Aaj Tak Radio
Fact Check
Fact Check is a daily Hindi podcast by Aaj Tak Radio where we fight fake news often viral on whatsapp, facebook, twitter and other social media platforms. India Today’s Fact Check Editor debunks fake news stories and also explains various fact check methods, tools and practices to help the listeners identify and cross check before they blindly believe on a forwarded message or a social media post. ख़बरों की नदी में अफ़वाहों का प्रदूषण भी बहकर चला आता है. तो यूं समझिए कि हमारा ये सेक्शन एक छन्नी है. यहां हर अफ़वाह की तसल्लीबख़्श मरम्मत की जाती है. सोशल मीडिया पर फैल रहे तमाम दावे सही हैं या ग़ल...
Não deixe de visitar o site do podcast e apoiar quem o produz: www.aajtak.in
Onde ouvir?
Podcasts no app Replaio Radio Em breveOs podcasts estão chegando ao app. Instale agora e seja o primeiro a descobrir um jeito totalmente novo de curtir podcasts
Episódios
'बॉयकॉट बॉलीवुड' के पीछे कौन, आलिया भट्ट से जोड़कर वायरल दावे का सच: फैक्ट चेक 08.09.2022 3:44
आलिया भट्ट की फिल्म ब्रह्मास्त्र रिलीज़ होने वाली है. सोशल मीडिया पर इस फिल्म के बॉयकॉट की बात भी चल रही है. इस बीच ‘बीबीसी’ के नाम और लोगो वाला एक स्क्रीनशॉट वायरल हो रहा है जिस पर अभिनेत्री आलिया भट्ट की तस्वीर लगी है. इसके साथ लिखा है, “बॉयकॉट गैंग के पीछे बीजेपी का हाथ है वो फ़िल्म इंडस्ट्री को नोएडा शिफ्ट करना चाहती है, इसलिए 2-2₹ वाले भक्तों को सोशल मीडिया पर सारे दिन ट्रोल करने का ठेका दिया...
नुपूर शर्मा को धमकी देना भीम सेना चीफ को पड़ा महंगा, हुए अस्पताल में भर्ती? : फैक्ट चेक 07.09.2022 4:10
भीम सेना चीफ सतपाल तंवर का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी वायरल है. इस वीडियो के दो हिस्से हैं. पहले हिस्से में सतपाल, बीजेपी की निलंबित प्रवक्ता नूपुर की जुबान काटने वाले को इनाम देने की घोषणा करते हैं. वहीं दूसरे हिस्से में वो बिस्तर पर लेटे हुए बीमार दिख रहे हैं. हांफ रहे हैं. उनकी नाक में एक नली लगी हुई है. बहुत सारे लोग ऐसा कह रहे हैं कि सतपाल की ये बुरी हालत नूपुर शर्मा के बारे में...
शिवराज के मुंह से निकली थी गुरु के सिर पर पैर रखने की बात मगर...: फैक्ट चेक 06.09.2022 4:08
सोशल मीडिया पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का एक वीडियो क्लिप देखकर लोग अचरज में हैं. वायरल वीडियो में शिवराज एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे हैं. उन्हें कहते हुए सुना जा सकता है कि "मैं जैत में सरकारी स्कूल में पढ़ा, भोपाल में भी सरकारी स्कूल में ही पढ़ा. हमारे गुरूजी आज भी वो हैं, श्रद्धेय रतनचंद जैन. मैं जाता था उनके सिर पर हम सभी पैर रखते, उनके सिर पर हम.” इस वीडियो के ज़रिये शिवर...
क्या कांग्रेस सांसद अब्दुल खालिक ने असम को बताया भारत से अलग?: फैक्ट चेक 05.09.2022 6:20
असम के बारपेटा से कांग्रेस सांसद अब्दुल खालिक का एक ऐसा बयान चर्चा में है जिसको लेकर आरोप है कि उन्होंने असम को भारत से अलग बताया है. कांग्रेस सांसद ने असम को भारत से अलग बताने वाली बात 17वीं शताब्दी में हुए सरायघाट के युद्ध के संदर्भ में कही थी. हालांकि बात सिर्फ़ इतनी नहीं है उनका पूरा बयान इससे अलग है. तो उन्होंने असल में कहा क्या है? क्या है वायरल हो रहे दावे की सच्चाई? सुनिए 'फैक्ट चेक' पॉडका...
पानी मांगने पर आदिवासियों को पेशाब पिलाने की घटना MP की शिवराज सरकार में हुई?: फैक्ट चेक 02.09.2022 4:07
सोशल मीडिया पर एक अखबार की कटिंग वायरल हो रही है, जिसका हेडलाइन है - ‘पानी मांगा तो पांच आदिवासियों को जबरन पेशाब पिलाया’. साथ ही, ऊपर सबहेड में लिखा है, ‘मध्य प्रदेश में पुलिसकर्मियों की शर्मनाक हरकत’. इस वायरल कटिंग के साथ सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि जो बीजेपी ये बोल रही यही कि हमने आदिवासी राष्ट्रपति बना दिया, उसी के राज्य मध्य प्रदेश में इस तरह की शर्मनाक घटना हो रही यही और बीजेपी चु...
पंजाब में हिंदू त्यौहारों की झांकी पर लगाई गई पाबंदी?: फैक्ट चेक 01.09.2022 5:17
क्या अब पंजाब में हिंदू त्यौहारों के मौके पर झांकी या शोभा यात्रा निकालने पर पाबंदी लगा दी गई है? सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. इसके जरिए कुछ लोग कह रहे हैं कि अब पंजाब में शिवरात्रि या कृष्ण जन्माष्टमी जैसे त्योहारों पर झांकी निकालने पर बेअदबी के आरोप में जेल भेजा जा सकता है. एक फेसबुक यूजर ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, “पंजाब में हिंदुओ को अपने त्योहारों पर झांकियां निकालने प...
पाकिस्तान में बाढ़ आने की वजह लोगों का नमाज न पढ़ना है? : फैक्ट चेक 31.08.2022 3:53
पाकिस्तान में इस साल बाढ़ की भयानक त्रासदी देखने को मिल रही है. देश का एक तिहाई हिस्सा पानी में डूबा हुआ है. बाढ़ से वहां अब तक तकरीबन 1100 लोग जान गंवा चुके हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पाकिस्तान में रहने वाले हर सात में से एक व्यक्ति बाढ़ से प्रभावित है. इसी बीच सोशल मीडिया पर कुछ लोग पाकिस्तान के प्रमुख अखबार के हवाले से कह रहे हैं कि पाकिस्तान में आई इस बाढ़ की वजह वहां के लोगों का नमाज न...
सलमान खान के शादीशुदा होने की वायरल ख़बर का सच: फैक्ट चेक 30.08.2022 6:01
बॉलीवुड के ‘मोस्ट एलिजिबल बैचलर’ कहे जाने वाले एक्टर सलमान खान के बारे में अगर आपको ऐसा सुनने को मिले कि वो शादीशुदा हैं और उनके बीवी-बच्चे दुबई में रहते हैं, तो क्या आप इस पर यकीन करेंगे? सोशल मीडिया पर पिछले काफी समय से ये अफवाह फैल रही है और कई सारे लोग इसे सच मानते हुए इस पर यकीन भी कर रहे हैं. दरअसल उनके इस बात पर यकीन करने की एक वजह ये है कि कुछ वेबसाइट्स भ्रामक हेडलाइन के जरिये सलमान के शाद...
तेजस्वी सूर्या के भाषण में लगे भूपेश बघेल जिंदाबाद के नारे?: फैक्ट चेक 29.08.2022 3:53
छत्तीसगढ़ में अगले साल विधानसभा के चुनाव होने हैं. भारतीय जनता पार्टी पूरी कोशिश कर रही है कि चुनाव में कांग्रेस को सत्ता से बाहर करके वहां भी अपनी सरकार बनाए. इसी सिलसिले में भाजपा के सांसद और भारतीय जनता युवा मोर्चा के अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या ने रायपुर में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खिलाफ प्रदर्शन किया और कांग्रेस सरकार को नाकारा बताया. लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो की मानें तो तेजस्...
बंगाल के इस्कॉन मंदिर में पुलिसिया पिटाई का दावा करते वीडियो की पड़ताल: फैक्ट चेक 26.08.2022 3:39
सोशल मीडिया पर पुलिस और भगवा वस्त्र पहने कुछ लोगों के बीच झगड़े का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. ऐसा कहा जा रहा है की भगवा वस्त्र पहने ये लोग इस्कॉन मंदिर के भक्त हैं और बंगाल की पुलिस इन्हें “श्री मद् भागवत गीता" बांटने की वजह से पीट रही है. वीडियो में दोनों पक्षों को हाथापाई करते हुए देखा जा सकता है. वीडियो को शेयर करते हुए एक ट्विटर यूजर ने लिखा, “ममता बानो के धर्म निरपेक्ष बंगाल में आपका...
बिहार में बैल चोरी के आरोप में मुस्लिम युवक की 'मॉब लिचिंग' हुई ?: फैक्ट चेक 25.08.2022 4:22
लाठी और धारदार हथियारों से एक शख्स की बेरहमी से पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. ऐसा कहा जा रहा है कि ये घटना बिहार के समस्तीपुर में हुई है जहां कथित तौर पर बैल चोरी करने वाले एक मुस्लिम व्यक्ति की कुछ लोगों ने पीट-पीट कर हत्या कर दी. वीडियो एक गली में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज का है. इसमें छह-सात लोग एक व्यक्ति को गिरा कर उसे पीट रहे हैं. थोड़ी देर बाद उसी गली में एक महिला और दो...
‘अग्निवीर’ के तर्ज पर लागू होगी ‘शिक्षक वीर’ योजना?: फैक्ट चेक 24.08.2022 3:34
कई सोशल मीडिया यूजर्स ऐसा कह रहे हैं कि सरकार अब सेना की अग्निपथ योजना के जैसी एक नई शिक्षक भर्ती योजना लागू करने जा रही है. कहा जा रहा है कि इस योजना के तहत शिक्षकों को सिर्फ 10 साल के लिए भर्ती किया जाएगा. ऐसा कहते हुए एक कथित अखबार की कटिंग शेयर की जा रही है, जिसकी हेडलाइन है, ‘शिक्षक भर्ती नई नियमावली राष्ट्रपति की मंजूरी’. इसके बाद नीचे कई सब हेडलाइंस हैं, जैसे, ‘B.Ed वालों के लिए बड़ी खुशखबर...
तिरंगे का विरोध करने वाले मुस्लिम युवक के वायरल वीडियो की क्या है असलियत?: फैक्ट चेक 23.08.2022 6:02
सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक मुस्लिम युवक गाड़ी में तिरंगा लगाने का विरोध करता है और मारपीट तक पर उतारू हो जाता है. ऐसा कहा जा रहा है कि ये यूपी की राजधानी लखनऊ का एक वाकया है जहां एक मुस्लिम युवक कुछ हिंदू लड़कों की बाइक से झंडा हटवाने पर अड़ गया. इसे शेयर करते हुए लोग मुसलमानों पर निशाना साध रहे हैं और सवाल उठा रहे हैं कि आखिर इस मुस्लिम युवक को तिरंगे से इतनी दिक्कत...
क्या राहुल गांधी की हुई थी गांधी जी से बातचीत ?: फैक्ट चेक 22.08.2022 4:19
कांग्रेस नेता राहुल गांधी का एक ऐसा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है जिसने लोगों को अचंभे में डाल दिया है. दरअसल, इसमें राहुल ये कहते दिख रहे हैं कि उनकी गांधी जी से बातचीत हो चुकी है. इस वीडियो में वो कह रहे हैं, "इसे मामले पर मेरी गांधी जी के साथ बातचीत हुई, डिस्कशन हुआ. और मेरा पूरा मन, मेरी पूरी लॉजिक कह रही है, कि इस मामले में गांधी जी गलत बोल रहे हैं और में सही बोल रहा हूं. मगर मैं जानत...
रेलवे अब एक साल के बच्चे का भी फुल टिकट वसूलेगा?: फैक्ट चेक 19.08.2022 5:33
क्या भारतीय रेलवे ने अब गुपचुप तरीके से ट्रेनों में एक साल तक के बच्चों का भी पूरा टिकट वसूलना शुरू कर दिया है? सोशल मीडिया पर एक न्य़ूज रिपोर्ट के स्क्रीन शॉट के साथ ये खबर वायरल हो रही है. ‘दैनिक जागरण’ की इस रिपोर्ट को शेयर करते हुए कई यूजर्स सरकार पर तंज कस रहे हैं. एक ट्विटर यूजर ने इस स्क्रीनशॉट को शेयर करते हुए व्यंग किया- “थैंक यू मोदी जी”. वहीं, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश याद...
शाहरुख खान ने कहा - दम है तो ‘पठान’ को फ्लॉप कराके दिखाओ?: फैक्ट चेक 18.08.2022 3:27
एक्टर आमिर खान की फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ के बाद अब एक्टर शाहरुख खान की जनवरी में रिलीज हो रही फिल्म ‘पठान’ के बॉयकॉट की मुहिम सोशल मीडिया पर तेज हो गई है. ये देखते हुए शाहरुख के फैंस ‘#PathaanFirstDayFirstShow’ जैसे हैशटैग्स की मदद से फिल्म के पक्ष में माहौल बनाने में जुट गए हैं. साल 2018 में रिलीज ‘जीरो’ के बाद से शाहरुख की कोई फिल्म नहीं आई है. वो सिर्फ ‘रॉकेट्री: द नम्बी इफेक्ट’ और ‘लाल सिंह चड...
शिक्षक की पिटाई से मरने वाले बच्चे ने स्कूल में कुछ दिन पहले डांस किया था?: फैक्ट चेक 17.08.2022 5:20
राजस्थानी गाने पर डांस करते एक बच्चे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इसे शेयर करने वालों ने दावा किया कि यह लड़का राजस्थान के जालोर में सरस्वती विद्या मंदिर में नौ वर्षीय दलित छात्र इंद्र कुमार मेघवाल था, जिसकी हाल ही में उसके स्कूली शिक्षक द्वारा कथित तौर पर मारपीट के बाद मौत हो गई थी. मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, आरोपी चैल सिंह ने कथित तौर पर बच्चे को एक मिट्टी के बर्तन से पानी पीते हुए...
आमिर खान ने ली फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ के फ्लॉप होने की जिम्मेदारी?: फैक्ट चेक 16.08.2022 5:14
सोशल मीडिया पर आमिर खान का एक वीडियो वायरल हो गया है जिसे पोस्ट करते हुए लोग आरोप लगा रहे हैं कि उन्होंने अपनी फिल्म की नाकामी को कबूल करते हुए इसकी जिम्मेदारी ले ली है. ऐसा कहा जा रहा है कि ये बयान उन्होंने हाल ही में फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ के संदर्भ में दिया है. 26 सेकेंड के इस वीडियो में आमिर कहते हैं, “हमने कोशिश पूरी की, कोशिश में कोई कसर नहीं छोड़ी हमने. लेकिन कहीं ना कहीं हम गलत गए. कुछ लोग...
10 लाख रोजगार देने के वादे से मुकर गए हैं तेजस्वी यादव?: फैक्ट चेक 15.08.2022 4:10
सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो को पोस्ट करते हुए कई सारे लोग ऐसा आरोप लगा रहे हैं कि नीतीश कुमार के साथ सत्ता में भागीदारी मिलते ही आरजेडी नेता तेजस्वी यादव दस लाख रोजगार के अपने चुनावी वादे से मुकर गए हैं. तेजस्वी के हवाले से ऐसा कहा जा रहा है कि वो इस वादे को तब पूरा करेंगे जब मुख्यमंत्री बनेंगे, अभी तो वो सिर्फ उपमुख्यमंत्री हैं. दरअसल, तेजस्वी यादव ने साल 2020 के विधानसभा चुनाव से पहले राजद की...
नीतीश के इस्तीफे के बाद ‘नीतीश सबके हैं’ का पोस्टर लगाया गया?: फैक्ट चेक 12.08.2022 4:52
नीतीश कुमार ने 9 अगस्त को बीजेपी के साथ गठबंधन तोड़ कर बिहार के सीएम पद से इस्तीफा दे दिया. अब वो महागठबंधन के साथ मिलकर सरकार बना चुके हैं. इसी बीच सोशल मीडिया पर जेडीयू के पटना ऑफिस के बाहर लगे कथित पोस्टर की फोटो वायरल हो गई जिस पर नीतीश कुमार की तस्वीर के साथ लिखा है, ‘नीतीश सबके हैं’. क्या है नीतीश के इस पोस्टर की सच्चाई, सुनिए इस फैक्ट चेक पॉडकास्ट में.
आमिर खान ने कहा ‘लाल सिंह चड्ढा’ मत देखो?: फैक्ट चेक 11.08.2022 3:16
सोशल मीडिया पर पिछले कई दिनों से अभिनेता आमिर खान की फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ के बहिष्कार को लेकर हैशटैग्स ट्रेंड कर रहे हैं. इसी संदर्भ में आमिर के बयान की एक क्लिप वायरल हो रही है. इसमें वो कह रहे हैं कि अगर फिल्म पसंद नहीं है तो मत देखिए. ऐसा कहा जा रहा है कि ये बयान उन्होंने फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ को लेकर दिया है. मिसाल के तौर पर, एक फेसबुक यूजर ने 10 सेकेंड की इस क्लिप को पोस्ट करते हुए लिखा, “...
सोशल मीडिया पर भिड़ी 'हर-हर शम्भू' गाने वाली अभिलिप्सा और फरमानी?: फैक्ट चेक 10.08.2022 4:36
‘हर-हर शंभू’ गाने ने पिछले कई दिनों से इंस्टाग्राम रील्स से लेकर कांवड़ यात्रा तक हर जगह धूम मचा रहा है. इसे ओडिशा की गायिका अभिलिप्सा पांडा और जीतू शर्मा ने गाया था. कुछ समय पहले यूपी के मुजफ्फरनगर की गायिका फरमानी नाज भी इस गाने को अपने अंदाज में गाकर चर्चा में आ गईं. लेकिन इससे खफा होकर देवबंदी उलेमा ने उनके खिलाफ फतवा जारी कर दिया. इन सब घटनाक्रमों के बीच अभिलिप्सा पांडा के नाम पर बने कुछ ऐसे...
राष्ट्रपति पद से हटने के बाद रामनाथ कोविंद करने लगे कांग्रेस की तारीफ़?: फैक्ट चेक 09.08.2022 4:12
सोशल मीडिया पर कई लोग ऐसा कह रहे हैं कि राष्ट्रपति पद छोड़ते ही रामनाथ कोविंद कांग्रेस पार्टी की तारीफों के पुल बांधने लगे हैं. दरअसल पूर्व राष्ट्रपति कोविंद के नाम पर एक बयान सोशल मीडिया पर वायरल है जिसमें उनकी एक तस्वीर के साथ लिखा है, "गांधी के रास्ते पर चलकर ही भारत दुनिया में तरक्की कर सकता है कांग्रेस ने इस देश को काफी आगे बढाया है". इसके ठीक नीचे "रामनाथ कोविंद पूर्व राष्ट्रपति" लिखा है. कह...
भगवंत मान ने बिजली मापने के लिए किलोग्राम यूनिट इस्तेमाल किया?: फैक्ट चेक 08.08.2022 3:36
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में वो पंजाब में मुफ्त बिजली दिए जाने के बारे में बात कर रहे हैं. कुछ सोशल मीडिया यूजर्स इस वीडयो को पोस्ट करते हुए उनके बिजली मापने की इकाई की जानकारी को लेकर सवाल उठा रहे हैं. वीडियो में वो एक न्यूज चैनल का माइक हाथ में पकड़े हुए कह रहे हैं, “छह सौ यूनिट पर मंथ.. कोई उसमें किलोग्राम की लिमिट नहीं है.” एक फेसबुक...
राजनाथ ने अपनी सरकार को नाकाम कहा?: फैक्ट चेक 05.08.2022 3:18
क्या केंद्र सरकार का कोई कैबिनेट मंत्री खुलेआम अपनी सरकार की आलोचना कर सकता है? क्या कोई मंत्री प्रेस कॉन्फ्रेंस करके आरोप लगा सकता है कि सरकार हर मोर्चे पर नाकाम साबित हुई है? कुछ ऐसा ही दावा करते हुए सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. न्यूज रिपोर्ट के फॉर्मेट में बनाए गए इस वीडियो में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्र सरकार की आलोचना करते दिख रहे हैं. एक फेसबुक पेज पर पोस्ट किए गए इस वीडिय...
Podcasts parecidos
O Replaio não é o publicador dos podcasts; os nomes dos programas, as capas e o áudio pertencem aos seus autores e são distribuídos por feeds RSS públicos