Episodes

7000 साल पुरानी ड्रिंक जो अभी भी लोग मज़े से पीते हैं?: ज्ञान ध्यान 04.05.2025

दुनिया में सबसे ज़्यादा बिकने वाली ड्रिंक्स में से एक बीयर का इतिहास हज़ारों साल पुराना है. कमाल की बात ये है कि लोग आज भी इसे मज़े से पीते हैं. और पिए भी क्यों न, ये आसानी से मिल जाती है, बाकी स्पिरिट्स की तुलना में इसमें अल्कोहल की मात्रा कम होती और स्वाद में एक से बढ़कर एक वैरायटी. ये सब हो पाता है, इसको बनाने के बड़े लम्बे प्रोसेस की बदौलत. लेकिन क्या आपको पता है कि अब बीयर को बनाने में घोड़े की खा...

पेड़ों का नेटवर्क काम कैसे करता है?: ज्ञान ध्यान 03.05.2025

पेड़ केवल हमें ऑक्सीजन ही नहीं देते, बल्कि वे अपने आसपास की पूरी कम्युनिटी का भी ध्यान रखते हैं. वे आपस में जुड़कर एक बड़ा नेटवर्क बनाते हैं. इस नेटवर्क के ज़रिए पेड़ एनर्जी, पानी और न्युटरियंट्स भी शेयर करते हैं. बड़े और बूढ़े पेड़ छोटे और कमजोर पौधों की मदद करते हैं ताकि वे भी सही तरीके से बढ़ सकें. पेड़ एक दूसरे से कैसे बात करते हैं? इसके पीछे की साइंस क्या कहती है? जब पेड़ खतरे में होते हैं, त...

भारत के विमान रोकने से पकिस्तान की होगी जेब हल्की : ज्ञान ध्यान 02.05.2025

22 अप्रैल 2025 को पहलगाम की बैसरन घाटी में हुए आतंकी हमले के बाद भारत-पाकिस्तान के रिश्तों में फिर से तनाव बढ़ गया है. इस हमले के बाद भारत ने सिंधु जल संधि रद्द की, और जवाब में पाकिस्तान ने अपने एयरस्पेस से भारतीय विमानों की उड़ान पर रोक लगा दी. पकिस्तान ने भले ही ये फैसला भारत की मुश्किलें बढ़ाने के लिए लिया हो, लेकिन असल में इससे मुसीबत खुद पकिस्तान के लिए ही खड़ी हो गई है. ये एयरस्पेस बैन पकिस्ता...

शिमला समझौता रद्द हुआ! अब क्या होगा इसका असर?: ज्ञान ध्यान 01.05.2025

1971 की जंग के बाद भारत और पाकिस्तान ने एक समझौते पर हस्ताक्षर किए थे - शिमला समझौता. बांग्लादेश की आज़ादी, 90 हज़ार पाक सैनिकों का सरेंडर और एक नई सीमा रेखा, ये सभी इसी समझौते के हिस्से थे. लेकिन हाल फ़िलहाल में हुई कुछ घटनाओं के बाद पाकिस्तान ने इस समझौते को सस्पेंड कर दिया है. आज के 'ज्ञान ध्यान' में आपको शिमला समझौते के बारे में बताएंगे, ये है क्या? दोनों देशों के बीच ये क्यों हुआ था? और इसके ट...

AI चैटबॉट्स के इस्तेमाल से धरती के गर्म होने का क्या कनेक्शन है?: ज्ञान ध्यान 30.04.2025

ज्ञान ध्यान के इस एपिसोड में बात कर रहे हैं एक चौंकाने वाले लेकिन ज़रूरी सवाल की. क्या है AI चैटबॉट्स और धरती के तापमान का रिश्ता? जब हम ChatGPT जैसे टूल्स से ईमेल या कहानियां लिखवाते हैं तो उसका असर सिर्फ स्क्रीन तक नहीं रहता. बल्कि वह हमारे पर्यावरण पर भी असर डालता है. कैसे हर सवाल के जवाब के पीछे पानी और बिजली की बड़ी खपत होती है. और कैसे यह ग्लोबल वार्मिंग को बढ़ावा देती है. इन बातों को आसान भ...

चांद पर अरबों साल से मौजूद क्रेटर्स की कहानी!: ज्ञान ध्यान 27.04.2025

बचपन से हम चंदा मामा की लोरियां सुनते आ रहे हैं. बड़े हुए तो चांद पर गीत और शायरी सुनने को मिलने लगे. शायद ही चांद से ज्यादा वर्सटाइल कुछ और हो. अगर आपने कभी ध्यान दिया हो तो इस खूबसूरत चांद पर कई गड्ढे और धब्बे भी मौजूद हैं. आपने किसी सैटेलाइट इमेज में ये गड्ढे देखे भी होंगे. आज के 'ज्ञान ध्यान' में हम चांद के इन्हीं दागों यानी क्रेटर्स के बारे में आपको बताएंगे. ये क्रेटर्स होते क्या हैं, ये बने...

बीमारी जो इंसानों को 'विदेशी' बना देती है!: ज्ञान ध्यान 26.04.2025

ये तो हम सब जानते हैं कि हर देश के लोग किसी एक भाषा को अपने-अपने तरीके से, अपने-अपने लहज़े में बोलते हैं. और थोड़े अभ्यास से ये लहज़ा सीखा भी जा सकता है. लेकिन क्या बिना सीखे किसी और देश की लैंग्वेज में बातचीत करना इंसानो के लिए संभव है? आपने न्यूज़ चैनल्स पर ऐसी चौंकाने वाली खबरें तो सुनी होंगी जिनमें कोई व्यक्ति अचानक अपनी ज़बान छोड़कर, किसी और भाषा में बात करने लगता है. ऐसा ही कुछ हुआ था जर्मनी की ए...

सिंधु जल संधि ख़त्म हुई तो पाक़िस्तान को क्या नुक़सान होगा: ज्ञान ध्यान 25.04.2025

कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के साथ बरसों पुरानी सिंधु जल समझौते को ख़त्म करने का ऐलान किया है. दोनों देशों के बीच ये संधि कब और किन परिस्थितियों में हुई थी, इसकी शर्तें क्या थीं और इसे ख़त्म करने से भारत-पाक़िस्तान का क्या नफ़ा-नुक़सान होगा, सुनिए 'ज्ञान ध्यान' के इस एपिसोड में. साउंड मिक्सिंग: सूरज सिंह

टाइम जोन क्या होता है, जिससे तय होता है देश का समय?: ज्ञान ध्यान 24.04.2025

जब अरुणाचल प्रद्श में सूरज दो घंटे से चमक रहा होता है, तब गुजरात अंधेरे में सो रहा होता है, लेकिन घड़ी दोनों जगह एक ही समय दिखा रही होती है. क्या आपने कभी सोचा है कि ऐसा क्यों? एक ही देश में दिन-रात के इतने अंतर के बावजूद हम एक ही टाइम ज़ोन क्यों फॉलो करते हैं? क्या भारत को दो टाइम ज़ोन अपनाने चाहिए? सुनिए ‘ज्ञान ध्यान’ में. रिसर्च : मान्या बत्तरा साउंड मिक्सिंग : रोहन भारती

आपके बच्चों की ऑनलाइन दुनिया क्या वाकई सेफ़ है?: ज्ञान ध्यान 23.04.2025

आज-कल की डिजिटल दुनिया जितना विकास कर रही है, उतनी ही खतरनाक भी होती जा रही है. सोशल मीडिया पर हो रहे मज़ाक और ट्रोलिंग बढ़कर गंभीर मानसिक तनाव और क्राइम का रूप ले लेते हैं. और डिजिटल दुनिया की इसी डार्क साइड को साइबर बुलिंग कहा जाता है. साइबर बुलिंग के मामले अब तो काफी बढ़ चुके हैं. इसलिए साइबर बुलिंग के खतरे को समझना अब ज़्यादा महत्वपूर्ण हो गया है. ‘ज्ञान ध्यान’ के इस एपिसोड में आपको बताएंगे कि...

कैविएट याचिका जो कोर्ट में आम आदमी को बोलने का मौका देती है: ज्ञान ध्यान 20.04.2025

कोर्ट-कचहरी का नाम सुनते ही आम आदमी घबरा जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि कानून ने आपको एक ऐसी ढाल दी है जिससे आप बिना केस लड़े भी अपनी बात अदालत तक पहुंचा सकते हैं? इसी का नाम है कैविएट याचिका. ये याचिका अदालत को पहले से अलर्ट करती है कि अगर आपके खिलाफ कोई अर्ज़ी दाखिल हो, तो आपकी बात सुने बिना कोई फैसला न दिया जाए. ‘ज्ञान ध्यान’ के इस एपिसोड में आपको बताएंगे कि कैविएट क्या है, इसे कौन और कब द...

कॉफ़ी पीते ही क्यों भाग जाती है नींद?: ज्ञान ध्यान 19.04.2025

सुबह-शाम रसोई में बर्तन खनकने की आवाज़ के साथ ही चाय बनने का उद्घोष हो जाता है. चाय के साथ, दुनिया में कॉफ़ी पीने वालों की भी कोई कमी नहीं है. दुनिया में सैंकड़ों लोग चाय-कॉफ़ी के शौक़ीन हैं. लेकिन इनमें मिलने वाले कैफीन का हमारे शरीर पर काफी गहरा असर होता है. अब कैफीन सिर्फ चाय या कॉफ़ी में नहीं बल्कि दवाइयों और चॉकलेट्स में भी होता है. यही कैफीन हमारे ब्लड में मिलकर पूरे शरीर में फैल जाता है. और इसका...

जिसके बारे में सोच रहे हैं उसी का ऐड कैसे दिखने लगता है?: ज्ञान ध्यान 18.04.2025

इस बात पर तो सब राज़ी होंगे कि इंटरनेट ने जहां हमारी लाइफ़ आसान कर दी है. वहीं हमारी प्राइवेसी को रिस्क पर भी डाल दिया है. अब आप भले ही मुश्किल सवालों के जवाब चुटकियों में गूगल कर सकते हैं और रात को लेट होने पर अपने घरवालों को लोकेशन भेजकर अपडेट दे सकते हैं, लेकिन क्या आपको मालूम है कि आपका फ़ोन लोकेशन के अलावा और भी बहुत कुछ ट्रैक करता है? ऐडवर्टाइज़िंग कंपनीज़ कैसे इसके ज़रिए आपको क्यूरेटेड ऐड्स...

रात में नींद क्यों आती है और कितने घंटे सोना जरूरी है?: ज्ञान ध्यान 17.04.2025

जिंदगी जीने के लिए खाना, पानी और हवा बहुत जरूरी है. उसी तरह से अच्छी नींद लेना भी बहुत जरूरी है ताकि शरीर और मन दोनों स्वस्थ रहे सके. पूरी नींद ना लेने से हमारी बॉडी सही ढंग से काम नहीं कर सकती. तो ऐसी क्या परेशानियां आती है अगर हम नहीं सोते हैं. सुनिए ‘ज्ञान-ध्यान’ में. रिसर्च- मान्या बत्रा साउंड मिक्स- राघव गुप्ता

2000 साल पुराना सेपक टक्रॉ, जिसमें भारत जीता वर्ल्ड कप: ज्ञान ध्यान 16.04.2025

इंडिया के वर्ल्ड कप जीतने की ख़ुशी में पूरा देश शामिल है. नहीं यहां क्रिकेट की बात नहीं हो रही. बात हो रही है सेपक टक्रॉ की. चीन से शुरू होकर पूरे दक्षिण पूर्वी एशिया में ये खेल काफी लोकप्रिय है. लेकिन अब भी बस मुट्ठी भर लोग ही हैं जो इस खेल के बारे में जानते हैं. फिलीपींस में सिपा, मलेशिया में सेपक रगा, वियतनाम में दा कौ, लाओस में कटोर हो या थाईलैंड में टकरॉ. ये खेल साउथ ईस्ट एशिया के देशों में सब...

पहला AC कैसा था और ये ठंडी हवा लाता कैसे है?: ज्ञान ध्यान 13.04.2025

गर्मी के मौसम में जब पसीना बेहिसाब बहे और सूरज आसमान से आग उगले, तब राहत की सबसे पहली उम्मीद होती है…एसी की ठंडी हवा. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि एसी असल में काम कैसे करता है? वो कौन-सी तकनीक है जो चुटकियों में गर्म कमरा ठंडा कर देती है? पहला एसी कब, कहां और कैसा बना था? सुनिए ‘ज्ञान ध्यान’ में प्रड्यूसर: अंकित द्विवेदी साउंड मिक्सिंग: सूरज सिंह

2030 तक नहीं बचेगा देश में पीने का पानी!: ज्ञान ध्यान 12.04.2025

क्लाइमेट चेंज की वजह से बढ़ती गर्मी और पानी की कमी ने दुनिया को एक गंभीर संकट में डाल दिया है. धरती की सतह पर नदियां, झीलें और तालाब गायब होते जा रहे हैं, जबकि ज़मीन के नीचे से पानी लगातार निकाला जा रहा है. लेकिन असली समस्या तब उत्पन्न होती है जब अंडरग्राउंड वाटर रिचार्ज नहीं हो पाता. कंक्रीट के जंगल की वजह से बारिश का पानी ज़मीन में समाता नहीं, और यही कारण है कि ग्राउंडवाटर लेवल्स रीप्लेनिश नहीं...

भूकंप प्रेडिक्ट करना मुश्किल काम क्यों है?: ज्ञान-ध्यान 11.04.2025

आपने देखा होगा कि कुछ समय से भूकंप ज़्यादा ही आ रहे हैं. टीवी पर रोज़ ही कहीं ना कहीं इनसे होने वाले नुकसान की ब्रेकिंग न्यूज़ आ जाती है. कभी 4 तो कभी 7 मैग्निट्यूड. पर आजकल ये इतना क्यों बढ़ गए हैं? और एडवांस में अगर मौसम प्रेडिक्ट हो सकता है, तो भूकंप क्यों नही? क्या इसके लिए कोई टेक्नोलॉजी नहीं है? जानने के लिए सुनिए आज का ज्ञान-ध्यान. रिसर्च- प्रांजलि गुप्ता साउंड मिक्स- अमन पाल

Teen Account फीचर जिससे आप अपने बच्चों पर रख सकते हैं नज़र: ज्ञान ध्यान 10.04.2025

इंस्टाग्राम ने हाल ही में एक नया फीचर लॉन्च किया है जो बहुत सारे बदलाव लाया है. क्या आप जानते हैं कि नार्मल अकाउंटस के अलावा भी एक ऐसा अकाउंट है जो बच्चों के लिए इंस्टाग्राम ने बनाया है जिसे नाम दिया है- टीन अकाउंट. ये 18 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए बनाया है जिसमें काफी सारे प्राइवेसी फीचर्स हैं और ये कंटेंट को फिल्टर करके दिखाता है. तो इसके बाकी क्या फीचर्स हैं और ये कैसे बच्चों के लिए सुरक्ष...

Bystander Effect, जो भीड़ में आपके बर्ताव को कंट्रोल करता है!: ज्ञान ध्यान 09.04.2025

किसी की मदद करना या किसी के काम आना, इंसानी सभ्यता की सबसे ज़रूरी शर्त है. और हर किसी को मौका मिलने पर मदद करनी ही चाहिए. मगर क्या हो जब आपकी मदद करने की इच्छा महज़ भीड़ की वजह से बदल जाए? सुनने में भले ही ये अजीब लग रहा हो लेकिन इसमे कहीं न कहीं सच्चाई छुपी हुई है. ऐसा होता है Bystander Effect की वजह से. तो क्या भीड़ हमारे इमोशन्स को दबा देती है? क्या है ये Bystander Effect और कैसे ये हमारे फ़ैसल...

बिना बिजली के लगने वाले झटके का सीक्रेट क्या है?: ज्ञान ध्यान 06.04.2025

क्या बिना बिजली के झटका लग सकता है? इस सवाल ने शायद आपको भी कभी चौंकाया होगा, जब आपने दरवाज़ा छुआ और अचानक हल्का करंट जैसा एहसास हुआ. इसे हम 'स्टैटिक इलेक्ट्रिसिटी' कहते हैं. ये एक ऐसी अनदेखी दुनिया है, जहां एटम, इलेक्ट्रॉन और चार्ज मिलकर वो करंट तैयार करते हैं. जो हमें अक्सर लगते रहते हैं तो आखिर ये करंट लगते क्यों है और किन घरेलू उपायों से आप इससे बच सकते हैं. सुनिए ‘ज्ञान ध्यान’ में. प्रड्यूसर:...

फोटो और वीडियोज़ की तरह क्या अब Genes भी एडिट हो सकेंगे?: ज्ञान ध्यान 05.04.2025

कुछ बीमारियां ज़िंदगी को बहुत मुश्किल बना देती हैं, खासकर वो जो जन्म के साथ ही मिलती हैं. इनका इलाज नामुमकिन सा लगता है. लेकिन बदलते वक्त के साथ मेडिकल साइंस में होने वाले विकास से क्या इनका इलाज खोजा जा सकता है? Biotechnology और CRISPR तकनीक इसी बदलाव की शुरुआत है. भविष्य में इंसानों की ज़िंदगी और आसान बनाने में वैज्ञानिक दिन रात एक कर रहे हैं. लेकिन यह तकनीक वास्तव में काम कैसे करती है? क्या यह हर...

इंटरनेशनल स्कूल साधारण स्कूलों से कितने अलग होते हैं?: ज्ञान ध्यान 04.04.2025

रोड पर लगे बैनर्स से लेकर अखबारों के एड तक हमें इंटरनेशनल स्कूलों का बहुत ज़िक्र मिलता है. कई स्कूल तो यूं ही अपने नाम के आगे ‘इंटरनेशनल’ का टैग भी लगा लेते हैं पर इंटरनेशनल स्कूल्स में क्या कुछ अलग पढ़ाया जाता है? क्या होते हैं इंटरनेशनल स्कूल और ये कैसे काम करते हैं? सुनिए 'ज्ञान-ध्यान' में. साउंड मिक्स- रोहन भारती रिसर्च- प्रांजलि गुप्ता

ग्रीन इंटरनेट, एक करिश्मा जो फ्यूचर की दुनिया को बदल कर रख देगा | ज्ञान ध्यान 03.04.2025

इंटरनेट हमारी जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि इसका पर्यावरण पर भी गहरा असर पड़ता है. डेटा सेंटर, सर्वर और नेटवर्क को लगातार बिजली की जरूरत होती है, जिससे ग्रीनहाउस गैसों का उत्सर्जन और ई-वेस्ट बढ़ता है.इसी समस्या का समाधान है ग्रीन इंटरनेट. ये कैसे काम करता है, ये भविष्य के लिए क्यों जरूरी है, इसे बढ़ावा देने के लिए हम क्या कर सकते हैं? सुनिए आज के ‘ज्ञान ध्यान’ में...

आपकी बॉडी की गंध से आपके बारे में क्या-क्या पता लगाया जा सकता है?: ज्ञान ध्यान 02.04.2025

लव ऐट फर्स्ट साइट के काॅन्सेप्ट से इत्तेफ़ाक ना रखने वाले भी अट्रैक्शन ऐट फर्स्ट साईट के फैक्ट से मुकर नहीं सकते. सैकड़ों की भीड़ में भी कोई एक शख़्स हमारा ध्यान अपनी ओर खींच लेता है और फिर वो चेहरा लम्बे समय तक हमारे दिमाग में बैठा रह जाता है. पर ऐसा होने के पीछे कारण क्या है? क्या ये एक व्यक्ति की पर्सनालिटी की वजह से होता है? या फिर उनके फिजिकल फीचर्स की वजह से? और अगर इसके पीछे कोई और कारण है तो व...

About the podcast

Gyaan Dhyaan is a Hindi podcast by Aaj Tak Radio on general knowledge, education, trivia and history in the form of explainers.Aasmaan kyu hai neela, paani kyu geela geela, gol kyu hai dharti. For more such questions come to this window of Gyaan. Simple explainers on complex issues and trivia—designed for you. It could be related to science, history, sociology, general awareness and all possible fields.ये हमारी वो खिड़की है, जहां से ज्ञान का प्रसाद मिलता है. यहां पेचीदा मसलों को आसान भाषा में समझाया जाता है और अनूठी जानकारियां दी जाती हैं. बीच बीच में ऐसी बातें भी होंगी जो आपकी लाइफ़ आसान बनाएंगी. सब कुछ सरल हिंदी में. तो आइए ज्ञान की बातें ध्यान से सुनिए.

Author

Aaj Tak Radio

Category

Education

Podcast website

www.aajtak.in

Language

HI

Episodes

1000

Latest episode

4 de mai de 2025

Listen to the Gyaan Dhyaan podcast in Replaio

Radio and podcasts in one app - free, with no sign-up

Baixe no Google Play

Replaio is not a podcast publisher; show names, artwork and audio belong to their authors and are distributed through public RSS feeds.