Aaj Tak Radio

Gyaan Dhyaan

Gyaan Dhyaan is a Hindi podcast by Aaj Tak Radio on general knowledge, education, trivia and history in the form of explainers. Aasmaan kyu hai neela, paani kyu geela geela, gol kyu hai dharti. For more such questions come to this window of Gyaan. Simple explainers on complex issues and trivia—designed for you. It could be related to science, history, sociology, general awareness and all possible fields. ये हमारी वो खिड़की है, जहां से ज्ञान का प्रसाद मिलता है. यहां पेचीदा मसलों को आसान भाषा में समझाया जाता है और अनूठी जानकारियां दी जाती हैं. बीच बीच में ऐसी बातें भी होंगी जो आपकी लाइफ़ आसान बन...

Não deixe de visitar o site do podcast e apoiar quem o produz: www.aajtak.in

Autor

Aaj Tak Radio

Categoria

Education

Site do podcast

www.aajtak.in

Último episódio

4 de mai de 2025

Onde ouvir?

Podcasts no app Replaio Radio Em breve

Os podcasts estão chegando ao app. Instale agora e seja o primeiro a descobrir um jeito totalmente novo de curtir podcasts

Baixe no Google Play Instale grátis Android 5 mi+ downloads · nota 4,8 iOS em breve

Episódios

क्या जिराफ़ शुरू ही से इतने लंबे रहे हैं या बाद में हुए?: ज्ञान ध्यान Ep 304 03.10.2021

जिराफ़ आख़िर इतने लंबे क्यों होते हैं, इसकी वजह इवोल्यूशन या कुछ और क्या ये भी सम्भव है कि वे और लम्बे हो जायें? सुनिये ज्ञान-ध्यान के इस एपिसोड में अमन गुप्ता से.

सेना के साजोसामान बनाने वाले ऑर्डिनेंस फैक्ट्री बोर्ड को भंग क्यों किया गया? : ज्ञान ध्यान, Ep 303 02.10.2021

सेना के लिए साजोसामान बनाने वाली ऑर्डिनेस फैक्ट्री बोर्ड की शुरुवात कब हुई? सरकार का इस बोर्ड को भंग करने के पीछे क्या तर्क है और अब इससे जुड़े कर्मचारियों और एसेट्स का क्या होगा? सुनिए आज के 'ज्ञान ध्यान' में खुशबू कुमार के साथ.

क्या है बग बाउंटी जिसके ज़रिये घर बैठे ही लाखों रुपये कमा लेते हैं लोग? : ज्ञान-ध्यान, Ep 302 01.10.2021

पैसे कमाना कौन नहीं चाहता, मगर घर बैठे लाखों कमाने के मौक़े कम ही मिलते हैं. ऐसी ही एक चीज़ है बग बाउंटी, जिसके ज़रिये लोग अपने घर में बैठे बैठे आराम से लाखों रुपये बना लेते हैं. तो आख़िर बग बाउंटी किस चिड़िया का नाम है और कहीं ये ग़ैरकानूनी तो नहीं? सुनिए 'ज्ञान ध्यान' के इस एपिसोड में नितिन ठाकुर से.

माइक्रोवेव हथियार क्या होते हैं और कैसे काम करते हैं?: ज्ञान ध्यान, Ep 301 30.09.2021

चीन के पास माइक्रोवेव हथियार होने की बात कही जाती रही है. तो ये माइक्रोवेव वेपन्स किस तरह के हथियार हैं, कितने ख़तरनाक होते हैं, किन परिस्थितियों में इसका इस्तेमाल होता है और माइक्रोवेव हथियार से हमले का शरीर पर क्या असर होता है, सुनिए 'ज्ञान ध्यान' के इस एपिसोड में जमशेद क़मर सिद्दीक़ी से. प्रोड्यूसर: रोहित त्रिपाठी साउंड मिक्सिंग: सचिन द्विवेदी

निर्दलीय विधायकों पर भी लागू होता है दल-बदल क़ानून?: ज्ञान ध्यान, Ep 300 29.09.2021

भारतीय राजनीति में दल-बदल का कॉन्सेप्ट काफी प्रचलित है. लेकिन एक कानून है जो चुनाव जीत चुके नेताओं को ऐसा करने से रोकता है. लेकिन क्या निर्दलीय चुनकर आये कैंडिडेट्स पर यह दल-बदल विरोधी कानून लागू होता है और क्या इंडिपेंडेंट सांसद विधायकों के भी किसी पार्टी जॉइन करने की स्थिति में पद खोने का खतरा होता है, सुनिए 'ज्ञान ध्यान' के इस एपिसोड में जमशेद क़मर सिद्दीक़ी से.

सपने क्यों आते हैं और क्या ये संभव है कि किसी को कभी सपना ही न आए? : ज्ञान-ध्यान, Ep 299 26.09.2021

रात में सोते समय हमें अक्सर सपने क्यों आते हैं, क्या इनका कोई मतलब होता है और क्या होगा अगर किसी को सपने ही न आएं, इन्हीं सवालों के जवाब मिलेंगे आपको इस 'ज्ञान-ध्यान' में. सुनिए अमन गुप्ता के साथ.

जब कोई प्यार में होता है तो शरीर के अंदर कौन से केमिकल रिएक्शन होते हैं? : ज्ञान ध्यान, Ep 298 25.09.2021

हमें प्यार क्यों और कैसे होता है? वो कौन से केमिकल रिएक्शन होते जो हमें प्रभावित करते हैं और अकसर प्यार में लोग पज़ेसिव क्यों हो जाते हैं? सुनिए आज के 'ज्ञान-ध्यान' में ख़ुशबू कुमार के साथ.

ऐसी रहस्यमयी बीमारी जिसमें अजीब अजीब सी आवाजें सुनाई देती है: ज्ञान ध्यान, Ep 297 24.09.2021

अमेरिका की खुफिया एजेंसी सीआईए के अधिकारियों को होने वाला हवाना सिंड्रोम क्या है? इसके नाम के पीछे की कहानी क्या है और हवाना सिंड्रोम कितना जानलेवा हो सकता है, सुनिए 'ज्ञान ध्यान' के इस एपिसोड में जमशेद क़मर सिद्दीकी से.

नॉर्मल पनडुब्बियों से कितने अलग होते हैं न्यूक्लियर सबमरीन: ज्ञान ध्यान, Ep 296 22.09.2021

ऑस्ट्रेलिया, ब्रिटेन और अमेरिका के बीच हुआ ऑकस समझौता (AUKUS) क्या है और क्यों चर्चा में है, इस डील के तहत होना क्या है? परमाणु पनडुब्बियां यानी न्यूक्लियर सबमरीन क्या होते हैं, ये पनडुब्बी नॉर्मल पनडुब्बियों से अलग कैसे होती हैं और कैसे काम करती हैं, सुनिए 'ज्ञान ध्यान' के इस एपिसोड में जमशेद क़मर सिद्दीक़ी से.

आतंकवाद रोकने का नेटग्रिड प्रोजेक्ट प्राइवेसी में सेंध तो नहीं लगाएगा?: ज्ञान ध्यान, Ep 295 19.09.2021

नेटग्रिड प्रोजेक्ट क्या है और किस तरह ये काम करेगा? आतंकी गतिविधियों पर लगाम लगाने को लेकर लाया जा रहा ये प्रोजेक्ट कहीं प्राइवेसी में सेंध तो नहीं लगाएगा?:सुनिए ज्ञान-ध्यान के इस अंक में अमन गुप्ता से.

प्राइवेटाइजेशन, मोनेटाइजेशन और डिसइन्वेस्टमेंट को आसान भाषा में समझिए: ज्ञान ध्यान, Ep 294 18.09.2021

विनिवेश और निजीकरण जैसे बड़े-बड़े वर्ड हमारे कान में पड़ रहे हैं. लेकिन इनका मतलब क्या होता है? दोनों में क्या अंतर है और इसको लेकर चुनौतियाँ क्या है ? सुनिए आज के ज्ञान ध्यान में ख़ुशबू कुमार के साथ.

50 साल से कोई इंसान चांद पर क्यों नहीं गया?: ज्ञान ध्यान, Ep 293 17.09.2021

चांद पर जाने के लिए manned mission यानी इंसानी मिशन क्या था? ये कब कब सफ़ल रहा और नित नई होती तकनीक और अंतरिक्ष भ्रमण की होड़ के बावजूद पिछले 50 वर्षों में आख़िर कोई भी देश चांद पर इंसानों को क्यों नहीं उतार पाया? सुनिये ज्ञान-ध्यान के इस अंक में जमशेद क़मर सिद्दीकी से.

ब्लैक होल क्या है और इसमें गए तो क्या होगा?: ज्ञान ध्यान, Ep 292 16.09.2021

ब्लैक होल क्या होता है और ये ब्लैक होल बनता कैसे है? क्या होगा जब कोई इंसान या वस्तु ब्लैक होल में चली जाए तो? क्या वो जीवित रह पाएंगे या नहीं? सुनिये ज्ञान-ध्यान के इस एपिसोड में अमन गुप्ता से.

कैसे शुरू हुआ सुरंगों का इस्तेमाल, जानिए इसकी कहानी: ज्ञान ध्यान, Ep 291 15.09.2021

क्या है सुरंग की कहानी, सुरंगों का प्रयोग कहां से शुरू हुआ, तब इसकी ज़रूरत क्या थी और अब के दौर में सुरंगों का इस्तेमाल कैसे हो रहा है, सुनिए 'ज्ञान ध्यान' के इस एपिसोड में जमशेद क़मर सिद्दीक़ी से. 

अगर सूरज मर गया तो धरती-इंसान और सौरमंडल का क्या होगा? : ज्ञान-ध्यान, Ep 290 12.09.2021

जिस तरह एक दिन इंसान का समय तय है. लगभग कुछ वैसे ही, सूरज या फिर इस जैसे किसी भी खगोलीय पिंड का भी समय तय है. तो क्या होगा धरती और उस पर रहने वाले इंसान और जीवों का जिस दिन सूरज ठंडा पड़ जाएगा. उस प्रक्रिया को कहते क्या हैं? सुनिए 'ज्ञान-ध्यान' में अमन गुप्ता के साथ.

इंटरनेशनल ट्रेड के लिए क्यों होता है सिर्फ डॉलर का इस्तेमाल? : ज्ञान ध्यान, Ep 289 11.09.2021

कभी सोचा है कि जब सरकार अरबों-खरबों का व्यापार करती है तो उसका भुगतान डॉलर में ही क्यों किया जाता है? क्यों दूसरे देशों की करेंसी अमेरिकी डॉलर को टक्कर नहीं दे पाती और भारतीय करंसी को भूटान नेपाल जैसे देशों में क्यों स्वीकार किया जाता है? सुनिए आज के 'ज्ञान-ध्यान' में खुशबू कुमार के साथ

गर्भपात को लेकर क्या है भारत में कानून?: ज्ञान ध्यान, Ep 288 10.09.2021

मां बनना यानी कि गर्भ धारण करने का अधिकार पूरी तरह से महिला के पास होना चाहिए या नहीं? गर्भपात को लेकर क्या है भारत में कानून और मेडिकल टर्मिनेशन ऑफ प्रेगनेंसी एक्ट में "अबॉर्शन" शब्द का इस्तेमाल क्यों नहीं है, सुनिए 'ज्ञान ध्यान' के इस एपिसोड में खुशबू कुमार से.

इंडियन आर्मी के मल्टी मोड हैंड ग्रेनेड में क्या ख़ास, जानिए ग्रेनेड की कहानी: ज्ञान ध्यान, Ep 287 09.09.2021

फ़िल्मों में आपने अक्सर हैंडग्रेनेड का इस्तेमाल होते देखा होगा, लेकिन आप इसके बारे में कितना जानते हैं? कैसे बनता है ये ग्रेनेड, काम कैसे करता है, यह प्रयोग में कब आया, भारत में किस तरीके के हैंड ग्रेनेड का इस्तेमाल किया जाता रहा है और नए मल्टीमोड ग्रेनेड्स की ख़ासियत क्या है, सुनिए 'ज्ञान-ध्यान' के इस एपिसोड में अमन गुप्ता के साथ.

इंसान के वो अंग जो मौत के बाद भी करते हैं काम: ज्ञान ध्यान, Ep286 08.09.2021

मौत एक ऐसा सच है जिससे हर किसी का सामना होना है. मौत को लेकर कई मान्यताएं और रहस्य हैं, लेकिन क्या इंसान की मौत के बाद उसके शरीर में कुछ अंग ज़िंदा रहते हैं और अगर ये ऑर्गन्स जीवित रहते हैं तो कितने समय तक ठीक से काम कर पाते हैं, सुनिए 'ज्ञान ध्यान' के इस एपिसोड में जमशेद क़मर सिद्दीक़ी से.

होंठ काटने की आदत किस बीमारी का है दूसरा नाम और इससे कैसे पाएं निजात ? 05.09.2021

कई लोगों को होंठ चबाने की आदत होती है, क्या ये महज़ आदत है या कोई बिमारी? इसके दूरगामी परिणाम क्या हो सकते हैं और किस तरह इससे निजात पाया जा सकता है? सुनिए 'ज्ञान ध्यान' के इस अंक में अमन गुप्ता के साथ.

क्या हो जो पृथ्वी एक सेकंड भर को घूमना बंद कर दे? : ज्ञान ध्यान, Ep 284 04.09.2021

पृथ्वी लगभग 1670 किमी प्रति घंटे की स्पीड से घूमती है लेकिन वहीं अगर पृथ्वी घूमना बंद कर दे तो क्या होगा और क्यों हमारे जीवन के लिए पृथ्वी का घूमना ज़रूरी है? सुनिए आज के 'ज्ञान ध्यान' में ख़ुशबू के साथ.

पोस्टमार्टम के बाद क्यों कराया जाता है हिस्टोपैथोलॉजी टेस्ट?: ज्ञान ध्यान, Ep 283 03.09.2021

किसी की मौत की वजह जानने के लिए पोस्टमॉर्टम के बाद हिस्टोपैथोलॉजी टेस्ट की क्यों ज़रूरत पड़ती है? इस टेस्ट को करने का प्रोसेस क्या होता है और किन परिस्थितियों में इस टेस्ट की अहमियत बढ़ जाती है? सुनिए 'ज्ञान-ध्यान' के इस एपिसोड में ख़ुशबू के साथ.

वो कौन से क़ानून हैं जो पुलिस को लाठियां भांजने का अधिकार देते हैं: ज्ञान ध्यान, Ep 282 02.09.2021

आपने पुलिस को लाठियां भांजते हुए ज़रूर देखा होगा. तो क्या है पुलिसिया लाठी की कहानी, क्या पुलिस ऐसे ही किसी के ऊपर लाठियां बरसा देती है, क्या ये सब मर्ज़ी पर निर्भर है या कानून की किताब में कुछ नियम कायदे भी लिखे गए हैं और क्या पुलिस को लाठी चलाने की स्पेशल ट्रेनिंग दी जाती है, सुनिए 'ज्ञान ध्यान' के इस एपिसोड में अमन गुप्ता से.

साबुन किसी भी रंग का हो, इससे निकला झाग सफ़ेद क्यों होता है: ज्ञान ध्यान, Ep 281 01.09.2021

साबुन तो रोज़ लगाते होंगे आप, लेकिन क्या कभी आपने सोचा कि यह आया कहां से? साबुन को बनाया कैसे जाता है और इसका उपयोग किस तरह से होता आया है? साबुन किसी रंग का भी हो, उसका झाग हमेशा सफेद ही क्यों निकलता है, सुनिए 'ज्ञान ध्यान' के इस एपिसोड में जमशेद क़मर सिद्दीक़ी से.

क्या है दस्तख़त की कहानी, इससे आपके बारे में क्या पता चलता है: ज्ञान ध्यान, Ep 280 29.08.2021

सिग्नेचर, हस्ताक्षर या दस्तख़त इनका चलन कब से शुरु हुआ, कहां से शुरु हुआ? क्या सिग्नेचर और हैंडराइटिंग लोगों के गुणों के बारे में भी कुछ बताती है? सुनिए ‘ज्ञान ध्यान’ के इस एपिसोड में प्रतीक वाघमारे के साथ.

Ouça o podcast Gyaan Dhyaan no Replaio

Rádio e podcasts em um só app - grátis e sem cadastro. Instale hoje e não perca o lançamento

Baixe no Google Play

O Replaio não é o publicador dos podcasts; os nomes dos programas, as capas e o áudio pertencem aos seus autores e são distribuídos por feeds RSS públicos