Aaj Tak Radio

Ballabol - The Cricket Podcast

Sports HI ↓ 230 episódios

Welcome to Ballabol, your ultimate destination for all things cricket! Join us as we dive into the world of cricket and bring you the latest news, insights, and analysis. Our expert hosts discuss match highlights, player performances, team strategies, and everything else that makes cricket the thrilling sport it is. Whether you're a die-hard fan or just keep checking the scorecards, our engaging conversations will keep you hooked. Tune in to Ballabol for an immersive cricket experience that will leave you wanting more. Subscribe now on any audio platform (Spotify, Apple Podcasts, Google Podcas...

Não deixe de visitar o site do podcast e apoiar quem o produz: www.aajtak.in

Autor

Aaj Tak Radio

Categoria

Sports

Site do podcast

www.aajtak.in

Último episódio

6 de jul de 2026

Onde ouvir?

Podcasts no app Replaio Radio Em breve

Os podcasts estão chegando ao app. Instale agora e seja o primeiro a descobrir um jeito totalmente novo de curtir podcasts

Baixe no Google Play Instale grátis Android 5 mi+ downloads · nota 4,8 iOS em breve

Episódios

एक पंड्या के न होने से टीम इंडिया कितनी कमज़ोर हो जाएगी: बल्लाबोल, S2E29 20.10.2023

वर्ल्ड कप में जीत का चौका लगाकर टीम इंडिया ने अपना एक पांव सेमीफाइनल में रख दिया है. पुणे में टीम इंडिया के सामने बांग्लादेश ने क्यों आसानी से घुटने टेक दिए, विराट कोहली के लिए ये बहुचर्चित शतक किन मायनों में ख़ास है, इंडियन गेंदबाज़ों ने कैसे मैच में वापसी कराई और बांग्लादेश को बड़े स्कोर से रोक दिया? हार्दिक पंड्या की इंजरी टीम के लिए कितना बड़ा कंसर्न है, इससे टीम का बैलेंस कितना हिल जाएगा और प्लेइ...

बांग्लादेश के जाल में क्यों फंस सकती है टीम इंडिया?: बल्लाबोल, S2E28 18.10.2023

वर्ल्ड कप में दूसरा उलटफेर हो चुका है. नीदरलैंड्स ने साउथ अफ्रीका (RSA vs NED) को हराकर इतिहास रच दिया. नीदरलैंड्स की इस जीत के नायक कौन रहे, साउथ अफ्रीका को किसने नीचा दिखाया और नीदरलैंड्स के खिलाड़ियों की संघर्ष की कहानी क्या है? इसके अलावा इंडिया और बांग्लादेश का मैच (IND vs BAN Pune) पुणे में होना है, 2007 के वर्ल्ड कप की तरह क्या बांग्लादेश से किसी करिश्मे की उम्मीद की जा सकती है, भारत क्यों ह...

भारत का विजय रथ रोकने का दम किस टीम में है: बल्लाबोल, S2E27 16.10.2023

वर्ल्ड कप (World Cup 2023) में भारत ने पाकिस्तान (IND vs PAK) को आसानी से हरा दिया. इस जीत की बड़ी बातें क्या रहीं, इंडियन बोलर्स ने बाबर-रिज़वान (Babar Azam-Mohammad Rizwan) के प्लान पर पानी कैसे फेरा, रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की कप्तानी की तारीफ़ क्यों होनी चाहिए, अहमदाबाद मैच की कुछ ख़ुफ़िया बातें जो टीवी पर नहीं दिखी, बांग्लादेश के ख़िलाफ़ मैच (IND vs BAN) में टीम इंडिया (Team India) किस खिलाड़ी को...

इंडिया को क्यों कड़ी टक्कर दे सकता है पाकिस्तान: बल्लाबोल, S2E26 13.10.2023

अफ़ग़ानिस्तान को हराकर टीम इंडिया (Team India) ने वर्ल्ड कप में अपना विजय रथ आगे बढ़ा दिया है. कारवां दिल्ली से अहमदाबाद (Ahmedabad) पहुँच चुका है. अब बस इंतज़ार है इंडिया और पाकिस्तान मुक़ाबले (IND vs PAK) का. बाबर आज़म (Babar Azam) की टीम वर्ल्ड कप इतिहास (ODI World Cup history) का सबसे बड़ा टोटल चेज़ कर आई है. दोनों टीमों में क्यों इस बार कांटे की टक्कर देखने को मिलेगी, क्या वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के...

वर्ल्ड कप के बाद विराट के दोनों हाथों में होंगे लड्डू?: बल्लाबोल, S2E25 11.10.2023

वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया को पटखनी देने के बाद टीम इंडिया अफ़ग़ान चैलेंज के लिए कितनी तैयार है? अफ़ग़ानिस्तान को क्यों हल्के में नहीं लेगी रोहित शर्मा की टीम? इस मुक़ाबले में किन अफगानी खिलाड़ियों से सतर्क रहना होगा और राशिद ख़ान उतने इफेक्टिव क्यों नहीं नज़र आते हैं ODI में? दिल्ली की पिच कैसी रहने वाली है, क्या फिर से यहाँ रनों की बरसात होगी? टीम इंडिया अपने प्लेइंग 11 में क्या कोई बदलाव करेगी, शुभमन गि...

ऑस्ट्रेलिया को आराम से हराया, फिर भी रोहित शर्मा प्रेशर में क्यों: बल्लाबोल, S2E24 09.10.2023

इंडिया ने वर्ल्ड कप 2023 (World Cup 2023) की शुरुआत जीत के साथ धमाकेदार अंदाज़ में की है. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इस मैच (IND vs AUS) का टर्निंग पॉइंट क्या रहा, चेन्नई (Chennai) में ऑस्ट्रेलिया की कौन सी पोल-पट्टी खुल गई, विराट कोहली (Virat Kohli) का कैच छोड़ना ऑस्ट्रेलिया को कितना खला, धोनी की स्ट्रैटेजी से इंडिया ने कंगारुओं को कैसे चित किया, क्या इंडिया को बैटिंग ऑर्डर में फेरबदल करना चाहिए, रविंद्र...

World Cup के पहले हफ़्ते में ही टीम इंडिया के सामने ट्रिपल चैलेंज: बल्लाबोल, S2E23 06.10.2023

ICC Cricket World Cup 2023 का आगाज़ इतना फ़ीका क्यों रहा? उद्घाटन मैच में न्यूजीलैंड के ख़िलाफ़ इंग्लैंड (ENG vs NG) कहाँ कमज़ोर पड़ा? क्या इंडियन कंडीशन्स में इंग्लैंड को अटैकिंग क्रिकेट खेलने में दिक़्क़त हो सकती है? वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया एक अलग टीम क्यों दिखने लगती है? IND vs AUS मैच में चेन्नई की पिच (Chepauk pitch) क्या स्पिनर्स को मदद करने वाली है और क्या इंडिया तीन स्पिनर्स के साथ उतरेगा? शुभमन...

आखिरी मोमेंट पर टीम में चुने गए अश्विन क्या करामात दिखा पाएंगे: बल्लाबोल, S2E22 29.09.2023

एशिया कप और ऑस्ट्रेलिया के साथ सीरीज के बाद अचानक भारतीय टीम ख़तरनाक लगने लगी है. लेकिन वर्ल्ड कप में अगले 45 दिन तक इस मोमेंटम को बरक़रार रखना कितना चैलेंजिंग होगा, आख़िरी समय में आर अश्विन को टीम में लेना क्या दर्शाता है और क्या अश्विन के आने से शार्दूल ठाकुर का पत्ता प्लेइंग इलेवन से साफ़ हो जाएगा? रविंद्र जडेजा का फॉर्म कितना बड़ा कंसर्न है भारत के लिए और इंग्लैंड और नीदरलैंड के ख़िलाफ़ प्रैक्टिस मै...

ऑस्ट्रेलिया सीरीज में टीम इंडिया अपना कौन सा उल्लू सीधा करना चाहती है: बल्लाबोल, S2E21 22.09.2023

वर्ल्ड कप से ऐन पहले ऑस्ट्रेलिया के ख़िलाफ़ आख़िरी इम्तिहान (IND vs AUS) के लिए टीम इंडिया (Team India) कितनी तैयार है? रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और विराट कोहली (Virat Kohli) को आराम देने का फैसला कितना लॉजिकल है? अश्विन (R Ashwin ODI) को वनडे टीम में बुलाने के पीछे टीम मैनजमेंट की मंशा क्या है? कप्तानी के लिए केएल राहुल (Captain KL Rahul) कितने सही विकल्प हैं? मोहाली (Mohali) में दोनों टीमों का प्र...

Asia Cup ने टीम इंडिया की उलझनों को कितना कम कर दिया?: बल्लाबोल, S2E20 18.09.2023

एशिया कप के फाइनल (Asia Cup Final 2023) में इंडिया ने श्रीलंका (IND vs SL) को बेहद एकतरफ़ा मुक़ाबले में 10 विकेट से शिकस्त दे दी. मोहम्मद सिराज (Mohammed Siraj) की क़ातिलाना गेंदबाज़ी से इस मैच में कई रिकॉर्ड बने. लेकिन इस मल्टी-नेशन टूर्नामेंट में टीम इंडिया के लिए सबसे अच्छी बात क्या रही, ढेर सारे सवालों के साथ आई इंडियन टीम का काम कैसे बना और क्या Asia Cup की क़ामयाबी को वर्ल्ड कप (World Cup) में दो...

एशिया कप में भौकाल बनाकर आए पाकिस्तान का कारवां कहां लुटा: बल्लाबोल, S2E19 15.09.2023

श्रीलंका से एक बेहद रोमांचक मुक़ाबले में मिली हार के बाद पाकिस्तान एशिया कप से बाहर हो गया है. ODI रैंकिंग में नंबर 1 बनकर आई पाकिस्तान की टीम इस टूर्नामेंट में क्यों बिखर गई, वर्ल्ड कप से पहले कौन सी कमियां उजागर हो गईं? बांग्लादेश के ख़िलाफ़ कौन से खाने टिक करने की कोशिश करेगा भारत और फाइनल के लिए टीम इंडिया की तैयारी कितनी पक्की है, सुनिए 'बल्लाबोल' के इस एपिसोड में कुमार केशव और मोहम्मद इक़बाल के...

श्रीलंका के खिलाफ टीम इंडिया ने ख़ुद को साबित किया या एक्सपोज़ हुई?: बल्लाबोल, S2E18 13.09.2023

श्रीलंका को एक रोमांचक मुक़ाबले में हराकर टीम इंडिया एशिया कप के फाइनल में पहुंच गई. लेकिन इस मैच में इंडियन टीम की कुछ कमज़ोरियां भी उजागर हुईं. भारतीय गेंदबाज़ों ने जिस तरीक़े से मैच में वापसी कराई, वो क़ाबिल-ए-तारीफ़ है. इस मैच का टर्निंग पॉइंट क्या रहा, जसप्रीत बुमराह और कुलदीप यादव की बॉलिंग कैसे टीम इंडिया के लिए एक्स फैक्टर साबित हो रही है, क्या रोहित शर्मा का फॉर्म सही समय पर परवान चढ़ा है और वेल...

PAK के ख़िलाफ़ ये जीत भविष्य को लेकर क्या संकेत दे रही है: बल्लाबोल, S2E17 12.09.2023

Asia Cup 2023 के Super 4 मुक़ाबले में टीम इंडिया (Team India) ने पाकिस्तान (IND vs PAK) को रौंद दिया. अचानक इंडियन बैटर्स के सामने पाकिस्तानी बोलर्स बेदम क्यों नज़र आए, विराट कोहली (Virat Kohli) ने कैसे अपना गेम अवेयरनेस दिखाया, चोट से लौटे केएल राहुल (KL Rahul) की शतकीय पारी में कमियां निकालना कितना सही है, बाबर आज़म (Babar Azam) समेत पाकिस्तानी बल्लेबाज़ों ने क्यों हथियार डाल दिए और ये पाकिस्तान टीम...

पाकिस्तान के ख़िलाफ़ मैच में KL Rahul की जगह बनती है क्या: बल्लाबोल, S2E16 08.09.2023

टीम इंडिया सुपर-4 के मैच में पाकिस्तान से भिड़ने जा रही है. कोलंबो में ये मैच खेला जाना है, जिस पर बारिश का साया भी रहेगा. इस बीच केएल राहुल टीम से जुड़ चुके हैं. लेकिन क्या चोट से उबर कर आये KL Rahul की जगह सीधे प्लेइंग 11 (Playing 11) में बनती है? क्या ईशान किशन या श्रेयस अय्यर के ऊपर टीम उन्हें तरजीह देगी? शाहीन शाह अफरीदी से निपटने के लिए इंडिया ने क्या प्लान बनाया है? दोनों टीमों के कम्पोज़िशन स...

क्या इंडिया की इस टीम में वर्ल्ड कप जीतने का दम है?: बल्लाबोल, S2E15 06.09.2023

एशिया कप (Asia Cup 2023) के आख़िरी लीग मैच में अफ़ग़ानिस्तान की टीम कैसे ग़फ़लत का शिकार हो गई और श्रीलंका (SL vs AFG) के ख़िलाफ़ उलटफ़ेर करने से चूक गई? अफ़ग़ानिस्तान (Afghanistan) की टीम की कौन सी खूबी उसे ख़ास और ख़तरनाक बनाती है? वर्ल्ड कप (World Cup 2023) के लिए चुनी गई टीम इंडिया (Team India) में कितना दम है, सिलेक्टर्स ने टीम चुनने में क्या ग़लती कर दी है, 2011 की चैंपियन टीम की तुलना में ये टीम कहाँ कम...

नेपाल के ख़िलाफ़ जीत में वो बात क्यों नहीं थी: बल्लाबोल, S2E14 05.09.2023

एशिया कप (Asia Cup) के अपने दूसरे लीग मैच में इंडिया ने नेपाल को आसानी से हरा दिया. लेकिन नेपाल टीम के लिए क्या बड़े पॉजिटिव रहे, इंडियन टीम (Team India) की बोलिंग और फील्डिंग में क्या कमियां दिखीं? क्या शार्दुल ठाकुर की जगह प्लेइंग 11 में बनती है? रोहित शर्मा और शुभमन गिल का फॉर्म में लौटना पाकिस्तान के मैच से पहले कितना शुभ संकेत है और इंडिया के वर्ल्ड कप स्क्वॉड पर बातचीत, सुनिए 'बल्लाबोल' के इस...

शाहीन अफ़रीदी का तोड़ टीम इंडिया क्यों नहीं ढूंढ़ पा रही है: बल्लाबोल, S2E13 04.09.2023

एशिया कप 2023 (Asia Cup 2023) के पहले मुक़ाबले में क्या बारिश ने टीम इंडिया (Team India) की लाज बचा दी? पूरा मैच हुआ होता तो क्या पाकिस्तान टारगेट को चेज़ कर पाता? टीम इंडिया को पुरानी बीमारी का इलाज क्यों नहीं मिल पा रहा है? कहीं शाहीन अफ़रीदी (Shaheen Afridi) इंडियन बैटर्स (Indian Batters) के दिमाग़ पर तो हावी नहीं हैं? ईशान किशन (Ishan Kishan) ने इस पारी से टीम में अपनी जगह पक्की कर ली है? किन मोर्...

इसे साध लिया तो इंडिया के सामने नहीं टिकेगा पाकिस्तान!: बल्लाबोल, S2E13 01.09.2023

एशिया कप 2023 का आगाज़ हो चुका है. सबसे हाईवोल्टेज मुक़ाबला इंडिया और पाक़िस्तान के बीच होना है. दोनों में से किस टीम का पलड़ा भारी है, बुमराह और अय्यर की वापसी से टीम इंडिया को कितना फ़ायदा होगा, प्लेइंग 11 (IND vs PAK Playing 11) क्या रहने वाली है, पाकिस्तान की पेस अटैक इंडियन बैटर्स को कितना परेशान कर पाएगी, भारत की तेज़ गेंदबाज़ी पाकिस्तानी आक्रमण से किस मायने में मजबूत है? किस सिचुएशन में पाकिस्तान...

एशिया कप में इस 'ब्रह्मास्त्र' का इस्तेमाल नहीं कर पाएगी टीम इंडिया!: बल्लाबोल, S2E12 25.08.2023

Ireland के साथ T20 सीरीज़ के हासिल क्या रहे, टीम इंडिया के कौन से मंसूबे पूरे हुए, बुमराह और प्रसिद्द कृष्णा की वापसी कैसी रही, अर्शदीप सिंह ने क्यों निराश किया? एशिया कप 2023 के लिए टीम इंडिया का ऐलान भी हो गया है. ये टीम कितनी बैलेंस्ड है, चोटिल केएल राहुल को टीम में क्यों रखा गया है, संजू सैमसन को मेन टीम की बजाय स्टैंड-बाय पर रखना कितना मुनासिब है, अश्विन और चहल को क्यों नहीं मिली टीम में जगह औ...

रवि शास्त्री के मंत्र टीम इंडिया के लिए कितने कारगर?: बल्लाबोल, S2E11 18.08.2023

वेस्टइंडीज़ के ख़िलाफ़ T20 सीरीज़ गंवाने के बाद टीम इंडिया आयरलैंड (Team India Tour of Ireland) के दौरे पर है. तीन T20 मैचों से टीम इंडिया कौन से विकल्प तलाश रही है, बुमराह पर क्यों सबकी नज़र होगी, किन खिलाड़ियों के पास एशिया कप (Asia Cup 2023) और वर्ल्ड कप (World Cup 2023) के स्क्वॉड में जगह बनाने का मौक़ा है? रवि शास्त्री ने जो सुझाव दिए हैं टीम को लेकर वो कितने प्रैक्टिकल हैं, संन्यास तोड़कर आए बेन स्ट...

World Cup की तैयारियों में टीम इंडिया सबसे पीछे क्यों: बल्लाबोल, S2E10 11.08.2023

वेस्टइंडीज़ के ख़िलाफ़ T20 सीरीज़ में जीत की राह पर लौटी टीम इंडिया. सूर्यकुमार यादव का फॉर्म में वापस लौटना कितना बड़ी राहत है, क्या तिलक वर्मा के रूप में इंडिया को मिडिल ऑर्डर में एक अच्छा विकल्प मिल गया है? क्या वर्ल्ड कप टीम में तिलक वर्मा की जगह नंबर 4 पर बनती है? बैटिंग के साथ साथ बॉलिंग भी एक कंसर्न क्यों है टीम के लिए? इतने सारे एक्सपेरिमेंट्स का ज़िम्मेदार कौन है और ये प्रयोग बेअसर क्यों साबित...

वेस्टइंडीज में हुए प्रयोगों से टीम इंडिया की उलझन घटी या बढ़ी?: बल्लाबोल, S2E9 04.08.2023

वेस्टइंडीज़ से ODI सीरीज़ जीत ली गई है. कितनी कन्विंसिंग रही है ये जीत, कितना कॉन्फिडेंस मिला इससे? पॉजिटिव्स क्या रहे और कहाँ निराशा हाथ लगी है? वर्ल्ड कप से पहले टीम कॉम्बिनेशन के लिए जो माथापच्ची चल रही है, उसमें कितनी सफलता मिली? मिडिल ऑर्डर को लेकर जो चिंताएं हैं, वो कितनी कम हुई हैं? एशेज 2-2 से ड्रॉ रहा लेकिन ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड में कौन सी टीम असल में बीस साबित हुई? कौन सी बातें स्टुअर्ट...

वर्ल्ड कप से पहले टीम इंडिया को ढूंढ़ने ही होंगे इन सवालों के जवाब: बल्लाबोल, S2E8 28.07.2023

वर्ल्ड कप (Cricket World Cup 2023) के मद्देनज़र हर ODI मैच टीम इंडिया (Team India) के लिहाज से काफी अहम है. वेस्टइंडीज़ के ख़िलाफ़ पहले वनडे मैच (IND vs WI) में इंडियन टीम के बारीक़ और बड़े प्रयोगों से क्या संकेत मिले? बैटिंग ऑर्डर में बदलाव करके क्या मिला? शुभमन गिल (Shubhman Gill) के बल्ले से रन क्यों सूख गए हैं, सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) वनडे मैच का टेम्पो क्यों नहीं पकड़ पाए हैं, ईशान किशन (...

विराट कोहली इंटेनशनल क्रिकेट में 100 शतक बना पाएंगे?: बल्लाबोल, S2E7 21.07.2023

वेस्टइंडीज़ के साथ टेस्ट सीरीज़ में इंडिया के किए गए एक्सपेरिमेंट्स कितने कामयाब रहे हैं? शुभमन गिल को बैटिंग ऑर्डर में चेंज क्यों रास नहीं आ रहा? क्या अजिंक्य रहाणे ने सुनहरा मौक़ा गंवा दिया है और अगली टेस्ट सीरीज़ में उनके सेलेक्शन पर इसका कितना इम्पैक्ट होगा? जयदेव उनादकट और नवदीप सैनी की क्यों टीम इंडिया में अब जगह नहीं बनती? विराट कोहली के 500 इंटरनेशनल मैचों का सफ़र कैसा रहा है, उनमें अभी कितनी क...

वेस्टइंडीज में धूम के बावजूद किस डिपार्टमेंट में कमजोर नजर आ रही टीम इंडिया: बल्लाबोल, S2E6 14.07.2023

टीम इंडिया का वेस्टइंडीज़ (Team India Tour of West Indies) शुरू हो चुका है. पहले टेस्ट में टीम इंडिया ने अपनी पकड़ पूरी तरह मजबूत कर ली है. यशस्वी जायसवाल ने अपने डेब्यू मैच में ही शतक लगाकर इतिहास के पन्नों में अपनी जगह बना ली. रोहित शर्मा के बल्ले से भी शतक निकला, लेकिन टीम इंडिया के बैटर्स ने इतनी धीमी बैटिंग क्यों की? प्लेइंग 11 में जो बदलाव हुए वो कितने सही हैं, मुकेश कुमार को क्या टीम में जगह...

Ouça o podcast Ballabol - The Cricket Podcast no Replaio

Rádio e podcasts em um só app - grátis e sem cadastro. Instale hoje e não perca o lançamento

Baixe no Google Play

O Replaio não é o publicador dos podcasts; os nomes dos programas, as capas e o áudio pertencem aos seus autores e são distribuídos por feeds RSS públicos