Aaj Tak Radio
Gyaan Dhyaan
Gyaan Dhyaan is a Hindi podcast by Aaj Tak Radio on general knowledge, education, trivia and history in the form of explainers. Aasmaan kyu hai neela, paani kyu geela geela, gol kyu hai dharti. For more such questions come to this window of Gyaan. Simple explainers on complex issues and trivia—designed for you. It could be related to science, history, sociology, general awareness and all possible fields. ये हमारी वो खिड़की है, जहां से ज्ञान का प्रसाद मिलता है. यहां पेचीदा मसलों को आसान भाषा में समझाया जाता है और अनूठी जानकारियां दी जाती हैं. बीच बीच में ऐसी बातें भी होंगी जो आपकी लाइफ़ आसान बन...
Não deixe de visitar o site do podcast e apoiar quem o produz: www.aajtak.in
Autor
Aaj Tak Radio
Categoria
Site do podcast
Último episódio
4 de mai de 2025
Onde ouvir?
Podcasts no app Replaio Radio Em breveOs podcasts estão chegando ao app. Instale agora e seja o primeiro a descobrir um jeito totalmente novo de curtir podcasts
Episódios
क्या है वाईफाई का 6E स्टैंडर्ड जिससे वाईफाई की स्पीड बढ़ा जाएगी : ज्ञान ध्यान, Ep 279 28.08.2021 7:51
वाईफाई के समय समय पर नए जनरेशन लांच होते रहते हैं और अभी वाईफाई 6E स्टैंडर्ड का बज़ है. इससे वाईफाई कनेक्टिविटी की स्पीड कैसे तेज़ होती है और इसके काम करने का कैसा प्रोसेस होता है? सुनिए आज के 'ज्ञान ध्यान' में ख़ुशबू के साथ.
इंटरनेशनल फ्लाइट में पैदा हुए बच्चे किस देश के नागरिक होते हैं?: ज्ञान ध्यान, Ep 278 27.08.2021 8:09
जहाज़ अगर में डिलीवरी हो जाए तो बच्चा किस देश का सिटीज़न कहलाएगा? जहां से जहाज़ उड़ा या जहां लैंड करेगा? जहां के उसके माता पिता हैं या फिर उस देश का जिसके एयरस्पेस में उसका जन्म हुआ? सुनिये इन सवालों के जवाब 'ज्ञान ध्यान' के इस अंक में जमशेद क़मर सिद्दीकी से.
कुछ लोग क्यों खाते हैं बाल और यह सेहत के लिए कितना ख़तरनाक?: ज्ञान ध्यान, Ep 277 26.08.2021 7:59
अच्छी या बुरी...हर इंसान की कोई न कोई आदत होती है. कुछ लोगों को नाखून चबाने की आदत होती है, तो कुछ लोग पैर हिलाते रहते हैं. ऐसी ही एक विचित्र आदत होती है बाल खाने की. तो कुछ लोग अपने बाल क्यों खाते हैं, क्या ये किसी बीमारी का लक्षण है, इससे क्या नुक़सान होते हैं और क्या इसका दिमाग़ से भी कोई कनेक्शन है, सुनिए 'ज्ञान ध्यान' में जमशेद क़मर सिद्दीक़ी से.
कौन से जानवर होते हैं समान लिंग के प्रति आकर्षित: ज्ञान ध्यान, Ep 276 22.08.2021 6:45
क्या जानवर भी समलैंगिक हो सकते हैं? कौन-कौन से जीव-जन्तु हैं जो समलैंगिक व्यवहार दिखाते हैं? सुनिए ज्ञान-ध्यान के इस एपिसोड में अमन गुप्ता से.
कब पड़ती है डायलिसिस की ज़रूरत, क्या है इसका प्रोसेस? : ज्ञान ध्यान, Ep 275 21.08.2021 8:35
किडनी मानव शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग है. वहीँ अगर किडनी फेलियर हो जाए तो कब कब डायलिसिस की ज़रूरत पड़ती है? कितने तरह के डायलिसिस होते हैं और इनका क्या महत्व है? सुनिए आज के 'ज्ञान ध्यान' में ख़ुशबू से.
अंतरिक्ष में जन्मा शिशु, धरती के बच्चों से कितना अलग दिखेगा? : ज्ञान ध्यान, Ep 274 20.08.2021 9:50
अंतरिक्ष की सैर और दूसरे ग्रह पर रहने की तमाम कोशिशों में वैज्ञानिक लगे हुए हैं. और मान लीजिए ऐसा हो भी जाता है कि हम अंतरिक्ष में रहने लगे जहां जीरो ग्रैविटी है, और वहां कोई बच्चा जन्म लेता है तो उसका रूप रंग कैसा होगा? अंतरिक्ष में बच्चे का जन्म मुमकिन है भी या नहीं? सुनिए आज के 'ज्ञान ध्यान' में जमशेद क़मर सिद्दीकी से.
कोई व्यक्ति लेफ़्ट हैंडर क्यों होता है, क्या खब्बू लोग कमतर होते हैं: ज्ञान ध्यान, Ep 273 19.08.2021 8:33
कुछ लोग हर काम दाएं हाथ से करते हैं, जबकि कुछ लोग इसके उलट बाएं हाथ का अधिक इस्तेमाल करते हैं. दाएं हाथ का इस्तेमाल तो नॉर्मल माना जाता है, लेकिन बाएं हत्था या खब्बू लोगों को लेकर लोग तरह तरह की बातें करते हैं. तो उल्टा हाथ यानी बायां हाथ क्या वाकई उल्टा होता है? क्या वाकई लेफ्ट हैंडर होने का कुछ नुकसान है? इन सब मसलों पर सुनिए 'ज्ञान ध्यान' का ये एपिसोड प्रतीक वाघमारे के साथ. Gyaan Dhyaan | Expla...
कैसे तय होता है कि आप इंट्रोवर्ट होंगे या एक्सट्रोवर्ट?: ज्ञान ध्यान, Ep 272 18.08.2021 12:06
इंसान अलग अलग तरीके के होते हैं. कोई ज़्यादा बोलने और हंसने वाला तो कोई चुपचाप ख़ुद में खोया रहने वाला. पहले वाले एक्सट्रोवर्ट कहे जाते हैं तो दूसरे इंट्रोवर्ट. लेकिन ये तय कैसे होता है कि हम इंट्रोवर्ट होंगे या एक्सट्रोवर्ट? दोनों तरह के लोग एक दूसरे से किन मायनों में अलग होते हैं और क्यों, सुनिए 'ज्ञान ध्यान' के इस एपिसोड में अमन गुप्ता से. Gyaan Dhyaan | Introvert vs Extrovert | Explainer | Hind...
कैसे तय होता है कि पानी पीने लायक है या नहीं? : ज्ञान-ध्यान, Ep 271 15.08.2021 10:47
पानी जब से बोतलबंद हुआ है आपने पानी की कई वैराइटीज़ सुनी होंगी, मिनरल वॉटर, वोल्केनिक वॉटर, हिमालयन वॉटर और न जाने क्या क्या. विज्ञान के प्रयोगों में अलग तरह के पानी का इस्तेमाल होता है, तो ज्ञान-ध्यान के इस एपिसोड में प्रतीक वाघमारे के साथ सुनिए कितने तरह का पानी होता है.
भारत से एक दिन पहले क्यों आज़ादी का जश्न मनाता है पाकिस्तान? : ज्ञान ध्यान, Ep 270 14.08.2021 9:31
जब भारत और पाकिस्तान दोनों देश एक ही दिन अस्तित्व में आए तो उनके स्वतंत्रता दिवस में एक दिन का अंतर क्यों होता है? किन वजहों से पाकिस्तान अपने आज़ादी का जश्न 14 अगस्त को मनाता है? सुनिए आज के 'ज्ञान ध्यान' में ख़ुशबू के साथ.
15 अगस्त को ही क्यों मनाते हैं आज़ादी का जश्न, क्या है इस तारीख की कहानी: ज्ञान ध्यान, Ep 269 13.08.2021 13:32
भारत को आज़ाद करने के लिए 15 अगस्त की तारीख़ ही क्यों मुक़र्रर हुई? क्या इससे पहले कोई और भी तारीख़ चुनी गई थी, क्या है इसकी कहानी और इस दिन भारत के अलावा और कौन से देश आज़ादी का जश्न मनाते हैं, सुनिए 'ज्ञान ध्यान' में प्रतिज्ञा कश्यप से.
तिरंगे को बनाने और फहराने के नियम क्या हैं, ये ग़लतियां भूलकर भी न करें: ज्ञान ध्यान, Ep 268 13.08.2021 9:27
झंडा किसी भी देश की पहचान होता है, उसकी आन बान और शान का सबसे बड़ा प्रतीक होता है. देशवासियों को आपस में जोड़ने का सूत्र होता है. तो 'ज्ञान ध्यान' के इस एपिसोड में हम अपने झंडे तिरंगे की बात करेंगे, उसका इतिहास और उसे ससम्मान फहराने के नियम क़ायदे जानेंगे, कुलदीप मिश्र के साथ.
पहले टेस्ट मैच में शतक, रन आउट और रिटायर्ड हर्ट के अलावा क्या क्या हुआ?: ज्ञान ध्यान, Ep 267 12.08.2021 10:12
आज जो टेस्ट मैच आप टीवी पर देखते हैं, इसकी शुरुआत कैसे हुई थी? क्या आपको पता है कि पहला टेस्ट मैच कब खेला गया था, किन दो टीमों के बीच खेला गया था, इसका नतीजा क्या रहा था, क्या रिकॉर्ड बने थे और इससे जुड़े कुछ दिलचस्प क़िस्से, सुनिए 'ज्ञान ध्यान' में अमन गुप्ता से.
पुलिस गिरफ्तार कर ले तो आपके पास क्या अधिकार होते हैं?: ज्ञान ध्यान, Ep 266 11.08.2021 9:57
हमारी सुरक्षा के लिए तैनात पुलिस ही कई बार आम नागरिकों में खौफ की वजह बन जाती है. ऐसे कई मामले सामने आए हैं जब पुलिस ने पर्याप्त कारण न होने पर भी लोगों को गिरफ्तार किया है. ये इसलिए होता है क्योंकि हमें हमारे अधिकार ही पता नहीं होते. तो गिरफ़्तारी की सही प्रक्रिया क्या है, पुलिस को किन नियमों का पालन करना होता है और पुलिस आपको पकड़ ले तो ऐसी सूरत में क़ानून ने आपको क्या अधिकार दिए हैं, 'ज्ञान ध्यान'...
पृथ्वी और अंतरिक्ष के बीच की सीमा कहां है?: ज्ञान ध्यान, Ep 265 08.08.2021 12:52
धरती और स्पेस के बीच सीमा कहां है? इस सीमा को क्या कहते हैं? सीमा को लेकर पूरी दुनिया में क्या विवाद है? सुनिए ज्ञान ध्यान के इस एपिसोड में प्रतीक वाघमारे के साथ.
दिमाग का कितना हिस्सा हम इस्तेमाल कर पाते हैं? : ज्ञान ध्यान, Ep 264 07.08.2021 10:27
ब्रेन किस तरह काम करता है, उसका पूरा मेकेनिज़्म क्या है? क्या हम अपने दिमाग का सिर्फ कुछ ही हिस्सा इस्तेमाल करते हैं और कॉन्शियस और सबकॉन्शियस माइंड का ये चक्कर क्या है? सुनिए 'ज्ञान-ध्यान' के इस एपिसोड में ख़ुशबू कुमार से.
चमगादड़ों की ये खूबियां जानकर हैरान रह जाएंगे : ज्ञान ध्यान, Ep 263 06.08.2021 7:41
चमगादड़ का नाम सुनते अक्सर लोग डरते हैं. लेकिन आपको पता है चमगादड़ों के फायदे क्या हैं? इनकी कितनी तरह की प्रजाति होती है? कहाँ सबसे पाए जाते हैं और इनकी क्या विशेषताएं हैं? सुनिए आज के 'ज्ञान ध्यान' में.
दो खिलाड़ियों के बीच ओलंपिक मेडल शेयर करने की नौबत कब आती है : ज्ञान ध्यान, Ep262 05.08.2021 10:46
ओलपिंक खेलों में क्या ऐसे नियम हैं जिसके अंतर्गत पदक साझा किये जा सकते हैं? अब से पहले क्या ये कभी हुआ? वे परिस्थितियां और नियम क्या हैं जिसके आधार पर मेडल्स को साझा किया जाता है? सुनिये ज्ञान-ध्यान में प्रतीक वाघमारे से.
अमेरिका को कैसे तोहफ़े में मिली थी स्टैच्यू ऑफ़ लिबर्टी, जानिए इससे जुड़ी दिलचस्प बातें : ज्ञान ध्यान, Ep 261 04.08.2021 7:18
स्टेच्यू ऑफ लिबर्टी दुनिया की सबसे मशहूर और अमेरिका की सबसे ऊंची मूर्ति है. लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि स्टेच्यू ऑफ लिबर्टी अमेरिका में नहीं बनी थी? बल्कि ये तो एक गिफ्ट है जो किसी ने अमेरिका को दिया था. ऐसी मूर्ति जो कुछ समय बाद अमेरिका की पहचान बन गई वो किसने गिफ्ट में दी होगी? क्यों दी होगी और किस मौके पर दी गई होगी? सुनिए 'ज्ञान ध्यान' में ख़ुशबू के साथ.
जब सऊदी अरब पहुंचना मुश्किल था तब कैसे होती थी हज यात्रा?: ज्ञान ध्यान, Ep 260 01.08.2021 12:19
मुसलमानों का तीर्थ यानि हज…ये होता कैसे है? इसमें कौन कौन सी रस्में होती हैं? और पुराने सालों में जब सऊदी अरब पहुंचने के साधन नहीं होते थे तब दुनियाभर के मुसलमान वहां कैसे पहुंचते थे? सुनिए ज्ञान ध्यान के इस एपिसोड में प्रतीक वाघमारे से.
लैंडस्लाइड होने वाला है, ये पहले कैसे पता चल सकता है: ज्ञान ध्यान, Ep 259 31.07.2021 9:24
भारत के पहाड़ी इलाक़ों में भूस्खलन एक तरह से आम बात है, ख़ासकर भारी बारिश के बाद. अब IIT मंडी के दो प्रोफेसर ने एक ऐसा डिवाइस बनाया है जो पहले ही भूस्खलन के बारे में चेतवानी दे देता है. इस डिवाइस को बनाने के पीछे की कहानी क्या है और ये कैसे काम करता है? सुनिए आज के 'ज्ञान ध्यान' में ख़ुशबू के साथ.
किन मामलों में दायर कर सकते हैं PIL, इसकी प्रक्रिया क्या है? : ज्ञान ध्यान, Ep 258 30.07.2021 12:06
क्या होता है पीआईएल? इसकी ओरिजिन भारत में किस तरह हुई? किन मामलों में पीआईएल दाख़िल कर सकते हैं और उसकी प्रक्रिया क्या है? साथ ही पिछले कुछ वर्षों में पीआईएल को लेकर किस तरह की चिंताएं बढ़ी हैं और पीआईएल से जुड़े कुछ अहम फैसलें, सुनिए आज के 'ज्ञान-ध्यान' में शुभम तिवारी से.
क्या कुपोषण की समस्या से निजात दिला सकता है स्मार्ट प्रोटीन? : ज्ञान ध्यान, Ep 257 29.07.2021 14:00
स्मार्ट प्रोटीन क्या होता है, यह कितने तरह का होता है, कैसे तैयार किया जाता है? क्या कुपोषण की समस्या को कम करने में यह सहायक साबित होगा और इसके उत्पादन को कैसे बढ़ाया जा सकता है, सुनिए 'ज्ञान ध्यान' में जमशेद क़मर सिद्दीक़ी से.
इस आवाज़ में ऐसा क्या है कि सुनते ही नींद आ जाती है: ज्ञान ध्यान, Ep 256 28.07.2021 17:40
अगर नींद नसीब नहीं हो रही है तो एक ऐसा शोर और राग है जिसे सुनते ही नींद आ जाएगी. इसे वाइट नॉइज़ कहते हैं जिसे सुनते ही नींद आने लगती है. तो क्या है वाइट नॉइज़? इसमें ऐसा क्या है कि इसे सुनकर नींद आने लगेगी? और वो कौन सी राग है जो बहुत जल्द सुला देती है? सुनिए ज्ञान ध्यान के इस एपिसोड में ख़ुशबू और प्रतीक के साथ.
जैविक हथियार से जुड़ी अंतर्राष्ट्रीय संधियां और क़ानून क्या हैं? : ज्ञान ध्यान 255 25.07.2021 11:56
एक हथियार ऐसा है कि ना तो देश की बॉर्डर पर सेना भेजने की ज़रूरत पड़ेगी और दुश्मन सेना भी तबाह हो जाएगी. इसका असर दुश्मनों की कई पीढ़ियों पर भी पड़ सकता है. ये हथियार है जैविक हथियार यानि बायो वेपन. तो क्या होते हैं बायो वेपन? इनका इस्तेमाल कैसे किया जाता है? और इनके इस्तेमाल के लिए कोई क़ानून भी हैं? सुनिए ‘ज्ञान ध्यान’ के इस एपिसोड में अमन गुप्ता के साथ.
Podcasts parecidos
O Replaio não é o publicador dos podcasts; os nomes dos programas, as capas e o áudio pertencem aos seus autores e são distribuídos por feeds RSS públicos