Aaj Tak Radio

Fact Check

News HI ↓ 1000 episódios

Fact Check is a daily Hindi podcast by Aaj Tak Radio where we fight fake news often viral on whatsapp, facebook, twitter and other social media platforms. India Today’s Fact Check Editor debunks fake news stories and also explains various fact check methods, tools and practices to help the listeners identify and cross check before they blindly believe on a forwarded message or a social media post. ख़बरों की नदी में अफ़वाहों का प्रदूषण भी बहकर चला आता है. तो यूं समझिए कि हमारा ये सेक्शन एक छन्नी है. यहां हर अफ़वाह की तसल्लीबख़्श मरम्मत की जाती है. सोशल मीडिया पर फैल रहे तमाम दावे सही हैं या ग़ल...

Não deixe de visitar o site do podcast e apoiar quem o produz: www.aajtak.in

Autor

Aaj Tak Radio

Categoria

News

Site do podcast

www.aajtak.in

Último episódio

6 de mai de 2025

Onde ouvir?

Podcasts no app Replaio Radio Em breve

Os podcasts estão chegando ao app. Instale agora e seja o primeiro a descobrir um jeito totalmente novo de curtir podcasts

Baixe no Google Play Instale grátis Android 5 mi+ downloads · nota 4,8 iOS em breve

Episódios

अतुल सुभाष के बाद एक और सुसाइड, क्या है इस वायरल वीडियो का सच?: फैक्ट चेक 13.12.2024

अतुल सुभाष खुदकुशी मामले के बाद से सोशल मीडिया पर लोग महिलाओं की तरफ से कानूनों के दुरुपयोग की बात कह रहे हैं. इसी संदर्भ में अब एक वीडियो वायरल हो गया है जिसे शेयर करते हुए कहा जा रहा है कि अतुल की ही तरह एक और पुरुष ने टैंकर के नीचे आकर आत्महत्या करने की कोशिश की, हालांकि वो बच गया. इस हैरतअंगेज वीडियो में एक बाइक सवार युवक अचानक ही अपने बगल में चल रहे एक भारी भरकम टैंकर से टकराकर उसके नीचे आ जा...

AI इंजीनियर अतुल सुभाष की पत्नी की वायरल फोटो का सच क्या है?: फैक्ट चेक 12.12.2024

बेंगलुरु के AI इंजीनियर अतुल सुभाष ने पत्नी की प्रताड़ना के बाद आत्महत्या कर ली थी. मरने से पहले उन्होंने 24 पन्नों का एक सुसाइड नोट और एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए अपनी पत्नी निकिता सिंघानिया और उनके परिवार के सदस्यों पर मानसिक उत्पीड़न, पैसों की वसूली और फर्जी केस में फंसाने के आरोप लगाए. पुलिस ने निकिता सिंघानिया और उनके परिवार के तीन लोगों पर एफआईआर दर्ज कर ली है. अतुल सुभाष की आत्मह...

सीरिया से भागकर मॉस्को पहुंचे बशर अल असद की पुरानी तस्वीर वायरल?: फैक्ट चेक 11.12.2024

सीरियाई विद्रोहियों ने बशर अल-असद की सरकार को उखाड़ फेंका, जिसके बाद उन्हें देश छोड़कर भागने पर मजबूर होना पड़ा. रिपोर्ट्स के मुताबिक, असद और उनके परिवार को रूस की राजधानी मॉस्को में शरण दी गई है. क्रेमलिन सूत्रों ने रूस की समाचार एजेंसियों को बताया कि असद और उनके परिवार को मानवीय आधार पर शरण दी गई है. अब, मॉस्को पहुंचने के बाद असद की एक तस्वीर वायरल हो रही है. मॉस्को पहुँचने के बाद की ये उनकी पहल...

बांग्लादेश आर्मी ने मोदी-शाह-राजनाथ को चेतावनी दी? सुनिए असल कहानी: फैक्ट चेक 10.12.2024

बांग्लादेश में जारी हिंसा के बीच हिंदुओं पर अत्याचार के कई मामले लगातार सामने आ रहे हैं. इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसे लेकर कई तरह के दावे किए जा रहे हैं. इसमें दावा किया जा रहा है कि बांग्लादेश आर्मी ने नरेंद्र मोदी, अमित शाह और राजनाथ सिंह को चेतावनी दी है. वीडियो में सैन्य टोपी पहने दो लोगों को बांग्ला में भाषण देते देखा जा सकता है. क्या है इस वीडियो की असलियत, सुनिए 'फैक...

अजमेर शरीफ दरगाह को तोड़ने जा रहे जुलूस की वीडियो का सच कुछ और है: फैक्ट चेक 09.12.2024

किसी भीड़भाड़ वाली सड़क पर लगी भयानक आग और अफरातफरी का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल है. इसमें लोगों के हाथों में मशालें नजर आ रही हैं. चारों तरफ आग की लपटें और धुआं दिख रहा है. कुछ सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि वीडियो में दिख रहे लोग, अजमेर शरीफ दरगाह को तोड़ने के समर्थन में जुलूस निकाल रहे थे. क्या है इस वीडियो का सच सुनिए ‘फैक्ट चेक’ में

पंकज त्रिपाठी ने BJP के खिलाफ किया कैंपेन? वायरल वीडियो की पड़ताल: फैक्ट चेक 06.12.2024

फरवरी 2025 में होने वाले दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए सभी राजनीतिक दल तैयारी में जुटे हैं. लेकिन, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो को देखकर लगता है कि नेताओं के साथ-साथ अभिनेता भी चुनावी मैदान में कूद चुके हैं. वीडियो में एक्टर पंकज त्रिपाठी एक मूंगफली बेचने वाले का किरदार निभा रहे हैं. पंकज कहते हैं, “हम मूंगफली बेचते हैं, अपना अक्ल नहीं. ये मैसेज देखिए. भाजपा वालों ने भेजा है, कह रहे हैं वो...

टमाटर में ऐसे छेद यानी सांप का जहर? क्या है वायरल दावे का सच: फैक्ट चेक 05.12.2024

अगर आप ध्यान देकर सब्जियां खरीदते हैं तो आपने कुछ ऐसे टमाटर जरूर देखे होंगे जिनमें काले छोटे छेद होते हैं. आमतौर पर लोग ऐसे टमाटर नहीं खरीदते. लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल इस पोस्ट की अगर मानें तो ये छेद, सांप के दांतों के निशान हो सकते हैं और ऐसे निशान वाले टमाटर जहरीले हो सकते हैं. वायरल पोस्ट कहता है कि “फोटो में टमाटर की सतह पर आपको दो सुराख नजर आ रहे होंगे. जब भी आपको कोई टमाटर इस तरह नजर आए तो...

"मस्जिद के लिए ख़ुशी-ख़ुशी जान दे दी", संभल हिंसा से जोड़कर वायरल फोटो का सच: फैक्ट चेक 04.12.2024

उत्तर प्रदेश के संभल में शाही जामा मस्जिद के सर्वे को लेकर हुई हिंसा के मामले में मुरादाबाद कमिश्नर ने कहा है कि हिंसा में पत्थरबाजी करने वाले 300 से ज्यादा लोगों की पहचान हुई है. इस हिंसा के दौरान संभल में चार लोगों की मौत हो गई थी. अब सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही है जिसे शेयर करते हुए लोग दावा कर रहे हैं कि यह संभल हिंसा में जान गंवाने वाले एक युवक का शव है. गौर करने वाली बात ये है कि स...

15 साल के बच्चे ने अपने ही घर को क्यों किया तहस नहस?: फैक्ट चेक 03.12.2024

प्रयागराज से फरवरी 2024 में खबर आई थी कि एक युवक ने अपनी मां की हत्या कर दी, और वो भी सिर्फ इसलिए क्योंकि वो उसे ऑनलाइन गेमिंग की लत लगने की वजह से डांटती थीं. ऐसा ही एक मामला जून 2022 में लखनऊ से सामने आया था जहां एक 16 साल के लड़के ने ऑनलाइन गेम खेलने से रोके जाने को लेकर अपनी मां को गोली मार दी थी. अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो के जरिये दावा किया जा रहा है कि एक 15 साल के लड़के ने अपने घर में तोड...

मुरादाबाद में छेड़छाड़ और मारपीट का शिकार हुई महिला कांस्टेबल की असल कहानी: फैक्ट चेक 02.12.2024

सोशल मीडिया पर सीसीटीवी कैमरे की रिकॉर्डिंग का एक फुटेज वायरल है. इसमें एक बाइक सवार सड़क पर पैदल जा रही महिला को रोकता है. थोड़ी देर बहसबाजी के बाद वो उसे बेरहमी से पीटने लगता है. करीब ढाई मिनट लंबे वीडियो में एक से ज्यादा व्यक्तियों को महिला के साथ हाथापाई करते हुए देखा जा सकता है. वीडियो को शेयर करने वाले सोशल मीडिया यूजर्स का दावा है कि मारपीट का शिकार हुई महिला एक पुलिस कांस्टेबल है और वो हिन्द...

फेसबुक पर चल रहे कैशबैक फ्रॉड से कोई कैश नहीं मिलेगा: फैक्ट चेक 29.11.2024

फेसबुक पर अलग-अलग पोस्ट्स वायरल हो रहे हैं जिनमें एक वीडियो के जरिये कहा जा रहा है कि यूपीआई पेमेंट ऐप PhonePe, यूजर्स को 650 रुपए का कैशबैक दे रहा है. इसका फायदा उठाने के लिए यूजर को सिर्फ पोस्ट में दिए गए “Get offer” वाले लिंक पर क्लिक करना होगा. क्या है इस वायरल फेसबुक पोस्ट का सच, सुनिए फैक्ट चेक पॉडकास्ट में.

महाराष्ट्र चुनाव में पार्टी की हार के बाद क्या संजय राउत हारमोनियम बजा रहे थे?: फ़ैक्ट चेक 28.11.2024

महाराष्ट्र चुनाव में महा विकास अघाड़ी को मिली हार का ठीकरा सोशल मीडिया पर कुछ लोग शिवसेना उद्धव गुट के नेता संजय राउत के सिर पर फोड़ रहे हैं. लोगों का कहना है कि चुनावों में महा विकास अघाड़ी और शिवसेना उद्धव गुट का बंटाधार कराने वाले संजय राउत ही हैं. इसी संदर्भ में संजय राउत का एक फोटो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है जिसमें वो हारमोनियम बजाते दिख रहे हैं. दावा किया जा रहा है कि ये फोटो महाराष...

सलमान खान के जेल जाकर लॉरेंस बिश्नोई से माफी मांगने वाले वीडियो का सच: फैक्ट चेक 27.11.2024

कुछ हफ्तों पहले तक लॉरेंस बिश्नोई गैंग की तरफ से आए दिन सलमान खान को धमकियां मिल रही थीं, और लोग सलमान को बिश्नोई से माफी मांगने की सलाह दे रहे थे. लेकिन, कुछ दिनों से ये मामला शांत पड़ा है. लेकिन अब सलमान खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है. ये वीडियो एक जेल का है, जिसके बाहर पुलिसकर्मियों समेत कुछ लोग खड़े हैं. कुछ देर में जेल का दरवाजा खुलता है और उसमें से सलमान खान बाहर निकलत...

महाराष्ट्र के एक गांव में कांग्रेस प्रत्याशी को एक भी वोट नहीं मिला? फैक्ट चेक 26.11.2024

भारी भीड़ का एक वीडियो शेयर करते हुए कुछ सोशल मीडिया यूजर्स कह रहे हैं कि महाराष्ट्र के एक गांव में कांग्रेस प्रत्याशी को एक भी वोट मिलने न पर वहां के लोगों ने जमकर हंगामा किया. दावे के मुताबिक, अवधान नामक इस गांव के ज्यादातर लोग कांग्रेस समर्थक हैं और उन्होंने जब देखा कि कांग्रेस प्रत्याशी कुणाल बाबा रोहिदास पाटिल को एक भी वोट नहीं मिला, तो उन्होंने चुनाव में धांधली का आरोप लगाते हुए सड़कों पर जब...

डॉ. भीमराव अंबेडकर की तस्वीर दिखाते डोनाल्ड ट्रंप की इस फोटो का सच क्या है?: फैक्ट चेक 25.11.2024

अमेरिका के नव निर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की एक फोटो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है. जिसमें दावा किया जा रहा है कि ट्रंप ने बौद्ध धर्म अपनाने की इच्छा जाहिर की है. वायरल पोस्ट में बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की तस्वीर दिखाते हुए नजर आ रहे हैं. वायरल फोटो के साथ लिखा है कि ट्रंप, अंबेडकर की किताबों से प्रभावित हुए और कहा कि वो पूरी दुनिया मे बौद्ध धर्म का प्रचार करेंगे. इस वायर...

1992 दंगों के लिए मुस्लिम नेताओं से उद्धव ठाकरे के माफ़ी मांगने की ख़बर का सच: फैक्ट चेक 22.11.2024

महाराष्ट्र चुनाव के बीच एक अखबार की कटिंग सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है जिसमें शिवसेना (यूबीटी) नेता उद्धव ठाकरे के एक कथित बयान जिक्र किया गया है. अखबार की इस कटिंग के अनुसार, उद्धव ठाकरे ने महाराष्ट्र चुनाव से ठीक पहले मुस्लिम नेताओं के साथ बैठक की और उनसे 1992 के दंगों में शामिल होने के लिए माफी मांगी है. वायरल कटिंग “राष्ट्रीय उजाला” नाम के किसी अखबार की है, जिसमें लिखा है कि इस बैठक में...

बिटकॉइन धोखाधड़ी से जुड़े ऑडियो क्लिप में किसकी आवाज़, AI टूल्स ने क्या बताया: फैक्ट चेक 21.11.2024

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले पुणे के एक पूर्व आईपीएस अधिकारी रवींद्रनाथ पाटिल ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार) की नेता सुप्रिया सुले और महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख नाना पटोले पर चौंकाने वाले आरोप लगाए. उन पर 2019 के क्रिप्टोकरेंसी धोखाधड़ी मामले से बिटकॉइन की हेराफेरी करने और चुनाव प्रचार के लिए उसका इस्तेमाल करने का आरोप लगाया. बाद में भारतीय जनता पार्टी ने इसके सबूत के तौर पर कई ऑडि...

रोहित शर्मा के नवजात बेटे की फ़र्ज़ी तस्वीरें हो रहीं वायरल?: फैक्ट चेक 20.11.2024

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा हाल ही में दोबारा पिता बने हैं. उनकी पत्नी रितिका ने 15 नंवबर को एक बेटे को जन्म दिया. इसी संदर्भ में सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं. इनमें से एक फोटो में रोहित और रितिका एक बच्चे के साथ नजर आ रहे हैं. वहीं एक दूसरी फोटो में हॉस्पिटल बेड पर एक नवजात बच्चे को लेटे देखा जा सकता है. कई लोगों का कहना है कि रोहित के नवजात बेटे की तस्वीरें हैं. इन त...

ग़ज़ा की घायल बच्ची के इलाज के नाम पर इंडिया में चल रही ठगी?: फैक्ट चेक 19.11.2024

किसी अस्पताल के बेड पर लेटी बिलखती हुई एक बच्ची का विचलित कर देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर खूब शेयर हो रहा है. बच्ची काफी चोटिल लग रही है. उसके शरीर पर पट्टियां बंधी हैं और पैरों में ड्रिप भी लगी है. कुछ सोशल मीडिया यूजर्स इस बच्ची के वीडियो को इस तरह पेश कर रहे हैं जिससे लग रहा है कि ये भारत की है और इसके इलाज के लिए पैसों की जरूरत है. वीडियो के साथ एक क्यूआर कोड भी है और साथ में लिखा है- "मेरी...

जर्जर हो चुकी पटरी से गुजरती ट्रेन के वायरल वीडियो की पड़ताल: फैक्ट चेक 18.11.2024

देश में लगातार हो रहे ट्रेन हादसों के बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल है जिसमें खराब हालत वाली पटरी से एक ट्रेन गुजर रही है. देखने में लगता है कि पटरी के इस हिस्से के नट-बोल्ट ढीले हो गए हैं, जिस कारण जब-जब ट्रेन का पहिया उस पर से गुजर रहा है, पटरी अंदर की ओर धंस जा रही है. लोग इस वीडियो को भारत का बताते हुए तंज कस रहे हैं कि वंदे भारत जैसी लग्जरी ट्रेन ऐसी पटरी पर चलेगी. ऐसी ही एक पोस्ट क...

वायरल वीडियो में एक दूसरे के ऊपर चढ़े ट्रेन के डिब्बे, लेकिन हक़ीक़त कुछ और: फैक्ट चेक 15.11.2024

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक के ऊपर एक चढ़े ट्रेन के डिब्बों को देखा जा सकता है. अफरा-तफरी के बीच राहत-बचाव का काम जारी है. कुछ लोगों का कहना है कि ये बीकानेर के लालगढ़ रेलवे स्टेशन के पास हुई एक रेल दुर्घटना का वीडियो है. इसे शेयर करते हुए एक फेसबुक यूजर ने लिखा, “ब्रेकिंग न्यूज़, बीकानेर लालगढ़ रेलवे स्टेशन के पास दो ट्रेन भिड़ी. बचाव कार्य जारी रेलवे कर्मचारियों की लापरवाह...

बिहार में भाई-बहन के आपस में शादी कर लेने के दावे की पड़ताल: फैक्ट चेक 14.11.2024

बिहार में एक हिंदू युवक ने क्या अपनी बहन से शादी कर ली है? सोशल मीडिया पर एक लड़का और लड़की की दो वायरल तस्वीरों के साथ यही दावा हो रहा है. क्या है इसकी सच्चाई, सुनिए फैक्ट चेक पॉडकास्ट में

ऊपर गाड़ियां खड़ी...डगमगा रहा पुल, वायरल वीडियो बिहार का नहीं?: फैक्ट चेक 13.11.2024

डगमगाते हुए एक पुल का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल है. देखने में ऐसा लगता है मानो पुल का एक जॉइंट ढीला होने की वजह से वो हिल रहा हो. इस पर कई वाहन भी खड़े नजर आते हैं. इसे शेयर करते हुए लोग सरकार पर सवाल उठा रहे हैं कि कैसे बिहार में हर हफ्ते कोई न कोई पुल गिर रहा है. वीडियो के साथ लोग कैप्शन में लिख रहे हैं, “हंसिए मत, सोचिए हमारा देश कहा जा रहा है. देश में करोड़ों लोगों का Tax का क्या परिणाम...

झारखंड सीएम हेमंत सोरेन का कफ़न मुफ़्त देने वाला बयान क्यों वायरल?: फैक्ट चेक 12.11.2024

झारखंड में 13 नवंबर को पहले चरण की वोटिंग है और इसी संदर्भ में राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. इसमें वो कहते दिख रहे हैं कि "राज्य में किसी को भी कफन खरीदने की जरूरत नहीं पड़ेगी. सभी लोगों को कफन मुफ्त दिया जाएगा, इसका निर्णय ​लिया जाता है." वीडियो शेयर करते हुए कई सोशल मीडिया यूजर्स तंज कस रहे हैं कि मुफ्त में कफन मुहैया कराना, सोरेन का चुनावी वाद...

सीएम योगी की सलमान खान को माफी मांगने की सलाह वाली बात झूठ है!:फैक्ट चेक 11.11.2024

पिछले कुछ दिनों से गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर सलमान खान और पप्पू यादव समेत कई नेताओं और अभिनेताओं को तरह-तरह की धमकियां मिल रही हैं. धमकी देने वाले कई आरोपी गिरफ्तार भी हो चुके हैं, लेकिन बिश्नोई गैंग लगातार चर्चा में बना हुआ है. इस बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें वो कथित तौर पर सलमान खान को लेकर चिंता जता रहे हैं. वो कहते ह...

Ouça o podcast Fact Check no Replaio

Rádio e podcasts em um só app - grátis e sem cadastro. Instale hoje e não perca o lançamento

Baixe no Google Play

O Replaio não é o publicador dos podcasts; os nomes dos programas, as capas e o áudio pertencem aos seus autores e são distribuídos por feeds RSS públicos