Editorji Podcast
World News - हिन्दी
World Video News: Watch latest International and World video news clips in hindi from all over country at Editorji. वीडियो में देखियें सबसे ताज़ातरीन विश्व और दुनिया की मुख्य खबरें हिंदी में.
Where to listen?
Podcasts in the app Replaio Radio Coming soonPodcasts are coming to the app soon. Install now and be the first to see a whole new take on podcasts
Episodes
Imran Khan: जेल में बंद इमरान खान को एक और झटका, कोर्ट ने गैर-इस्लामिक निकाह करने पर भेजा समन 22.09.2023 0:28
Imran Khan: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान (Imran Khan) की मुश्किलें फिर से बढ़ गई हैं. अब जेल में बंद इमरान खान को कोर्ट ने समन (summoned) जारी किया है. अदालत ने पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री को गैर-इस्लामिक निकाह (‘un-Islamic’ marriage case) करने के मामले में पेश होने का कहा है. 'द एक्सप्रेस ट्रिब्यून' की रिपोर्ट के मुताबिक, इस्लामाबाद की कोर्ट ने कहा कि- इमरान खान ने बुशरा बीबी के...
India-Canada Tension: भारत से अपने डिप्लोमैट्स को वापस बुला रहा कनाडा, बताई ये वजह 21.09.2023 0:34
कनाडाई सरकार ने भारत से कुछ राजनयिकों को वापस बुलाने का फैसला किया है. कनाडा के एक अखबार नेशनल पोस्ट ने विदेश मंत्रालय का हवाला देते हुए लिखा कि- मौजूदा माहौल में राजनयिकों की सुरक्षा के लिहाज से कनाडाई सरकार ये एक्शन ले रही है. बताया गया कि कुछ राजनयिकों को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर धमकी मिली हैं और इसी कड़ी में ये जरूरी हो जाता है कि हम अपने स्टाफ की सुरक्षा का आंकलन करें. इस फैसले के साथ ही ट...
Sukhdool Singh Shot Dead: कनाडा में गैंगस्टर सुखदूल सिंह की हत्या, इन groups से जुड़ा था सुक्खा दुनके 21.09.2023 0:21
कनाडा में एक और गैंगस्टर गैंगस्टर सुखदूल सिंह उर्फ सुक्खा दुनके की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. अज्ञात हमलावरों ने सुक्खा दुनके की हत्या की वारदात को अंजाम दिया. सुक्खा दुनके पंजाब से फरार होकर लंबे समय से कनाडा में रह रहा था. बताया गया कि गैंगस्टर सुक्खा दुनके खालिस्तानी आतंकी अर्शदीप सिंह का बेहद करीबी था. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक गैंगस्टर सुखदूल सिंह 2017 में पंजाब से कनाडा भाग गया था और कई...
US President Joe Biden: गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि हो सकते हैं जो बाइडेन, 6 महीने में दूसरा दौरा 21.09.2023 0:49
US President Joe Biden: अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन एक बार फिर भारत के दौरे पर आ सकते हैं. दरअसल जो बाइडेन को भारत ने गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर आमंत्रित किया है. नई दिल्ली स्थिति अमेरिकी दूतावास ने इसकी जानकारी दी है. अमेरिका के राजदूत एरिक गार्सेटी के मुताबिक जी-20 शिखर सम्मेलन के लिए भारत आए जो बाइडेन की भारत के प्रधानमंत्री मोदी के साथ द्विपक्षीय बातचीत पीएम हाउस में हुई थी...
Chandrayaan 3: चांद पर होने वाला है सूर्योदय, जगने वाला है हमारा विक्रम- प्रज्ञान 21.09.2023 0:48
Chandrayaan 3: चांद पर सूर्योदय धीरे धीरे होने लगा है इसके साथ ही हमारे विक्रम लैंडर और प्रज्ञान रोवर के उठने का वक्त भी आ गया है. पिछले दो हफ्ते से -238 डिग्री की भीषण ठंड को झेल कर आराम फरमा रहा चंद्रयान-3 जल्द जाग सकता है. भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानी इसरो ने 20 सितंबर को ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है. ट्वीट के मुताबिक 22 सितंबर से विक्रम और प्रज्ञान की जोड़ी एक्टिव हो सकते हैं. इसरो के मु...
India-Canada: भारत ने कनाडा में भारतीय नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी की, दी ये अहम सलाह.. 20.09.2023 0:36
India-Canada: भारत ने कनाडा में भारतीय नागरिकों और छात्रों के लिए एडवाइजरी जारी की है. इसमें कहा गया कि भारतीय नागरिकों को सलाह दी जाती है कि वे कनाडा के उन क्षेत्रों और संभावित स्थानों की यात्रा करने से बचें जहां ऐसी घटनाएं देखी गई हैं. विदेश मंत्रालय के मुताबिक "कनाडा में बढ़ती भारत विरोधी गतिविधियों और आपराधिक हिंसा को देखते हुए, वहां मौजूद सभी भारतीय नागरिकों और यात्रा पर विचार करने वाले लोगों...
Pakistan Sales Arms: यूक्रेन को सप्लाई करने के लिए पाकिस्तान ने बेचे अमेरिका को हथियार!, जानें पूरा मामला 19.09.2023 1:08
Pakistan Sales Arms: रूस- यूक्रेन युद्ध के बीच अमेरिका ने पाकिस्तान को हथियार बेचने के लिए मजबूर किया है. ये हथियार यूक्रेन को सप्लाई किया जाएगा. ऑनलाइन खोजी वेबसाइट द इंटरसेप्ट ने दावा किया है कि एक खुफिया सौदे के तहत ये हथियार बेचे गए. इसके बदले में आर्थिक बदहाली से परेशान पाकिस्तान को आईएमएफ ने बेलआउट पैकेज दिया है. 'द इंटरसेप्ट' ने रिपोर्ट को पुख्ता बनाने के लिए अमेरिकी और पाकिस्तानी सरकार के...
Aircraft Crash: ब्राजील के बार्सिलोस में एयरक्रॉफ्ट क्रैश, सभी 14 लोगों की मौत 17.09.2023 0:27
Aircraft Crash: शनिवार को ब्राजील के अमेजन (Amazon, Brazilian) में एक बड़ा हादसा हो गया. यहां एक एयरक्रॉफ्ट क्रैश (Aircraft Crash) हो गया. जिसमें सवार सभी 14 लोगों की मौत (Death) हो गई. यह घटना ब्राजील के बार्सिलोस प्रांत में हुई है. इस बात की जानकारी अमेजोनास प्रांत के गवर्नर विल्सन लीमा ने दी. गवर्नर लीमा ने कहा कि उन्हें बार्सिलोना में हुए विमान हादसे में 12 यात्रियों और चालक दल के दो सदस्यों क...
Libya Flood: डर्ना शहर में सर्च ऑपरेशन, 10,000 लोगों की तलाश जारी 16.09.2023 0:38
लीबिया का बाढ़ प्रभावित शहर डर्ना आजकल हर किसी को भावुक कर रहा है. भूमध्यसागर से उठे तूफान ‘डेनियल’ के कारण डर्ना शहर में अब तक 40,000 हजार लोगों के मरने की खबर है. तो वहीं 10,000 लोगों के लिए तलाशी अभियान चलाया जा रहा है. हर तरफ मौत के मंजर के बीच सर्च ऑपरेशन को और तेज कर दिया गया है. सवा लाख की आबादी वाला शहर दो बांधों के नीचे बसा हुआ है.और इन बांधों की पिछले 20 सालों से कोईमरम्मत नहीं की गई.जिस...
Princess Diana Sweater: 8.24 करोड़ रुपये में बिका मामूली का दिखने वाला स्वेटर, वजह जानकर हैरान रह जाएंगे 16.09.2023 0:58
Princess Diana Sweater: अगर आपको मंहगे कपड़े (expensive clothes) खरीदने का शौक है तो यकीनन आपने हजारों रुपये या उससे भी ज्यादा महंगे शायद लाख रुपए या उससे ऊपर के दाम वाले ब्रांड के कपड़े पहने होगें। लेकिन, क्या आपने कभी किसी ऐसे स्वेटर (sweater) के बारे सुना है, जिसकी कीमत करोड़ों में हो? हाल में ही अमेरिका के न्यूयॉर्क में एक लाल रंग के स्वेटर (red sweater) की नीलामी 8.24 करोड़ रुपये की हुई है. ग...
Jaahnavi Kandula: भारतीय छात्रा की मौत के बाद पुलिसवालों ने उड़ाया था मजाक, अमेरिका ने दिए जांच के आदेश 14.09.2023 0:49
Jaahnavi Kandula: अमेरिका में पुलिस (US Police) की गाड़ी से हुए एक्सीडेंट (Accident) में 23 साल की भारतीय छात्रा की मौत के मामले में एक बड़ा खुलासा हुआ है. जिसके बाद से मामला बड़ा होता जा रहा है. दरअसल, एक्सीडेंट में हुई मौत के बाद इस हादसे का एक वीडियो सामने आया है. जिसको लेकर विवाद बढ़ गया है. दरअसल, पुलिस वाले का बॉडी कैमरा फुटेज वायरल हुआ है, जिसमें छात्रा को टक्कर मारने के बाद पुलिस अफसर फोन...
Alien Bodies: मेक्सिको की संसद में रखी गईं एलियंस की लाशें, वीडियो देख लोग हैरान 13.09.2023 0:59
Alien Bodies: एलियंस को लेकर हमेशा पृथ्वी वासियों में उत्सुकता रहती है. कहा जाता है कि एलियन इस दुनिया में मौजूद हैं और वो धरती पर भी कई बार आ चुके हैं. हालांकि इसको लेकर सटीक और पुख्ता जानकारी अभी भी पहेली की तरह है. लेकिन वैज्ञानिक समय-समय पर एलियन और यूएफओ देखे जाने का दावा करते हैं. ऐसा ही एक दावा मेक्सिको की संसद में किया गया है. यहां पहली बार वैज्ञानिकों ने दो कथित एलियंस की लाश को दुनिया के...
Alien corpses: कौन हैं जैमे मौसन? जिन्होने संसद में दिखाई एलियंस की लाशें 13.09.2023 0:51
Alien corpses: मेक्सिको कांग्रेस में 12 सितंबर, 2023 को एक ऐसी घटना हुई जिसने पूरी दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है. दरअसल दो कथित ममी जैसी 'एलियन लाशों' को वैज्ञानिकों और शोधकर्ताओं की मौजूदगी में प्रदर्शित किया गया. मैक्सिकन मीडिया की रिपोर्ट की मानें, तो इस कार्यक्रम का नेतृत्व पत्रकार और यूफोलॉजिस्ट जैमे मौसन ने किया, जिन्होंने ये बताया कि ममी की तरह प्रदर्शित ये लाशें 'हमारी पृथ्वी के विक...
Vietnam Fire: 50 लोगों की मौत, 3 बच्चे भी झुलसे... वियतनाम के अपार्टमेंट में आग से हाहाकार 13.09.2023 0:31
वियतनाम की राजधानी हनोई में लगी भीषण आग में 50 लोगों की मौत हो गई जिनमें 3 बच्चे भी शामिल है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मंगलवार रात को हनोई की नौ मंजिला इमारत में आग लगी. बताया गया कि इस बिल्डिंग में करीब 150 लोग रहते थे और हादसे में करीब 54 लोग घायल हुए जिन्हें आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया गया. आग लगने के बाद राहत और बचाव कार्य जारी है और कड़ी मशक्कत के बाद 70 लोगों को रेस्क्यू कर बाहर निकाला...
Vladimir Putin: दोस्त पुतिन ने की पीएम मोदी की तारीफ, बोले- मेक इन इंडिया प्रोग्राम से सीखना चाहिए 13.09.2023 0:40
Vladimir Putin on PM Modi: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Russia President) भले ही भारत में आयोजित हुए जी20 शिखर सम्मेलन (G20 Summit) में हिस्सा लेने नहीं आए थे, लेकिन वो अपने दोस्त पीएम मोदी (PM Modi) की लगातार और दिल खोलकर तारीफ कर रहे हैं. अब पुतिन ने पीएम मोदी के 'मेक इन इंडिया' (Make in India) कार्यक्रम की तारीफ की है. दरअसल, रूसी प्रेसिडेंट पुतिन 8वें ईस्टर्न इकोनॉमिक फोरम (Eastern Econom...
World News: राष्ट्रपति पुतिन के साथ खुफिया बैठक के लिए किम जोंग उन पहुंचे रूस 13.09.2023 1:08
HLWorld News: राष्ट्रपति पुतिन के साथ खुफिया बैठक के लिए किम जोंग उन पहुंचे रूस, ट्रेन से किया 1180 किमी का सफर OPप्लेन से नहीं ट्रेन से रूस पहुंचे तानाशाह किम जोंग उन Sliugsरूस पहुंचे नॉर्थ कोरिया के तानाशाह किम जोंग उनकिम जोंग उन ने ट्रेन से किया 1180 किमी का सफरराष्ट्रपति पुतिन के किम जोंग करेंगे खुफिया मुलाकात Storyरूसे के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात करने के लिए नॉर्थ कोरिया के तानाश...
Justin Trudeau: कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो स्वदेश लौटे, विमान में आ गयी थी तकनीकी खराबी 12.09.2023 0:19
कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो मंगलवार को कनाडा के लिए उड़ान भर चुके हैं. पीएमओ के प्रेस सचिव मोहम्मद हुसैन ने बताया कि कनाडा के प्रधानमंत्री के विमान में आई तकनीकी खराबी को ठीक कर दिया गया है और अब उनके विमान को उड़ान भरने की मंजूरी दी जा चुकी है. न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक कनाडाई प्रतिनिधिमंडल के आज दोपहर प्रस्थान करने की उम्मीद है. दरअसल, विमान में आई टेक्निकल प्रॉब्लम की वजह से कनाडा के...
Storm Daniel: लीबिया में डेनियल तूफान से मची तबाही, विनाशकारी बाढ़ से 2000 लोगों की मौत 12.09.2023 0:38
साल 2022 में देश और दुनिया से लगातार प्राकृतिक आपदाओं की ख़बरें आती रही है. अब भीषण बाढ़ के बाद लीबिया में दो बांध ढह गए, जिससे उत्तरी अफ्रीकी देश में कथित तौर पर 2,000 से अधिक लोग मारे गए है. . लीबिया के पूर्वी संसद समर्थित प्रशासन के अध्यक्ष ओसामा हमद ने सोमवार को मरने वालों की संख्या की पुष्टि की. बाढ़ के कहर से सबसे ज़्यादा डर्ना प्रभावित हुआ है. ये भी देखें: Weather Update: यूपी से राजस्थान तक ब...
World News: चीनी से आई बड़ी खबर, विदेश मंत्री के बाद अब रक्षा मंत्री ली शांगफू हुए गायब 12.09.2023 0:57
दुनिया के शक्तिशाली देशों में गिना जाने वाले चीन से एक बड़ी खबर सामने आई है. खबर है कि चीन के विदेश मंत्री किंग गैंग के बाद अब यहां के रक्षा मंत्री ली शांगफू गायब हो गए हैं. इस बात की जानकारी जापान में अमेरिका के राजदूत रेहम इमैनुअल ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर एक पोस्ट लिख कर दी है. दो सप्ताह से चीन के रक्षा मंत्री को नहीं देखा गया इस दौरान उन्होंने लिखा कि बीते दो सप्ताह से चीन के रक्षा मंत...
China ने की भारत की तारीफ, कहा -दिल्ली घोषणापत्र मे वैश्विक चुनौतियों से निपटने का सकारात्मक संकेत मिला 11.09.2023 0:46
China: चीन ने सोमवार को एक बयान में कहा कि जी-20 में भारत के घोषणापत्र ने एक "सकारात्मक संकेत" भेजा है। चीन का कहना है कि प्रभावशाली देश वैश्विक चुनौतियों से निपटने और आर्थिक सुधार के लिए हाथ मिला रहे हैंचीन ने सोमवार को कहा कि जी20 नई दिल्ली घोषणापत्र एक "सकारात्मक संकेत" है जिसमें ताकतवर समूह के सदस्य देश वैश्विक चुनौतियों से निपटने और आर्थिक सुधार के लिए हाथ मिला रहे हैं. भारत ने शनिवार को एक ब...
कितने अमीर हैं Saudi Arabia क्राउन प्रिंस Mohammed bin Salman? जान कर उड़ जाएंगे आपके होश 11.09.2023 1:28
Mohammed bin Salman Net Worth 2023: G20 शिखर सम्मेलन के दौरान जब दिल्ली में दुनियाभर के ताकतवर नेताओं का जमावड़ा लगा तो चर्चा में कई नाम आए. इन नेताओं के ताकत और दौलत की चर्चा भी खूब हुई. लेकिन क्या आप जानते हैं. इन नेताओं में वो कौन नाम है जिसके पास दुनिया का सबसे कीमती घर और सबसे ज्यादा दौलत है? तो आईए हम आपको बताते हैं. सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान अल सऊद वो शख्स हैं जिसके पास दु...
British PM Sunak: ब्रिटिश पीएम सुनक को नहीं मिली उतनी तवज्जो!- ब्रिटिश अखबार का दावा 11.09.2023 0:48
British PM Sunak: भारत के दामाद और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक को लेकर ब्रिटिश मीडिया का दावा है कि सुनक को जी-20 शिखर सम्मेलन के दौरान उतनी तवज्जो नहीं मिली जितनी ब्रिटिश पीएम को उम्मीद थी. दरअसल पीएम मोदी ने सुनक से शनिवार को द्विपक्षीय वार्ता की यानी मुलाकात के कार्यक्रम में एक दिन का बदलाव किया गया ब्रिटिश पीएम के पसंदीदा रेस्टोरेंट में जाने की इच्छा भी धरी रह गयी क्योंकि जी-20 की वजह से...
G20 summit: अब मोदी पर PHD करेंगे लोग, पाकिस्तानी एक्सपर्ट्स हुए भारत के मुरीद... ये है वजह 11.09.2023 1:19
G20 सम्मेलन के सफल आयोजन के बाद पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान भी PM मोदी और भारत की तारीफ करते नहीं थक रहा. इसी कडी़ में एक यूट्यूब चैनल पर पाकिस्तानी एक्सपर्ट साजिद तरार ने कहा कि, "आने वाले दिनों में लोग मोदी साहब पर PHD करेंगे और मोदी भारत को और आगे ले जाने की दिशा में काम करेंगे". साजिद तरार ने कहा, "भारत को चाय वाला मिला है जो देश को इतना आगे ले जा रहा है, पाकिस्तान को भी कोई समोसे या फल वाला ढूंढ ल...
Canadian PM Trudeau: कनाडा के पीएम ट्रूडो के विमान में आई तकनीकी खराबी,रविवार रात भारत में रुकेंगे 11.09.2023 0:33
Canadian PM Trudeau: कनाडा के प्रधान मंत्री जस्टिन ट्रूडो जिस विमान से उड़ान भरने वाले थे उसमें तकनीकी खराबी आने के बाद वह रविवार रात भारत में ही रुक गए हैं. कनाडाई प्रधान मंत्री कार्यालय के एक बयान के अनुसार, ट्रूडो की उड़ान रात 8 बजे उड़ान भरने वाली थी, हालांकि उनके CFC001 में तकनीकी समस्याएं आने के बाद इसे रोक दिया गया. बयान में कहा गया है कि ये मुद्दा रातोरात ठीक नहीं किये जा सकते. इसलिए उन्हे...
Bharat-Canada talks: खालिस्तान समर्थन पर क्या बोले कनाडा के पीएम जस्टिन?- देखिए 10.09.2023 0:40
Bharat-Canada talks: कनाडा में बढ़ते खालिस्तान समर्थको की गतिविधियों पर पीएम मोदी ने कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो से बात की है. भारत और कनाडा के बीच द्विपक्षीय बातचीत में उन्होने ये मुद्दा उठाया इस दौरान जस्टिन ट्रूडो ने कई बातें कहीं लेकिन सबका ध्यान उनके उस बयान पर गया जिसमें उन्होने खालिस्तानी गतिविधियों का एक तरह से समर्थन कर दिया. जस्टिन ट्रूडो ने कहा कि कनाडा शांतिपूर्ण प्रदर्शन का हम...
Similar podcasts
Replaio is not a podcast publisher; show names, artwork and audio belong to their authors and are distributed through public RSS feeds.