Aaj Tak Radio

Fact Check

News HI ↓ 1000 episódios

Fact Check is a daily Hindi podcast by Aaj Tak Radio where we fight fake news often viral on whatsapp, facebook, twitter and other social media platforms. India Today’s Fact Check Editor debunks fake news stories and also explains various fact check methods, tools and practices to help the listeners identify and cross check before they blindly believe on a forwarded message or a social media post. ख़बरों की नदी में अफ़वाहों का प्रदूषण भी बहकर चला आता है. तो यूं समझिए कि हमारा ये सेक्शन एक छन्नी है. यहां हर अफ़वाह की तसल्लीबख़्श मरम्मत की जाती है. सोशल मीडिया पर फैल रहे तमाम दावे सही हैं या ग़ल...

Não deixe de visitar o site do podcast e apoiar quem o produz: www.aajtak.in

Autor

Aaj Tak Radio

Categoria

News

Site do podcast

www.aajtak.in

Último episódio

6 de mai de 2025

Onde ouvir?

Podcasts no app Replaio Radio Em breve

Os podcasts estão chegando ao app. Instale agora e seja o primeiro a descobrir um jeito totalmente novo de curtir podcasts

Baixe no Google Play Instale grátis Android 5 mi+ downloads · nota 4,8 iOS em breve

Episódios

पीएम मोदी के मंदिर जाने का ये वीडियो क्यों वायरल हो रहा है? : फैक्ट चेक 01.02.2023

बागेश्वर धाम की तारीफ करते हुए एक वीडियो शेयर कर रहे हैं और कह रहे हैं कि यहां हाल ही में पीएम मोदी भी गए थे. करीब 19 मिनट 17 सेकंड लंबे इस वीडियो की शुरुआत में प्रधानमंत्री मोदी को किसी मंदिर में विराजमान एक मूर्ति के सामने नतमस्तक होते देखा जा सकता है. लगभग 0:17 सेकंड पर वॉयस-ओवर में कहा जाता है, "आए दिन बागेश्वर धाम में नेताओं का जमावड़ा लगा रहता है. इसी कड़ी में प्रधानमंत्री का नाम भी शामिल होता...

'पठान' देखने गए शाहरुख फैन की हुई पिटाई? : फैक्ट चेक 31.01.2023

पठान फिल्म की रिकॉर्ड कमाई और बॉयकॉट के बवाल के बीच, अब एक घायल शख्स की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है. इस फोटो को शेयर करते हुए कहा जा रहा है कि अगर कोई 'पठान' फिल्म देखने गया तो उसका यही हाल किया जाएगा. तस्वीर में किसी युवक की पीठ दिख रही है जिस पर चोट के लाल निशान हैं. इसके साथ लिखा है, 'चेतावनी चेतावनी अगर आप पठान फिल्म देखने जा रहे हो तो अपने रिस्क पर जाएं कल यह भाई पहला दिन पहला शो देख क...

'पठान' की सफलता पर शाहरुख़ का मनगढंत बयान क्यों वायरल हो रहा है? : फैक्ट चेक 30.01.2023

सोशल मीडिया पर एक्टर शाहरुख खान के नाम पर एक बयान वायरल हो गया है. इसमें उनके हवाले से कहा गया है कि अगर मुस्लिम समुदाय के लोग फिल्म 'पठान' को न देखें तो भी ये हिट होकर रहेगी. मिसाल के तौर पर, एक फेसबुक यूजर ने लिखा, "शाहरुख का बड़ा बयान मुसलमान पठान फिल्म नही देखेंगे भी तो पठान को हिट होने से नही रोक सकते" . क्या है सच्चाई, सुनिए फैक्ट चेक पॉडकास्ट में.

फिल्म पठान को बकवास बताने वाली महिला का सच: फैक्ट चेक 27.01.2023

शाहरुख़ ख़ान की फिल्म 'पठान' का एक समूह बायकॉट कर रहा है. सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने इसे फ्लॉप फिल्म भी बताने की कोशिश की. हालांकि दो दिनों में ही 'पठान' 100 करोड़ रुपये से ज़्यादा का कलेक्शन कर चुकी है. सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया गया, जिसमें गुलाबी हिजाब पहने एक महिला एक आदमी के साथ चलती हुई नज़र आ रही है. वह आदमी सिर पर हाथ रखकर चल रहा है जैसे किसी चीज़ से निराश हो. वीडियो में महिला से...

पाक महिलाओं की इस तस्वीर को लेकर भारत में क्या भ्रम फैलाया जा रहा है? : फैक्ट चेक 25.01.2023

सोशल मीडिया पर एक ऐसी तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें बुर्का पहने दो महिलाओं को तीन छोटी बोरियां लेकर चलते हुए देखा जा सकता है. कुछ लोगों का कहना है कि ये महिलाएं भारत सरकार से मिला मुफ्त राशन लेकर जा रही हैं और फिर यही भाजपा का विरोध करती हैं. एक ट्विटर यूजर ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा, “मोदी द्वारा दिया मुफ्त राशन ले जाती हुई मोहतरमा और विरोध भी बीजेपी का ही करना है.”  वायरल हो रही तस्वीर...

बुजुर्ग की बेरहमी से पिटाई का ये वीडियो यूपी का है या बिहार का? : फैक्ट चेक 24.01.2023

खाकी वर्दी पहने दो महिलाओं के एक बुजुर्ग को पीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. कुछ लोगों का कहना है कि ये वीडियो यूपी के शहर वाराणसी का है, जो पीएम मोदी का लोकसभा क्षेत्र भी है, और ये घटना यूपी की कानून व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा करती है. वीडियो में दिखता है कि दो महिलाएं बीच सड़क पर एक बुजुर्ग व्यक्ति को डंडे से पीट रही हैं. इन दोनों महिलाओं ने खाकी वर्दी पहनी हुई है. क्या है...

पुतिन को जूडो में मात देने वाली जापानी खिलाड़ी को गायब करवाने का दावा कितना सही? : फैक्ट चेक 23.01.2023

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन अक्सर अपनी मार्शल आर्ट की प्रतिभा का मुजाहिरा करते रहते हैं. इन दिनों सोशल मीडिया पर उनका एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो जूडो के मैट पर एक छोटी लड़की के साथ दो-दो हाथ कर रहे हैं.  वीडियो में दिख रहा है कि वो लड़की पहले ही दांव में पुतिन को मैट पर पटक देती है. वीडियो के साथ लिखा है, “व्लादिमीर पुतिन जब 2000वीं ईसवी में जापान के दौरे पर थे तब एक यंग लड़की...

सऊदी अरब में रोनाल्डो का मुकाबला देखने नहीं पहुंचे दर्शक?: फैक्ट चेक 20.01.2023

मशहूर फुटबॉल खिलाड़ी रोनाल्डो की एक तस्वीर इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. इस फोटो के साथ दावा किया जा रहा है कि हाल ही में रोनाल्डो खाली स्टेडियम में मैच खेलते देखे गए. एक फेसबुक यूजर ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए अंग्रेजी में लिखा जिसका हिंदी अनुवाद है, 'तो ये है रोनाल्डो के शानदार करियर का अंत. वो एक ऐसे देश में खाली कुर्सियों के बीच खेल रहे हैं जहां महिलाओं को बिना इजाजत के न तो ड्राइ...

वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम और कोविड वैक्सीन को लेकर क्या अफवाह उड़ाई जा रही है? : फैक्ट चेक 19.01.2023

सोशल मीडिया पर एक पूर्व कॉमर्शियल पायलट के इंटरव्यू का वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो शेयर करते हुए कहा जा रहा है कि 'वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम' के संस्थापक क्लॉस एम श्वाब ने आदेश दिया है कि फोरम के सदस्यों को दावोस सिर्फ वही पायलट ले जाएंगे जिन्होंने कोविड वैक्सीन न लगवाई हो. वायरल वीडियो में सफेद रंग की यूनिफॉर्म पहने हुए एक शख्स नजर आ रहा है. वो अंग्रेजी में अपनी बात रखता है, जिसका हिंदी अनुवाद है,...

क्या 'पठान' पहली फिल्म है जिसका ट्रेलर बुर्ज खलीफा पर दिखाया गया? : फैक्ट चेक 18.01.2023

क्या शाहरुख खान की 'पठान' ऐसी पहली फिल्म है जिसका ट्रेलर दुबई के बुर्ज खलीफा पर दिखाया गया? कई सारे सोशल मीडिया यूजर्स का यही मानना है. मिसाल के तौर पर, एक फेसबुक यूजर ने लिखा, "इतिहास मैं पहली बार बुर्ज खलीफा पर किसी मूवी का ट्रेलर दिखाया गया है वो भी किंग खान की पठान ये देश के लिए गर्व की बात है लेकिन देशद्रोहियों के धुआं धुआं तो होना ही है". क्या है सच्चाई, सुनिए फैक्ट चेक पॉडकास्ट में.

यूपी के सिनेमाघर मालिकों ने 'पठान' को दिखाने से किया इंकार? : फैक्ट चेक 17.01.2023

सोशल मीडिया पर पिछले कई महीनों से एक्टर शाहरुख खान की आगामी फिल्म 'पठान' के बहिष्कार का अभियान चल रहा है. कई हिंदू और मुस्लिम संगठनों ने इस फिल्म के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किए. कहीं शाहरुख खान का पुतला जलाया गया तो कहीं फिल्म के पोस्टर फाड़े गए और सिनेमाघरों में तोड़फोड़ की गई. इन सबके बीच सोशल मीडिया पर कुछ लोग ऐसा कह रहे हैं कि उत्तर प्रदेश के सिनेमाघर मालिकों ने फिल्म 'पठान' को दिखाने से इंकार कर...

राहुल गांधी का केसरिया पगड़ी बांधने से इनकार करने वाले वीडियो का सच : फैक्ट चेक 16.01.2023

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का एक वीडियो वायरल हो रहा है. साथ ही दावा किया जा रहा है कि राहुल गांधी ने पहले केसरिया पगड़ी बांधने से मना कर दिया था. लेकिन जब उन्हें समझाया गया कि इसके जरिए सोशल मीडिया पर लोकप्रियता मिलेगी तो वो राजी हो गए. इस वीडियो में राहुल एक कमरे में कुछ लोगों के साथ बातचीत करते नजर आ रहे हैं. वो पूछते हैं, "बेस्ट है?" इस पर पास खड़ा शख्स जवाब में कहता है, "बेस्ट है". इसके...

सेना में अग्निवीरों की भर्ती का नियम बदला गया? : फैक्ट चेक 13.01.2023

सोशल मीडिया पर एक कथित न्यूज का स्क्रीनशॉट तेजी से वायरल हो रहा है. इसके मुताबिक सरकार ने सेना में अग्निवीरों की भर्ती के नियम को बदल दिया है और अब फिजिकल टेस्ट से पहले लिखित परीक्षा होगी. इस स्क्रीनशॉट पर एक तरफ ‘एबीपी न्यूज’ का लोगो भी लगा हुआ है और पूर्व सेनाध्यक्ष एमएम नरवणे की तस्वीर है. दूसरी ओर लिखा है, 'अग्निवीर भर्ती 2023 दौड़ से पहले परीक्षा होगी. Breaking News. बड़ा बदलाव दौड़ से पहले प...

बुजुर्ग आदमी को निर्मला सीतारमण का पिता बताने वाले वीडियो का सच क्या है? : फैक्ट चेक 12.01.2023

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में वो एक साधारण से घर में कुर्सी पर बैठे किसी बुजुर्ग शख्स से मिलकर तमिल भाषा में बात कर रही हैं. कुछ लोग इस वीडियो को शेयर करते हुए इस बुजुर्ग आदमी को निर्मला सीतारमण का पिता बता रहे हैं. इस जगह को उनके पिता का घर बताया जा रहा है. कहा जा रहा है कि यह घर निर्मला सीतारमण के परिवार की सादगी की मिसाल है. क्या है इस व...

चार महीने तक स्कूल-कॉलेज बंद किए जाने की सच्चाई क्या है? : फैक्ट चेक 11.01.2023

उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पड़ रही है. शीतलहर के चलते दिल्ली सहित कई राज्यों में कुछ दिनों के लिए स्कूलों को बंद रखने का आदेश किया गया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक स्क्रीनशॉट वायरल हो गया है, जिसे शेयर करते हुए कुछ लोग कह रहे हैं कि सभी स्कूल-कॉलेज चार महीने तक बंद रहेंगे. ये स्क्रीनशॉट किसी न्यूज बुलेटिन का लग रहा है. इसमें एक तरफ एंकर की तस्वीर है. वहीं, दूसरी तरफ 'Breaking News' के साथ लिखा...

ऋषभ पंत से मिलने अस्पताल पहुंच गए महेंद्र सिंह धोनी?: फैक्ट चेक 10.01.2023

हाल ही में एक सड़क दुर्घटना में घायल हुए क्रिकेटर ऋषभ पंत को बेहतर इलाज के लिए पांच जनवरी को देहरादून के अस्पताल से एयरलिफ्ट करके मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में शिफ्ट किया गया. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसे शेयर करते हुए कुछ लोग कह रहे हैं कि टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी, ऋषभ पंत को देखने उत्तराखंड के अस्पताल पहुंचे  थे. इस वीडियो  में, अस्पताल के पलंग पर लेटे घ...

क्या इंदौर में घने कोहरे के कारण कई वाहन आपस मे भिड़े, सुनिए सच : फैक्ट चेक 09.01.2023

सोशल मीडिया पर किसी सड़क दुर्घटना का एक रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो वायरल हो गया है. डेढ़ मिनट के इस वीडियो में एक सड़क पर एक बस और कुछ कारें आड़ी-तिरछी खड़ी दिखाई देती हैं. एक शख्स कहता है, "ये अभी-अभी फिर से एक्सीडेंट हुआ है. जो खड़ी गाड़ियां थीं, उनमें फिर से पीछे से एक गाड़ी ठुकी है." इसके बाद दिखाई देता है कि एक कार से कुछ लोग निकल कर सड़क के किनारे की तरफ आ रहे हैं. इस वीडियो को शेयर करते ह...

'अग्निपथ योजना' को बंद करने की खबर झूठी, जानिए सच: फैक्ट चेक 06.01.2023

सोशल मीडिया पर एक न्यूज चैनल की कथित फोटो और वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिसमें दावा किया जा रहा है कि सेना में भर्ती के लिए शुरू की गई सरकार की नई अग्निपथ योजना को वापस ले लिया गया है. इस वीडियो के वॉयस ओवर में बताया जाता है कि अग्निपथ योजना को लेकर मेघालय के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने अपनी नाराजगी जताते हुए इसे देश के लिए खतरनाक बताया है और इसे वापस लेने की मांग की है. क्या है सच, सुनिए...

पीएम मोदी की वायरल हो रही तस्वीर का सच क्या है? : फैक्ट चेक 06.01.2023

पीएम की एक तस्वीर काफी शेयर की जा रही है. इस तस्वीर में उन्हें बिना दाढ़ी-मूछ के सर मुंडवाए हुए देखा जा सकता है. कुछ सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि मोदी ने हिंदू रीति-रिवाज के मुताबिक अपनी मां की निधन के बाद मुंडन करवाया हैं. मिसाल के तौर पर, एक फेसबुक पेज ने प्रधानमंत्री की इस तस्वीर को पोस्ट करते हुए लिखा, "माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने हिंदू रीति रिवाज के अनुसार अपनी मां के लिए तिय...

राहुल गाँधी के भाषण को लेकर क्या अफवाह उड़ रही है? : फैक्ट चेक 04.01.2023

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि राहुल गांधी ने कहा है कि अगर उन्हें प्रधानमंत्री बनाया गया तो वो दो महीने में महंगाई कम कर देंगे, और अगर ऐसा न कर पाए तो देश छोड़ देंगे. और ये भी कहा कि ऐसा न कर पाने की सूरत में वो देश छोड़ देंगे. क्या है इस वीडियो की सच्चाई, सुनिए फैक्ट चेक पॉडकास्ट में.

बिहार में शराब माफिया के हाथों पुलिसकर्मी की पिटाई के वायरल वीडियो का सच : फैक्ट चेक 03.01.2023

बिहार में लगभग 70 लोगों की जान लेने वाली जहरीली शराब त्रासदी ने राज्य में राजनीतिक उथल-पुथल मचा दी है. इस बीच, कई लोगों ने सोशल मीडिया पर एक हिंसक वीडियो साझा किया जिसमें लोगों के एक समूह द्वारा एक पुलिसकर्मी को पीटते हुए दिखाया गया है. ट्विटर पर वीडियो शेयर करने वालों ने दावा किया, "शराब माफियाओं ने पुलिसकर्मियों को पीटा। महागठबंधन सरकार ने इस बिहार को कैसे बना दिया?" क्या है इस वीडियो की सच्चाई,...

भारत जोड़ो यात्रा रोकने के पक्ष में हैं राहुल गांधी? : फैक्ट चेक 02.01.2023

कांग्रेस की 'भारत जोड़ो यात्रा' 24 दिसंबर को दिल्ली पहुंची. ये यात्रा कुछ दिनों के ब्रेक के बाद तीन जनवरी से दोबारा शुरू होगी. इसी बीच सोशल मीडिया पर राहुल गांधी का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो कहते दिख रहे हैं, “जब तक चल रही है, तब तक चलाएंगे... नहीं काम करेगी तो रोक देंगे.” कई लोग राहुल के इस बयान को 'भारत जोड़ो यात्रा' से जोड़ते हुए उन पर तंज कस रहे हैं कि वो यात्रा को लेकर गंभीर नहीं है...

कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने राहुल गांधी पर ‘कैमरा ऑन एक्टिंग चालू’ वाला तंज किया?: फैक्ट चेक 30.12.2022

कांग्रेस के सोशल मीडिया डिपार्टमेंट की इंचार्ज सुप्रिया श्रीनेत अक्सर बीजेपी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कटाक्ष करती रहती हैं. लेकिन अब उनके एक कथित ट्वीट के साथ एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसे शेयर करते हुए कुछ लोग कह रहे हैं कि उन्होंने अपनी ही पार्टी के नेता राहुल का मजाक उड़ाया है. इस वीडियो में दिखता है कि राहुल गांधी किसी समाधि की परिक्रमा कर रहे हैं और उनके साथ चल रहा कैमरामैन इसे रि...

चीन में 'जॉम्बी अटैक' के वायरल वीडियो का सच क्या है? : फैक्ट चेक 29.12.2022

चीन में कोविड के बढ़ते मामलों की वजह से हालात भयावह होते जा रहे हैं. कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वहां 20 दिन में 25 करोड़ लोग कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक चौंकाने वाला वीडियो शेयर करते हुए कुछ लोग कह रहे हैं कि चीन में जॉम्बी, लोगों पर हमला कर रहे हैं. वीडियो किसी रेलवे या मेट्रो स्टेशन का लग रहा है. इसमें दिखाई ये देता है कि कई सारे लोग चीखते हुए एक ट्रेन में दाखिल होते...

पश्चिम बंगाल में कोरोना की वजह से 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं रद्द हुई? : फैक्ट चेक 28.12.2022

सोशल मीडिया पर कुछ लोग कह रहे हैं कि पश्चिम बंगाल में अब 10वीं और 12वीं के स्टूडेंट्स को बिना एग्जाम दिए ही पास कर दिया जाएगा. ऐसा कहने वाले लोग सबूत के तौर पर एक कथित न्यूज रिपोर्ट का वीडियो शेयर कर रहे हैं. इस रिपोर्ट की हेडलाइन में लिखा है, 'BREAKING NEWS: 10वीं और 12वीं के छात्र बिना परीक्षा के पास होंगे'. इसके साथ ही लिखा है, 'कोराना की वजह से ममता सरकार ने लिया फैसला'. वीडियो में एक न्यूज़ चै...

Ouça o podcast Fact Check no Replaio

Rádio e podcasts em um só app - grátis e sem cadastro. Instale hoje e não perca o lançamento

Baixe no Google Play

O Replaio não é o publicador dos podcasts; os nomes dos programas, as capas e o áudio pertencem aos seus autores e são distribuídos por feeds RSS públicos