Aaj Tak Radio

Fact Check

News HI ↓ 1000 episódios

Fact Check is a daily Hindi podcast by Aaj Tak Radio where we fight fake news often viral on whatsapp, facebook, twitter and other social media platforms. India Today’s Fact Check Editor debunks fake news stories and also explains various fact check methods, tools and practices to help the listeners identify and cross check before they blindly believe on a forwarded message or a social media post. ख़बरों की नदी में अफ़वाहों का प्रदूषण भी बहकर चला आता है. तो यूं समझिए कि हमारा ये सेक्शन एक छन्नी है. यहां हर अफ़वाह की तसल्लीबख़्श मरम्मत की जाती है. सोशल मीडिया पर फैल रहे तमाम दावे सही हैं या ग़ल...

Não deixe de visitar o site do podcast e apoiar quem o produz: www.aajtak.in

Autor

Aaj Tak Radio

Categoria

News

Site do podcast

www.aajtak.in

Último episódio

6 de mai de 2025

Onde ouvir?

Podcasts no app Replaio Radio Em breve

Os podcasts estão chegando ao app. Instale agora e seja o primeiro a descobrir um jeito totalmente novo de curtir podcasts

Baixe no Google Play Instale grátis Android 5 mi+ downloads · nota 4,8 iOS em breve

Episódios

माथे पर राख लगाते योगी आदित्यनाथ का वीडियो क्यों वायरल? : फैक्ट चेक 08.03.2023

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लेकर एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. इस वीडियो में योगी को अपने माथे पर राख लगाते हुए देखा जा सकता है. इसे शेयर करने वाले लोग ऐसा कह रहे हैं कि सीएम योगी एक शहीद पुलिस कांस्टेबल की राख को अपने माथे पर लगा रहे हैं. क्या है सच्चाई सुनिए फैक्ट चेक पॉडकास्ट.

सैलून से जानबूझकर फैलाई जा रही HIV?: Fact Check 07.03.2023

सैलून में शेविंग करवाते वक्त हम उस्तरे, रेजर और ट्रिमर आदि की साफ-सफाई पर तो गौर करते हैं. लेकिन एक वायरल तस्वीर के साथ दावा किया जा रहा है कि मुंबई की मस्जिदों में मुस्लिम नाइयों को ट्रेनिंग दी जा रही है कि वो शेविंग के दौरान HIV विषाणु से संक्रमित ब्लेड से हिंदुओं की स्किन में हल्का-सा चीरा लगा दें, 'नाई जिहाद' के नाम से वायरल इस तस्वीर की क्या है सच्चाई, सुनिए 'फैक्ट चेक' में.

उद्धव ठाकरे ने मुगल बादशाह औरंगजेब को बताया अपना भाई? : फैक्ट चेक 06.03.2023

सोशल मीडिया पर किसी औरंगजेब नाम के शख्स को लेकर महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के बयान का एक वीडियो वायरल हो रहा है. इसे शेयर करते हुए कुछ लोग उद्धव ठाकरे पर निशाना साध रहे हैं. लोगों का कहना है कि उद्धव ने मुगल बादशाह औरंगजेब को अपना भाई बताया है. इस वीडियो में ऊपर 'औरंगाबाद अपडेट्स' लिखा है और उद्धव के नाम के आगे मा. मुख्यमंत्री लिखा है. सुनिए सच फैक्ट चेक पॉडकास्ट में.

कांग्रेस के रायपुर अधिवेशन में पहुंचे नेताओं का स्वागत सोने की माला पहनाकर हुआ?: फैक्ट चेक 03.03.2023

कांग्रेस पार्टी का 85वां महाधिवेशन छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 24 से 26 फरवरी तक चला. इसी कार्यक्रम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. वीडियो में कई नेता बारी-बारी से आकर छतीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का अभिवादन करते दिखते हैं. वहीं बघेल भी उनके अभिवादन का जवाब देते हैं और उन्हें एक पीले रंग की माला पहनाते हैं. कई सोशल मीडिया यूजर्स ऐसा आरोप लगा रहे हैं कि भूपेश बघेल ने कांग्रेस नेताओं क...

ISI अफसर की अल-कायदा चीफ से हुई मुलाकात? : फैक्ट चेक 02.03.2023

साल 2011 में पाकिस्तान के शहर एबटाबाद में अमेरिकी हमले में हुई अल-कायदा के चीफ ओसामा बिन लादेन की मौत ने पाकिस्तान आर्मी और इस आतंकवादी संगठन के बीच के ताल्लुकात की कलई खोल दी थी. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पाकिस्तान-अफगानिस्तान के बॉर्डर पर अब भी अल-कायदा के आतंकवादी सक्रिय हैं. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें दाईं ओर पाकिस्तान आर्मी की वर्दी पहने हुए एक शख्स एक अधेड़ उम...

'सत्याग्रह' का मतलब बता रहे राहुल गांधी का वीडियो काट-छांटकर वायरल?: फैक्ट चेक 01.03.2023

कांग्रेस नेता राहुल गांधी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल है. इसमें वो ये कहते दिखते हैं कि सत्याग्रह का मतलब है- 'सत्ता के रास्ते को कभी मत छोड़ो'. इस वीडियो को पोस्ट करते हुए लोग राहुल पर तंज कस रहे हैं और कह रहे हैं कि उन्होंने सत्ता के मोह में महात्मा गांधी के सत्याग्रह आंदोलन का अर्थ ही बदल दिया. क्या है सच्चाई, सुनिए फैक्ट चेक पॉडकास्ट में.

विदेशी अस्पताल में हो रहे बलात्कार को भारत से जोड़ने का फर्ज़ी दावा: फैक्ट चेक 28.02.2023

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक डॉक्टर को ऑपरेशन थिएटर जैसी दिख रही जगह में बेहद आपत्तिजनक हरकत करते हुए देखा जा सकता है.इसे शेयर करते हुए कई लोग दावा कर रहे हैं कि ऑपरेशन रूम में इस्लाम मोहम्मद नाम का एक डॉक्टर बेहोश गर्भवती महिला का बलात्कार कर रहा है. क्या है इस वीडियो की सच्चाई, सुनिए 'फैक्ट चेक' में

वायरल तस्वीर में सोनिया गांधी के साथ दिख रही महिला ISI एजेंट है? : फैक्ट चेक 27.02.2023

कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और एक महिला की तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है. इसे शेयर करते हुए कुछ लोग ऐसा कह रहे हैं कि ये महिला पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई की अंडरकवर एजेंट है और यूपीए के शासनकाल के दौरान इसकी पहुंच सोनिया गांधी तक थी. साल 2014 में नरेंद्र मोदी की सरकार आने के बाद इस महिला को डिपोर्ट कर दिया गया. इस तस्वीर में सोनिया गांधी और एक महिला हाथ मिलाकर एक-दूस...

तुर्किये में दोबारा आए भूकंप से धंस गई ज़मीन? : फैक्ट चेक 24.02.2023

सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही है जिसमें किसी सड़क पर गहरी दरारें देख रही हैं. दावा किया जा रहा है कि ये तुर्किये में 20 फरवरी को आए दो भूकंपों के बाद की तस्वीर है. इस फोटो में किसी पहाड़ी इलाके की सड़क में पड़ी दरारें और उसकी वजह से टूटे हिस्से देखे जा सकते हैं. क्या है इस तस्वीर का सच, सुनिए 'फैक्ट चेक' में.

मलेशिया में हजारों चीनियों के धर्म बदल कर हिंदू बनने का दावा झूठा! : फैक्ट चेक 23.02.2023

देश में इन दिनों हिंदू राष्ट्र का मुद्दा छाया हुआ है और अब इस मुद्दे को लेकर चल रहे '#हिन्दूराष्ट्रघोषित_करो' जैसे हैशटैग्स के साथ सोशल मीडिया पर कुछ लोग कह रहे हैं कि मलेशिया में हाल ही में हजारों चीनियों ने हिंदू धर्म अपना लिया है. दरअसल, कुछ दिनों पहले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा था कि भारत हिंदू राष्ट्र था, है और रहेगा. वहीं बागेश्वर धाम के प्रमुख धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री...

उत्तर प्रदेश में 'बुलडोजर' कार्रवाई के दौरान दुकानदारों ने खुद को आग लगाई? : फैक्ट चेक 22.02.2023

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो गया है जिसमें दो लोगों के शरीर पर आग लगी हुई देखी जा सकती है. ऐसा कहा जा रहा है कि इन लोगों ने यूपी में 'बुलडोजर' कार्रवाई के विरोध में अपने शरीर पर आग लगा ली. वीडियो में दो लोगों के शरीर पर आग लगी हुई दिख रही है जिसे कुछ लोग कंबल डालकर बुझाने की कोशिश कर रहे हैं. कुछ लोग पुलिसवालों पर और बुलडोजर पर ईंटे भी फेंक रहे हैं. कई लोग इस घटना को उत्तर प्रदेश का बता रहे ह...

भड़काऊ किताब किस स्कूल के सिलेबस में पढ़ाई जा रही है? : फैक्ट चेक 21.02.2023

सोशल मीडिया पर एक किताब के पन्ने को शेयर करते हुए कुछ लोग यही कह रहे हैं. दावा है कि इस किताब में मुसलमानों को "मुजाहिद" और हिंदुओं को "शत्रु" कहा गया है. सबूत के तौर पर लोग बंगाली भाषा की किसी गणित की किताब के पेज की फोटो शेयर कर रहे हैं. साथ ही कह रहे हैं कि ये किताब पश्चिम बंगाल में तीसरी कक्षा में पढ़ाई जाती है. क्या वाकई ऐसा है, सुनिए 'फैक्ट चेक' में.

बर्फ में बिना शर्ट के ट्रेनिंग करते नज़र आए भारत-पाक के जवान? : फैक्ट चेक 20.02.2023

दुनिया के तमाम देश अपनी फौज के स्पेशल दस्तों को मजबूत बनाने के लिए कड़ी ट्रेनिंग के नए-नए तरीके ईजाद करते हैं. सोशल मीडिया पर ऐसी ही कड़ी ट्रेनिंग की एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसे कुछ लोग इंडियन आर्मी के जवानों की ट्रेनिंग बता रहे हैं. वहीं कुछ लोग इसे पाकिस्तानी फौज के जवानों की ट्रेनिंग बता रहे हैं. इस तस्वीर में दिखता है कि कुछ लोग मिलिट्री ट्राउजर पहने हुए, नंगे बदन बर्फ पर लेटे हुए हैं.  क्...

निक्की यादव की हत्या करने वाले को मुस्लिम क्यों बताया जा रहा है? : फैक्ट चेक  17.02.2023

दिल्ली में रहने वाली निक्की यादव की हत्या ने पूरे देश को झकझोर दिया है। निक्की के बॉयफ्रेंड ने 9 फरवरी को मोबाइल चार्जर की केबल से गाला घोंटकर उसकी हत्या कर दी थी और उसकी लाश को अपने ढाबे के फ्रिज में छिपा दिया था. अब सोशल मीडिया पर इस हत्याकांड से जुड़ा हुआ एक दावा शेयर किया जा रहा है। दावा ये है की निक्की की हत्या करने वाला शख़्स मुस्लमान है और उसने लव ज़िहाद के इरादे से निक्की का क़त्ल किया है. एक...

फौजियों को बेल्ट से पीटे जाने की ये तस्वीर पाकिस्तान की है? : फैक्ट चेक 16.02.2023

सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल है, जिसमें दिखता है कि कई लोगों की भीड़ के बीच घिरे, फौजी वर्दी पहने कुछ लोग झुके हुए बैठे हैं. एक शख्स उन्हें बेल्ट से पीट रहा है. इस तस्वीर को शेयर करते हुए एक व्यक्ति ने लिखा, ये तस्वीर सियालकोट पाकिस्तान से आई है. इस तस्वीर को शेयर करते हुए एक व्यक्ति ने लिखा, 'ये तस्वीर सियालकोट पाकिस्तान से आई है. भूख से परेशान जनता को जब पाकिस्तान की फौज ने आटा देने की बजाय फट...

ऋषि सुनक ने अपने मंत्रियों के दफ्तर में सुंदरकांड का पाठ अनिवार्य किया? : फैक्ट चेक 15.02.2023

सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हो रहा है. इसे शेयर करते हुए कुछ लोग कह रहे हैं कि ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने अपनी सरकार के मंत्रियों के दफ्तर में सुंदरकाण्ड का पाठ अनिवार्य कर दिया है. एक फेसबुक यूजर ने इस पोस्ट के स्क्रीनशॉट को शेयर करते हुए लिखा, “ब्रिटेन से बहुत शुभ समाचार आया है.” क्या है सच्चाई, सुनिए फैक्ट चेक पॉडकास्ट में.

दिल्ली-एनसीआर में 15 साल से पुरानी गाड़ी के लिए सरकार ने नियम बदले? : फैक्ट चेक 14.02.2023

क्या दिल्ली-एनसीआर में 10 साल से पुराने डीजल वाहनों और 15 साल से पुराने पेट्रोल वाहनों पर कई सालों से लगी रोक हटा दी गई है? सोशल मीडिया पर एक सरकारी दस्तावेज को शेयर करते हुए कुछ लोग यही कह रहे हैं. एक ट्विटर यूजर ने लिखा, "NGT द्वारा 10 वर्ष पुराने डीजल एवं 15 वर्ष पुराने पेट्रोल वाहनों पर लगाई पाबंदी समाप्त। 5000 फीस दे कर अपनी 10 वर्ष पुरानी डीजल एवं 15 वर्ष पुरानी पेट्रोल कार की RC रिन्यू करवा...

राहुल गांधी के साथ दिख रहे शख्स हिंडनबर्ग रिसर्च के मालिक हैं? : फैक्ट चेक 13.02.2023

जनवरी में 'हिंडनबर्ग रिसर्च' नाम की कंपनी ने अडानी ग्रुप के संबंध में एक रिपोर्ट जारी की. इसके बाद से ही सोशल मीडिया पर एक फोटो वायरल हो गई है. इस फोटो में राहुल गांधी के साथ एक शख्स खड़े दिखाई दे रहे हैं. इस फोटो को शेयर करते हुए लोग दावा कर रहे हैं कि राहुल के साथ खड़े शख्स हिंडनबर्ग रिसर्च कंपनी के मालिक नाथन एंडरसन हैं. क्या है इस तस्वीर की सच्चाई, सुनिए फैक्ट चेक पॉडकास्ट में.

पठान में शाहरुख़ ने एब्स के लिए रबड़ सूट पहना है? फैक्ट चेक 10.02.2023

एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है जिसमें कथित तौर पर दो लोग शाहरुख को एब्स वाला बॉडी सूट पहनाते नजर आ रहे हैं. इस तस्वीर के जरिये ये कहने की कोशिश की जा रही है कि फिल्म में शाहरुख के जो एब्स नजर आए हैं, वो असली नहीं हैं बल्कि ये सिर्फ एक रबड़ के बॉडीसूट का कमाल है. एक ट्विटर यूजर ने इस फोटो को पोस्ट करते हुए लिखा, "पठान का कलेक्शन उतना ही सच है जितना इस फोटो में है. क्या है इस वायरल फोटो का...

तुर्किये भूकंप और कुत्ते-बिल्लियों से जुड़ी अफवाह का सच : फैक्ट चेक 09.02.2023

तुर्किये-सीरिया भूकंप के बाद वहां तबाही का मंजर है. हज़ारो लोगों की मृत्यु हो गई है. भूकंप की इन खबरों से जोड़ते हुए जानवरों की भी कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. ऐसे ही एक वीडियो में कुछ लोगों को कंक्रीट के मलबे में दबी एक बिल्ली को बचाने की कोशिश करते देखा जा सकता है. क्या है इन वायरल वीडियो और तस्वीरों का सच, सुनिए 'फैक्ट चेक' में.

पाकिस्तान मस्जिद हमले के तार भुखमरी से क्यों जोड़े जा रहे हैं? : फैक्ट चेक 08.02.2023

सोशल मीडिया पर इन दिनों पाकिस्तान का एक वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें कुछ लोग मस्जिद पर हमला कर उसे तोड़ रहे हैं. दावा किया जा रहा है कि मस्जिद में तोड़फोड़ कर रहे लोग भुखमरी के कारण मस्जिद ढहा रहे हैं, ताकि उससे निकला सामान बेच सकें. इस वीडियो में दिखता है कि कुछ लोग एक मस्जिद के दरवाजे पर चढ़कर उसकी मीनारों को हथौड़ों से तोड़ रहे हैं.

ऑस्ट्रेलिया ने पांच डॉलर के नोट पर शेन वॉर्न की तस्वीर छापी? : फैक्ट चेक 07.02.2023

ऑस्ट्रेलिया के पांच डॉलर के नोट की एक ऐसी तस्वीर वायरल हो रही है जिस पर मशहूर क्रिकेटर रहे शेन वॉर्न का फोटो छपा है. वॉर्न का देहांत पिछले साल मार्च में हुआ था. इसे शेयर करते हुए कुछ लोग ऐसा कह रहे हैं कि ऑस्ट्रेलिया ने पांच डॉलर के नोट पर शेन वॉर्न की तस्वीर छापने का फैसला किया है. वहीं भारत के पूर्व क्रिकेटर प्रज्ञान ओझा ने भी इस वायरल तस्वीर को ट्वीट करते हुए लिखा, “ एक शानदार खिलाड़ी के लिए प्...

'पठान' फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान आतिशबाजी हुई? : फैक्ट चेक 06.02.2023

एक्टर शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' ने कमाई के कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. जब से ये फिल्म रिलीज हुई है, तभी से तमाम वीडियो वायरल हो रहे हैं. फैंस में जबरदस्त उत्साह दिखाई दे रहा है. इसी बीच एक वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें कहा गया है कि फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान आतिशबाजी का जा रही है.. कई रॉकेट हॉल की छत से टकरा कर नीचे गिर रहे हैं. वीडियो में कई लोग चिंगारियों की चपेट में आने से बचने के लिए इधर-उधर...

NASA ने अंतरिक्ष से 'ॐ' की आवाज आने की बात कही? : फैक्ट चेक 03.02.2023

NASA के नाम पर आए दिन सोशल मीडिया पर फर्जी खबरें वायरल होती रहती हैं. पिछले कुछ दिनों से भी एक ऐसी ही एक कथित खबर सोशल मीडिया पर शेयर की जा रही है. इसमें कहा गया है कि वैज्ञानिकों ने वहां की आवाज रिकॉर्ड की, तो उन्हें 'ॐ' शब्द की ध्वनि सुनाई दी. फेसबुक पर एक शख्स ने एक रील शेयर की है जिसमें सूर्य जैसी आकृति के साथ कुछ ग्रह दिख रहे हैं. नीचे लिखा है, 'वैज्ञानिकों की मानें तो अंतरिक्ष में कोई आवाज़ न...

'पठान' फिल्म देखने गए दो गुटों में हुई मारपीट के वीडियो का सच क्या है? :फैक्ट चेक 02.02.2023

एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसमें कुछ लोगों को किसी थिएटर के अंदर मारपीट करते हुए देखा जा सकता है. वीडियो को शेयर करते हुए कुछ लोग कह रहे हैं कि शाहरुख खान के फैंस ने बजरंग दल  के कार्यकर्ताओं और इस फिल्म के खिलाफ प्रदर्शन करने वालों की जमकर पिटाई की है. वायरल हो रहे 32 सेकंड के इस वीडियो में कुछ लोगों को जमकर हाथापाई करते हुए देखा जा सकता है. साथ ही, 'पठान' फिल्म का एक पोस्टर भी दिख...

Ouça o podcast Fact Check no Replaio

Rádio e podcasts em um só app - grátis e sem cadastro. Instale hoje e não perca o lançamento

Baixe no Google Play

O Replaio não é o publicador dos podcasts; os nomes dos programas, as capas e o áudio pertencem aos seus autores e são distribuídos por feeds RSS públicos