The Bollywood Radio
The Bollywood Radio
फ़िल्मी दुनिया की दिलचस्प कहानियां, वो किस्से जो आपने अब तक नहीं सुने होंगे।तो देखिए सिनेमा, सुनिए किस्से।YouTube - @thebollywoodradioFacebook - The Bollywood Radio THE BOLLYWOOD RADIOसुनता है सारा इंडिया
Author
The Bollywood Radio
Category
Podcast website
Latest episode
Apr 2, 2025
Where to listen?
Podcasts in the app Replaio Radio Coming soonPodcasts are coming to the app soon. Install now and be the first to see a whole new take on podcasts
Episodes
ओम पुरी और नवीन निश्चल की वो फिल्म जिसमें रेखा के बोल्ड सीन से हंगामा हो गया 20.01.2021 3:16
साल 1997 में आई बासु भट्टाचार्य की फिल्म आस्था यूं तो एक घरेलू फिल्म लगती है मगर ये फिल्म अपने दौर की सबसे बोल्ड फिल्म साबित हुई। ओम पुरी और नवीन निश्चल के साथ रेखा के बोल्ड सीन ने हंगामा कर दिया। सुनिए पूरी कहानी का PODCAST अनूप आकाश वर्मा के साथ।
बिना शादी किए तीन लोगों से 5 बच्चे, रेखा की मां पुष्पावल्ली की कहानी 20.01.2021 7:39
रेखा की मां पुष्पावल्ली दक्षिण फिल्मों में नाम कमा रही थीं, उन दिनों जेमिनी स्टूडियो में काम करने वाले वासन से पुष्पा का संबंध था, फिर कुछ दिनों बाद ये रिश्ता एक दूसरे नए लड़के से बना वो लड़का बाद में जेमिनी गणेशन कहलाया। जेमिनी गणेशन ने रेखा को कभी अपना नाम नहीं दिया। कैसा रहा पुष्पावल्ली और जेमिनी गणेशन का सफर। सुनिए पूरी कहानी का PODCAST अनूप आकाश वर्मा के साथ।
'मन क्यों बहका' की अनुराधा पटेल अब कहां हैं? 19.01.2021 3:31
फिल्मों में काम करते हुए अनुराधा को एक्टर कंवलजीत सिंह से प्यार हो गया और दोनों ने शादी कर ली. दोनों के दो बच्चे हैं जिनके नाम सिद्धार्थ और आदित्य हैं. शादी के बाद अनुराधा ने एक्टिंग से ब्रेक ले लिया था। पूरी कहानी का PODCAST अनूप आकाश वर्मा के साथ।
बीमार वैजन्ती माला इलाज कराने गई थीं, शादी करके लौटीं 19.01.2021 4:28
संगम' के बाद वैजयंती माला और राज कपूर की लोकप्रिय जोड़ी टूट गई. उन्हें भी अपने जीवन में नाकामयाबी की मार झेलनी पड़ी. लेकिन फिर उन्होंने देव आनंद के साथ 1967 में आई सफल फिल्म 'ज्वेल थीफ ' से एक नई शुरुआत की. इस दौरान उनके जीवन में आए डॉ. चमनलाल बाली। सुनिए पूरी कहानी का PODCAST अनूप आकाश वर्मा के साथ।
वो 'आशिक' जिसने शशिकला को भिखारी बना दिया 19.01.2021 3:51
इस तरह शशिकला ने 1945 में फिल्म 'जीनत' में काम किया। इस फिल्म के लिए उन्हें 25 रुपए मिले थे। इस फिल्म के बाद उन्हें कई फिल्मों में काम किया। फिल्मों में कामयाबी मिलने के बाद शशिकला ने एक्टर केएल सहगल के रिलेटिव ओम प्रकाश सहगल से शादी कर ली। कुछ वक्त दोनों का काफी अच्छा गुजरा। इस दौरान शशिकला ने दो बेटियों को भी जन्म दिया। लेकिन आगे चलकर दोनों के बीच मनमुटाव और लड़ाई-झगड़े होने लगे। सुनिए पूरी कहान...
मधुबाला का हीरो विक्रम का बेताल कैसे बना? 18.01.2021 4:34
सज्जन ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत फिल्म धन्यवाद से की थी. इसके बाद वह अलग-अलग फिल्मों में काम कर एक प्रतिष्ठित साइड हीरो बने. उन्होंने नलिनी जयवंत, मधुबाला, नूतन जैसी फेमस अदाकारों संग काम किया. वह दिल से एक कवि थे और इस टैलेंट का प्रदर्शन करते हुए उन्होंने फिल्म मीना (1944) के डायलॉग लिखे थे। सुनिए पूरी कहानी का PODCAST अनूप आकाश वर्मा के साथ।
हीरोइन बनने आई बिंदु को विलेन किसने बनाया? 17.01.2021 3:32
फिल्मों में निगेटिव किरदार करने का बिंदु के निजी जीवन पर भी असर पड़ा। उन्होंने बताया कि 'मैंने फिल्मों में बुरी मां की कई भूमिकाएं निभाई हैं। मेरी बहन के बच्चे जब भी मेरे साथ फिल्म देखने जाते थे तो वह फिल्म देखते वक्त स्क्रीन में देखते थे फिर मेरी तरफ देखते थे और कहते थे, बिंदु आंटी आप हमारे साथ तो ऐसा नहीं करती फिर फिल्म में ऐसा क्यों करती हो? यही नहीं जब मैं सिनेमाहॉल में फिल्म देखने जाती थी तो...
हिंदी फिल्मों के 'आवारा' शोमैन राजकपूर की कहानी 16.01.2021 5:10
नीली आंखों में तैरते कई सपनों को फिल्मों के माध्यम से पेश करने वाले राज कपूर उस दौर में सामाजिक विषमताओं को मनोरंजन के ताने-बाने के साथ पर्दे पर उकेरने की हिम्मत रखते थे जब हिन्दी फिल्म उद्योग अपनी जड़ें मजबूत कर रहा था. आजादी के बाद देश को प्रगति की राह में अग्रसर करने के लिए नेहरू की समाजवादी अवधारणा को ध्यान में रखते हुए राज कपूर ने सामाजिक संदेशों के साथ मनोरंजक फिल्में बनाईं. समस्या चाहे बेरो...
अमिताभ बच्चन की मां तेजी बच्चन जिनकी दोस्ती इंदिरा गांधी से थी 15.01.2021 7:34
ऐसा भी कह सकते हैं कि तेजी ने सोनिया के लिए उनकी मां का रोल निभाया था । खबरों के मुताबिक, राजीव गांधी जब सोनिया गांधी से शादी करने की तैयारी में थे तब तेजी बच्चन ने ही मध्यस्थ के रूप में भूमिका निभाई थी । इंदिरा गांधी एक इटैलियन लड़की से अपने बेटे की शादी को लेकर अनिच्छुक थीं। इंदिरा गांधी को शादी के लिए तैयार करने वाली तेजी ही थीं । 1969 में जब सोनिया और राजीव गांधी की शादी पक्की हो गई, सोनिया और...
संजय दत्त की बुआ जिनका मुकाबला हेलेन से था 15.01.2021 3:05
सुनील दत्त और उनकी पत्नी नरगिस मधुमती के काफी करीबी थे और उन्हें पसंद करते थे। इसकी वजह थी कि मधुमती, सुनील दत्त को राखी बांधती थीं। इस नाते मधुमती रिश्ते में संजय दत्त की बुआ लगती है।मधुमती ने चार बच्चों के पिता मनोहर दीपक से शादी की। मधुमती की मां दीपक को पसंद तो करती थीं लेकिन उनसे अपनी बेटी की शादी करवाने के लिए तैयार नहीं थीं। लेकिन फिर भी मधुमती ने दीपक मनोहर से 19 साल की उम्र में शादी कर ली...
राज कपूर की वो बेटी जिसे इंदिरा गांधी बहू बनाना चाहती थीं 14.01.2021 5:58
कहा जाता है कि रितु नंदा की शादी राजीव गांधी से तय की गई थी। पत्रकार रशीद किदवई की किताब 'नेता अभिनेता: बॉलीवुड स्टार पॉवर इन इंडियन पॉलिटिक्स' में लिखा है कि देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू और दिग्गज अभिनेता रहे पृथ्वीराज कपूर के बीच काफी गहरी दोस्ती थी। इंदिरा इस दोस्ती को रिश्तेदारी में बदलना चाहती थीं। सुनिए पूरी कहानी का PODCAST अनूप आकाश वर्मा के साथ।
जब राजेश खन्ना को जया ने खूब खरी-खोटी सुनाई 13.01.2021 5:03
राजेश खन्ना पहले ही अमिताभ बच्चन से जले भुने थे, उस पर जब ऋषिकेश मुखर्जी ने ‘बावर्ची’ में नरेटर के रोल के लिए अमिताभ को साइन किया तो उन्हें ये बात पसंद बिल्कुल पसंद नहीं आई. काका का कहना था कि इस छोटे से रोल के लिए अमिताभ को साइन करने की जरूरत ही नहीं थी. तब अमिताभ जया को फ़िल्म के सेट पर लेने आया करते थे. लेकिन काका के मन में अमिताभ को लेकर इतनी जलन की भावना थी कि जब भी अमिताभ फिल्म के सेट पर जया...
सलमान के पिता और हेलेन के पति सलीम खान की कहानी 12.01.2021 7:59
एक दौर ऐसा था कि ये जोड़ी फिल्म रिजेक्ट करती थी तो इनका मार्केट रेट बढ़ जाता था. लोग इसका श्रेय सलीम को देते थे. वो कहते थे कि ये बिजनेस माइंड सलीम का है. 1982 के बाद दोनों अलग हो गए. तब लोगों ने पूछा भी कि आप दोनों की जोड़ी क्यों टूटी. इस पर सलीम ने कहा कि “हर चीज की एक एक्सपायरी डेट होती है. और हमारी पार्टनरशिप की भी डेट एक्सपायर हो गई थी.” इसके बाद सलीम खान ने एक जबरदस्त स्क्रिप्ट तैयार की. वो स्क...
फिल्में एंजॉय करने वाला हीरो जॉय मुखर्जी 11.01.2021 5:56
जॉय मुखर्जी की अधिकांश फिल्मों की कहानी प्रेम पर आधारित थी। इसलिए तमाम फिल्मों को कश्मीर के सुंदर लोकेशन पर फिल्माया गया। प्रकृति के सुंदर दृश्य तो जॉय को आनंद से भर देते थे, मगर बार-बार और हर बार हीरोइन को देख नकली मुस्कराहटें चेहरे पर लाना। गाने गाना। पेड़ों के इर्दगिर्द घूमकर नाचना उन्हें कतई रास नहीं आता था। वे जिंदगी का ट्रेक बदलना चाहते थे। उन्होंने फिल्म हमसाया का निर्देशन किया, लेकिन फिल्म...
अपने झुमके और हेयर स्टाइल से हिन्दुस्तान को दीवाना बनाने वाली हीरोइन 10.01.2021 7:46
सबको डर था कि पता नहीं लोग ऐसी हेयरस्टाइल वाली लड़की को पसंद करेंगे भी की नहीं. लेकिन फिल्म रिलीज़ हुई और सुपरहिट हो गई. लेकिन उससे भी बड़ी बात की साधना की हेयरस्टाइल उनकी पहचान बन गई. बाद में साधना ने अपने पहले डायरेक्टर आर.के नैयर से ही साल 1966 में शादी कर ली. सुनिए पूरी कहानी का PODCAST अनूप आकाश वर्मा के साथ।
प्यार में पागल मीना कुमारी को धर्मेंद्र ने थप्पड़ जड़ दिया! 10.01.2021 4:50
मीना कुमारी एक ऐसी पर्सनैलिटी की अदाकारा जिसे देखकर हर कोई खो जाता था। कहते हैं कि मीना कुमारी को देखकर उनके सामने राजकुमार भी डायलॉग भूल जाते थे। 'काजल' फिल्म में राजकुमार मीना कुमारी के हीरो थे और धर्मेंद्र ने मीना के भाई का किरदार निभाया था। हालांकि धर्मेंद्र पर मीना कुमारी का ध्यान फिल्म 'फूल और पत्थर' की शूटिंग के दौरान गया। सुनिए पूरी कहानी का PODCAST अनूप आकाश वर्मा।
जब शूटिंग के बाद प्राण ने हेलेन को स्वीमिंगपूल में खींच लिया 09.01.2021 3:37
फिल्म गुमनाम की शूटिंग के दौरान प्राण ने कुछ ऐसा किया कि हेलेन को उनकी शिकायत डायरेक्टर से करनी पड़ी। उस वक्त शूटिंग खत्म होने के बाद प्राण स्वीमिंगपूल में नहा रहे थे, तभी वहां से गुजर रही हेलेन को प्राण ने स्वीमिंगपूल में खींच लिया। सुनिए पूरी कहानी का PODCAST अनूप आकाश वर्मा के साथ।
अरुणा ईरानी ने शादी की मगर इस डर से बच्चे नहीं किए 06.01.2021 4:29
अरुणा ईरानी आठ भाई बहनों में सबसे बड़ी थी। उन्होंने छठी क्लास के बाद पढ़ाई छोड़ दी थी क्योंकि उनके परिवार के पास इतने पैसे नहीं थे कि वो सभी बच्चों को पढ़ा सकें। अरुणा ईरानी ने 15 साल की उम्र में फिल्म गंगा जमना (1961) से बॉलीवुड डेब्यू किया। इसके बाद उन्होंने हिंदी, मराठी और गुजराती समेत करीब 500 फिल्मों में काम किया जिसमें अनपढ़, उपकार, आया सावन झूम के, औलाद, हमजोली, देवी, नया जमाना, फर्ज, बॉबी,...
मां ड्राइवर के साथ भाग गई और लालची पति को खुद छोड़ आईं हेलन 05.01.2021 7:45
हेलन और उनके दोनों भाई-बहन को स्कूल भेजा गया। लेकिन मां की सैलरी से घर का खर्च निकालना मुश्किल था। कोलकाता में रहने के दौरान हेलन की मां की मुलाकात कुकु मोरे से हुई जो फिल्मों में बैकग्राउंड डांसर थीं। हेलन घर चलाने के लिए नौकरी ढूंढ रही थीं। तब कुकु ने हेलन को फिल्मों में कोरस डांसर की नौकरी दिलवाई। हेलन के आते ही कुकु का चार्म फीका पड़ने लगा और हेलन ने अपनी जगह बना ली। सुनिए पूरी कहानी का PODCAS...
आर डी बर्मन का नाम 'पंचम दा' कैसे पड़ा? 05.01.2021 3:22
आर डी बर्मन अपने जमाने के ऐसे म्यूजिक डायरेक्टर रहे जिनकी छाप अमिट है। आज भी उनकी धुनों पर बनी रिमीक्स युवाओं का दिल लूट लेती हैं। क्या आप जानते हैं कि आरडी बर्मन का नाम 'पंचम दा' कैसे पड़ा, सुनिए पूरी कहानी का PODCAST अनूप आकाश वर्मा के साथ।
राज कपूर के लिए नरगिस ने अपने गहने तक बेच दिए 03.01.2021 5:00
नरगिस के भाई अख्तर हुसैन ने एक बार उनसे कहा कि राजकपूर लगातार हीरो पर केंद्रित फ़िल्में बनाकर उनका गलत फायदा उठा रहे हैं. धीरे-धीरे गलतफहमियां बढ़ीं और दोनों के रिश्ते में दरार पड़ने लगी. राजकपूर जब 1954 में मॉस्को गए तो अपने साथ नरगिस को भी ले गए. लोगों ने वहां नरगिस को राजकपूर की बीवी समझ. चारों तरफ बस राजकपूर की ही पूछ थी. इससे दोनों के बीच इगो की तकरार हुई जो इतनी बढ़ी कि यात्रा आधी छोड़कर नरगिस इं...
1940 में कितनी फीस लेती थीं मीना कुमारी? 03.01.2021 5:39
मीना कुमारी एक बार अंग्रेजी मैगजीन पढ़ रही थीं और उसमें उन्होंने कमाल अमरोही की फोटो देखी जो तब हिंदी सिनेमा के जाने-माने राइटर-डायरेक्टर हो चुके थे. उन्होंने ‘महल’ (1949) जैसी सुपरहिट फिल्म बनाई थी. मीना उनके व्यक्तित्व, पढ़ाई-लिखाई और सोच से बहुत प्रभावित हुई. जब मीना का एक्सीडेंट हुआ तो दोनों बहुत करीब आ गए थे. प्रेम शुरू हुआ. एक-दूसरे को वे ख़त लिखा करते थे. पूरी-पूरी रात फोन पर बातें किया करत...
वो पार्टी जिसमें संजय खान ने ज़ीनत अमान को पीट-पीट कर अधमरा कर दिया 03.01.2021 4:13
जीनत अमान के साथ संजय खान के अफेयर के किस्से काफी चर्चा में रहे हैं. जहां ये तक कहा जाता है कि संजय ने बीना किसी को बताए जीनत से शादी भी करली थी. उन दिनों में संजय, जीनत के साथ हर इवेंट में जाते नजर आते थे. जहां हर कोई इनके लव स्टोरी के बारे में बात करता था. इस जोड़ी के मोहब्बत के किस्से उनकी फिल्म ‘अब्दुल्लाह’ के सेट से शुरू हुए थे। सुनिए पूरी कहानी का PODCAST अनूप आकाश वर्मा के साथ।
मां बनारसी कोठे की रानी, बिटिया फिल्मों की महारानी, नरगिस की कहानी 02.01.2021 6:03
नरगिस एक हिन्दू पिता कि संतान थी और नरगिस के पिता ने ही जद्दन बाई से शादी की। बहुत कम लोग जानते हैं कि जद्दन कि मां एक ब्राह्मण विधवा थी। जद्दन का गया हुआ गाना ”लागत करेजवा में चोट” आज भी लोग दिल थाम के सुनते हैं। जद्दन बाई अपने जवानी के दिनों में बेहद सुन्दर थीं। बनारस में चौक थाने के पास जद्दन कि महफ़िल सजती थी। जद्दन बाई ने संगीत की शिक्षा दरगाही मिश्र और उनके सारंगी वादक बेटे गोवर्धन मिश्र से...
बिश्वजीत और रेखा के 'किस कांड' की कहानी 01.01.2021 4:04
बॉलीवुड फिल्मों में एक्ट्रेसेस के किसिंग सीन होना आम बात हो चली है। अक्सर निर्माता अपनी फिल्मों को मसाला बनाने के लिए बोल्ड आइटम नंबर, इंटीमेट सीन्स और किसिंग सीन्स का तड़ता लगा देते है। निर्माता इसे फिल्म की सक्सेस का मंत्र मानते हैं। लेकिन बॉलीवुड इंडस्ट्री में एक ऐसी एक्ट्रेस भी हैं जिन्होंने महज 15 साल की उम्र में ही खुद से 25 साल बड़े स्टार के साथ 5 मिनट लंबा किन सीन दे चुकी है। आपको शायद विश...
Similar podcasts
Replaio is not a podcast publisher; show names, artwork and audio belong to their authors and are distributed through public RSS feeds.