Aaj Tak Radio
Padhaku Nitin
Padhaku Nitin is a casual and long conversation-based podcast where Aaj Tak Radio host Nitin talks to experts and discuss a wide range of topics like history, war, politics, policy, ideologies, cinema, travelling, sports, nature and everything that is interesting. A single episode of the show can be as enriching as reading four books. As we say in the podcast,Chaar kitaabe padhne jitna gyaan milega Padhaku Nitin mein. कब कोई हक़ीक़त से मिथक बन जाता है? क्यों कोई कहानी सदियाँ पार करके हमारे सिरहाने आ बैठती है? कुछ नाम तो इंसानों की कलेक्टिव मेमोरी का हमेशा के लिए हिस्सा बन जाते हैं लेकिन पूरी क...
Be sure to visit the podcast's website and support the creator: www.aajtak.in
Where to listen?
Podcasts in the app Replaio Radio Coming soonPodcasts are coming to the app soon. Install now and be the first to see a whole new take on podcasts
Episodes
Sati के पीछे साज़िश, Ayodhya Mathura Kashi की खुदाई और Urdu कैसे आई?: पढ़ाकू नितिन, Ep 184 23.01.2025 1:03:24
जब पढ़ाकू नितिन पॉडकास्ट की शुरुआत हुई, हमारा उद्देश्य था इतिहास जैसे जटिल विषयों को सरल और निष्पक्ष रूप से आप तक पहुंचाना. इतिहास की खूबी यह है कि वह समय के साथ बदलता रहता है—नई जानकारियां और बदलते नज़रिए पुरानी धारणाओं को चुनौती देते हैं. आज के एपिसोड में हमारे साथ हैं जानी-मानी इतिहासकार डॉ. मीनाक्षी जैन. राम, अयोध्या, सती, और कृष्ण जैसे विषयों पर उनकी साक्ष्य-आधारित किताबों ने इतिहास की नई समझ...
Kanpur का काला बच्चा कौन था, UP में खालिस्तानी कैसे आए और क्यों चली इस IPS पर गोली?: पढ़ाकू नितिन, 183 16.01.2025 1:18:24
भारत में बहुत कम लोग हैं जिनके नाम के साथ IIT, IPS, और बेस्टसेलर लेखक जैसी उपलब्धियां जुड़ती हैं और उनमें से एक हैं आलोक लाल. 35 साल पुलिस फोर्स को सेवा देने वाले, दो बार राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित और True Crime जॉनर में बेस्टसेलर The Barabanki Narcos के लेखक. उनकी किताबें केवल घटनाओं का विवरण नहीं, बल्कि एक कला प्रेमी के दिल से लिखी कहानियां हैं. सेवा के दौरान पेंटिंग प्रदर्शनियां लगाने वाले...
Sambhal, Adhai Din Ka Jhopda, Somnath, Krishna Janam Bhumi - कौन सही कौन गलत?: पढ़ाकू नितिन, Ep 182 09.01.2025 1:37:05
नए साल की देरी से ही सही, शुभकामनाएं! 2025 में भी इतिहास और मिथकों के बीच की खाई को समझना उतना ही मुश्किल है. इसी पर चर्चा के लिए हमारे आज के एपिसोड में हैं डॉ. रुचिका शर्मा, जो मध्यकालीन भारतीय इतिहास की विशेषज्ञ हैं. JNU से PhD, कई भाषाओं की जानकार और अपने अनोखे अंदाज़ में इतिहास पर बात करने वाली रुचिका से हमने धार्मिक स्थलों के विवाद, मंदिरों के विध्वंस, सोमनाथ मंदिर, और अकबर से जुड़े मिथकों पर...
Afzal Guru के साथ Tihar में शरारत, Veg vs Non Veg की बेकार बहस और Investment के Tips: पढ़ाकू नितिन, Ep 181 02.01.2025 44:03
बीते साल हमने कई विषयों पर चर्चा की, मशहूर लेखकों, कलाकारों, राजनयिकों और विशेषज्ञों से बातचीत की. इस विशेष एपिसोड में हमने अलग-अलग जॉनर के उन हिस्सों को समेटने की कोशिश की है, जिन्हें आपने सबसे ज़्यादा पसंद किया और सराहा. हमने शेर सिंह राणा से तिहाड़ में अफ़जल गुरू के साथ बिताए उनके अनुभवों के बारे में पूछा. मानव कौल से जाना कि उन्होंने एक किताब के कवर के लिए कपड़े क्यों उतार दिए. कृष अशोक ने वेज...
सोना ख़रीदकर घर में रखना क्यों घाटे का सौदा है?: पढ़ाकू नितिन, Ep 180 19.12.2024 48:14
सोना इतना क़ीमती क्यों है, सोने को समृद्धि से जोड़कर क्यों देखा जाता है, भारत कितना सोना आयात करता है और सोना खरीदने को लेकर लोग इतने उतावले क्यों रहते हैं, सोना या उससे बने गहने ख़रीद कर रखना क्या घाटे का सौदा है, धर्मों में सोने को इतनी अहमियत क्यों, सोना इतना महंगा क्यों है, साउथ अफ्रीका में सबसे ज्यादा सोने की खदानें हैं, लेकिन क्या वो सोना भी अमूल्य हीरे की तरह लैब में बनाया जा सकता है, मिडिल ईस...
Asad ने क्या गलत किया, Syria के बहाने कौन लड़ रहा है और Arab World में आगे क्या होगा?: पढ़ाकू नितिन, Ep 179 12.12.2024 1:01:16
कुछ ही महीनों पहले हमने इज़रायल-फिलिस्तीन संकट और अफ़गानिस्तान में तालिबान की वापसी पर बात की थी. अब साल के अंत में, एक और बड़ा अंतरराष्ट्रीय संकट सामने है—सीरिया में विद्रोहियों ने तख़्तापलट कर राष्ट्रपति बशर अल-असद को सत्ता से बेदखल कर दिया है. पचास वर्षों से सत्ता में काबिज़ असद परिवार इस बार विद्रोहियों के सामने टिक नहीं पाया. इस जटिल स्थिति को समझने के लिए हमने जियोपॉलिटिक्स विशेषज्ञ और सीनिय...
Sundeep Sharma ने खोला Comedians का कच्चा चिट्ठा और इशारे-इशारे में लिए किसके मज़े?: पढ़ाकू नितिन, Ep 178 05.12.2024 2:10:32
हम सबको लगता है कि हमारा सेंस ऑफ ह्यूमर कमाल का है, लेकिन दोस्तों को हंसाना और अनजान लोगों को हंसाना दो अलग बातें हैं. स्टैंड-अप कॉमेडी मेहनत, टेक्निक और स्किल का काम है. हमारे साथ हैं संदीप शर्मा—स्टैंड-अप कॉमेडी का बड़ा नाम. उनके जुमले मीम बन जाते हैं, और उनकी आवाज़ कंटेंट के हर फॉर्म में गूंजती है. हम उनसे जानेंगे कि कॉमेडी फनी से फूहड़ कब बनती है, स्टैंड-अप का इतिहास और वर्तमान क्या है, और क्य...
Lucky Bisht के दुश्मन, Pappu Yadav का Gym और Jail Break की पूरी कहानी: पढ़ाकू नितिन, Ep 177 28.11.2024 2:12:11
हमने पढ़ाकू नितिन के इतिहास में अब तक का सबसे लंबा एपिसोड रिकॉर्ड किया है, और वो भी शेर सिंह राणा के साथ! जिस इंसान की ज़िंदगी पर फ़िल्म बन रही हो, उसका पॉडकास्ट तो खास होगा ही. पिछले एपिसोड में राणा ने फूलन देवी हत्या कांड की वो बातें बताईं, जो पुलिस जांच से बाहर थीं। तिहाड़ में उनके 13 साल, अफ़ज़ल गुरु से बातचीत, और स्पेशल सेल के अंदर की कहानियां – सब कुछ डीटेल में था. इस एपिसोड में हमने तिहाड़...
Sher Singh Rana के खुलासे, Afzal Guru से हंसी मज़ाक और Tihar में कैसे मरते हैं कैदी?: पढ़ाकू नितिन, Ep 176 21.11.2024 2:15:27
आज का एपिसोड खास है, क्योंकि हमारे मेहमान शेर सिंह राणा हैं. कोर्ट ने उन्हें फुलन देवी की हत्या का दोषी पाया, उन्होंने तिहाड़ जेल में 13 साल बिताए और जेल तोड़कर भागने वाले दूसरे व्यक्ति बने. अफगानिस्तान जाकर पृथ्वीराज चौहान की अस्थियां लाने, अपनी राजनीतिक पार्टी बनाने और ‘जेल डायरी: तिहाड़ से काबुल कंधार तक’ नामक किताब लिखने जैसे कारनामे उनके नाम हैं. शेर सिंह राणा को कुछ लोग नायक मानते हैं, तो कु...
Afghanistan कैसे बना Drug Lords का अड्डा और China क्यों India से कुढ़ा हुआ है?: पढ़ाकू नितिन, Ep 175 20.11.2024 38:52
पढ़ाकू नितिन' के इस एपिसोड में चर्चा है इक़बाल चंद मल्होत्रा की किताब The Nuke, The Jihad, The Hawalas and Crystal Meth पर. जानिए, कैसे पाकिस्तान अफ़गानिस्तान के ड्रग्स कारोबार को नियंत्रित कर रहा था, दाऊद इब्राहिम का ISI से कनेक्शन, क्रिस्टल मेथ का रॉ मटीरियल अफ़गानिस्तान में कैसे मिला, और चीन भारत से किस बात का बदला लेने की कोशिश कर रहा है. Disclaimer: इस पॉडकास्ट में व्यक्त किए गए विचार एक्सपर्...
Pablo का Pakistan कनेक्शन, Drugs बेचता Afghanistan और Jihad का धंधा: पढ़ाकू नितिन, Ep 174 14.11.2024 51:10
हमारे पढ़ाकू नितिन का स्टूडियो छोड़कर बाहर शूट करने का मौका कम ही आता है, लेकिन आज का दिन खास है, और मेहमान उससे भी खास. हमारे साथ हैं इकबाल चंद मल्होत्रा, जो पहले भी दो बार हमारे शो में आ चुके हैं और जिनकी किताबें हमेशा हमारी रुचि का केंद्र रही हैं. उनकी नई किताब, .The Nukes, the Jihad, the Hawalas, and Crystal Meth: A Tale of Treachery., जल्द ही रिलीज़ होने वाली है. इस किताब में पाकिस्तान, अफ़गा...
Everest पर किसने बचाई जान, Salman Khan ने क्या सिखाया और कैसे बन गया World Record?: पढ़ाकू नितिन, Ep 173 07.11.2024 1:16:35
हम अक्सर फिल्मों और किताबों में पढ़ते हैं कि किसी ने सात समुंदर पार किया या पहाड़ लांघा, पर असल में इन चुनौतियों का एहसास तभी होता है जब हम खुद उनका सामना करें. मध्य प्रदेश के सीहोर की मेघा परमार ने इसको सच कर दिखाया है—वह राज्य की पहली महिला हैं जिन्होंने 22 मई 2019 को माउंट एवरेस्ट पर चढ़ाई की. गिनीज़ बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज कराने वाली मेघा MP की कई योजनाओं की ब्रांड एंबेसडर भी रही है...
Hamas Israel War के चश्मदीद ने खोल दिया Air Force का पूरा प्लान!: पढ़ाकू नितिन, Ep 172 31.10.2024 54:25
हाल के दिनों में हमने पढ़ाकू नितिन में इज़राइल-हमास युद्ध पर चर्चा की, जिसे आप सभी ने सराहा और अपनी कुछ नाराज़गी भी जाहिर की. आज एक बार फिर इसी मुद्दे पर बात कर रहे हैं. युद्ध की समाप्ति के कोई साफ संकेत नहीं हैं; अंतरराष्ट्रीय मंचों पर शांति की बात हो रही है, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही है. हमारे साथ हैं इंडिया टुडे टीवी के वार कॉरेस्पोंडेंट गौरव सावंत, जो हाल ही में इज़राइल से लौटे हैं. गौरव हाइ...
नाटो के डर से हटे नेहरू और लता मंगेशकर ने दिए पैसे.. ऐसे आज़ाद हुआ था ये प्रदेश: पढ़ाकू नितिन, Ep 171 24.10.2024 1:15:27
15 अगस्त 1947 को देश आज़ाद हुआ, लेकिन कुछ हिस्सों की आज़ादी की तारीख अलग है. हैदराबाद 17 सितंबर 1948 को भारत का हिस्सा बना, गोवा 19 दिसंबर 1961 को आज़ाद हुआ और दादरा नागर हवेली 2 अगस्त 1954 को पुर्तगालियों से मुक्त हुआ. हमें भारत के स्वतंत्रता सेनानियों के बारे में तो पता है, लेकिन दादरा नागर हवेली के स्वतंत्रता सेनानियों ने कैसे संघर्ष किया, आज़ादी पाई और लगभग एक दशक बाद भारत का हिस्सा बने, यह कम...
TVF में काम करने की चाहत, Dost से प्यार करने के पंगे और Harshita के Move On Tips: पढ़ाकू नितिन, Ep 170 17.10.2024 1:05:02
इस एपिसोड में हम दिल टूटने और उससे उबरने की बात करेंगे. हमारे साथ हैं हर्षिता गुप्ता, जो सोशल मीडिया पर काफी फ़ेमस हैं. आपने उन्हें इंस्टाग्राम पर देखा होगा और उनके रिल्स शेयर भी किए होंगे. आज वो आपको कुछ खास टिप्स देंगी जिससे आप ब्रेकअप के दर्द से जल्दी उबर सकें. 'पढ़ाकू नितिन' में हमने उनसे पूछा कि दोस्ती और प्यार का घालमेल को कैसे संभालें, एक्स से टच में रहने के नुकसान क्या हैं और ब्रेकअप के बा...
Iran जंग से पहले कैसे Israel को थका रहा है और India क्यों कभी Stand नहीं लेता?: पढ़ाकू नितिन, Ep 169 10.10.2024 1:43:45
7 अक्टूबर 2023 को हमास के अप्रत्याशित हमले के बाद, इजरायल और मध्य पूर्व में महायुद्ध की शुरुआत हो गई है, जिसमें अब तक 42,000 से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं. गाजा से शुरू हुई ये जंग अब लेबनान और ईरान तक फैल चुकी है. अमेरिका के लिए इजरायल एक मुश्किल मामला बन गया है और भारत के लिए भी यह सवाल खड़ा है कि वह किसका समर्थन करे. इस संकट पर चर्चा करने के लिए, पढ़ाकू नितिन में हमने वरिष्ठ पत्रकार और अंतरराष्...
इजरायल-ईरान जंग में भारत किसके साथ, अमेरिका की मजबूरी और सुन्नी इससे अलग क्यों हैं?: पढ़ाकू नितिन, Ep 168 03.10.2024 55:55
पिछले एक साल से इज़रायल, फिलिस्तीन, लेबनान, यमन और ईरान लगातार सुर्खियों में हैं. इज़रायल के हमलों और ईरान की मिसाइलों से तनाव और बढ़ गया है. हिज़बुल्लाह के नेता मारे जा चुके हैं, और अक्टूबर से शुरू हुई ये लड़ाई अब भी जारी है. 'पढ़ाकू नितिन' में हमने पूर्व भारतीय राजनयिक राजीव सीकरी से इस संघर्ष के जड़, इज़रायल और ईरान की रणनीति, और भारत की भूमिका पर बात की है. Disclaimer: इस पॉडकास्ट में व्यक्त क...
मोटिवेशन के लिए क्या सुनें, वर्क स्ट्रेस कैसे जाएगा और शिव खेड़ा किससे खफ़ा हैं?: पढ़ाकू नितिन, Ep 167 26.09.2024 1:12:43
'मोटिवेशनल स्पीकर' क्या बला है - भारत में जब कोई जानता भी नहीं था, तब भी लोग एक नाम जानते थे — शिव खेड़ा. उनकी लिखी किताब You Can Win (जीत आपकी) भी ख़ूब पॉपुलर हुई. इस बार शिव खेड़ा ‘पढ़ाकू नितिन’ में बतौर मेहमान आए, तो उन्होंने अपनी बातों से एक बार फिर प्रेरित किया. उन्होंने अपनी ज़िंदगी के बारे में बताया, वर्क स्ट्रेस कम करने के तरीके बताए और यह भी साझा किया कि वे कब रिटायर होंगे. इस एपिसोड में ह...
पाकिस्तान के सबसे सीक्रेट अड्डे पर कैसे पहुंचीं Indian Diplomat और पीछे लगे एजेंट को कैसे सिखाया सबक?: Padhaku Nitin, Ep 166 19.09.2024 1:05:51
पाकिस्तान के वजूद में आने से लेकर अब तक उसकी पॉलिटिक्स हेप्पेनिंग बनी हुई है. हमारे पड़ोस में हमेशा कुछ न कुछ होता रहता है. मगर इसका उरूज लेट नाइंटीज़ में था. भारत के प्रधानमंत्री बस से पाकिस्तान गए थे. जिस नवाज़ शरीफ़ ने उन्हें रिसीव किया था, उसकी सरकार गिरा दी गई और बाद के सालों में दोनों देशों के बीच कारिगल युद्ध भी हुआ. जब ये सब हो रहा था तब उसकी एक गवाह थीं रुचि घनश्याम, इन घटनाओं और अपने अनु...
बिरयानी क्यों है सर्वगुण संपन्न, नमक कौन सा सही और वीगन के नाम पर क्या मज़ाक चल रहा है?: पढ़ाकू नितिन, Ep 165 12.09.2024 1:20:26
खाना दुनिया के उन गिने-चुने कामों में से है जो ज़रूरत भी है और शौक़ भी, और अगर पूरी शिद्दत से दिल लगाकर किया जाए, तो यह पेशा भी बन सकता है और पहचान भी। कुछ लोग होते हैं जो क्या खाना है, इसके बारे में बहुत सोचते हैं, और कुछ ऐसे भी होते हैं जो बिना सोचे-समझे जो मिल जाए, खा लेते हैं। खाने के साथ प्यार भी जुड़ा होता है, इसका अपना 'लव लैंग्वेज' होता है। खाने के साथ मॉरैलिटी भी जोड़ी जाती है, और इसमें भ...
10 सालों तक बाग-बाग जा कर आम खाने के बाद लिखी गई किताब: पढ़ाकू नितिन, Ep 164 05.09.2024 1:32:22
आम की हर बात ख़ास होती है. आम सिर्फ़ एक फल नहीं, फलों का राजा होता है, आम इमोशन होता है, आम से रिश्ते बनते हैं, इनफ़ैक्ट सबसे अच्छा मौसम ही वो है जिसमें पेड़ों पर आम लगते हैं और हां! कोई आम ख़राब नहीं होता. आम के पेड़ों के इर्द-गिर्द समाज फलता है. बहसें होती हैं, झगड़ें होते हैं.आम रिश्वत भी है तो आम व्यवहार बनाने का ज़रिया भी है. आम को कोई मना नहीं करता और उस्तादों ने कहा है कि आम को सिर्फ़ गदहे...
बुक कवर के लिए मानव कौल ने कपड़े उतारे तो मां क्या बोलीं?: पढ़ाकू नितिन, Ep 163 29.08.2024 1:12:07
पहचान. एक ऐसी चीज़ जिसके लिए दुनियाभर के लोग मेहनत करते हैं. कुछ लोग ऐसे होते हैं जो सिर्फ एक पहचान बनाने में पूरी ज़िंदगी बिता देते हैं और कुछ ऐसे लोग होते हैं जो एक ही ज़िंदगी में अपनी कई कई पहचान बना लेते हैं. इसी प्रजाति से ताल्लुक रखते हैं इस एपिसोड के मेहमान मानव कौल. जिनकी कई पहचान हैं, कभी नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज़ फेम गेम में माधुरी दीक्षित से इश्क लड़ाते नज़र आते हैं. कभी रंगमंच पर कला की...
भारत के दो शापित शहर, गुफ़ा में रहने वाली माई और गंगा-नर्मदा से रिश्ता: पढ़ाकू नितिन, Ep 162 22.08.2024 1:16:27
अब यह एक स्थापित तथ्य है कि जिसने भी यात्राएं की हैं, वह वैसा नहीं रहा जैसा पहले था. जब कोई सफ़र पर निकलता है, तब वह मीलों अपने भीतर भी चलता है. रास्ते में लोग मिलते हैं, उनकी कहानियां मिलती हैं, और उनकी कहानियों से ज़िंदगी का सच पता चलता है और ऐसे ही एक सच की तलाश में निकले थे रौनक साहनी, फ़ेमस YouTuber, जो मंकी मैजिक के नाम से मशहूर हैं. रौनक को नदियों से बहुत प्यार है. उन्होंने पहले नर्मदा यात्...
1984 के सिख दंगों की वो कहानियां जो बस इसी किताब में मिलेंगी: पढ़ाकू नितिन, Ep 161 15.08.2024 1:08:00
1984.. एक ऐसा साल जिसे ना कभी इंडियन पॉलिटिक्स भूली.. ना भूला इंडिया, ना कभी पंजाब. इस साल दिल्ली, कानपुर, फिरोज़ाबाद, अमृतसर में सिखों का जो खून बहा उसकी कहानी इन 40 सालों में कई बार कही गई.. मगर फिर भी जिनकी कहानी रह गई वो हैं सिख महिलाएं. कितनी ही ऐसी औरतें थीं जिन्होंने अपनों को हत्यारों के हाथों मरते देखा. खुद पर बलात्कार सहे. जान बचने के बाद ताने सुने... मगर फिर भी वो इंसाफ के लिए लड़ती रहीं...
शेख हसीना- ख़ालिदा ज़िया में फंसा भारत और खेल के पीछे खिलाड़ी कौन?: पढ़ाकू नितिन, Ep 160 08.08.2024 53:54
आपको ध्यान होगा कि पिछले साल सितंबर के महीने में भारत में G20 समिट का आयोजन हुआ. दुनिया भर के राष्ट्राध्यक्ष आए थे. भारत पहुंचने वाली सबसे पहली राष्ट्राध्यक्ष थीं शेख़ हसीना. भारत ने उन्हें मेहमान की हैसियत से बुलाया था. उस समिट में एक फ़ोटो वायरल हुआ जिसमें तब के ब्रिटिश प्रधानमंत्री शेख हसीना के सामने घुटनों के बल बैठ कर बात कर रहे थे. एक वो वक्त था और एक आज का वक्त है, ब्रिटेन हसीना को शरण देने...
Similar podcasts
Replaio is not a podcast publisher; show names, artwork and audio belong to their authors and are distributed through public RSS feeds.