The Bollywood Radio
The Bollywood Radio
फ़िल्मी दुनिया की दिलचस्प कहानियां, वो किस्से जो आपने अब तक नहीं सुने होंगे।तो देखिए सिनेमा, सुनिए किस्से।YouTube - @thebollywoodradioFacebook - The Bollywood Radio THE BOLLYWOOD RADIOसुनता है सारा इंडिया
Author
The Bollywood Radio
Category
Podcast website
Latest episode
Apr 2, 2025
Where to listen?
Podcasts in the app Replaio Radio Coming soonPodcasts are coming to the app soon. Install now and be the first to see a whole new take on podcasts
Episodes
Love Story - संजीव कुमार ❤️ हेमा मालिनी 27.07.2020 4:07
संजीव कुमार और हेमा मालिनी की अधूरी प्रेम कहानी की सबसे बड़ी कीमत सुलक्षणा पंडित को चुकानी पड़ी। सुनिए इस अधूरी प्रेम कहानी का पूरा PODCAST नम्रता शर्मा के साथ
Love Story - दिलीप कुमार ❤️ मधुबाला 26.07.2020 5:07
जिस दौर में मुगल-ए-आज़म बन रही थी, उस दौर में दिलीप कुमार और मधुबाला की प्रेम कहानी की पटकथा समाप्त हो रही थी, बोलचाल तक बंद थी.. लेकिन ये तो इस जोड़ी की मोहब्बत का आखिरी पन्ना है, शुरूआत कहां से हुई जानने के लिए सुनिए Love Story का PODCAST नम्रता शर्मा के साथ
वो फ़िल्म जिसमें श्रीदेवी ने अपनी आंखें दांव पर लगा दी 25.07.2020 5:54
नाग नागिन की थीम पर ढेरों फिल्में बनी मगर श्रीदेवी ने नगीना के लिए अपनी आंखों को दांव पर लगा कर एक बड़ी लकीर खींच दी, जिसे आजतक कोई नहीं काट पाया, सुनिए श्रीदेवी और नगीना के दिलचस्प और हैरतअंगेज़ किस्सों का PODCAST नम्रता शर्मा के साथ
फ़िल्म समीक्षा - दिल बेचारा 25.07.2020 7:16
दिल बेचारा को सुशांत सिंह राजपूत के लिए देखा जाना चाहिए। सुशांत की बेहतरीन एक्टिंग और एक ख़ूबसूरत कहानी ने फ़िल्म को सुशांत की अब तक की सबसे बेहतरीन और कामयाब फ़िल्म बना दिया है। इसलिए इसे फ़िल्म समीक्षा नहीं बल्कि फ़िल्म प्रशंसा समझिए। सुनिए दिल बेचारा का PODCAST प्रियम सिन्हा के साथ
Love Story - गुरुदत्त ❤️ वहीदा रहमान 25.07.2020 4:59
एक कामयाब हीरो, एक कामयाब डायरेक्टर, एक कामयाब पटकथा लेखक ... अचानक खुदकुशी क्यों कर लेता है? सुनिए THE BOLLYWOOD RADIO की Love Story सीरीज़ में नम्रता शर्मा के साथ गुरुदत्त ❤️ वहीदा रहमान की प्रेम कहानी
नंदा का वो अहसान आज तक नहीं चुका पाए मनोज कुमार 24.07.2020 4:30
पाकिस्तान के एबटाबाद में जन्में हरिकृष्षा गिरी गोस्वामी कैसे बने मनोज कुमार और नंदा का वो अहसान जो आज तक नहीं उतार पाए भारत कुमार, पूरी कहानी का PODCAST नम्रता शर्मा के साथ
अनिल कपूर के पिता सुरेंद्र कपूर के संघर्ष को जानते हैं? 23.07.2020 2:48
Nepotism पर सोनम कपूर को घेरने वालों को एक बार अनिल कपूर के पिता सुरेंद्र कपूर के संघर्ष को जानना चाहिए, सुनिए सुरेंद्र कपूर की पूरी कहानी का PODCAST प्रियम सिन्हा के साथ
जब शोभन बाबू के लिए जयललिता ने MGR को छोड़ दिया 23.07.2020 4:56
जयललिता की मौत के बाद एक लड़की सामने आई और कहने लगी कि वो जयललिता और शोभन बाबू की बेटी है, DNA टेस्ट के लिए सुप्रीम कोर्ट भी पहुंची। पूरी कहानी का PODCAST नम्रता शर्मा के साथ
नरगिस की याद में राज कपूर ने खुद को सिगरेट से दागा 23.07.2020 6:48
नरगिस ने राज कपूर को टूट कर चाहा और राज कपूर एक मजबूर आशिक से आगे नहीं बढ़ पाए। सुनील दत्त आए और छा गए। राज कपूर शराब में डूब गए, खुद को सिगरेट से दागते... सुनिए पूरी कहानी का PODCAST अनूप आकाश वर्मा के साथ।
देविका रानी भाग गईं और हमें अशोक कुमार मिल गए 22.07.2020 5:31
अशोक कुमार कभी अभिनय नहीं करना चाहते थे, हिमांशु राय के BOBMEY TOKEEZ में लैब असिस्टेंट का काम करने वाले कुमुदलाल गांगुली के अशोक कुमार बनने की कहानी का PODCAST सुनिए नम्रता शर्मा के साथ
देविका रानी का एक किसिंग सीन और पूरी फ़िल्म बैन 21.07.2020 3:17
देविका रानी, जिन्होंने फ़िल्मी दुनिया को बहुत से जगमगाते सितारे दिए मगर अपनी पहली फ़िल्म में चार मिनट का लंबा किसिंग सीन देकर तहलका मचा दिया, नतीजा - फ़िल्म बैन। पूरी कहानी का PODCAST अनूप आकाश वर्मा के साथ
संजय दत्त की नानी जद्दनबाई की कहानी 18.07.2020 10:23
उस दौर में जद्दनबाई बनारस की मशहूर तवायफ थीं। भारत की फ़िल्मी दुनिया की पहली महिला संगीतकार और फिर अभिनय, लेखन तक हर विधा में हाथ आजमाया। तीन पुरुषों से तीन बच्चे हुए मगर शादी सिर्फ एक से की थी। बनारस से कलकत्ता और फिर लाहौर से बंबई पहुंचने की पूरी कहानी का PODCAST अनूप आकाश वर्मा के साथ।
जब टुनटुन ने नौशाद अली से कहा - गाने का मौका दो वरना समंदर में कूद जाऊंगी 14.07.2020 5:58
यूपी के अमरोहा से भागकर मुंबई पहुंचीं टुनटुन ने पहले गायकी में अपना लोहा मनवाया और फिर कामेडियन के रूप में आईं और छा गईं। बचपन में मां बाप और भाई की हत्या और फिर फ़िल्मी दुनिया का सफ़र। कैसे बन गईं उमा देवी खत्री हिंदी सिनेमा की टुनटुन, सुनिए पूरी कहानी का PODCAST अनूप आकाश वर्मा के साथ
धर्मेंद्र-मीना कुमारी का थप्पड़ कांड! 11.07.2020 5:51
मीना कुमारी की रील और रियल स्टोरी। कमाल अमरोही से जबरदस्त मोहब्बत और फिर बेवफाई। धर्मेंद्र से इश्क और थप्पड़ कांड की कहानी, पूरा PODCAST अनूप आकाश वर्मा के साथ
कामेडियन जगदीप की कहानी 09.07.2020 5:59
जब जगदीप को सड़क पर साबुन बेचते हुए मिल गई फ़िल्म, तीन रुपए के रोल के लिए क्यों मिले 6 रुपए? और कैसे मिला सूरमा भोपाली को रोल.. सुनिए जगदीप की पूरी कहानी का PODCAST अनूप आकाश वर्मा के साथ
राज कुमार के तीन दिलचस्प किस्से 06.07.2020 3:15
राज कुमार ने गोविंदा की कमीज़ का क्यों रुमाल बना दिया? बप्पी लाहिड़ी पर राज कुमार की सबसे ख़तरनाक टिप्पणी और जीनत अमान से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा..पूरा PODCAST अनूप आकाश वर्मा के साथ
कभी टीवी और रेडियो को अमरीश पुरी ने इंटरव्यू क्यों नहीं दिया? 02.07.2020 1:38
टीवी और रेडियो को इंटरव्यू देने के लिए अमरीश पुरी कभी तैयार नहीं हुए, पत्र-पत्रिकाओं को इंटरव्यू देते वक्त भी एक शर्त होती थी। सुनिए पूरी कहानी का PODCAST अनूप आकाश वर्मा के साथ
.. जब पंचम दा ने अपने पिता पर लगाया धुन चुराने का आरोप 27.06.2020 3:52
आरडी बर्मन यानि कि पंचम दा ने साल की उम्र में 9 धुन बनाई और उसी में से एक धुन पंचम दा के पिता एसडी बर्मन ने अपनी फ़िल्म में इस्तेमाल कर ली। सुनिए पूरी कहानी का PODCAST अनूप आकाश वर्मा के साथ।
वो FATHER जो बन गए GODFATHER 25.06.2020 6:58
फ़िल्मी दुनिया के वो FATHER जो बन गए GODFATHER...तो कौन-कौन से FATHER हुए पास और कौन हुआ फेल? पूरी कहानी का PODCAST अनूप आकाश वर्मा के साथ।
EPISODE 1 - Bollywood के किस्से 24.06.2020 7:18
अमिताभ बच्चन, ऋषि कपूर, के.आसिफ़, आमिर, शाहरुख, करीना और फ़िल्म शोले के दिलचस्प किस्सों का PODCAST सुनिए अनूप आकाश वर्मा के साथ
दो बीवियां, तीन बच्चे और तीन पार्टी में सिमटी राज बब्बर की कहानी 23.06.2020 6:05
यूपी के टुंडला का लड़का जब हीरो बनने बंबई गया तो 5 साल तक धक्के खाए फिर नादिरा के साथ शादी और स्मिता पाटिल के साथ लिव-इन रिलेशनशिप की दीवानगी और फिर तीन दशक से अधिक के राजनीतिक सफर का उतार-चढ़ाव लिए राज बब्बर के दिलचस्प किस्सों का PODCAST अनूप आकाश वर्मा के साथ।
दमदार आवाज़ के शहंशाह अमरीश पुरी की कहानी 22.06.2020 9:47
40 की उम्र में फ़िल्मी दुनिया में कदम रखने वाले अमरीश पुरी के मज़ेदार किस्सों का PODCAST अनूप आकाश वर्मा के साथ।
.. और फिर NEPOTISM की शिकार हुई मंदाकिनी ने कुमार गौरव से लिया बदला 21.06.2020 4:31
फ़िल्म 'लव स्टोरी' ने कुमार गौरव को जो स्टारडम दिया उससे आए अहंकार ने मंदाकिनी को तोड़ कर रख दिया और फिर मंदाकिनी ने कुमार गौरव से ऐसा बदला लिया कि 'लव स्टोरी' फेम कुमार गौरव हवा हो गए। सुनिए पूरी कहानी का PODCAST अनूप आकाश वर्मा के साथ।
42 की उम्र में फ़िल्मों में कदम रखने वाली 'दादी' सुषमा सेठ की कहानी 20.06.2020 6:51
रंगमंच, फ़िल्म और टीवी में शानदार सफर तय करने वाली अभिनेत्री सुषमा सेठ का आज 83वां जन्मदिन है। 15 साल की उम्र में 75 साल के नवाब का किरदार निभाने वाली सुषमा ने 20 साल से अधिक समय थियेटर को दिया और फिर 42 की उम्र में जब फ़िल्मी दुनिया में कदम रखा तो घर-घर की दादी बन गईं। सुनिए सुषमा सेठ की पूरी कहानी का PODCAST अनूप आकाश वर्मा के साथ।
Similar podcasts
Replaio is not a podcast publisher; show names, artwork and audio belong to their authors and are distributed through public RSS feeds.