Sutradhar
रणभूमि | Ranbhoomi
रणभूमि : कुरुक्षेत्र, महाभारत के विख्यात युद्ध को गहराई से समझने के लिए एक पॉडकास्ट शृंखला है। इस पॉडकास्ट के अन्तर्गत युद्ध में प्रयोग की गईं विभिन्न व्यूह रचनाओं, विभिन्न दिव्यास्त्रों इत्यादि के विषय में विस्तृत रूप से बताया जाएगा।
Where to listen?
Podcasts in the app Replaio Radio Coming soonPodcasts are coming to the app soon. Install now and be the first to see a whole new take on podcasts
Episodes
Episode 21 - राजा परीक्षित 24.08.2023 8:25
युद्ध के बाद हुए अश्वमेध यज्ञ हुआ। द्वारका के स्त्री-पुरुषों को बचाते हुए अर्जुन को अपनी कला की क्षति का भान हुआ। गान्धारी के शाप के कारण द्वारका में यदुवंशियों का संहार हो गया और श्रीकृष्ण व बलराम जी अपने परमधाम को चले गए। परीक्षित को हस्तिनापुर का राज्य सौंपकर युधिष्ठिर तथा अन्य पाण्डव ने वनगमन किया। केवल युधिष्ठिर सदेह देवलोक को गए एवं उनके अन्य भाई और द्रौपदी मार्ग में ही यमलोक प्रस्थान कर गए।...
Episode 20 - पांचाल शिविर में नरसंहार 16.08.2023 6:34
दुर्योधन की छलपूर्वक पराजय का वृत्तान्त सुनकर अश्वत्थामा क्रोध से भर उठा और उसने अकेले ही पांचालों का वध करने का प्रण लिया। वो पांचाल शिविर में गया और एक-एक करके कई योद्धाओं को मृत्यु से आलिंगन करवा दिया। परन्तु इस समय पाण्डव वीर योद्धा कहाँ थे? श्रीकृष्ण ने कुछ क्यों नहीं किया? यह जानने के लिए एपिसोड को अन्त तक सुनिए।Ashwatthama was filled with anger after hearing the story of Duryodhana's deceit...
Episode 19 - दुर्योधन वध 09.08.2023 11:43
दुर्योधन के सरोवर के जाने के पूर्व कौरवों की सम्पूर्ण 11 अक्षोहिणी सेना समाप्त हो चुकी थी। कृतवर्मा, कृपाचार्य और अश्वत्थामा के अतिरिक्त कोई भी महारथी दुर्योधन की सेना में शेष नहीं बचा था। धृतराष्ट्र के अन्तिम 12 पुत्रों का वध करने के बाद भीमसेन ने दुर्योधन को भी गदा युद्ध में मार दिया।Before Duryodhana left for the lake, the entire 11 Akshohini army of the Kauravas had been destroyed. Apart from...
Episode 18 - कर्ण वध 02.08.2023 11:06
रणभूमि के इस युद्ध में 17वें दिन कर्ण पाण्डव सेना में भीषण नरसंहार करता हुआ आगे बढ़ता गया और उसने चेदि देश के अनेकों वीरों को मार डाला। इसके उत्तर में पाण्डव भी शान्त नहीं रहे और कर्ण के पुत्रों के साथ-साथ, दुःशासन सहित अन्य धृतराष्ट्र पुत्र भी यमलोक गमन कर गए। युद्ध के अन्त में अर्जुन द्वारा कर्ण का वध भी हो गया और कौरव सेना शोकग्रस्त होकर अपने शिविर में लौट गई।In this battle of the Ranbhoomi, on...
Episode 17 - सेनापति कर्ण 26.07.2023 7:56
द्रोण के मारे जाने के बाद अश्वत्थामा ने कर्ण को सेनापति बनाए जाने का प्रस्ताव रखा जिस पर दुर्योधन ने अपनी सहमति जताई। अर्जुन ने संशप्तकों के कई सहस्त्र योद्धाओं का वध कर दिया और कौरव सेना में भगदड़ मच गई। रणभूमि के इस युद्ध में सोलहवें दिन पाण्डव सेना प्रसन्नचित्त होकर अपने शिविर में लौटी। After Drona was killed, Ashwatthama proposed to make Karna the commander-in-chief, to which Duryodhana agree...
Episode 16 - द्रोण वध 19.07.2023 9:15
पन्द्रहवें दिन तक पहुँचते-पहुँचते रणभूमि के युद्ध में नियम जैसा कुछ भी शेष नहीं बचा था। इस दिन द्रोण ने कई-कई योद्धाओं को मृत्यु से आलिंगन करवाया। श्रीकृष्ण के सुझाव पर असत्य का सहारा लेकर भीमसेन ने अश्वत्थामा के मारे जाने की सूचना द्रोण तक पहुँचाई। युधिष्ठिर द्वारा इस बात का सत्यापन भी किया गया। अन्ततः द्रोण को धृष्टद्युम्न ने निःशस्त्र अवस्था में मार दिया। जिस पर क्रोधित होकर अश्वत्थामा ने पाण्ड...
Episode 15- रात्रि युद्ध 12.07.2023 8:56
On the 14th day of battle Ghatotkach lost his life. Apart from Ghatotkach, how many Shakuni's brothers and Dhritarashtra's sons were killed? to know this tune into this episode. 14वें दिन में सायं होते ही युद्ध विराम की घोषणा नहीं हुई बल्कि यह युद्ध रात्रि में भी जारी रहा। घटोत्कच के अतिरिक्त कितने शकुनि के भाइयों की मृत्यु हुई और कितने धृतराष्ट्र के पुत्र मारे गए रणभूमि के इस अंक में आपको इसकी...
Episode 14- जयद्रथ वध 05.07.2023 8:01
In order to fulfill his vow, Arjuna proceeded to kill Jayadratha on the 14th day of the battle of Kurukshetra.. Satyaki entered the Kaurava army to help Arjuna. Bhimsen kills many sons of Dhritarashtra while Drona kills several Pandavas soldiers. But ultimately Arjuna succeeded in killing Jayadratha. Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices
Episode- 13 चक्रव्यूह 28.06.2023 18:06
द्रोण ने पाण्डवों के विरुद्ध चक्रव्यूह की रचना की। अर्जुन, संशप्तकों के वध के लिए युद्धक्षेत्र से दूर जा चुका था। अभिमन्यु चक्रव्यूह के अन्दर प्रवेश कर गया परन्तु उसके पीछे आ रहे अन्य पाण्डवों को जयद्रथ ने अपने वरदान के कारण रोक लिया एवं अन्ततः अभिमन्यु को सात कौरव योद्धाओं ने निःशस्त्र अवस्था मे घेरकर मार दिया। Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices
Episode 12 - संशप्तक 21.06.2023 5:43
द्रोणाचार्य द्वारा युधिष्ठिर को बन्दी बनाने की रणनीति के तहत अर्जुन को युद्धक्षेत्र से दूर ले जाना अनिवार्य हो चुका था। ऐसे में त्रिर्गत देश के योद्धाओं ने संशप्तक प्रण लेकर अर्जुन से लोहा लेने की ठानी परन्तु इसका परिणाम कौरव सेना को बहुत भारी पड़ा। Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices
Episode 11 - सेनापति द्रोण 14.06.2023 3:12
भीष्म की पराजय के बाद कौरव सेना शोक में डूब गई। कर्ण की सलाह पर दुर्योधन ने द्रोण से सेनापति बनने की विनती की। दोनों पक्षों में बराबरी का युद्ध रहा। Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices
Episode 10 - शरशय्या 07.06.2023 8:46
नवें दिन के युद्ध के बाद श्रीकृष्ण सहित पाण्डव भीष्म से उनके वध का उपाय पूछने आते हैं। दसवें दिन की शुरुआत से ही अर्जुन और भीमसेन शिखण्डी के रथ के पहियों की रक्षा करते हुए भीष्म पर चढ़ाई कर देते हैं और दिन अन्त होते-होते भीष्म के हिस्से शरशय्या आती है। Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices
Episode 9- भीष्म की क्रोधाग्नि 31.05.2023 7:13
नवें दिन के युद्ध में भीष्म ने चेदि, काशी और करूष देश के 14 हज़ार महारथियों को यमलोक पहुँचाया। जब अर्जुन ने पूरे मन से भीष्म से युद्ध नहीं किया तो स्वयं श्रीकृष्ण हाथ में चाबुक लेकर भीष्म का वध करने के लिए रथ से कूद गए। Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices
Episode 8- वीरों की वीरगति 24.05.2023 8:24
आठवें दिन के युद्ध में भीषण संग्राम हुआ। घटोत्कच ने कौरव सेना में त्राहि-त्राहि मचा दी। इस दिन धृतराष्ट्र के आठ पुत्र, शकुनि के पाँच भाई और अर्जुन पुत्र इरावान को वीरगति प्राप्त हुई। Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices
Episode 7- भीष्म की प्रतिज्ञा 17.05.2023 9:18
लगातार अपनी सेना में चल रहे विध्वंश के चलते दुर्योधन को भीष्म ने आश्वासन दिया कि युद्ध के सातवें दिन पाण्डव सेना को नाकों चने चबाने पर मजबूर कर देंगे। इस दिन दोनों ओर से कई-कई दिव्यास्त्रों का सन्धान किया गया और विराट पुत्र शंख को वीरगति प्राप्त हुई। Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices
Episode 6- वीरों का पराक्रम 10.05.2023 6:22
पाँच दिनों के युद्ध के बाद कौरव सेना ने छठवें दिन भीषण युद्ध किया। द्रोण और भीष्म ने कई योद्धाओं का वध कर दिया। लेकिन पाण्डव सेना की ओर से भीम ने भी कौरव का व्यूह भंग करके भीषण नरसंहार मचाया। Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices
Episode 5- नरसंहार 03.05.2023 7:14
चार दिनों में सिर्फ़ एक दिन अपना पक्ष प्रबल पाकर दुर्योधन ने भीष्म से इसका कारण जानना चाहा तब भीष्म ने दुर्योधन को नर और नारायण की कथा सुनाई और वचन दिया कि पाँचवें दिन कौरव सेना का पक्ष प्रबल साबित होगा। दोनों पक्षों ने पाँचवें दिन के लिए नई व्यूह रचनाओं का प्रयोग किया जिसके परिणामस्वरूप दोनों पक्षों में भीषण नरसंहार हुआ। Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices
Episode 4- कौरव सेना में हाहाकार 26.04.2023 5:06
युद्ध के चौथे दिन भीमसेन और घटोत्कच ने मिलकर कौरव सेना के सहस्त्रों सैनिकों और हाथियों को यमलोक पहुँचा दिया। इसके अतिरिक्त भीमसेन ने धृतराष्ट्र के 14 पुत्रों के भी प्राण ले लिए। Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices
Episode-3 श्रीकृष्ण का क्रोध 19.04.2023 7:21
जब भीष्म ने सन्ध्या होने के पूर्व भीषण नरसंहार किया और अर्जुन पूरे मन से उनसे लड़ पाने में सक्षम नहीं हुए तो श्रीकृष्ण को क्रोध आ गया और वे सुदर्शन का आह्वान करके भीष्म पर आक्रमण करने के उद्देश्य से रथ छोड़कर दौड़ पड़े। Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices
Episode 2 - भीमसेन का रौद्र रूप 12.04.2023 11:37
युद्ध के दूसरे दिन कौरवों के सर्वतोभद्र व्यूह के मुक़ाबले पाण्डवों का क्रोंचारुण व्यूह भारी रहा जिसका नतीजा यह हुआ कि भीमसेन ने कलिंग और निषाद की सेनाओं का भीषण नरसंहार किया और पाण्डव पक्ष दूसरे दिन प्रबल रहा। Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices
Episode-1 शंखनाद (Shankhnaad) 05.04.2023 14:21
महाभारत युद्ध का प्रथम दिन, जिसमें युद्ध प्रारम्भ होने के पहले ही अर्जुन अपना गाण्डीव त्याग देते हैं। जिसके बाद श्रीकृष्ण उन्हें गीता का ज्ञान देते हैं। कौरव सेना सर्वतोभद्र व्यूह और पाण्डव सेना वज्र व्यूह के साथ युद्ध भूमि में उतरती है। पाण्डव सेना की ओर से उत्तर और श्वेत जैसे योद्धा पहले दिन वीरगति को प्राप्त को जाते हैं। Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices
Trailer 29.03.2023 1:44
रणभूमि : कुरुक्षेत्र, महाभारत के विख्यात युद्ध को गहराई से समझने के लिए एक पॉडकास्ट शृंखला है। इस पॉडकास्ट के अन्तर्गत युद्ध में प्रयोग की गईं विभिन्न व्यूह रचनाओं, विभिन्न दिव्यास्त्रों इत्यादि के विषय में विस्तृत रूप से बताया जाएगा। Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices
Similar podcasts
Replaio is not a podcast publisher; show names, artwork and audio belong to their authors and are distributed through public RSS feeds.