क्या हो अगर - What If India
क्या हो अगर - What If India
Official India channel for What If An epic exploration of possibilities. What If: These two simple words are the spark that has ignited countless theories, discoveries, and inventions. Most of what we know about ourselves and the universe is because someone, somewhere, at some time asked themselves “What if?” Join us on an imaginary adventure — grounded in scientific theory — through time, space and chance, as we ask what if some of the most fundamental aspects of our existence were different. What If is a documentary web series that takes you on an epic journey through hypothetical worlds and...
Author
क्या हो अगर - What If India
Category
Podcast website
Latest episode
Jul 8, 2026
Where to listen?
Podcasts in the app Replaio Radio Coming soonPodcasts are coming to the app soon. Install now and be the first to see a whole new take on podcasts
Episodes
क्या हो अगर आप ड्राई आइस की एक ब्रिक खा लें | What If You Ate A Brick Of Dry Ice? 10.12.2025 7:57
ड्राई आइस पृथ्वी पर मौजूद सबसे ठंडी चीज़ों में से एक है। एक फूल पर इसका ऐसा असर होता है। और ये देखिए, एक एक्शन फिगर का ये क्या हाल कर सकती है। आह। अब, क्या होगा अगर आप ड्राई आइस निगल लें? आपकी त्वचा पर इसका क्या असर होगा? इसे कितनी मात्रा तक खाने से आपको नुक़सान नहीं होगा? और आपके पेट पर इसका कितना असर होगा? क्या हो अगर एक मिनी-डॉक्यूमेंट्री वेब श्रृंखला है जो आपको काल्पनिक दुनिया और संभावनाओं के...
क्या हो अगर एक क्वासी-स्टार हमारे सौर मंडल में आ जाए | A Quasi Star Enters Our Solar System? 08.12.2025 7:22
ये आवारा तारा ब्रह्माण्ड में घूमता रहा है। और अब, ये हमारे सौर मंडल में आने वाला है। पर ये कोई आम तारा नहीं है। इसे क्वासी-स्टार के नाम से जाना जाता है और इसकी गिनती ब्रह्माण्ड के सबसे बड़े तारों में की जाती है। क्या होगा अगर ये तारा हमारे सौर मंडल में आ जाए? और पृथ्वी पर इसका क्या असर होगा? क्या हो अगर एक मिनी-डॉक्यूमेंट्री वेब श्रृंखला है जो आपको काल्पनिक दुनिया और संभावनाओं के माध्यम से एक महाक...
क्या हो अगर हम एक पैरलल यूनिवर्स का दरवाज़ा खोल सकें | Portal To A Parallel Universe? 04.12.2025 8:07
क्या हो अगर हमारे ब्रह्माण्ड की तरह दूसरे ब्रह्माण्ड भी हों? जहां अनगिनत पृथ्वियां हों? और आपके भी अनगिनत वर्ज़न्स मौजूद हों? और क्या हो अगर हमें इन्हें ढ़ूंढ़ने के लिए ज़्यादा दूर जाने की ज़रूरत ना हो? शायद हमारी रिएलिटी का एक मिरर वर्ज़न यानी आईने जैसा रूप ठीक यहीं मौजूद हो... हमारे ब्रह्नमाण्ड की शुरुआत तब हुई थी जब 13.7 अरब साल पहले, बिग बैंग में एक छोटा लेकिन बहुत गर्म सिंग्यूलैरिटी फटा था। प...
क्या हो अगर आप वोस्तोक झील में गिर पड़ें | What If You Fell Into Lake Vostok? 01.12.2025 9:54
क्या आपने कभी सोचा है कि पृथ्वी को छोड़े बिना बृहस्पति के किसी चांद पर जाना कैसा होगा? या इस तरह के भयानक दबाव के नीचे आपके शरीर पर क्या असर होगा? अगर आप ये दोनों चीज़ें करना चाहते हैं, तो आपके लिए सबसे अच्छा तरीक़ा है अंटार्कटिका की वोस्तोक झील में छलांग लगाना। पर पहले, आपको दुनिया से अलग, इस ईकोसिस्टम तक पहुंचने के लिए 4 किलोमीटर (2.5 मील) मोटी बर्फ़ की चादर को खोदना होगा। और इसका वज़न नीचे के प...
क्या हो अगर आप एब्सल्यूट ज़ीरो को छू लें | What If You Touched Absolute Zero? 26.11.2025 7:50
यहां थोड़ी ठंड पड़ने वाली है। आपके लिए आजतक का सबसे ठंडा तापमान क्या था? आज हम एक क़दम नीचे जाने वाले हैं। आज आप एब्सल्यूट ज़ीरो यानी पूर्ण शून्य के क्षेत्र में जा रहे हैं। क्या पूर्ण शून्य बाहरी अंतरिक्ष से भी ज़्यादा ठंडा है? हम इतने कम तापमान का क्या कर सकते हैं? और ये आपको कितनी तक़लीफ़ देने वाला है? क्या हो अगर एक मिनी-डॉक्यूमेंट्री वेब श्रृंखला है जो आपको काल्पनिक दुनिया और संभावनाओं के माध्...
क्या हो अगर आप वरुण ग्रह में गिर पड़ें | What If You Fell Into Neptune? 24.11.2025 9:07
ये बड़ा है, नीला है, और ये आपको तबाह कर सकता है। मतलब, अगर आप इसके पृथ्वी जितने बड़े तूफ़ानों में फंस जाते हैं। हालांकि देखने में शांत और ख़ूबसूरत, वरुण ग्रह यानी नेपच्यून एक ख़तरनाक और हिंसक जगह है। कौन यहां के दौरे पर चलना चाहेगा? वरुण के छल्लों में कुछ जगहों पर गुच्छे क्यों हैं? इसके वातावरण के नीचे कौन से खज़ाने छिपे हैं? और कहां आप सबसे लंबे वक़्त तक ज़िंदा बच सकते हैं? क्या हो अगर एक मिनी-डॉ...
क्या हो अगर आप पृथ्वी पर एक एंटीमैटर बम गिरा दें | What If We Detonated An Antimatter Bomb On Earth? 19.11.2025 7:47
वक़्त आ गया है अपनी सबसे ख़तरनाक फिल्मी कल्पना को जीने का। आज, आप अपने सबसे बेहतरीन बर्बादी लाने वाले हथियार को आज़ाद करने वाले हैं। एक एंटीमैटर बम। आप कैसे इसे तैयार करेंगे? ये हमारे ग्रह को कितना बर्बाद कर सकता है? और आपके बैंक खाते को इससे कितना नुक़सान होने वाला है? क्या हो अगर एक मिनी-डॉक्यूमेंट्री वेब श्रृंखला है जो आपको काल्पनिक दुनिया और संभावनाओं के माध्यम से एक महाकाव्य यात्रा पर ले जाती...
क्या हो अगर पृथ्वी अचानक उल्टी दिशा में घूमने लगे | What If The Earth Started Spinning Backwards? 17.11.2025 5:56
जब से पृथ्वी बनी है, यह अपनी धुरी पर पश्चिम से पूर्व की दिशा में घूम रही है। अगर एक दिन हमारा ग्रह उल्टी दिशा में घूमने लगे, तो यह वो पृथ्वी नहीं रहेगी जिसे हम जानते हैं। घड़ी की दिशा में घूमने से पृथ्वी में क्या बदलाव आएंगे? और क्यों आपका घर रेगिस्तान में बदल जाएगा? 'क्या हो अगर' एक मिनी-डॉक्यूमेंट्री वेब श्रृंखला है जो आपको काल्पनिक दुनिया और संभावनाओं के माध्यम से एक महाकाव्य यात्रा पर ले जाती...
क्या हो अगर एक दरियाई घोड़ा आपको निगल ले | What If You Were Swallowed by a Hippo? 12.11.2025 7:38
दरियाई घोड़े बड़े होते हैं, ये शोर करते हैं, और ख़तरनाक होते हैं। ये अफ़्रीका में हर साल 500 लोगों पर हमला करते हैं, और इनका हमला ख़तरनाक होता है। तो अगर आप इनके आस-पास हैं, तो चौकन्ने रहें। और इसके बड़े से मासूम चेहरे पर भरोसा ना करें। वो दरियाई घोड़ा भूखा हो सकता है। पर क्या ये मांस खाते हैं? आपको किस चेतावनी पर नज़र रखनी चाहिए? और, क्या आपका पूरा शरीर इसके मुंह में समा सकता है? क्या हो अगर एक म...
क्या हो अगर आप हमेशा अपना च्युइंग गम निगलते रहें | What If You Always Swallow Your Chewing Gum? 10.11.2025 7:19
आप च्युइंग गम को चबाते हैं, खींचते हैं, फोड़ते हैं, और कई बार चीज़ों पर चिपकाते भी हैं। लेकिन जब आप च्युइंग गम को निगल लेते हैं, तो आपके शरीर पर क्या असर पड़ता है? और बार-बार निगलने पर क्या होता है? अगर आप हर बार अपने गम को निगलते रहेंगे, तो क्या आपका शरीर चोक हो सकता है? क्या यह संभव है कि इससे आपकी जान को खतरा हो? ‘क्या हो अगर’ एक मिनी-डॉक्यूमेंट्री वेब श्रृंखला है जो आपको काल्पनिक दुनिया और संभ...
क्या हो अगर आप पिघले धातु से भरे एक पूल में गिर जाएं | What If You Fell Into A Pool Of Molten Metal? 05.11.2025 7:44
कल्पना कीजिए कि आप एक स्टील मिल में काम करते हैं। आपका पहला दिन है, और आपको भट्टी पर काम करने के लिए कहा गया है। आप अपनी कारीगरी दिखाना चाहते हैं, लेकिन बदकिस्मती से, आप पिघले धातु से भरे पूल में गिर जाते हैं। क्या लीडेनफ्रॉस्ट इफ़ेक्ट की मदद से आप बच सकते हैं? और कौन सा थर्मल सूट आपकी रक्षा करेगा? 'क्या हो अगर' एक मिनी-डॉक्यूमेंट्री वेब श्रृंखला है जो काल्पनिक दुनिया और संभावनाओं के माध्यम से आपक...
क्या हो अगर आप एक विमान से बर्फ़ पर गिरें। What If You Fell From An Airplane Into Fresh Snow? 03.11.2025 8:21
बर्फ़ पर गिरने से आप किस हद तक बच सकते हैं? हमने छत से गिरने वाले लोगों को बर्फ़ की वजह से बचते देखा है। या चट्टानों से कूदने वालों को भी। और हां, उन लोगों को भी जो पहाड़ की चोटी से गिरे हैं! पर अगर कोई इससे भी ज़्यादा ऊंचाई से गिरे तो? जैसे कि, एक विमान की ऊंचाई से? इस तरह से गिरने पर बच पाने के लिए कितनी ज़्यादा बर्फ़ की ज़रूरत होगी? किस तरह की बर्फ़ पर गिरना सबसे अच्छा साबित होगा? और आपको सुरक्...
क्या हो अगर आपके पेट का एसिड ग़ायब हो जाए | What If Your Stomach Acid Disappeared? 30.10.2025 8:54
जब आपका पेट ठीक से काम कर रहा होता है, तब शायद आप इसके बारे में सोचते भी नहीं हैं। पर जब ये बिगड़ने लगता है, तब आप इसे नज़रंदाज़ नहीं कर सकते। और अभी, ये ज़रूर आपसे बातें कर रहा होगा। क्योंकि अचानक आपके पेट का एसिड ग़ायब हो गया है। क्यों ये संक्रमण की वजह बन सकता है? पेट का एसिड कितना ताक़तवर होता है? और, क्या आपके शरीर से खाना साबुत बाहर आएगा? क्या हो अगर, छोटी डॉक्यूमेंट्रीज़ की एक सीरीज है जो आ...
क्या हो अगर आप बाक़ी की पूरी ज़िंदगी अपने नाख़ून ना काटें | Never Cutting Your Nails? 28.10.2025 7:37
इस शख़्स के नाख़ून दुनिया में सबसे लंबे हैं, 197 सेंटीमीटर जितने लंबे। इन्होंने 60 सालों से ज़्यादा वक़्त में इन्हें बढ़ाया है। अब, इनके लिए अच्छी बात ये है कि, ये केवल एक हाथ के नाख़ून हैं। लेकिन क्या हो अगर आप अपने सारे नाख़ून कभी भी ना काटें? तब क्या होगा? इससे आपके बाक़ी के शरीर पर क्या असर होगा? क्या होगा अगर आप इन्हें साफ़ ना करें? और ये कितने लंबे हो सकते हैं? क्या हो अगर एक मिनी-डॉक्यूमेंट...
क्या हो अगर यूरोपा पृथ्वी का चांद हो | What If Europa Were Earth's Moon? 23.10.2025 9:03
हां, तो मुझे लगता है थोड़े बदलाव का वक़्त आ गया है। चलिए थोड़ी सफाई की जाए, और हमारे सौर मंडल को किसी नए तरीक़े से सजाया जाए। अब, मैं जानता हूं कि आप चांद को काफ़ी पसंद करते हैं, पर ये काफ़ी पुराने फैशन का हो गया है। तो कुछ ताज़ा-तरीन और तड़कता भड़कता सा ले कर आते हैं। यूरोपा कैसा रहेगा? जानता हूं, जानता हूं, चांद का फैशन हमेशा रहेगा, पर इसकी जगह यूरोपा आ सके, तो क्या कहना। और हां, इससे पहले कि आप प...
क्या हो अगर आप मारियाना ट्रेंच के निचले हिस्से तक एक पाइप बना लें | Pipe To Mariana Trench? 22.10.2025 8:35
यह धरती की सबसे लंबी पानी के नीचे बनी पाइप है, जो हमारे ग्रह के सबसे गहरे हिस्से तक जाती है, जहां अब तक केवल कुछ ही लोग जा सके हैं। हम आपको इसे बनाने के एक शानदार सफर पर ले जाने वाले हैं। इस कार्य में कौन से सामग्रियां सही रहेंगी? यहां कौन से जीव छुपे हो सकते हैं? और किस समय पर जाकर आगे का काम करना खतरनाक बन जाएगा? क्या हो अगर एक मिनी-डॉक्यूमेंट्री वेब श्रृंखला है जो आपको काल्पनिक दुनिया और संभावन...
क्या हो अगर हम इंसानी प्रजाति को प्रॉक्सिमा बी में बसा दें | Relocating Humanity To Proxima B? 20.10.2025 10:45
भले ही मानवता को आपके जीवनकाल में पृथ्वी को छोड़ना न पड़े, लेकिन हमें जल्दी तैयारी शुरू कर देनी चाहिए। पुनर्वास कार्यक्रम को स्थापित करने में सदियों लग सकते हैं, जिससे आने वाली पीढ़ियों को संभावित नए घर में ले जाने में मदद मिलेगी। प्रॉक्सिमा सेंटॉरी बी, या प्रॉक्सिमा बी, निकटतम संभावित रहने योग्य ग्रह है। इसका तापमान बेहतरीन रेंज में है और इसमें सांस लेने योग्य वातावरण हो सकता है। हमें केवल वहां प...
क्या हो अगर कोविड-19 कभी ख़त्म ना हो | What If COVID-19 Never Disappears? 15.10.2025 7:40
आपको कैसा महसूस होगा अगर यह कभी समाप्त ना हो? इतने सारे मास्क्स, जांचों और वैक्सीनेशन के बावजूद, इस बात की कोई गारंटी नहीं है कि कोविड-19 कभी समाप्त होगा या नहीं। पर मेरी बात मानिए, अगर यह वायरस कहीं नहीं जाता, तो भी हो सकता है हालात इतने बुरे ना हों जितना हम सोचते हैं। कैसे हो सकता है कि कोविड-19 कभी समाप्त ना हो? अगर यह समाप्त नहीं होता तो जीवन कैसा होगा? और कैसे यह वायरस कमज़ोर होकर कोई आम जुका...
क्या हो अगर माउंट एवरेस्ट एक सक्रिय ज्वालामुखी हो | What If Everest Was An Active Volcano? 13.10.2025 9:23
हम सब जानते हैं कि माउंट एवरेस्ट पर चढ़ना कितना मुश्किल है। इतिहास में, 300 से ज़्यादा लोगों ने इस शिखर पर चढ़ने की कोशिश करते हुए जान गंवाई है। केवल 2019 में ही इसने 11 जानें ली थीं। इसके इतने बड़े आकार और ख़ूबसूरती के लिए हर साल क़रीब 800 पर्वतारोही इस पहाड़ पर चढ़ने आते हैं। लेकिन क्या हो अगर हम एवरेस्ट को और ज़्यादा ख़तरनाक बना दें? सोचिए ये शांत-सा विशाल पहाड़ फटने के लिए तैयार-एक ग़ुस्सैल ज्...
क्या हो अगर हम अंतरिक्ष में एक रिंगवर्ल्ड बना लें | What If We Built A Ring World In Space? 10.10.2025 6:54
ज़रूरी नहीं कि पृथ्वी हमेशा हमारा घर बनी रहे। कभी ना कभी, हमें जाना पड़ सकता है। क्या हो अगर कई प्रकाश-वर्षों की दूरी पर, कोई रहने लायक बाहरी ग्रह ढ़ूंढ़ने की जगह, हम अपने सौर मंडल में ही रहें और इतना बड़ा एक ठिकाना बनाएं कि यहां कभी अधिक आबादी की समस्या का सामना ना करना पड़े? सोचिए कि आप सूरज को घेरने वाली 15 करोड़ किलोमीटर (9 करोड़ 30 लाख) के रेडिएस की एक रिंग यानी छल्ले में रहते हों। एक विशाल द...
क्या हो अगर हमें मंगल पर जीवन मिल जाए? | What If We Discovered Alien Life On Mars? 08.10.2025 10:44
मंगल के इक्वेटर से ठीक उत्तर दिशा में एक 45 किलोमीटर चौड़ा इंपैक्ट क्रेटर है। वैज्ञानिकों का मानना है कि यहां एक प्राचीन झील हुआ करती थी। जज़ेरो क्रेटर की जमी हुई मिट्टी में मानव प्रजाति के लिए सबसे अहम खोज छिपी हो सकती है: जीवन! 18 फरवरी 2021 को, नासा का पर्सीवरेंस रोवर इस क्रेटर पर यह पता लगाने के लिए लैंड हुआ कि क्या हम वाकई अकेले हैं। मंगल पर जीवन की संभावना कितनी है? मंगल पर रहने वाले कैसे दि...
क्या हो अगर आपके पास 10,00,000 बिटक्वाइन हों | What If You Had 1,000,000 Bitcoin? 06.10.2025 9:49
डिजिटल दौर की शुरुआत हो रही है। पिछले कुछ सालों में, बिटक्वाइन जितना चर्चा में रहा है, उतना किसी और चीज़ पर नहीं। यूरो, पाउंड, और डॉलर भूल जाइए। अब हम डिजिटल सोने के युग में हैं। पर, बिटक्वाइन क्या है? एक बिटक्वाइन की क़ीमत कितनी है? और क्या आप अपनी क़िस्मत बदलने जितने बिटक्वाइन की माइनिंग कर सकते हैं? समय आ गया है अपने बिटक्वाइन को हॉडल करने का। क्या हो अगर एक मिनी-डॉक्यूमेंट्री वेब श्रृंखला है ज...
क्या हो अगर हम एक आर्टिफिशियल चांद बना लें | What If We Created an Artificial Moon? 03.10.2025 6:28
हम अंतरिक्ष में काफ़ी बड़ी चीज़ें बना सकते हैं। अब तक उतनी भी विशाल चीज़ें नहीं बनी हैं, लेकिन हमने पृथ्वी के निचले ऑर्बिट को लगभग 5,000 सैटेलाइट्स से भर दिया है। इनमें से कुछ काम कर रही हैं, और कुछ नहीं। क्या हो अगर हम इनसे बड़ी और ज़्यादा चमकदार एक सैटेलाइट बना सकें, जो सूरज की इतनी रोशनी रिफ्लेक्ट करे कि हमें कभी बत्तियां जलाने की ज़रूरत ही ना पड़े? मैं एक कृत्रिम चांद की बात कर रहा हूं। हम इसे...
क्या हो अगर गॉडज़िला वास्तव में हो | What If Godzilla Was Real? 01.10.2025 10:04
यह बड़ा है, डरावना है, और इसे तबाही लाने में मज़ा आता है। मिलिए शैतानों के राजा-गॉडज़िला से। क्या होगा अगर गॉडज़िला जाग उठे? क्या गॉडज़िला जैसा कोई जीव वाकई हो सकता है, और हम इसका सामना कैसे करेंगे? क्या हो अगर एक मिनी-डॉक्यूमेंट्री वेब श्रृंखला है जो आपको काल्पनिक दुनिया और संभावनाओं के माध्यम से एक महाकाव्य यात्रा पर ले जाती है। यह वैज्ञानिक सिद्धांत में आधारित काल्पनिक साहसिक कार्य है। हमारे En...
क्या हो अगर हम बिल्कुल भी कचरा ना पैदा करें | What If We Created No Waste? 29.09.2025 7:39
इक्वेटर के उत्तर की तरफ़, प्रशांत महासागर में एक "तैरता हुआ द्वीप" लगातार बढ़ रहा है। ये आकार में टेक्सस से दोगुना बड़ा है, और फ्रांस से तीन गुना बड़ा। ये इस बात का एक और नमूना है कि हम अपने ग्रह के साथ कैसे एक कचरे के डब्बे जैसा बर्ताव कर रहे हैं। जानकारों का मानना है कि हर साल, हम इतना प्लास्टिक फेंकते हैं कि ये हमारी पृथ्वी को चार बार घेरने के लिए काफ़ी होगा। इस दर से, साल 2025 तक, हमारे सागरों...
Similar podcasts
Replaio is not a podcast publisher; show names, artwork and audio belong to their authors and are distributed through public RSS feeds.