Aaj Tak Radio

Gyaan Dhyaan

Gyaan Dhyaan is a Hindi podcast by Aaj Tak Radio on general knowledge, education, trivia and history in the form of explainers. Aasmaan kyu hai neela, paani kyu geela geela, gol kyu hai dharti. For more such questions come to this window of Gyaan. Simple explainers on complex issues and trivia—designed for you. It could be related to science, history, sociology, general awareness and all possible fields. ये हमारी वो खिड़की है, जहां से ज्ञान का प्रसाद मिलता है. यहां पेचीदा मसलों को आसान भाषा में समझाया जाता है और अनूठी जानकारियां दी जाती हैं. बीच बीच में ऐसी बातें भी होंगी जो आपकी लाइफ़ आसान बन...

Não deixe de visitar o site do podcast e apoiar quem o produz: www.aajtak.in

Autor

Aaj Tak Radio

Categoria

Education

Site do podcast

www.aajtak.in

Último episódio

4 de mai de 2025

Onde ouvir?

Podcasts no app Replaio Radio Em breve

Os podcasts estão chegando ao app. Instale agora e seja o primeiro a descobrir um jeito totalmente novo de curtir podcasts

Baixe no Google Play Instale grátis Android 5 mi+ downloads · nota 4,8 iOS em breve

Episódios

Alimony क्या है, जिसकी वजह से अतुल सुभाष ने अपनी जान ले ली?: ज्ञान ध्यान 15.12.2024

AI इंजीनियर अतुल सुभाष मोदी का सुसाइड केस चर्चा में बना है. अतुल ने अपनी मौत के लिए पत्नी निकिता सिंघानिया और ससुराल वालों को जिम्मेदार ठहराया और सुसाइड नोट में आरोप लगाया है कि उनकी पत्नी निकिता ने उन्हें Alimony को लेकर परेशान किया. अतुल ने अपने सुसाइड नोट में ज्यूडिशियल सिस्टम पर भी सवाल उठाए हैं लेकिन सवाल उठता है कि एलिमनी या गुज़ारा भत्ता दरअसल होता क्या है और ये कितना होगा ये डिसाइड कैसे कि...

लैंडिंग-टेकऑफ पर क्यों खोल दिए जाते हैं पर्दे?: ज्ञान ध्यान 14.12.2024

घूमने का शौक ज्यादातर लोगों को होता है. बेहद कम लोग ही होंगे जिनको इसकी चाहत नहीं होती होगी. बात जब घूमने की आती है तो प्लेन से जाना एक अलग ही अहसास कराता है. बात चाहें ट्रेन-फ्लाइट से घूमने की हो या कुछ और, कई नियम ऐसे होते हैं जिनके बारे में हमको ज्यादातर मालूम नहीं होता. या फिर हम इनको नजरअंदाज कर देते हैं. इन्हीं में से एक है फ्लाइट की लैंडिंग और टेकऑफ के समय खिड़कियों के पर्दों को खोलना. क्या...

'वन नेशन वन इलेक्शन' के लिए कितने कानूनी पापड़ बेलने पड़ेंगे?: ज्ञान ध्यान 13.12.2024

एक देश एक चुनाव की गहमागहमी ने एक बार फिर जोर पकड़ लिया है. लंबे समय से चली आ रही इस योजना का उद्देश्य देशभर में लोकसभा और विधानसभा चुनाव एक साथ कराना है, जिससे चुनावी खर्च और प्रशासनिक बोझ को कम किया जा सके. लेकिन इस राह में कई रोड़े हैं. जैसे इसे लागू करने के लिए संविधान में कई संशोधन करने पड़ेंगे और अगर संसद कानून भी बना दे तो इसे अमलीजामा पहनाने में कम से कम 10 साल लग जाएंगे. आज के ज्ञान ध्यान...

राज्यसभा के चेयरमेन को हटाने का प्रोसेस क्या है?: ज्ञान ध्यान 12.12.2024

राज्यसभा चेयरमेन का पद फिलहाल लगातार सुर्खियों में बना हुआ है, क्योंकि विपक्षी पार्टियों ने राज्यसभा चेयरमेन को हटाने की मांग की है. लेकिन सवाल आता है कि क्या राज्यसभा चेयरमेन को हटाया जा सकता है? अगर हां, तो किन आधारों पर? इस बारे में हमारा संविधान क्या कहता है? जानने के लिए इन सवालों के जवाब, सुनिए ‘ज्ञान ध्यान’

एक थप्पड़ से शुरू हुए हंगामे ने कैसे कई देशों की सत्ता उखाड़ फेंकी?: ज्ञान ध्यान 11.12.2024

अरब स्प्रिंग का जिक्र होते ही सबसे पहले काइरो का तहरीर स्क्वायर याद आता है—मिस्र की वो ऐतिहासिक जगह, जो विरोध प्रदर्शनों का केंद्र बन गई. दो हफ्तों तक लोगों ने यहां डटे रहकर होस्नी मुबारक की सत्ता के अंत की मांग की,11 फरवरी 2011 को मुबारक को सत्ता छोड़नी पड़ी और ये जगह आजादी और विरोध का प्रतीक बन गई और कई देशों की सरकारें बदल गईं, क्या है ये 'अरब स्प्रिंग' सुनिए ज्ञान ध्यान में. प्रोड्यूसर-कुंदन स...

ASI हज़ारों साल से ज़मीन में दबे सच को कैसे सामने लाता है?: ज्ञान ध्यान 08.12.2024

आपने सुना होगा कि खुदाई में मिली चीज़ों की उम्र जानने के लिए आरकियोलॉजिकल सर्वे किया जाता है, जो कई विवादों में अहम भूमिका निभाता है. लेकिन क्या आपने सोचा है कि भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) सैकड़ों-हजारों साल पुरानी चीज़ों की जानकारी कैसे जुटाता है, सुनिए 'ज्ञान ध्यान' में. प्रड्यूसर- मानव देव रावत साउंड मिक्स- सौरभ कुकरेती

शहर बदलने पर बनवाना पड़ता है नया वोटर ID?: ज्ञान ध्यान 07.12.2024

चुनाव परिणाम के बाद इएवीएम और चुनाव के पहले वोटर लिस्ट हमेशा चर्चा में रहती है. अलग-अलग पार्टियां वोटर्स के नाम कटवाने समेत अन्य गड़बड़ियों का आरोप लगाती ही हैं. वोटर लिस्ट से नाम कटने का नियम क्या है? इसकी क्या प्रक्रिया है? चुनावों के दौरान या उससे पहले, वोटर लिस्ट में बदलाव के नियम क्या हैं? सुनिए आज ‘ज्ञान ध्यान’ में. प्रड्यूसर: अतुल तिवारी साउंड मिक्स: नितिन रावत

महाकुंभ में शामिल अखाड़ों का क्या है इतिहास और शाही स्नान क्या होता है?: ज्ञान ध्यान 06.12.2024

महाकुंभ का सबसे बड़ा आकर्षण है अखाड़ों का शाही जुलूस. ये जुलूस सिर्फ एक परंपरा नहीं है, बल्कि एक कहानी है. एक कहानी जो सदियों से चलती आ रही है. आज के ज्ञान ध्यान में हम इसी महाकुंभ की गुत्थी को सुलझाएंगे. और आपको बताएंगे कि अखाड़ा और शाही स्नान क्या होता है, अखाड़ों के शाही जुलूस की कौन करता है अगुवाई, हाथी और घोड़ों पर सवारी की किसको होती है इजाजत और जुलूस में कौन पैदल चलता है? और हां…फिल्मों में...

क्या है ये "Bluesky", जो है ट्रंप विरोधियों का नया ऑनलाइन ठिकाना?: ज्ञान ध्यान 05.12.2024

आजकल प्यार, मार, परिवार यानि पूरा संसार सोशल मीडिया पर ही तो है. एक्स भी एक ऐसा ही सुपर मशहूर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म है जिसके दुनियाभर में 500 मिलियन से ज़्यादा यूज़र्स हैं. और इतनी बड़ी संख्या में इस प्लेटफॉर्म को इस्तेमाल करने वाले ये यूज़र्स ही इस प्लेटफॉर्म की ताकत हैं. लेकिन, हाल ही में कुछ ऐसा हुआ जब X के इन्हीं यूज़र्स का एक बड़ा चंक एक दूसरे प्लेटफॉर्म ब्लूस्काई की तरफ भागा. ये दौड़ भी उस...

राजा हो या राष्ट्रपति, अकाल तख़्त सज़ा क्यों देता है और आदेश न मानने पर क्या होता है?: ज्ञान ध्यान 04.12.2024

अकाल तख्त ने सुखबीर सिंह बादल को तनखैया घोषित कर शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष पद से हटाने और स्वर्ण मंदिर में सेवा का आदेश दिया. चोट के चलते उनकी सजा बदलकर मंदिर के एंट्री गेट पर दो दिन की सेवा करने का आदेश दिया गया, यानी उन्हें तनखैया माना गया, सिख धर्म में क्या है इसका मतलब, अकाल तख़्त किस-किस को ये सज़ा दे चुका है, आदेश न मानने पर क्या होता है, सुनिए 'ज्ञान ध्यान' में. साउंड मिक्स- नितिन रावत

बच्चों को सोशल मीडिया से बचाने का ऑस्ट्रेलियन प्लान!: ज्ञान ध्यान 01.12.2024

आजकल सड़क की ही तरह सोशल मीडिया पर भी तरह-तरह के खतरे मौजूद हैं, कहीं फेक न्यूज़, कहीं न्यूडिटी और कहीं भड़काऊ कंटेट. ऐसी खबरें आए दिन आती हैं, जिसमें मासूम सोशल मीडिया से इंफ्लुएंस होकर अपना ही नुकसान कर बैठते हैं. इन्हीं खबरों से सबक लेते हुए हाल ही में ऑस्ट्रेलिया सरकार ने एक बिल पास किया है. जिसका नाम है ‘द सोशल मीडिया मिनिमम एज बिल’. जल्द ही ये एक लॉ भी बन जाएगा. लेकिन ये लॉ असल में है क्या?...

सूरज की चमक को मात देगा ISRO का Proba-3 Mission?: ज्ञान ध्यान 30.11.2024

याद है बचपन में गांव की छत पर धूप से बचने के लिए किसी बड़े कपड़े से छांव बनाना और फिर ठंडक का मजा लेना? एक प्रोजेक्ट है जो कि् बिलकुल यही काम करेगा, बस कपड़े की जगह एक उपग्रह है जो सूरज की रोशनी को छांव में बदल देगा. उपग्रह का नाम है प्रोबा-3. खास बात ये है कि इन सैटेलाइट्स को इसरो के PSLV रॉकेट के जरिए लॉन्च किया जाएगा. क्या है मिशन, इस सेटेलाइट अंतरिक्ष में जाकर क्या करेगा? सुनिए ‘ज्ञान ध्यान’ म...

Black Friday पर कंपनियां क्यों बांट रही हैं डिस्काउंट और इसकी पूरी हिस्ट्री क्या है?: ज्ञान ध्यान 29.11.2024

इंसान ने अपनी सहूलियत के लिए हफ्ते में 7 दिन बनाए हैं. हर दिन किसी ना किसी का फेवरेट होता है. लोगों ने मंडे को ब्लू का रंग दिया है और नाम दिया है Monday blues. इसी तरह फ्राइडे को ब्लैक से जोड़ दिया गया है और नाम पड़ गया है ब्लैक फ्राइडे. आज के ज्ञान ध्यान में हम इसी ब्लैक फ्राइडे की गुत्थी को सुलझाएंगे. और आपको बताएंगे कि आखिर ये ब्लैक फ्राइडे का टर्म कहां से आया, इसका इतिहास-भूगोल क्या है, ब्लैक...

नेगेटिव कंटेंट देखने की आदत कैसे कर रही है आपको बीमार?: ज्ञान ध्यान 28.11.2024

यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन के नए शोध में यह खुलासा हुआ है कि लंबे समय तक नेगेटिव या दुखी करने वाला कंटेंट देखना सबसे ज्यादा असर हमारी मेंटल हेल्थ पर डालता है. यहां तक कि ये डिप्रेशन को भी बढ़ा सकता है. लेकिन कैसे? और इससे बचने के उपाय क्या हैं? समझने हैं इन्हीं सवालों के जवाब? सुनिए ‘ज्ञान ध्यान’.

ट्रैफ़िक और टाइम तक सही बताने वाला गूगल मैप कभी-कभी सही रास्ता क्यों नहीं दिखा पाता?: ज्ञान ध्यान 27.11.2024

गूगल मैप एक डिजिटल नेविगेशन एप्लिकेशन है जो उपयोगकर्ताओं को सही रास्ता दिखाने, ट्रैफ़िक की जानकारी देने, और समय का अनुमान लगाने में मदद करता है. गूगल मैप में रेस्टोरेंट, होटल, पेट्रोल पंप जैसी जगहें खोजने की सुविधा भी है, स्ट्रीट व्यू और सैटेलाइट इमेज का भी ऑप्शन मौजूद है. कभी-कभी गूगल ग़लत रास्ता भी बता देता है, ऐसा क्यों होता है, सुनिए 'ज्ञान ध्यान' में. प्रड्यूसर- कुंदन साउंड मिक्स- सचिन द्विवे...

नारियल पानी किस किस के लिए है फ़ायदेमंद?: ज्ञान ध्यान 24.11.2024

हर गली-नुक्कड़ पर नारियल पानी बिकता है, और कई स्टार्टअप इसे बोतलबंद कर बेच रहे हैं. ठेले वाले अक्सर पूछते हैं, "पानी वाला या मलाई वाला?" लेकिन क्या आपने सोचा है, नारियल में पानी आता कैसे है? इसका साइंस क्या है? हम आपको बताएंगे न सिर्फ नारियल पानी के फायदे, बल्कि यह भी कि किन लोगों को इसे पीने से बचना चाहिए, सुनिए 'ज्ञान ध्यान' में. साउंड मिक्स- सचिन द्विवेदी

ICC क्या है, जिसने नेतन्याहू के लिए निकाला अरेस्ट वॉरेंट?: ज्ञान ध्यान 23.11.2024

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी हुआ है. आईसीसी यानी इंटरनेशल क्रिमिनल कोर्ट ने बेंजामिन नेतन्याहू के साथ-साथ पूर्व रक्षा मंत्री योआव गैलेंट और हमास के सैन्य कमांडर मोहम्मद देफ के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है. इंटरनेशल क्रिमिनल कोर्ट के इस फैसले का फ्रांस-नार्वे समेत कई देशों ने समर्थन किया है. अब सवाल है कि आखिर यह आईसीसी क्या है, यह आईसीजे यानी इंटरनेशल...

अमेरिका का FCPA और FEPA Act क्या है जिसके तहत Gautam Adani पर लगे आरोप?: ज्ञान ध्यान 22.11.2024

अमेरिका की सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन ने देश के बड़े बिज़नेसमैन, गौतम अडानी पर और उनके साथ काम करने वाले सात और लोगों पर बहुत गंभीर आरोप लगाए हैं. इन आरोपों के बाद राहुल गांधी एक बार फिर गौतम अडानी को आड़े हाथों लिया और उनकी गिरफ्तारी की मांग भी की. पर आप क्या जानते हैं कि गौतम अडानी पर अमेरिका के किन कानूनों के तहत आरोप लगाए गए हैं. इन कानूनों का नाम है Foreign Corrupt Practices Act (FCPA) और...

साउथ में नॉर्थ इंडिया जैसा प्रदूषण क्यों नहीं?: ज्ञान ध्यान 21.11.2024

आखिर सर्दियों में ही दिल्ली में एयर पॉल्यूशन इतना बढ़ता है कि जानलेवा हो जाता है. ऐसा केवल भारत ही नहीं, दुनिया के सभी देशों में है तो आज आपको स्मॉग के बारे में ही बताएंगे और ये भी बताएंगे कि सर्दियों में दिल्ली-एनसीआर में ही सबसे खराब हाल क्यों होता है और क्यों देश का उत्तरी भाग अन्य क्षेत्रों की तुलना में ज्यादा परेशान होता है? सुनिए इन सवालों के जवाब ‘ज्ञान ध्यान’ में.

999 से ऊपर AQI जाने पर क्या होता है?: ज्ञान ध्यान 20.11.2024

AQI 999 से ऊपर नहीं जाता, AQI का उद्देश्य लोगों को एयर क्वालिटी की जानकारी देना है, 999 से ऊपर के प्रदूषण स्तर को "गंभीर" श्रेणी में माना जाता है, जिसमें वायु स्वास्थ्य के लिए अत्यधिक हानिकारक होती है. इससे अधिक प्रदूषण होने पर भी, यह तकनीकी रूप से 999 तक सीमित रहता है, ऐसा क्यों हैं, सुनिए 'ज्ञान ध्यान' में. साउंड मिक्स- नितिन रावत

बीयर की बोतल सिर्फ़ हरे और भूरे रंग की ही क्यों होती है?: ज्ञान ध्यान 17.11.2024

एल्कोहल में भी किसी को रम पसंद होता है तो कोई व्हिस्की का शौक़ीन होता है. किसी को बीयर पसंद होती है. अगर आप शराब का सेवन नहीं भी करते हैं, तब भी आपने नोटिस किया होगा कि बीयर की बोतल हमेशा हरे या फिर भूरे रंग की होती है. लेकिन क्या आपने कभी इसकी वजह जानने की कोशिश की है, सुनिए 'ज्ञान ध्यान' में. प्रड्यूसर- कुंदन साउंड मिक्स- नितिन रावत

हवाई टिकट से महंगा होगा एयर टैक्सी का किराया?: ज्ञान ध्यान 16.11.2024

कभी ऐसा हुआ है कि आप ट्रैफिक में फंसे हों और ख्याल आए कि काश हवा में उड़ कर ऑफिस पहुंच जाते? अब ये पॉसिबल नज़र आता है और अनुमान है कि 2026 तक यात्री इसमें सफर कर सकेंगे. भारत में भी इसी साल खबर आई थी कि दिल्ली से गुरुग्राम के बीच एयर टैक्सी सेवा शुरू की जाएगी. मगर आखिर क्या है ये एयर टैक्सी? क्या इसके लिए हवाई जहाज़ पकड़ने की तरह एयरपोर्ट पर जाना पड़ेगा? हवाई टिकट के मुकाबले एयर टैक्सी का किराया कितन...

लोग अपनी एक्स के नाम पर क्यों रखते हैं पासवर्ड? : ज्ञान ध्यान 15.11.2024

दुनिया में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाले पासवर्ड कौन से हैं, क्या आपका पासवर्ड भी उन्हीं में से एक है और क्यों ऐसे पासवर्ड खतरनाक होते हैं, अच्छे पासवर्ड कैसे बनाएं, अल्फा न्यूमैरिक और अपर लोवर केस क्या होता है, कुछ लोग अपनी एक्स गर्लफ्रेंड के नाम पर पासवर्ड क्यों रखते हैं? सुनिए ‘ज्ञान ध्यान’ में

स्पेस में खुद को कैसे फिट रखते हैं एस्ट्रोनॉट्स?: ज्ञान ध्यान 14.11.2024

सुनीता विलियम्स की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें वह काफी कमजोर दिख रही हैं. इस तस्वीर ने लंबे समय तक स्पेस में रहने वाले एस्ट्रोनॉट और उनकी हेल्थ को लेकर चर्चा छेड़ दी है. लंबे समय तक स्पेस में में रहते हुए एस्ट्रोनॉट खुद को फिट कैसे रखते हैं? या उनकी मेंटल हेल्थ कैसी रहती है? सुनिए ‘ज्ञान ध्यान’ में.

सर्दी के मौसम में ठंडे पानी का फ़ायदा तो है लेकिन एक ख़तरा भी है!:ज्ञान ध्यान 13.11.2024

अब सुबह हल्की ठंड महसूस होने लगी है और कुछ लोग गर्म पानी से नहाना शुरू कर चुके हैं लेकिन कई लोग ठंडे पानी से नहाने के फायदे गिनाते हैं, क्या सच में ठंडे पानी से नहाना सेहत के लिए बेहतर है या ठंड के मौसम में गर्म पानी ही बेहतर विकल्प है? आज के एपिसोड में इसी पर बात करेंगे, सुनिए 'ज्ञान ध्यान' में.

Ouça o podcast Gyaan Dhyaan no Replaio

Rádio e podcasts em um só app - grátis e sem cadastro. Instale hoje e não perca o lançamento

Baixe no Google Play

O Replaio não é o publicador dos podcasts; os nomes dos programas, as capas e o áudio pertencem aos seus autores e são distribuídos por feeds RSS públicos