Aaj Tak Radio
Gyaan Dhyaan
Gyaan Dhyaan is a Hindi podcast by Aaj Tak Radio on general knowledge, education, trivia and history in the form of explainers. Aasmaan kyu hai neela, paani kyu geela geela, gol kyu hai dharti. For more such questions come to this window of Gyaan. Simple explainers on complex issues and trivia—designed for you. It could be related to science, history, sociology, general awareness and all possible fields. ये हमारी वो खिड़की है, जहां से ज्ञान का प्रसाद मिलता है. यहां पेचीदा मसलों को आसान भाषा में समझाया जाता है और अनूठी जानकारियां दी जाती हैं. बीच बीच में ऐसी बातें भी होंगी जो आपकी लाइफ़ आसान बन...
Não deixe de visitar o site do podcast e apoiar quem o produz: www.aajtak.in
Autor
Aaj Tak Radio
Categoria
Site do podcast
Último episódio
4 de mai de 2025
Onde ouvir?
Podcasts no app Replaio Radio Em breveOs podcasts estão chegando ao app. Instale agora e seja o primeiro a descobrir um jeito totalmente novo de curtir podcasts
Episódios
वक्त के साथ कैसे बिगड़ रही है आपके ब्रेन की वायरिंग?: ज्ञान ध्यान, Ep 933 10.03.2024 6:21
क्या आपको भी हर दो मिनट में फोन चेक करने की इच्छा होती है, क्या आप की रीडिंग हैबिट भी टाइम के साथ पंख लगाकर उड़ गई है, किसी जगह पर ध्यान केंद्रित न कर पाना - क्या ये सब सुनकर आपको लगता है कि यहां आपकी ही बात हो रही है, अगर हां, तो हो सकता है कि आपको पॉपकॉर्न ब्रेन की शिकायत हो. क्या है पॉपकॉर्न ब्रेन की परेशानी और इससे कैसे निपटा जाए, सुनिए 'ज्ञान ध्यान' पॉडकास्ट में चेतना काला से. साउन्ड मिक्स: सौ...
अलग बिस्तर पर सोने से कपल्स के बीच लड़ाइयां कम होती हैं?: ज्ञान ध्यान, Ep 932 09.03.2024 6:11
डिवॉर्स, तलाक, ये शब्द हमारे समाज में आज भी टैबू की तरह इस्तेमाल होते हैं. लेकिन आज हम इसकी बात नहीं कर रहे हैं, हमारा आज का सब्जेक्ट है, स्लिप डिवॉर्स. शादी के बाद जब दो लोगों में अनबन हो जाती है और मामला हद से ज्यादा बिगड़ जाता है तब दो लोग एक दूसरे से डिवॉर्स लेने का फैसला लेते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि इन दोनों कपल्स अपनी नींद पूरी करने के लिए डिवोर्स ले रहे हैं, क्या होता है स्लिप डिवॉर्...
'स्पंज सिटी' में बाढ़ के पानी को आगे बढ़ने से रोकने के लिए क्या किया जाता है? ज्ञान ध्यान, Ep 931 08.03.2024 6:58
स्पंज सिटी का कांसेप्ट क्या है? यह कैसे बनाया जाता है और भारत में यह कहा बन रहा है? कैसे यह शहरी बाढ़ को रोकने और ग्राउंड वाटर लेवल को रिचार्ज करने में मदद करता है. और यह भी जानिए की क्या है इसके लिमिटेशंस? जानिए यह सारी डिटेल्स आज के ज्ञान ध्यान में. साउंड मिक्स: नितिन रावत
ड्राई आइस खाने पर ख़ून की उल्टियां क्यों आने लगती हैं?:ज्ञान ध्यान, Ep 930 07.03.2024 4:49
ड्राई आइस खाने पर गुड़गांव में एक परिवार की तबियत बिगड़ गयी। आखिर क्या होती है ड्राई आइस और इसका इस्तेमाल कहां कहां और किस काम के लिए किया जाता है। जानते हैं आज के इस एपिसोड में प्रोडूसर - उद्देश्य साउंड डिज़ाइन - नितिन रावत
अंडर वॉटर मेट्रो ट्रेन चलाने के लिए इंजीनियर्स ने कौन सा 'जुगाड़' लगाया? ज्ञान ध्यान, Ep 929 06.03.2024 6:31
भारत के इंजीनियर्स ने कमाल करते हुए कोलकाता को दुनिया के कुछ चुनिंदा शहरों में शामिल करा दिया. कोलकाता में भारत की पहली अंडर वाटर मेट्रो शुरु हो गया है. कैसे हुआ यह कमाल और क्या है भारत में अंडर वाटर मेट्रो का इतिहास. कितने रूपए है इसका टिकट प्राइस? जाने आज के ज्ञान ध्यान के इस एपिसोड में. प्रोड्यूसर : उद्देश्य साउंड मिक्स : सचिन
Aristotle की किस खूबी ने उसे भीड़ से अलग बनाया?: ज्ञान ध्यान, Ep 928 03.03.2024 5:06
प्राचीन यूनानी दार्शनिक और वैज्ञानिक एरिस्टोटल का नाम आपने ज़रूर सुना होगा. ग्रीस के स्टैगिरा में उनका जन्म हुआ है. बात है लगभग 384 BCE की. वेस्टर्न हिस्ट्री और यहां तक की वर्ल्ड हिस्ट्री में भी एरिस्टोटल को खूब चाव से पढ़ा जाता है. आज Aristotle के काम पर विस्तार से जानिए 'ज्ञान ध्यान' के इस एपिसोड में. प्रोड्यूसर: चेतना काला साउन्ड मिक्स: नितिन रावत
हर घर में आसानी से मिल जाने वाली माचिस को किसने और क्यों बनाया?: ज्ञान ध्यान, Ep 927 02.03.2024 5:36
लाल - पीले डिब्बों में पैक होकर आने वाली माचिस दिन भर हमारे बहुत से कामों में इस्तेमाल की जाती है. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि ये माचिस बनाने का आइडिया सबसे पहले किसे और क्यों आया होगा? हर आम नागरिक के घर में आसानी से उपलब्ध हो जाने वाली इस माचिस का इतिहास क्या रहा है? सुनिए आज ज्ञान ध्यान के इस एपिसोड में. प्रोड्यूसर: उद्देश्य साउन्ड मिक्स: सौरभ
शादी के बाद किस नियम से बदला जाता है सरनेम?: ज्ञान ध्यान, Ep 926 01.03.2024 5:53
कहते हैं शादी के बाद सब कुछ बदल जाता है. घर, परिवार, ज़िंदगी और सबसे बड़ी चीज आपका नाम. अक्सर हम देखते हैं कि शादी के बाद लड़कियों को अपना सरनेम बदलकर पति का सरनेम लगाना पड़ता. इसके पीछे कई कोई ख़ास कारण तो नहीं है लेकिन लड़कियां अपनी पर्सनल चॉइस, सोशल कॉज और रिवाज के कारण ऐसा करती हैं. पुराने जमाने में तो लोग ऐसा इसलिए करते थे क्योंकि उनका मानना था कि एक महिला की पहचान उसके पति से ही जुड़ी होती है, भ...
वो लिमिटेशंस जिनकी वजह से IVF सौ फीसदी सफल नहीं होता: ज्ञान ध्यान, Ep 925 29.02.2024 5:30
IVF एक ऐसी तकनीक जो बहुत सारे कपल्स को संतान सुख देने में कामयाब रही है। एक खास उम्र के कपल्स जो नैचुरली मां-बाप नहीं बन सकते, ये तकनीक उनके लिए किसी वरदान से कम नहीं है। लेकिन ये काम कैसे करती है और क्यों ये हर बार, हर कपल पर सौ फीसदी कामयाब नहीं होती। क्या इसके कोई साइड इफेक्ट भी हैं। सुनिए ज्ञान ध्यान का ये खास पॉडकास्ट IVF के बारे में. रिसर्च- उद्देश्य तिवारी साउंड मिक्स- सचिन द्विवेदी
बेहोशी की दवा नहीं थी तो सर्जरी कैसे करते थे डॉक्टर?: ज्ञान ध्यान, Ep 924 28.02.2024 7:09
जब बेहोश करने की दवा डिस्कवर नहीं हुई थी तब कैसे किया जाता था ऑपरेशन... एनेस्थीसिया सबसे पहले किसने बनाई और इसे इस्तेमाल करने का तरीका क्या है? इन सारे सवालों का जवाब सुनने के लिए क्लिक करें ज्ञान ध्यान के इस खास पॉडकास्ट पर जिसे लिखा है आजतक रेडियो के साथी अंशुल भाटी ने.
हैंगओवर से सिर दर्द और बेचैनी क्यों होती है?: ज्ञान ध्यान, Ep 923 25.02.2024 5:32
किसी भी पार्टी या सेलिब्रेशन के अगले एक शब्द सबसे ज्यादा सुनाई देता है - हैंगओवर. मगर यह हैंगओवर होता है? इसका सबसे कॉमन जवाब मिलेगा अल्कोहल के सेवन के बाद होने वाला सिरदर्द. लेकिन क्या हैंगओवर इतना भर ही है? इसके पीछे का साइंस क्या है, ये शरीर में किस तरह के बदलाव कर देता है और आपको क्या नुकसान पहुंचा सकता है, सुनिए 'ज्ञान ध्यान' के इस एपिसोड में जमशेद क़मर सिद्दीक़ी से.
रास्ते याद रखने में कुछ लोग अच्छे क्यों होते हैं?: ज्ञान ध्यान, Ep 922 24.02.2024 5:30
आपने कभी सोचा है कुछ लोग डायरेक्शन और नेविगेशन में कैसे माहिर होते है. मैं तो अक्सर दाएं-बाएं में उलझ जाता हूं. शायद आप लोगों के साथ भी ऐसा होता होगा या कुछ लोगों के साथ नहीं भी होता होगा. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है ऐसा क्यों होता है. तो चलिए आज के ज्ञान ध्यान में हम आपको बताते हैं. क्यों लोगों का होता है नेविगेशन सेंस कमजोर और कैसे कर सकते हैं इसको बेहतर, सुनिए 'ज्ञान ध्यान' पॉडकास्ट के इस एपिसो...
भारत ने अब तक कितने एफटीए साइन किए हैं?: ज्ञान ध्यान, Ep 921 23.02.2024 5:08
Discount, Sale, छूट… ये कुछ ऐसे शब्द हैं जिनको सुनते ही सब की बांछे खिल जाती हैं ,पर सोचिए कि यही छूट अगर एक कंपनी या फिर एक देश को मिलने लगे तो। आप कहेंगे ऐसा कहां होता है? होता है - दो देशों के बीच होने वाले फ्री ट्रेड के बारे में सुना है आपने... वो कुछ कुछ ऐसा ही है। तो चलिए आज आप के मन में फंसा ये पेंच सुलझाते हैं कि ये फ्री ट्रेड क्या होता है और इसके क्या फायदे और नुकसान क्या हैं, सुनिए गर्वि...
'मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता' में किसने फेंके थे आयोजकों पर सड़े हुए अंडे और टमाटर?: ज्ञान ध्यान, Ep 920 22.02.2024 6:02
मिस वर्ल्ड 2024 के प्रतियोगिता का आगाज हो चुका है. इस बार इसका आयोजन भारत में हो रहा है. क्या है मिस वर्ल्ड का इतिहास? कब हुई थी इसकी शुरुआत? क्या है इससे जुड़े कुछ प्रमुख विवाद, सुनिए 'ज्ञान ध्यान' पॉडकास्ट के इस एपिसोड में जमशेद क़मर सिद्दीक़ी से. रिसर्च: उद्देश्य ठाकुर साउन्ड मिक्स: कपिलदेव सिंह
पॉलिटिकल फंडिंग को लेकर दुनिया भर में क्या है नियम?: ज्ञान ध्यान, Ep 919 21.02.2024 4:48
भारत में पॉलिटिकल पार्टियों की तिजोरी भरने वाले इलेक्टोरल बॉन्ड को सुप्रीम कोर्ट ने असंवैधानिक करार दे दिया है. इसके बाद से ही देश में राजनीतिक दलों के इनकम सोर्स को लेकर एक बहस शुरू हो गई है. दुनिया के और देशों में पॉलिटिकल पार्टियां कैसे चंदे लेती हैं. चंदा लेने के नियम क्या हैं और ये सिस्टम कैसे संचालित होता है, सुनिए 'ज्ञान ध्यान' पॉडकास्ट के इस एपिसोड में जमशेद क़मर सिद्दीक़ी.से प्रड्यूस: अंकित...
ISRO का INSAT-3DS कैसे सबसे एडवांस मौसम सैटेलाइट है: ज्ञान ध्यान, Ep 918 18.02.2024 7:43
ISRO के लिए नया साल नए मिशन्स और प्रोजेक्ट्स लेकर आया है. कल ISRO ने भारत का सबसे एडवांस मौसम सैटेलाइट INSAT-3DS लॉन्च किया. शाम पांच बजकर 35 मिनट पर, श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन स्पेस सेंटर से ये लॉन्च हुआ. INSAT-3DS सैटेलाइट कैसे काम करता है, ये क्यों और कितना अहम है, सुनिए 'ज्ञान ध्यान' पॉडकास्ट के इस एपिसोड में चेतना काला से साउन्ड मिक्स: सौरभ कुकरेती
क्या है MSP का वो फॉर्मूला, जिस पर अडे़ हैं किसान?: ज्ञान ध्यान, Ep 917 17.02.2024 8:06
MSP पर अब तक कानून नहीं बनने से किसान संगठन एक बार फिर से आंदोलन कर रहे हैं. न्यूनतम समर्थन मूल्य यानी MSP होता क्या है. इसको निकालने के फॉर्मूला क्या है. किसान क्यों इसकी मांग पर अड़े हुए हैं. ये कैसे किसानों की आमदनी का कवच बन सकता है. सरकार को इस पर कानून बनाने से किस तरह की परेशानियां सामने आ सकती हैं और सरकार की तरफ से कितनी फसलों पर अभी MSP दी जाती है? सुनिए ‘ज्ञान ध्यान’ के इस एपिसोड में चे...
दुनिया की सबसे मुश्किल नौकरी में क्या करना होता है?: ज्ञान ध्यान, Ep 916 16.02.2024 6:14
रूस के सुदूर पूर्व में बर्फ़ से ढका एक शिपयार्ड है, जहां भयानक ठंड में भी कर्मचारी बड़े-बड़े जहाजों के आसपास फैली बर्फ़ की मोटी परतों को हटाने का काम करते हैं. इस प्रोसेस को विमोरोज्का कहा जाता है और इसे दुनिया का सबसे मुश्किल काम भी माना जाता है, आज के एपिसोड में बात होगी विमोरोज्का की, लोग इसे कैसे करते हैं और दुनिया में और वो कौनसे काम हैं, जिन्हें सबसे मुश्किल माना जाता है, सुनिए गर्वित श्रीवा...
इतना भारी जहाज़ पानी और हवा में तैरता कैसे है?:ज्ञान ध्यान, Ep 915 15.02.2024 5:04
जहाज़.. सुन कर क्या आता है मन में? हवाई जहाज़ या फिर पानी वाला जहाज़, दोनों को हिंदी में जहाज़ ही कहते हैं, इसलिए दोनों ही आते होंगे. कागज़ हल्का होता है इसीलिए बचपन में उसके जहाज़ बनाते थे. लेकिन सोचा तो आपने होगा ही कि 100 ग्राम का एक पत्थर फेंकने पर तो उड़ता नहीं, लोहे की एक छोटी सी कील पानी में तैर नहीं पाती तो ये लोहे के इतने भारी जहाज़ इतना वज़न लाद कर उड़ता कैसे है या तैरता कैसे है? सुनिए 'ज्ञान ध्या...
वो कौन से फैक्टर्स हैं जिनकी वजह से कोई किसी को अच्छा लगने लगता है? ज्ञान ध्यान EP 914 14.02.2024 6:48
कोई किसी को क्यों चाहने लगता है? हमारे मन में क्यों किसी के लिए एहसास उमड़ने लगते हैं? प्रेम की साइंस क्या है? सुनिये इस खास एपिसोड में
कोर्ट के लिए क्यों अहम होती है Amicus Curiae की भूमिका?: ज्ञान ध्यान, Ep 913 11.02.2024 7:39
लैटिन भाषा के शब्द Amicus Curiae जिसका मतलब फ्रेंड ऑफ कोर्ट होता है, वो कोर्टरूम के लिए अहम क्यों होता है? इस पोज़िशन पर क्या काम करता है अपॉइन्ट हुआ व्यक्ति और उसकी नियुक्ति कैसे की जाती है, सुनिए 'ज्ञान ध्यान' के एपिसोड में चेतना काला से. साउन्ड मिक्स: सौरभ कुकरेती
चुनाव के दौरान कौन से फैसले ले सकता है रिटर्निंग ऑफिसर?: ज्ञान ध्यान, Ep 912 10.02.2024 7:10
चंडीगढ़ मेयर चुनाव में बीजेपी की जीत के बाद आम आदमी पार्टी और कांग्रेस ने सुप्रीम कोर्ट का रुख़ किया था.आम आदमी पार्टी और कांग्रेस ने आरोप लगाया था कि इस चुनाव में पीठासीन अधिकारी यानी रिटर्निंग ऑफिसर ने धांधली की और नम्बर्स न होने के बाद भी भारतीय जनता पार्टी के ही कैंडिडेट की जीत का एलान किया. पीठासीन अधिकारी यानी रिटर्निंग ऑफिसर क्या होता है, किन्हें इस पोस्ट पर नियुक्त किया जाता है और इनके पास...
श्वेत पत्र के अलावा और कौन-कौन से पत्र होते हैं?: ज्ञान ध्यान, Ep 911 09.02.2024 7:09
केंद्र सरकार की तरफ से वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लोकसभा में व्हाइट पेपर पेश किया. इसके बाद से ही श्वेत पत्र पर चर्चा चल पड़ी है. व्हाइट पेपर यानी श्वेत पत्र होता क्या है, इसे क्यों लाया जाता है, क्या है इसका इतिहास, कौन इसे जारी करता है, श्वेतपत्र की क्या है कानूनी हैसियत, क्या यह कानूनी प्रक्रिया है या परंपरा और क्या किसी और रंग के भी पत्र होते हैं? सुनिए आज के ‘ज्ञान ध्यान’ में. प्रड्यूसर...
अरब देशों के झंडे में दिखने वाले चार रंगों का इतिहास क्या है?: ज्ञान ध्यान, Ep 910 08.02.2024 6:25
भारत के झंडे में चार रंग होते हैं, केसरी, सफ़ेद, हरा और नीला. ये सभी रंग प्रतीक हैं, भारत की संस्कृती, समाज और इतिहास के… हर झंडे की यही कहानी है. अब अरब देशों के झंडों को ही उठा कर देख लीजिए, कमोबेश सभी झंडे एक जैसे ही दिखते हैं, लाल, काला, सफ़ेद और हरा ये चार लगभग मीडिल ईस्ट देशों के सभी झंडों में पाए जाते हैं. लेकिन इसमें एक फ़न फ़ैक्ट है कि इस तरह का पहला झंडा एक अंग्रेज़ ने बनाया था. लेकिन ये...
नई 'CAR-T सेल्स थेरेपी' क्या है जो कैंसर के इलाज में कारगर मानी जा रही है: ज्ञान ध्यान, Ep 909 07.02.2024 7:19
कैंसर वो बीमारी है जिसका नाम सुनते ही बड़े बड़ों के पसीने छूट जाते हैं. वजह यही है कि एक तो इस बीमारी के बारे में अक्सर तब पता चलता है जब बहुत देर हो चुकी होती है और दूसरा ये कि इसका इलाज आसान नहीं है. हालांकि दशकों से साइंटिस्ट्स इसके इलाज के तरीकों पर काम कर रहे हैं और जैसे ही इसमें थोड़ी बहुत डेवलपमेंट होती है, तुरंत ये ख़बर बन जाती है. ऐसी ही एक तकनीक पिछले कुछ सालों से लगातार ख़बरों में आ रही है...
Podcasts parecidos
O Replaio não é o publicador dos podcasts; os nomes dos programas, as capas e o áudio pertencem aos seus autores e são distribuídos por feeds RSS públicos