The Bollywood Radio

The Bollywood Radio

Tv HI ↓ 1500 episodes

फ़िल्मी दुनिया की दिलचस्प कहानियां, वो किस्से जो आपने अब तक नहीं सुने होंगे।तो देखिए सिनेमा, सुनिए किस्से।YouTube - @thebollywoodradioFacebook - The Bollywood Radio THE BOLLYWOOD RADIOसुनता है सारा इंडिया

Author

The Bollywood Radio

Category

Tv

Podcast website

podcasters.spotify.com

Latest episode

Apr 2, 2025

Where to listen?

Podcasts in the app Replaio Radio Coming soon

Podcasts are coming to the app soon. Install now and be the first to see a whole new take on podcasts

Get it on Google Play Install for free Android 5M+ downloads · 4.8 rating iOS soon

Episodes

10 साल की उम्र में Pakistan से India आए थे Manoj Kumar, डेब्यू फिल्म में किया बुजुर्ग का रोल 09.01.2023

मनोज कुमार ने फिल्मों में 1957 में कदम रखे थे। उनकी पहली फिल्म 'फैशन' थी, जिसमें उन्होंने 80 साल के बुजुर्ग का किरदार निभाया था। डेब्यू फिल्म के तीन साल बाद मनोज कुमार को 'कांच की गुड़िया' में लीड रोल मिला था। इसके बाद मनोज कुमार ने कई यादगार फिल्में कीं। इनमें 'पिया मिलन की आस', 'हरियाली और रास्ता', 'शहीद', 'वो कौन थी', 'दो बदन', 'हिमालय की गोद में', 'गुमनाम' और 'सावन की घटा' के अलावा 'पूरब और पश...

Shashi Kapoor की खूबसूरती के किस्से, Sharmila Tagore और Shabana Azami ने सुनाया किस्सा | Podcast 08.01.2023

शशि कपूर की साली फ़ेलिसिटी केंडल अपनी आत्मकथा 'वाइट कार्गो' में लिखती हैं, "शशि कपूर से ज़्यादा फ़्लर्ट करने वाला शख़्स मैंने अपनी ज़िंदगी में नहीं देखा. इस मामले में वो किसी को बख़्शते नहीं थे, लकड़ी के लट्ठे को भी नहीं. वो बहुत दुबले-पतले शख़्स थे लेकिन उनकी आँखें बहुत बड़ी-बड़ी थीं. उनके बड़े बाल सबको उनका दीवाना बना देते थे. उनके सफ़ेद दाँतो और डिंपल वाली मुस्कान का तो कहना ही क्या! उस पर सफलत...

जब Prodecer Director ने बुक करवा लिए अस्पताल के कमरे, जिस अस्पताल में भर्ती थे Rajesh Khanna 07.01.2023

निर्माता-निर्देशक राजेश खन्ना के घर के बाहर लाइन लगाए खड़े रहते थे। वह मुंह मांगे दाम चुकाकर 'काका' को साइन करना चाहते थे। एक बार पाइल्स के ऑपरेशन के चलते राजेश खन्ना को अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था। भर्ती होने के चलते वह कहीं नहीं जा सकते थे। उस समय अस्पताल में उनके इर्द-गिर्द के कमरे निर्माताओं ने बुक कर लिए थे ताकि मौका मिलते ही वह राजेश को अपनी फिल्मों की कहानी सुना सकें।

अपनी मौत से एक साल पहले Dilip Kumar से मिले थे Rajesh Khanna, Dimple Kapadia को लेकर कही थी बात 05.01.2023

दिलीप साहब और राजेश खन्ना कई बार तो कांग्रेस पार्टी के प्रचार के दौरान एक ही होटल में रुका करते थे, जहां इनके बीच देर रात तक फिल्मों और पॉलिटिक्स को लेकर बातचीत होती रहती थी. राजेश खन्ना से जुड़ा जो वाकया हम आपको सुनाने जा रहे हैं वो साल 2011 का है, यानी काका की मौत से ठीक एक साल पहले की बात है.

जब Rajkumar के लिए अधूरा गाना लिखकर गायब हो गए साहिर लुधियानवी | Podcast | Meena Kumari | Dharmendra 04.01.2023

रवि साहब यानी संगीतकार रवि शंकर शर्मा को साहिर के लिखे शेर इतने पसंद आए कि उन्होंने फौरन कहा- इस पर तो गाना बनना चाहिए. फिर उन्होंने धुन बना दी. लेकिन प्रोड्यूसर डर गया. फिल्म में यह सीन राजकुमार पर फिल्माया जाना था, और उन्हें गाने के लिए कौन कहे. लेकिन गीतकार साहिर और संगीतकार रवि को गाना पसंद आ गया था, सो एक और धुन बनाई गई. फिर फिल्म के डायरेक्टर को गाना सुनाया गया. गाने के बोल इतने प्यारे थे और...

जब Anju Mahendru के स्कर्ट पहनने पर भी खफा हो जाते थे Rajesh Khanna, सालों बाद इंटरव्यू में बताया 03.01.2023

अंजू महेंद्रू और राजेश खन्ना साल 1966 में एक दूसरे के करीब आए थे. अंजू और राजेश खन्ना की दोस्ती बाद में प्यार में बदल गई थी और गर्लफ्रेंड बनने के बाद अंजू राजेश खन्ना की कोई बात नहीं टाला करती थीं. वहीं, राजेश खन्ना भी उन्हें बेहद प्यार करते थे. ऐसे में दोनों 6 साल तक इव इन में भी रहे. साल 1971 में राजेश खन्ना ने जब उन्हें शादी के लिए प्रपोज किया तो एक्ट्रेस ने उनका प्रपोजल ठुकरा दिया था. हालांकि...

Rajesh Khanna की फिल्म कटी पतंग जिसे Sharmila Tagore ने ठुकराया, Asha Parekh ने किया चुनौती भरा रोल 02.01.2023

फिल्म सुप्रसिद्ध उपन्यासकार गुलशन नंदा ने इस फिल्म को लिखा था. इसकी कहानी हॉलीवुड की फिल्म ‘आई मैरिड एक डेड मैन’ (I married a dead Man) से ली गई थी. फिल्म से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा है कि ‘कटी पतंग’ की कहानी एक ऐसी लड़की की है जो कई नाजुक परिस्थितियों में घिरी है. फिल्म के बनने से पहले गुलशन नंदा की लिखी ‘कटी पतंग’ उपन्यास बाजार में आ गया और यह उस समय का सबसे ज्यादा बिकने वाला उपन्यास साबित हुआ था...

जब Sridevi और Jayaprada की जिद के आगे झुक गए Rajesh khanna, चरम पर थी दोनों की कोल्ड वॉर | Podcast 01.01.2023

वो अस्सी का दौर था। न सितारों के नखरे कम थे और न ही उनके बीच की राइवलरी। और उसी दौरान दक्षिण भारत से आई दो बेहतरीन अभिनेत्रियों के बीच चल रहे कोल्ड- वार ने सबको हिला कर रखा था। नाम था जयाप्रदा और श्रीदेवी।

जब एक थप्पड़ ने बदल दिया Shakti Kapoor का मन, फिल्म इंडस्ट्री छोड़ने का कर लिया था फैसला | Podcast 31.12.2022

शक्ति कपूर हिंदी सिनेमा के उन कलाकारों में से एक हैं, जो अपने विलेन और कॉमेडी किरदारों से काफी मशहूर रहे हैं. उन्होंने कई फिल्मों में अपने खतरनाक विलेन रोल से जितना लोगों को डराया, उतना ही उन्होंने अपने कॉमेडी किरदारों से दर्शकों को खूब हंसाया भी है. लेकिन एक वक्त ऐसा भी आया था जब शक्ति कपूर को लगने लगा था कि उन्हें फिल्म इंडस्ट्री छोड़ देनी चाहिए. यह बात दिग्गज एक्टर ने हाल ही में द कपिल शर्मा शो...

Madhubala ने Kishore Kumar से क्यों की थी शादी? मौत की कगार पर खडी थीं मधुबाला | Podcast 30.12.2022

किशोर कुमार और मधुबाला एक दिन शादी कर लेंगे, इसका भरोसा किसी को नहीं था. लेकिन जिस वक्त मधुबाला और दिलीप कुमार की राहें अलग होने लगी थीं, उसी वक्त किशोर कुमार का अपनी पहली पत्नी रोमा देवी से तलाक़ हुआ था. और दोनों एक साथ कई फ़िल्मों में काम कर रहे थे. इस वजह से दोनों के बीच एक आकर्षण हुआ हो और 1960 में किशोर कुमार और मधुबाला ने आपस में शादी कर ली. किशोर कुमार के साथ शादी के फ़ैसले ने मधुबाला को दि...

Rajesh Khanna से अलग होने के बाद Sunny Deol के प्यार में पड़ पड़ गईं Dimple Kapadia| Podcast 30.12.2022

डिंपल कपाड़िया ने फिल्म बॉबी से बॉलीवुड में धमाकेदार एंट्री ली थी। इस फिल्म से मिली शोहरत के बाद जल्दी ही अदाकारा ने सुपरस्टार राजेश खन्ना से शादी रचा ली थी। शादी के बाद अदाकारा डिंपल कपाड़िया अपनी निजी जिंदगी में बिजी हो गई और दो प्यारी बेटियों की मां बनीं।हालांकि जल्दी ही अदाकारा डिंपल कपाड़िया और राजेश खन्ना की शादीशुदा जिंदगी में तनाव घर कर गया। जिसके बाद दोनों एक दूसरे से दूर से रहने लगे। इसक...

Rajesh Khanna की फिल्म Anurodh की कहानी, पहली बार नज़र आई थी Dimple Kapadia की बहन Simple Kapadia 30.12.2022

अरुण एक अमीर व्यापारी श्री चौधरी का इकलौता बेटा था। वह एक उभरते हुए गायक थे, स्थानीय रेडियो में गाते थे, ज्यादातर गाने उनके दोस्त श्रीकांत ने लिखे थे। उनके पिता चाहते हैं कि वे उनके पारिवारिक व्यवसाय की देखभाल करें और सोचते हैं कि गायन उनकी हैसियत के लोगों के लिए इस तरह का काम नहीं है। इससे पिता-पुत्र के बीच हमेशा मनमुटाव बना रहता है। दूसरी ओर, श्रीकांत अपनी विधवा माँ के साथ बहुत ही खराब जीवन शैली...

जब Rajesh Khanna ने घर बुलाकर Gulzar से नहीं की मुलाकात, रात एक बजे तक करते रहे इंतज़ार | PODCAST 29.12.2022

जब गुलज़ार साहब ने ‘किनारा’ में काका को लेने की ख्वाहिश के बारे में उन्हें बताया तो काका ने फ़िल्म के कहानी सुनने के लिए गुलज़ार को अपने बंगले में बुला लिया. गुलज़ार साहब ठीक 7 बजे आशीर्वाद पहुंच गए. लेकिन तब तक काका का खन्ना दरबार सज चुका था, जिसमें उनके चमचों ने जाम उठाना शुरु कर दिया था. चूंकि गुलज़ार साहब शराब नहीं पीते थे, तो उनसे बाहर ही रुकने को कहा गया.

जब Rajkumar ने सबके सामने कर दी Rajesh khanna की बेइज्जती, कुत्ते से की थी तुलना | Podcast 29.12.2022

Rajesh Khanna Rajkumar Rift: राजकुमार और राजेश खन्ना अपने जमाने के बहुत बड़े स्टार हुआ करते थे। हालांकि राजकुमार (Raajkumar) इंडस्ट्री में राजेश खन्ना से सीनियर थे। फिर भी राजेश खन्ना को जो स्टारडम हासिल हुआ वो किसी भी दूसरे कलाकार को नहीं नसीब हुआ।

जब पहली बार Rajesh khanna की मुलाकात अपने सुपर स्टारडम से हुई, Javed Akhtar ने बाद में सुनाया किस्सा 28.12.2022

बेंगलुरू में यही वो पल था जिसमें राजेश खन्ना की अपने विराट स्टारडम से मुलाकात हुई थी. राजेश के दिलो-दिमाग में अपना रुतबा कई गुना बढ़ गया था. उन पलों में शोहरत की बुलंदी पर खुद को महसूस कर रहे थे. लोगों की दीवानगी देख इतने भावुक हो गए थे कि खुद को रोक नहीं पाएं और रो पड़े थे राजेश खन्ना. शायद यही वो पल रहा होगा जब राजेश के लिए कहा गया था ‘ऊपर आका, नीचे काका’.

Dilip Kumar और फिल्म Devdas का किस्सा, दिलीप कुमार कैसे बने Bimal Roy के देवदास? | Podcast 27.12.2022

1955 में आई 'देवदास' में एक सीन था जहाँ थका हारा और शराब के नशे में धुत्त देवदास आता है और दुखी चंद्रमुखी कहती है, "और मत पियो देवदास". फ़िल्म के सेट पर वैयजंतीमाला अपने डायलॉग के साथ तैयार थीं पर दिलीप कुमार कहीं नज़र नहीं आ रहे थे. तब कैमरामैन ने बताया कि दिलीप साहब काफी देर से लगातार सेट के चक्कर लगा रहे हैं. दिलीप कुमार ने कैमरामैन को तैयार रहने के लिए कहा था ताकि जब उनकी एंट्री हो तो वो वाकई...

जब Rajesh khanna के सुपर स्टारडम को Salman Khan ने किया नमन, कहा - हम काका के 10 फीसदी भी नहीं हैं 27.12.2022

राजेश खन्ना, जिन्हें हिंदी सिनेमा का पहला सुपरस्टार कहा जाता है, ने 1969 और 1972 के बीच लगातार 15 एकल सुपरहिट फिल्में दीं, जो भारतीय फिल्मों के इतिहास में अब तक का एक अटूट रिकॉर्ड है। अभिनेता राजेंद्र कुमार के बेटे कुमार गौरव 80 के दशक की शुरुआत में अपनी फिल्म लव स्टोरी से रातोंरात सनसनी बन गए थे।

Rajesh Khanna पर भद्दी टिप्पणी करने वाले Naseeruddin Shah पर Salim Khan और Javed Akhtar ने क्या कहा? 24.12.2022

राजेश खन्ना को 'घटिया' एक्टर कहने वाले नसीरुद्दीन को अब जावेद अख्तर ने जवाब दिया है। एक प्रोग्राम के दौरान गीतकार अख्तर ने कहा, ''यह बहुत ही सिंपल है। नसीरुद्दीन शाह को कामयाब लोग पसंद नहीं हैं। मैंने कभी नहीं सुना कि वे किसी कामयाब शख्स की तारीफ कर रहे हों। वे दिलीप कुमार-अमिताभ बच्चन तक को कोस चुके हैं।'' बता दें कि कुछ दिन पहले शाह ने बॉलीवुड के पहले सुपर स्टार राजेश खन्ना पर निशाना साधते हुए उ...

जब Rajesh khanna पर Dimple Kapadia ने कर दिया सबसे तीखा कमेंट, फिल्मी दुनिया ने खूब लिए मजे| Podcast 22.12.2022

Rajesh Khanna Dimple Kapadia Sridevi: राजेश खन्ना बॉलीवुड के पहले सुपरस्टार थे। उन्होंने एक के बाद एक लगातार 15 हिट फिल्में देकर सिल्वर स्क्रीन पर तहलका मचा दिया था। राजेश खन्ना ने डिंपल कपाड़िया (Dimple Kapadia) से शादी रचाई थी। हालांकि शादी के करीब 10 साल बाद डिंपल बिना तलाक (Divorce) दिये राजेश खन्ना से अलग हो गई थीं। अलग होने के बाद डिंपल ने राजेश खन्ना पर बेहद तल्ख कमेंट किया था।

Dilip Kumar और Madhubala की मोहब्बत का किस्सा, क्यों अलग हुए थे दोनों चाहने वाले? | Podcast 21.12.2022

दिलीप कुमार और मधुबाला को एक समय में भारतीय फिल्म इतिहास की सबसे रोमांटिक जोड़ी माना जाता था, दोनों एक दूसरे से प्यार भी करते थे. 1955 में पहली बार फ़िल्म इंसानियत के प्रीमियर के दौरान मधुबाला दिलीप कुमार के साथ सार्वजनिक तौर पर नज़र आईं थीं. ये पहला और इकलौता मौका था जब दिलीप कुमार और मधुबाला एक साथ सार्वजनिक तौर पर साथ नजर आए थे.

जब आंखों में आंसू और गुस्सा लिए स्टूडियो पहुंचे Rajesh khanna, Manoj Kumar को सुनाया दिल का हाल 20.12.2022

मनोज कुमार (Manoj Kumar) और राजेश खन्ना (Rajesh Khanna) बहुत अच्छे दोस्त रहे हैं। राजेश खन्ना और मनोज कुमार एक फिल्म में साथ काम करने वाले थे जिसका नाम था ‘उपकार’। लेकिन फिर ऐसा कुछ हुआ कि राजेश खन्ना इस फिल्म में मनोज कुमार के साथ काम नहीं कर पाए। ये वो दौर था जब राजेश खन्ना नए नए इंडस्ट्री में आए थे। उस वक्त जब मनोज कुमार के साथ वह काम नहीं कर पाए तो वह बहुत ही अपसेट हो गए थे।

Madhubala पर फिदा था उस दौर का हर एक्टर, Bal Thackeray ने पहली बार देखा तो देखते रह गए 19.12.2022

शम्मी कपूर ने अपनी ऑटोबोयोग्राफी शम्मी कपूर द गेम चेंजर में एक पूरा चैप्टर मधुबाला को समर्पित किया है. इसका शीर्षक है- फेल मेडली इन लव विद मधुबाला. शम्मी कपूर इसमें कहते हैं- मैं ये जानता था कि मधु किसी और के प्यार में हैं, लेकिन इसके बाद भी मैं ये स्वीकार करना चाहता हूं कि मैं उनसे पागलों की तरह प्यार करने लगा था. इसके लिए किसी को दोष नहीं दिया जा सकता था, क्योंकि मैं ने उनसे ख़ूबसूरत औरत कभी नही...

एक रुपये महीने पर पिता Prathviraj Kapoor के स्टूडियो में झाड़ू लगाते थे राज Kapoor| Kedar Sharma 18.12.2022

राज कपूर को उनके पिता पृथ्वीराज कपूर ने एक बार डायरेक्टर केदार शर्मा की फिल्मों के सेट पर बतौर क्लेपर बॉय काम करने की सलाह दी थी। अभिनेता ने भी पिता की बात मानकर यह काम शुरू कर दिया। फिल्म 'विषकन्या' की शूटिंग चल रही थी और इस दौरान गलती से राज कपूर का चेहरा कैमरे के सामने आ गया। इस गलती को ठीक करने की हड़बड़ी में राज कपूर का क्लैपबोर्ड उस सीन के अभिनेता की दाढ़ी में फंस गया, जिससे किरदार की दाढ़ी ही न...

Hathi Mere Sathi का वो गाना जिसने पूरी फिल्म को सुपरहिट करवा दी, Rajesh Khanna थे सिंगर के खिलाफ 17.12.2022

राजेश खन्ना चाहते तो नहीं थे लेकिन उन्हें किशोर कुमार की बात माननी पड़ी और तब जाकर मोहम्मद रफ़ी ने वो गाना गाया। बाद में राजेश खन्ना को भी मानना पड़ा कि मोहम्मद रफ़ी ने फिल्म को हिट कराने में बड़ी भूमिका निभाई है। फ़िल्म के लेखक सलीम जावेद ने एक इंटरव्यू में कहा था कि अगर मोहम्मद रफी इस गाने को नहीं गाते तो शायद फिल्म हिट न होती। लोकप्रिय खबरें

जब शिकायत लेकर नेहरू जी से मिलने पहुंचे Dilip Kumar, अपनी ईमानदारी से जीता मशहूर उद्योगपति का दिल 15.12.2022

‘गंगा जमना’ के बनने से पहले शापूरजी ने दिलीप कुमार को दो चेक बुक दी थी और कहा कि एक चेकबुक फिल्म प्रोडक्शन से जुड़े खर्चों के लिए है और दूसरी चेक बुक आपका मेहनताना है. इन चेक पर आप चाहे जो राशि भर सकते हैं. ये सारे ब्लैंक चेक है. सन 1961 में फिल्म जब रिलीज हुई तो छप्पर फाड़ कमाई करने में सफल हुई. दिलीप कुमार ने शापूरजी को दोनों चेकबुक लौटा दिया. उन्होंने प्रोडक्शन के खर्च के लिए कुछ पहली चेकबुक से...

Listen to the The Bollywood Radio podcast in Replaio

Radio and podcasts in one app - free, with no sign-up. Install today and do not miss the launch

Get it on Google Play

Replaio is not a podcast publisher; show names, artwork and audio belong to their authors and are distributed through public RSS feeds.