The Bollywood Radio

The Bollywood Radio

Tv HI ↓ 1500 episodes

फ़िल्मी दुनिया की दिलचस्प कहानियां, वो किस्से जो आपने अब तक नहीं सुने होंगे।तो देखिए सिनेमा, सुनिए किस्से।YouTube - @thebollywoodradioFacebook - The Bollywood Radio THE BOLLYWOOD RADIOसुनता है सारा इंडिया

Author

The Bollywood Radio

Category

Tv

Podcast website

podcasters.spotify.com

Latest episode

Apr 2, 2025

Where to listen?

Podcasts in the app Replaio Radio Coming soon

Podcasts are coming to the app soon. Install now and be the first to see a whole new take on podcasts

Get it on Google Play Install for free Android 5M+ downloads · 4.8 rating iOS soon

Episodes

Rajesh Khanna की एड फिल्म की खूब हुई आलोचना, आखिरी समय में अपने परिवार के बीच रहे राजेश खन्ना 17.08.2022

राजेश खन्ना को कैंसर हर दिन खाए जा रहा था. हैवेल्स पंखे का विज्ञापन रिलीज़ हो चुका था. कुछ लोग तारीफ कर रहे थे तो ज्यादातर लोग आलोचना कर रहे थे. इस बीच काका की तबीयत बिगड़ती जा रही थी. आखिरी एक साल में परिवार हमेशा साथ बना रहा.

Rajesh Khanna की शूटिंग का आखिरी पैकअप, तालियों से गूंज उठा था स्टेडियम, खत्म हुई एड फिल्म की शूटिंग 16.08.2022

राजेश खन्ना ने आर. बाल्कि की एड फिल्म पंखे के विज्ञापन के लिए की थी. उनका जुनून ऐसा था जैसे किसी फिल्म की शूटिंग हो. पूरे जोश के साथ बीमारी की हालत में शूटिंग की. जब पैकअप हुआ तो काका भावुक हो गए.

Bengluru का वो स्टेडियम जहाँ Rajesh Khanna को अपने सुपर स्टारडम का अहसास हुआ, बच्चे की तरह रोए थे 16.08.2022

राजेश खन्ना अपने आखिरी दिनों में एक एड फिल्म करने के लिए बैंगलोर पहुंचे थे. बहुत बीमार होने की वजह से उनका शरीर सूख गया था. ये बैंगलोर का वही स्टेडियम था जहाँ कभी राजेश खन्ना ने अपने सुपर स्टारडम को महसूस किया था. आज फिर इसी स्टेडियम में काका खड़े थे.

जब आखिरी समय में बीमार Rajesh Khanna एड फिल्म की शूटिंग के लिए अस्पताल से सीधे Bengluru पहुंचे 16.08.2022

राजेश खन्ना कैंसर की बीमारी से जूझ रहे थे लेकिन ये बात उनके परिवार और करीबी लोगों को ही मालूम थी. काका नहीं चाहते थे कि उनकी बीमारी की ख़बर उनके चाहने वालों को लगे. इन्हीं दिनों काका ने एक एड फिल्म साइन की.

भारत और पाकिस्तान बंटवारे पर बनी फिल्म गरम हवा, आखिरी डायलॉग बोलने के बाद नहीं रहे Balraj Sahni 15.08.2022

भारत और पाकिस्तान के बीच हुए बंटवारे पर बहुत फिल्में बनीं लेकिन बलराज साहनी की गरम हवा गज़ब है. ‘गरम हवा’ फिल्म सलीम मिर्जा की जिंदगी और उसके इर्द-गिर्द की घटनाओं पर आधारित है. बंटवारे की आग में देश झुलस रहा है. दोनों तरफ के लोगों में अफरातफरी मची हुई है. उधर से पंजाबी और सिंधी अपना घर और कामकाज छोड़कर भारत की तरफ आ रहे हैं, तो इधर के मुसलमान अपने बेहतर भविष्य के सपने लेकर पाकिस्तान जा रहे हैं. जि...

भारत और पाकिस्तान के बंटवारे पर बनी थी टीवी सीरीज़ तमस, भीष्म साहनी ने लिखा था उपन्यास 15.08.2022

दूरदर्शन पर पहले दो एपिसोड के प्रदर्शन के बाद इसके खिलाफ एक याचिका दायर की गई। क्योंकि यह धार्मिक हिंसा की पृष्ठभूमि में सेट की गई थी। वहीं दूरदर्शन के हैदराबाद कार्यालय पर हमला किया गया। निहलानी को अज्ञात लोगों से धमकियां मिलीं जिसके बाद उन्हें दो महीनों तक पुलिस सुरक्षा प्रदान की गई।

भारत और पाकिस्तान के बंटवारे पर बनी फिल्म Pinjar की कहानी | Amrita Pritam | Urmila Matondkar 15.08.2022

यह कहानी 1947 के विभाजन के समय की है। पिंजर पूरो (उर्मिला मातोंडकर) की कहानी है, जो अपने परिवार के साथ एक सुंदर जीवन जी रही होती है। पूरो का रिश्ता एक प्यारे जवान लड़के, रामचन्द (संजय सूरी) के साथ तय हो जाता है जो एक होनहार परिवार से है। पूरो की खुशियाँ तब बिखर जाती है जब वह अपनी छोटी बहन रज्जो (ईशा कोपिकर) के साथ एक इत्मीनान यात्रा पर जाती है और एक रहस्यमय मुस्लिम आदमी, रशीद (मनोज बाजपेयी), उसका...

साल 1947 में कुल 147 फिल्में रिलीज़ हुईं, Dilip Kumar की जुगनू बनी थी सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्म 15.08.2022

आज़ादी के पहले और बाद के सिनेमा में एक बड़ा बदलाव ये था कि अब निर्माता-निर्देशक बिना किसी डर के अपनी बात रुपहले पर्दे पर उतार सकते थे..जबकि अंग्रेज़ों की हुकूमत में तमाम बंदिशें थीं..तमाम फिल्मी मैग्ज़ीन में कहा कि गया कि साल 1947 सिर्फ देश की आज़ादी का साल नहीं था बल्कि फिल्मकारों की अभिव्यक्ति की आज़ादी का भी साल था 15 अगस्त साल 1947, इस दिन हमें आज़ादी तो मिली मगर बंटवारे का दर्द भी मिला..करीब...

आखिरी दिनों में Salim Khan से नहीं मिलना चाहते थे Rajesh Khanna, काका की हालत से दुखी थे Prem Chopra 14.08.2022

राजेश खन्ना अपने आखिरी दिनों में काफी कमज़ोर हो गए थे. एक बार पनवेल से लौटते वक्त जब किसी पार्टी में सलीम खान ने राजेश खन्ना को देखा तो हैरान रह गए. काका बहुत कमजोर हो चुके थे.सलीम खान ने मिलने का समय मांगा. मगर राजेश खन्ना ने मना कर दिया.

Gandhi: फिल्म गांधी के किस्से जिसे बनने में लग गए थे 20 साल | Ben Kingsley | Mahatma Gandhi 13.08.2022

‘गांधी’ फिल्म तीन लोगों को समर्पित की गई. मोतीलाल कोठारी, लुई माउंटबैटन और जवाहरलाल नेहरू. इतिहास के ये तीन किरदार रिचर्ड से कैसे जुड़े, वो भी अपने आप में एक दिलचस्प कहानी है. साल 1962 में रिचर्ड एटनबरो को एक टेलीफोन आया. दूसरी ओर थे मोतीलाल कोठारी. लंदन में रहने वाले एक गुजराती शख्स. ये दोनों लोग एक दूसरे से अनजान थे. फिर भी मोतीलाल ने रिचर्ड से एक रिक्वेस्ट की, कि आप महात्मा गांधी पर एक फिल्म बना...

जब परिवार ने गोवा में मनाया अपना आखिरी बर्थडे, जन्मदिन पर ही हो गया था मौत का अहसास 13.08.2022

राजेश खन्ना के निधन से पहले उनके आखिरी जन्मदिन को मनाने के लिए पूरा परिवार गोवा पहुंचा. इस दौरान राजेश खन्ना ने अपने करीबी दोस्त भूपेश रसीन को भी साथ चलने की जिद की. काका को मौत का अहसास पहले ही हो गया था.

अपने आखिरी दिनों में बहुत अकेले हो गए थे Rajesh Khanna, डॉक्टर से बोले - कब खत्म हो रहा है वीजा 12.08.2022

राजेश खन्ना करीब 18 महीने कैंसर से जूझते रहे. वो बिलकुल आनंद फिल्म के आनंद की तरह ही हो गए थे. ऐसा लगता कि उन्हें कुछ हुआ ही नहीं हो मगर अकेले में वो बहुत रोते थे.

जब बीमार Rajesh Khanna ने कहा - जब शराब पीकर गालिब मर सकता है तो मैं क्यों नहीं? 10.08.2022

राजेश खन्ना को जीवन के आखिरी दिनों में बीमारी ने जकड़ लिया था. ज्यादा शराब पीने की वजह से क काका का लीवर खराब हो गया था. राजेश खन्ना को कैंसर हो गया था.

Rajesh Khanna की आखिरी फिल्म रियासत का किस्सा, काका ने शूटिंग से पहले फिल्म गॉडफादर और सरकार देखी 10.08.2022

राजेश खन्ना ने करीब 170 फिल्में की. वो हिन्दी फिल्मों के पहले सुपरस्टार रहे. लेकिन आखिरी दिनों में बहुत अकेले पड़ गए थे. अशोक त्यागी की फिल्म रियासत राजेश खन्ना की आखिरी फिल्म थी.

Rajesh Khanna की मदद करने से लगता था Dimple Kapadia को डर, को-स्टार ने साझा किए अपने किस्से 10.08.2022

राजेश खन्ना शुरू से ही काफी रिजर्व नेचर के थे. किसी से बहुत जल्दी नहीं घुलते थे. लेकिन उनके बारे में मशहूर था कि वो बड़े दिलवाले थे. जिसके ढेरों उदाहरण हैं.

राजेश खन्ना का इंटरव्यू | Rajesh Khanna Interview | Dimple Kapadia | Amitabh Bachchan 09.08.2022

साल 1990 में मूवी मैगज़ीन को दिए राजेश खन्ना के इंटरव्यू के अंश. जिसमें काका ने दिल खोल कर अपनी बात कही.

Anju Mahendru ने Rajesh Khanna को बताया मूडी इंसान, Salim Khan ने कहा - unpredictable Man 09.08.2022

Rajesh Khanna के साथ जिन लोगों ने वक्त बिताया है वो सब राजेश खन्ना को एक मूडी इंसान कहते हैं. पटकथा लेखक सलीम खान कहते हैं कि आप राजेश खन्ना के बारे में ये पता नहीं लगा सकते कि वो अगले पल क्या करेंगे.

Rekha और Vinod Mehra की फिल्म घर का किस्सा, Gulzar ने पर्दे पर उतार दिया था रिश्तों का दर्द 08.08.2022

उन दिनों रेखा बहुत फिल्में साइन कर रही थीं. साल 1978 में रेखा की कुल 14 फिल्में रिलीज़ हुईं. इनमें से ज्यादातर के नाम भी आज किसी को याद नहीं. लेकिन इसी दौर में आई एक फिल्म घर ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया.

Hema Malini, Jitendra और Mehmood का किस्सा, फिल्म वारिस में किया था काम 08.08.2022

हेमा मालिनी, जितेंद्र और महमूद साथ में एक फिल्म कर रहे थे वारिस. इस फिल्म में एक गाना है रॉक एंड रोल. इस गाने के बोल पर डांस करते हुए हेमा मालिनी बहुत असहज हो रही थीं लेकिन तभी महमूद ने कभी न भूलने वाली सलाह दी.

Rajesh Khanna के साथ 2 साल रहे Harsh Raseen, सुपरस्टार के साथ बिताए पलों को किया याद 08.08.2022

राजेश खन्ना अपने आखिरी दिनों में मुंबई में ही रहने लगे थे. बिल्कुल अकेले. उन दिनों काका के साथ उनके दोस्त का बेटा हर्ष रसीन रहता था जो कि मुंबई में फिल्म इंडस्ट्री में स्ट्रगल कर रहा था. काका के साथ गुजरे दो सालों का किस्सा हर्ष ने बताया.

Rajesh Khanna और Anita Advani के रिश्ते में कितनी सच्चाई थी?, दावे तो बहुत हुए मगर सच क्या है? 07.08.2022

राजेश खन्ना और अनीता आडवाणी का रिश्ता सुर्खियों में हमेशा रहा और इस बात से अनीता जितनी खुश होतीं काका उतना ही नाराज होते थे. अनीता आडवाणी खुद को राजेश खन्ना की पत्नी बताती थीं मगर काका ने कभी कुछ नहीं कहा.

जब अपनी ही फिल्म अमर प्रेम को देखकर बोले Rajesh Khanna, वाह! यार.. क्या काम किया है 07.08.2022

राजेश खन्ना की सबसे बड़ी खासियत ये थी कि वो खुद से बहुत प्यार करते थे. एक बार अपने दोस्त भूपेश रसीन के बेटे हर्ष रसीन के साथ अपने बंगले आशीर्वाद के थिएटर में अमर प्रेम देखकर राजेश खन्ना खुश हो गए थे. बोले - बहुत खूब राजेश!

जब रात के 1 बजे Rajesh Khanna ने खुलवा दी राशन की दुकान, सुनिए काका के दिल्ली के दिलचस्प किस्से 06.08.2022

राजेश खन्ना उन दिनों दिल्ली में रहा करते थे. एक दिन पता चला कि घर में काम करने वाली नौकरानी परेशान है उसकी बहन की सर्जरी होनी है. राजेश खन्ना को पता चला तो रात एक बजे मदद करने के लिए निकल पड़े.

जब Rajesh Khanna को मिला Lifetime Achievement Award, Amitabh Bachchan के हाथों मिला सम्मान 05.08.2022

राजेश खन्ना को जब लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड मिला तो लगा कि अब वो अपनी फिल्मी पारी जी चुके हैं. आइफा का लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड तो खुद अमिताभ बच्चन ने ही राजेश खन्ना को दिया.

जब सभी ने छोड़ दिया Rajesh Khanna का साथ, अकेलेपन के बोझ से थक गए थे काका | Akshay Kumar 05.08.2022

राजेश खन्ना अपने आखिरी दिनों में बहुत अकेले हो गए थे. परिवार और फिल्म इंडस्ट्री दोनों ही साथ नहीं दे रहे थे. राजेश खन्ना फिल्मों में काम करना चाहते थे मगर उनके पास अच्छी फिल्में भी नहीं थीं. उनके पास सिर्फ अकेलापन था.

Listen to the The Bollywood Radio podcast in Replaio

Radio and podcasts in one app - free, with no sign-up. Install today and do not miss the launch

Get it on Google Play

Replaio is not a podcast publisher; show names, artwork and audio belong to their authors and are distributed through public RSS feeds.