरकतें भी मिलने लगती है?: ज्ञान ध्यान 05.09.2024

अगर आप जुड़वा नहीं हैं तो भी आप किसी न किसी ऐसे इंसान को जानते होंगे जो जुड़वा होंगे. फिर मन में ये सवाल भी उठता है कि जो लोग जुड़वा होते हैं उनके भीतर और भी समानताएं होती हैं? क्या शक्ल के अलावा उनकी हरकतें भी एक जैसी होती हैं? और अगर कोई इंसान जुड़वा नहीं है फिर भी चेहरे मिलते हैं तो उनके बीच क्या रिश्ता होता है? इन सभी सवालों को जवाब मिलेगा आज 'ज्ञान ध्यान' में. प्रड्यूसर- कुंदन साउंड मिक्स- नि...

बंगाल सरकार का ‘अपराजिता’ बिल BNS कानून से कितना अलग?: ज्ञान ध्यान 04.09.2024

निर्भया के बाद जब कोलकाता से एक और घिनौने रेपकांड की खबर सामने आई तो देशभर में फिर से महिला सुरक्षा के लिए कड़े कानूनों को लाने की आवाज़ उठी जिसके मद्देनज़र हाल ही में बंगाल विधानसभा में ‘अपराजिता’ नाम का बिल पास हुआ. सवाल उठता है कि मौजूदा कानून के रहते इस नए बिल की ज़रुरत क्यों पड़ी? और क्या ये नया बिल पुराने से कितना ज़्यादा इफेक्टिव है? जानिए ‘ज्ञान ध्यान’ के इस खास एपिसोड में प्रड्यूसर: मानव...

Ouça o podcast Gyaan Dhyaan no Replaio

Rádio e podcasts em um só app - grátis e sem cadastro. Instale hoje e não perca o lançamento

Baixe no Google Play

O Replaio não é o publicador dos podcasts; os nomes dos programas, as capas e o áudio pertencem aos seus autores e são distribuídos por feeds RSS públicos