Aaj Tak Radio
Fact Check
Fact Check is a daily Hindi podcast by Aaj Tak Radio where we fight fake news often viral on whatsapp, facebook, twitter and other social media platforms. India Today’s Fact Check Editor debunks fake news stories and also explains various fact check methods, tools and practices to help the listeners identify and cross check before they blindly believe on a forwarded message or a social media post. ख़बरों की नदी में अफ़वाहों का प्रदूषण भी बहकर चला आता है. तो यूं समझिए कि हमारा ये सेक्शन एक छन्नी है. यहां हर अफ़वाह की तसल्लीबख़्श मरम्मत की जाती है. सोशल मीडिया पर फैल रहे तमाम दावे सही हैं या ग़ल...
Não deixe de visitar o site do podcast e apoiar quem o produz: www.aajtak.in
Onde ouvir?
Podcasts no app Replaio Radio Em breveOs podcasts estão chegando ao app. Instale agora e seja o primeiro a descobrir um jeito totalmente novo de curtir podcasts
Episódios
कनाडाई पीएम जस्टिन ट्रूडो बिना सुरक्षा के चलते हैं?: फैक्ट चेक 04.08.2022 3:30
कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो का एक ऐसा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें उनके साथ कोई सुरक्षाकर्मी नजर नहीं आ रहा. इसे शेयर करते हुए कई लोग तंज कस रहे हैं कि जहां भारत में एक सरपंच तक में अकड़ होती है, वहीं कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो बिना सुरक्षा के रहते हैं. ऐसा कहते हुए लोग ट्रूडो का एक वीडियो पोस्ट कर रहे हैं जिसमें वो हाथ हिलाते हुए लोगों का अभिवादन करते हैं और एक बिल्डिंग के अंदर...
क्या रूस में बंद हो चुके हैं WHO के सारे ऑफ़िस?: फैक्ट चेक 03.08.2022 3:06
रूस-यूक्रेन युद्ध शुरू होने से लेकर अब तक तकरीबन 35 लाख यूक्रेनी नागरिक बेघर हो चुके हैं. यूक्रेन में सैकड़ों घायल और बीमार लोग फंसे हुए हैं. ये देखते हुए हाल ही में विश्व स्वास्थ्य संगठन ने रूस से अपील की कि वो कम से कम डब्लूएचओ के प्रतिनिधियों को स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराने के लिए यूक्रेन जाने दे. इसी बीच सोशल मीडिया पर कुछ लोग कह रहे हैं कि रूस में स्थित डब्लूएचओ के सभी ऑफिस बंद कर दिए गए...
उत्तराखंड में कांवड़ियों के झगड़े में हुई फौजी की मौत?: फैक्ट चेक 02.08.2022 4:32
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में कांवड़ियों का एक ट्रक नजर आ रहा है. ट्रक के पीछे लटके एक लड़के को कुछ लोग थप्पड़ तो कुछ लोग डंडे से पीट रहे हैं. वहीं नीचे खड़े कुछ लोग वीडियो बना रहे हैं. पिट रहा शख्स खुद को बचाने की भरपूर कोशिश कर रहा है लेकिन वो सफल नहीं हो पा रहा. एक फेसबुक यूजर ने ये वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, “रुड़की के मंगलौर इलाके में यूपी-हरियाणा के कांवड़ियों में...
मुस्लिम लड़के ने शादी से इंकार पर गर्लफ्रेंड को खंज़र से धमकाया?: फैक्ट चेक 01.08.2022 4:34
सोशल मीडिया पर एक शख्स का दो महिलाओं को खंजर से धमकाने का वीडियो वायरल हो गया है। वीडियो शेयर करने वालों ने दावा किया कि वीडियो में दिख रहा शख्स मुस्लिम था और महिलाएं हिंदू थीं. वीडियो में लिखा हुआ टेक्स्ट बताता है कि यह घटना मध्य प्रदेश के इंदौर में हुई थी. कई लोगों ने इस वीडियो को "लव जिहाद" का एक उदाहरण भी कहा, जो एक साजिश का दावा करता है कि मुस्लिम पुरुष हिंदू महिलाओं को उनसे शादी करने और बाद...
सोनिया गांधी के समर्थन में आए लाल कृष्ण आडवाणी?: फैक्ट चेक 29.07.2022 3:17
नेशनल हेराल्ड मामले में सोनिया गांधी से ईडी की पूछताछ पूरी हो गई है. जांच एजेंसी ने तीन दिन में उनसे तकरीबन 11 घंटे तक सवाल-जवाब किए. इस कार्रवाई के विरोध में कांग्रेस नेताओं ने सड़क से लेकर संसद तक प्रदर्शन किया और अब ‘संवाद टीवी’ नाम के एक फेसबुक पेज ने एक न्यूज रिपोर्ट में दावा किया है कि वरिष्ठ बीजेपी नेता लालकृष्ण आडवाणी इस जांच को लेकर कांग्रेस पार्टी के समर्थन में उतर आए हैं. साथ ही लिखा है...
राजस्थान के REET एग्जाम में धड़ल्ले से हुई नकल?: फैक्ट चेक 28.07.2022 3:29
किसी एग्जामिनेशन हॉल में बेधड़क नकल करते स्टूडेंट्स का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी वायरल है. वीडियो में कई सारे छात्र एक कमरे में जमीन पर बैठे हैं और अपनी-अपनी कॉपियों में उत्तर लिख रहे हैं. कुछ एक-दूसरे की कॉपियों में देख-देखकर लिख रहे हैं तो कुछ सामने खुली किताबों से नकल उतार रहे हैं. कुछ लोग कह रहे हैं कि ये वीडियो ‘राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा’ यानी रीट का है. क्या है इस वीडियो क...
केरल में मुस्लिम महिला ने तोड़ी गणपति की मूर्तियां?: फैक्ट चेक 27.07.2022 3:42
किसी स्टोर में एक मुस्लिम महिला के गणपति की मूर्तियां पटक-पटक कर तोड़ने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. ऐसा कहा जा रहा है कि ये केरल की हालिया घटना है. वीडियो किसी स्टोर का लग रहा है जहां रैक्स पर गणपति की कई सारी मूर्तियां रखी हुई हैं. बुर्का पहने हुए दो महिलाएं इन मूर्तियों के पास खड़ी हैं. एक महिला गणपति की मूर्तियों को एक-एक करके जमीन पर पटक कर तोड़ रही है और किसी विदेशी भाषा में कुछ...
50 ज़हर के इंजेक्शन लगाने के बाद भी नहीं मरा अजीबोग़रीब बच्चा?: फैक्ट चेक 26.07.2022 3:56
सोशल माडिया पर अजीबोगरीब दिखने वाले एक बच्चे का वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में दिख रहा बच्चा एक सफेद रंग की चादर पर लेटा हुआ है और उसके शरीर की सारी नसें साफ दिखाई दे रहीं हैं. दावा किया जा रहा है कि ये बच्चा इतना अजीब था कि इसे ज़हर के इंजेक्शन देकर मारने की कोशिश की गई लेकिन ये नहीं मरा और बाद में इसे गला काट कर दफना दिया गया. क्या है इस वीडियो की सच्चाई, सुनिए इस फैक्ट चेक पॉडकास्ट में.
PM मोदी ने पूर्व राष्ट्रपति के विदाई समारोह में उनकी उपेक्षा नहीं की: फैक्ट चेक 25.07.2022 4:26
निवर्तमान राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद को विदाई देने के लिए 23 जुलाई को संसद के सेंट्रल हॉल में एक समारोह आयोजित किया गया था, उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू, प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला सहित सम्मानित गणमान्य व्यक्तियों ने संसद सदस्यों के साथ समारोह में भाग लिया, इस विदाई समारोह के तुरंत बाद, कार्यक्रम की छह सेकंड लंबी एक वीडियो क्लिप इस दावे के साथ सोशल मीडिया पर शेयर होने लग...
हिंदू युवकों का लुलु मॉल में नमाज से क्या कनेक्शन है?: फैक्ट चेक 22.07.2022 4:25
लखनऊ के लुलु मॉल में 12 जुलाई को कुछ लोगों ने नमाज पढ़ी जिसे लेकर काफी हो-हल्ला मचा. इसी बीच कई लोग ऐसा आरोप लगा रहे हैं कि पुलिस ने मॉल में नमाज अदा करने वाले चार लोगों को गिरफ्तार किया है जिनमें से तीन हिंदू हैं. कहा जा रहा है कि ये लोग एक षड़यंत्र के तहत मुस्लिम वेशभूषा में मॉल में नमाज पढ़ने गए थे ताकि मुसलमानों को बदनाम किया जा सके. क्या है इस पोस्ट की सच्चाई, सुनिए इस फैक्ट चेक पॉडकास्ट में...
नूपुर के समर्थन में आई विदेशी मुस्लिम महिलाएं?: फैक्ट चेक 21.07.2022 3:47
नूपुर को कोर्ट से राहत मिलने की खबर आने के साथ ही सोशल मीडिया पर उन्हें बधाई देने वाले संदेशों का तांता लग गया. इसी बीच प्लेकार्ड के साथ विरोध प्रदर्शन करती एक हिजाब पहने हुए लड़की की तस्वीर वायरल हो गई है. प्लेकार्ड पर लिखा है, 'कोर्ट/मदरसा/मौलवी बताएं आखिर 'आयशा' की शादी किस उम्र में हुई? मुझे नूपुर शर्मा को गलत साबित करना है.' लड़की के पीछे कुछ दूसरे लोग भी नजर आ रहे हैं. ऐसा कहा जा रहा है कि य...
भड़काऊ बात कहने वाले जिस शख्स को 'मु्स्लिम स्कॉलर' बताया वो कोई और ही निकला: फैक्ट चेक 20.07.2022 3:57
एक दाढ़ी वाले व्यक्ति का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, दावा यह था कि एक "मुस्लिम स्कॉलर" हिंदू को आत्मनिरीक्षण करने के लिए कह रहा था कि वे मुसलमानों द्वारा उत्पीड़ित क्यों हो रहे हैं. उस क्लिप में, उस व्यक्ति ने हिंदू को अपने स्वयं के शास्त्रों को पढ़ने के लिए प्रेरित किया. 'क्या है इस वीडियो की सच्चाई, सुनिए इस फैक्ट चेक पॉडकास्ट में.
बाढ़ में कार समेत बहे पत्रकार से जोड़कर वायरल हो रहे वीडियो की पड़ताल: फैक्ट चेक 19.07.2022 4:56
देश के कई इलाके इस समय भयंकर बाढ़ की चपेट में हैं. कुछ दिनों पहले तेलंगाना के जगतियाल जिले में एक टीवी पत्रकार जमीरुद्दीन की कार बाढ़ के पानी में बह गई थी.वो एनडीआरएफ की मदद से गोदावरी नदी में फंसे नौ मजदूरों को बचाने के बाद वापस लौट रहे थे. तीन दिन बाद उनका शव बरामद हुआ था. अब इस घटना जोड़कर एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है जिसमें एक जीप बाढ़ के पानी के तेज बहाव में बह जाती है. क्या है इस व...
Twitter ने उड़ाया Musk का अकाउंट, सुनिए वायरल दावे का सच : फैक्ट चेक 18.07.2022 4:01
हाल ही में Elon Musk ने Twitter को खरीदने वाली 44 Billion Dollars की डील को कैंसिल कर दिया. Musk ने ट्वीट करके के बताया था कि Twitter उन्हें फेक अकाउंट के सही नंबर नहीं बता रहा था इस वजह से उन्हें ये डील कैंसिल पड़ी. इसके बाद Twitter ने भी Musk को लीगल नोटिस भेज दिया। अब सोशल मीडिया पर कुछ पोस्ट वायरल हो रहें है जिसमे ये दावा किया जा रहा है की Musk के इस डील को कनेल करने के जवाब में Twitter ने उनका...
गोलगप्पों में टॉयलेट क्लीनर का पानी मिलाया गया?: फैक्ट चेक 15.07.2022 5:04
बीते कई सालों से unhygienic conditions में बने स्ट्रीट फूड के कई वीडियो वायरल हुए हैं, इस तरह का एक नया वीडियो हाल ही में शेयर किया गया है, वीडियो में एक आदमी को दिखाया गया है जो टॉयलेट क्लीनर को "पानी पुरी" के पानी में मिलता है. वीडियो शेयर करने वालों ने दावा किया कि वीडियो में वह आदमी, जिसका चेहरा कवर किया गया था, मुस्लिम था। कुछ ने यह भी दावा किया कि उसका नाम जुबैर था. 'क्या है इस वीडियो की सच्...
डॉक्टर ने कहा- बचना मुश्किल है तो चीनी महिला ने फेंक दिए अपने पैसे?: फैक्ट चेक 14.07.2022 3:29
बीते कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर एक फोटो काफी वायरल हो रही है. इसमें किसी बिल्डिंग के फर्श पर ढेर सारे करेंसी नोट बिखरे पड़े हैं. फोटो के साथ एक कथित कैंसर पीडि़त महिला की भावुक कर देने वाली कहानी भी सुनाई जा रही है. ऐसा कहा जा रहा है कि ये फोटो चीन के हेनान अस्पताल की है जहां कैंसर से पीड़ित एक महिला अपना इलाज करवाने गई थी. लेकिन वहां डॉक्टरों ने उससे कहा कि उसे आखिरी स्टेज का कैंसर है और अब उसकी...
हाथों के बल केदारनाथ परिक्रमा कर रहे इस व्यक्ति में लोगों को PM मोदी क्यों नज़र आए?: फैक्ट चेक 13.07.2022 3:32
हाथों के बल केदारनाथ मंदिर की परिक्रमा करते एक शख्स का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. ऐसा कहा जा रहा है कि ये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुराना वीडियो है जब उन्होंने 26 साल की उम्र में इस अंदाज में परिक्रमा की थी. फेसबुक से लेकर ट्विटर तक हर जगह ये वीडियो खूब शेयर हो रहा है. मिसाल के तौर पर, एक ट्विटर यूजर ने इसे पोस्ट करते हुए लिखा, “मोदी जी 26 वर्ष की उम्र में केदारनाथ की परिक्रमा लगाते हुए....
राष्ट्रपति कोविंद ने पिछड़ी जाति के जजों की कमी का मुद्दा उठाया?: फैक्ट चेक 12.07.2022 3:29
भारत के राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद का कार्यकाल 24 जुलाई को खत्म हो रहा है. इसी बीच राष्ट्रपति कोविंद का एक बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है जिसमें उन्होंने भारत में पिछड़ी जाति के जजों की संख्या कम होने का मुद्दा उठाया है. ये बयान एक न्यूज रिपोर्ट में लिखा है जिसे शेयर करते हुए कई लोग उन पर तंज कस रहे हैं कि उन्होंने पिछले 5 सालों में पिछड़ी जाति के हक में कोई बात नहीं की. और अब, जब उनका कार्यका...
CM भगवंत मान सरकारी खर्चे पर शिमला घूमने गये थे?: फैक्ट चेक 11.07.2022 3:02
सोशल मीडिया पर भगवंत मान और पंजाब की पर्यटन मंत्री अनमोल गगन मान की एक तस्वीर वायरल हो गई है. ये फोटो किसी पहाड़ी इलाके की है. भगवंत और अनमोल के पीछे बर्फ से ढके हुए पेड़ और पीले रंग की एक ऊंची बिल्डिंग दिखाई दे रही है. इसे शेयर करते हुए कई लोग भगवंत मान और आप के बाकी नेताओं पर सरकारी खर्च से घूमने-फिरने का आरोप लगा रहे हैं. मिसाल के तौर पर, एक फेसबुक यूजर ने इसे पोस्ट करते हुए लिखा, 'पर्यटन मंत्र...
यशवंत सिन्हा राष्ट्रपति बनने पर नूपुर शर्मा की गिरफ्तारी का आदेश देंगे?: फैक्ट चेक 08.07.2022 3:55
सोशल मीडिया पर कुछ लोगों का ऐसा ही कहना है कि विपक्ष के राष्ट्रपति उम्मीदवार यशवंत सिन्हा ने ऐसा कहा है कि चुनाव जीतने पर वो नूपुर शर्मा की गिरफ्तारी का आदेश पारित करेंगे। दरअसल, एक फेसबुक पोस्ट का स्क्रीनशॉट वायरल है जिसमें लिखा है, ‘ब्रेकिंग: भारत के राष्ट्रपति पद की शपथ लेने के तुरंत बाद नूपुर शर्मा को गिरफ्तार करने का आदेश पारित करूंगा: यशवंत सिन्हा’. क्या है इस स्क्रीनशॉट की सच्चाई, सुनिए इस...
एक पुराने हादसे ने कुल्लू को बोलिविया से कैसे जोड़ दिया?: फैक्ट चेक 07.07.2022 3:36
हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में 4 जुलाई को गहरी खाई में बस गिरने से कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई. इस हादसे से जोड़ते हुए सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो गया है. वीडियो में एक बस ड्राइवर बेहद संकरे पहाड़ी रास्ते से बस निकालने की खतरनाक कोशिश कर रहा है. कोशिश नाकाम रहती है और बस खाई में जा गिरती है. वीडियो का अंत लोगों की दर्दनाक चीखों से होता है. लोग इस वीडियो को कुल्लू बस हादसे का लाइव वीडियो...
PM मोदी की हैदराबाद रैली में शराब बांटे जाने के दावे का सच: फैक्ट चेक 06.07.2022 3:38
पिछले दिनों हैदराबाद में बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की दो दिवसीय बैठक हुई, जिसका समापन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक विशाल रैली के साथ हुआ. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मोदी के भाषण के दौरान एक लाख से अधिक लोग मौजूद थे. इस बीच बीजेपी की टोपी और पटका पहनकर शराब बांटते एक युवक का वीडियो वायरल हो रहा है. इसके साथ दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो प्रधानमंत्री की हैदराबाद रैली का है. क्या है इसक...
नूपुर शर्मा को फटकारने वाले जज नहीं रहे हैं कांग्रेस विधायक?: फैक्ट चेक 05.07.2022 5:28
सुप्रीम कोर्ट ने पिछले दिनों बीजेपी की निलंबित प्रवक्ता नूपुर शर्मा को कड़ी फटकार लगाई और कहा कि उन्हें पूरे देश से माफी मांगनी चहिए. ऐसा कहने वाले जजों की बेंच में जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस जेबी पारदीवाला शामिल थे. सुप्रीम कोर्ट की इस टिप्पणी के चर्चा में आते ही सोशल मीडिया पर कई लोग ऐसा कह रहे हैं कि जस्टिस पारदीवाला 1989-90 के बीच कांग्रेस के विधायक थे. यही वजह है कि उन्होंने बीजेपी की पूर्व प...
औरंगाबाद का नाम बदलने पर वहां के लोगों ने मनाया जश्न?: फैक्ट चेक 04.07.2022 4:19
महाराष्ट्र सीएम की कुर्सी छोड़ने से पहले उनकी सरकार ने औरंगाबाद का नाम बदलकर संभाजी नगर कर दिया. सोशल मीडिया पर एक जलसे का वीडियो वायरल है. ऐसा कहा जा रहा है कि औरंगाबाद के लोगों ने अपने शहर का नाम बदलकर संभाजीनगर रखे जाने का जश्न कुछ इस अंदाज में मनाया. क्या है इस वीडियो की सच्चाई, सुनिए फैक्ट चेक पॉडकास्ट में.
नीतीश कुमार ने BJP का फुल फॉर्म ‘बड़का झुट्ठा पार्टी’ बताया?: फैक्ट चेक 01.07.2022 3:38
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसमें वो बीजेपी का फुल फॉर्म ‘बड़का झुट्ठा पार्टी’ बता रहे हैं. कई लोग इस बात से हैरान हैं क्योंकि बिहार में बीजेपी और नीतीश कुमार की पार्टी के गठबंधन की सरकार है. ये वीडियो किसी प्रेस कॉन्फ्रेंस का लग रहा है. इसमें नीतीश कहते हैं, “सचमुच हमने देखा है होर्डिंग लगा हुआ कहीं, बीजेपी का मतलब है, बी से बड़का, जे से झुट्ठा और...
Podcasts parecidos
O Replaio não é o publicador dos podcasts; os nomes dos programas, as capas e o áudio pertencem aos seus autores e são distribuídos por feeds RSS públicos