Lallantop Baaja
नेता नगरी
सत्ता की हलचल या सरकारों की कौतुहल, क्या चला है इस हफ्ते experts पहुंचेंगे तह तक. मिलिए हर शनिवार सौरभ द्विवेदी से और राजनीती के जानकार पत्रकारों के साथ नेतानगरी में सिर्फ बाजा पर.
Author
Lallantop Baaja
Category
Podcast website
Latest episode
Oct 3, 2024
Where to listen?
Podcasts in the app Replaio Radio Coming soonPodcasts are coming to the app soon. Install now and be the first to see a whole new take on podcasts
Episodes
नई संसद के उद्घाटन के बाद सुनिए पुरानी संसद के किस्से: Ep 42 29.05.2023 1:51:22
नेतानगरी के इस एपिसोड में सुनिए भारत के नए संसद भवन के उद्घाटन को लेकर उठे अनेक विवादों पर बातचीत. जानिए नई संसद के निर्माण के समय से वर्तमान सरकार की आलोचना क्यों हो रही है. एपिसोड में नई संसद के उद्घाटन और इसके बहिष्कार की राजनैतिक मंशा पर विस्तार से चर्चा की गई है. जानिए एपिसोड में की क्या है विपक्षी पार्टियों का आरोप. इस राजनीतिक लड़ाई में आगे क्या है. इसके साथ ही एपिसोड में जानिए वरिष्ठ अधिका...
एक वीडियो कॉल और शिवकुमार मान गए: Ep 41 22.05.2023 1:34:05
नेतानगरी के इस एपिसोड में कर्नाटक में मुख्यमंत्री पद पर निर्णय को लेकर हुए घमासान पर विशेषज्ञों की बातचीत हो रही है. कर्नाटक में चुनाव जीतने के बाद लम्बे समय तक कांग्रेस नेताओं में मुख्यमंत्री पद को लेकर खींचतान चल रही थी. जानिए डीके शिवकुमार ने किन शर्तों के साथ डिप्टी सीएम का पद स्वीकार किया. जानिए एपिसोड में की सीएम पद की खींचतान खत्म करने के लिए सोनिया गांधी ने हस्तक्षेप क्यों किया. इसके साथ ह...
कैसे भेदा कांग्रेस ने कर्नाटक का चुनावी किला: Ep 40 15.05.2023 1:53:34
नेतानगरी के इस एपिसोड में सुनिए कर्नाटक चुनाव के नतीजों के साथ साथ राजस्थान में उभरती राजनीतिक लड़ाई पर चर्चा. एपिसोड में जानिए कर्नाटक में कांग्रेस अपने दम पर बहुमत पाने में कैसे कामयाब हुई. जानिए कर्नाटक चुनाव के परिणाम में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का योगदान कितना रहा. साथ ही विशेषज्ञों से जानिए इस चुनाव में बीजेपी से कहाँ और कितनी चूक हुई है. एपिसोड में राजस्थान की राजनीति में हो रही हल...
कुश्ती संघ और पहलवानो के दंगल में आखिर कौन जीतना चाहता है?: Ep 39 09.05.2023 1:42:01
नेतानगरी के इस एपिसोड में सुनिए धरने पर बैठे पहलवानो और भाजपा सांसद, कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के टकराव पर हुई विशेषज्ञों की बातचीत. जानिए भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह पर लगे यौन उत्पीड़न के आरोपों पर सभी पक्षों का क्या कहना है. दिल्ली पुलिस ने सुप्रीम कोर्ट के दखल के बाद इस मामले पर देरी से एफआईआर क्यों की है और एफआईआर के बावजूद उन्हें गिरफ्तार क्यों नहीं क्या जा रहा. जानिए क्या है...
कर्नाटक चुनाव, क्या है बीजेपी और कांग्रेस का टिकट वाला दांव: Ep 38 01.05.2023 2:26:06
नेतानगरी के इस एपिसोड में सुनिए बिहार की राजनीती में चर्चा बने आनंद मोहन के बारे में. जानिए कौन हैं जातीय पहचान वाले बाहुबली आनंद मोहन और किसकी हत्या के जुर्म में उन्हें जेल भेजा गया था. और अब उनकी रिहाई पर बीजेपी ने चुप्पी क्यों साध ली है. इसके साथ ही नेतानगरी में जानिए विशेषज्ञों द्वारा आगामी कर्नाटक विधानसभा चुनावों में बीजेपी सत्ता में बने रहने और कैसे कांग्रेस सत्ता में आने के लिए प्रयास कर र...
अतीक पर बवाल और पुलवामा पर सवाल के बीच कर्नाटक के आगामी चुनाव का हाल: Ep 37 25.04.2023 3:16:35
नेतानगरी के इस एपिसोड में सुनिए उत्तर प्रदेश के माफिया राज और पुलवामा हमले पर सत्यापाल मालिक के आरोपों पर विशेषज्ञों की बातचीत. एपिसोड में आगामी कर्नाटक विधानसभा चुनावों के लिए नरेंद्र मोदी सरकार के सुस्त रवैये के आरोपों पर भी बातचीत हो रही है. एपिसोड में जानिए कई राजनेताओं और आलोचकों ने अतीक की हत्या को साम्प्रदायिक बदले की कार्रवाई करार क्यों दिया. एपिसोड की इस बातचीत में एक पूर्व पुलिस अधिकारी...
एकजुट होता विपक्ष, कितना परेशान होगा सत्तापक्ष?: Ep 36 17.04.2023 2:04:01
नेतानगरी के इस एपिसोड में सुनिए विपक्ष की राजनीति के बनते-बिगड़ते हालिया चुनावी समीकरणों के बारे में. क्या है नितीश कुमार और लालू के बेटे तेजस्वी यादव की राहुल गाँधी, मल्लिकार्जुन खड़गे और उसके बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल से मुलाक़ात के नतीजे. जानिए इस एपिसोड में की क्या 2024 लोकसभा चुनाव से पहले विपक्ष एकजुट हो पाएगा. विशेषज्ञों की राय में क्या मुख्यमंत्री नितीश कुमार 2024 से पहले ममत...
बीजेपी कर रही पसमांदा मुसलमानो से मुलाक़ात, क्या ये है किसी एजेंडे की बात: Ep 35 10.04.2023 2:14:22
नेतानगरी के इस एपिसोड में सुनिए एनसीईआरटी द्वारा छात्रों की किताब में होने वाले बदलाव के बारे में. जानिए विशेषज्ञों की राय में की कोर्स में होने वाले इन बदलावों का क्या कोई पोलिटिकल कनेक्शन है और अगर है तो कैसे. सुनिए एनसीईआरटी की इतिहास की किताबों में बदलाव को लेकर इतना बवाल क्यों हो रहा है. इस एपिसोड में बीजेपी के नए पैंतरों से मुस्लिमों को खुश करने की कोशिश पर भी बात हो रही है. जानिए कौन हैं पस...
प्रधानमंत्री के खिलाफ राजनीतिक हमलों के पीछे की रणनीति क्या है: Ep 34 03.04.2023 2:02:43
नेतानगरी के इस एपिसोड में सुनिए 2024 लोकसभा चुनावों के मद्देनज़र हालिया सियासी तिकड़म के बारे में. जानिये राहुल गाँधी के बाद अरविंद केजरीवाल और ममता बनर्जी की राजनीति में आए बदलाव के बारे में. कांग्रेसी नेताओ की कौन सी गलतफहमी ममता बनर्जी की नाराजगी का कारण बनी. जानिए अरविन्द केजरीवाल बीजेपी की किस आसन्न चुनौती को भांप कर नए पैंतरे की तैयारी कर रहे हैं. नेतानगरी के इस एपिसोड में आगामी कर्नाटक राज्य...
अमृतपाल सिंह, सरगना या सिर्फ सिपाही: Ep 33 27.03.2023 1:34:44
नेतानगरी के इस एपिसोड में सुनिए अमृतपाल सिंह मामले के बीच एक अलग खालिस्तान की मांग के इतिहास के बारे में. जानिए खालिस्तानी मांग का राजनीतिकरण कैसे किया गया और विदेशों में रहने वाले सिख इसके बारे में क्या सोचते हैं. साथ ही विशेषज्ञों से जानिए जांच एजेंसियों के साथ साथ कट्टरपंथी तत्वों की इसमें क्या भूमिका है. इस एपिसोड में सुनिए राहुल गांधी को उनकी संसदीय सीट से अयोग्य घोषित कर दिए जाने के बाद क्या...
25 सालों का राज और सोनिया गाँधी का काम-काज: Ep 32 20.03.2023 2:33:46
नेतानगरी के इस एपिसोड में सुनिए पिछले 25 सालों में कांग्रेस ने सोनिया गाँधी के नेतृत्व में किस तरह का सफर तय किया. जानिए सोनिया गाँधी के सबसे लम्बे समय तक पार्टी अध्यक्ष रहते कैसे कांग्रेस दो बार सत्ता पर आई और कैसे सोनिया गाँधी के इतने ताकतवर होते हुए भी कांग्रेस का पतन क्यों हुआ? इसके साथ ही नेतानगरी के इस एपिसोड में सुनिए सीनियर जर्नलिस्ट के साथ संसद के बजट सत्र के बारे में और जानिए क्यों बजट स...
राहुल कर रहे हैं चूक, विशेषज्ञों की दो टूक!: Ep 31 13.03.2023 2:04:43
नेतानगरी के इस एपिसोड में जानिए पिछले दिनों राहुल गाँधी द्वारा विदेश में दिए बयान पर खड़े हुए विवाद के बारे में एक्सपर्ट्स के साथ विस्तार से चर्चा की.
कौन संभालेगा दिल्ली में 'आप' मॉडल?: Ep 30 06.03.2023 1:50:16
नेतानगरी के इस एपिसोड में सुनिए दिल्ली की सत्तारूढ़ पार्टी में चल रही हलचल के बारे में. अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव में क्या होगा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल का प्लान? मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी के बाद, क्या आम आदमी पार्टी में राघव चड्ढा को दिल्ली की बड़ी ज़िम्मेदारी मिल सकती है? इसके साथ ही जानिए वरिष्ठ पत्रकार राजदीप सरदेसाई से कि क्या है दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल का डर....
क्या है अमित शाह और शरद पवार की डील?: Ep 29 27.02.2023 1:44:23
नेतानगरी के इस एपिसोड में सुनिए शिवसेना के स्वामित्त्व पर चल रहे घमासान के बारे में. जानिए क्या कहना है एक्सपर्ट्स का ,शिवसेना भवन के भविष्य के बारे में. क्या चुनाव चिन्ह जाने से उद्धव ठाकरे की राजनीति कमजोर हो जाएगी या आने वाले वक़्त में सहानुभूति वोट्स उनके खाते में आएंगे. क्या है शरद पवार और अमित शाह का फ्यूचर प्लान?
जांच होगी या फिर लीपापोती?: Ep 28 20.02.2023 2:19:14
नेतानगरी के इस एपिसोड में बीबीसी के दफ्तरों में 'आईटी सर्वे', असम में बल विवाह के खिलाफ हुए एक्शन और कानपुर देहात में अतिक्रमण के दौरान हुई आगजनी से मौत पर एक्सपर्ट्स से हुई विस्तार से चर्चा सुनिए. जानिए क्या बीबीसी दफ्तरों में हुई छापेमारी क्या टैक्स चोरी से जुड़ी हुई है? क्या बीबीसी पहले की तरह भारत में काम कर पाएगा? दूसरे सत्र में जानिए क्या असम सरकार बाल विवाह की प्रक्रिया पर रोक लगाने में धार्...
अडाणी पर मचे घमासान की इनसाइड स्टोरी: Ep 27 13.02.2023 2:09:05
नेतानगरी के इस एपिसोड में संसद के बजट सत्र पर एक्सपर्ट्स के साथ विस्तार से चर्चा हुई. जानिए अडाणी का मुद्दा उठाने से कांग्रेस को चुनावी राजनीति में कितना फायदा हो सकता है? क्या अडाणी का मुद्दा समय के साथ गति पकड़ेगा या राफेल की मुद्दे की तरह खत्म हो जाएगा. क्या अडाणी के मुद्दे पर जेपीसी के गठन से विपक्ष को वाकई फायदा होगा? और अडाणी से जुड़े आरोपों पर बीजेपी क्या रणनीति अपना रही है?
कैसा है इस साल का बजट?: Ep 26 07.02.2023 2:01:52
नेतानगरी के इस एपिसोड में समझिए इस साल बजट को और सुनिए पूर्व वित्त मंत्रियों से जुड़े रोचक किस्से. जानिए भारत की अर्थव्यवस्था की स्थिति क्या है? सुनिए एक्सपर्ट्स इस साल के बजट को कैसे परिभाषित करेंगे? और, क्या हाल ही में पेश किया गया बजट दूरदर्शी भी है?
2024 इलेक्शन में किसको कितनी सीटें: Ep 25 31.01.2023 2:27:05
नेतानगरी के इस एपिसोड में जानिए क्या है देश का वर्तमान चुनावी परिदृश्य? क्या कहता है इंडिया टुडे का सी-वोटर सर्वे. सुनिए क्या अभी भी मोदी मैजिक बरकरार है? क्या राहुल गांधी विपक्ष का नेतृत्व कर पाएंगे? कौन हैं भारत के सबसे लोक्रप्रिय मुख्यमंत्री, खिलाड़ी और सेलिब्रिटी? नेतानगरी के दूसरे सत्र में जानिए क्या कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा से कोई सकारात्मक परिणाम प्राप्त हुए हैं? कितनी बदली है राहुल गांध...
क्या बिहार में हो जाएगा नीतीश कुमार के साथ खेल?: Ep 24 23.01.2023 2:18:02
नेतानगरी के इस एपिसोड में बात हुई त्रिपुरा, मेघालय, नागालैंड में होने वाले विधानसभा चुनाव और बिहार की राजनीति पर चर्चा हुई. सुनिए पूर्वोत्तर में चुनावी घमासान के राजनीतिक समीकरणों पर हुई विस्तार से चर्चा. जानिए कहां है भाजपा मज़बूत और कहां चलेगा कांग्रेस का जादू. दूसरे सत्र में जानिए बिहार में रामचरित मानस पर हुई राजनीति पर क्या कहना है एक्सपर्ट्स का. साथ ही समझिए बिहार में जातिगत जनगणना पर हो रही...
राज्यपाल बनाम राज्य का रिमोट कंट्रोल किसके पास?: Ep 23 16.01.2023 2:23:33
नेतानगरी के इस एपिसोड में राज्यपाल बनाम राज्य, शरद यादव से जुड़े किस्सों, उनके राजनीतिक जीवन और केंद्रीय मंत्रिमंडल में होने वाले फेरबदल पर विस्तार से चर्चा हुई. जानिए क्यों गैर भाजपा शासित राज्यों में राज्यपालों पर केंद्र सरकार के लिए काम करने के आरोप अक्सर लगते हैं. जानिए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने इस बाबत क्या बयान दे दिया. दूसरे सत्र में एक्सपर्ट्स ने दिवंगत नेता शरद यादव से जुड़े दिल...
क्या है मोदी और नवीन पटनायक के बीच ओडिशा में पैक्ट: Ep 22 10.01.2023 1:49:35
नेतानगरी के इस एपिसोड में सुनिए ओडिशा के राजनीति पर विस्तार से चर्चा. जानिए कैसे पिछले 22 साल से लगातार ओडिशा के सीएम पद पर बने हुए हैं नवीन पटनायक. समझिए कैसे रहा बीजू पटनायक का राजनीतिक सफर. क्या कहना है एक्सपर्ट्स का बीजेडी के बारे में जो कभी बीजेपी की सहयोगी थी, आज सबसे बड़ी प्रतिद्वंदी है. साथ दूसरे सत्र में जानिए आंध्र प्रदेश में चल रही राजनीतिक घमासान के बारे में. सुनिए सीएम जगन मोहन रेड्डी...
भारत जोड़ो यात्रा के 100 दिनों का हिसाब: Ep 21 26.12.2022 1:58:24
नेतानगरी के इस एपिसोड में बात हुई कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के अब तक 100 दिन के सफर और बंगाल की राजनीतिक खींचतान पर. जानिए भारत जोड़ो यात्रा से अब तक कांग्रेस को क्या फायदा हुआ है. क्या राहुल गांधी की छवि में सुधार आया है? वोटों के हिसाब से कांग्रेस को कितना फायदा हुआ है. साथ ही जानिए कोविड की आशंका के बीच कब तक जारी रहने वाली है भारत जोड़ो यात्रा? वहीं दूसरे सत्र में जानिए क्या राष्ट्रीय राजनीति...
शराब से हुई मौतों पर क्या सिर्फ राजनीति ही होगी: Ep 20 19.12.2022 1:39:28
नेतानगरी के इस एपिसोड में बात हुई चीनों सैनिकों के साथ हुई तवांग में झड़प के बाद बदले हालातों पर. जानिए क्या हालात हैं सीमा पर. कैसी हैं भारत और चीन के रणनीतिक तैयारियां. आगे क्या मंसूबे हो सकते हैं चीन के. वहीं दूसरे सत्र में बात हुई बिहार की. जहरीली शराब से हुई 50 से भी ज्यादा मौतों का कौन जिम्मेदार है? मुआवजे की मांग पर क्या दिया नीतीश कुमार ने बयान? क्या हो रही राजनीतिक बयानबाजी. सुनिए क्या कहन...
गुजरात और हिमाचल के नतीजे क्या बयां करते हैं: Ep 19 12.12.2022 1:20:07
नेतानगरी के इस एपिसोड में गुजरात और हिमाचल विधानसभा चुनाव के नतीजों पर विस्तार से चर्चा हुई. जानिए कैसे गुजरात में बीजेपी ने तोड़ दिया अपना ही रिकॉर्ड. क्या गुजरात में आप की एंट्री ने बिगाड़ा कांग्रेस का खेल. क्या राहुल गाँधी की भारत यात्रा से गुजरात और हिमाचल का चुनाव प्रचार प्रभावित हुआ. हिमाचल में सरकार बनाने के बाद क्या हैं कांग्रेस की चुनौतियाँ?
बीजेपी ने लतीफ को कैसे बनाया ट्रम्प कार्ड: Ep 18 05.12.2022 1:29:54
नेतानगरी के इस एपिसोड में जानिए मतदान के बाद क्या है गुजरात का माहौल. क्या बीजेपी चुनाव नतीजों को लेकर आश्वस्त नहीं है? पहले चरण में कम वोटिंग का क्या मतलब? इससे कौन परेशान है? राहुल गांधी ने गुजरात में कांग्रेस के लिए सिर्फ दो चुनावी रैलियां क्यों कीं? आम आदमी पार्टी इन चुनावों में कैसा प्रदर्शन कर रही है? साथ ही जानिए और, क्या बीजेपी सत्ता विरोधी लहर के प्रभाव को कम कर पाएगी?
Similar podcasts
Replaio is not a podcast publisher; show names, artwork and audio belong to their authors and are distributed through public RSS feeds.