Dhiraj

Modern Masters

Arts EN ↓ 25 episodes

A contemplative take on stalwarts of modern cultural landscape. It will cover Modern Art, Music, Movies, Television. Abstract paintings to modern art; rock n roll to classical music . So onto Picasso, Matisse, Warhol, Jimi Hendrix, Jim Morrison, Janis Joplin, Yes Minister, BBC mysteries, Modernartists etc

Be sure to visit the podcast's website and support the creator: modernartists.blogspot.com

Author

Dhiraj

Category

Arts

Podcast website

modernartists.blogspot.com

Latest episode

Apr 17, 2024

Where to listen?

Podcasts in the app Replaio Radio Coming soon

Podcasts are coming to the app soon. Install now and be the first to see a whole new take on podcasts

Get it on Google Play Install for free Android almost 10M downloads · 4.8 rating iOS soon

Episodes

एक कविता लिखनी है 17.04.2024

एक कविता लिखनी है। सफ़ेद ख़ामोशी सी पागल गुम अपनेपन सी मुलायम खाली सन्नाटे के दोनो से ढकी एक कविता लिखनी है। बारिश को भिगोते शहर सी खनकती पिघलती बातों सी शर्माए हुए नशे सी एक कविता लिखनी है। करते ही भूले से वादे सी किसी सिसकते पाप सी किसी नापाक हसरत सी एक कविता लिखनी है। तेरी हिकारत के डंक सी मेरी समझ के तंग मकबरे सी इस मरीज दौर के वहशीपन सी एक कविता लिखनी है। कुछ दिल में कुछ दिल के बाहर बिखरे उस आम...

खेद सहित 17.04.2024

तक़ादा सा करते सड़क पर पड़े पथ्थर अंधेरे में साये सा खड़ा पेड़ घूरता हवा की गुत्थी भी एक शिकायत सी लिए मुड़ा तो धड़कन खड़ी थी तिरस्कार के शैवाल जीवन से बनी साँस भी कुछ घिसी कुछ छिली एक पिघली सी हँसी गुज़री पूछती कब लिखोगे हमें सफ़ेद काग़ज़ का डाँटता सा सूनापन रोने की कसक भी दूर समर्पण भी टुकड़ों में दर्द भी उधार सा एक भूले से सपने में कल मिला था शायरी के झिझकते उलाहने से कब लिखोगे? सो आज ये खेद सह...

क्यों न कर जायें चुपके से कोई गुनाह हम 20.11.2023

हो बेज़ार राख़ पसरी सन्नाटे के आसमानों में कुरेदें क्यों न उसमें झीनी हँसीं के पठारों को हम बन रहा है थकान विरक्ति और शायद आदतों से एक मक़बरा इसे सजायें क्यों न कुछ पैबंद मुस्कुराहटों से हम बुझती आत्मा में रोज़ उगते हैं नए मरुस्थल बसाएँ क्यों न उन में कुछ बिसरे से गाँव हम किवाड़ें दरक रही हैं जा चुकों के न होने से जलाएँ क्यों न उन पर कुछ नए सूने दीये हम ग़ज़ल की लज़्ज़त सूखने सी लगी है रोज़मर्रा क...

इतने भी बेख़्याल नहीं हम 24.10.2023

कुछ हम नज़रंदाज़ कर देते हैं कुछ तुम रहने देते हो गफलत का शक वरना इतने भी बेख्याल नहीं हम अपनी मौत के बहानो से। लोग कहते है बड़ा ढीठ है जिए जा रहा है। हम बेक़रार हैं कि जिला जाये कोई। अब बातें नहीं होती अपने भीतर के झोलों से नाराज़ सी जिंदगी जो घूमती है बाहर डूबती इन उम्मीदों में कुछ समझा लेते हैं खुद को कुछ तुम्हारी चुप्पी बुन जाती है कुछ भरम दिल सम्हल जाता है सांस चल जाती है।

प्यास की आबरू 21.10.2023

हारी बाज़ी सी फैली रात का भूला हुआ कतरा सहम कर कुछ आरजुए बुनता झगड़ते हुए ये जज़्बात मन बनाते मुक्कम्मल हो जाने का सोचा था क़ि आज तुमको सोचेंगे अब आरजुओं का क्या है बेख़ौफ़ चली आती हैं मैं रह जाता हूँ तुम्हारी बेरुखी की काली चादर को समेटने के लिए ये अकेलेपन के बियाबान के कटीले पेड़ तमगे हैं मेरी प्यास के कम रह जाने के कभी रखो आबरू इन डरे हुए ख्वाबों की अपने अजनबीपन को नफरत का नाम देकर। कुछ मिटें कुछ लुटे...

क्यों चौंकता है मन 18.10.2023

क्यों चौंकता है मन पता तो है ये अहसास धुंध से तराशी एक आयत ही तो है कुछ सुर इस साज पर नहीं लगते गुनगुनाने की हिमाकत कुछ और नहीं एक छोटा मोटा कुफ्र ही तो है अब कोई शुबह नहीं तुम्हारी हिक़ारत कोई नाज़ ओ अदा का खेल नहीं हमारी अर्ज़ी इक सिरफिरे का भरम ही तो है आज फिर सोचा कि दिल की किसी परत में उकेरेंगे बारिशों की खुसफुसाहट कुछ और नहीं राख़ के ढेर से इक गुज़ारिश ही तो है क्यों चौंकता है मन पता तो है.....

कुछ गहरा जियें 30.09.2023

जीवन का कुछ कारोबार चले इक सड़क से लम्बे लम्हे मे इक डूबते से वैराग्य में सिर्फ होठों पर ठिठकती इक झीनी हंसी में कुछ वेदना ढूंढे अजीब असमंजस सस्ती ख़ुशी समझ नहीं आती दर्द का शूल विस्मृत इक उदास सांस में एक छिछली सन्तुष्टि के घूँट में इक इठलाते अल्प विराम में कुछ वेदना ढूंढे। कुछ गहरा जियें गंगा के ठंडे विस्तार सी कोई गहरी ख़ुशी खालिस चमकते नीले अंधरे सा कोई गहरा दर्द ऊपर ऊपर बहुत जिये अब डूब कर भी जि...

सामान्य का सम्मोहन 26.09.2023

कभी रुक कर देखो तिलस्मी रोमानियत की ख़ुमारी के झुरमुटे को थोड़ा हटा कर , दिखेगा... छोटे सच सा सलोना सामान्य का सम्मोहन शायर का काम है उड़ना कहीं लुट जाना किसी गुनाह को जी कर अमीर कर देना मगर एक कुफ़्र ये भी करके देखो .... एक उम्र से तराशी घुले मौन सी शक्ति नदी सी उदार भीतर तक तृप्त शाम के सूरज सी थकी मुस्कुराहट को पढ़ के देखो उसमें बैठा सामान्य का सम्मोहन उन रोज़मर्रा समझौतों से पुख़्ता ख़ुद के दर...

होने चाहिए कुछ अड्डे 26.09.2023

लम्हों के पतझड़ से

खनकती चुभन तुम्हारे न होने की 25.09.2023

जैसे बरसती हो बेनाम बे आवाज़ बारिश किसी भूले सागर के धुँधले कोने में जैसे फैलती हो अनमनी सी कस्तूरी किसी अनछुए जंगल के कँवारे सन्नाटे में जैसे सुलगती हो पराई सी चाँदनी किसी अनजान आकाशगंगा के मौन झूलते अकेलेपन में वैसे ही तुम्हारा न होना भर देता है मुझे उस बिना जिए ख़ालीपन की खनकती चुभन से

अलगाव सी उदासी 16.09.2023

झुलसती विरक्ति से पोसी थकी सी रात का सूना एक पल रोशनियाँ बांधती भूखे अंधेरों से बने चाँद इक चुप्पी की रजाई और वो टीसों का तांडव अलगाव सी उदासी एक उबा सा वैराग्य शापित सृष्टियों से सजा वो सूना एक पल कब खटखटाता है ये पल भूले दोस्त सा अनमना सा आ खड़ा होता है जैसे पुरानी चोट का दर्द संवेदन के पटल पर शरमाया सा एक दावा एक झीनी सी प्यास जो जिद तो नहीं करती पर घेर पूरा लेती है उस पल के उलझे से सुख उम्र की...

बुरा तो ये कि बुरा भी नहीं लगता… 25.01.2023

गुम सी हो गयी ग़ज़ल बुरा तो ये कि बुरा भी नहीं लगता दिल तो आज भी छिलता होगा खनकती बारिशें आज भी भिगोती होंगी रागों का सन्नाटा आज भी भरता होगा चाँद पर कई सागर ये दर्द ये उन्माद ये आह्लाद थकाता तो है छलक कर बहता नहीं है कविता उफनते देखी थी कुंठा, अपमान, प्रेम और भूखी मुलायमियत के बाज़ार में कविता मरते भी देखी थी संतुष्टि, व्यस्तता और पठार होते चेतन पर जो नहीं देखा था वो था रंगों का रंगत खो देना सपनो...

नहीं जवाबदेह हूँ तुम्हारे नफ़रतों के मक़बरे में- A reposte to whataboutery syndrome कविता 16.01.2023

सच सच क्यों है इसलिए क्योंकि मैं एक हद के बाद नापना बंद कर देता हूँ डर भी डर इसलिए है क्योंकि मैं एक हद के बाद बहादुर बनने को नहीं तैयार हूँ दुख दुःख इसलिए है क्योंकि एक हद के बाद मेरे दिल ने वो किवाड़ खोल दी है ख़ुशी ख़ुशी क्यों है क्योंकि वो आ खड़ी हुई है बस मेरे सच , मेरे डर, मेरे दुःख और मेरी ख़ुशियाँ सही है कि नापी जा सकती हैं , नकारी जा सकती हैं आज तुम्हारे पास मेरा सारा इतिहास हैं पर मेरा व...

मन नहीं है तुम्हारे न होने की आदत डालें 12.01.2023

जब कोई गया कम याद आए

रजनीकांत - एक आदमकद उन्माद 08.11.2022

A tribute to Mega star Rajinikanth

अमिताभ - कौतूहल सा एक राग 05.11.2022

अमिताभ बच्चन को एक नज़र । A tribute to Amitabh Bachchan

ऑगस्ट रोडाँ के साँस लेते पत्थर | Warm Flesh of Rodin's Sculpture| Hindi | 22.10.2022

रोडाँ को दिखावटी और भड़कीला कहा गया है। उनकी शोहरत 1917 में उनकी मृत्यु के बाद तेज़ी से नीचे गयी जब नयी पीढ़ी के शिल्पकारों (उनमें से कई उनके शिष्य भी थे जैसे Maillol, Brancusi, Bourdelle, Pompon आदि) रोडाँ के उमड़ते इमोशन और हाइपर डिटेलिंग की जगह आकार और अर्थ के दूसरे अप्रोच के साथ अपनी खुद की शैली ढूँढने लग गए। यद्यपि ये सब रोडाँ के क्लासिसिज़म के पहाड़ को पार करने से लाभान्वित हुए थे पर वो सब इस...

रोवन एटकिंसन: हाइपर कॉमेडी की सादगी| Hindi | Rowen Atkinson- Understated Hyper Comedy 14.10.2022

रोवन एटकिंसन एक दुर्लभ प्रजाति हैं - a natural born actor, एक नैसर्गिक अभिनय प्रतिभा। वो इतने सहज और गहरे कॉमेडियन हैं की वो चरित्र को अभिनीत करने के बजाय उसे जीते हैं। उन्होंने कॉमेडी की विधा उठाई और उस पर अपने दबे मुलायम चुम्बकीय व्यक्तित्व की मुहर लगा दी। । सहजता और अंडरस्टेटमेंट उनकी प्रतिभा के प्रमुख तत्व हैं। अंडरस्टेटमेंट और मिस्टर बीन- सुनने में अजीब लगता है लेकिन मिस्टर बीन या एटकिंसन द्व...

क्लिंट ईस्टवुड: न्यूनता में भव्यता | Hindi | Minimally Grand: Eastwood Enigma 12.10.2022

ईस्टवुड गाथा में भी बिना भटके केंद्रीय तत्व की परतें उतारने की शिक्षा साफ़ दीखती  है।  जब सबको सीमित अभिनय क्षमता का एक सुन्दर नौजवान दिखता था तब इटालियन सेकंड यूनिट डायरेक्टर सर्जिओ लिओनी ने उनको लेकर जापानी समुराई फिल्मों और अमरीकी वेस्टर्न्स के मिश्रण से Man With No Name को पैदा किया। उन्होंने वेस्टर्न्स और समुराई फिल्मों के अंतर्निहित संरचना के मुख्य तत्व जैसे लड़ाकू लोग, धमकी भरे तर...

Milan Kundera: A Playful Dialogue with Soul 02.10.2022

Milan Kundera is a great novelist and a pioneer for his style which he himself confesses is in the tradition of great European novelists. His key works stand the test of time and resonate with brilliance that appeals to human concerns beyond a certain epochs. His best works contain the intellectual and emotional pleasure of an examined life. His capabilities of “forging connections between the ind...

मिलान कुंदेरा- आत्मा का उशृंखल संवाद I Milan Kundera I Hindi 01.10.2022

कुंदेरा की ख्याति 80  के दशक में अपने चरम पर थी जब हर कोई The Book of Laughter and Forgetting और  The Unbearable Lightness of Being के साथ ही दिखाई  पड़ता था।  तब चेक कम्युनिज्म ज़्यादा पुराना  नहीं था और कुंदेरा की खिलन्दड़ी उश्रृंखलता को एक 'ग्रिम बैकड्रॉप' मुहैया कराता था।  अब ये देखने वाली बात है कि बिना इस पृष्ठ भूमि के कुंदेरा के डार्क मजाकिया और कई बार उश्रृंखल...

एरिक क्लैप्टन: एक उन्मादित सौम्यता 29.09.2022

आज के एरिक क्लैप्टन संगीत के प्रकाश स्तम्भ और उसके सेवक के रूप में पूरी तरह से सक्रिय हैं।  बेहद बुद्धिमत्तापूर्ण तारीकी से उन्होंने स्वयं को ‘एल्डर स्टेट्समैन ऑफ़ म्यूजिक ‘ जैसी उपाधियों से दूर रखा है जिनके वैसे तो वो पूरे हक़दार हैं. उन्होंने संगीत के स्मारक बनने की जगह संगीत का विद्यार्थी बने रह कर अपनी उपयोगिता और उपादेयता बनाये रखी है।  आज वो जीवन की जिस गहराई के साथ संगीत पैदा कर र...

मार्टिन स्कॉरसीसी - एक दिग्गज किस्सागो का सम्मोहक फिल्म संसार/ Martin Scorsese: 'Headlong Momentum of a Consummate Story-teller' -Hindi 26.09.2022

स्कॉरसीसी शैली और स्टाइल के बहुत बेबाक़ जादूगर हैं। अच्छी बात यह है कि उनकी शो मैनशिप, सिनेमा की भाषा पर उनकी उत्कृष्ट पकड़ और वास्तव में एक महान फ़िल्मकार की अपनी विधा पर व्यापक महारत से आती है। उनकी शो मैन शिप कभी भी उनकी दृष्टि और कहानी के संदेश पर हावी नहीं होती वरन उनको निखारने के एक प्रभावी टूल के रूप में काम करती है। उनमें हम को एक बेमिसाल किस्सागो और मंजे हुए विज़ूअल स्टाइलिस्ट का सुखद संग...

Eric Clapton: Dazzling with Depth 24.09.2022

This second episode of Modern Masters is about Eric Clapton. It deals with his character and musical traits of dispassionate acceptance and a sagacious survival instinct. This traits enabled  his illustrious and long innings as a top performer on the global music stage.  For the blog copy, visit http://modernartists.blogspot.com/2019/05/eric-clapton-dazzling-with-depth.html

Martin Scorsese: 'Headlong Momentum of a Consummate Story-teller' 19.09.2022

Martin Scorsese has complete tonal control over what is appearing on screen. He maintains that control with a surefootedness which is an innate quality with Scorsese. He has honed his technological virtuosity to amazing sophistication. However, this sophistication has always been subservient to his greatest gift- the gift of storytelling.

Listen to the Modern Masters podcast in Replaio

Radio and podcasts in one app - free, with no sign-up. Install today and do not miss the launch

Get it on Google Play

Replaio is not a podcast publisher; show names, artwork and audio belong to their authors and are distributed through public RSS feeds.