The Bollywood Radio

The Bollywood Radio

Tv HI ↓ 1500 episodes

फ़िल्मी दुनिया की दिलचस्प कहानियां, वो किस्से जो आपने अब तक नहीं सुने होंगे।तो देखिए सिनेमा, सुनिए किस्से।YouTube - @thebollywoodradioFacebook - The Bollywood Radio THE BOLLYWOOD RADIOसुनता है सारा इंडिया

Author

The Bollywood Radio

Category

Tv

Podcast website

podcasters.spotify.com

Latest episode

Apr 2, 2025

Where to listen?

Podcasts in the app Replaio Radio Coming soon

Podcasts are coming to the app soon. Install now and be the first to see a whole new take on podcasts

Get it on Google Play Install for free Android 5M+ downloads · 4.8 rating iOS soon

Episodes

जब Amitabh Bachchan के सामने बोल पड़े Rajesh Khanna, कहा – मैं खुद को भगवान समझता था 04.04.2021

राजेश खन्ना और अमिताभ बच्चन ने साथ ‘आनंद’ फिल्म में काम किया। यह फिल्म हिट साबित हुई। लोगों ने दोनों की जोड़ी को खूब पसंद किया। हालांकि कुछ वक्त बाद दोनों अभिनेताओं के बीच कोल्ड वार भी शुरू हो गया। अपने रूमानी और रोमांटिक अंदाज के लिए चर्चित राजेश खन्ना लगभग एक ही तरह की फिल्में कर रहे थे, जबकि अमिताभ बच्चन कुछ नया लेकर आए और दर्शकों को यह पसंद आया. सुनिए पूरी कहानी का PODCAST अनूप आकाश वर्मा (Ano...

जब Sunjay Dutt ने Raj Kumar को मारने की खा ली थी कसम, पिता Sunil Dutt ने रोका 04.04.2021

संजय दत्त और राज कुमार (Raaj Kumar) दोनों ही कलाकार बॉलीवुड के बड़े नाम रहे हैं। दोनों अपनी अदाकारी के साथ ही अपने व्यवहार और गुस्से के लिए भी चर्चित रहे हैं। एक बार तो दोनों आपस में ही भिड़ गए थे। तब संजय दत्त ने राज कुमार (Rajkumar) को पीटने की कसम तक खा ली थी. सुनिए पूरी कहानी का PODCAST अनूप आकाश वर्मा (Anoop Aakash Verma) के साथ. #SunjayDutt #RajKumar #TheBollywoodRadio #TheMythologyRadio #An...

जब एक औरत ने भिखारी समझकर Rajinikanth को पकड़ा दिए 10 रुपए 04.04.2021

रजनीकांत (Rajinikanth) बहुत धार्मिक और आध्यात्मिक आदमी हैं. एक बार वो मंदिर में पूजा करने गए. जब वो शूटिंग नहीं करते तब अपने असल अवतार में ही नज़र आते हैं. मतलब बुजुर्ग, गंजे और सिंपल कपड़ों में. मंदिर से निकलते वक्त वो सीढ़ियों पर बैठकर सुस्ताने लगे. इतने में एक औरत वहां से गुज़री और उन्हें भिखारी समझकर पैसे दे दिए. सुनिए पूरी कहानी का PODCAST अनूप आकाश वर्मा (Anoop Aakash Verma) के साथ. #Rajinik...

Rajendra Nath और Prem Nath का कपूर परिवार से क्या रिश्ता है? 04.04.2021

पृथ्वीराज कपूर (Prithviraj Kapoor) से लेकर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) तक ये खानदान बॉलीवुड में अपना दबदबा बनाए हुए है और समयचक्र के साथ ही अपना सिक्का चलाता रहा है। लेकिन इन सबके बीच शायद कम ही लोग जानते होंगे कि 60 के दशक में अपने हास्य अभिनय का लोहा मनवाने वाले दिग्गज हास्य अभिनेता राजेंद्र नाथ (Rajendra Nath) और उनके बड़े भाई व पर्दे पर मुख्य विलेन प्रेम नाथ (Prem Nath) से कपूर खानदान (Kapoor F...

जब दर्द में तड़पते हुए Amitabh Bachchan ने Indra Gandhi से कहा – मैं सो नहीं पा रहा हूं 03.04.2021

साल 1983 में आई अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) की फिल्म ‘कुली’ जबरदस्त हिट साबित हुई थी। हालांकि इस फिल्म की शूटिंग के दौरान एक ऐसा हादसा हुआ, जिसमें अमिताभ की जान जाते-जाते बची थी। दरअसल, इस फिल्म की शूटिंग के दौरान एक फाइटिंग सीन में अमिताभ को इतनी गहरी चोट लगी कि उनकी आंतें फट गई थीं। शुरुआती इलाज के बाद अमिताभ को मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल ले जाया गया। तमाम नामी-गिरामी डॉक्टर उनका इलाज कर...

Alia Bhatt के दादा-दादी ने कभी शादी क्यों नहीं की थी, जानिए पूरा किस्सा 03.04.2021

प्यार एक ऐसा बंधन है, जो दो लोगों के बीच पलता और बढ़ता है, लेकिन कभी-कभी विपरीत परिस्थितियों में ये शादी के पवित्र बंधन तक नहीं पहुंच पाता है। कुछ ऐसा ही रिश्ता महेश भट्ट के पिता नानाभाई भट्ट और माता शीरीन मोहम्मद अली का था। जी हां, आपने बिल्कुल सही पढ़ा। पोरबंदर काठियावाड़ गुजरात के रहने वाले महेश भट्ट के पिता नानाभाई भट्ट ब्राह्मण थे, जो कि काल्पनिक और पौराणिक फिल्मों को प्रोड्यूस किया करते थे....

जब Amitabh Bachchan के घर के सामने स्टंट किया करते थे Ajay Devgan, बना रखा था नुक्कड़ गैंग 03.04.2021

अजय देवगन (Ajay Devgan) के पिता वीरू देवगन(Veeru Devgan) भी भारतीय स्टंट और एक्शन कोरियोग्राफर रह चुके हैं. उन्हीं को देखकर ही अजय ने फिल्मों में आने से पहले ही स्टंट दिखाना शुरु कर दिया था. एक वक्त तो ऐसा था जब अजय अमिताभ बच्चन(Amitabh bachchan) के बंगले प्रतीक्षा के पास वाले नुक्कड़ पर खूब स्टंट दिखाया करते थे. सुनिए पूरी कहानी का PODCAST अनूप आकाश वर्मा (Anoop Aakash Verma) के साथ. #AjayDevgan...

Dimple Kapadia से पहले Anju Mahendru के प्यार में पागल थे Rajesh Khanna, हमेशा रहे साथ 03.04.2021

राजेश खन्ना (Rajesh Khanna) बॉलीवुड के पहले सुपरस्टार थे। लगातार 15 हिट फिल्में देने वाले राजेश खन्ना ने जैसा स्टारडम देखा वैसा शायद ही किसी और को नसीब हुआ हो। अपनी अदाकारी के साथ ही राजेश खन्ना अपनी लव लाइफ (Rajesh khanna Affairs) को लेकर भी अकसर चर्चा में रहे। उनका पहला प्यार थीं अंजू महेंद्रू (Anju Mahendru)। अंजू महेंद्रू से अलग होने के बाद ही राजेश खन्ना ने डिंपल कपाड़िया (Dimple Kapadia) से...

जब Raj Kumar के घमंड को Mithun Chakraborty ने कर दिया चकनाचूर, पोस्टर से भी हटा दी गई तस्वीर 02.04.2021

बॉलीवुड एक्टर और बीजेपी नेता मिथुन चक्रवर्ती (Mithun Chakraborty) ने बॉलीवुड में खुद को स्थापित करने के लिए काफी लंबे समय तक स्ट्रगल किया था। ज्यादातर फिल्मों में मिथुन ने खुद्दारी से भरे रोल किए है और असल जिंदगी में भी एक बार उन्होंने एक्टर राजकुमार (Raj Kumar) को अपनी इस खुद्दारी का नमूना दिखाया था। राजकुमार अपने बड़बोलेपन और मुंहफट रवैये के कारण इंडस्ट्री में किसी का भी अपमान कर देते थे। एक बार...

Raj Kapoor की फिल्मों में गीत की अनुमति किन्नरों से क्यों ली जाती थी, सुनिए रोचक किस्सा 02.04.2021

बॉलीवुड इंडस्ट्री के शोमैन और पृथ्वी राज कपूर (Prithvi raj Kapoor) के बेटे राज कपूर (Raj Kapoor)ने एक से बढ़कर एक फिल्में बनाई थीं। इन फिल्मों की स्टोरी ही नहीं गाने भी सुपर-डुपर हिट हुआ करते थे। ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) के पिता राज कपूर की ज्यादातर फिल्मों की शूटिंग आरके स्टूडियो में ही होती थी। आरके स्टूडियो में हर साल होली पर भव्य आयोजन किया जाता था. सुनिए पूरी कहानी का PODCAST अनूप आकाश वर्मा (...

Meena Kumari की आवाज़ सुनकर Raj Kapoor अपने डायलॉग भूल जाते थे 01.04.2021

राज कपूर (Raj Kapoor) उनके आगे अपने डायलॉग भूल जाते थे और मीना (Meena Kumari) को लंबे-लंबे डायलॉग सुनने भर से ही याद हो जाया करते थे. दिग्गज फिल्म निर्देशक सत्यजीत रे (Satyajeet Ray) ने मीना कुमारी के बारे में कहा था कि “निश्चित रूप से वे बहुत ऊंचे दर्जे की अभिनेत्री हैं.”. सुनिए पूरी कहानी का PODCAST अनूप आकाश वर्मा (Anoop Aakash Verma) के साथ. #MeenaKumari #RajKapoor #TheBollywoodRadio #TheMytho...

जब Nargis ने Meena Kumari के साथ फोटोशूट कराने से कर दिया था मना, जानिए क्या थी वजह 31.03.2021

हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की दो खूबसूरत हसीनाएं जिन्होंने कई बार अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया, उनका नाम था नरगिस (Nargis) और मीना कुमारी (MeenaKumari), दोनों ने लंबे समय तक बॉलीवुड पर राज किया लेकिन कभी एक-दूसरे के साथ काम नहीं किया. सुनिए पूरी कहानी का PODCAST अनूप आकाश वर्मा (Anoop Aakash Verma) के साथ. #MeenaKumari #Nargis #TheBollywoodRadio #TheMythologyRadio #AnoopAakashVerma

Raj Kapoor डेढ़ महीने तक पड़े रहे पीछे फिर भी Padmini Kolhapure ने ठुकरा दी थी फिल्म 31.03.2021

पद्मिनी कोल्हापुरी (Padmini Kolhapure) बताती हैं कि उन्हें उस समय एक से बढ़कर एक फिल्में ऑफर हो रही थीं लेकिन पद्मिनी ने कई सुपरहिट फिल्मों को करने से इनकार कर दिया था। उनमें से एक फिल्म थी ‘राम तेरी गंगा मैली’। इस फिल्म में राजीव कपूर (Raj Kapoor) और मंदाकिनी (Mandakini) ने लीड प्ले किया था। फिल्म के गाने भी सुपरहिट रहे थे। इस फिल्म के लिए मंदाकिनी से पहले पद्मिनी कोल्हापुरी को अप्रोच किया गया था...

फिल्म 'गरम हवा' का वो डायलॉग जो बलराज साहनी का आखिरी संवाद बन गया 28.03.2021

गरम हवा’ फिल्म सलीम मिर्जा की जिंदगी और उसके इर्द-गिर्द की घटनाओं पर आधारित है. बंटवारे की आग में देश झुलस रहा है. दोनों तरफ के लोगों में अफरातफरी मची हुई है. उधर से पंजाबी और सिंधी अपना घर और कामकाज छोड़कर भारत की तरफ आ रहे हैं, तो इधर के मुसलमान अपने बेहतर भविष्य के सपने लेकर पाकिस्तान जा रहे हैं. जिसे वो ‘अपना देश’ मानने लगे हैं. इन्हीं मुसलमानों के बीच एक आशावादी सलीम मिर्जा (बलराज साहनी) हैं,...

जब Dimple Kapadia ने एक लड़के का कॉलर पकड़ लिया, गाली-गलौच तक हुआ 28.03.2021

बॉलीवुड एक्ट्रेस डिंपल (Dimple Kapadia) ने फिल्म बॉबी से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म के रिलीज होने से पहले ही डिंपल ने राजेश खन्ना से शादी भी कर ली थी। सुपर-डुपर हिट फिल्म बॉबी से डिंपल को नेम और फेम दोनों ही मिल गया था, लेकिन एक बार गुस्से पर काबू न रख पाने की वजह से उन्होंने एक लड़के का कॉलर पकड़ लिया और उसे जमकर गालियां दी थीं, सुनिए पूरी कहानी का PODCAST अनूप आकाश वर्मा (Anoop...

जब Indra Gandhi की वजह से मीडिया ने Amitabh Bachchan को 15 साल बैन रखा 27.03.2021

गांधी परिवार (Gandhi Family) के साथ नजदीकियों की वजह से अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachcan) पर कई इल्जाम भी लग चुके हैं। एक वक्त ऐसा भी आया जब मीडिया ने उन्हें 15 साल तक बैन दिया। यहां तक कि बोफोर्स घोटाले में उनका नाम तक उछाला गया। दरअसल ये उन दिनों की बात है जब अमिताभ को राजनीति में आए कुछ साल ही हुए थे। राजीव गांधी (Rajeev Gandhi) के कहने पर अमिताभ राजनीति में आए थे। 1984 के आम चुनावों में अमिताभ इल...

वो गायिका जिसने लगा दिया था Pakistan के तानाशाह को फोन, मच गया था हड़कंप 27.03.2021

मलिका-ए-तरनुम्म’ के नाम से विख्यात नूरजहां का नाम लीजेंड्री गायिकाओं में लिया जाता है. ब्रिटिश काल में पैदा हुईं नूरजहां(Noor Jahan) बंटवारे के बाद पाकिस्तान (Pakistan) चली गई थीं. हालांकि, इसके बावजूद उनके चाहने वालों की संख्या कम नहीं हुई थी. दोनों ही देशों में नूर के ढ़ेरों चाहने वाले थे. आपको बता दें कि नूरजहां का असली नाम अल्लाह वसाई था और उन्होंने कलकत्ता से अपने कला के सफ़र की शुरुआत की थी. य...

Nalini Jaywant वो हीरोइन जिसने Madhubala को हरा दिया था 22.03.2021

अभिनेत्री नलिनी जयवंत (Nalini Jaywant Death) ने 40 के दशक से लेकर 60 के दशक तक, हिंदी सिनेमा पर राज किया था। उन्होंने हिंदी सिनेमा की सबसे खूबसूरत मानी जाने वालीं एक्ट्रेस मधुबाला (Madhubala) को भी हराया था, सुनिए पूरी कहानी का PODCAST अनूप आकाश वर्मा (Anoop Aakash Verma) के साथ #NaliniJaywant #Madhubala #TheBollywoodRadio #TheMythologyRadio #AnoopAakashVerma

Pakistan के वो Prime Minister जो Madhubala के इश्क़ में दीवाने थे, बाद में मिली थी फांसी 22.03.2021

ये वाकया हिंदी सिनेमा में मील का पत्थर कही जाने वाली फिल्म मुगल-ए-आजम की शूटिंग के दौरान का है। जब दिलीप कुमार (Dileep Kumar) से उनका ब्रेकअप हो चुका था। तब पाकिस्तान (Pakistan) के पूर्व प्रधानमंत्री जुल्फिकार अली भुट्टो मधुबाला के काफी करीब आ गए, सुनिए पूरी कहानी का PODCAST अनूप आकाश वर्मा (Anoop Aakash Verma) के साथ #ZulfikarAliBhutto #Madhubala #TheBollywoodRadio #TheMythologyRadio #AnoopAakash...

साहिर लुधियानवी, वो शायर जो 'पल दो पल' की कह कर युगों की बात कह गया 08.03.2021

साहिर का जन्म 8 मार्च 1921 को हुआ और 25 अक्टूबर 1980 को मौत। दुनिया को अलविदा कहे चार दशक से ज़्यादा हो चुके हैं लेकिन आज भी नए गीतकारों से पूछें तो वे तपाक से साहिर का ही नाम लेते हैं। अतिशयोक्ति न होगी जो मैं कहूं कि साहिर गीतकारों की धरती की वो फ़लक हैं जिसके तले बैठकर कितने शजर अपने आप को बड़ा होते देखना चाहते हैं. सुनिए पूरी कहानी का PODCAST अनूप आकाश वर्मा के साथ। संपर्क - tbrbussiness@gmail...

जब सेट पर जया बच्चन ने अमिताभ के सामने रेखा को थप्पड़ जड़ दिया 08.03.2021

एक बार तो जया ने रेखा को फिल्म तक से निकलवा दिया था. ये फिल्म थी राम बलराम. जब जया को पता चला कि इस फिल्म में अमिताभ के साथ रेखा भी काम कर रही हैं तो उन्होंने फिल्म के प्रोड्यूसर टीटो से बात की वो और जया अच्छे दोस्त थे. जब जया ने उनसे रेखा को हटाकर किसी और अभिनेत्री को लेने की अपील की और टीटो मान भी गए। सुनिए पूरी कहानी का PODCAST अनूप आकाश वर्मा के साथ। संपर्क - tbrbussiness@gmail.com

दृष्टिहीन Ravindra Jain जिनका गाना Raj Kapoor ने सवा रुपए में खरीदा था 08.03.2021

सोचिए वो कौन सी दृष्टि थी, जिससे सूरदास या रवींद्र जैन, न सिर्फ इतनी खूबसूरत चीज़ें देख लेते थे, बल्कि उन्हें अपने गीतों, अपनी धुनों में सजा भी लेते थे? ऐसे कि उनके गीतों को पढ़ने वाले, उनकी धुनों को सुनने वाले भी ये सब जस का तस देख पाते थे. महसूस कर पाते थे, रवींद्र जैन. 28 फरवरी, 1944 को अलीगढ़ में जन्मे. आंखें यूं बंद थीं कि चीरा लगाना पड़ा. आंखें तो दिखने लग गईं लेकिन आंखों से कुछ न दिखा. डॉक्टर ब...

हिन्दी फिल्मों का डाकू Goga Kapoor जिससे लोग असल जिंदगी में करते थे नफरत 07.03.2021

गोगा कपूर 80 और 90 के दशक में कई सुपरहिट हिंदी फिल्मों का हिस्सा रहे। आज उनकी पुण्यतिथि है। गोगा कपूर (Goga Kapoor) को शायद आप उनके नाम से भले ही ना पहचानते हों लेकिन बी आर चोपड़ा (B.R. Chopara) की महाभारत (Mahabharat) में आपने इन्हें जरूर देखा होगा। महाभारत में इन्होंने भगवान श्री कृष्ण (Lord Krishna) के मामा कंस की भूमिका निभाई थी। इस किरदार से उन्होंने इतनी लोकप्रियता बटोरी की असल जिंदगी में लो...

Rajesh Khanna जिस कंपटीशन से स्टार बने, उसमें एक नंबर से पिछड़े थे Vinod Mehra 07.03.2021

एक चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर विनोद मेहरा की दूसरी फिल्म का नाम ‘शारदा’(1957) था. हालांकि ये मूवी पहले रिलीज़ हो गई थी, फिर जाकर वो मूवी रिलीज़ हुई जो उन्होंने इससे पहले साइन की थी. नाम था – ‘रागिनी’ (1958)। राजेश खन्ना (Rajesh Khanna) के साथ एक नंबर से पिछड़ गए थे विनोद मेहरा (Vinod Mehra), सुनिए पूरी कहानी का PODCAST अनूप आकाश वर्मा (Anoop Aakash Verma) के साथ. संपर्क - tbrbussiness@gmail.com #Raje...

ब्रिगेडियर सूर्यदेव सिंह, गेंडास्वामी और ‘फ्यूज़ कंडक्टर’ के साथ ‘तिरंगा’ बनने की कहानी 06.03.2021

मेहुल के बहुत मनाने पर नाना ‘तिरंगा’ करने को तैयार हो गए. मगर उन्होंने मेहुल को चेता दिया था कि अगर राज कुमार ने उनके काम में ज़रा भी इंटरफेयर किया, तो वो सेट छोड़कर चले जाएंगे. और कभी वापस नहीं आएंगे. फिल्म बने या मत बने उन्हें कोई परवाह नहीं. मेहुल ने नाना से कहा कि उनकी बाउंड स्क्रिप्ट में शूटिंग शुरू होने के बाद एक भी शब्द नहीं बदला जाएगा. यानी जो कहानी उन्होंने नाना को सुनाई है, फिल्म बिल्कुल...

Listen to the The Bollywood Radio podcast in Replaio

Radio and podcasts in one app - free, with no sign-up. Install today and do not miss the launch

Get it on Google Play

Replaio is not a podcast publisher; show names, artwork and audio belong to their authors and are distributed through public RSS feeds.