livehindustan - HT Smartcast
Meri Mummy Ki Love Story
शीना की मम्मी रोमा तिहाड़ जेल में सजा काट रही हैं। ऐसा क्या कर दिया है रोमा ने, जो उनकी लव स्टोरी एक क्राइम थ्रिलर बन कर रह गई है? चौदह साल की शीना खोलेगी अपनी डायरी के वो पन्ने, जो आपको ले जाएगा रोमा और कंवलजीत की धमाकेदार, क्राइम से सराबोर प्रेम कहानी के रोलर-कोस्टर सफर पर... इस काल्पनिक कहानी को हिंदुस्तान की एक्सेक्यूटिव एडिटर जयंती रंगनाथन ने लिखा और होस्ट किया है ये पॉडकास्ट लाइव हिंदुस्तान की प्रस्तुति है।
Author
livehindustan - HT Smartcast
Category
Podcast website
Latest episode
Nov 2, 2023
Where to listen?
Podcasts in the app Replaio Radio Coming soonPodcasts are coming to the app soon. Install now and be the first to see a whole new take on podcasts
Episodes
एक कहानी बाकि है 02.11.2023 11:16
मा सरकारी अस्पताल में है और उसने नानी और शीना को मिलने बुलाया है। शीना यह जान कर चौंक जाती है कि मम्मी को उसके और बंटी के इश्क के बारे में पता है। रोमा कहती है कि उसने ही शीना के पापा सत्तू को उससे मिलने भेजा था। रोमा नहीं चाहती कि वो भी उसकी तरह क्रिमिनल बने। और शीना क्या चाहती है? अपनी मम्मी की लव स्टोरी जैसा कुछ या अपने लिए एक बेहतर जिंदगी? Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/a...
साल 2023 26.10.2023 12:03
शीना अब अठारह साल की हो गई है। रोमा पिछले चार साल से दिल्ली के तिहाड़ जेल में है। शान वहीं रहता है और एक नंबर का बदमाश हो गया है। शीना ने बारहवीं कर ली है और उसे अपने इलाके में रहने वाले मोबाइल रिपेयर शॉप में काम करने वाले बंटी से इश्क हो गया है। वो उसके साथ मुंबई जा कर एक नई दुनिया बसाना चाहती है। Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices
कौन कर रहा है खेल? 17.10.2023 11:02
माइक की गाड़ी में हनी सिंह नानी से मिलने आया है। शीना देखती है कि दोनों साथ में जाम छलका रहे हैं और किसी बात पर डील कर रहे हैं। शीना यह बात नानी को बताती है। नानी गुस्से में विम्मो के घर पहुंचती है। हनी उन्हें देख कर भाग जाता है। पर विम्मो नानी गिल्ट के मारे जान दे देती है। Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices
जो हुआ, सो हुआ 12.10.2023 10:51
रोमा को हनी ने फंसा दिया है और वो जेल चली गई है। माफिया क्वीन पकड़ी गई। न्यूज चैनल वालों ने नानी और शीना का जीना मुश्किल कर दिया है। आखिरकार शीना एक दिन विम्मो नानी से मिलने घर से निकलती है। उनके घर के सामने एक जानी-पहचानी गाड़ी देख कर चौंक जाती है। Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices
ना आगे ना पीछे 06.10.2023 10:59
शीना अकेली परेशान है।पर उसे लेने निर्मल नानी और विम्मो नानी वहां आते हैं। रोमा ने उन्हें फोन करके आने को कहा था। शीना नानी के साथ वापस दिल्ली आ जाती है। हनी सिंह नानी को रोमा को पता जानने और पैसे के लिए परेशान कर रहा है। नानी उसे डांट कर भगा देती है। और हनी इसका बदला ले लेता है। Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices
आखिर से शुरू हुआ सफर 03.10.2023 10:45
वो डेड बॉडी कंवल जीत की है। वहां रोमा भी आई है शान के साथ। शीना अपनी मम्मी और शान के साथा ढाबे के कमरे में जाती है। रोमा परेशान है पैसों के लिए और वो चाहती है कि कंवलजीत ने जो काम अधूरा छोड़ा है उसे वो पूरा करे। रात गुजरते-गुजरते रोमा फिर से शीना को वहां अकेले छोड़ कर निकल जाती है। Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices
भाग डीके भाग 29.09.2023 10:52
शीना जिद करती है कि उसे अपनी मम्मी रोमा से मिलना है। हनी सिंह उसे जालंधर शहर के बाहर झिलमिल ढाबे में ले जाता है। यह वही जगह है जहां रोमा उन सबको चंडीगढ़ से निकलने के बाद ले जाने वाली थी। ढाबे में शीना इंतजार कर रही है। आधी रात को वहां कई सारी गाड़ियां आती है और एक गाड़ी से स्ट्रेचर में सफेद कपड़े में लिपटी बॉडी निकलती है। Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices
हादसों का गुलदस्ता 22.09.2023 4:39
हनी खबर ले कर आया है कि कंवल को गोली लगी है और पुलिस उसे ले कर अस्पताल गई है। हनी उससे मिलने जा रहा है और शीना जिद करती है कि वो भी अपने पापा से मिलने जाएगी। अस्पताल के बाहर ट्रैफिक जाम लगा है। पता चलता है कि वहां कोई कांड हो गया है। Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices
वो बात और वो रात 19.09.2023 10:56
खबर आई कि रोमा का एक्सीडेंट हो गया है। हनी सिंह शीना से कहता है कि वो दोनों नानियों को ले कर जालंधर चली जाए। वो वहीं उनसे मिलेगा। नानी को जब रोमा के एक्सीडेंट के बारे में पता चलता है तो वो शीना से बहुत नाराज होती है। दूसरी तरफ हनी फोन करके बताता है कि खबर अच्छी नहीं है। Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices
वो सुबह नहीं रात थी 14.09.2023 9:48
नानी परेशान हैं कि रोमा का कुछ पता नहीं चल पा रहा। हनी सिंह उन सबको वापस अमृतसर अपने घर बुलाता है, कहता है रोमा जब भी आएंगी, यहीं आएंगी। फिर वो शीना को ऐसी बात बताता है कि वो बुरी तरह डर जाती है। Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices
गली वाली बात 07.09.2023 9:27
हनी सिंह के यहां पुलिस का छापा पड़ता है। पुलिस को शक है कि हनी सिंह ने अपने घर में ड्रग्स छिपा रखा है। हनी सिंह नानी से कहता है कि कुछ दिनों के लिए वो कहीं और रहने चली जाएं। Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices
लव के लिए कुछ भी करेगा 31.08.2023 10:32
कंवल जीत को पुलिस से गिरफ्तार कर लिया है। रोमा कहां है, किसी को नहीं पता। नानी विम्मो नानी की मदद लेती है और शीना के साथ रोमा से मिलने निकल पड़ते हैं अमृतसर, हनी सिंह के घर। Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices
एक और एक तीन 24.08.2023 10:04
शब्बो शीना को छोड़ने के नानी से तीन लाख रुपए मांगती है। कुछ देर में उसके पास एक फोन आता है और शब्बो डर जाती है। शीना नानी के पास लौट आती है। अब वो समझदार होती जा रही है। पर फिर नानी के पास ऐसी खबर आती है कि सब ऊपर से नीचे हो जाता है। Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices
डर लगे तो 17.08.2023 10:43
शीना अपनी मम्मी रोमा से मिलने अकेली मेट्रो में फरीदाबाद चल पड़ती है। उसका यह छोटा सा एडवेंचर बहुत भारी पड़ गया। फंस गई वह शब्बो के चंगुल में। कौन बचाएगा शीना को? Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices
जिद के मारे 25.07.2023 10:21
मम्मी के जाने से शीना खूब नाराज हो गईं। जब जाना ही था तो छोटे भाई को ले कर आईं क्यों? बस शीना ने निर्णय ले लिया कि उसे किसी भी हाल में आज ही मम्मी से मिलना है। पूछना है कि वो उसे छोड़ कर क्यों गई? इस चक्कर में शीना ने बहुत बड़ा रिस्क ले लिया। क्या वो बुरी तरह फंसने वाली है? Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices
अक्ल चली साइकिल पर 20.07.2023 12:08
शीना के लिए एक सरप्राइज था। मम्मी घर आईं थी शीना के छोटे भाई शान को लेकर। शीना बहुत खुश थी। आखिरकार उसका सपना पूरा जो हुआ था। पर उसकी यह खुशी ज्यादा समय तक नहीं रही। Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices
नानी तेरी मोरनी को 13.07.2023 10:42
वो जो आदमी नानी को ले कर गया था, अब शीना को लेने आया है। शीना उस आदमी को पुलिस को पकड़वा देती है। बाद में पता चलता है कि वो तो कंवल का आदमी था। नानी बहुत गुस्सा है शीना से। कैसे मना पाएगी नानी को शीना? Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices
और फिर वो आदमी 11.07.2023 10:27
आखिरकार गुड न्यूज आ ही गई। शीना बन गई दीदी। रोमा को बेटा हुआ है। शीना अपने छोटे भाई नाम शान रखती है। इस बीच एक दिन शीना स्कूल से आती है तो नानी को घर से गायब पाती है। वो डर जाती है और पुलिस में जा कर रिपोर्ट कर देती है। किसी ने नानी का अपहरण तो नहीं कर लिया? Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices
मुश्किल रास्ते 06.07.2023 10:36
रोमा इतनी परेशान है कि वो घर छोड़ कर चली जाती है। उसे लगता है कि इस वक्त कंवल को उसकी जरूरत है। कई दिनों बाद वो शीना और नानी के लिए तोहफे और पैसे भेजती है। लगता है जैसे सब ठीक हो जाएगा। Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices
खतरे में कंवल 04.07.2023 11:48
घर में रोमा परेशान है और बाहर कंवल। कंवल शीना को फोन करके कहता है कि उसकी जिंदगी खतरे में है। शीना को उसका आखिरी काम करना होगा, वो काला बैग ले कर कनाट प्लेस में कंवल के भेजे आदमी को देना होगा। लेकिन वो बैग है कहां? Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices
मैं-मैं और तू-तू 24.05.2023 10:56
नानी काले बैग के माल के बदले विम्मो से पांच लाख रुपए ले कर आई हैं। वो प्लान कर रही हैं कि रोमा और शीना दुबई चली जाएं। वहां वो दोनों सेफ रहेंगी। पर रोमा कंवलजीत को छोड़ कर बाहर जाने से मना कर देती हैं। Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices
कुश्ती वाले दिन 23.05.2023 11:26
शीना और रोमा नानी के पास लौट तो आए हैं, पर नानी को वो काला बैग डरा रहा है। उन्हें लग रहा है कि इस बैग की वजह से कहीं रोमा पर कोई मुसीबत ना आ जाए। वो चल पड़ती है विम्मो से एक डील करने। Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices
जो हुआ, सो हुआ 17.05.2023 11:26
रोमा के बहुत मनाने पर शीना काम करने को मान जाती है। होटल के कमरे में मम्मी एक काला बैग ले कर आई है, उसे लेने एक आदमी आता है। पर जब वो बैग के बदले में एक लाख रुपए नहीं देता, तो शीना उसके हाथ से बैग छीन लेती है। इतनी डेयरिंग कैसे हो गई शीना? Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices
बुद्धू की कद्दू 15.05.2023 11:07
शीना के बर्थडे पर नानी उसे नया मोबाइल गिफ्ट में देती है। वो धीरे-धीरे नानी के घर में एडजस्ट कर रही है, पढ़ाई पर ध्यान दे रही है कि एक दिन सुबह-सुबह रोमा उससे मिलने स्कूल आती है और उसे ले जाती है एक होटल में। मम्मी उससे ऐसा काम करने को कहती हैं, जिसे शीना बिलकुल नहीं करना चाहती। क्या है वो काम? Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices
मम्मी-शम्मी दी नानी 04.05.2023 10:27
विम्मो नानी के घर से निकल कर शीना अपनी नानी के घर आ गई है। रोमा चली गई है कंवलजीत के साथ अपना घर बनाने। क्या होता है जब शीना को पता चलता है कि वो उसकी नानी थी, जिसने विम्मो नानी से मम्मी की चुगली की थी। Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices
Similar podcasts
Replaio is not a podcast publisher; show names, artwork and audio belong to their authors and are distributed through public RSS feeds.