Aaj Tak Radio

Fact Check

News HI ↓ 1000 episódios

Fact Check is a daily Hindi podcast by Aaj Tak Radio where we fight fake news often viral on whatsapp, facebook, twitter and other social media platforms. India Today’s Fact Check Editor debunks fake news stories and also explains various fact check methods, tools and practices to help the listeners identify and cross check before they blindly believe on a forwarded message or a social media post. ख़बरों की नदी में अफ़वाहों का प्रदूषण भी बहकर चला आता है. तो यूं समझिए कि हमारा ये सेक्शन एक छन्नी है. यहां हर अफ़वाह की तसल्लीबख़्श मरम्मत की जाती है. सोशल मीडिया पर फैल रहे तमाम दावे सही हैं या ग़ल...

Não deixe de visitar o site do podcast e apoiar quem o produz: www.aajtak.in

Autor

Aaj Tak Radio

Categoria

News

Site do podcast

www.aajtak.in

Último episódio

6 de mai de 2025

Onde ouvir?

Podcasts no app Replaio Radio Em breve

Os podcasts estão chegando ao app. Instale agora e seja o primeiro a descobrir um jeito totalmente novo de curtir podcasts

Baixe no Google Play Instale grátis Android 5 mi+ downloads · nota 4,8 iOS em breve

Episódios

बाइक पर धार्मिक स्टिकर लगाने पर चालान कटने की घटना कहां की है?: फैक्ट चेक 05.09.2023

एक ट्रैफिक पुलिसवाले और बाइकसवार युवक के बीच चल रही तीखी बहस का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसमें पुलिसवाला, युवक से बाइक पर धार्मिक स्टिकर लगाने को लेकर आपत्ति जता रहा है. वहीं युवक अड़ा हुआ है कि भले ही उसका चालान कर दिया जाए, वो स्टिकर नहीं हटाएगा. इस वीडियो को कई लोग राजस्थान का बताते हुए दावा कर रहे हैं कि वहां की कांग्रेस सरकार के राज में हिंदुओं के साथ गलत व्यवहार किया ज...

कच्ची शराब पीकर तेंदुआ बन गया भीगी बिल्ली?: फैक्ट चेक 04.09.2023

सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल है जिसमें कुछ लोग एक तेंदुए के साथ किसी पालतू जानवर जैसे मौज-मस्ती कर रहे हैं. वीडियो किसी जंगली इलाक़े का लगता है, जहां लोग बिना किसी डर या भय के एक तेंदुए को अपने हाथों से सहला रहे हैं, वहीं कुछ उसका फोटो ले रहे हैं और वीडियो बना रहे हैं. वायरल वीडियो के साथ दावा हो रहा है कि तारागढ़ नाम के एक गांव में इस तेंदुए ने कच्ची शराब पी ली, जिसके बाद उसका ये हाल हुआ. क्...

बिहार में लड़कियों के साथ हो रही बदसलूकी?: फैक्ट चेक 02.09.2023

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक लड़की के साथ कुछ लोग बदसलूकी कर रहे हैं. दावा हैं कि ये वीडियो मणिपुर नहीं, बिहार है. क्या बिहार की इस बेटी को इंसाफ़ दिलाने के लिए कोई अवाज उठाएगा, सुनिए सच फैक्ट चेक में.

स्वतंत्रता दिवस पर बुर्का पहन कर सलामी ले रही महिला कौन है?: फैक्ट चेक 31.08.2023

एक महिला का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब शेयर हो रहा है. ये कार्यक्रम जिस मैदान में हो रहा है, वहां तिरंगे के रंगों से सजावट की गई है. कई पुलिस वाले भी तैनात दिख रहे हैं. इसे शेयर करते हुए कुछ लोग तंज कस रहे हैं कि ये किसी इस्लामिक देश नहीं, बल्कि भारत का वीडियो है, जहां स्वतंत्रता दिवस के दिन एक महिला कलेक्टर ने बुर्का पहन कर परेड की सलामी ली.

बलिया में तेंदुए को देखते ही उस पर टूट पड़े खेत में काम कर रहे लोग?: फैक्ट चेक 30.08.2023

वायरल वीडियो में एक खेत के पास लोगों और तेंदुए के बीच झड़प होती देखी जा सकती है. लोग तेंदुए पर लाठी भांज रहे हैं, लेकिन वो काबू में नहीं आ रहा. चारों तरफ अफरा-तफरी मची हुई है. सोशल मीडिया यूजर्स की मानें तो ये घटना यूपी में बलिया के बासडीह इलाके की है. क्या है इसकी सच्चाई, सुनिए 'फैक्ट चेक' पॉडकास्ट में.

बच्चे की पिटाई के पुराने वीडियो को लेकर क्या अफवाह उड़ाई जा रही है?: फैक्ट चेक 29.08.2023

यूपी के तृप्ता त्यागी मामले के संदर्भ में एक बच्चे की पिटाई का विचलित कर देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. वीडियो में एक दाढ़ी वाला शख्स, एक बच्चे को जमीन पर घसीटते हुए उसे छड़ी से बेरहमी से पीट रहा है. बच्चा बुरी तरह चीख रहा है. इस व्यक्ति और बच्चे-  दोनों ने मुस्लिम टोपी पहनी हुई है. वीडियो को शेयर करते हुए कुछ लोग सवाल उठा रहे हैं कि जो पत्रकार और नेता एकजुट होकर तृप्ता त्याग...

चंद्रयान-3 ने भेजा मून का इनसाइड व्यू वीडियो?: फैक्ट चेक 25.08.2023

चंद्रमा की सतह का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी वायरल है. इसमें चांद की सतह को अलग-अलग एंगल से दिखाया गया है, जिसमें कई सारे गड्ढे मौजूद हैं. वीडियो में देशभक्ति गीत भी बज रहा है. ऐसा लग रहा है कि अंतरिक्ष में चांद के चारों ओर घूमती हुई किसी चीज ने इसे शूट किया है. वीडियो के आखिर में चांद से कुछ दूर मौजूद पृथ्वी भी दिखाई दे रही है. दावा हो रहा है कि ये वीडियो चंद्रयान-3 ने शूट किया है. क्...

टमाटर के बढ़े दामों के लिए कांग्रेस ज़िम्मेदार है या नहीं?: फैक्ट चेक 24.08.2023

पिछले काफी समय से टमाटर के दामों में उछाल देखने को मिल रहा था, जिसमें अब कुछ कमी आती दिख रही है. इसी बीच कुछ सोशल मीडिया यूजर्स आरोप लगा रहे हैं कि हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने वहां के किसानों को टमाटर राज्य से बाहर बेचने की अनुमति नहीं दी. इसी के चलते टमाटर के दाम बढ़े. ऐसा आरोप लगाया जा रहा है कि ये कांग्रेस पार्टी की सोची-समझी साजिश थी और उसका मकसद था महंगाई बढ़ाकर पीएम मोदी को बदनाम करना...

जाति के आधार पर सफाईकर्मियों के साथ दुर्व्यवहार हुआ?: फैक्ट चेक 23.08.2023

सफाईकर्मियों के साथ दुर्व्यवहार करती एक महिला का एक वीडियो सोशल मीडिया पर इन दिनों वायरल हो रहा है. इसमें एक तरफ एक सफाईकर्मी की यूनिफॉर्म में कुछ महिलाएं दिखाई दे रही हैं. वहीँ दूसरी तरफ एक अन्य महिला है जो अपने घर के गेट के पास कड़ी होकर उन सफाईकर्मियों को दूर रहने का इशारा कर रही है. इस वीडियो के साथ दावा ये किया जा रहा यही कि भारतीय समाज में मौजूद जातिवाद की वजह से महिला सफाईकर्मियों को अपने से...

झरने के पास खिसकी ज़मीन, लोगों के मिट्टी में दबने का वीडियो कहां का है?: फैक्ट चेक 22.08.2023

सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल है. कुछ लोगों का कहना है कि ये घटना उत्तराखंड के चमोली में हुई है. वीडियो में कुछ लोगों को एक झरने के नीचे नहाते देखा जा सकता है. कुछ ही पलों बाद अचानक उनके ऊपर मिट्टी का एक बड़ा टुकड़ा गिर जाता है. इसके बाद बस लोगों की चीखें सुनाई देती हैं. फेसबुक और ट्विटर पर ये वीडियो जमकर शेयर किया जा रहा है. कुछ मीडिया संस्थानों ने भी इस वीडियो को चमोली का बताते हुए अपनी खब...

बाढ़ के वीडियो को लेकर क्या अफवाह फैलाई जा रही है?: फैक्ट चेक 21.08.2023

किसी पहाड़ी स्थल में उफनती नदी के चलते पैदा हुए बाढ़ जैसे हालात का डरा देने वाला एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा है. ऐसा कहा जा रहा है कि ये मंजर उत्तराखंड के तीर्थ स्थल केदारनाथ का है जहां दस साल बाद फिर से बाढ़ की तबाही देखने को मिल रही है. केदारनाथ में जून, 2013 में बादल फटने की वजह से भयानक बाढ़ आई थी जिसमें 5000 से भी ज्यादा लोगों की जान चली गई थी. इसी संदर्भ में वायरल...

पाकिस्तान में भोंपू बजाकर मनाया जाता है आज़ादी का जश्न?: फैक्ट चेक 18.08.2023

भारत से ठीक एक दिन पहले यानी 14 अगस्त को पाकिस्तान में स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है. इसी के मद्देनजर सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल है जिसमें कुछ लोग किसी सम्मेलन में एक साथ बैठकर भोंपू बजा रहे हैं. अब इस वीडियो के जरिए पाकिस्तानियों का मजाक उड़ाया जा रहा है. कहा ये जा रहा है कि पाकिस्तान में भोंपू बजाकर स्वतंत्रता दिवस मनाया गया.इस वीडियो के साथ ट्विटर और फेसबुक यूजर्स कैप्शन में लिख रहे हैं, "अ...

एल्विश यादव के क़ाफ़िले पर जेसीबी से बरसाए गए फूल?: फैक्ट चेक 17.08.2023

बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 जीतने के बाद यूट्यूबर एल्विश यादव इन दिनों सुर्खियों में है. बिग बॉस के घर से लौटने के बाद सोशल मीडिया पर उसके वीडियो और फोटो वायरल हो रहे हैं. इसी कड़ी में गाड़ियों के एक भव्य काफिले का वीडियो काफी शेयर किया जा रहा है. काफिले के दोनों तरफ कई जेसीबी मौजूद हैं, जिनपर खड़े लोग इन गाड़ियों पर फूल बरसा रहे हैं. इस वीडियो पर “एल्विश यादव काफिला” लिखा हुआ है. क्या है इस वीडियो की सच्चाई...

भारतीय वायुसेना का हेलिकॉप्टर नाइजीरिया में क्रैश होने का सच: फैक्ट चेक 16.08.2023

सोशल मीडिया पर कुछ लोग कह रहे हैं कि भारतीय वायुसेना का एक ​हेलिकॉप्टर नाइजीरिया में क्रैश हो गया है जिसके चलते 26 जवानों की मौत हो गई है.ऐसा कहने वाले लोग सबूत के तौर पर एक दुर्घटनाग्रस्त हेलिकॉप्टर की फोटो भी शेयर कर रहे हैं. मिसाल के तौर पर, एक फेसबुक यूजर ने इस बाबत लिखा, “#ब्रेकिंग आज स्वतंत्रता दिवस के मौके पर एक दुखद खबर है. भारतीय वायुसेना का MI-171 हेलिकॉप्टर क्रैश: नाइजीरिया में हुआ हादस...

महिलाओं पर लाठी चला रहे पुलिसकर्मियों के इस वीडियो का सच क्या है?: फैक्ट चेक 15.08.2023

हरियाणा के नूंह में हिंसा के बाद लगाई गई धारा 144 में ढील देने का फैसला किया गया है. इसके मद्देनजर करीब 11 दिन बाद फिर से स्कूलों और कॉलेजों को खोल दिया गया है. हालात धीरे-धीरे सामान्य होते जा रहे हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर अफवाहों और भड़काऊ बयानबाजी का दौर अभी भी जारी है. नूंह से जोड़कर एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल है. वीडियो में पुलिस की कुछ गाड़ियां दिखती हैं. साथ ही पुलिसकर्मी राउंडअप के दौर...

'चंद्रयान-3' मिशन के बारे में बढ़ा-चढ़ाकर क्या दावे किए जा रहे हैं?: फैक्ट चेक 14.08.2023

'चंद्रयान-3' 9 अगस्त को चंद्रमा के तीसरे ऑर्बिट में पहुंच गया. ऐसा करके ये चांद के और करीब आ गया. 23 अगस्त को इसके चांद पर लैंड  करने की संभावना है. इन खबरों के बीच सोशल मीडिया पर कुछ लोग चंद्रयान-3 के बारे में बेहद चौंकाने वाले दावे कर रहे हैं. ये दावे एक वीडियो के जरिये किए जा रहे हैं. इसमें कहा गया है कि 'चंद्रयान-3' ने चंद्रमा पर ऑक्सीजन का भंडार खोज लिया है. साथ ही, ये भी बताया गया है कि 'चंद...

राजस्थान में 19 ज़िलों के उद्घाटन को लेकर क्या झूठ फैलाया जा रहा है: फैक्ट चेक 11.08.2023

बीते दिनों राजस्थान में गठित 19 नए जिलों का उद्घाटन किया गया. उदयपुर के पास स्थित ‘सलूंबर’ भी इनमें से एक जिला है. अब सोशल मीडिया पर सलूंबर के उद्घाटन समारोह का एक वीडियो जमकर शेयर किया जा रहा है. वीडियो के जरिए ये कहने की कोशिश की जा रही है कि राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने सलूंबर जिले का उद्घाटन इस्लामिक रीति-रिवाजों से कराया. क्या है इस वीडियो का सच सुनिए फैक्ट चेक पॉडकास्ट में.

मुस्लिम इलाके में भगवा गमछा डालकर घूम रहे युवक को भगाया गया?: फैक्ट चेक 10.08.2023

हरियाणा के नूंह में 31 जुलाई को भड़की सांप्रदायिक हिंसा के बाद हिंदू संगठनों ने आरोप लगाया कि नूंह जैसे मुस्लिम बाहुल्य इलाकों में हिंदू सुरक्षित नहीं हैं. इसी से जोड़कर एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. इसमें भगवा गमछा डाले एक आदमी को किसी इलाके में खड़ा देखा जा सकता है. आदमी के पास मुस्लिम टोपी पहने एक शख्स आता है और उसके साथ बदतमीजी करने लगता है. पहले ये शख्स भगवा गमछा डाले आदमी से पूछता है कि व...

अज़ान के वक़्त गुरबाणी बजाने से नाराज़ मुस्लिमों ने गुरुद्वारे पर किया हमला?: फैक्ट चेक 09.08.2023

किसी इमारत में पड़ी कुछ लाशों और आसपास रोते लोगों का एक दिल दहला देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर खूब शेयर हो रहा है. जमीन पर एक नीली पगड़ी पड़ी है. कुछ लोग वाहे गुरु का नाम लेते हुए बिलख रहे हैं. ऐसा कहा जा रहा है कि ये नजारा पाकिस्तान का है जहां एक गुरुद्वारे से गुरबानी की आवाज आने से नाराज मुस्लिमों ने हमला कर दिया. वीडियो को शेयर करते हुए एक ट्विटर यूजर ने लिखा, "#पाकिस्तान. अजान के समय #गुरुद्...

नूंह हिंसा के बाद गिरफ्तारी के डर से रोने लगा बिट्टू बजरंगी?: फैक्ट चेक 08.08.2023

हरियाणा के नूंह में हुई हिंसा के बाद बिट्टू बजरंगी नाम के एक हिंदुत्व नेता का वीडियो खूब वायरल हुआ. इस वीडियो में वो नूंह जाने की बात कर रहा है और वहां के लोगों के लिए आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल कर रहा है. एक इंटरव्यू में उसने ये भी कबूला कि नूंह में होने वाली रैली में शामिल कुछ लोगों के पास तलवारें भी थीं. लेकिन हिंसा के बाद से ही सोशल मीडया पर बिट्टू बजरंगी के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं. इस बी...

दिल्ली के चिड़ियाघर में क्या शेर ने ले ली युवक की जान?: फैक्ट चेक 07.08.2023

सोशल मीडिया पर एक चौंकाने वाला वीडियो काफी वायरल है. इसमें एक युवक, एक शेर के सामने बेखौफ खड़ा नजर आ रहा है. ऐसा कहा जा रहा है कि ये युवक शेर के बाड़े में गिर गया था, जिसके बाद शेर ने उसकी जान ले ली. ये वीडियो दिल्ली के चिड़ियाघर का बताया जा रहा है. देखने में ऐसा लगता है कि युवक को शेर से जरा भी डर नहीं लग रहा. ये शख्स शेर के आगे अलग-अलग हरकतें कर रहा है. कभी बैठ रहा है, तो कभी लेट रहा है. शेर इस...

नूंह की आग में घी डालने वाला एहसान मेवाती पाकिस्तानी निकला?: फैक्ट चेक 04.08.2023

अब तक ये साफ़ हो चुका है कि हरियाणा के नूंह में हुई हिंसा के पीछे अलग अलग यूट्यूब एकाउंट्स से काफी भड़काऊ बातें शेयर की गयी थी जिन्होनें हिंसा से पहले ही क्षेत्र में तनावपूर्ण स्तिथि पैदा कर दी थी. उन्हीं यूट्यूब एकाउंट्स में एक नाम है एहसान मेवाती पाकिस्तानी जिससे भड़काऊ वीडियो शेयर किये गए थे. हिंसा के बाद भी इस एकाउंट से हिंसा को सेलिब्रेट करने वाले वीडियो शेयर किये गए. अब सवाल ये है कि अपने नाम क...

आयरलैंड दौरे के लिए सूर्यकुमार यादव को बनाया गया टीम इंडिया का कप्तान?: फैक्ट चेक 03.08.2023

वेस्ट इंडीज दौरे के बाद भारतीय क्रिकेट टीम आयरलैंड के खिलाफ तीन T-20 मैचों की सीरीज खेलने वाली है. ऐसे में अब कुछ लोग कह रहे हैं कि आयरलैंड दौरे के लिए बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव को टीम इंडिया का कप्तान चुना गया है. ‘न्यूज नेशन’ वेबसाइट सहित कई सोशल मीडिया यूजर्स ने ये बात कही है कि सूर्यकुमार यादव आयरलैंड के खिलाफ सीरीज में टीम इंडिया की कमान संभालेंगे. न्यूज नेशन’ के पोस्ट को ट्विटर और फेसबुक पर क...

दाल पर जमा होने वाली झाग को लेकर क्या अफ़वाह फैलाई जा रही है?: फैक्ट चेक 02.08.2023

प्रोटीन से भरपूर दालें हमारे खाने का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं. प्रोटीन के अलावा इसमें विटामिन, एंटी-ऑक्सीडेंट और फाइबर्स भी मौजूद होते हैं. लेकिन दालों को लेकर सोशल मीडिया पर एक चौंकाने वाला दावा वायरल हो रहा है.  कहा जा रहा है कि अगर दाल को सही तरीके से न पकाया जाए, तो ये इससे शरीर में यूरिक एसिड बढ़ जाता है जिसके कई नुकसान हैं. इंटरनेट पर ऐसी कई मीडिया रिपोर्ट्स भी मौजूद हैं जो दाल को "गलत तरीके से...

चीन में स्कूटर उड़ा ले गया तूफ़ान डोक्सुरी?: फैक्ट चेक 01.08.2023

तेज़ हवाओं के कारण एक स्कूटर के उड़ जाने का चौंकाने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा है. कथित तौर पर दावा किया जा रहा है कि यह हाल ही में चीन में आए टाइफून डोक्सुरी के दौरान हुआ था. 28 जुलाई को भारी बारिश और तेज़ हवा के झोंकों के साथ तूफ़ान ने चीन में दस्तक दी. चक्रवात के कारण रिकॉर्ड बारिश होने के बाद हजारों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाना पड़ा. क्या है इसकी सच्चाई, सुनिए 'फैक...

Ouça o podcast Fact Check no Replaio

Rádio e podcasts em um só app - grátis e sem cadastro. Instale hoje e não perca o lançamento

Baixe no Google Play

O Replaio não é o publicador dos podcasts; os nomes dos programas, as capas e o áudio pertencem aos seus autores e são distribuídos por feeds RSS públicos