क्या हो अगर - What If India
क्या हो अगर - What If India
Official India channel for What If An epic exploration of possibilities. What If: These two simple words are the spark that has ignited countless theories, discoveries, and inventions. Most of what we know about ourselves and the universe is because someone, somewhere, at some time asked themselves “What if?” Join us on an imaginary adventure — grounded in scientific theory — through time, space and chance, as we ask what if some of the most fundamental aspects of our existence were different. What If is a documentary web series that takes you on an epic journey through hypothetical worlds and...
Author
क्या हो अगर - What If India
Category
Podcast website
Latest episode
Jul 8, 2026
Where to listen?
Podcasts in the app Replaio Radio Coming soonPodcasts are coming to the app soon. Install now and be the first to see a whole new take on podcasts
Episodes
क्या हो अगर एक मकड़ी आपके शरीर के अंदर चली जाए | What If A Spider Entered Your Body? 27.02.2026 8:41
क्या आपको कभी बीच रात में, अपने शरीर पर किसी कीड़े के रेंगने का अजीब-सा एहसास हुआ है? फ़िक़्र मत करिए, ये शायद बस आपके दिमाग़ में है। पर ये असल में मकड़ियां हो सकती हैं। अगर आप एक मकड़ी निगल लें, तो क्या आपको चिंता करने की ज़रूरत है? क्या एक मकड़ी एक इंसानी शरीर के अंदर ज़िंदा रह सकती है? क्या हो अगर, छोटी डॉक्यूमेंट्रीज़ की एक सीरीज है जो आपको काल्पनिक दुनिया और संभावनाओं के एक दिलचस्प सफ़र पर ले ज...
क्या हो अगर पृथ्वी के चुंबकीय ध्रुव आपस में बदल जाएं | What If Earth's Magnetic Poles Flipped? 25.02.2026 6:46
क्या हो अगर दक्षिण उत्तर हो और उत्तर दक्षिण हो? ठीक 7,80,000 साल पहले की तरह? उस वक़्त दुनिया ख़त्म नहीं हुई थी। पर आज जब हम तकनीक पर इतना ज़्यादा निर्भर हैं, ऐसे में दुनिया का क्या हाल होगा? क्या ये विद्युत चुंबकीय यानी इलेक्ट्रोमैग्नेटिक खलल हमें मार देगी? क्या सूरज से निकलने वाली रेडिएशन इस ग्रह पर रहना नामुमकिन कर देगी? क्या हो अगर एक मिनी-डॉक्यूमेंट्री वेब श्रृंखला है जो आपको काल्पनिक दुनिया...
क्या हो अगर एक मेगालोडोन शार्क की लड़ाई क्रैकेन से हो | What If A Megalodon Shark Fought The Kraken? 23.02.2026 8:00
मेगालोडोन - हमारे प्राचीन सागरों का बिग बॉस, शार्क्स का राजा, व्हेल्स का शिकारी। अगर आप हमारे फैन हैं, तो आपने पहले ही हमारा मेगालोडोन वर्सेस मोसासॉर एपिसोड देखा होगा। पर अक्सर कहानियों में सुने जाने वाले इस जादूई समुद्री जीव से इसका सामना कैसा रहेगा? पहला वार कौन करेगा? मेगालोडोन कितनी तेज़ी दिखाएगी? क्रैकेन कौन-सी ट्रिक्स आज़माएगा? क्या हो अगर, छोटी डॉक्यूमेंट्रीज़ की एक सीरीज है जो आपको काल्पनिक...
क्या हो अगर एलियन जीवन सिलिकॉन पर आधारित हो | What If Alien Life Was Silicon Based? 20.02.2026 7:11
ऐसे अरबों ग्रह हैं, जिनमें थ्योरी के मुताबिक़, जीवन पनप सकता है। लेकिन अब तक हमें कभी भी एलियन्स, यानी दूसरे ग्रहों के जीव, नहीं मिले हैं। शायद इसकी वजह यह है कि हम ग़लत जगहों पर इन्हें ढूंढ़ रहे थे। क्या हो अगर एलियन जीवन वैसा बिल्कुल ना हो, जैसा जीवन को हम जानते हैं? क्या हो अगर इन्हें पानी या ऑक्सीजन की ज़रूरत ना हो? क्या हो अगर ये बेहद गर्म तापमान को सह सकते हों या बहुत ज़्यादा एसिडिक वातावरण...
क्या हो अगर बृहस्पति अपना वातावरण खो दे | What If Jupiter Lost Its Atmosphere? 18.02.2026 9:30
हमारे सबसे बड़े ग्रह के तौर पर, बृहस्पति की विशाल मौजूदगी से हमारा सौर मंडल बंधा हुआ है। इसका बड़ा आकार और गुरुत्वीय खिंचाव इसे एक गाढ़ा वातावरण देते हैं, जो हाइड्रोजन और हीलियम का एक अशांत मिश्रण है। इसकी वजह से सदियों से तेज़ तूफ़ान जारी हैं। लेकिन मान लें कि बृहस्पति सूरज के संपर्क में आता है। क्या सूरज बृहस्पति के वातावरण को ख़त्म कर देगा? और अगर ऐसा होगा, तो ये कैसा नज़र आएगा? बृहस्पति को एक...
क्या हो अगर आप पीरियॉडिक टेबल का एक असल नमूना बना लें | An Actual Model Of The Periodic Table? 16.02.2026 7:56
क्या हो अगर आप अपनी स्कूल की पढ़ाई को अगले स्तर पर ले जाते हैं और अधिक से अधिक तत्वों के नमूने इकट्ठा करने का निर्णय लेते हैं? सोचिए कि आप आवर्त सारणी में कितना आगे बढ़ सकते हैं और क्या इस प्रक्रिया में आप किसी कानून का उल्लंघन कर सकते हैं? किस मोड़ पर यह प्रयास आपके लिए खतरनाक हो सकता है? यह एपिसोड आपको काल्पनिक दुनिया और संभावनाओं के माध्यम से एक अद्वितीय यात्रा पर ले जाता है। इसमें वैज्ञानिक सि...
क्या हो अगर आप पृथ्वी के आर-पार एक गड्ढा ड्रिल कर लें | Drilling A Hole Through The Earth? 11.02.2026 11:26
दुनिया के दूसरे हिस्से तक पहुंचने का सबसे अच्छा तरीक़ा क्या हो सकता है? अपने ग्रह के आर-पार ड्रिल करना। ये मौक़ा ज़िंदगी में एक बार होने वाली चीज़ों में से एक है, अगर आपको पिघले हुए पत्थरों और दम तोड़ देने वाले दबाव से कोई एतराज़ नहीं है तो। आप अपने सफ़र में क्या कुछ देखेंगे? पृथ्वी के आर-पार के सफ़र को पूरा करने में कितना वक़्त लगेगा? और एक ग्रैविटी ट्रेन कैसे आपको ज़िंदा रखेगी? गर्मी बढ़ चुकी है...
क्या हो अगर हिम युग कभी ना आया हो | What If the Ice Age Never Happened? 09.02.2026 7:31
बर्फ़ की मोटी चादरों से ढकी हुई पृथ्वी की कल्पना कीजिए, जहां समुद्री स्तर इतना कम था कि आप एक अलग महाद्वीप तक चल कर जा सकते थे। हमारा ग्रह हिम युग यानी आइस एज के समय ऐसा ही दिखता था। पृथ्वी के इतिहास में ऐसे पांच युग रहे हैं और इनका हमारी मौजूदा दुनिया पर बड़ा असर पड़ा है। अब, एक ऐसी पृथ्वी की कल्पना करें जहां हिम युग कभी हुए ही ना हों। क्या ईकोसिस्टम्स बदले होते? क्या इंसान विकसित हुए होते? और हि...
क्या हो अगर हम चांद पर कभी लैंड ना हुए हों | What If We Never Landed On The Moon? 06.02.2026 10:30
ये वो तस्वीर थी जिससे अंतरिक्ष पर खोज का दौर शुरू हुआ था। 1969 में, आंकलन के मुताबिक़, 60 करोड़ लोगों ने अपने घरों में बैठकर अपोलो 11 के ईगल लैंडर को चांद पर लैंड होते देखा था। एक छोटे क़दम के साथ, अमेरिका ने अंतरिक्ष की दौड़ में जीत हासिल कर ली थी। लेकिन क्या हो अगर ये कभी हुआ ही ना हो? क्या हो अगर हम चांद पर कभी लैंड हुए ही ना हों? क्या शीत युद्ध जल्दी ख़त्म हो सकता था? क्या जलवायु परिवर्तन और ब...
क्या हो अगर एक एस्टेरॉयड पृथ्वी से टकराव की दिशा में आगे बढ़ रहा हो | Asteroid To Hit Earth? 04.02.2026 11:00
अंतरिक्ष की गहराइयों में कहीं, पत्थर का एक विशाल टुकड़ा तेज़ी से हमारी ओर बढ़ रहा है। यह पृथ्वी पर विलुप्ति जैसा प्रभाव डालने की प्रतीक्षा में है। घबराने की ज़रूरत नहीं है। हमारे पास इससे निपटने की तरकीबें हैं। इससे पहले भी हमने क्षुद्र ग्रहों का सामना किया है। लेकिन क्या हम इन्हें रास्ते में रोक पाने की तकनीक रखते हैं? कितना बड़ा एस्टेरॉयड हमें नष्ट करने के लिए काफी होगा? क्या भविष्य में ऐसे एस्ट...
क्या हो अगर हर ग्रह हमारे चांद की जगह ले | What If Each Planet Replaced Our Moon? 02.02.2026 9:20
सोचिए कि आप एक रात उठते हैं और देखते हैं कि आसमान में चांद की जगह मंगल या शनि जैसा कोई ग्रह है। इससे हमारी पृथ्वी एक बाहरी दुनिया में ज़रूर बदल जाएगी। और ऐसा केवल बदले हुए नज़ारे की वजह से नहीं होगा। चांद की जगह किसी और चीज़ के आ जाने से पृथ्वी के ऑर्बिट पर क्या असर पड़ेगा? चांद की जगह किस ग्रह को लाना सुरक्षित होगा? और किस ग्रह से सबसे ज़्यादा तबाही आएगी? क्या हो अगर एक मिनी-डॉक्यूमेंट्री वेब श्र...
क्या हो अगर इंसानों के पास बाल ना हों | What If Humans Had No Hair? 29.01.2026 9:29
अलग-अलग लोगों के लिए बालों के बहुत अलग मायने हो सकते हैं। ये आपकी शान और ख़ुशी हों, या रोज़ाना का कोई काम, या आपकी नाली को जाम करने वाली कोई चीज़, या आपकी परंपरा का एक प्रतीक। आप इन्हें बढ़ा सकते हैं, शेव कर सकते हैं, प्लक कर सकते हैं, वैक्स कर सकते हैं या इनके कम होने पर अफ़सोस कर सकते हैं। पर, आप सोचते होंगे कि इस सबके पीछे का मतलब क्या है? ये देखने में एक बेकार इंसानी गुण लगता है, पर चौंकाने वा...
क्या हो अगर इंसानों की उंगलियों में नाख़ून ना हों | What If Humans Didn't Have Nails? 27.01.2026 7:24
प्राइमेट्स और दूसरे स्तनधारी जानवरों के बीच नाख़ून एक बड़ा अंतर होते हैं। ये उन पंजों की तरह ही हैं जो दूसरे स्तनधारियों के पास होते हैं, पर इनमें ये चपटे होते हैं। औसतन, आपके हाथों की उंगलियों के नाख़ून 3.47 मिलीमीटर (0.14 इंच) प्रति महीने की दर से बढ़ते हैं। और आपके पैर के नाख़ून इसकी केवल आधी तेज़ी से बढ़ते हैं। लेकिन क्या हो अगर एक दिन आपके नाख़ून अचानक उगने बंद हो जाएं? क्या इससे आपकी ज़िंदगी...
क्या हो अगर आप अतीत में एक अरब साल पीछे चले जाएँ | Travelling One Billion Years Into The Past? 21.01.2026 10:48
सोचिए कि आप पलक झपकने जितने वक़्त में इंसान के इतिहास तक पहुंच जाएं। पानी से बाहर निकले पहले क़दमों से लेकर चांद पर रखे गए पहले क़दमों तक, हम कॉस्मिक नज़रिए से देखे जाने पर कुछ ऐसे ही हैं। लेकिन इस छोटे-से वक़्त में, हमने काफ़ी कुछ कर लिया है। अगर आप अतीत में एक अरब साल पीछे जाते हैं तो आपको क्या दिखेगा? क्या पृथ्वी कभी देखने में एक बर्फ़ के गोले जैसी लगती थी? शुरुआती इंसानों को देखने के लिए आपको...
क्या हो अगर हैली कॉमेट चांद से टकरा जाए | What If Halley's Comet Crashed Into The Moon? 19.01.2026 7:17
क्या हो अगर एक मिनी-डॉक्यूमेंट्री वेब श्रृंखला है जो आपको काल्पनिक दुनिया और संभावनाओं के माध्यम से एक महाकाव्य यात्रा पर ले जाती है। वैज्ञानिक सिद्धांत में आधारित एक काल्पनिक साहसिक कार्य में शामिल हों - समय, स्थान और संयोग के माध्यम से, जैसा कि हम पूछते हैं कि क्या हमारे अस्तित्व के कुछ सबसे मौलिक पहलू अलग थे। हमारे English Channel को फ़ॉलो करें हमें Instagram पर फ़ॉलो करें प्रतिक्रिया और पूछताछ...
क्या हो अगर हमारे शरीर में हड्डियां ना हों | What If We Didn't Have Bones? 14.01.2026 8:45
तो क्या आप बीच पर जाने के लिए अपनी तैयारी कर रहे हैं? वज़न कम करने के लिए पूरी तरह से तैयार? हमारे पास आपके लिए एक नया डाइट प्लान है! आज, हम आपके ढ़ांचे को छुट्टी पर भेजना वाले हैं। आपको हड्डियों की क्या ज़रूरत है, है ना? हड्डियों के बिना आपकी ज़िंदगी कैसी होगी? आप जबड़े की हड्डियों के बिना खाना कैसे खाएंगे? और क्या आपका हड्डियों का ढ़ांचा अब भी विकसित हो रहा है? क्या हो अगर एक मिनी-डॉक्यूमेंट्री...
क्या हो अगर एक व्हाइट होल का सामना एक ब्लैक होल से हो | A White Hole and Black Hole Collide? 12.01.2026 7:21
ब्लैक होल्स अंतरिक्ष की सबसे भयानक चीज़ों में से एक हैं, ये अपने आस-पास की हर चीज़ को निगल लेते हैं। पर अंतरिक्ष में एक और ऐसी चीज़ है जो उतनी ही भयानक है, और इसे व्हाइट होल के नाम से जाना जाता है। अब, क्या होगा अगर ये दो चीज़ें अंतरिक्ष में मिलें और इनका एक दूसरे से सामना हो? क्या ऐसा कुछ हो भी सकता है? कौन जीतेगा? और ये व्हाइट होल आख़िर है क्या? क्या हो अगर एक मिनी-डॉक्यूमेंट्री वेब श्रृंखला है ज...
क्या हो अगर एक साल तक हर रोज़ बारिश होती रहे | What If It Rained Every Day For A Year? 07.01.2026 10:43
बाढ़, बर्बादी और बीमारियां। इन सारी भयानक चीज़ों में क्या समानता है? बारिश... ढेर सारी बारिश। और हम यहां अप्रैल में होने वाली हल्की बौछार की बात नहीं कर रहे। तो, सोचिए ये बारिश लगातार होती रहे, कुछ घंटों के लिए नहीं, बल्कि कुछ दिनों के लिए। बल्कि, सोचिए कि 365 दिनों तक बिना रुके बारिश होती रहे। इस तरह की बारिश का पृथ्वी पर क्या असर होगा? आपके स्वास्थ्य पर इसका क्या असर होगा? और क्या इससे हमारे सां...
क्या हो अगर खटमल इंसानों के आकार के हों | What If Bed Bugs Were the Size of Humans? 05.01.2026 7:18
जहां 2000 के शुरुआती दशक से, भारत में खटमल एक आतंक के रूप में देखे गए हैं, वहीं अमेरिका, कनाडा, और ब्रिटेन जैसे देशों में भी इनकी आबादी बढ़ती रही है। इनका काटना उतना हानिकारक नहीं है, पर इनसे परेशानी और खुजली की दिक्क़त हो सकती हैं। सोचिए कि आपका कमरा इन छोटे कीड़ों से भरा हो। पर, क्या हो अगर ये हमारे बराबर हों? एक विशाल काय खटमल कितना ख़ून पिएगा? कितनी तेज़ी से ये दुनिया भर में आतंक फैला सकते हैं?...
क्या हो अगर निएंडरथल विलुप्त ना हुए हों | What If Neanderthals Had Not Gone Extinct? 31.12.2025 6:41
एक मिनट, निएंडरथल विलुप्त हो चुके हैं? इससे पहले कि आप हंसना शुरू करें, ख़ुद को देखिए। निएंडरथल डी.एन.ए 99.7 फ़ीसदी तक हमारे जैसा ही होता है, और शोधकर्ताओं का दावा है कि कुछ इंसानों में 2 फ़ीसदी तक निएंडरथल जीनोम हो सकता है। चीज़ों को और अजीब बनाती है ये बात कि हाल ही में वैज्ञानिकों को एक 50,000 साल पुराने निएंडरथल ढ़ांचे से एक लगभग पूरा डी.एन.ए सीक्वेंस मिला है। तो क़िताबी तौर पर, निएंडरथल वापसी...
क्या हो अगर आप चांद को काट कर आधा कर दें | What If We Cut the Moon In Half? 29.12.2025 8:50
कुछ अजीब हो रहा है। दिन लंबे हो रहे हैं, मौसम बिगड़ता जा रहा है, और कई सर्फ़र्स उदास नज़र आ रहे हैं। हिम्मत मत हारो दोस्तों। शायद कल लहरें देखने को मिल जाएं? हालांकि ऐसा लग सकता है कि हमारा चांद पूरा है। पर क्या हो अगर आधा हिस्सा टूट कर अलग हो चुका हो? क्या हम बर्बाद होने वाले हैं? चांद पर भूकंप कैसे आते हैं? क्या होगा अगर हमारे चांद का आधा हिस्सा अलग हो जाए? और, क्या चांद पहले ही दो हिस्सों में ब...
क्या हो अगर हमारे सागर एल्गी से भर जाएं | What if Algae Took Over The Oceans? 24.12.2025 8:19
क्या आप अपनी अगली छुट्टियां इस लिबलिबे बीच पर मनाना चाहेंगे? यदि हमारे सागरों में यह हरा कीचड़ तेजी से फैल जाए तो हमारे जीवन पर क्या प्रभाव पड़ेगा? यह कोई परमाणु कचरा नहीं है, बल्कि एल्गी यानी शैवाल है। हमारे सागर इससे भर जाने पर न केवल छुट्टियों पर असर पड़ेगा, बल्कि हमारे जीवन पर भी गंभीर प्रभाव होगा। इस एल्गी में तैरना क्यों जानलेवा हो सकता है? इसका हमारे शरीर पर क्या असर होगा? और इससे हमें अपने...
क्या हो अगर आप सिकुड़ कर एक अणु के आकार को हो जाएं । Shrinking To The Size Of An Atom? 22.12.2025 8:35
क्या हो अगर आप सिकुड़ कर 1 मिलीमीटर (0.04 इंच) जितने छोटे हो जाएं, यानी लगभग मेंढ़क के एक अंडे के बराबर? पर नहीं, बहुत सारे कीड़े मकौड़ों का ख़तरा है, तो और छोटा होकर देखते हैं। क्या हो अगर आप सिकुड़ कर 10 माइक्रोमीटर (0.0004 इंच) के हो जाएं, यानी जानवर के एक सेल के बराबर। हां, ये काफ़ी मज़ेदार होगा, पर मुझे लगता है हम और छोटे हो सकते हैं। 100 नैनोमीटर (0.000004 इंच), यानी एक वायरस जितना छोटा होना...
क्या हो अगर सागर लिक्विड मर्करी से भरे हों । What If Oceans Were Liquid Mercury? 17.12.2025 8:37
क्या है जो चमकदार है, तरल है, जिसमें बिजली का संचार हो सकता है और जो एक महान रॉक स्टार का उपनाम भी है? आप सही समझे, ये है मर्करी यानी पारा। इस प्राकृतिक रूप से पाए जाने वाले पदार्थ के कई इस्तेमाल हैं, पर ये बहुत ख़तरनाक भी है; इसकी छोटी-सी मात्रा भी ज़हरीली हो सकती है। तो क्या हो अगर हमारे सागर इससे भरे हों? क्या पृथ्वी लिक्विड मर्करी से भरे सागरों को सह सकती है? हमारे ग्रह पर इसका क्या असर होगा?...
क्या हो अगर हम चांद के आर-पार एक सुरंग खोद लें | What If We Dug A Hole Through The Moon? 15.12.2025 7:31
चांद की सतह लंबे वक़्त के निष्क्रिय ज्वालामुखियों और एस्टेरॉयड्स के गिरने से बने गड्ढों से भरी हुई है। पर क्या आपने कभी सोचा है कि इसके अंदर क्या होगा? एक दिन हम ये जान सकते हैं, चांद के आर-पार एक सुरंग खोद कर। इसमें कितना वक़्त लगेगा? हमें इसके अंदर कौन से राज़ मिलेंगे? और हमारी खुदाई पर गुरुत्वाकर्षण का असर कैसे हो सकता है? क्या हो अगर एक मिनी-डॉक्यूमेंट्री वेब श्रृंखला है जो आपको काल्पनिक दुनिय...
Similar podcasts
Replaio is not a podcast publisher; show names, artwork and audio belong to their authors and are distributed through public RSS feeds.