Aaj Tak Radio
Fact Check
Fact Check is a daily Hindi podcast by Aaj Tak Radio where we fight fake news often viral on whatsapp, facebook, twitter and other social media platforms. India Today’s Fact Check Editor debunks fake news stories and also explains various fact check methods, tools and practices to help the listeners identify and cross check before they blindly believe on a forwarded message or a social media post. ख़बरों की नदी में अफ़वाहों का प्रदूषण भी बहकर चला आता है. तो यूं समझिए कि हमारा ये सेक्शन एक छन्नी है. यहां हर अफ़वाह की तसल्लीबख़्श मरम्मत की जाती है. सोशल मीडिया पर फैल रहे तमाम दावे सही हैं या ग़ल...
Não deixe de visitar o site do podcast e apoiar quem o produz: www.aajtak.in
Onde ouvir?
Podcasts no app Replaio Radio Em breveOs podcasts estão chegando ao app. Instale agora e seja o primeiro a descobrir um jeito totalmente novo de curtir podcasts
Episódios
यूपी में बुलडोजर से ढहाए गए सभी घरों के मालिक पाएंगे मुआवजा?: फैक्ट चेक 08.11.2024 4:18
कुछ सोशल मीडिया यूजर्स की मानें तो योगी आदित्यनाथ सरकार को बड़ा झटका देते हुए सुप्रीम कोर्ट ने ये आदेश दिया है कि यूपी में जिनकें भी घरों को बुलडोजर से ध्वस्त किया गया है, सरकार उन्हें 25 लाख रुपए का मुआवजा दे. इस कथित आदेश को शेयर करते हुए फेसबुक पर एक शख्स ने लिखा है, “हमने जज एडवोकेट पीड़ित आर्गेनाइजेशन ने चार अक्टूबर को जो लिखा था फेसबुक पेज के प्लेटफार्म पर उसे पर आज जाते-जाते चीफ जस्टिस ऑफ इं...
डॉनल्ड ट्रंप के विजयी भाषण में लगे 'मोदी-मोदी' के नारे?: फैक्ट चेक 07.11.2024 3:14
अमेरिकी राष्ट्रपति चुनावों में डोनाल्ड ट्रंप की शानदार जीत के बाद, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें कथित तौर पर भीड़ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम के नारे लगा रही थी, जबकि ट्रंप अपनी विक्ट्री स्पीच दे रहे थे. वीडियो की शुरुआत ट्रंप के इस बात से होती है, “अमेरिका को फिर से स्वस्थ बनाओ,” जिसके बाद भीड़ को किसी का नाम जपते हुए सुना जा सकता है. इन जयकारों का जवाब देते हुए ट्रंप कहते हैं,...
सऊदी अरब में ज़बरदस्त आतिशबाजी के साथ मनाई गई दिवाली?: फैक्ट चेक 06.11.2024 4:49
क्या सऊदी अरब जैसे मुस्लिम देश में भी इस बार दिवाली पूरी धूम-धाम से आतिशबाजी के साथ मनाई गई? सोशल मीडिया पर एक वीडियो के साथ कुछ ऐसा ही दावा किया जा रहा है. वीडियो में आसमान में जबरदस्त आतिशबाजी होते दिख रही है. ये नजारा किसी सड़क पर से शूट किया गया है, जहां भारी तादाद में लोग जमा होकर ये आतिशबाजी देख रहे हैं. वीडियो के साथ कैप्शन में लोग लिख रहे हैं, “सऊदी अरब भी राम जी के आने की ख़ुशियाँ मना रहा...
पुलिस की मौजूदगी में बुलडोजर एक्शन के वायरल वीडियो की असल कहानी: फैक्ट चेक 05.11.2024 3:48
उत्तर प्रदेश सरकार अपने बुलडोजर एक्शन के लिए अक्सर चर्चा में रहती है. महीने भर पहले छपी दैनिक भास्कर की एक खबर के मुताबिक, यूपी में सात साल में 1535 आरोपियों की संपत्तियों को बुलडोजर से ध्वस्त किया गया है. इसी के मद्देनजर सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें भारी पुलिसबल के बीच बुलडोजर से एक दीवार को गिराया जा रहा है. दो आदमी दीवार के सामने खड़े होकर बुलडोजर को रोकने की कोशिश कर रहे हैं...
पटाखे फोड़कर दिवाली मना रहे छात्रों पर किसने हमला किया?: फैक्ट चेक 04.11.2024 5:03
दिवाली के मद्देनजर सोशल मीडिया पर एक हैरतअंगेज वीडियो खूब शेयर किया जा रहा है. वीडियो में कई लड़के आतिशबाजी करते हुए देखे जा सकते हैं. इनमें से हेलमेट पहना एक लड़का अपने हाथ में एक छोटा डब्बा लेकर चल रहा है. इस डब्बे में से एक के बाद एक पटाखे वाले रॉकेट निकलते दिख रहे हैं. ये लड़का सामने दिख रही एक इमारत की तरफ इन रॉकेट को छोड़ रहा है. कुछ सोशल मीडिया यूजर्स की मानें तो पटाखे से ये लड़ाई हिन्दू और मुस...
मलबे में फंसी बच्ची का ये वीडियो फ़िलिस्तीन का बताया जा रहा, सच क्या?: फैक्ट चेक 01.11.2024 3:24
गाजा पर हो रहे इजरायली हमलों के बीच सोशल मीडिया एक बच्चे का वीडियो वायरल हो गया है. कई लोग इसे फिलिस्तीनी का बताते हुए कह रहे हैं कि ये बच्चा किसी इमारत के मलबे के नीचे दबा हुआ मदद का इंतजार कर रहा है. ऐसा भी कहा जा रहा है कि इजरायल द्वारा किये गए हमले के बाद इस बच्चे की ये स्थिति हुई है. वीडियो में बच्चे को एक दीवार में बने सुराख के पीछे देखा जा सकता है. इसे एक्स पर शेयर करते हुए एक व्यक्ति ने ल...
दिवाली पर बवाली ऑफ़र - सिर्फ़ 99 रुपये में मिल रहे iPhone?: फैक्ट चेक 31.10.2024 5:54
हर साल दिवाली पर हैरान करने वाले ऑफर्स सामने आते हैं. इस बीच सोशल मीडिया पर इस तरह के पोस्ट वायरल हैं, जिनमें iPhone 13 और Samsung S23 जैसे प्रीमियम फ़ोन सिर्फ 99 रुपये में मिल रहे हैं. वायरल हो रहे पोस्ट्स के अनुसार, इन ऑफर्स का लाभ उठाने के लिए आपको बस अपने दोस्तों के साथ एक इंस्टाग्राम रील शेयर करनी है और “digital712.com” नाम की एक वेबसाइट पर अपने पर्सनल इन्फॉर्मेशन डालनी है. इन पोस्ट्स के कमेंट...
लॉरेंस बिश्नोई को लेकर रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने विवादित बयान दिया?: फैक्ट चेक 30.10.2024 4:58
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह का एक बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसमें राजनाथ सिंह एक मंच से कहते दिख रहे है कि नागरिक है, मैं दावे के साथ भारत का रक्षा मंत्री होने के नाते कहना चाहता हूं कि उसकी नागरिकता समाप्त करने की बात तो दूर, उंगली से भी उसे कोई छू नहीं पाएगा." इसके साथ दावा किया जा रहा है कि राजनाथ सिंह ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के समर्थन में ये बयान दिया है. क्या है इस दावे का सच, सुनिए...
बीफ खाने को लेकर उद्धव ठाकरे के वायरल हुए वीडियो की पड़ताल: फैक्ट चेक 29.10.2024 4:54
महाराष्ट्र चुनाव की गहमागहमी के बीच शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे के एक कथित बयान का वीडियो वायरल हो गया है. कई सोशल मीडिया यूजर्स इसे ये कहते हुए शेयर कर रहे हैं कि इसमें उद्धव ने सरेआम बीफ खाने की बात स्वीकारी है. ऐसा भी कहा जा रहा है कि उद्धव ने हिंदू मतदाताओं को चुनौती दी है कि वो उनका जो बिगाड़ सकते हैं, बिगाड़ लें. गौरतलब है कि महाराष्ट्र में 20 नवंबर को मतदान होगा और 23 नवंबर को चुना...
बिकिनी में सुर्खियां बटोरने वाली पाकिस्तानी मॉडल पर बवाल क्यों है?: फैक्ट चेक 28.10.2024 3:56
सुनहरे रंग की बिकिनी पहन कर बिंदास अंदाज में रैंपवॉक करती एक पाकिस्तानी मॉडल का वीडियो पिछले कुछ दिनों से लगातार चर्चा में हैं. कई लोग इस बात को लेकर अचरज जता रहे हैं कि इस्लामिक कायदे कानून वाले देश की एक मुस्लिम लड़की ऐसी हिमाकत भला कैसे कर सकती है. पाकिस्तानी मॉडल की ये तस्वीर भारत में भी सोशल मीडिया पर चर्चा में है. लोग दो तस्वीरों का एक कोलाज शेयर करते हुए इसकी तुलना भारत के मुसलमानोें से क...
तुर्की हमले में शामिल आतंकी नहीं, "कॉल ऑफ ड्यूटी" गेम की किरदार है ये महिला?: फैक्ट चेक 25.10.2024 3:55
23 अक्टूबर को तुर्की की राजधानी अंकारा में 'टर्किश एयरोस्पेस इंडस्ट्रीज' के मुख्यालय के बाहर धमाका हुआ. ये खबर भी आई कि कंपनी के बाहर एक औरत और एक आदमी ने गोलीबारी की. इस आतंकी हमले में खबर लिखे जाने तक पांच लोग मारे जा चुके हैं और कई घायल हैं. हमलावरों के कुर्दिश अलगाववादी संगठन से जुड़े होने की बात सामने आ रही है. इसी संदर्भ में अब सोशल मीडिया पर एक महिला की फोटो वायरल हो गई है. कहा जा रहा है कि...
शरद पवार के सामने मुस्लिम समुदाय से की गई वोट देने की अपील?: फैक्ट चेक 24.10.2024 7:20
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में मतदान को अब एक महीने से भी कम समय बचा है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एनसीपी अध्यक्ष और महाराष्ट्र के कद्दावर नेता शरद पवार का एक वीडियो वायरल हो गया है. इसमें शरद पवार किसी कार्यक्रम के दौरान स्टेज पर टोपी लगाए बैठे दिख रहे हैं. वीडियो देखकर ऐसा लगता है कि इसमें मुस्लिम समुदाय के लोगों से ज्यादा से ज्यादा संख्या में वोट डालने की अपील की जा रही है. क्या है इस वीडियो का सच,...
बहराइच हिंसा में मारे गए युवक की जगह किसी और की फोटो पर दे रहे श्रद्धांजलि?: फैक्ट चेक 23.10.2024 3:49
एक युवक की माला चढ़ी फोटो शेयर करते हुए कई सोशल मीडिया यूजर्स बहराइच हिंसा में 13 अक्टूबर को मारे गए रामगोपाल मिश्रा को श्रद्धांजलि दे रहे हैं. फोटो पर लिखा है- 'श्री राम गोपाल मिश्र'. इसे शेयर करते हुए कई लोग एक कविता भी लिख रहे हैं, जिसकी शुरुआती लाइनें हैं- 'देवी मां पर पत्थर बरसे ये वो सहन न कर पाया, उसने देखा उस छत पर जिहादी झंडा था फहराया'. क्या है इस फोटो की सच्चाई, सुनिए फैक्ट चेक पॉडकास्ट...
मुनव्वर फारूकी के लॉरेंस बिश्नोई से माफी मांगने की असल कहानी क्या है?: फैक्ट चेक 22.10.2024 3:44
खबरों के मुताबिक, महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री और एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद लॉरेंस बिश्नोई गैंग के निशाने पर एक्टर सलमान खान के अलावा कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी भी हैं. राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की लॉरेंस बिश्नोई से पूछताछ में ये खुलासा होने के बाद उनकी सुरक्षा बढ़ा दी गई है. इसी बीच सोशल मीडिया पर मुनव्वर का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें उन्हें माफी मांगते हुए देखा जा सकता है. इसे...
बहराइच हिंसा से पहले हुए बुलडोजर एक्शन का रामगोपाल मिश्रा की हत्या से कनेक्शन है?: फैक्ट चेक 21.10.2024 4:07
उत्तर प्रदेश के बहराइच में रामगोपाल मिश्रा की हत्या की जांच करते हुए पुलिस ने अब तक 80 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया है. इस दौरान एक मुठभेड़ में दो आरोपियों को पैर में गोली भी लगी है. इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करते हुए दावा किया जा रहा है कि रामगोपाल मिश्रा की हत्या करने वालों के घरों को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया गया है. वायरल हो रहा वीडियो ड्रोन से शूट किया गया है, जिसमें ध्वस्त हो...
रतन टाटा के निधन के बाद उनका फ़ेवरेट कुत्ता 'Goa' भी चल बसा?: फैक्ट चेक 18.10.2024 2:36
वॉट्सएप पर दावा किया जा रहा है कि रतन टाटा के निधन के 3 दिन बाद उनके पालतू कुत्ते गोवा की भी मौत हो गई. वॉट्सएप पर वायरल हो रहे एक मैसेज में लिखा है, “दुखद खबर…टाटा के निधन के 3 दिन बाद उनके पालतू कुत्ते गोवा की भी मौत हो गई… इसलिए कहते हैं कि कुत्ते इंसानों से ज्यादा वफादार होते हैं” इस दावे के साथ, कई लोगों ने टाटा के तिरंगे से लिपटे ताबूत के पास बैठे कुत्ते का वीडियो भी शेयर किया. क्या है इस वा...
खाने में यूरिन मिलाने वाली नौकरानी के धर्म को लेकर उड़ी अफवाह?: फैक्ट चेक 17.10.2024 3:40
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसने हर किसी को हैरत में डाल दिया है. ये वीडियो किसी की रसोई में शूट हुआ है, जहां खाना बना रही एक महिला ने घिनौनेपन की सभी हदें पार कर दीं. वीडियो में ये महिला एक बर्तन उठाती है और फिर रसोई का दरवाजा बंद कर देती है. इसके बाद अपना कुर्ता उठा कर, फ्रिज की आड़ में खड़ी हो जाती है. थोड़ी देर बाद वो इस बर्तन को किचन की स्लैब पर रखती है, और फिर एक कप...
बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद देवेन्द्र फडणवीस के वायरल पोस्टर का सच: फैक्ट चेक 16.10.2024 5:06
मुंबई के कद्दावर नेता और पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की 12 अक्टूबर 2024 को सरेआम हत्या कर दी गई. मामले की जांच करते हुए पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. इस बीच सोशल मीडिया पर एक फोटो काफी वायरल हो रहा है जिसमें किसी सड़क पर महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम और गृहमंत्री देवेन्द्र फडणवीस का एक पोस्टर लगा दिख रहा है. पोस्टर में फडणवीस हाथ में बंदूक पकड़े नजर आ रहे हैं. साथ में लिखा है, “बदला पूर...
लॉरेंस बिश्नोई को ललकारने के बाद पप्पू यादव की पिटाई हुई?: फैक्ट चेक 15.10.2024 4:47
महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री और एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की 12 अक्टूबर को हत्या कर दी गई. कथित तौर पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के एक सदस्य ने सोशल मीडिया के जरिये इस हत्या की जिम्मेदारी ली है, जिसके बाद पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव ने लॉरेंस बिश्नोई को चुनौती देते हुए कहा कि अगर कानून इजाजत दे तो वो 24 घंटे में लॉरेंस बिश्नोई का नेटवर्क खत्म कर देंगे. और अब इसी संदर्भ में सोशल मीडिया पर पप्पू यादव का ए...
सीएम योगी के खिलाफ यति नरसिंहानंद के वायरल बयान का सच: फैक्ट चेक 14.10.2024 3:18
पैगंबर मोहम्मद के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले डासना शिवशक्ति धाम के महंत यति नरसिंहानंद का इन दिनों भारी विरोध हो रहा है. अपने बयान को लेकर उनके खिलाफ उत्तर प्रदेश, हैदराबाद और महाराष्ट्र में मामला दर्ज हो चुका है. सीएम योगी ने भी 7 अक्टूबर को कहा था कि किसी भी जाति, मत-मजहब या संप्रदाय से जुड़े देवी-देवता, महापुरुष या साधु-संतों के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने वालों को कानून के तहत कड़ी स...
हरियाणा चुनाव नतीजों के बाद रो पड़े दीपेन्द्र सिंह हुड्डा?: फैक्ट चेक 11.10.2024 4:36
सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि किस तरह हरियाणा विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद रोहतक से कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा रो पड़े. हरियाणा में सत्ता में वापसी का ख्वाब देख रही कांग्रेस को विधानसभा चुनाव के नतीजों ने जोरदार झटका दिया है. एक दिन पहले तक मुख्यमंत्री की कुर्सी तय करने में जुटी कांग्रेस 37 सीटों पर ही सिमट कर रह गई, वहीं बीजेपी 48 सीटों पर...
रतन टाटा के आखिरी वायरल वीडियो का सच क्या है?: फैक्ट चेक 10.10.2024 5:37
देश के मशहूर उद्योगपति रतन टाटा का 9 अक्टूबर, 2024 को निधन हो गया. वे 86 वर्ष के थे. 10 अक्टूबर को मुंबई में उनका अंतिम संस्कार किया गया जिसमें देश के कई जाने-माने लोग शामिल हुए. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वायरल हो गया है जिसे रतन टाटा का अंतिम वीडियो बताया जा रहा है. इसमें रतन टाटा, वॉकर के सहारे चलते हुए किसी एयरपोर्ट से निकलते नजर आ रहे हैं. वायरल वीडियो को “रतन टाटा जी का यह आखिरी वीडियो है, इस...
गोवा में ओवरलोडिंग के चलते डूबी नाव?: फैक्ट चेक 09.10.2024 3:32
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक पोस्ट की मानें तो गोवा में एक ओवर लोडिंग नाव के डूबने से 23 लोगों की जान चली गई और 64 लोग लापता हैं. चौंकाने वाला ये दावा एक वीडियो के साथ किया जा रहा है जिसमें दूर से दर्जनों लोगों से भरी से एक फेरी (बोट) को आते देखा जा सकता है. लेकिन चंद सेकंड बाद ही ये नाव डगमगाने लगती है और फिर पानी में डूब जाती है. मगर क्या है इस वायरल वीडियो की सच्चाई? सुनिए ‘फैक्ट चेक’ में
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मध्य प्रदेश सरकार की आलोचना की?: फैक्ट चेक 08.10.2024 3:50
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में शिवराज सिंह चौहान सरकार पर लोगों को लूटने और बच्चों का भविष्य बर्बाद करने का आरोप लगा रहे हैं. वो कहते हैं कि “सत्ता के दलालों ने 17 बार पेपर लीक किये, हर बार धोखे में रखा. करोड़ों रुपए कमा लिए और बच्चों को दर-दर की ठोकरें खाने के लिए छोड़ दिया. ये यहां का युवा बर्दाश्त नहीं करेगा. क्या है इस वायरल वीडियो की सच्चाई, सुनिए 'फैक्ट चेक' पॉडकास्ट में.
मां ने मोबाइल चलाने से मना किया तो बच्चे ने कर दी हत्या?: फैक्ट चेक 07.10.2024 3:32
क्या मोबाइल चलाने से मना करने पर, एक बच्चे ने अपनी ही मां की जान ले ली? सोशल मीडिया पर ऐसी ही एक कथित घटना का वीडियो काफी वायरल है. ये वीडियो किसी घर के सीसीटीवी फुटेज जैसा लगता है. इसमें एक महिला आती है और बिस्तर पर बैठे बच्चे के हाथ से फोन छीनकर उसे डांटने-मारने लगती है. बच्चा उठ खड़ा होता है और पास में मौजूद डेस्क से किताब निकाल कर पढ़ने लगता है. महिला वहीं पास में बैठ जाती है और फोन पर बात करने...
Podcasts parecidos
O Replaio não é o publicador dos podcasts; os nomes dos programas, as capas e o áudio pertencem aos seus autores e são distribuídos por feeds RSS públicos