The Bollywood Radio
The Bollywood Radio
फ़िल्मी दुनिया की दिलचस्प कहानियां, वो किस्से जो आपने अब तक नहीं सुने होंगे।तो देखिए सिनेमा, सुनिए किस्से।YouTube - @thebollywoodradioFacebook - The Bollywood Radio THE BOLLYWOOD RADIOसुनता है सारा इंडिया
Author
The Bollywood Radio
Category
Podcast website
Latest episode
Apr 2, 2025
Where to listen?
Podcasts in the app Replaio Radio Coming soonPodcasts are coming to the app soon. Install now and be the first to see a whole new take on podcasts
Episodes
मीना कुमारी और कमाल अमरोही का अंतहीन सफर दोनों अगल-बगल सो रहे हैं 28.01.2021 3:45
मीना कुमारी की मौत के 20 साल बाद कमाल अमरोही भी 11 फरवरी 1993 को दुनिया से रुखसत हो गए. कमाल अमरोही को उसी कब्रिस्तान में दफनाया गया जहां मीना कुमारी की कब्र थी. यहां तक की कमाल अमरोही को मीना कुमारी की कब्र के साथ ही दफनाया गया. ये कब्रगाह मुंबई में ईरानियों के कब्रिस्तान रेहमतबाद कब्रिस्तान में मौजूद है। सुनिए पूरी कहानी का PODCAST अनूप आकाश वर्मा के साथ।
'चौदहवीं का चांद' से शुरू हुआ इश्क गुरुदत्त की मौत पर ख़त्म हो गया 28.01.2021 3:36
वहीदा रहमान को हिंदी फिल्मों में लाने वाले गुरुदत्त ही थे, 'चौदहवीं का चांद' से हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने वाली वहीदा ने इसके बाद गुरुदत्त के साथ कई फिल्में कीं, ये वो दौर था जब गुरुदत्त और वहीदा रहमान की जोड़ी न सिर्फ पर्दे पर कमाल कर रही थी बल्कि निजी जिंदगी में भी गुरुदत्त और वहीदा रहमान करीब आ रहे थे। लेकिन 'चौदहवीं का चांद' से शुरू हुआ इश्क गुरुदत्त की मौत पर ख़त्म हो गया। सुन...
सायरा बानो ने बताया कि गुस्से में क्या करते हैं दिलीप कुमार? 27.01.2021 3:10
दिलीप कुमार के रिश्ते के चर्चे मधुबाला के साथ भी रहे लेकिन उन्होंने शादी नहीं की. 1966 में उन्होंने सायरा बानो से शादी रचाई. दोनों में करीब 20 साल उम्र का फासला है. शादी के सालों बाद भी दोनों का प्यार वैसा ही है. अब दिलीप कुमार करीब 98 साल के हैं. ये दोनों सितारे मुंबई के बांद्रा में रहते हैं. दिलीप कुमार अपना काम खुद नहीं कर पाते. अब सायरा बानो उनकी देखभाल खुद करती हैं। सुनिए पूरी कहानी का PODCAS...
राजेश खन्ना के डर से अमिताभ बच्चन डिंपल कपाड़िया के हीरो नहीं बने 27.01.2021 3:44
करीब 10 साल बाद डिंपल राजेश खन्ना से अलग जाकर रहने लगीं। उन्होंने 1984 में दोबारा से फिल्मों में काम करना भी शुरू कर दिया। हालांकि दोबारा वापसी पर उन्हें करीब दोयम दर्जे की फिल्में ही ऑफर हो रही थीं।ज्यादातर बड़े कलाकार डिंपल के शादीशुदा होने के कारण उनके साथ फिल्में नहीं कर रहे थे। ऐसे वक्त में टीनू आनंद ने उन्हें अमिताभ बच्चन के अपोजिट शहंशाह मूवी का ऑफर की। सुनिए पूरी कहानी का PODCAST अनूप आकाश...
नरगिस का इंटरव्यू लेने गए थे सुनील दत्त नौकरी बचाना भारी पड़ गया 27.01.2021 3:27
ये उस समय की बात है जब एक ज़माने में मशहूर हो चुकीं नरगिस फिल्म ‘दो बीघा ज़मीन’ के सेट पर शूटिंग कर रही थी और उसी वक्त सुनील दत्त ने उन्हें पहली बार देखा था. उस समय सुनील दत्त एक रेडियो में बतौर रेडियो जॉकी काम किया करते थे। सुनिए पूरी कहानी का PODCAST अनूप आकाश वर्मा के साथ।
16 साल की डिंपल कपाड़िया के प्रेगनेंट होने से क्यों नाराज़ हो गए थे रणधीर कपूर 26.01.2021 4:42
राज कपूर के बड़े बेटे रणधीर कपूर ने एक इंटरव्यू में इसको लेकर अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा था, 'बॉबी क्या थी? एक समझौतों की सीरीज। पहले डिंपल ने बीच में शादी कर ली, फिर वह प्रेग्नेंट हो गईं और यह कैमरे पर दिखने भी लगा। सुनिए पूरी कहानी का PODCAST अनूप आकाश वर्मा के साथ।
Republic Day पर उन फिल्मों की कहानी जिसे हर देशभक्त को देखना चाहिए 26.01.2021 5:08
गणतंत्र दिवस पर देशभक्ति की फिल्में याद आती हैं, हिंदी फिल्मों के इतिहास में ऐसी बहुत सी फिल्में बनीं जिसमें देशप्रेम की छाप थी, जो आज़ादी के संघर्षों की तस्वीर बनाती हैं। कुछ ऐसी ही फिल्में जिन्हें हर देशभक्त को देखना चाहिए। वो कौन-कौन सी फिल्में हैं, जानने के लिए सुनिए पूरी कहानी का PODCAST अनूप आकाश वर्मा के साथ।
आर्ट फिल्मों की पारसमणि स्मिता पाटिल की कहानी 25.01.2021 10:34
अपनी किताब लिखते हुए मैथिलि राव को पता लगा की राज बब्बर और स्मिता लिव इन रिलेशनशिप में हैं और राज बब्बर कहते थे कि वो अपनी पत्नी को तलाक़ देकर स्मिता से शादी कर लेंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ और स्मिता को वो धीरे धीरे अपने फ्रेंड सर्किल से भी दूर रखने लगे थे. स्मिता पाटिल की एक आखिरी इच्छा थी. उनके मेक अप आर्टिस्ट दीपक सावंत बताते हैं, "स्मिता कहा करती थीं कि दीपक जब मर जाउंगी तो मुझे सुहागन की तरह तैय...
जब सायरा बानो को छोड़कर दिलीप कुमार ने दूसरी शादी कर ली 25.01.2021 3:32
दिलीप कुमार ने अपनी ऑटोबायोग्राफी 'द सबस्टांस एंड द शैडो' में कहा कि 1972 में सायरा बानो पहली बार प्रेग्नेंट हुईं, लेकिन 8 महीने की प्रेग्नेंसी में सायरा को ब्लड प्रेशर की शिकायत हुई, इस दौरान भ्रूण को बचाने के लिए सर्जरी करना संभव नहीं था और दम घुटने से बच्चे की मौत हो गई. बाद में पता चला कि यह बेटा था. इस घटना के बाद सायरा कभी प्रेग्नेंट नहीं हो सकीं। सुनिए पूरी कहानी का PODCAST अनूप आकाश वर्मा...
श्याम बेनेगल की ज़ुबैदा के बीस साल पूरे, सुनिए असली ज़ुबैदा की कहानी 25.01.2021 5:07
साल 2001 में आई श्याम बेनेगल की फिल्म ज़ुबैदा असल में जोधपुर रियासत की कहानी है। फिल्म में मनोज बाजपेई, करिश्मा कपूर, रेखा, सुरेखा सीकरी, फरीदा जलाल और अमरीश पुरी जैसे कलाकार हैं। फिल्म की पृष्ठभूमि ऐतिहासिक है, इस PODCAST में सुनिए असली ज़ुबैदा की कहानी
दो बीवियां, पांच बच्चे और ढेरों फिल्में, सलीम खान की कहानी 25.01.2021 4:18
[25/01, 8:01 AM] Aakash: आज उस शख्सियत का जन्मदिन है जिनसे सुपरस्टार सलमान खान सबसे ज्यादा डरते हैं और वो दुनिया में सबसे ज्यादा प्यार भी उन्हीं से करते हैं. जिन्होंने अपनी स्क्रिप्ट से हिंदी सिनेमा के नायकों को नया रुप देने वाली फिल्में लिखी हैं जैसे, शोले , दीवार , ज़ंजीर और हाथी मेरे साथी. आज पटकथा लेखक और इंदौर के बेटे और सलमान खान के पिता सलीम खान का जन्मदिन है। सुनिए पूरी कहानी का PODCAST अन...
गुरुदत्त से जुदाई, स्टारडम और शराब की लत, गायिका गीता दत्त की कहानी 24.01.2021 6:30
साल 1951 गीता के सिने करियर के साथ ही निजी जिंदगी में भी एक नया मोड़ लेकर आया। फिल्म 'बाजी' के निर्माण के दौरान उनकी मुलाकात निर्देशक गुरूदत्त से हुई। फिल्म के एक गाने 'तदबीर से बिगड़ी हुई तकदीर बना ले' की रिकार्डिंग के दौरान गीता को देख गुरूदत्त मोहित हो गये। गीता दत्त भी गुरूदत्त से प्यार करने लगी और साल 1953 में दोनों ने शादी कर ली। इसके साथ ही फिल्म 'बाजी' की सफलता ने गीता दत्त की तकदीर बना दी...
पाकिस्तानी लड़की तेजी सूरी के तेजी बच्चन बनने की कहानी 24.01.2021 7:32
12 अगस्त 1914 को पाकिस्तान के लायलपुर में सरदार खजान सिंह के घर जन्मी तेजी सूरी अपने जमाने की मशहूर थिएटर आर्टिस्ट थीं, वो एक मंचीय गायिका भी थीं। तेजी ने उस दौर में तमाम रूढ़िवादी मान्यताओं को दरकिनार करते हुए डॉ हरिवंशराय बच्चन के साथ प्रेम विवाह किया था। सुनिए अमिताभ बच्चन की मां तेजी बच्चन की पूरी कहानी का PODCAST अनूप आकाश वर्मा के साथ।
राज कुमार की 'हीर' प्रिया राजवंश के क़त्ल की कहानी 24.01.2021 5:36
6 जुलाई 1997 को जब चेतन आनंद ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया, तब प्रिया अपने दोनों सौतेले बेटों के साथ जुहू के एक बंगले में साथ रहने लगी थीं। उस वक्त उन्हें नहीं पता था कि उनकी जिंदगी कुछ ही समय में खत्म होने वाली है। 27 मार्च 2000 में प्रिया राजवंश की लाश उनके बंगले में मिली थी। सुनिए पूरी कहानी का PODCAST अनूप आकाश वर्मा के साथ।
बॉलीवुड के वो सितारे रहे राज कुमार जिसने पर्दे पर कभी मार नहीं खाई 24.01.2021 3:36
उन दिनों मोबाइल फोन हुआ नहीं करते थे तो सभी को एक-दूसरे से बात करने के लिए टेलीफोन का इस्तेमाल करना पड़ता था. एक दिन ऐसे ही एक बड़े प्रोड्यूसर ने राज कुमार के घर पर फोन किया उन्हें उनसे एक फिल्म के सिलसले में कुछ बात करनी थी. जब फोन नहीं उठा तो प्रोड्यूसर उनके घर पहुंच गया, राज कुमार उन दिनों मुंबई में वरली सी लिंक के पास रहा करते थे. जैसी ही प्रोड्यूसर उनके घर पहुंचे तो उन्हें रुकने लिए कहा गया और...
निकाह के बाद कमाल अमरोही ने कहा - मीना, इस शादी को हादसा मान लो 23.01.2021 5:28
अमरोही के लिए मीना कुमारी के सीने में भी प्यार की लौ जलने लगी. कुछ समय बाद मीना कुमारी ने अमरोही के प्यार को स्वीकार कर लिया. बावजूद इसके मीना कुमारी कमाल अमरोही से शादी नहीं कर सकती थीं, क्योंकि कमाल पहले से ही शादीशुदा थे. लेकिन बाद में जब दोनों की मोहब्बत परवान चढ़ी तो फिर बिना शादी के नहीं रह पाए। सुनिए पूरी कहानी का PODCAST अनूप आकाश वर्मा के साथ।
वो फिल्में जिसके गीतों में भजन सम्राट नरेंद्र चंचल ने जान डाल दी 23.01.2021 5:04
जिस भजन ने नरेंद्र चंचल को रातों रात मशहूर बनाया था वो 'चलो बुलावा आया है माता ने बुलाया है'. इस भजन को नरेंद्र ने आशा भोसले और महेंद्र कपूर के साथ गाया था. राजेश खन्ना और शबाना आजमी स्टारर फिल्म अवतार का ये गाना आज भी मशहूर है. नरेंद्र के गाने J M D - जय माता दी को पिछली बार वरुण धवन और आलिया भट्ट फिल्म बद्रिनाथ की दुल्हनिया में सुना गया था. उनका आखिरी भजन कोरोना वायरस को लेकर था, जिसका नाम कित्थ...
वो घटना जिसके बाद सुरैया कभी अपनी फिल्मों के प्रीमियर में नहीं गईं 23.01.2021 4:49
सुरैया अपने दौर की सबसे खूबसूरत और बड़ी अभिनेत्री थीं. उस समय इतनी फीस कोई नहीं लेता था, जितनी सुरैया लेती थीं. भले ही सुरैया ने नाम और शोहरत खूब कमाई, पर एक चीज थी जो कि उन्हें हमेशा डराती थी. आज जिस किस्से की हम बात करने जा रहे हैं, वह सुरैया के डर से ही जुड़ा हुआ है। सुनिए पूरी कहानी का PODCAST अनूप आकाश वर्मा के साथ।
सलीम खान से शादी करने के बाद हेलेन कभी मां क्यों नहीं बनीं? 22.01.2021 5:18
यूं तो सलीम शादी से पहले से हेलन को जानते थे, लेकिन सलमा से शादी के बाद वह अपने काम में लग गए और सलमा अपने बच्चों में बिजी हो गईं. वहीं, सलीम धीरे-धीरे हेलन के करीब आ गए. जब परिवार के सामने इन दोनों के रिश्ते की बात आई थी तो सलमा इसके लिए तैयार नहीं थीं. उनके चारों बच्चे यानी सलमान, अरबाज, सुहैल और अलवीरा भी मां के ही साथ थे. हालांकि, समय के साथ हेलन को इस परिवार ने अपना लिया और आज सलमान खान अप...
क्या हुआ जब पहली बार मीना कुमारी अपनी ससुराल अमरोहा गईं 22.01.2021 3:42
कमाल अमरोही और मीना कुमारी भले ही पति और पत्नी के रूप में एक दूसरे से अलग रहे हों, लेकिन अभिनेत्री के तौर पर वो हमेशा कमाल अमरोही की फिल्मों में काम करने के लिए उपलब्ध थीं। सुनिए पूरी कहानी का PODCAST अनूप आकाश वर्मा के साथ।
जया ने रेखा को डिनर पर बुलाया, कहा - मैं अमिताभ को नहीं छोडूंगी 22.01.2021 3:16
जया को भी इस बात की खबर हो गई थी कि अमिताभ और रेखा के बीच अफेयर है. ऐसे में एक दिन जब अमिताभ शूटिंग के सिलसिले में कहीं बाहर गए हुए थे तो जया ने रेखा को घर पर खाने के लिए बुलाया. कहते हैं जब रेखा, जया के घर पहुंचीं तो सबकुछ नॉर्मल था दोनों ही एक्ट्रेस के बीच ऐसे बातचीत हो रही थी जैसे कोई बात ही ना हुई हो. दोनों ने एक-दूसरे से खूब सारी बातचीत की और इस दौरान अमिताभ का कोई भी ज़िक्र नहीं हुआ। सुनिए पू...
जब लाल बहादुर शास्त्री ने कुलदीप नैयर से पूछा - ये मीना कुमारी कौन हैं? 21.01.2021 3:29
कुलदीप नैयर ने अपनी किताब 'On Leaders and Icons: From Jinnah to Modi' में किया है। उन्होंने लिखा है- 'उस वक्त वहां कई बड़े सितारे मौजूद थे। मीना कुमारी ने जैसे ही लाल बहादुर शास्त्री को माला पहनाई। शास्त्री जी ने बड़ी ही विनम्रता से मुझसे पूछा- यह महिला कौन है। मैंने हैरानी जताते हुए उनसे कहा- मीना कुमारी। शास्त्री ने अपनी अज्ञानता व्यक्त की। फिर भी मैंने उनसे सार्वजनिक तौर पर इसे स्वीकार करने की...
वो फिल्म जिसमें निरूपा रॉय 'सुपरमैन' बनी थीं 21.01.2021 3:41
बॉलीवुड सबसे दुखियारी मां एक्ट्रेस निरुपा रॉय ने करियर की शुरुआत एक गुजराती फिल्म 'रनक देवी' से की थी. हिंदी फिल्मों में पहली बार उन्हें होमी वाडिया ने कास्ट किया था. उनकी पहली हिंदी फिल्म का नाम अमर राज था. फिल्म में उनके साथ एक्टर त्रिलोक कपूर ने काम किया था. करियर के शुरुआती दिनों निरुपा रॉय ने कई फ़िल्मों में बतौर लीड एक्ट्रेस काम किया. उनकी जोड़ी एक्टर त्रिलोक कपूर के साथ ख़ूब पसंद की गई. लगभ...
मधुबाला को एक नहीं कई बीमारियां थीं, मरना नहीं चाहती थीं मौत मिल गई 21.01.2021 2:55
अपनी इन बीमारियों से मधुबाला काफी समय तक लड़ती रहीं। हालत इतनी खराब थी कि डॉक्टर रोज घर आते और मधुबाला के शरीर से कई बोतल खून निकालकर ले जाते ताकि खून निकलना बंद हो जाए। लेकिन उनकी यह तकलीफ कम नहीं हुई। हर वक्त वो खांसती रहतीं और बलगम निकलता रहता। एक वक्त ऐसा भी आया जब मधुबाला का सांस लेना मुश्किल हो गया और हर चार घंटे में उन्हें ऑक्सीजन देनी पड़ती थी। सुनिए पूरी कहानी का PODCAST अनूप आकाश वर्मा क...
मीना कुमारी की मौत पर नरगिस ने कहा - मीना, मौत मुबारक हो! 20.01.2021 5:52
मीना कुमारी ने अपने 33 साल के एक्टिंग करियर में करीब 92 फिल्मों में काम किया और 38 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह गईं। साल 1972 में उनकी मशहूर फिल्म पाकीजा रिलीज हुई और इसके तीन हफ्ते बाद 28 मार्च, 1972 को मीना कुमारी की तबीयत बिगड़ गई जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया और दो दिन कोमा में रहने के बाद 31 मार्च, 1972 को उनका निधन हो गया। इस समय वो केवल 38 साल की थीं। उनकी अंतिम या...
Similar podcasts
Replaio is not a podcast publisher; show names, artwork and audio belong to their authors and are distributed through public RSS feeds.