The Bollywood Radio
The Bollywood Radio
फ़िल्मी दुनिया की दिलचस्प कहानियां, वो किस्से जो आपने अब तक नहीं सुने होंगे।तो देखिए सिनेमा, सुनिए किस्से।YouTube - @thebollywoodradioFacebook - The Bollywood Radio THE BOLLYWOOD RADIOसुनता है सारा इंडिया
Author
The Bollywood Radio
Category
Podcast website
Latest episode
Apr 2, 2025
Where to listen?
Podcasts in the app Replaio Radio Coming soonPodcasts are coming to the app soon. Install now and be the first to see a whole new take on podcasts
Episodes
जब 11 साल बाद Dimple Kapadia ने फिल्मों में की वापसी, Sunny Deol के साथ बनाई फिल्म मंजिल मंजिल 15.12.2022 4:43
राजेश खन्ना से शादी के बाद डिंपल कपाड़िया जल्दी ही मां बन गईं और बच्चों में बिजी रहने लगी. कुछ साल बाद ही राजेश और डिंपल के रिश्तों में तल्खी आई तो उनसे अलग रहने लगी. ऐसे में एक बार फिर फिल्मी दुनिया में काम करने का मन बनाया, लेकिन इस बीच 10-11 साल गुजर चुके थे. कहते हैं कि डिंपल कपाड़िया ने जब फिल्मी पर्दे पर दोबारा कदम रखने की ख्वाहिश जताई तो कोई फिल्म एक्टर उनके साथ काम करने को तैयार नहीं हुआ....
जब Dilip Kumar ने Indira Gandhi को दो टूक कहा - आप अपनी हद में रहिए, Indian Cinema पर हुई थी बात 14.12.2022 4:56
दिलीप कुमार (Dilip Kumar) अक्सर सुर्खियां बटोरते थे। उन्होंने एक बार भरी भीड़ में इंदिरा गांधी (Indira Gandhi) को जबरदस्त रिप्लाई दिया था और एक गजब का किस्सा भी सुनाया था। वायरल हुए एक वीडियो क्लिप में दिलीप कुमार कहते हैं, 'एक बार मैं जवाहरलाल नेहरु के साथ नाश्ता कर रहा था, तो इंदिरा जी ने बीच में कहा कि कैसे ये पिक्चर बनाते हैं आप लोग। मैं मैंने लंदन, पेरिस में प्ले सुने हैं, फिल्में देखी हैं, क...
जब Amitabh Bachchan के लिए Dilip Kumar ने पूरी शूटिंग यूनिट को डांट दिया, फिल्म Shakti का किस्सा 13.12.2022 3:48
दिलीप कुमार एक ऐसे संजीदा कलाकार थे जो बिना बोले ही कई बार अपने साथी कलाकारों को बहुत कुछ सिखा जाते थे. अमिताभ बच्चन के लिए दिलीप कुमार एक आइडियल थे. एक बार अपने ब्लॉग में अपने बचपन के दिनों की बातों को साझा करते हुए लिखा था ‘जब मैं छोटा था तो एक रेस्टोरेंट के पास हमें दिलीप कुमार दिख हुए. मैंने ऑटोग्राफ मांगने का सोचा लेकिन मेरे पास ऑटोग्राफ बुक नहीं थी. मैं उत्साहित था और दौड़ कर ऑटोग्राफ बुक ले...
जब नशे में Dharmendra ने मिलाया Rishikesh Mukharjee को फोन, Rajesh Khanna की वजह से थे नारा| Podcast 13.12.2022 3:45
एक बार ‘द कपिल शर्मा शो’ पर पहुंचे धर्मेंद्र ने इस फिल्म की मेकिंग का किस्सा खुद सुनाया था. लीजेंड एक्टर ने बताया था कि उन्हें फिल्म निर्देशक ऋषिकेश मुखर्जी से इस वजह से नाराजगी थी कि उन्होंने मुझे फिल्म में न लेकर राजेश खन्ना को ले लिया था. धर्मेंद्र के मुताबिक ‘ऋषिकेश ने मुझे ‘आनंद’ की कहानी सुनाई थी, और इस फिल्म में मुझे कास्ट करने वाले थे लेकिन बाद में पता चला कि वह तो राजेश खन्ना के साथ फिल्...
जब Film Avtar के एक गाने के लिए Rajesh Khanna ने मारा Anand Bakshi को ताना, तैयार हो गया गाना 13.12.2022 3:31
आनंद बख्शी और राजेश खन्ना अवतार के गाने लिखने के लिए साथ बैठे थे. महफिल जमी हुई थी. आनंद बख्शी लिखे जा रहे थे और पन्ने फाड़ते जा रहे थे. कुछ क्लिक नहीं कर रहा था. तभी राजेश खन्ना ने कहा, 'या तो पीना छोड़ दो या लिखना छोड़ दो.' तभी आनंद बख्शी महफिल छोड़कर बाहर चले गए और जब लौटे तो उन्होंने तुरंत लिखा, 'चलो बुलावा आया है.' इस तरह यह गाना तैयार हुआ.
जब Rajesh khanna ने Sanjeev Kumar को जड़ दिया थप्पड़, Aap ki Kasam की शूटिंग का किस्सा | Podcast 12.12.2022 3:44
राजेश खन्ना औऱ संजीव कुमार दोनों ही अपने जमाने के दिग्गज अभिनेता रह चुके हैं। लेकिन ये दोनों ही कलाकार एक दूसरे को बिलकुल भी पसंद नहीं करते थे। इसके पीछे की वजह रही इनकी आपसी ‘रंजिश’।
Meena Kumari की फिल्म Pakeeza का वो गाना जिसमें छिपाया गया एक्ट्रेस का चेहरा, जानिए क्या थी वजह? 11.12.2022 3:11
चलो दिलदार चलो, चांद के पार चलो...हम बात कर रहे हैं इसी गाने. ये गाना यूं तो हम सबने कई बार सुना होगा. यूट्यूब पर इसे बहुत बार देखा भी होगा. क्या आपने इस गाने में कोई खास बात नोटिस की. हमने की और वो ये थी कि इस गाने में कहीं भी एक्ट्रेस का चेहरा नजर नहीं आ रहा. मीना कुमारी और राज कुमार पर फिल्माया गया था ये एपिक सॉन्ग लेकिन स्टूडियो में शूट हुए इस गाने में एक पल के लिए भी एक्ट्रेस की झलक दिखाई नह...
जब काम के लिए भटकते रहे Asrani, Jaya Bachchan को मिल गई फिल्म | जया भादुड़ी | Podcast | Filmy Kisse 10.12.2022 3:53
असरानी ने उन्हें जया भादुड़ी से मिलाया। ऋषिकेश मुखर्जी जया से मिले और असरानी से बिना बात किए जाने लगे। असरानी ने तब गुलजार से पूछा तो उन्हें पता चला कि ऋषिकेश मुखर्जी एक फ़िल्म बना रहे हैं, ‘गुड्डी’ और उसी के लिए आए थे। गुलजार ने उन्हें बताया कि फ़िल्म में एक गांव के लड़के का छोटा रोल है जिसके बाद वो फिर ऋषिकेश मुखर्जी के पास गए और रोल मांगने लगे।
जब Asha Parekh के आगे फीका पड़ गया Rajesh khanna का जादू, फिल्म बहारों के सपने का किस्सा 09.12.2022 3:22
यह बात है फिल्म 'बहारों के सपने' की शूटिंग के दौरान की. ब्रेक का वक्त था. फिल्म में आशा पारेख उनकी एक्ट्रेस थीं. ब्रेक में जब दोनों कलाकार बैठे तो अचानक कुछ लोग सामने से आते दिखे.राजेश खन्ना को लगा कि ये भीड़ उनका ऑटोग्राफ लेने के लिए आ रही है, लेकिन उन्हें झटका तब लगा, जब सामने से आते लोग उनकी तरफ नहीं बल्कि आशा पारेख की तरफ चले गए.
इस गाने के बिना हिन्दुस्तान की हर शादी अधूरी है, रिकॉर्डिंग के समय खुद रो पड़े थे मोहम्मद रफी 07.12.2022 3:18
बाबुल की दुआएं लेती जा, जा तुझे सुखी संसार मिले' का म्यूजिक रवि ने दिया जबकि इसके लिरिक्स साहिर लुधियानवी ने लिखे. नील कमल फिल्म को राम महेश्वरी ने डायरेक्ट किया था. फिल्म में राज कुमार, वहीदा रहमान, मनोज कुमार और बलराज साहनी लीड रोल में थे. इस गीत को बलराज साहनी और वहीदा रहमान पर फिल्माया गया था. बाप-बेटी के बॉन्ड और बेटी के विदाई के इस सीन को बलराज साहनी ने अपनी अदाकारी के जादू से जिंदा कर दिया...
Rajesh Khanna और Pran को एक साथ फिल्म में लेने से क्यों कतराते थे प्रोड्यूसर्स? | Podcast | 06.12.2022 3:40
राजेश खन्ना जिन दिनों अपनी बुलंदी पर थे हर फिल्म के बाद अपनी फीस बढ़ा देते थे। लेकिन फिर भी उन्हें अपनी फिल्म में लेने के लिए निर्माताओं की लाइन लगी रहती थी। उन्हीं दिनों प्राण भी काफी लोकप्रिय थे। वो फिल्मों में सपोर्टिंग रोल निभाते थे लेकिन उनका कद फिल्म के लीड हीरो से जरा भी कम नहीं होता था। प्राण ने राजेश खन्ना के साथ कई फिल्मों में काम किया हालांकि दोनों को साथ में कास्ट करने से उस दौर में नि...
Rajesh Khanna और Dimple Kapadia की प्रेम कहानी, जो अलग होकर भी कभी जुदा नहीं हो सके | Podcast 01.12.2022 6:53
डिंपल कपाड़िया और राजेश खन्ना भले ही एक-दूसरे से अलग हो गए, लेकिन दोनों के बीच रिश्ता गर्मजोशी से भरा रहा। दोनों अक्सर सामाजिक समारोहों, राजीनितक रैलियों और दूसरी जगहों पर साथ नजर आते थे। डिंपल से अलग होने के बाद राजेश खन्ना ने महसूस किया कि उन्होंने सिर्फ डिंपल से ही सच्चा प्यार किया। इस बारे में राजेश खन्ना ने एक बार अपनी फीलिंग्स शेयर की थीं, 'मैं आज भी अपनी पत्नी डिंपल से प्यार करता हूं।' डिंप...
Sharmila Tagore ने क्यों छोड़ा था Rajesh Khanna का साथ, हिट फिल्मों के बावजूद काम करना बंद कर दिया 01.12.2022 5:15
70 के दशक में अगर किसी हिट जोड़ी की बात की जाती है तो वो है राजेश खन्ना और शर्मिला टैगोर। उनकी जोड़ी ऑन स्क्रीन पर इतनी अच्छी लगती थी कि लोग उन्हें रियल लाइफ कपल समझने लगे थे। ये दोनों जब पर्दे पर आते तो बस लोगों की सांसें थम जाती थीं। फिल्म इंडस्ट्री के लोग मानने लगे थे कि अगर राजेश खन्ना और शर्मिला टैगोर की जोड़ी को एक साथ ले लिया गया तो बस फिल्म हिट होनी ही थी।
जब औरतें Bindu को देखकर अपने पतियों को छिपा लेती थीं, हीरोइन बनने आई बिंदु कैसे बन गईं वैंप? Podcast 30.11.2022 4:20
बिंदु ने अपने साथ होने वाले बर्ताव के बारे में आगे कहा, “लोगों को लगता था कि मैं बहुत बुरी हूं। वे गालियां तो थिएटर में भी देते थे, लेकिन मैं इसे अपनी एक्टिंग की तारीफ के तौर पर लेती थी। वे गालियां मेरे लिए पुरस्कार समान थीं। जब मेरे मेल फैंस मुझसे मिलने आते थे तो उनकी पत्नियां उन्हें छुपा लेती थीं या मेरे पास आने नहीं देती थीं।”
Suraiya को लेकर सालों बाद दिए अपने इंटरव्यू में खूब रोए थे Devanand,दोनों की अधूरी मोहब्बत की कहानी 29.11.2022 4:31
1948 के साल में, जब देव आनंद 25 वर्ष के थे, उनकी दो और फिल्में प्रदर्शित हुईं - फणी मजूमदार की 'हम भी इंसान हैं' और गिरीश त्रिवेदी की 'विद्या'। पहली फिल्म की नायिका रमोला थीं, जो 1951 में निर्देशक विजय म्हात्रे की फिल्म 'स्टेज' में उनकी नायिका बनीं। इनमें विद्या फिल्म इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि इस फिल्म में सुरैया पहली बार देव आनंद की नायिका बनीं और इसी के सेट पर दोनों के बीच प्यार हुआ था।
उस रात का किस्सा जब Anju Mahendru ने तोड़ा Rajesh Khanna का दिल, सालों का रिश्ता पलभर में टूट गया 28.11.2022 5:40
राजेश खन्ना के ज्यादातर इंटरव्यू भी उनकी फिल्मों के डायलॉग की तरह होते थे. अंजू के साथ अपने नाकाम होते रिश्ते को भी उन्होंने किसी थिएटर के सीन की तरह बयां किया. एक इंटरव्यू में राजेश ने बड़े ही ड्रामैटिक अंदाज में कहा कि ‘एक लव अफेयर सबसे पहले दिल के अंदर टूटता है. अगर मैं अंजू और अपने रिश्ते में आई दरार की बता करूं तो मुझे वो रात याद आती है जब मैं नाकामी से जूझ रहा था. मेरी हालत खराब थी. हमें एक...
Rajesh Khanna Amitabh Bachchan जैसे सितारों को सुपरस्टार बनाने वाले Manmohan Desai ने की खुदकुशी 27.11.2022 3:49
मनोमोहन देसाई ने अपने 57वें जन्मदिन के महज चार दिन बाद छत से कूदकर आत्महत्या कर ली थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक मनमोहन देसाई की कई फिल्में फ्लॉप हो रही थीं। वहीं, वह पीठ के दर्द से भी कई वक्त से जूझ रहे थे।
जब Amitabh Bachchan पर Rajesh Khanna ने कसा तंज, बोले - मैं कलाकार हूं, क्लर्क नहीं | Podcast 27.11.2022 3:53
इसके बाद एक ऐसा भी समय आया जब अमिताभ के नाम से ही राजेश खन्ना चिढ़ गए थे। एक इंटरव्यू के दौरान जब एक पत्रकार ने राजेश खन्ना से अमिताभ को लेकर सवाल किया था तो काका बेहद भड़क गए थे। दरअसल उन दिनों बॉलीवुड के गलियारों में यह चर्चाएं आम थी कि राजेश खन्ना काफी लेट-लतीफ हैं। वह अक्सर अपने फिल्मों के सेट पर घण्टों लेट पहुंचते थे। वही अमिताभ के बारे में यह बात कही जाती थी कि वह टाइम के बड़े पक्के हैं। वह अपन...
जब आधी रात में Rajesh Khanna दिल्ली की एक झुग्गी में पहुंचे, देखने वाले दंग रह गए | Filmy Kisse 26.11.2022 3:57
राजेश खन्ना इस बात को लेकर परेशान हो गए कि अगर 3 महीने काम नहीं करेगी तो उसका घर कैसे चलेगा. भूपेश के पास आधी रात को फोन किया और कहा कि जिप्सी निकाल. वह हैरान रह गए लेकिन जिप्सी निकाली… कुर्ते पायजामे में राजेश बाहर निकले और कहा कि जनरल स्टोर वाले को फोन करो और बोलो कि 6 महीने का राशन बड़े-बड़े डिब्बों और जार में पैक कर रखे. भूपेश ने हैरान होकर कहा कि ये तो सुबह भी कर लेते तो उन्होंने कहा कि नहीं…...
Mohammad Rafi की कहानी | Rafi ke Hit Songs | Mohammad Rafi Hits | Sad Songs | Rafi Sad Songs 24.11.2022 6:27
साठ के दशक के आखिर में राजेश खन्ना के साथ किशोर कुमार तेजी से उभरे। उस समय कुछ लोगों ने कहा कि मोहम्मद रफी का सूरज अब ढल चुका है। इन लोगों को शायद पता नहीं होगा कि सूरज कभी नहीं ढलता। किशोर कुमार के दौर में ही उन्होंने 'क्या हुआ तेरा वादा' (हम किसी से कम नहीं) के लिए नेशनल अवॉर्ड जीता। उसी दौर में उनके 'तुम जो मिल गए हो', ये दुनिया ये महफिल मेरे काम की नहीं, पर्दा है पर्दा, शिर्डी वाले सांईबाबा, आ...
जब Nargis ने सबके सामने Vyjayanthimala का किया अपमान, Raj Kapoor ने भी दिया नरगिस का साथ | Podcast 24.11.2022 6:20
यह किस्सा अन्नू कपूर ने भी अपने एक शो में सुनाया था. अन्नू कपूर ने इस इवेंट के दौरान की एक घटना और बताई थी, जिसमें उन्होंने यह जिक्र किया था कि कैसे नरगिस ने सरेआम वैजयंती माला का अपमान कर दिया था. अन्नू कपूर बताते हैं कि वैजयंती माला काफी लंबी थीं. जब इवेंट में ग्रुप फोटो के लिए सभी खड़े थे, तभी नरगिस ने वैजयंती माला को देखकर यह कह दिया था- वैजयंती बहुत लंबी है, एकदम खंभे, पेड़ की तरह है. ये सुनक...
Mumtaz को फिल्म इंडस्ट्री में क्यों बुलाया जाता था सौतन, Waheeda Rehman के अलावा कोई दोस्त नहीं मिली 23.11.2022 8:05
राजेश खन्ना, मुमताज़ को प्यार से 'मोटी' कहकर बुलाते थे, उनका ख्याल भी रखते थे. मुमताज़ ने एक इंटरव्यू में राजेश खन्ना को लेकर बात करते हुए खुलासा किया था कि कभी किसी दूसरे स्टार के साथ फिल्म साइन कर लो तो काका बच्चों की तरह नाराज़ हो जाते थे.
जब Devanand ने सुपरस्टार Rajesh Khanna को दी सीख, कहा - अपना आत्मविश्वास खोने मत दो | Podcast 22.11.2022 3:57
अपने एक इंटरव्यू में तो खुद काका भी देव आनंद की तारीफें करते नहीं थके थे। राजेश खन्ना ने देव आनंद के बारे में कहा था, “उनसे अच्छा कोई और रोमांटिक हीरो यहां नहीं है। अपने स्टाइल और अंदाज से वह हर एक्ट्रेस के साथ मैच कर जाते हैं। चाहे वह गीता बाली हों या फिर मधुबाला।”
जब दादा मुनि Ashok Kumar का हुआ भूत से सामना, छुट्टियां बिताने गए थे खंडाला | Podcast | Filmy Kisse 22.11.2022 7:13
दादा मुनि अशोक कुमार को अपनी जिंदगी में एक बार डर लगा था. दरअसल, ये किस्सा उनकी खंडाला की छुट्टियों का है जिसे वो अपनी पत्नी शोभा के साथ बिताना चाहते थे मगर वहां कुछ ऐसा हो गया कि अशोक कुमार कभी नहीं भूले.
तबस्सुम की कहानी, जिन्होंने तीन साल की उम्र में शुरू किया फिल्मों का सफर| Story of Tabassum| Podcast 20.11.2022 3:38
मुंबई में जन्मीं तब्बस्सुम के पिता अयोध्यानाथ सचदेव थे. अयोध्यानाथ सचदेव स्वतंत्रता सेनानी थे. जबकि उनकी मां का नाम असगरी बेगम था. असगरी बेगम एक पत्रकार और लेखक थीं. अपने माता पिता के साथ तबस्सुम.
Similar podcasts
Replaio is not a podcast publisher; show names, artwork and audio belong to their authors and are distributed through public RSS feeds.