The Bollywood Radio

The Bollywood Radio

Tv HI ↓ 1500 episodes

फ़िल्मी दुनिया की दिलचस्प कहानियां, वो किस्से जो आपने अब तक नहीं सुने होंगे।तो देखिए सिनेमा, सुनिए किस्से।YouTube - @thebollywoodradioFacebook - The Bollywood Radio THE BOLLYWOOD RADIOसुनता है सारा इंडिया

Author

The Bollywood Radio

Category

Tv

Podcast website

podcasters.spotify.com

Latest episode

Apr 2, 2025

Where to listen?

Podcasts in the app Replaio Radio Coming soon

Podcasts are coming to the app soon. Install now and be the first to see a whole new take on podcasts

Get it on Google Play Install for free Android 5M+ downloads · 4.8 rating iOS soon

Episodes

फिल्म No Means No के जरिए भारत को नया 'जेम्स बॉन्ड' देने वाले डायरेक्टर Vikash Verma की कहानी 21.05.2021

एक बार लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) को अपनी एक फिल्म पद्मश्री लालू प्रसाद यादव में काम करने के लिए भी विकाश (Vikash Verma) ने राजी कर लिया...हालांकि राज़ी होने से पहले लालू प्रसाद यादव ने शर्त रखी कि अगर विकाश फिल्म में काम करेंगे तभी मैं करूंगा...उसके बाद कहानी में थोड़ा बदलाव किया गया... इस फिल्म में सुनील शेट्टी (Sunil Shetty), जॉनी लीवर (Johnny Lever) और महेश मांजरेकर (Mahesh Manjrekar...

जब Asha Bhosle से कानूनी लड़ाई लड़ते-लड़ते दुनिया को अलविदा कह गईं Sadhna 20.05.2021

ग्लैमर वर्ल्ड जितना बाहर से चमकता नजर आता है, इसकी हकीकत उतनी ही काली है। 60 के दशक की सुपरहिट अदाकारा साधना (Sadhna) की जिंदगी में कई उतार चढ़ाव आए। पर एक्ट्रेस का अंत बहुत दुखद रहा। उस वक्त इंडस्ट्री के गिने चुने लोग ही उन्हें अंतिम विदाई देने पहुंचे थे। मौत से पहले भी साधना बहुत तकलीफ में थीं। उन्होंने बॉलीवुड के आगे मदद के हाथ भी फैलाए लेकिन इस इंडस्ट्री ने तब उनका हाल-चाल तक ठीक से न पूछा. सु...

जब शूटिंग के दौरान नदी में डूबने लगीं Suraiya, Dev Anand नदी में कूद पड़े 18.05.2021

देव आनंद (Dev Anand) को सुरैया (Suraiya) से प्यार का एहसास तब हुआ जब सुरैया नदी में डूबने लगी थीं और उन्हें बचाने के लिए वो नदी में कूद पड़े थे। देव आनंद ने उन्हें बचा लिया और नदी से बाहर निकलते ही एक अंगूठी देकर अपने प्यार का इजहार भी कर दिया. सुनिए पूरी कहानी का PODCAST अनूप आकाश वर्मा (Anoop Aakash Verma) के साथ #Suraiya #DevAnand #TheBollywoodRadio #TheMythologyRadio #AnoopAakashVerma

जब Simi Garewal ने Rishi Kapoor के मुंह पर कहा – आप बहुत घमंडी थे 18.05.2021

लेजेंड ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) ने अपने करियर की शुरुआत बतौर बाल कलाकार की थी। 1970 में फिल्म मेरा नाम जोकर में पहली बार वह कैमरा फेस करते नजर आए थे। इस फिल्म में एक्ट्रेस सिमी ग्रेवाल (Simi Garewal) भी थीं। एक्ट्रेस इस फिल्म में ऋषि कपूर का ”क्रश” बनी दिखाई दी थीं। सिमी ग्रेवाल ने एक शो के दौरान बताया था कि जब वह ऋषि कपूर से पहली बार मिली थीं तब वह बहुत ही क्यूट और इनोसेंट थे. सुनिए पूरी कहानी का...

जब Sanjay Dutt और Rekha के अफेयर से परेशान हो गए थे Sunil Dutt, उठाया था ये कदम 18.05.2021

बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस रेखा (Rekha) ने अपनी फिल्मों से पूरे देश में अपार लोकप्रियता हासिल की है। उनकी एक्टिंग और अंदाज ने दर्शकों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी। रेखा कई बार अपनी फिल्मों से इतर अपने अफेयर्स को लेकर भी खूब चर्चा में रही हैं। एक बार बॉलीवुड एक्ट्रेस रेखा का नाम संजय दत्त (Sanjay Dutt) के साथ भी जुड़ने लगा था। उनकी अफेयर की खबरें इस कदर मीडिया में आने लगी थीं कि संजय दत्त...

Jalal Agha जिसने पिता के कहने पर ठुकरा दी थी Jitendra की फिल्म 18.05.2021

ये कहानी है उस अभिनेता की, जिसने बहुत ही कम उम्र में फिल्मों में कदम रखा और 50 साल की उम्र में ही दुनिया छोड़ चला। नाम है- जलाल आगा। उनको फिल्मी गलियारों में मिस्टर हंसमुख का नाम दिया गया था। जलाल आगा को अक्सर याद किया जाता है फिल्म 'शोले' के 'महबूबा ओ महबूबा' गाने के लिए, लेकिन उन्होंने कई अन्य फिल्मों में भी बड़े अच्छे किरदार निभाए थे। जलाल आगा का जन्म 11 जुलाई 1945 को मुंबई में हुआ था। इनके पिता...

Rajesh Khanna की पहली गर्लफ्रेंड की कहानी जो आखिरी दिनों तक काका के साथ रहीं 18.05.2021

बॉलीवुड के पहले सुपरस्टार राजेश खन्ना (Rajesh Khanna) के स्टारडम के जलवे एक समय ऐसे थे कि लड़कियां उन पर जान छिड़कती थीं. ख़बरों की मानें तो उस ज़माने में काका लड़कियों के बीच इतने पॉपुलर थे कि वो उनकी कार को किस करके पूरा लाल कर देती थीं. हालांकि, काका का दिल तब किसी और पर धड़कता था, जिनका नाम था अंजू महेन्द्रू.जी हां, काका एक्ट्रेस अंजू महेन्द्रू (Anju Mahendru) के प्यार में पागल थे. कहते हैं कि दोनों...

जब बिना हीरोइन शुरू हो गई थी ‘राम तेरी गंगा मैली’ की शूटिंग, Raza Murad ने खोले कई राज़ 18.05.2021

एक इंटरव्यू में रजा मुराद (Raza Murad) ने फिल्म राम तेरी गंगा मैली से जुड़े राज़ कुछ राज़ खोले, साल 1982 में मैंने राज कपूर (Raj Kapoor) जी के साथ फिल्म 'प्रेम रोग' में काम किया था। उन्होंने जब मुझसे इस फिल्म के लिए संपर्क किया तब मैं 33 वर्ष का था, जबकि मुझे किरदार 55 वर्षीय व्यक्ति का निभाना था। इसलिए वह मेरा स्क्रीन टेस्ट लेना चाहते थे। स्क्रीन टेस्ट के लिए उन्होंने सेट पर बाकायदा धोती, कुर्ता,...

जब Raj kapoor की पार्टी में Asha Bhosle ने Rekha से किया सवाल, हालत हो गई थी खराब 17.05.2021

रेखा ने बॉलीवुड में काफी स्ट्रगल किया और फिर कुछ समय बाद एक्ट्रेस इंडस्ट्री में छा गईं। एक से बढ़कर एक फिल्मों में अपनी परफॉर्मेंस से दर्शकों का दिल जीत चुकीं रेखा अपने हिट गानों के लिए भी मशहूर हैं। दिल चीज क्या है, इन आंखों की मस्ती, तेरी रब ने बना दी जोड़ी जैसे कई गानों में रेखा ने गजब का डांस किया। रेखा बताती हैं कि ये कमाल ऐसे ही नहीं हुआ है। इसके पीछे एक डर और दो मधुर आवाजें थीं, जिनकी वजह स...

जब फिल्म ‘बावर्ची’ के सेट पर Jaya Bachchan ने Rajesh Khanna को हड़का दिया 17.05.2021

ऐसा कहा जाता है कि राजेश खन्ना का स्टारडम उस वक्त धीमा पड़ गया जब हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में अमिताभ बच्चन की फिल्में हिट होने लगीं। लेकिन जब अमिताभ बच्चन इंडस्ट्री में नए आए थे तब शुरू के कुछ सालों में वो कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए थे। राजेश खन्ना ने उनके बारे में कहा था कि वो इंडस्ट्री में कुछ नहीं कर पाएंगे। हुआ ये था कि राजेश खन्ना उन दिनों जया भादुड़ी (बच्चन) के साथ फिल्म बावर्ची की शूटिंग कर र...

‘नत्थूलाल’ के नाम से मशहूर हुए Mukri के फिल्मों में आने की कहानी बड़ी दिलचस्प है 17.05.2021

बॉलीवुड के कुछ ही कलाकार ऐसे रहे हैं जिन्हें दुनिया ने उनके असली नाम से नहीं बल्कि उनके किरदार से उन्हें पहचाना है। 'भई मूछें हों तो नत्थूलाल जैसी हों वरना ना हो..., 'तैय्यब अली प्यार का दुश्मन हाय हाय...', 'मन्नु भाई मोटर चली पम पम पम.., इन सारे गानों और संवादों में जिस नत्थूलाल, मन्नुभाई और तैय्यब अली की बात की जा रही है वो थे हास्य अभिनेता मुकरी (Mukri)। अभिनेता अपने असली नाम से ज्यादा इन्हीं क...

80 के दशक में आई Kamal Haasan की वो फिल्म जिसमें एक भी डायलॉग नहीं था 17.05.2021

फिल्म इंडस्ट्री में कमल हासन (Kamal Haasan) ने जो काम किया है वो शायद ही कोई दूसरा एक्टर कर पाया हो। जिस एफर्ट के साथ उन्होंने अलग-अलग कैरेक्टर निभाए सही माएने में फिल्म इंडस्ट्री का मिस्टर परफेक्शनिस्ट उन्हें ही माना जाना चाहिए। कमल हासन उन कुछ चुनिंदा एक्टर्स में से हैं जिन्हें सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि भारत के बाहर भी पहचान मिली। कमल हासन की यूनीक फिल्मों में से ही एक है फिल्म पुष्पक। एक ऐसी...

Corona Pandemic में हो रही दवाइयों की कालाबाज़ारी पर Dharmendra को क्यों याद आई 1952 में आई 'फुटपाथ' 17.05.2021

आपदा के इस समय में जरूरी सामानों की कालाबाजारी को लेकर बॉलीवुड एक्टर धर्मेंद्र Dharmendra) ने अपना गुस्सा जाहिर किया है। दरअसल, धर्मेंद्र ने अपने ट्विटर हैंडल से दिलीप कुमार (Dilip Kumar) की फिल्म की एक क्लिप शेयर की है। यह वीडियो दिलीप कुमार की फिल्म ‘फुटपाथ’ का है। इस क्लिप में दिलीप कुमार कह रहे हैं, “जब शहर में बीमारी फैली, तो हमने दवाइयां छुपा दीं और उनके दाम बढ़ा दिए। जब हमें मालूम हुआ कि पु...

जब मीनाक्षी शेषाद्रि ने माधुरी दीक्षित के साथ काम करने से मना कर दिया 16.05.2021

80-90 के दशक में फिल्मी पर्दे पर राज करने वाली मीनाक्षी शेषाद्रि (Meenakshi Seshadri) उस वक्त सिनेप्रेमियों के दिलों की धड़कन हुआ करती थीं. लोग न सिर्फ मीनाक्षी की खूबसूरती के दीवाने थे बल्कि उनकी एक्टिंग के भी कायल थे. लेकिन उस दौर की टॉप एक्ट्रेस मीनाक्षी और माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) के बीच एक फिल्म की वजह से खटास आ गई थी.

पेंटर और होम्योपैथ भी थे Ashok Kumar, सुनिए दादामुनि के दिलचस्प किस्से 03.05.2021

अशोक कुमार (Ashok Kumar) ने अपने अभिनय क्षमता से भारतीय सिनेमा में स्टारडम को नया आयाम दिया। अशोक कुमार एक एक्टिंग के साथ-साथ पेंटर और होमियोपैथी की प्रैक्टिस भी किया करते थे. अभिनेता अशोक कुमार के पिता का नाम कुंजलाल गांगुली था और माता का नाम गौरी देवी था। उनका जन्म बिहार के भागलपुर जिले में 13 अक्टूबर 1911 में हुआ था और उनके बचपन का नाम कुमुदलाल गांगुली था। फिल्म इंडस्ट्री में प्यार से लोग इन्हे...

जब आधी रात को डाकू ने खटखटाया Dev Anand के कमरे का दरवाजा 01.05.2021

सुपरस्टार देव आनंद (Dev Anand) साल 1957 में अपनी फिल्म 'नो दो ग्यारह' (Nau Do Gyarah) की शूटिंग कर रहे थे. इस दौरान उनके साथ कुछ ऐसा हुआ जिसने फिल्म की पूरी टीम को हैरान कर दिया. सुनिए पूरी कहानी का PODCAST अनूप आकाश वर्मा (Anoop Aakash Verma) के साथ. #DevAnand #KalpanaKartik #TheBollywoodRadio #TheMythologyRadio #AnoopAakashVerma

Rajesh Khanna के दर्जी थे Naseeruddin Shah के ससुर 30.04.2021

राजेश खन्ना (Rajesh Khanna) बॉलीवुड के पहले सुपरस्टार थे। उन्होंने एक्ट्रेस डिंपल कपाड़िया (Dimple Kapadia) से शादी रचाई थी। अंजू महेंद्रू (Anju Mahendru) और टीना अंबानी (Tina Ambani) संग रिलेशनशिप को लेकर भी वह काफी चर्चा में रहे थे। राजेश खन्ना के स्टाइल की दुनिया दीवानी थी। राजेश खन्ना जिस तरह का कुर्ता पहने थे वह उस समय ट्रेंड बन गया था। दिग्गज एक्टर नसीरुद्दीन शाह (Naseeruddin Shah) के ससुर र...

जब Raj Kumar ने Jitendra को कहा जूनियर आर्टिस्ट, बोले – जूनियर है तो जूनियर ही कहूंगा 30.04.2021

बॉलीवुड के मशहूर एक्टर राजकुमार ने फिल्म रंगीली से फिल्मों में डेब्यू किया था। अपनी एक्टिंग के साथ-साथ उन्होंने अपने स्टाइल, अंदाज और व्यवहार से भी खूब पहचान बनाई थी। लगभग सभी बॉलीवुड कलाकार राजकुमार के अंदाज से अवगत भी थे। कहा जाता है कि राजकुमार एक अनुशासन प्रिय इंसान थे और उन्हें अपने तरीके से काम करना ज्यादा पसंद था। इसके साथ ही राजकुमार अपनी मर्जी से काम किया करते थे और अपनी मर्जी से रहते भी...

Poonam Dhillon ने शादी के बाद चलाया था अफेयर, पति को सिखाना चाहती थीं सबक 20.04.2021

हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की दिग्गज एक्ट्रेस रहीं पूनम ढिल्लों (Poonam Dhillon) ने जब से फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा था तब से वह चर्चा में रही. लेकिन एक्ट्रेस अपनी फिल्मों से ज्यादा अफेयर को लेकर खबरों में बनी रही हैं. एक्ट्रेस ने 16 साल की उम्र में मिस यंग इंडिया का खिताब जीता था. जैसे ही पूनम ने खिताब अपने नाम किया वह चर्चा में आ गईं और फिल्म निर्माता-निर्देशक यश चोपड़ा (Yash Chopra) की नजर उन पर पड...

जब Raj Kumar ने Dilip Kumar से कहा – जानी, मुझे छोटी-मोटी बीमारी नहीं हो सकती 19.04.2021

बॉलीवुड एक्टर राज कुमार (Raj Kumar) और दिलीप कुमार (Dilip Kumar) के आपसी संबंध बहुत अच्छे नहीं थे। 32 साल तक दोनों एक्टर ने एक-दूसरे के साथ न तो किसी फिल्म में काम किया था न ही बात की थी। फिल्म सौदागर में काम करने के दौरान इनके बीच की खटास को सुभाष घई ने कम करने की कोशिश की थी। यही कारण था कि दिलीप कुमार, राज कुमार से उनके अंतिम समय में उनका हाल-चाल पूछने गए थे. सुनिए पूरी कहानी का PODCAST अनूप आक...

हिन्दी फिल्मों का इतिहास बचाने की मुहिम, Amitabh Bachcan भी दे रहे हैं साथ, सुनिए पूरी कहानी 05.04.2021

एक बातचीत में अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने इस बात पर निराशा ज़ाहिर की थी कि वो महान अभिनेता दिलीप कुमार (Dilip Kumar) की कुछ फ़िल्में सिर्फ़ इस वजह से नहीं देख सके क्योंकि वो हमेशा के लिए खो गई हैं. सुनिए पूरी कहानी का PODCAST अनूप आकाश वर्मा (Anoop Aakash Verma) के साथ. #IndianCinema #DilipKumar #TheBollywoodRadio #TheMythologyRadio #AnoopAakashVerma

आशा पारेख और वहीदा रहमान ने खोला देवानंद का राज़, बताया कैसे करते थे लड़कियों को इंप्रैस 05.04.2021

एक टीवी शो में आशा पारेख(Asha Parekh), वहीदा रहमान(waheeda rehman) और हेलन(Helen) पहुंचीं. इस दौरान दोनों ने शो की जज माधुरी दीक्षित(Madhuri Dixit) के साथ डांस को लेकर काफी बातें की. साथ ही तीनों ने बीच-बीच में परफॉर्म भी किया. इसके अलावा आशा और वहीदा ने कई दिलचस्प किस्से भी बताए. आशा और वहीदा ने इस दौरान देव आनंद (Dev Anand) को लेकर भी एक मजेदार बात बताई. उन्होंने कहा कि देव आनंद जेंटलमेन की तरफ...

जब İstanbul में खो गईं Helen, Waheeda Rehman ने कहा – सलीम को क्या जवाब दूंगी 04.04.2021

एक रिएलिटी शो पर पहुंचीं तीनों बेस्ट फ्रेंड्स और एक्ट्रेस वहीदा रहमान, आशा पारेख और हेलेन ने मिलकर ये किस्सा सुनाया। डांस दीवाने के सेट पर वहीदा रहमान ने बताया था कि ‘हम तीनों (हेलेन, वहीदा रहमान और आशा पारेख) इस्तांबुल गई थीं। एक मॉल में हम घूमने गए। हमने एक दूसरे से कहा कि इस बीच कोई अलग हो जाए तो इस पॉइंट पर आकर मिलेंगे। मैं और आशा घूम रहे थे, पता चला कि हेलेन गायब हो गईं।’. सुनिए पूरी कहानी का...

दो बार सीरियस अफेयर चलाने के बाद एक शर्त की वजह से बची थी Raj Kapoor की शादी 04.04.2021

नरगिस और राज कपूर की लव स्टोरी तो हर कोई जानता है लेकिन राज कपूर और उनकी पत्नी कृष्णा कपूर की लव स्टोरी बहुत कम लोग जानते हैं. 1924 में पेशावर में जन्मे राज कपूर ने महज 11 साल की उम्र में फिल्म इंकलाब से डेब्यू किया था. और सुपरस्टार बनने से पहले ही राज कपूर ने 22 साल की उम्र में 1946 में कृष्णा मल्होत्रा से शादी कर ली. लेकिन ये शादी कई बार टूटने से बची.सुनिए पूरी कहानी का PODCAST अनूप आकाश वर्मा (...

क्यों टूटी थी Javed Akhtar और Salim Khan की जोड़ी? सुनिए क्या थी वजह? 04.04.2021

बॉलीवुड की एक ऐसी जोड़ी जिसका नाम आज भी लोगों की जुबान पर है. हम बात कर रहे हैं सलीम खान (Salim Khan) और जावेद अख्तर (Javed Akhtar) की जोड़ी की, जिन्होंने 70 के दशक में एक से बढ़कर एक फिल्में लिखी थीं. इन फिल्मों में बॉलीवुड की एपिक फिल्म ‘शोले’ से लेकर ‘जंजीर’ और ‘डॉन’ जैसी फिल्में भी शामिल हैं. हालांकि, एक दिन सलीम-जावेद की यह जोड़ी टूट गई थी.सुनिए पूरी कहानी का PODCAST अनूप आकाश वर्मा (Anoop Aakash...

Listen to the The Bollywood Radio podcast in Replaio

Radio and podcasts in one app - free, with no sign-up. Install today and do not miss the launch

Get it on Google Play

Replaio is not a podcast publisher; show names, artwork and audio belong to their authors and are distributed through public RSS feeds.