Aaj Tak Radio

Fact Check

News HI ↓ 1000 episódios

Fact Check is a daily Hindi podcast by Aaj Tak Radio where we fight fake news often viral on whatsapp, facebook, twitter and other social media platforms. India Today’s Fact Check Editor debunks fake news stories and also explains various fact check methods, tools and practices to help the listeners identify and cross check before they blindly believe on a forwarded message or a social media post. ख़बरों की नदी में अफ़वाहों का प्रदूषण भी बहकर चला आता है. तो यूं समझिए कि हमारा ये सेक्शन एक छन्नी है. यहां हर अफ़वाह की तसल्लीबख़्श मरम्मत की जाती है. सोशल मीडिया पर फैल रहे तमाम दावे सही हैं या ग़ल...

Não deixe de visitar o site do podcast e apoiar quem o produz: www.aajtak.in

Autor

Aaj Tak Radio

Categoria

News

Site do podcast

www.aajtak.in

Último episódio

6 de mai de 2025

Onde ouvir?

Podcasts no app Replaio Radio Em breve

Os podcasts estão chegando ao app. Instale agora e seja o primeiro a descobrir um jeito totalmente novo de curtir podcasts

Baixe no Google Play Instale grátis Android 5 mi+ downloads · nota 4,8 iOS em breve

Episódios

500 रुपये के नोट में 'स्टार' इसके नकली होने का संकेत?: फैक्ट चेक 31.07.2023

500 रुपये के नोट से जुड़ी एक पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल है. इसमें 500 के नोट की एक फोटो दिख रही है, जिसके सीरियल नंबर के बीच में स्टार चिह्न (*) बना हुआ है. इस फोटो को शेयर करने वाले लोग लिख रहे हैं कि पिछले दो-तीन दिनों से स्टार चिह्न वाले 500 रुपये के नकली नोट बाजार में आ गए हैं. साथ ही दावा किया जा रहा कि 'इंडसइंड बैंक' ने ऐसे नोटों को वापस लौटाया है. लोग इस मैसेज को ज्यादा से ज्यादा फैलाने की...

उत्तर प्रदेश में चंद्रयान-3 का हिस्सा गिरने के दावे का सच: फैक्ट चेक 28.07.2023

सोशल मीडिया पर कुछ लोग दावा कर रहे हैं कि चंद्रयान-3 का एक हिस्सा हाल ही में उत्तर प्रदेश में गिरा है. अपनी बात को साबित करने के लिए वो एक वीडियो शेयर कर रहे हैं. वीडियो में एक ट्रक पर हवाई जहाज के पंख जैसी दिखने वाली कोई चीज लदी हुई नजर आती है. ये ट्रक किसी एलिवेटेड रोड के ऊपर से गुजर रहा है. जहाज के पंख जैसी इस चीज को कई सोशल मीडिया यूजर चंद्रयान-3 का एक हिस्सा बता रहे हैं. क्या है इस वीडियो की...

जलती हुई चिता नदी में बह जाने के वायरल वीडियो का सच: फैक्ट चेक 27.07.2023

इस साल अलग-अलग राज्यों में आई बाढ़ के दौरान ऐसे कई वीडियो सामने आए जिनमें कारें, मवेशी और गैस सिलेंडर वगैरह बहते दिखाई दे रहे हैं. और अब, एक ऐसा वीडियो वायरल हो गया है, जिसमें बाढ़ के सैलाब में एक जलती हुई चिता बहती दिख रही है. इस वीडियो में दिखाई देता है कि किसी नदी पर एक चिता जल रही है. धीरे-धीरे नदी के पानी का बहाव तेज होता जाता है.  अफरातफरी और चीख-पुकार मच जाती है. लोग किनारे की तरफ भागते हैं...

धरने पर बैठे ‘आप’ सांसद संजय सिंह की फोटो के साथ क्या छेड़छाड़ की गई है?: फैक्ट चेक 26.07.2023

‘आम आदमी पार्टी’ (आप) के सांसद संजय सिंह को राज्यसभा से पूरे मॉनसून सत्र के लिए निलंबित कर दिया गया है. उन पर सदन की कार्यवाही में बाधा डालने का आरोप है. निलंबित होने के बाद संजय विरोध जताने के लिए संसद के बाहर ही धरने पर बैठ गए.अब इस धरने से जोड़कर संजय की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब शेयर की जा रही है. इस तस्वीर में वो महात्मा गांधी की एक मूर्ति के सामने सफेद कुर्ते-पजामे में बैठे नजर आ रहे हैं....

नेपाल में भारतीय न्यूज चैनलों पर लगे बैन के दावे का सच क्या है?: फैक्ट चेक 25.07.2023

सोशल मीडिया पर कुछ लोग दावा कर रहे हैं कि नेपाल ने 'डीडी न्यूज' के अलावा सभी भारतीय चैनलों पर रोक लगा दी है. फेसबुक और ट्विटर पर ये दावा काफी वायरल है. इसमें लिखा है, “नेपाल ने DD न्यूज़ को छोड़कर सारे भारतीय चैनल्स को बैन किया... डंके की चोट से परेशान हो गया था नेपाल''. क्या है इस दावे की सच्चाई सुनिए फैक्ट चेक पॉडकास्ट में.

प्रियंका गांधी की ग्वालियर रैली में खाली पड़ी रही कुर्सियां?: फैक्ट चेक 24.07.2023

मध्यप्रदेश में खोई हुई सत्ता को वापस पाने के लिए कांग्रेस पूरी ताकत झोंक रही है. इसी के मद्देनजर 21 जुलाई, 2023 को कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने एमपी के ग्वालियर में ‘जन आक्रोश महारैली’ को संबोधित किया. इस रैली के बाद से सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि प्रियंका गांधी की रैली से लोग नदारद रहे और कुर्सियां खाली पड़ी रहीं, जिससे पता लगता है कि ग्वालियर की जनता ने उन्हें नकार दिया है. ये दावा...

बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर बागेश्वर धाम गए?: फैक्ट चेक 21.07.2023

सोशल मीडिया पर कई लोग ऐसा कह रहे हैं कि बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर हाल ही में बागेश्वर धाम गए. ऐसा कहने वाले लोग सबूत के तौर पर एक वीडियो शेयर कर रहे हैं, जिसमें वो कहते हैं, हमारी शूटिंग आज बंद रखी है हमने. मैंने कहा, नहीं, जाना है, क्योंकि ये बात करने का मौका मिलेगा मुझे. वीडियो में कई जगह बागेश्वर धाम प्रमुख पंडित धीरेंद्र शास्त्री दिखाई देते हैं. अंत में वीडियो में कोई कहता है, "बाबा धीरेंद्र श...

ज्योति मौर्य के पति के लिए बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने उठाई आवाज़?: फैक्ट चेक 20.07.2023

बरेली की एसडीएम ज्योति मौर्य को लेकर रोज़ कुछ न कुछ दावे हो रहे हैं. इस बीच बीजेपी सांसद मनोज तिवारी का एक वीडियो वायरल है जिसमें वो सफाईकर्मियों को लेकर बयान देते नज़र आ रहे हैं. सोशल मीडिया पर कुछ लोग इस वीडियो के साथ दावा कर रहे हैं बीजेपी सांसद ज्योति मौर्य के सफाईकर्मी पति आलोक मौर्य के समर्थन में उतर आए हैं. क्या है इस दावे की हक़ीक़त, सुनिए फैक्ट चेक पॉडकास्ट में. .

गले तक पानी में डूबे युवाओं के वायरल वीडियो का सच: फैक्ट चेक 19.07.2023

दिल्ली में यमुना का स्तर धीरे-धीरे कम हो रहा है, लेकिन यहां की कई सड़कें अभी भी जलमग्न हैं. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें तीन युवक एक कमरे में भरे पानी में फंसे दिख रहे हैं. पानी की गहराई इतनी ज्यादा है कि वो गले तक डूबे हुए हैं. वीडियो में तीनों युवक बाढ़ की स्थिति पर जोर-जोर से ठहाके लगाते हुए कहते हैं, "हे प्रभु, हे हरिराम कृष्ण जगन्नाथ प्रेमानंद, ये क्या हुआ!...

ज्योति मौर्य के सुसाइड की अफ़वाह कैसे फैली?: फैक्ट चेक 18.07.2023

बरेली की एसडीएम ज्योति मौर्य के बारे में लगातार फर्जी खबरें फैलाई जा रही हैं. और अब कुछ लोग उनकी फूल-माला चढ़ी तस्वीर शेयर करते हुए कह रहे हैं कि उन्होंने हालातों से आजिज आकर खुदकुशी कर ली है. ऐसा कहने वाले लोग सबूत के तौर पर एक वीडियो शेयर कर रहे हैं जिसमें एक कफन में लिपटी लाश की तस्वीर है. क्या है इस वीडियो का सच, सुनिए 'फैक्ट चेक' पॉडकास्ट में.

ATM मशीन में घुसा सांप! वायरल वीडियो का सच सुनिए: फैक्ट चेक 17.07.2023

कई सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि नोएडा के सेक्टर-76 में स्थित सिलिकॉन सिटी के एक एटीएम में सांप घुस जाने से हड़कंप मच गया. सांप के एक वीडियो को शेयर करते हुए लोग दावा कर रहे हैं कि इसे हाल ही में देखा गया है. इस वीडियो में दिखता है कि एक अच्छा-खासा लंबा सांप किसी एटीएम के अंदर जमीन पर रेंग रहा है. थोड़ी देर बाद वो एटीएम मशीन पर रेंगते हुए ऊपर बने एक छेद के अंदर चला जाता है. क्या है इस वीडियो का स...

वायरल वीडियो में फायरिंग प्रैक्टिस करता शख्स मणिपुर का उग्रवादी है?: फैक्ट चेक 14.07.2023

हेलमेट पहन कर धड़ाधड़ बंदूक चलाते एक शख्स का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब शेयर हो रहा है. कुछ लोगों का कहना है कि ये नजारा मणिपुर का है जहां बीजेपी समर्थित उग्रवादी हथियार चलाने का अभ्यास कर रहे हैं. वीडियो शेयर करने वाले लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सवाल कर रहे हैं कि आखिर इन उग्रवादियों को इस तरह की अत्याधुनिक बंदूकें कहां से मिल रही हैं. एक ट्विटर यूजर ने ये वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा...

बूढ़े शख्स संग हुई स्कूली छात्रा की शादी के वीडियो का सच: फैक्ट चेक 13.07.2023

एक बुजुर्ग व्यक्ति और स्कूली छात्रा की कथित शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब शेयर हो रहा है. वीडियो में दोनों के हाथों में पीले फूलों की मालाएं हैं. एक भोजपुरी गाना भी बज रहा है. इस वायरल वीडियो के बारे में लोग भला-बुरा कह रहे हैं. एक ट्विटर यूजर ने इसे पोस्ट करते हुए लिखा, "15 साल की लड़की की शादी 65 साल के बूढ़े अंकल से, क्या हम अंधे हो गए हैं?" क्या है इस वीडियो का सच सुनिए फैक्ट चेक पॉडकास्ट ...

ज़मीन खिसकने का ये वीडियो झूठा है!: फैक्ट चेक 12.07.2023

एक वीडियो वायरस है जिसमें जमीन के एक बड़े टुकड़े को पहाड़ से अलग होकर नीचे की ओर खिसकते देखा जा सकता है. इस वीडियो को हिमाचल प्रदेश का बताया जा रहा है, लेकिन सच क्या है, सुनिए फैक्ट चेक में.

ज्योति मौर्या और उसके प्रेमी से जोड़कर वायरल वीडियो की पड़ताल: फैक्ट चेक 11.07.2023

सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो के साथ दावा हो रहा है कि ज्योति मौर्या के पति ने उसे अपने प्रेमी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा है. ये वीडियो किसी के बेडरूम का लग रहा है. इसमें एक शख्स अपनी पैंट ठीक करता दिखाई देता है. वहीं, एक लड़की शॉर्ट्स और टॉप में नजर आती है. वो कहती है, "कपड़े चेंज कर लें, फोन तो बंद कर लो." वीडियो बना रहा व्यक्ति कहता है कि तुम तो मेरी बीवी हो, मुझसे क्या शर्माना. क्या है...

मध्य प्रदेश में ट्रक से बांधकर शख़्स को घसीटने का मामला हाल फ़िलहाल का है?: फैक्ट चेक 10.07.2023

मध्य प्रदेश के सीधी जिले में पेशाब कांड की घटना के बाद से राज्य में सियासत गर्मा गई है. डैमेज कंट्रोल करने के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पीड़ित दशमत कुमार रावत को अपने आवास पर बुलाकर उनके पैर धोए और उन्हें 'सुदामा' कहकर संबोधित किया. इस घटना के बाद, सोशल मीडिया पर एक और दर्दनाक वीडियो वायरल हो रहा है जिसे कई लोग मध्य प्रदेश में हाल ही में हुई घटना बता रहे हैं.इस वीडियो में एक शख्स फटे-पुर...

कतर और कुवैत स्वीडिश लोगों को देश से निकाल रहे हैं?: फैक्ट चेक 07.07.2023

28 जून को सलवान मोमिका ने स्वीडन के सॉडरमल जिले एक मस्जिद के बाहर कुरान जला दी. इस घटना के बाद कहा जा रहा है कि कुवैत और कतर स्वीडिश लोगों को देश से निकाल रहे हैं. क्या है इस दावे की सच्चाई, सुनिए 'फैक्ट चेक' में

दंगों के बीच पेरिस चिड़ियाघर से बाहर दौड़ता दिखा गैंडा?: फैक्ट चेक 06.07.2023

फ्रांस में हुए हिंसक विरोध प्रदर्शन को दिखाने का दावा करने वाले सैकड़ों और हजारों वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर लगातार आ रही हैं. लेकिन एक क्लिप जो सामने आई है उसमें एक गैंडा रात के समय एक व्यस्त सड़क पर दौड़ता हुआ दिख रहा है. दावा किया जा रहा है कि ये गैंडा पेरिस चिड़ियाघर का था. क्या है इस वीडियो की सच्चाई सुनिए फैक्ट चेक पॉडकास्ट के इस एपिसोड में.

फ्रांस में आगजनी के बीच लोग लूट रहे दुकान?: फैक्ट चेक 05.07.2023

सोशल मीडिया पर कई वीडियो फ्रांस हिंसा से जोड़कर शेयर किये जा रहे हैं. कुछ नकाबपोश चोरों का एक ऐसा ही वीडियो काफी वायरल है. लोगों की मानें तो तो ये घटना फ्रांस में हुई है जहां प्रदर्शन कर रहे लोगों ने एक गहने की दुकान लूट ली. लेकिन सच क्या है सुनिए 'फैक्ट चेक' में

यूपी के जौनपुर में दबंग की गोलियों से घायल हुए लोग, एक की मौत?: फैक्ट चेक 04.07.2023

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें खून से लथपथ कुछ लोग सड़क किनारे लेटे हैं. ऐसा कहा जा रहा है कि उत्तर प्रदेश के जौनपुर में एक दबंग व्यक्ति ने इन्हें गोलियों से भून दिया और इस घटना में एक शख्स की मौत हो गई. वीडियो के जरिए उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाया जा रहा है. क्या है इस वीडियो की हक़ीक़त, सुनिए 'फैक्ट चेक' पॉडकास्ट में.

क्या अयोध्या में श्रद्धालुओं के लिए चलाई जाएगी तीन मंजिला बस?: फैक्ट चेक 03.07.2023

राम मंदिर को लेकर एक फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. सोशल मीडिया यूजर्स की मानें तो अयोध्या में श्रद्धालुओं को एयरपोर्ट से मंदिर तक ले जाने के लिए एक तीन मंजिला लग्जरी बस की सेवा शुरू की जाएगी. एक तस्वीर को शेयर कर लोग दावा कर रहे हैं कि ये तीन मंजिला बस पूरी तरह एयर कंडीशन्ड है और इसे चेन्नई में तैयार किया जा रहा है.वायरल फोटो को शेयर कर एक फेसबुक यूजर ने लिखा, “जय जय श्री राम बिग ब्...

चीन में उइगर मुसलमान की पिटाई का वीडियो सच है या झूठ?: फैक्ट चेक 30.06.2023

जमीन पर घुटने टेक कर बैठे किसी व्यक्ति की पिटाई का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल है. इसमें एक शख्स लगातार इस आदमी को लातें मार रहा है और पीछे बैठे कुछ लोग तमाशा देख रहे हैं. कुछ सोशल मीडिया यूजर्स की मानें तो ये शख्स एक उइगर मुस्लिम है. साथ ही, ये भी कहा जा रहा है कि ये घटना चीन में हुई थी जहां सार्वजनिक स्थान पर नमाज अदा करने की वजह से इस व्यक्ति की पिटाई कर दी गई. वीडियो को ट्वीट करते हुए...

अहमदाबाद में छेड़खानी करने वाले युवक की पिटाई के वीडियो का सच!: फैक्ट चेक 29.06.2023

अहमदाबाद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक स्कूली छात्रा एक शख्स को पीटती हुई दिख रही है. ऐसा कहा जा रहा है कि पिट रहा शख्स मुस्लिम है जिसने एक हिंदू छात्रा से छेड़छाड़ की थी.वीडियो में दिखता है कि स्कूल ड्रेस पहने एक लड़की जमीन पर पड़े एक शख्स को बेल्ट और लातों से पीट रही है. पिट रहे शख्स ने अपना चेहरा हाथों से ढका हुआ है. आसपास जुटी भीड़ में कुछ लोगों को गुजराती भाषा में बात करते...

हथियार लहराते-हुक्का पीते युवक के वायरल वीडियो का सच: फैक्ट चेक 28.06.2023

सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब शेयर हो रहा है. इसमें एक व्यक्ति को कार की छत पर बैठकर बंदूक ताने हुए देखा जा सकता है. इसके बाद ये शख्स एक चारपाई पर कुछ असॉल्ट राइफलों के बीच बैठा हुआ हुक्का पीते हुए दिखता है. वायरल वीडियो को शेयर करते हुए कुछ लोग इसे गाजियाबाद का बता रहे हैं. साथ ही कह रहे हैं कि शहर में पुलिस का खौफ खत्म हो गया है. कई लोग इसे पोस्ट करते हुए गाजियाबाद और यूपी पुलिस को टैग कर रहे हैं...

क्या है गंगा नदी में शराब पीने वाले लोगों का सच?: फैक्ट चेक 27.06.2023

गंगा नदी में नहाते हुए शराब की बोतलें पकड़े खड़े कुछ लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा है. कुछ लोग इन्हें ऐसा करने के लिए फटकारते दिखाई दे रहे हैं. कुछ सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि ये लोग मुस्लिम हैं जो गंगा नदी में शराब पीकर उसकी पवित्रता का अपमान कर रहे हैं. एक​ ट्विटर यूजर ने इस वीडियो को पोस्ट करते हुए लिखा, "गंगा घाट से मुसलमानों को भगाया, गंगा में इनको दारू पीना है मस्ज...

Ouça o podcast Fact Check no Replaio

Rádio e podcasts em um só app - grátis e sem cadastro. Instale hoje e não perca o lançamento

Baixe no Google Play

O Replaio não é o publicador dos podcasts; os nomes dos programas, as capas e o áudio pertencem aos seus autores e são distribuídos por feeds RSS públicos