poonam चंद्रलेखा

कथा मंजूषा

Society HI ↓ 33 episodes

मैं हूं पूनम चंद्रलेखा और मैं लेकर के आई हूं आपके लिए साहित्य का पिटारा अपने पॉड कास्ट चैनल पर जिसका नाम है कथा मंजूषा। इस चैनल पर आप सुन सकेंगे हिंदी साहित्य के साथ-साथ विश्व की अन्य भाषाओं की चुनिंदा प्रसिद्ध एवं बेहतरीन ताजा तरीन, कुछ सुनी, कुछ अनसुनी कहानियां। ppkkolla@ gmail.com https://instagram.com/poonamchandralekha?igshid=ZDdkNTZiNTM=

Author

poonam चंद्रलेखा

Category

Society

Podcast website

hubhopper.com

Latest episode

Jun 28, 2026

Where to listen?

Podcasts in the app Replaio Radio Coming soon

Podcasts are coming to the app soon. Install now and be the first to see a whole new take on podcasts

Get it on Google Play Install for free Android 5M+ downloads · 4.8 rating iOS soon

Episodes

Ep 33,सच बोलने की भूल: यशपाल 28.06.2026

मानवीय सोच को परिभाषित करती रोमांचक कहानी आपका बेसब्री से इंतजार कर रही है। आपकी प्रतिक्रियाओं का मुझे इंतजार रहेगा। अपनी पसंदीदा कहानी सुनने के लिए लिखें: kahamanjusha66@gmail.com

Ep 32 शरणागत: वृंदावनलाल वर्मा 13.06.2026

रज्जब, जो पेशे से एक कसाई है। वह अपनी गंभीर रूप से बीमार पत्नी को लेकर रात बिताने के लिए एक गांव के 'ठाकुर' के पास शरण मांगता है। कसाई होने के कारण ठाकुर उसे दुत्कार देता है और अपने घर से निकाल देता है। विवश होकर रज्जब को रात खुले आसमान (पेड़ के नीचे) गुजारनी पड़ती है। सुबह होते ही उसकी पत्नी की हालत और बिगड़ जाती है, जिससे उसे फिर से शरण की सख्त आवश्यकता पड़ती है। अचानक उसके साथ जो हुआ उसकी उसने...

Ep 31, अनाम लम्हों के नाम: सूर्यबाला 11.05.2026

एक संवेदनशील और भावपूर्ण कहानी जो सुनने वालों के हृदय को छू जाए। संपर्क: kathamanjusha66@gmail.com

Ep 30 प्रायश्चित: भगवतीचरण वर्मा 01.05.2026

एक बिल्ली की हत्या और वह भी रामू की बहु से। अब तो इस हत्या के पाप का प्रायश्चित जरूर करना पड़ेगा। कैसे हुआ यह सब और क्या रामू की बहु बिल्ली की हत्या के पाप से मुक्त हो सकी? जानने की लिए सुनिए यह सुप्रसिद्ध कहानी। आपके पत्रों और आपकी पसंद जानने का मुझे इंतजार रहेगा। संपर्क: kathamanjusha66@gmail.com

Ep 29, मिस्टेकन - शर्मिला जालान 16.04.2026

रोहिणी यामिनी को ही अपनी डायरी क्यों देना चाहती थी? क्या रहस्य छिपा था उसकी डायरी में? आखिर क्या चाहती थी वह यामिनी से और एक दिन जब वह आई तो कुछ ऐसा घटित हुआ जिससे यामिनी हतप्रभ रह गई! वह क्या था? जानने के लिए सुनिए यह रोमांचक और दिलचस्प कहानी! अपनी पसंद की कहानी सुनने के आज ही  लिए लिखें- kathamanjusha66@gmail.com

Ep 28 अम्मा का बक्सा, तीर्थराज शर्मा 19.05.2025

"वह तो कहीं मिल ही नहीं रहा।’ छोटकी ने परेशान होकर कहा, ‘जाने कहां छुपाकर रखा है अम्मा ने…?" आखिर क्या रहस्य है बक्से का! जानने के लिए सुनें यह अजीबोगरीब कहानी। कैसी लगी कहानी? आपकी प्रतिक्रियाओं की मुझे प्रतीक्षा रहेगी। संपर्क: kathamanjusha66@gmail.com अपनी पसंद की कहानी सुनने के लिए मुझे जरूर लिखें।

Ep 27 चीफ़ की दावत, भीष्म साहनी 04.05.2025

मिस्टर शामनाथ सिगरेट मुँह में रखे, फिर अधखुली आँखों से माँ की ओर देखने लगे, और माँ के कपड़ों की सोचने लगे। शामनाथ हर बात में तरतीब चाहते थे। घर का सब संचालन उनके अपने हाथ में था। खूँटियाँ कमरों में कहाँ लगाई जाएँ, बिस्तर कहाँ पर बिछे, किस रंग के पर्दे लगाएँ जाएँ, श्रीमती कौन-सी साड़ी पहनें, मेज किससाइज की हो... शामनाथ को चिंता थी कि अगर चीफ का साक्षात माँ से हो गया, तो कहीं लज्जित नहीं होना पडे। म...

Ep 26 बोलने वाली औरत: ममता कालिया 26.04.2025

आखिर वह क्यों बोलती थी? क्यों इतना बोलती थी?चुप न रह सकती थी क्या?  इन सवालों के जवाब के लिए सुनिए या दिल छू लेने वाली कहानी ममता कालिया द्वारा लिखित। आपकी प्रतिक्रियाओं का मुझे इंतजार रहेगा। मेल करें: kathamanjusha66@gmail.com

Ep 25 मुक्ति, मन्नू भंडारी 15.04.2025

मुक्ति किसको मिली? कैंसर से जूझते बाबा की या फिर उनकी सेवा में तत्पर रात दिन एक करती हुई स्वयं को भुलाती अम्मा को? जानने के लिए सुनें यह दिल को छू लेने वाली कहानी। आपकी प्रतिक्रियाओं की मुझे प्रतीक्षा रहेगी और मेरा उत्साह भी बढ़ेगा। अपनी पसंद की कहानी सुनने के लिए मुझे जरूर लिखें।   kathamanjusha66@gmail.com 8697993343

Ep 24 डेथ क्लीनिंग, वर्षा अड़ालजा 20.03.2025

उसे स्मृतियों ने ऐसे घेर लिया था कि उसका दम घुटने लगा। यहाँ जी गई जिंदगी में वह जैसे कैद हो गई हो। वह बगीचे में सैर करने निकल पड़ी।हल्का सा अंधेरा छाने लगा था।बत्तियां जगमगा उठी थीं। ( इसी कहानी से) आपकी प्रतिक्रियाओं/ सुझावों का इंतजार रहेगा। आप अपनी पसंद की कहानियों के लिए मुझे लिख सकते हैं।यदि आप लेखक हैं और अपनी कहानियों को हजारों लोगों तक पहुंचाना चाहते है तो जरूर लिखें। kathamanjusha66@gmail...

Ep 23 कहानी क्यों, मिर्ज़ा हफ़ीज़ बेग 10.01.2025

आखिर क्यों उसी के साथ ऐसा होता था? जानने के लिए सुनिए यह कहानी यदि आपको मेरा पॉडकास्ट पसंद आता है तो लाइक और दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें। आपकी प्रतिक्रियाओं का मुझे इंतजार रहेगा। kathamanjusha66@gmail.com Whatsap 8697993343

Ep 22 उत्तरापेक्षी, मालती जोशी 02.01.2025

स्त्री के लिए कुछ निर्णय लेना बेहद जरूरी होता है....

Episode 21 प्रेत भोज 30.08.2023

तबूतसाज ने अपने नए घर में दावत का आयोजन किया और अनेक मेहमानों को बुलाया। क्या मेहमान उसके निमंत्रण को स्वीकार कर भोज में शामिल होते है? जानने के लिए सुनिए यह रोमांचकारी कहानी Q&A अपनी पसंदीदा कहानी यदि साझा करना चाहते है तो जरूर लिखे। kathamanjusha66@gmail.com Start your own podcast by visiting http://bit.ly/hubhopper_studio

Episode 20 ताबूतसाज़ 25.08.2023

ताबूतसाज जब अपने नए पड़ोसी के घर दावत में गया तो उसके साथ क्या  हुआ जानने के लिए सुनिए यह रोमांचक कहानी... Q&A अपने बचपन में पढ़ी या सुनी किसी कहानी का नाम लिखें जिसे आप आज भी भुला नहीं पाए हैं। kathamanjusha66@gmail.com Start your own podcast by visiting http://bit.ly/hubhopper_studio

Episode 19 गूंगा 12.08.2023

हिंदी के शेक्सपियर कहे जाने वाले श्रेष्ठ साहित्यकार रांगेय राघव की लिखी एक बेहतरीन कहानी .... Q&A आप अगले अंक में कौन सी कहानी सुनना चाहते है, जरूर लिखें। kathamanjusha66@gmail.com Start your own podcast by visiting http://bit.ly/hubhopper_studio

Episode 18 बूढ़ी काकी 30.07.2023

Here’s an episode that will keep you waiting for the next one. Tune in now! 31 जुलाई, हिंदी के महान साहित्यकार, कहानी और उपन्यास सम्राट मुंशी प्रेमचंद की जयंती के अवसर पर उनकी बेहद चर्चित और मर्मस्पर्शी कहानी जरूर सुनें और सुनाएं। Q&A प्रेमचंद की कौन सी कहानी आपको सबसे अधिक पसंद है। kathamanjusha66@gmail.com ppkkolla@gmail.com

Episode 17 ग्यारह रुपए, बहादुर भाग 2 24.07.2023

अमरकांत की अमर कहानी बहादुर का दूसरा अंतिम भाग। लेखक का कुछ सामान घर से चोरी हो गया। किसने चुराया समान और क्यों? मार खाकर बहादुर ने किस तरह बदला लिया, जानने के लिए सुनिए यह कहानी। Q&Ans अमरकांत जी की किसी अन्य कहानी जो अपने पढ़ी हो, जिसे आप सुनना चाहते हैं, नाम लिखिए। kathamanjusha66@gmail.com ppkkolla@gmail.com

Episode 16 बहादुर 22.07.2023

जिसका आप सभी को बेसब्री से इंतजार था, आज के एपिसोड में प्रस्तुत है। जरूर सुनिए कहानी बहादुर जिसके लेखक हैं कथाकार अमरकांत। Q&Ans आपकी मनपसंद किन्हीं दो कहानियों के नाम लिखे। ppkkolla@gmail.com

Episode 15 बेआसरा 24.06.2023

आखिर अन्नपूर्णा कौन सा रहस्य अपने सीने में दबाए अपने बहन जमाई के घर रह रही हैं? उनकी पुत्रवधु रमोला उनसे इतना क्यों विमुख रहती है? जानने के लिए सुनिए बंगला भाषा की सुप्रसिद्ध और सम्माननीय लेखिका आशापूर्ण देवी द्वारा लिखित यह उत्कृष्ट कहानी: बेआसरा। Write me on ppkkolla@gmail.com

Ep 14 अनमोल भेंट 22.04.2023

Here’s an episode that will keep you waiting for the next one. Tune in now!

Episode 13 रोजा पू 14.04.2023

एक अनोखी और अद्भुत प्रेम कहानी ....जरूर सुने Q&A कहानी आपको कैसी लगी? आप अपनी पसंद की कहानी जरूर बताएं जिसे आप सुनना चाहते हैं। मेल करें... kathamanjusha66@gmail.com #katha manjusha #jayantirangnathan #roja poo

Episode 12 बदलते सवालों के उत्तर 10.04.2023

शारीरिक दूरी जरूरी हैलेकिन बढ़ती भावात्मक दूरी क्यों जरूरी है? समझ नहीं आ रहा था।मन अभी भी हार मानने को तैयार नहीं था।बेटे की बातें यदि डॉक्टर से हो सकती हैं तो मुझसे क्यों नहीं? क्या बीमारी रिश्तों में दूरी ले आती है या रिश्ते ही समाप्त कर देती है... मनुष्य के भीतर अनेक सवाल उमड़ते घूमते रहते हैं जिनके उत्तर वह दूसरों से तो मांगना चाहता है किंतु स्वयं अपने अंदर ही उन सवालों के जवाब वह तलाशना नहीं...

Episode 11 मरे हुए लोग 30.03.2023

इसके घर के लोग भी तो इंतजार कर रहे होंगे... यह भी तो किसी के घर का चिराग होगा...कोई न कोई तो इसके इंतजार में जाग रहा होगा... यार मन नहीं मान रहा सतीश, कुछ करते हैं... सतीश ने उसे क्या सलाह दी और क्या करने की... सुनिए इस कहानी में... Q & A आपको यह एपिसोड कैसा लगा ? write to me on : ppkkolla@gmail.com “This podcast was created on Hubhopper studio. If you wish to start your own podcast for free, visi...

Episode 10 सौदागर 23.03.2023

उसने अपना परिचय देना शुरू किया, "मैं एक बिजनेसमैन हूं।" वह बोला। वैसे यहां की लोकालिटी इतनी ठीक नहीं है। आपको जरा सावधान रहने की जरूरत है। कयोंकि आप एक शरीफ आदमी नजर आते हैं... आज के ज़माने में शरीफ आदमी का जीना बड़ा मुश्किल है... कौन था यह बिजनेसमैन और क्या बेचना चाहता था? सुनिए रहस्य और रोमांच से भरी यह कहानी... Q & A आपको यह एपिसोड कैसा लगा ? write to me on : ppkkolla@gmail.com “This podcast wa...

Episode 9 कमज़ोर 17.03.2023

विनम्रता मनुष्य के आचरण और व्यवहार का गहना होता है लेकिन जब यही विनयशीलता उसे डरपोक व दब्बू बना दे तो दुनिया उसके साथ कैसा सलूक करती है? यही कुछ इस विश्व चर्चित कहानी में बयान किया गया है।जरूर सुनें इस रोचक कहानी को जिसे लिखा है रूसी नाटककार और साहित्यकार अनतोंन चेखव ने... Q & A आपको यह एपिसोड कैसा लगा ? write to me on : ppkkolla@gmail.com “This podcast was created on Hubhopper studio. If you wish...

Listen to the कथा मंजूषा podcast in Replaio

Radio and podcasts in one app - free, with no sign-up. Install today and do not miss the launch

Get it on Google Play

Replaio is not a podcast publisher; show names, artwork and audio belong to their authors and are distributed through public RSS feeds.