Radio Azad

RADIO AZAD HIND 90.8 FM

A community radio station (CRS) License No. FMCR117, governed by Swaraj Sansthan Sanchalnalaya, Bhopal, A cultural wing of Govt. of M.P. currently producing programmes in Hindi language in different genre.

Author

Radio Azad

Category

Government

Podcast website

podcasters.spotify.com

Latest episode

Jul 9, 2026

Where to listen?

Podcasts in the app Replaio Radio Coming soon

Podcasts are coming to the app soon. Install now and be the first to see a whole new take on podcasts

Get it on Google Play Install for free Android almost 10M downloads · 4.8 rating iOS soon

Episodes

Ramesh Chandra Arya - Yaad Karo Kurbani 31.03.2022

भारत की आजादी के लिए न जाने कितनी मां के लालों ने अपने प्राणों की आहुति दी। इनमें क्रांतिकारी रमेश चंद्र आर्य का नाम भी बेहद सम्मान और गर्व से लिया जाता है। आर्य ने देशभर में आजादी की अलख जगाई। अपनी वीरता और अपने अदम्य साहस से अंग्रेजों के छक्के छुड़ा दिए थे। गांधीजी के नमक आंदोलन में हिस्सा लिया। अपने साथियों के साथ सरकारी डाक लूटकर अंग्रेजों को कड़ी चुनौती दी। गिरफ्तार हुए। जेल में पुलिस की यातन...

Shyamji Krishna verma - Yaad Karo Kurbani 30.03.2022

श्यामजी कृष्ण वर्मा क्रान्तिकारी गतिविधियों के माध्यम से भारत की आजादी के संकल्प को गतिशील करने वाले अध्यवसायी एवं कई क्रान्तिकारियों के प्रेरणास्रोत थे। वे पहले भारतीय थे, जिन्हें ऑक्सफोर्ड से एम॰ए॰ और बार-ऐट-ला की उपाधियाँ मिलीं थीं। पुणे में दिये गये उनके संस्कृत के भाषण से प्रभावित होकर मोनियर विलियम्स ने वर्माजी को ऑक्सफोर्ड में संस्कृत का सहायक प्रोफेसर बना दिया था।श्यामजी कृष्ण वर्मा भी अन्...

Dr. Mathura Singh - Yaad Karo Kurbani 27.03.2022

डॉ मथुरा सिंह भारतीय स्वतन्त्रता सेनानी एवं गदर पार्टी के कार्यकर्ता थे। वे पेशे से रसायन शास्त्र के विद्वान थे। सन १९१७ में ब्रितानी सरकार ने उन्हें फांसी दे दी 

Dr. Ram Manohar Lohiya- Hindustan Hamara 23.03.2022

डॉ॰ राममनोहर लोहिया (जन्म - २३ मार्च , १९१० - मृत्यु - १२ अक्टूबर , १९६७ ) भारत के स्वतन्त्रता संग्राम के सेनानी, प्रखर चिन्तक तथा समाजवादी राजनेता थे।

Veer Hemu Kalani - Azad Hind 23.03.2022

हेमू कालाणी भारत के एक क्रान्तिकारी एवं स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी थे। अंग्रेजी शासन ने उन्हें फांसी पर लटका दिया था। जब वे किशोर वयस्‍क अवस्‍था के थे तब उन्होंने अपने साथियों के साथ विदेशी वस्तुओं का बहिष्कार किया और लोगों से स्वदेशी वस्तुओं का उपयोग करने का आग्रह किया। सन् १९४२ में जब महात्मा गांधी ने भारत छोड़ो आन्दोलन चलाया तो हेमू इसमें कूद पड़े। १९४२ में उन्हें यह गुप्त जानकारी मिली कि अंग्र...

Sukhdev Raj - Yaad Karo Kurbani 23.03.2022

देश की आजादी की लड़ाई में महान स्वंतत्रता सेनानियों शहीद भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु के बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। 23 मार्च ही वह दिन है, जब ये तीनों महान देशभक्त अपने मुल्क के लिए हंसते-हंसते फांसी के फंदे पर झूल गए थे। 23 मार्च 1931 की रात भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को ब्रिटिश हुकूमत ने फांसी पर लटका दिया था। भगत सिंह और उनके साथी राजगुरु और सुखदेव को फांसी दिया जाना भारत के इतिहास में...

Bhagat Singh Rajguru Sukhdev - Special Program 23.03.2022

देश की आजादी की लड़ाई में महान स्वंतत्रता सेनानियों शहीद भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु के बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। 23 मार्च ही वह दिन है, जब ये तीनों महान देशभक्त अपने मुल्क के लिए हंसते-हंसते फांसी के फंदे पर झूल गए थे। 23 मार्च 1931 की रात भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को ब्रिटिश हुकूमत ने फांसी पर लटका दिया था। भगत सिंह और उनके साथी राजगुरु और सुखदेव को फांसी दिया जाना भारत के इतिहास में...

TirumalAcharya Aur Rishikesh Latta - Yaad Karo Kurbani 20.03.2022

मांडयम पार्थसारथी तिरुमल आचार्य (1887-मार्च 1954) एक भारतीय राष्ट्रवादी, कम्युनिस्ट और अराजकतावादी थे, जो भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (ताशकंद समूह) के संस्थापक सदस्यों में से थे। एक लंबे राजनीतिक और सक्रिय जीवन में, आचार्य कई बार लंदन में इंडिया हाउस और प्रथम विश्व युद्ध के दौरान हिंदू-जर्मन षड्यंत्र से जुड़े रहे, जब बर्लिन समिति के एक प्रमुख पदाधिकारी के रूप में, उन्होंने हर दयाल के साथ भारतीय स्थाप...

Rani Avanti Bai - Azad HInd 20.03.2022

रानी अवन्तीबाई लोधी भारत के प्रथम स्वाधीनता संग्राम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली प्रथम महिला शहीद वीरांगना थीं। लोधी संसार के प्रथम क्षत्रिय है । 1857 की क्रांति में रामगढ़ की रानी अवंतीबाई रेवांचल में मुक्ति आंदोलन की सूत्रधार थी। 1857 के मुक्ति आंदोलन में इस राज्य की अहम भूमिका थी, जिससे भारत के इतिहास में एक नई क्रांति आई। 1817 से 1851 तक रामगढ़ राज्य के शासक लक्ष्मण सिंह थे। उनके निधन के...

Uddham Singh - Hindustan Hamara 13.03.2022

उधम सिंह को अपने सैकड़ों भाई-बहनों की मौत का बदला लेने का मौका 1940 में मिला। जलियांवाला बाग हत्याकांड के 21 साल बाद 13 मार्च 1940 को रायल सेंट्रल एशियन सोसायटी की लंदन के काक्सटन हाल में बैठक थी जहां माइकल ओ'डायर भी वक्ताओं में से एक था। उधम सिंह उस दिन समय से ही बैठक स्थल पर पहुँच गए। अपनी रिवॉल्वर उन्होंने एक मोटी किताब में छिपा ली। इसके लिए उन्होंने किताब के पृष्ठों को रिवॉल्वर के आकार में उस...

Bhagwan Das Mahore - Yaad Karo Kurbani 12.03.2022

तिया जिले के गांव छोटी बड़ौनी में भगवानदास का जन्म 27 फरवरी सं 1909 को हुआ था। (विश्वविख्यात गामा पहलवान भी यहीं के थे) भगवानदास को पढ़ने के लिए मामा कवींद्र नाथूराम माहौर के यहां झांसी भेजा गया। यहां वे मास्टर रुद्रनारायण के संपर्क में आये। मास्टर रुद्रनारायण के घर चन्द्रशेखर आज़ाद, शचीन्द्रनाथ बख्शी आदि का आना जाना था। सन 1924 में मात्र 15 साल की उम्र में भगवानदास यहीं पर आज़ाद से मिले और आज़ादी की ल...

International Women's Day - special Program 08.03.2022

मां , पत्नी, बेटी, कर्मचारी या महिला के रूप में ये अधिकार आपकी सुरक्षा के लिए बनाए गए हैं और आपको अपने अधिकार मालूम होने चाहिए। महिलाओं की स्थिति में सुधार लाने के लिए एक दिन पर्याप्त नहीं। महिला दिवस हमें केवल यह याद दिलाता है कि महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए हम सभी को कहीं न कहीं से शुरुआत करनी होगी। Happy Women's Day

International Women's Day - Special Program 08.03.2022

मां , पत्नी, बेटी, कर्मचारी या महिला के रूप में ये अधिकार आपकी सुरक्षा के लिए बनाए गए हैं और आपको अपने अधिकार मालूम होने चाहिए। महिलाओं की स्थिति में सुधार लाने के लिए एक दिन पर्याप्त नहीं। महिला दिवस हमें केवल यह याद दिलाता है कि महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए हम सभी को कहीं न कहीं से शुरुआत करनी होगी। Happy Women's Day

Govind vallabh Panth - Hindustan Hamara 07.03.2022

पंडित गोविन्द बल्लभ पन्त या जी॰बी॰ पन्त प्रसिद्ध स्वतन्त्रता सेनानी और वरिष्ठ भारतीय राजनेता थे। वे उत्तर प्रदेश राज्य के प्रथम मुख्य मन्त्री और भारत के चौथे गृहमंत्री थे। [2] सन 1957 में उन्हें भारतरत्न से सम्मानित किया गया। गृहमंत्री के रूप में उनका मुख्य योगदान भारत को भाषा के अनुसार राज्यों में विभक्त करना तथा हिन्दी को भारत की राजभाषा के रूप में प्रतिष्ठित करना था। दिसम्बर १९२१ में वे गान्धी...

Neera Arya - Special Program 05.03.2022

नीरा आर्य , आजाद हिन्द फौज में रानी झांसी रेजिमेंट की सिपाही थीं, जिन पर अंग्रेजी सरकार ने गुप्तचर होने का आरोप भी लगाया था। [1] 1998 में इनका निधन हैदराबाद में हुआ। इन्हें नीरा ​नागिनी के नाम से भी जाना जाता है। इनके भाई बसंतकुमार भी आजाद हिन्द फौज में थे।

lala Hardayal - Azad Hind 04.03.2022

लाला हरदयाल भारतीय स्वतन्त्रता संग्राम के उन अग्रणी क्रान्तिकारियों में थे जिन्होंने विदेश में रहने वाले भारतीयों को देश की आजादी की लडाई में योगदान के लिये प्रेरित व प्रोत्साहित किया। इसके लिये उन्होंने अमरीका में जाकर गदर पार्टी की स्थापना की। वहाँ उन्होंने प्रवासी भारतीयों के बीच देशभक्ति की भावना जागृत की। काकोरी काण्ड का ऐतिहासिक फैसला आने के बाद मई, सन् १९२७ में लाला हरदयाल को भारत लाने का प...

Ram Krishna Khatri - Yaad Karo Kurbani 03.03.2022

रामकृष्ण खत्री भारत के एक प्रमुख क्रान्तिकारी थे। उन्होंने हिन्दुस्तान प्रजातन्त्र संघ का विस्तार मध्य भारत और महाराष्ट्र में किया था। उन्हें काकोरी काण्ड में १० वर्ष के कठोर कारावास की सजा दी गयी हिन्दी, मराठी, गुरुमुखी तथा अंग्रेजी के अच्छे जानकार खत्री ने शहीदों की छाया में शीर्षक से एक पुस्तक भी लिखी थी जो नागपुर से प्रकाशित हुई थी। स्वतन्त्र भारत में उन्होंने भारत सरकार से मिलकर स्वतन्त्रता स...

Sarojini Naidu - Yaad Karo Kurbani 02.03.2022

सरोजिनी नायडू का जन्म भारत के हैदराबाद नगर में हुआ था। इनके पिता अघोरनाथ चट्टोपाध्याय एक नामी विद्वान तथा माँ कवयित्री थीं और बांग्ला में लिखती थीं। बचपन से ही कुशाग्र-बुद्धि होने के कारण उन्होंने १२ वर्ष की अल्पायु में ही १२हवीं की परीक्षा अच्छे अंकों के साथ उत्तीर्ण की और १३ वर्ष की आयु में लेडी ऑफ दी लेक नामक कविता रची। सर्जरी में क्लोरोफॉर्म की प्रभावकारिता साबित करने के लिए हैदराबाद के निज़ाम...

Gopi Mohan Saha - Azad Hind 01.03.2022

गोपीमोहन साहा का जन्म बंगाल की धरती की गोद में हुआ था। उनके माता पिता कलकत्ते में रहते थे। कलकत्ते में ही उनकी बाल्यावस्था व्यतीत हुई थी और कलकत्ते में ही उनकी शिक्षा-दीक्षा भी हुई थी। जिस मनुष्य के हृदय में अपने देश के लिए प्रेम नहीं होता, उसका हृदय पाषाण की भांति होता है। इसी बात को बंगला के एक प्रसिद्ध कवि ने अपनी एक कविता में इस तरह लिखा है- जिस मनुष्य के हृदय में देश का प्रेम जागृत नहीं होता,...

Sir CV Raman - Hamare Mahan Vegyanik - Special Program Vigyan Diwas 28.02.2022

सीवी रामन   भारतीय भौतिक-शास्त्री थे। प्रकाश के प्रकीर्णन पर उत्कृष्ट कार्य के लिये वर्ष १९३० में उन्हें भौतिकी का प्रतिष्ठित नोबेल पुरस्कार दिया गया। उनका आविष्कार उनके ही नाम पर रामन प्रभाव के नाम से जाना जाता है। उन्हें भारत सरकार द्वारा भारत रत्न की उपाधि से विभूषित किया गया तथा १९५७ में लेनिन शान्ति पुरस्कार प्रदान किया था। चन्द्रशेखर वेंकटरामन का जन्म ७ नवम्बर सन् १८८८ ई. में तमिलनाडु क...

Chendra Shekhar Azad - Special Program 27.02.2022

चन्द्रशेखर 'आजाद भारतीय स्वतन्त्रता संग्राम के स्वतंत्रता सेनानी थे। वे शहीद राम प्रसाद बिस्मिल व शहीद भगत सिंह सरीखे क्रान्तिकारियों के अनन्यतम साथियों में से थे। सन् १९२२ में गाँधीजी द्वारा असहयोग आन्दोलन को अचानक बन्द कर देने के कारण उनकी विचारधारा में बदलाव आया और वे क्रान्तिकारी गतिविधियों से जुड़ कर हिन्दुस्तान रिपब्लिकन एसोसिएशन के सक्रिय सदस्य बन गये। इस संस्था के माध्यम से राम प्रसाद बिस्...

Vrindavan Lal Verma - Special Program 23.02.2022

वृन्दावनलाल वर्मा   हिन्दी नाटककार तथा उपन्यासकार थे। हिन्दी उपन्यास के विकास में उनका योगदान महत्त्वपूर्ण है। उन्होंने एक तरफ प्रेमचंद की सामाजिक परंपरा को आगे बढ़ाया है तो दूसरी तरफ हिन्दी में ऐतिहासिक उपन्यास की धारा को उत्कर्ष तक पहुँचाया है। इतिहास , कला , पुरातत्व , मनोविज्ञान , मूर्तिकला और चित्रकला में भी इनकी विशेष रुचि रही। 'अपनी कहानी' में आपने अपने संघर्षमय जीवन की गाथा कही है।

Sardar Ajit Singh - Yaad Karo Kurbani 23.02.2022

सरदार अजीत सिंह भारत के सुप्रसिद्ध राष्ट्रभक्त एवं क्रांतिकारी थे। वे भगत सिंह के चाचा थे। उन्होने भारत में ब्रितानी शासन को चुनौती दी तथा भारत के औपनिवेशिक शासन की आलोचना की और खुलकर विरोध भी किया। उन्हें राजनीतिक 'विद्रोही' घोषित कर दिया गया था। उनका अधिकांश जीवन जेल में बीता। १९०६ ई. में लाला लाजपत राय जी के साथ ही साथ उन्हें भी देश निकाले का दण्ड दिया गया था।

Kasturba Gandhi - Azad Hind 22.02.2022

कस्तूरबा गांधी   महात्मा गांधी की पत्नी जो भारत में बा के नाम से विख्यात है। कस्तूरबा गाँधी का जन्म 11 अप्रैल सन् 1869 ई. में काठियावाड़ के पोरबंदर नगर में हुआ था। इस प्रकार कस्तूरबा गाँधी आयु में गाँधी जी से 6 मास बड़ी थीं। कस्तूरबा गाँधी के पिता 'गोकुलदास मकनजी' साधारण स्थिति के व्यापारी थे। गोकुलदास मकनजी की कस्तूरबा तीसरी संतान थीं। उस जमाने में कोई लड़कियों को पढ़ाता तो था नहीं, विवाह भी...

Shri Dharampal - Azad Hind 21.02.2022

धरमपाल भारत के एक गांधीवादी विचारक, इतिहासकार एवं दार्शनिक थे। धरमपाल का जन्म उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में हुआ था। भारत से लेकर ब्रिटेन तक लगभग 30 साल उन्होंने इस बात की खोज में लगाये कि अंग्रेजों से पहले भारत कैसा था। इसी कड़ी में उनके द्वारा जुटाये गये तथ्यों, दस्तावेजों से भारत के बारे में जो पता चलता है वह हमारे मन पर अंकित तस्वीर के उलट है। वे एक गांधीवादी थे, एक विचारक, इतिहासकार और ल...

Listen to the RADIO AZAD HIND 90.8 FM podcast in Replaio

Radio and podcasts in one app - free, with no sign-up. Install today and do not miss the launch

Get it on Google Play

Replaio is not a podcast publisher; show names, artwork and audio belong to their authors and are distributed through public RSS feeds.