Aaj Tak Radio
Padhaku Nitin
Padhaku Nitin is a casual and long conversation-based podcast where Aaj Tak Radio host Nitin talks to experts and discuss a wide range of topics like history, war, politics, policy, ideologies, cinema, travelling, sports, nature and everything that is interesting. A single episode of the show can be as enriching as reading four books. As we say in the podcast,Chaar kitaabe padhne jitna gyaan milega Padhaku Nitin mein. कब कोई हक़ीक़त से मिथक बन जाता है? क्यों कोई कहानी सदियाँ पार करके हमारे सिरहाने आ बैठती है? कुछ नाम तो इंसानों की कलेक्टिव मेमोरी का हमेशा के लिए हिस्सा बन जाते हैं लेकिन पूरी क...
Be sure to visit the podcast's website and support the creator: www.aajtak.in
Where to listen?
Podcasts in the app Replaio Radio Coming soonPodcasts are coming to the app soon. Install now and be the first to see a whole new take on podcasts
Episodes
मौलाना आज़ाद से जिन्ना चिढ़ते क्यों थे?: पढ़ाकू नितिन, Ep 85 02.03.2023 1:28:18
देश के पहले एजुकेशन मिनिस्टर मौलाना आज़ाद की कहानी जितनी दिलचस्प है उतनी ही आसानी से हमने वो भुला दी. उनका परिवार अफ़ग़ानिस्तान से दिल्ली आया था और फिर मक्का चला गया था, जहां आज़ाद पैदा हुए. वो फिर भारत लौटे. यहां पढ़े, क्रांतिकारी आंदोलन से जुड़े, जेल गए, कांग्रेस को संभाला, जिन्ना से लड़े, अपनों से हारे और आखिरकार उस देश के पहले शिक्षामंत्री बने जिसे अखंड बनाए रखने के लिए वो बहुत जूझे. उन्हीं मौ...
तुर्किये की इस्लामिक दुनिया में क्या जगह है?: पढ़ाकू नितिन, Ep 84 23.02.2023 58:47
तुर्किये जबरन लोगों को सेक्युलर और राष्ट्रवादी क्यों बनाना चाहता है, सरकारी दफ्तरों में कोट-पैंट क्यों ज़रूरी है, आया सोफिया को म्यूज़ियम से मस्जिद क्यों बना दिया गया, इन सारे सवालों के जवाब आपको पढ़ाकू नितिन के इस पॉडकास्ट में मिलेंगे, अंकारा में पढ़ानेवाले ओमैर अनस ने तफ्सील से तुर्की के खाने, सिनेमा और लोगों के बारे में बताया. Disclaimer: इस पॉडकास्ट में व्यक्त किए गए विचार एक्सपर्ट के निजी हैं
मुगल राजकुमारियों से क्यों घबराया था ऑटोमन बादशाह?: पढ़ाकू नितिन, Ep 83 16.02.2023 1:12:11
दुनिया का सबसे प्रभावशाली साम्राज्य मुगल राजकुमारियों से क्यों घबराया था, गोवा तक तुर्की सेना ने क्यों धावा बोला था, चर्चित यात्री अलबरूनी एक मंदिर में हिंदू बनकर क्यों रहे.. इन सब सवालों के जवाब तुर्की पर हुए इस दिलचस्प पॉडकास्ट में हैं. इस बार 'पढ़ाकू नितिन' के मेहमान हैं अंकारा की अंकारा यिलद्रिम बियाज़िद यूनिवर्सिटी में इंटरनेशनल अफेयर्स पढ़ानेवाले ओमैर अनस. Disclaimer: इस पॉडकास्ट में व्यक्त...
ये पुलिस सुधरती क्यों नहीं है?: पढ़ाकू नितिन, Ep 82 09.02.2023 1:28:39
पुलिस सिस्टम में सुधार की बात बहुत होती है लेकिन हो क्यों नहीं रहा? 'पढ़ाकू नितिन' में आज के मेहमान पद्मश्री प्रकाश सिंह ने तो इसकी लड़ाई सुप्रीम कोर्ट तक में लड़ी मगर सरकारें खेल कर गईं. आज की बैठकी में नितिन ठाकुर संग उनके साढ़े तीन दशक के तजुर्बे सुनिए और सोचिए कि पुलिस सुधरेगी कब और उसे सुधरने कौन नहीं दे रहा? Disclaimer: इस पॉडकास्ट में व्यक्त किए गए विचार एक्सपर्ट के निजी हैं.
सूफ़ी कौन हैं, कहां से आए, सबसे अलग कैसे हैं?: पढ़ाकू नितिन, Ep 81 02.02.2023 1:27:41
सूफ़ियों को भले हम जानते ना हों लेकिन अपनी अपनी समझ से पहचानते ज़रूर हैं. कव्वाली, सूफ़िया कलाम, दरगाहें हमेशा हमारे चारों तरफ ही रहे लेकिन अभी भी सूफीज़्म को लेकर हमारी समझ कच्ची है. इस बार 'पढ़ाकू नितिन' में हमने बात की प्रो सैयद ज़हीर हुसैन जाफ़री से जिन्होंने चार दशकों तक इतिहास पढ़ाया और फिलहाल रायबरेली में एक चार सौ साल पुरानी खानकाह का रख रखाव संभाल रहे हैं.
ब्रिटिश राज को बचाए रखने वाले हिंदुस्तानी सिपाहियों को अंग्रेजों ने कैसे धोखा दिया?: पढ़ाकू नितिन, Ep 80 26.01.2023 1:33:15
हिंदुस्तान और दुनियाभर में अंग्रेज़ी हुकूमत के लिए खून बहाने वाले ज़्यादातर सिपाही हिंदुस्तानी थे. अंग्रेजों ने उनकी फ़ौज कैसे तैयार की और कैसे उन्हें लगातार बरगलाते रहे? इस पॉडकास्ट में रविंद्र राठी ने नितिन ठाकुर को आज़ादी की लड़ाई के कई नए और दिलचस्प पहलू सुनाए. रविंद्र के नाना ने अंग्रेज़ी सेना में कई साल गुज़ारे और अखिरकार अपने अफसर से लड़कर गांव लौट आए.
उस दिन दाऊद को ठिकाने लगा देते डोभाल, लेकिन... Feat. शम्स ताहिर खान: पढ़ाकू नितिन, Ep 79 19.01.2023 1:11:42
दाऊद इब्राहिम से आमना-सामना करना भारतीय खुफिया एजेंसियों से लेकर हर क्राइम रिपोर्टर का सपना रहा है. खास कर पिछले 30 सालों से हर भारतीय ने चाहा है कि डॉन को पाकिस्तान से लाकर भारत की जेल में डाला जाए. इस बार 'पढ़ाकू नितिन' में क्राइम रिपोर्टिंग की सबसे मशहूर आवाज़ शम्स ताहिर खान से सुनिए कि डी कंपनी का मालिक कहां है, किस हाल में है, क्या कर रहा है, साथ ही वो किस्सा भी जब अजीत डोभाल उसका खात्मा करने...
RAW के चीफ रहे दुलत की कौन सी चाहत पूरी नहीं हुई?: पढ़ाकू नितिन, Ep 78 12.01.2023 1:32:09
देश की सबसे बड़ी ख़ुफ़िया एजेंसी कई साल चलानेवाले ए एस दुलत ने दुनिया घूमी है और दिग्गजों को करीब से देखा है. उनके पास बताने को क़िस्सों का ज़खीरा है और छिपाने के लिए बेशुमार बातें. इस पॉडकास्ट में दुलत ने अपने जीवन के करीब करीब हर पहलू को छुआ. सुनकर देखिए, मज़ा आएगा.
भारत के प्राचीन मंदिर अपने इतिहास के बारे में क्या कहते हैं?: पढ़ाकू नितिन, Ep 77 05.01.2023 1:35:21
देश का सबसे पुराना मंदिर कहां है, मंदिर में गुंबद कैसे आ गए, पुरानी इमारतों को कैसे बचाया जाता है और हमारे आसपास ऐतिहासिक जगहें कौन सी हैं जिनको हमने इग्नोर कर रखा है.. इस बार 'पढ़ाकू नितिन' की बैठकी में कंज़र्वेशन आर्किटेक्ट सुशांत भारती का आना हुआ है। उन्होंने हिस्ट्री की कई खिड़कियां खोलीं. आइए, ज़रा झांकिए. Disclaimer: इस पॉडकास्ट में व्यक्त किए गए विचार एक्सपर्ट के निजी हैं.
नेपाल हिंदू राष्ट्र कैसे बना और राजशाही का खात्मा क्यों हुआ?: पढ़ाकू नितिन, Ep 76 29.12.2022 1:28:20
नेपाल हमारा पड़ोसी है लेकिन हम उसके बारे में फिर भी कम जानते हैं. हम नहीं जानते कि वो कैसे हिंदू राष्ट्र बना था, कैसे वहां माओवादी संघर्ष हुआ, प्रचंड की पॉलिटिक्स क्या है, राजशाही का कैसा असर रहा है और चीन-भारत के बीच नेपाल किसे चुनेगा? यही सब जानने के लिए 'पढ़ाकू नितिन' में इस बार नितिन ठाकुर की बैठकी जमी है अंतर्राष्ट्रीय मामलों के विशेषज्ञ प्रो एस डी मुनि से जिनका मिलना जुलना दशकों तक नेपाली रा...
इंद्र, कुबेर, अश्वत्थामा और कल्कि के बारे में ऐसा ज्ञान पहले नहीं मिला होगा: पढ़ाकू नितिन, Ep 75 22.12.2022 1:14:03
पौराणिक आख्यानों में कई पात्रों का नाम आपने खूब सुना होगा लेकिन ज़रूरी नहीं कि आप उनके बारे में जानते ही हों. इस बार 'पढ़ाकू नितिन' की बैठकी में आशुतोष गर्ग जमे हैं जिन्होंने इंद्र, कुबेर, अश्वत्थामा, कल्कि पर किताबें लिखीं. इस पॉडकास्ट में इन चार दिलचस्प पात्रों को करीब से जानिए समझिए.
सेक्स पावर बढ़ाने वाली 'कीड़ाजड़ी' कैसे पहाड़ में पैसा और बर्बादी ला रही है: पढ़ाकू नितिन, Ep 74 15.12.2022 1:17:07
उत्तराखंड की पिंडर घाटी जितनी दूर है उतनी ही रहस्यमयी और रोमांचक. अनिल यादव कमाल के घुमक्कड़ हैं. उन्होंने पूरा देश नापा है और इस बार बारी सोने से महंगी बिकने वाली 'कीड़ाजड़ी' के गढ़ पिंडर की थी. 'पढ़ाकू नितिन' के इस एपिसोड में आपको कमाल की कहानियां मिलेंगी और उस देस की झलक भी जहां आप अब तक नहीं पहुंचे होंगे.
नेहरू और जिन्ना का टकराव क्यों होता था?: पढ़ाकू नितिन, Ep 73 08.12.2022 1:14:24
नेहरू अपने दौर के ऐसे नेता थे जो टकरावों को निमंत्रण देते थे. यही वजह है कि उनके दौर के सियासतदानों और बुद्धिजीवियों ने उनसे जमकर बौद्धिक विमर्श किया. इनमें इक़बाल, जिन्ना, पटेल, मुखर्जी भी शामिल थे. इस बार पढ़ाकू नितिन में मेहमान के तौर पर शामिल हुए हैं इतिहास के दो छात्र जिन्होंने इन सभी ऐतिहासिक पात्रों को एक किताब में संजोया है, त्रिपुरदमन सिंह और अदील हुसैन. Disclaimer: इस पॉडकास्ट में व्यक्त...
Che Guevara के भारत दौरे की ख़बर किसने दबाई थी?: पढ़ाकू नितिन, Ep 72 01.12.2022 1:04:41
चे गेवारा को कौन नहीं जानता? कोई नहीं भी जानता तो पहचानता ज़रूर है. इस क्रांतिकारी की फोटो पिछले 60 दशकों किसी के लिए अनजान नहीं, लेकिन क्या आपको मालूम है कि दुनिया भर में मशहूर दक्षिण अमेरिका के इस क्रांतिकारी ने भारत का दौरा भी किया था. कई दिनों तक वो कई शहरों में गया. ढेरों मंत्रियों से मिला. प्रधानमंत्री नेहरू का मेहमान रहा. बाद के दिनों में चे के इस दौरे पर कुछ पढ़ने-जानने को नहीं मिलता लेकिन...
ज़माने भर की लड़ाइयां हरियाणा में क्यों होती थीं?: पढ़ाकू नितिन, Ep 71 24.11.2022 1:36:00
हरियाणा की पहचान सिर्फ खाप नहीं, ना ही चंद खिलाड़ी हैं. इस स्टेट का अपना दिलचस्प इतिहास और संघर्ष है. इसने बहुत कुछ पाया और बहुत कुछ खोया. दिल्ली और पंजाब का ये पड़ोसी हमेशा जंग का मैदान क्यों बना रहा या जाटों का पर्याय कैसे बन गया, 'पढ़ाकू नितिन' के इस एपिसोड में सुनिए. मेहमान हैं लेखक अर्जुन सिंह कादियान. Disclaimer: इस पॉडकास्ट में व्यक्त किए गए विचार एक्सपर्ट के निजी हैं.
दुनिया का अंत 'राष्ट्रवाद' के हाथों होने जा रहा है?: पढ़ाकू नितिन, Ep 70 17.11.2022 54:30
“जैसी है वैसी बचा लो ये दुनिया” वाली लाइन सच तो है लेकिन क्या हम दुनिया बचा सकेंगे? या क्या हम इस योग्य हैं कि दुनिया को बचा सकें? और हम दुनिया को आखिर बचा किससे रहे हैं? सवालों की भूल भुलैया है और सामने बदलता क्लाइमेट है. 'पढ़ाकू नितिन' के इस एपिसोड में लेखक और पर्यावरण पर खूब काम करनेवाले सोपान जोशी से बात हुई है. सुनकर देखिए, कुछ तृप्त और कुछ आक्लांत महसूस करेंगे. Disclaimer: इस पॉडकास्ट में व्...
आपके मल का दुनिया चलाने में ग़ज़ब का योगदान है!: पढ़ाकू नितिन, Ep 69 10.11.2022 1:03:39
मल को कमोबेश हर जगह घृणा से देखा जाता है. हमारे समाज में तो ये इतनी ज़्यादा है कि पूरे एक समुदाय को इसे साफ करने में लगाकर हमने उसे ही दूर कर दिया. हम में से बहुतों को नहीं मालूम कि इस दुनिया के चलने-चलाने में मल का बहुत योगदान है. क़ुदरती प्रक्रियाओं का अभिन्न अंग है ये. इस बार के पढ़ाकू नितिन में 'जल थल मल' किताब के लेखक सोपान जोशी बता रहे हैं मल की महिमा क्या है.
जब मोदी-नड्डा ने ‘बंधक मंत्री’ को छुड़वा कर गिराई थी कांग्रेस सरकार: पढ़ाकू नितिन, Ep 68 03.11.2022 1:45:55
हिमाचल भले छोटा राज्य है लेकिन इसके राजनीतिक क़िस्से हैं मज़ेदार. पढ़ाकू नितिन में इस बार तीन दशकों तक शिमला की राजनीतिक हलचल पर नज़र रखनेवाले डॉ शशिकांत शर्मा को सुनिए. सुनिए कि हिमाचल में क्या क्या गज़ब का घटा है. Disclaimer: इस पॉडकास्ट में व्यक्त किए गए विचार एक्सपर्ट के निजी हैं.
सुनक का संकट, लंदन का पतन और एक क़िस्सा: पढ़ाकू नितिन, Ep 67 27.10.2022 1:42:35
सुनक के पीएम बनने के बाद भारतीयों की दिलचस्पी लंदन में ज़्यादा ही बढ़ गई है। सब जानना चाहते हैं कि आज के इंग्लैंड में चल क्या रहा है? विक्टोरियन युग से अब तक वो कितना बदला और वहां की सियासत के रंग कैसे हैं? इस बार पढ़ाकू नितिन में दशकों पहले लंदन वासी हो चुके पत्रकार परवेज़ आलम से बात की नितिन ठाकुर ने. उनसे समझा कि लंदन में पक क्या रहा है और साथ में बांचे गए हैं कई दिलचस्प क़िस्से भी. साउंड मिक्स...
भगत सिंह की लापता पिस्तौल मिलने की कहानी: पढ़ाकू नितिन, Ep 66 20.10.2022 1:36:16
शहीदे आज़म भगत सिंह की छवि पिस्तौल के बिना अधूरी सी लगती है, लेकिन क्या आपको मालूम है कि उनकी पिस्तौल करीब 70 सालों तक कहीं गुम हो गई थी. इस पिस्तौल से भगत सिंह ने जो कुछ किया वो जितना दिलचस्प है उतना ही ये जानना भी कि इस पिस्तौल की कहानी क्या है, कैसे ये गुम हो गई और फिर कैसे इसे खोजा गया. इस बार पढ़ाकू नितिन में नितिन ठाकुर बात कर रहे हैं जर्नलिस्ट जुपिंदरजीत सिंह से जिन्होंने इस खोई हुई विरासत...
RSS पर तीन-तीन बार बैन की कहानी: पढ़ाकू नितिन, Ep 65 13.10.2022 56:59
RSS से जुड़े ढेरों सवाल लोगों के मन में उठते हैं. कुछ का जवाब मिलता है और कुछ का नहीं. इसी कोशिश में संघ पर शोध हो रहे हैं, किताबें लिखी जा रही हैं, डॉक्यूमेंट्रीज़ बनाई जा रही हैं. नितिन ठाकुर ने संघ को लेकर पिछले ऐपीसोड में ढेरों सवाल पूछे और इसी कड़ी में ये दूसरा ऐपीसोड है. पत्रकार और लेखक विजय त्रिवेदी ने आरएसएस पर एक चर्चित किताब लिखी है वही पढ़ाकू नितिन में इस बार मेहमान हैं. Disclaimer: इस...
सावरकर को RSS का हिंदुत्व पसंद क्यों नहीं आया?: पढ़ाकू नितिन, Ep 64 06.10.2022 59:43
RSS देश में 97 सालों से काम कर रहा है, लेकिन इसके बावजूद उसे लेकर सवाल कभी कम नहीं होते. लोगों की दिलचस्पी इस संगठन में बढ़ती जा रही है. कई लोगों का मानना है कि लाखों स्वयंसेवकों वाले इस संगठन को इसमें काम करनेवाले लोग भी नहीं समझते. इसी कोशिश में संघ पर शोध हो रहे हैं, किताबें लिखी जा रही हैं, डॉक्यूमेंट्रीज़ बनाई जा रही हैं. पढ़ाकू नितिन के हालिया ऐपीसोड में नितिन ठाकुर ने संघ को लेकर ढेरों सवाल...
मुख्यमंत्री बनने से पहले नरेंद्र मोदी परदे के पीछे क्या तैयारी कर रहे थे?: पढ़ाकू नितिन, Ep 63 29.09.2022 1:41:24
नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री बनने से पहले संगठनकर्ता थे. भाजपा के ऐसे अनुशासित सिपाही जिसने गुजरात में बीजेपी को सींचा और बावजूद इसके हमेशा हाईकमान का आदेश चुपचाप माना. इस पॉडकास्ट में बात हो रही है अजय सिंह से जिन्होंने हाल में किताब लिखी- द आर्किटेक्ट ऑफ द न्यू बीजेपी. किताब मोदी और संगठन पर है. फिलहाल अजय राष्ट्रपति के प्रेस सचिव हैं. इस पॉडकास्ट में आपको ऐसे कई किस्से और संगठन के स...
अकबर आधी रात को बेचैन होकर क्यों घूमा करते थे?: पढ़ाकू नितिन, Ep 62 22.09.2022 1:10:46
अकबर पर पॉडकास्ट का ये दूसरा हिस्सा है. इसे सुनने के बाद चाहें तो पहला भी सुन लीजिएगा. मज़ा बराबर है. नितिन ठाकुर ने ये पॉडकास्ट किया है शाज़ी ज़मां के साथ. शाज़ी ने अपने दशक भर के रिसर्च के बाद अकबर पर एक किताब भी लिखी है. इस बातचीत में आपको सुनने को मिलेगा कि अकबर को खाने में क्या क्या परोसा जाता था, क्या वो राणा प्रताप की मौत पर रोये थे, क्यों उन्होंने दीने इलाही बनाया और अकबर आधी रात को किस बे...
अकबर ने अनारकली को वाकई दीवार में चुनवाया था?: पढ़ाकू नितिन, Ep 61 15.09.2022 1:05:21
अकबर के नाम पर खूब कहानियां हैं, खूब अफवाहें हैं और खूब विवाद हैं. उन्हें कोई महान मानता है तो कोई विलेन. इस बार के पढ़ाकू नितिन में मुगल साम्राज्य के सबसे दमदार शासक अकबर पर बात हुई. नितिन ठाकुर ने ये पॉडकास्ट किया है शाज़ी ज़मां के साथ. शाज़ी ने अपने दशक भर के रिसर्च के बाद अकबर पर एक किताब भी लिखी है. इस बातचीत में आपको सुनने को मिलेगा कि अकबर असल में दिखता कैसा था, जोधाबाई से उसका क्या रिश्ता...
Similar podcasts
Replaio is not a podcast publisher; show names, artwork and audio belong to their authors and are distributed through public RSS feeds.