Aaj Tak Radio

Gyaan Dhyaan

Gyaan Dhyaan is a Hindi podcast by Aaj Tak Radio on general knowledge, education, trivia and history in the form of explainers. Aasmaan kyu hai neela, paani kyu geela geela, gol kyu hai dharti. For more such questions come to this window of Gyaan. Simple explainers on complex issues and trivia—designed for you. It could be related to science, history, sociology, general awareness and all possible fields. ये हमारी वो खिड़की है, जहां से ज्ञान का प्रसाद मिलता है. यहां पेचीदा मसलों को आसान भाषा में समझाया जाता है और अनूठी जानकारियां दी जाती हैं. बीच बीच में ऐसी बातें भी होंगी जो आपकी लाइफ़ आसान बन...

Não deixe de visitar o site do podcast e apoiar quem o produz: www.aajtak.in

Autor

Aaj Tak Radio

Categoria

Education

Site do podcast

www.aajtak.in

Último episódio

4 de mai de 2025

Onde ouvir?

Podcasts no app Replaio Radio Em breve

Os podcasts estão chegando ao app. Instale agora e seja o primeiro a descobrir um jeito totalmente novo de curtir podcasts

Baixe no Google Play Instale grátis Android 5 mi+ downloads · nota 4,8 iOS em breve

Episódios

महाड़ सत्याग्रह असफल होने के बावजूद कैसे बना गेम चेंजर?: ज्ञान ध्यान, Ep 958 14.04.2024

देश में दलितों की दबी हुई आवाज़ को बुलंदी देने वाले भीमराव रामजी अंबेडकर, वो नेता, जिन्हें आज हम फादर ऑफ CONSTITUTION कहकर संबोधित करते हैं. एक लॉयर, एक इकोनोमिस्ट, एक पॉलिटिकल फिलॉसफर और कई किताबों के लेखक रहे अंबेडकर ने दलितों को उनके अधिकार दिलवाने की शुरुआत की महाड़ सत्याग्रह से. इसका उद्देश्य, इसका प्रभाव, हमारे समाज की बनी - बनाई व्यवस्था में क्या बदलाव लेकर आया? सुनिए 'ज्ञान ध्यान' पॉडकास्ट म...

इंसान कितने तापमान तक जिंदा रह सकता है, भीषण गर्मी में शरीर खुद को कैसे रखता है ठंडा?: ज्ञान ध्यान Ep 957 13.04.2024

देश-दुनिया में साल-दर-साल गर्मी बढ़ती जा रही है. अप्रैल में ही गर्मी ने लोगों का बुरा हाल कर दिया है. वैज्ञानिकों के मुताबिक हाई टेम्परेचर कई प्रकार से हमारी बॉडी और हेल्थ के लिए नुकसानदेह हो सकता है. ये हमारे बॉडी की कैपेसिटी और दिमाग पर असर करता है. गर्मी में हमारा शरीर खुद को कैसे सामान्य रखता है? कौन से मैकेनिज्म से हमारा शरीर प्रोटेक्टेड रहता है? सुनिए 'ज्ञान ध्यान' में अतुल तिवारी से. रिसर्च...

हाउस-अरेस्ट क्या है, इसके नियम-कानून और गिरफ्तारियों से कितने अलग हैं?: ज्ञान ध्यान, Ep 956 12.04.2024

हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने भीमा कोरेगाव केस में आरोपी गौतम नवलखा को एनआईए का 1.64 करोड़ रुपये का बकाया चुकाने को कहा है. ये बकाया गौतम नवलखा को हाउस अरेस्ट में रखने के दौरान खर्च हुई है. एनआईए ने नवलखा के हाउस अरेस्ट के दौरान जो पैसे खर्च हुए थे उसके भुगतान की मांग की थी. यह लाइन सुनकर आपको खटका जरूर होगा की ये हाउस अरेस्ट क्या है, जिसमे इतने रुपये खर्च हो गए? ये आम गिरफ्तारी से कितना अलग होती है...

दुनिया के ज़्यादातर इंसान Right Handed क्यों होते हैं?: ज्ञान ध्यान, Ep 955 11.04.2024

दोनों हाथों से लिखने में सक्षम इंसान को एंबीडेक्सट्रस कहते हैं. ऐसे लोगों की संख्या दुनिया में सिर्फ़ 1% के आस पास है. यानी लगभग सभी इंसान किसी एक हाथ का इस्तेमाल ज्यादा करते हैं और ज्यादातर लोग दाहिने हाथ से काम लेने के आदी होते हैं. ऐसे भी कह सकते हैं कि दाहिने हाथ का इस्तेमाल ज्यादा अच्छे से करते हैं. उनके मुकाबले बाएं हाथ से काम लेने वालों की संख्या काफी कम है. कभी सोचा है इसकी क्या वजहें हो स...

कपड़े के तीन टुकड़ों से कैसे आया साड़ी बनाने का आइडिया: ज्ञान ध्यान, Ep 954 10.04.2024

भारतीय संस्कृति और पहनावे में साड़ी का खास महत्व है. वेदों तक में भी इसका जिक्र मिल जाता है. लेकिन साड़ी शब्द और इसका कॉन्सेप्ट कहां से आया, वक़्त के साथ इसमें क्या बदलाव हुए, मुगल काल ने साड़ी को कैसे नया आयाम दिया, कैसे ये साड़ियां इंडियन कल्चर की तरह डाइवर्स है और किन किन साड़ियों को जीआई टैग मिला है? सुनिए 'ज्ञान ध्यान' में कुमार केशव से. रिसर्च- उद्देश्य साउंड मिक्सिंग- नितिन रावत

पैसा और पर्यावरण को बचाने वाला 'सुपर हीरो' N-Energy कौन है?: ज्ञान ध्यान, Ep 953 07.04.2024

एक दिन की बात है. मेरे पड़ोस में रहने वाले छोटे से, माधव को अपने घर में खूब डांट पड़ी. बाहर तक आवाज़ आई. क्यों? क्योंकि वो भूल गया था अपने घर में कूलर का स्विच ऑफ करना और उसके पिताजी नाराज़ थे क्योंकि बिल आता था तगड़ा. इसी महंगी बिजली को सस्ता करने का रास्ता होकर गुज़रता है न्यूक्लियर एनर्जी से. सुनने में थोड़ा डरावना विस्फोटक लग रहा होगा, लेकिन असल में क्या है न्यूक्लियर एनर्जी से बिजली बनाने की गुत्थी....

NATO को टक्कर देने के लिए रूस ने क्या किया था? : ज्ञान ध्यान 952 06.04.2024

NATO की शुरुआत क्यों हुई थी, इसका मोटिव क्या है, इसमें कौन से देश शामिल होते हैं, कैसे काम करता है NATO, सोवियत संघ ने NATO के जवाब में कौन सा एलायंस बनाया था?, सुनिए आज के 'ज्ञान ध्यान' में अतुल तिवारी से. रिसर्च - उद्देश्य साउंड मिक्सिंग - सौरभ कुकरेती

इंडिया को कैसे स्ट्रॉन्ग कर रहा है BIMSTEC?: ज्ञान ध्यान Ep 951 05.04.2024

क्या है BIMSTEC. कब हुई थी इसकी शुरुआत. भारत की लुक ईस्ट पॉलिसी में कैसे बना मददगार. पकिस्तान को कैसे कर रहा अलग थलग. भारत ने सार्क से ज्यादा क्यों दी तवज्जो. सुनिए आज के 'ज्ञान ध्यान' में गर्वित श्रीवास्तव से. रिसर्च - उद्देश्य साउंड मिक्सिंग - सचिन दिवेदी

किस ग़लती पर चुनाव से पहले नॉमिनेशन रद्द हो जाता है?: ज्ञान ध्यान, Ep 950 04.04.2024

इलेक्श डेट अनाउंस हो जाने बाद कोई भी इंडियन सिटीजन नामांकन पत्र भरकर चुनाव लड़ने के लिए दावेदारी कर सकता है. इसके लिए शर्त इतनी ही होती है कि उसका नाम मतदाता सूची में होना चाहिए लेकिन इस फ़ॉर्म में कौनसी जानकारियां देनी होती हैं और कभी-कभी ये कैंसल क्यों कर दिया जाता है, सुनिए 'ज्ञान ध्यान' में गर्वित श्रीवास्तव से. प्रोड्यूसर- कुंदनइलेक्शन डेट अनाउंस हो जाने बाद कोई भी इंडियन सिटीजन नामांकन पत्र...

राजनीतिक दलों को कैसे मिलता है सिंबल?: ज्ञान ध्यान, Ep 949 03.04.2024

देश में आम चुनाव हो रहा है. लेकिन चुनाव किसके बीच होता है. पॉलिटिकल पार्टियों के बीच. इन पार्टियों का नाम कैसे डिसाइड होता है. कैसे इलेक्शन सिंबल अलॉट किया जाता है. सिंबल एलॉटमेंट कब से शुरु हुआ है? सुनिए आज के 'ज्ञान ध्यान' में जमशेद क़मर सिद्दकी से. रिसर्च - उद्देश्य साउंड मिक्सिंग - नितिन रावत

Kachchatheevu Island इंदिरा गांधी सरकार ने श्रीलंका को क्यों सौंपा?: ज्ञान ध्यान, Ep 948 31.03.2024

इंडियन पार्लियामेंट में जितना गर्म मुद्दा है PoK का, कुछ वैसी ही तासीर है Kachchatheevu Island की. तमिलनाडु में रामेश्वरम की तरह ही ये आइलैंड भी एक समुद्री विस्फोट के साथ अस्तित्व में आया था. लेकिन फिर भारत और श्रीलंका में साम्राज्यों के बीच इधर - उधर हुआ. ब्रिटिश काल के दौरान दोनों ही देशों ने इस पर अपना अधिकार चाहा. लेकिन अंत में ये किसके पास गया, क्यों, सुनिए 'ज्ञान ध्यान' में चेतना काला से. सा...

जेल से सरकार चलाने में क्या हैं संवैधानिक अड़चनें?: ज्ञान ध्यान Ep 947 30.03.2024

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल जेल से सरकार चला रहे हैं. वे किसी भी कीमत पर इस्तीफा नहीं देंगे. उनका इस्तीफा ना देना ही इस समय एक बड़ा विवाद बना हुआ है. सीएम तो पहले भी गिरफ्तार हुए हैं, लेकिन पहले ट्रेंड ये देखा गया है कि वो इस्तीफा देते हैं. उनकी जगह कोई दूसरा सीएम बनता है. लेकिन क्या ये पॉसिबल है कि कोई मुख्यमंत्री जेल से सरकार चला सकता है? इसमें क्या कानूनी अड़चनें हैं और ये मुश्किल क्यों है?...

आचार संहिता लगी तो कितना कैश लेकर घूम सकते हैं आप?: ज्ञान ध्यान Ep 946 29.03.2024

चुनावों के दौरान आम लोग कितना कैश ले जा सकते हैं? चुनाव आचार संहिता में किन-किन चीजों पर पाबंदी रहती है? लोगों को पैसे या ज्वैलरी का लेनदेन करते हुए कितना सतर्क रहने की जरूरत है? बरामद होने वाले इन रुपयों का क्या होता है? और ये जाते कहां हैं? इस सब के बारे में बात करेंगे आज 'ज्ञान ध्यान' के इस चुनावी स्पेशल एपिसोड में. सुनिए गर्वित से. प्रड्यूसर - अतुल तिवारी साउंड मिक्सिंग- सचिन द्विवेदी

देश के पहले चुनाव से 2024 तक प्रति वोट की कीमत कितनी बढ़ गयी? ज्ञान ध्यान, Ep 945 28.03.2024

चुनाव को लोकतंत्र का पर्व कहा जाता है.. पर ये महंगा पर्व भी है क्योंकि चुनाव करवाने में काफी खर्च भी आता है. हर चुनाव के बाद चुनाव आयोग ये पता करता है कि प्रति वोट कितना खर्च आया. कैसे तय किया जाती है per vote cost, उसकी कैलकुलेशन में कौन कौन से खर्चों को शामिल किया जाता है, आज़ादी के बाद हुए पहले चुनावों में प्रति वोट का खर्च कितना था और अब कितना हो गया है. इस सब के बारे में बात करेंगे आज के इस च...

किसी भी सिचुएशन में फ़ैसले लेने का गणित क्या है? ज्ञान ध्यान, Ep 944 27.03.2024

ज़िंदगी में, कारोबार में, रिलेशनशिप में... हर मोड़ पर डिसीजन लेने के मौके आते हैं जब हम फैसला नहीं ले पाते या लेना मुश्किल होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कोई भी फैसले लेने के लिए कुछ लोग मैथ्स की एक थ्योरी का इस्तेमाल करते हैं... इसका नाम है - गेम थ्योरी और ये कोई ऐसी वैसी थ्योरी नहीं है, इसे थ्योरी को बनाने वाले को नोबेल प्राइज़ भी दिया गया था, क्या कहती है ये थ्योरी और इसका इस्तेमाल कहां-कह...

ज़मीन पर बैठे-बैठे सातवें आसमान पर कैसे ले जाती है भांग?: ज्ञान ध्यान, Ep 943 24.03.2024

होली के दिन रंगों भरी पिचकारी, गुलाल, फूल, गुजिया और मठरी के अलावा एक चीज़ है जो अधिकांश लोगो को लेना पसंद है. ये चीज़ है भांग. आपने भांग की जितनी कहानियां सुनी होंगी, मुमकिन है कि सभी में नशे का एक कॉमन पैटर्न नज़र आता हो. जैसे हवा - हवाई महसूस करना, बिना रुके हंसते रहना. तो चलिए आज पता करते है कि भांग हमारे शरीर में क्या केमिकल लोचा करती है जिसके कारण हमें ज़मीन पर होते हुए भी आसमान की ऊंचाई जैसा एह...

PMLA में हुई गिरफ़्तारी में बेल मिलना मुश्किल क्यों?: ज्ञान ध्यान Ep 942 23.03.2024

PMLA क्या है, इसके प्रावधान क्या हैं और किन मामलों में ये एक्ट लगाता है, इसका इतिहास क्या है और क्यों लाया गया यह कानून और इस एक्ट में जमानत मिलना मुश्किल क्यों होता है? सुनिए, 'ज्ञान ध्यान' में अतुल से. प्रड्यूसर - अंकित द्विवेदी साउंड मिक्सिंग- सचिन द्विवेदी

हिप्नोटाइज़ होने के बाद इंसान को बंद आखों से क्या दिखता है?: ज्ञान ध्यान, Ep 941 22.03.2024

हिप्नोटाइज़ होने पर इंसान का दिमाग कैसे काम करता है, क्या है इसकी हिस्ट्री और कब हुई थी इसकी शुरुआत, भारत में क्या है इसके लिए प्रावधान, कैसे सीख सकते है सम्मोहन विद्या, सुनिए, 'ज्ञान ध्यान' में जमशेद क़मर सिद्दीक़ी से. रिसर्च- उद्देश्य ठाकुर साउंड मिक्सिंग- कपिल देव सिंह

महिला-पुरुष वेतन के अंतर पर नई रिपोर्ट में क्या पता चला?: ज्ञान ध्यान, Ep 940 21.03.2024

हम जब वर्ल्ड इकॉनिमिक डेवलपमेंट की बात करते हैं, तो भारत का जिक्र किए बिना नहीं रह सकते हैं। कारण है कि हमारा देश सबसे महत्वपूर्ण देशों में से एक है. हालांकि, हैरत की बात ये है कि देश के लेबर मार्केट की स्थिति सुधरती नजर नहीं आती है. रिपोर्ट्स बताते हैं कि महिलाओं और पुरुष के बीच वेतन का अंतर होता है, ये कैसे पता चलता है कि महिलाओं और पुरुषों में वेतन का अंतर है, सुनिए 'ज्ञान ध्यान' में गर्वित श्र...

होली में बनने वाली 'गुझिया' सबसे पहले किसने बनाई: ज्ञान ध्यान, Ep 939 20.03.2024

होली में अगर गुझिया न बनें तो होली अधूरी लगती है. ख़ासकर उत्तर भारत में तो होली पर गुझिया बनना एक परंपरा है लेकिन क्या आपको पता है कि होली पर गुझिया बनने का इतिहास क्या है? किसने बनाई थी पहली गुझिया और कब इस मीठे पकवान ने हमारी त्यौहार की संस्कृति में अपनी जगह बना ली. आज के ज्ञान ध्यान में जानेंगे क्या है गुझिया का इतिहास, ये कहां से आई और देश के कौन से हिस्से में किस तरह की गुझिया बनती है। सुनिए...

Teenage में होने वाले बदलावों को रोकना पड़ सकता है महंगा!: ज्ञान ध्यान, Ep 938 17.03.2024

Teenage में शरीर कई तरह के बदलावों से गुजरता है. ये बदलाव जरूरी नहीं कि सिर्फ शारीरिक हों बल्कि मानसिक स्तर पर भी होते हैं. लेकिन पिछले कुछ वक्त से लोगों ने ऐसी दवाओं का सेवन करना शुरु किया जो Teenage में होने वाले बदलावों को रोक भी सकती है या इन्हें स्लो भी कर सकती है. इन्हें ही Puberty Blockers कहा जाता है. लेकिन इस तरह की दवाओं का प्रचलन क्यों बढ़ा? और इसके क्या नुकसान हो सकते हैं, सुनिए 'ज्ञान...

आदर्श आचार संहिता के लागू होने पर पॉलिटिकल पार्टियां क्या-क्या नहीं कर सकतीं?: ज्ञान ध्यान, Ep 937 16.03.2024

इलेक्शन कमीशन ने आज लोकसभा चुनाव का ऐलान किया. इस बार के चुनाव 7 चरणों में होंगे. इसके साथ ही पूरे देश में आदर्श आचार संहिता भी लागू हो गई और चुनाव प्रक्रिया पूरी होने तक बरकरार भी रहेगी.इसके साथ ही चुनाव आयोग की शक्तियां बढ़ गई हैं. ऐसे में ये सवाल उठता है कि आचार संहिता आखिर होती क्या है? ये किसके लिए जारी की जाती है? किन-किन चीजों पर लगती है पाबंदी? ये कितने दिनों तक लागू रहती है? और आचार संहित...

कंपनियों के राज़ क़ायम रखने वाले ट्रेड सीक्रेट एक्ट में क्या बदलाव होगा?: ज्ञान ध्यान, Ep 936 15.03.2024

हर कंपनी के कुछ ट्रेड सीक्रेट होते हैं, जिसका इस्तमाल कर वो कुछ अपना प्रोड्कट बनाती है. जो वो किसी को नहीं बतना चाहती और ये उमका कानूनी हक़ भी है. कंपनियों को ये हक़ देता है एक कानून जिसका नाम है ट्रेड सीक्रेट एक्ट. कंपनियों के सीक्रेट को मेनटेन करने वाला ट्रे़ड सीक्रेट एक्ट कैसे काम करता है और वो कौन से सीक्रेट हैं जो कंपनियां किसी को बताना नहीं चाहती हैं, सुनिए 'ज्ञान ध्यान' में कुमार केशव से. रिस...

One Nation One Election से नेता का फ़ायदा या जनता का?: ज्ञान ध्यान, Ep 935 14.03.2024

बरसों से देश में एक चर्चा चल रही है जिसे कहते हैं - वन नेशन वन इलेक्शन. इस चर्चा में अब हम एक और कदम आगे बढ़ गए हैं. क्योंकि पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की अध्यक्षता वाली कमेटी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को अपनी सिफ़ारिशों की रिपोर्ट सौंप दी है. इस रिपोर्ट में क्या है, वन नेशन वन इलेक्शन कैसे लागू होगा, कब से लागू होगा और इस कॉन्सेप्ट की दिक्कतें क्या हैं, 'ज्ञान ध्यान' में सुनिए जमशेद क़मर स...

Citizenship Amendment Act से नागरिकता पाने वालों को सरकार कहां बसाने वाली है?: ज्ञान ध्यान, Ep 934 13.03.2024

सरकार ने CAA का नोटिफिकेशन जारी कर गिया है और क्योंकि चुनावी साल है इसलिए इसपर हो-हल्ला होना तो लाज़मी है. सभी पार्टियां इस मुद्दे पर अपनी तैयारियों को धार देने में लगी हैं। लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि CAA की जो पूरी प्रक्रिया है वो कैसे काम करेगी. वो कौन लोग हैं जिन्हें इससे फायदा होगा. और क्या किसी को भी इससे डरने की ज़रूरत है? इसके एक्ज़िक्यूट होने के बाद क्या चुनौतियां होंगी जिन्हें सरकार को...

Ouça o podcast Gyaan Dhyaan no Replaio

Rádio e podcasts em um só app - grátis e sem cadastro. Instale hoje e não perca o lançamento

Baixe no Google Play

O Replaio não é o publicador dos podcasts; os nomes dos programas, as capas e o áudio pertencem aos seus autores e são distribuídos por feeds RSS públicos