The Bollywood Radio
The Bollywood Radio
फ़िल्मी दुनिया की दिलचस्प कहानियां, वो किस्से जो आपने अब तक नहीं सुने होंगे।तो देखिए सिनेमा, सुनिए किस्से।YouTube - @thebollywoodradioFacebook - The Bollywood Radio THE BOLLYWOOD RADIOसुनता है सारा इंडिया
Author
The Bollywood Radio
Category
Podcast website
Latest episode
Apr 2, 2025
Where to listen?
Podcasts in the app Replaio Radio Coming soonPodcasts are coming to the app soon. Install now and be the first to see a whole new take on podcasts
Episodes
इमरान खान को 'गधा' कहने वाली पाकिस्तानी फ़िल्म 21.08.2020 5:16
साल 2018 अक्टूबर में पाकिस्तान में एक फ़िल्म रिलीज़ हुई, नाम है - THE DONKEY KING फ़िल्म का नायक है एक गधा। इस एनिमेटेड फ़िल्म को दुनिया की चंद बेहतरीन एनिमेटेड फ़िल्मों में से एक माना जाता है मगर पाकिस्तान में इस फ़िल्म को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान से जोड़ कर देखा गया। पूरी कहानी का PODCAST अनूप आकाश वर्मा के साथ।
अंडरवर्ल्ड ने करवाई सुशांत सिंह राजपूत की हत्या! 21.08.2020 3:23
सुशांत सिंह राजपूत की मौत की गुत्थी सुलझने की बजाय उलझ रही है। अब इसमें एक एंगल अंडरवर्ल्ड का भी निकल रहा है, पूरी ख़बर का PODCAST अनूप आकाश वर्मा के साथ
वो फ़िल्में जिससे डर गया पाकिस्तान 20.08.2020 4:48
पाकिस्तानी फ़िल्मों की तुलना में भारतीय फ़िल्म इंडस्ट्री काफी समृद्ध है। पाकिस्तान का सिनेमा हिन्दुस्तान की फ़िल्मों की बदौलत कायम है। वहां के सिनेमाघरों में प्रदर्शित भारतीय फ़िल्में लोगों को खूब पसंद आती हैं। मगर कुछ ऐसी फ़िल्में भी हैं जिन्हें पाकिस्तान ने प्रतिबंधित कर दिया। पूरी कहानी का PODCAST अनूप आकाश वर्मा के साथ
जब पाकिस्तानी क्रिकेटर को रीना रॉय ने दीवाना बना दिया 18.08.2020 3:59
ये वो दौर था जब रीना रॉय एक बाद एक लगातार हिट फिल्में दे रही थीं। शत्रुघ्न सिन्हा और जितेंद्र के साथ बनी जोड़ी को दर्शकों ने हाथों-हाथ ले लिया था तभी अचानक ख़बर आई कि एक पाकिस्तानी क्रिकेटर को रीना रॉय ने अपना दीवाना बना दिया है। पूरी कहानी का PODCAST अनूप आकाश वर्मा के साथ।
भोजपुरी सिनेमा की पारस मणि है 'पाकिस्तान' 17.08.2020 5:52
भोजपुरी सिनेमा में पाकिस्तान हिट फार्मूला है। पाकिस्तान का तड़का लगते ही फ़िल्म सुपर हिट हो जाती है। भोजपुरी फिल्मों के पाकिस्तान कनेक्शन का PODCAST अनूप आकाश वर्मा के साथ
अटल जी की कविता और शाहरुख खान 16.08.2020 3:02
अटल बिहारी वाजपेई एक सफल राजनेता, एक सफल पत्रकार और एक सफल कवि हुए। साल 1999 में अटल बिहारी वाजपेई की कविता को शाहरुख खान पर फिल्माया गया और आवाज़ दी जगजीत सिंह ने, सुनिए पूरी कहानी का PODCAST अनूप आकाश वर्मा के साथ
पाकिस्तानी फ़िल्मों में भारत विभाजन की कहानी 15.08.2020 16:56
भारत विभाजन के बाद पाकिस्तान फ़िल्म इंडस्ट्री कैसे बनी और वो कौन-कौन से कलाकार रहे जो भारत से बंटवारे के बाद पाकिस्तान चले गए। पाकिस्तान में जाकर इन कलाकारों और निर्देशकों ने भारत पाकिस्तान के विभाजन को किस तरीके से फ़िल्मी पर्दे पर दिखाया। सुनिए पूरी कहानी का PODCAST अनूप आकाश वर्मा के साथ
एक ड्रेस जिसने वैजन्ती माला और दिलीप कुमार को अलग कर दिया 14.08.2020 4:10
वैजन्ती माला और दिलीप कुमार का रिश्ता एक ड्रेस से टूट गया, पूरी कहानी का PODCAST अनूप आकाश वर्मा के साथ
कुमार विश्वास ने बताई राहत इंदौरी की 'साइलेंट' गाली 12.08.2020 9:13
राहत इंदौरी नहीं रहे। 70 साल की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। अनगिनत मुशायरों के चमकते सितारे रहे राहत इंदौरी ने दर्जनों फ़िल्मों में गीत लिखे। मुशायरों में राहत इंदौरी एक साइलेंट गाली दिया करते थे, उस गाली के राज़ से कुमार विश्वास ने अपने एक लेख में पर्दा उठाया है। सुनिए अनूप आकाश वर्मा की ज़ुबानी कुमार विश्वास का लेख।
हेमा मालिनी के लिए धर्मेंद्र'ठाकुर'नहीं बने 10.08.2020 4:19
फ़िल्म शोले से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा सुनिए कि कैसे ठाकुर का किरदार निभाने के लिए बेचैन धर्मेंद्र हेमा मालिनी की वजह से वीरू बन गए। पूरी कहानी का PODCAST अनूप आकाश वर्मा के साथ।
Love Story - धर्मेंद्र ❤️ मीना कुमारी 08.08.2020 4:30
धर्मेंद्र तब फ़िल्मों में बहुत नए थे और मीना कुमारी एक ऊंचे दर्जे की अदाकारा। कहते हैं कि इतना ग़म कमाल अमरोही ने मीना कुमारी को नहीं दिया जितना धर्मेंद्र की बेवफाई ने दिया था। सुनिए अनूप आकाश वर्मा के साथ धर्मेंद्र और मीना कुमारी की अधूरी प्रेम कहानी का PODCAST
अमिताभ बच्चन ने प्रसून जोशी से मांगी माफ़ी 07.08.2020 3:22
सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ट्विटर पर काफी एक्टिव रहते हैं मगर अमिताभ बच्चन ने ट्विटर पर एक ऐसी ग़लती कर दी है जिसके लिए उन्होंने सार्वजनिक तौर पर गीतकार प्रसून जोशी से मांगी है माफ़ी। पूरी ख़बर का PODCAST अनूप आकाश वर्मा के साथ।
मुगले आज़म के 60 साल 05.08.2020 10:08
साल 1946 में बननी शुरू हुई फ़िल्म मुगले आज़म साल 1960 में रिलीज़ हुई। तब 60 के दशक में मुगले आज़म के टिकट की कीमत 100 रुपए थी जबकि बाकी फ़िल्मों की महज़ एक रुपए। 60 साल की मुगले आज़म की कहानी का PODCAST अनूप आकाश वर्मा के साथ।
Love Story - किशोर कुमार ❤️ मधुबाला 04.08.2020 2:40
किशोर कुमार और मधुबाला के वैवाहिक जीवन की कहानी दस साल रही मगर इस खूबसूरत जोड़ी की प्रेम कहानी अमर हो गई। सुनिए सदाबहार प्रेम कहानी का PODCAST नम्रता शर्मा
सुशांत को लेकर EX सीएम की पत्नी से भिड़ गईं रेणुका शहाणे 04.08.2020 3:23
सुशांत सिंह राजपूत की मौत मामले को लेकर अब राजनीति शुरू हो गई है, महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस से इसी मसले को लेकर रेणुका शहाणे भिड़ गईं। पूरी ख़बर का PODCAST अनूप आकाश वर्मा के साथ
5 दिन में सुशांत सिंह राजपूत के मोबाइल की 14 सिम क्यों बदली गई? 03.08.2020 4:43
सुशांत सिंह राजपूत मर्डर केस में पटना SIT की टीम ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। पूरी ख़बर का PODCAST अनूप आकाश वर्मा।
गुलज़ार- प्यार कभी एकतरफा होता है ना होगा 02.08.2020 3:36
फ़िल्म आस्था के लिए लिखी गुलज़ार साहब की एक कविता - प्यार कभी एकतरफा होता है ना होगा... सुनिए कविता का PODCAST अनूप आकाश वर्मा के साथ
सुशांत सिंह राजपूत मर्डर केस में बड़ा खुलासा 02.08.2020 3:57
सुशांत सिंह राजपूत मर्डर केस में एक बड़ा खुलासा रिया चक्रवर्ती को लेकर सुशांत के नौकर ने किया है। जिस पर बिहार पुलिस एक्टिव हो गई है। पूरी ख़बर का PODCAST अनूप आकाश वर्मा के साथ
Love Story - देवानंद ❤️ सुरैया 01.08.2020 4:12
देवानंद और सुरैया एक दूसरे को बहुत पसंद करते थे, दोनों प्यार में पागल थे मगर सुरैया की दादी 'विलन' बन गईं और एक अमर प्रेम कहानी अधूरी रह गई। सुनिए पूरी कहानी का PODCAST नम्रता शर्मा के साथ
मो. रफ़ी का 50 साल पुराना इंटरव्यू 31.07.2020 7:33
लाहौर की एक मजलिस में यूं ही गाने गए थे कि फ़िल्म में गाने का मौका मिल गया। सुनिए, फ़िल्म पत्रिका 'शमां' में छपा मो. रफ़ी के 50 साल पुराने इंटरव्यू का PODCAST अनूप आकाश वर्मा के साथ
Love Story - महेश भट्ट ❤️ परवीन बॉबी 30.07.2020 6:10
महेश भट्ट और परवीन बॉबी का इश्क़ नदी के दो किनारों की तरह रहा, महेश भट्ट ने परवीन बॉबी को बेइंतहा प्यार किया मगर फिर भी ये कहानी अधूरी रह गई। पूरी कहानी का PODCAST नम्रता शर्मा के साथ
Love Story - संजय दत्त ❤️ टीना मुनीम 29.07.2020 3:47
संजय दत्त का नाम बहुत सी अभिनेत्रियों के साथ जुड़ा। साल 1981 में आई फ़िल्म ROKEY से संजय दत्त और टीना मुनीम का प्यार परवान चढ़ने लगा। लेकिन फिर ये एक अधूरी कहानी बन कर रह गई। टीना मुनीम ने अनिल अंबानी से शादी कर ली और संजय दत्त ने ऋचा शर्मा से। सुनिए इस अधूरी प्रेम कहानी का पूरा PODCAST नम्रता शर्मा।
Bollywood News - डिप्रेशन का धंधा 29.07.2020 2:46
Bollywood में Nepotism के खिलाफ जंग में उतरीं कंगना रनौत ने दीपिका पादुकोण पर बड़ा अटैक किया है। टीम कंगना ने दीपिका पर डिप्रेशन का धंधा चलाने का आरोप लगाया है। सुनिए पूरी ख़बर का PODCAST अनूप आकाश वर्मा के साथ
Love Story - राजेश खन्ना ❤️ अंजू महेंद्रू 28.07.2020 5:15
राजेश खन्ना ने अपनी बारात जिसके घर के नीचे से निकाली, वो अंजू महेंद्रू कभी राजेश खन्ना के साथ पढ़ा करती थीं मगर अचानक से डिंपल कपाड़िया आईं और अंजू महेंद्रू की ज़िंदगी पलट गई, लेकिन क्या डिंपल कपाड़िया ही एक बड़ा कारण थीं? नहीं, पूरी कहानी का PODCAST नम्रता शर्मा के साथ
अलविदा कुमकुम 28.07.2020 3:00
'कभी आर, कभी पार लागा तीर-ए-नज़र' ये गीत कुमकुम पर फिल्माया गया था। कुमकुम अब हमारे बीच नहीं हैं। सुनिए कुमकुम की ज़िंदगी से जुड़े कुछ किस्सों का PODCAST अनूप आकाश वर्मा के साथ।
Similar podcasts
Replaio is not a podcast publisher; show names, artwork and audio belong to their authors and are distributed through public RSS feeds.