The Bollywood Radio
The Bollywood Radio
फ़िल्मी दुनिया की दिलचस्प कहानियां, वो किस्से जो आपने अब तक नहीं सुने होंगे।तो देखिए सिनेमा, सुनिए किस्से।YouTube - @thebollywoodradioFacebook - The Bollywood Radio THE BOLLYWOOD RADIOसुनता है सारा इंडिया
Author
The Bollywood Radio
Category
Podcast website
Latest episode
Apr 2, 2025
Where to listen?
Podcasts in the app Replaio Radio Coming soonPodcasts are coming to the app soon. Install now and be the first to see a whole new take on podcasts
Episodes
जब राजनीति से मोह भंग होने के बाद Rajesh Khanna फिर Mumbai लौटे, टीवी सीरियल में किया काम 04.08.2022 5:16
राजेश खन्ना नई दिल्ली सीट से सांसद तो बन गए थे मगर राजीव गांधी की हत्या के बाद उनकी सियासत ढलने लगी थी. 1996 का लोकसभा चुनाव हारने के बाद कांग्रेस ने काका को राज्यसभा भेजने से मना कर दिया. राजेश खन्ना फिर उम्मीदों का पहाड़ लेकर बंबई पहुंचे.
सांसद बनने के बाद भी Rajesh Khanna का कद Nehru-Gandhi Family में Amitabh Bachchan जैसा नहीं था 04.08.2022 4:39
राजेश खन्ना चुनाव तो जीत गए थे मगर राजीव गांधी की हत्या के बाद कांग्रेस बदल चुकी थी. उनकी हैसियत एक सांसद से ज्यादा कुछ नहीं थी. अमिताभ बच्चन अभी भी गांधी परिवार के करीबी बने हुए थे. ये बात राजेश खन्ना को खटकती थी
Rajesh Khanna की Political Life का किस्सा, जब Delhi में एक DCP से भिड़ गए थे काका, PMO में की शिकायत 03.08.2022 6:23
राजेश खन्ना बीजेपी के लाल कृष्ण आडवाणी से 1991 का लोकसभा चुनाव हारने के बाद इसी सीट से होने वाले उप चुनाव में बीजेपी के शत्रुघ्न सिन्हा से आमना सामना कर रहे थे. इसी दौरान एक डीसीपी ने काका की ठन गई.
जब Lal Krishan Advani से Rajesh Khanna हार गए लोकसभा चुनाव, 1,589 वोटों से मिली थी मात 03.08.2022 4:43
लाल कृष्ण आडवाणी और राजेश खन्ना के बीच 1991 के चुनाव में मुकाबला कड़ा था. जब वोटों की गिनती शुरू हुई तो सातवें राउंड तक राजेश खन्ना बीजेपी के कद्दावर नेता आडवाणी पर भारी रहे. फिर अचानक बाजी पलट गई. राजेश खन्ना बीजेपी के लाल कृष्ण आडवाणी से चुनाव हार गए.
जब Lal Krishan Advani से हारने के बाद किस्मत ने Rajesh Khanna को फिर दिया मौका | Shatrughan Sinha 03.08.2022 3:32
साल 1991 का चुनाव राजेश खन्ना बीजेपी के लाल कृष्ण आडवाणी से हार गए थे. हालांकि ये अंतर बहुत मामूली था. लाल कृष्ण आडवाणी दो सीट से चुनाव लड़े थे. लिहाजा उन्होंने नई दिल्ली सीट से इस्तीफा देकर गुजरात की गांधीनगर सीट को चुना. राजेश खन्ना को उप चुनाव में फिर मौका मिला, इस बार काका का मुकाबला शत्रुघ्न सिन्हा से था.
जब आखिरी दिन चुनाव प्रचार में अनमने मन से पहुंचीं Dimple Kapadia | Rajesh Khanna | Twinkal Khanna 03.08.2022 4:22
राजेश खन्ना के दिल्ली में चुनाव प्रचार का आखिरी दिन था. इस दिन चुनाव प्रचार के लिए डिंपल कपाड़िया और बेटी ट्विंकल खन्ना भी आई थीं. राजेश खन्ना ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस रखी. जिसमें डिंपल कपाड़िया तो कुछ नहीं बोलीं मगर ट्विंकल ने खूब जवाब दिया.
Rajesh Khanna की चुनावी रैलियों में भारी भीड़ उमड़ती, Anand Bakshi से लिखवाते थे अपना भाषण 02.08.2022 5:52
राजेश खन्ना राजधानी दिल्ली की नई दिल्ली सीट से लाल कृष्ण आडवाणी के सामने चुनाव मैदान में थे. उनकी चुनावी रैलियों में खूब भीड़ नज़र आती, इनमें ज्यादातर महिलाएं हुआ करती थीं. लेकिन दिल्ली की मीडिया से काका खुश नहीं थे.
जब राजनीति में उतरे Rajesh Khanna से बोलीं Anju Mahendru, दिल्ली की गर्मी में चुनाव प्रचार करना है 02.08.2022 4:48
सियासत में उतरने पर राजेश खन्ना के आसपास फिर वही भीड़ लगने लगी थी जो कभी गोल्डन पीरियड में हुआ करती थी. काका का मुकाबला लाल कृष्ण आडवाणी से था. दिल्ली से ज्यादा राजेश खन्ना के बंबई दफ्तर में भीड़ जमा थी. कद्रदान अब कार्यकर्ता में बदल गए थे.
जब Rajesh Khanna ने रखा सियासत में कदम, Rajeev Gandhi बोले - मैं आपका फैन हूं, आप सुपरस्टार हैं 02.08.2022 4:19
फिल्मी करियर में ढलान के बाद राजेश खन्ना ने सियासत का रुख किया. कांग्रेस के टिकट पर काका ने नई दिल्ली सीट से पर्चा भरा. राजीव गांधी ही राजेश खन्ना को राजनीति में लेकर आए. लेकिन सियासत काका को रास नहीं आई.
Rajesh Khanna और Amitabh Bachchan का तहलका मचाने वाला इंटरव्यू, काका इस इंटरव्यू में दिल से बोले थे 01.08.2022 4:14
90 के दशक में मूवी मैगज़ीन ने राजेश खन्ना और अमिताभ बच्चन का एक इंटरव्यू किया. उस दौर में इसे असंभव माना जाता था मगर ये हुआ. इस इंटरव्यू में राजेश खन्ना दिल से बोले थे और अमिताभ बच्चन दिमाग से.
Birth Anniversary: Meena Kumari की 89वीं जयंती आज, सुनिए ट्रैजेडी क्वीन का जिंदगीनामा | Kamal Amrohi 01.08.2022 7:12
मीना कुमारी अगर आज जिंदा होतीं तो 89 साल की होतीं. महज 36 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया. मीना कुमारी के करियर की आखिरी फिल्म पाकीजा थी। 16 जुलाई 1956 को शुरू हुई फिल्म जब 4 फरवरी 1972 को रिलीज हुई। इस फिल्म को बनाने में लगे इतने वक्त के पीछे की वजह मीना कुमारी और कमाल के बीच की अनबन थी। वैसे तो फिल्म पाकीजा से जुड़े इतने किस्से हैं कि उनपर एक किताबें लिखी जा चुकी हैं। कमाल से तलाक के बा...
जब Rajesh Khanna ने पत्नी Dimple Kapadia के लिए बनाई फिल्म, Amitabh Bachchan के साथ दिया इंटरव्यू 01.08.2022 5:04
राजेश खन्ना ने नब्बे के दशक में अपनी पत्नी डिंपल कपाड़िया के साथ एक फिल्म बनाई. नाम था - जय शिव शंकर. हालांकि ये फिल्म कभी रिलीज़ नहीं हुई. इन्हीं दिनों एक फिल्म मैगज़ीन ने अमिताभ बच्चन और राजेश खन्ना का साथ में इंटरव्यू करने का जोखिम उठाया.
जब 17 साल बाद Anju Mahendru से मिलने पहुंचे Rajesh Khanna | Dimple Kapadia | Tina Munim 31.07.2022 4:07
राजेश खन्ना का सितारा तब तक डूबने लगा था. सलमान खान, कुमार गौरव, संजय दत्त, आमिर खान जैसे सितारे चमक रहे थे. एक दिन निराश राजेश खन्ना अचानक 17 साल बाद अंजू महेंद्रू से मिलने पहुंचे.
Kishore Kumar और Mohd Rafi में से कौन बड़ा Singer है? इस तरह की तुलना पर क्या बोले थे किशोर कुमार? 31.07.2022 5:23
अपने समकालीन कलाकारों से प्रतिद्वंद्विता होना सामान्य बात है. कई बार ये सब चीजें फिल्मी मैगज़ीन के जरिए भी की जाती हैं. ऐसी ही बातें मोहम्मद रफी और किशोर कुमार के बीच होती थी. ये तुलना की जाती कि दोनों में बड़ा गायक कौन है? फिर अचानक एक दिन रफी साहब ने गाना छोड़ दिया.
Rajesh Khanna और Tina Munim के Breakup का किस्सा, टीना ने काका को गुड बाय में दिया था बेशकीमती तोहफा 30.07.2022 3:30
राजेश खन्ना और टीना मुनीम की फिल्म सौतन कामयाब रही थी. डायरेक्टर सावन कुमार ने एक बार फिर राजेश खन्ना और टीना मुनीम को लेकर फिल्म सौतन की बेटी बनाने का फैसला लिया. दोनों ने फिल्म साइन कर ली. कुछ हिस्से शूट भी हुए मगर तभी काका और टीना का ब्रेकअप हो गया. बाद में ये फिल्म जितेंद्र और जया प्रदा को लेकर बनाई गई.
Ramesh Sippy ने सालों बाद Rishi Kapoor और Dimple Kapadia को लेकर Film Sagar बनाई, नाराज़ हो गए काका 29.07.2022 5:23
राजेश खन्ना और डिंपल कपाड़िया ने तब तक तलाक तो नहीं लिया था लेकिन दोनों अब अलग अलग रहने लगे थे. राजेश खन्ना की फिल्में लगातार फ्लॉप हो रही थी. इन्हीं दिनों डिंपल कपाड़िया ने फिल्म में उतरने का एलान कर दिया. फिल्म थी बॉबी के हीरो ऋषि कपूर के साथ सागर.
Happy Birthday Sanjay Dutt: संजय दत्त के अफेयर्स के किस्से | Tina Munim | Rekha | Manyta Dutt 29.07.2022 3:51
Happy Birthday Sanjay Dutt: संजय दत्त के अफेयर्स के किस्से | Tina Munim | Rekha | Manyta Dutt Sanjay Dutt Birthday: बॉलीवुड इंडस्ट्री के हैंडसम और स्टाइलिश एक्टर्स में से एक संजय दत्त 29 जुलाई के दिन 63 साल के हो गए हैं। अभिनेता की फिटनेस देखकर उनकी उम्र का अंदाजा लगाना काफी मुश्किल है। संजय दत्त हमेशा से ही अपनी प्रोफेशनल के साथ-साथ पर्सनल लाइफ के कारण चर्चा में रहे हैं। साल 2018 में रिलीज हुई उन...
19 फिल्मों की नाकामयाबी के बाद जब Rajesh Khanna ने फिल्म बनाने का लिया फैसला, फ्लॉप हो गई अलग अलग 28.07.2022 2:37
राजेश खन्ना का कम बैक कुछ खास नहीं रहा. सौतन, अवतार के अलावा बाकी फिल्में अपना असर छोड़ने में नाकामयाब रहीं. इस बीच राजेश खन्ना ने खुद फिल्म बनाने का फैसला किया. ये फिल्म थी - अलग अलग.
कम बैक के बाद Rajesh Khanna ने फिर दोहराई पुरानी गलती, एक साल में रिलीज़ हुई 19 फिल्में 28.07.2022 3:39
राजेश खन्ना ने सौतन और अवतार के रूप में दो अच्छी फिल्मों के साथ कम बैक किया. लेकिन पुरानी गलतियों से सबक न लेते हुए राजेश खन्ना ने एक बार फिर खूब फिल्में साइन करनी शुरू कर दी. राजेश खन्ना की 1983-84 में 19 फिल्में रिलीज़ हुई.
जब Amitabh Bachchan पर अपनी फिल्म को रसूख से पास करवाने का आरोप लगा, Indira Gandhi ने की थी मदद? 28.07.2022 3:23
साल 1984 में राजेश खन्ना और अमिताभ बच्चन की दो फिल्में रिलीज़ हुईं. अमिताभ की इंकलाब और राजेश खन्ना की आज का एमएलए दोनों साथ में रिलीज़ के लिए तैयार थीं. लेकिन अमिताभ बच्चन पर ये आरोप लगा कि उन्होंने अपने राजनीतिक रसूख का फायदा उठाते हुए अपनी फिल्म सेंसर बोर्ड से पास करवाई है.
Rajesh Khanna और Amitabh Bachchan में छिड़ा Cold War, 3 फिल्में फ्लॉप होने से तिलमिला उठे थे अमिताभ 27.07.2022 4:53
जब राजेश खन्ना ने तीन सुपरहिट फिल्मों के साथ कम बैक किया तो अचानक से अमिताभ बच्चन की तीन फिल्में संयोग से फ्लॉप हो गई. राजेश खन्ना खुश थे लेकिन अमिताभ बेचैन हो गए. इस बीच मीडिया में राजेश खन्ना बराबर अमिताभ बच्चन पर तंज कसते रहते.
Rajesh Khanna की 3 फिल्में एक साथ हुईं हिट, Devyani Chaubal ने लिखा - The Return of Rajesh Khanna 27.07.2022 5:16
Rajesh Khanna अपनी फिल्म सौतन की कामयाबी से बहुत खुश थे. उनका स्टारडम लौट आया था. इसी साल आई अवतार ने भी कामयाबी के झंडे गाड़े. लेकिन इस कामयाबी के पीछे राजेश खन्ना ने टीना मुनीम को एक बड़ी वजह बताया.
जब Film Sautan में बदलाव को लेकर भड़क गए Rajesh Khanna, तीन दिन बाद खुद माने 26.07.2022 5:30
राजेश खन्ना अचानक फिल्म की रिलीज़ से पहले भड़क गए
Tina Munim और Rajesh Khanna की नज़दीकी ने Dimple Kapadia को किया था परेशान, बेटियों के साथ छोड़ा घर 25.07.2022 2:48
करीब दस साल साथ रहने के बाद डिंपल कपाड़िया ने राजेश खन्ना का घर आशीर्वाद छोड़ दिया. डिंपल कपाड़िया अभी जवान थीं, उनके पास फिल्मों के ऑफर थे. लेकिन उनका घर छोड़ना राजेश खन्ना को परेशान कर रहा था.
जब Dimple Kapadia ने तोड़ा Rajesh Khanna से 9 साल पुराना रिश्ता, Tina Munim पहुंचीं आशीर्वाद 25.07.2022 4:56
फिल्म सौतन की शूटिंग के दौरान ही डिंपल कपाड़िया ने राजेश खन्ना को छोड़ने का तय कर लिया. इसके पीछे दो वजहें बताई गईं. एक तो राजेश खन्ना टीना मुनीम के काफी करीब आ गए थे और दूसरा ये कि डिंपल कपाड़िया ने फिल्मों में काम करने की ख्वाहिश छोड़ी नहीं थी. मनोज कुमार का एक ऑफर अभी भी उनके पास पड़ा था.
Similar podcasts
Replaio is not a podcast publisher; show names, artwork and audio belong to their authors and are distributed through public RSS feeds.