Lallantop Baaja

नेता नगरी

News HI ↓ 93 episodes

सत्ता की हलचल या सरकारों की कौतुहल, क्या चला है इस हफ्ते experts पहुंचेंगे तह तक. मिलिए हर शनिवार सौरभ द्विवेदी से और राजनीती के जानकार पत्रकारों के साथ नेतानगरी में सिर्फ बाजा पर.

Author

Lallantop Baaja

Category

News

Podcast website

www.thelallantop.com

Latest episode

Oct 3, 2024

Where to listen?

Podcasts in the app Replaio Radio Coming soon

Podcasts are coming to the app soon. Install now and be the first to see a whole new take on podcasts

Get it on Google Play Install for free Android 5M+ downloads · 4.8 rating iOS soon

Episodes

गुजरात में बीजेपी की मुश्किलें और दिल्ली नगर निगम चुनाव में हर पार्टी झोंक रही अपनी ताकत: Ep 17 28.11.2022

नेतानगरी के इस एपिसोड में जानिए गुजरात विधानसभा और दिल्ली नगर निगम चुनाव से जुड़ी बातें. पहले सत्र में जानिए एक्सपर्ट्स के अनुसार क्या हैं वो मुद्दे जिन पर लड़ा जा रहा गुजरात विधानसभा चुनाव. बीजेपी ने किन पैमानों और जातिगत समीकरणों के हिसाब से बांटे हैं टिकट. क्या बदला है पाटीदार आंदोलन के बाद? आम आदमी पार्टी से बीजेपी को ग्रामीण और शहरी इलाकों में क्या नुकसान है. क्या वोटों का हो रहा है ध्रुवीकरण....

क्या हैं भारत के दस बड़े राजनीतिक मुद्दे: Ep 16 21.11.2022

इस बार का नेतानगरी एपिसोड खास रहा. दिल्ली में हुए 'लल्लनटॉप अड्डा' में पहली बार नेतानगरी शो लाइव रिकॉर्ड किया गया. नेतानगरी के इस एपिसोड में सौरभ द्विवेदी ने भारत के दस बड़े राजनीतिक मुद्दों पर एक्सपर्ट्स से बात की. सुनिए दस से ज्यादा नेताओं के सुने-अनसुने किस्से. सुनिए क्या हुई बातचीत पहली बार हुए लाइव ऑडियंस के साथ एकाउंटेबिलिटी सेक्शन में. क्या रहे जनता के सवाल। उत्तर प्रदेश, बिहार और पूरे देश क...

गुजरात चुनाव और भारत जोड़ो यात्रा पर विस्तार से चर्चा: Ep 15 15.11.2022

नेतानगरी के इस एपिसोड में गुजरात की राजनीति पर विस्तार से चर्चा. जानिए क्या हैं पार्टियों के चुनावी समीकरण. जानिए टिकट बंटवारे के क्या हैं आधार और किस पार्टी को मिल सकता है जनाधार. साथ ही जानिए भारत जोड़ो यात्रा से कांग्रेस को क्या फायदा मिलता नज़र आ रहा. क्या राहुल गाँधी गुजरात में करेंगे चुनाव प्रचार? क्या कांग्रेस की छवि को बदल में सफल हो जाएंगे राहुल गाँधी? सुनिए नेतानगरी के इस एपिसोड में सिर्फ...

मोरबी ब्रिज हादसा, गुजरात की राजनीती और हिमाचल चुनाव: Ep 14 07.11.2022

आखिर कौन ज़िम्मेदार है मोरबी ब्रिज हादसे के लिए? विपक्ष ने घेर रखा है और चुनाव की तारीख सामने है. जानिए एक्सपर्ट्स से, क्या हो सकता है असर इसका चुनाव पर. क्या मोदी मॉडल सफल हो जाएगा. क्या आप बिगाड़ सकती है बीजेपी और कांग्रेस के समीकरण. दूसरी तरफ जानिए क्या हैं हिमाचल के चुनावी मुद्दे. क्या पार्टी के अंदर बगावत पड़ने वाली है बीजेपी और कांग्रेस को महँगी और साथ ही जानिए क्या आप पर भरोसा दिखाएगी हिमाचल क...

ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री और हिमाचल विस चुनाव पर चर्चा: Ep 13 02.11.2022

नेतानगरी के इस एपिसोड में जानिए ऋषि सुनक के सामने ब्रिटेन की अर्थव्यस्था के अलावा और क्या है चुनौतियाँ . साथ ही सुनिए कैसे शीर्ष पर पहुँचे ऋषि सुनक. वहीं दूसरी तरफ बात हिमाचल विधानसभा चुनाव के बारे में. क्या है वो विधायक के अपहरण की कहानी. क्या है बीजेपी और कांग्रेस की संभावनाएं और जानिए क्या आम आदमी पार्टी कर सकती है हिमाचल में कोई चमत्कार?

कांग्रेस के नए अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे: Ep 12 02.11.2022

नेतानगरी के इस एपिसोड में जानिए कांग्रेस अध्यक्ष की रेस में खड़गे के सामने क्यों नहीं टिक पाए शशि थरूर. तीन बार मुख्यमंत्री बनते बनते कैसे रह गए मल्लिकार्जुन खड़गे. क्यों नहीं मानते हैं खुद को दलित नेता और कांग्रेस अध्यक्ष बनने के बाद क्या हैं उनकी चुनौतियाँ, कैसे बैलेंस करेंगे पावर? और साथ ही सुनिए कैसा रहा है इनका राजनीतिक सफर.

मुलायम ने कैसे संभाल रखी थी राजनीति और परिवार: Ep 11 17.10.2022

क्रिकेट और राजनीति के कॉकटेल से भरपूर इस एपिसोड में सुनिए मुलायम सिंह यादव के राजनीतिक सफर पर विस्तार से चर्चा. पहला चुनाव, सबसे बड़ी जीत, सबसे बड़ा गठबंधन और परिवार के भीतर हुई राजनीतिक रस्साकशी पर भी हुई विस्तार से चर्चा. साथ ही सुनिए, बीसीसीआई में दादा का भविष्य और कौन होगा अगला अध्यक्ष, नेतानगरी के इस एपिसोड में सिर्फ LT Baaja पर.

उद्धव ठाकरे या एकनाथ शिंदे किसकी शिवसेना का पलड़ा है भारी: Ep 10 10.10.2022

नेता के इस एपिसोड में जानिए जो मुंबई समाजवादी बनाम शिवसेना हुआ करती थी आज वो शिवसेना बनाम शिवसेना क्यों बन गई है और फिर कौन था शिवसेना का पहला राजनितिक गठबंधन. राजनीति में कैसे बदल जाते हैं दोस्त, दुश्मन और गठबंधन. दशहरा रैली के बाद क्या क्या बयां आए अपना पलड़ा भारी दिखने के लिए. दूसरे सत्र में जानिए कश्मीर की राजनीतिक तबीयत और चुनावी हलचल.

किसने काटा दिग्विजय सिंह का पत्ता?: Ep 09 03.10.2022

नेतानगरी के इस एपिसोड में जानिए क्या शशि थरूर दे पाएंगे मल्लिकार्जुन खड़गे को कड़ी टककर? और कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव ने राजस्थान में क्यों मचा दिया है राजनीतिक घमासान.

अशोक गहलोत संग राहुल गाँधी क्यों नहीं आए दिल्ली?: कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव Ep 08 29.09.2022

नेतानगरी के इस एपिसोड में जानिए और समझिए कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव से कैसे जुड़ी है राजस्थान की राजनीति और क्यों मची है घमासान. क्या शशि थरूर करेंगे नामांकन? भारत जोड़ो यात्रा और हिमाचल प्रदेश में होने वाले चुनाव पर चर्चा जहाँ हर पांच साल में बदली है सत्ता और क्या भाजपा, कांग्रेस के साथ आप कर पाएगी चुनावी घमासान?

अशोक गहलोत संग राहुल गाँधी क्यों नहीं आए दिल्ली? कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव: Ep 08 29.09.2022

नेतानगरी के इस एपिसोड में जानिए और समझिए कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव से कैसे जुड़ी है राजस्थान की राजनीति और क्यों मची है घमासान. क्या शशि थरूर करेंगे नामांकन? भारत जोड़ो यात्रा और हिमाचल प्रदेश में होने वाले चुनाव पर चर्चा जहाँ हर पांच साल में बदली है सत्ता और क्या भाजपा, कांग्रेस के साथ आप कर पाएगी चुनावी घमासान?

गोवा में अमित शाह ने हिमंता बिस्वा सरमा से कैसे कांग्रेस के दो फाड़ करा दिए?: नेतानगरी EP 07 21.09.2022

नेतानगरी के इस एपिसोड में जानिए मदरसा छात्रों को मॉडर्न एजुकेशन से जोड़ने का क्या यह सही कदम नहीं है?

पीएम मोदी को चुनौती दे रहे नीतीश, केजरीवाल को वीपी सिंह, चंद्रशेखर का किस्‍सा डराएगा: नेतानगरी EP 06 13.09.2022

नेतानगरी के इस एपिसोड में जानिए क्या नीतीश कुमार बन पाएंगे विपक्ष के लिए पीएम फेस

MOTN सर्वे में बीजेपी-कांग्रेस को कितनी सीटें, योगी आदित्यनाथ पर दो अलग-अलग बातें क्‍यों?: नेतानगरी EP 05 16.08.2022

नेतानगरी के इस एपिसोड में जानिये आर्थिक संकट और महंगाई के बावजूद क्या बरकरार है सरकार की लोकप्रियता और क्या असर डालने वाला है बिहार का राजनितिक ब्रेक-अप?

जयंत सिन्हा को 'महंगाई है ही नहीं' पर आइना दिखा गए एक्‍सपर्ट: नेतानगरी EP 04 08.08.2022

नेतानगरी के इस एपिसोड में जानिए किस तरफ जा रही है हमारी अर्थव्यवस्था.

गूंगी गुड़िया से लेकर जुमलाजीवी तक की बहस में कौन सही, कौन गलत?: नेतानगरी EP 03 26.07.2022

नेतानगरी के इस एपिसोड में चर्चा असंसदीय भाषा और जनसंख्या नियंत्रण पर.

दक्षिण भारत की पॉलिटिक्स में मोदी की BJP कितने पानी में ?: नेतानगरी EP 02 18.07.2022

नेतानगरी के इस ऐपिसोड में दक्षिण भारत की राजनीति के भीतरखाने की चर्चा.

सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड पर शम्स ताहिर खान, सिंगर शंकर साहनी ने कई खुलासे किए: नेतानगरी EP 01 08.07.2022

दिल दहला देने वाली सिद्धू मूसेवाला की हत्या ने पंजाब में बढ़ते गैंगवार पर सरकार और प्रशासन के होश उड़ा दिए हैं.

Listen to the नेता नगरी podcast in Replaio

Radio and podcasts in one app - free, with no sign-up. Install today and do not miss the launch

Get it on Google Play

Replaio is not a podcast publisher; show names, artwork and audio belong to their authors and are distributed through public RSS feeds.