Express Audio

Jansatta - Surkhiya - सुर्ख़ियाँ (Headlines)

News HI ↓ 1000 episodes

सबको चाहिए खबरें सुपरफास्ट। देश-विदेश और राजनीति, entertainment जगत, खेल और Business की दुनिया में क्या हो रहा है, यह सभी जानना चाहते हैं। अगर आप खबर पढ़ना या देखना नहीं चाहते हैं तो जनसत्ता सुर्खियां है आपके लिए। यहां सुनिए दिनभर की हर बड़ी खबर मिनटों में।

Author

Express Audio

Category

News

Podcast website

www.spreaker.com

Latest episode

Aug 18, 2024

Where to listen?

Podcasts in the app Replaio Radio Coming soon

Podcasts are coming to the app soon. Install now and be the first to see a whole new take on podcasts

Get it on Google Play Install for free Android 5M+ downloads · 4.8 rating iOS soon

Episodes

रूस के रक्षा मंत्री ने यूक्रेन में सैनिक भेजने को लेकर फ्रांस को किया आगाह | सुर्खियां | 4.April| 2 PM 04.04.2024

रूस के रक्षा मंत्री ने बुधवार को फ्रांस के अपने समकक्ष को फोन किया और यूक्रेन में सैनिक तैनात करने के खिलाफ चेतावनी दी। रूस के रक्षा मंत्री ने साथ ही कहा कि मॉस्को संघर्ष समाप्त करने के लिए वार्ता में भाग लेने के लिए तैयार है। रूसी रक्षा मंत्रालय के एक बयान के अनुसार, रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगु ने फ्रांस के रक्षा मंत्री सेबेस्टियन लेकोर्नू से कहा कि अगर पेरिस यूक्रेन में फ्रांस के सैनिक भेजने संबंध...

‘भाजपा में शामिल हो जाओ या फिर…’, BJP ने दिल्ली की मंत्री आतिशी को भेजा कानूनी नोटिस | सुर्खियां | 4.April| 10 AM 04.04.2024

भाजपा ने दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी को मानहानि का आरोप लगाते हुए कानूनी नोटिस भेजा है। साथ ही सार्वजनिक माफी मांगी की है। यह घटनाक्रम आतिशी के आरोप लगाने के एक दिन बाद हुआ है। दिल्ली की कालकाजी से विधायक आतिशी ने आरोप लगाया था कि भाजपा ने उन्हें एक संदेश के माध्यम से अपने खेमे में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया था।.आतिशी ने मंगलवार को आरोप लगाया था कि उन्हें एक करीबी सहयोगी के माध्यम से भाजपा...

अचानक क्यों बदला बॉक्सर विजेंदर का मन? कल तक शेयर किए मोदी विरोधी पोस्ट, आज BJP में हुए शामिल | सुर्खियां | 3.April| 8:30 PM 03.04.2024

कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका लगा है। साल 2019 में साउथ दिल्ली लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने वाले विजेंदर सिंह बीजेपी में शामिल हो गए हैं। विजेंदर सिंह का बीजेपी में जाना कांग्रेस के लिए इसलिए बड़ा झटका है क्योंकि माना जा रहा था कि वो हेमा मालिनी के खिलाफ मथुरा लोकसभा सीट से कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी हो सकते हैं।विजेंदर सिंह कल तक कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी के X पोस्ट्स को रिट्वीट कर रहे थे लेकि...

राहुल गांधी ने वायनाड से दाखिल किया नामांकन, बहन प्रियंका भी साथ मौजूद | सुर्खियां | 3.April| 5 PM 03.04.2024

राहुल गांधी ने केरल के वायनाड में नामांकन से पहले रोड में कहा कि यहां मेडिकल कॉलेज समेत कई मुद्दे हैं। मैं इस लड़ाई में वायनाड के लोगों के साथ खड़ा हूं। हमने मेडिकल कॉलेज पर सरकार पर दबाव बनाने की कोशिश की है. बता दें कि रोड शो के बाद राहुल गांधी केरल की वायराड सीट से अपना नामांकन भरा. इस समय राहुल के साथ उनकी बहन प्रियांका गांधी ही साथ दिखाई दीं. बता दें कि 2019 के रण में राहुल ने दो सीटों पर चुन...

ताइवान में शक्तिशाली भूकंप, इमारतें क्षतिग्रस्त सुनामी की हल्की लहरें उठीं ताइपे | सुर्खियां | 3.April| 2 PM 03.04.2024

जापान में बुधवार सुबह भूकंप का शक्तिशाली झटका महसूस किया गया जिससे इमारतें क्षतिग्रस्त हो गईं तथा सुनामी आ गई। भूकंप के कारण हुलिएन के एक इलाके में स्थित पांच मंजिला इमारत बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुई है। इसकी पहली मंजिल ढह गई है तथा शेष इमारत झुक गई है। ताइपे में पुरानी इमारतों और कुछ नए कार्यालय परिसरों में टाइल्स गिर गईं। विद्यार्थियों को स्कूल से निकाल कर खेल के मैदान में ले जाया गया है और उन्ह...

ताइवान में 7.2 तीव्रता का भूकंप, भारी तबाही की आशंका, सुनामी का अलर्ट जारी | सुर्खियां | 3.April| 10 AM 03.04.2024

ताइवान की राजधानी ताइपे में बुधवार की सुबह एक शक्तिशाली भूकंप आया है। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 7.2 मापी गई है। जापान ने दक्षिणी द्वीप समूह ओकिनावा के लिए सुनामी की चेतावनी जारी की है। यहां उड़ानों को रद्द कर दिया गया है। फिलीपींस ने भी सुनामी का अलर्ट जारी किया है। साथ ही, तटीय इलाकों को खाली करने का आदेश दिया गया है।भूकंप के कारण ताइवान के हुआलिन में कई बिल्डिंग ध्वस्त हो गई हैं। कई घर और इमा...

आप बोली- बजरंगबली हमारे साथ, सत्य की जीत हुई; BJP ने कहा- ईडी के विरोध न करने पर मिली जमानत | सुर्खियां | 2.April| 8:30 PM 02.04.2024

सुप्रीम कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के राज्ससभा सांसद संजय सिंह को जमानत दे दी है। संजय सिंह अब जल्द ही जेल से बाहर होंगे। संजय सिंह को जमानत दिए जाने पर आम आदमी पार्टी ने खुशी जताई है तो वहीं बीजेपी ने कहा है कि यह जमानत तब दी गई है जब ईडी ने संजय सिंह की जमानत का विरोध नहीं किया।आम आदमी पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने कहा कि भगवान हमारे साथ हैं। बजरंग बली हमारी साथ हैं। सत्य की जीत ह...

CM केजरीवाल के बाद क्या AAP के 4 और नेता जाएंगे जेल? दिल्ली की मंत्री आतिशी ने प्रेस कांफ्रेंस में किया नाम का खुलासा | सुर्खियां | 2.April| 02.04.2024

दिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी ने आज सुबह प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि भारतीय जनता पार्टी के मेरे एक करीबी सहयोगी के माध्यम से मेरे राजनीतिक करियर को बचाने के लिए उनकी पार्टी में शामिल होने के लिए मुझसे संपर्क किया और अगर मैं बीजेपी में शामिल नहीं हुई तो आने वाले एक महीने में मुझे ईडी द्वारा गिरफ्तार कर लिया जाएगा। आतिशी ने कहा कि पीएम और बीजेपी ने अपना मन बना लिया है कि आम आदमी पार्टी और उसके सभी नेत...

इजराइल फलस्तीन हवाई हमला | सुर्खियां | 2.April| 2 PM 02.04.2024

गाजा में इजराइल के हमलों में ‘वर्ल्ड सेंट्रल किचन’ के लिए काम करने वाले अंतरराष्ट्रीय सहायता कर्मियों और उनके फलस्तीनी वाहन चालक की मौत हो गई। गाजा के चिकित्सकीय अधिकारियों ने यह जानकारी दी। इन सहायता कर्मियों और वाहन चालक ने पोत से उत्तरी गाजा भेजे गए खाद्य सामग्री और अन्य राहत सामग्री को पहुंचाने में मदद की, जिसके बाद हुए इजराइली हमले में उनकी मौत हो गई। वीडियो फुटेज में मध्य गाजा शहर दीर अल-बला...

5 विजिटर को छूट, 3 किताबें , TV और… तिहाड़ की जेल नंबर 2 में ऐसे कटेंगे CM केजरीवाल के 15 दिन | सुर्खियां | 2.April | 10 AM 02.04.2024

दिल्ली के कथित शराब घोटाला मामले में कोर्ट ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को 15 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। कोर्ट के आदेश के बाद केजरीवाल को सोमवार को तिहाड़ जेल लाया गया। केजरीवाल को ईडी ने 21 मार्च को अरेस्ट किया था। सीएम को जेल नंबर 2 में रखा गया है। यहां पर उनको कुछ किताबें ले जाने की इजाजत मिली है। साथ ही, वह एक हफ्ते में दो बार 6 लोगों से मिल सकेंगे। अब सीएम का कैदी नंबर 670 है...

15 अप्रैल तक जेल में रहेंगे अरविंद केजरीवाल, राउज एवेन्यू कोर्ट ने सुनाया फैसला | सुर्खियां | 1.April | 8:30 PM 01.04.2024

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की ईडी कस्टडी खत्म होने के बाद राउज एवेन्यू कोर्ट ने उन्हें 15 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में दिया है। उन्हें 21 मार्च को गिरफ्तार किया गया था और तब से बतौर मुख्यमंत्री जेल से वह अपनी सरकार चला रहे हैं। पेशी के दौरान सीएम केजरीवाल ने कहा-‘पीएम जो कर रहे हैं ठीक नहीं कर रहे हैं’।ईडी ने सुनवाई की शुरुआत में कोर्ट के सामने कहा कि अरविंद केजरीवाल जांच में सहयोग नही...

15 अप्रैल तक जेल में रहेंगे अरविंद केजरीवाल, राउज एवेन्यू कोर्ट ने सुनाया फैसला | सुर्खियां | 1.April| 5 PM 01.04.2024

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की ईडी कस्टडी खत्म होने के बाद राउज एवेन्यू कोर्ट ने उन्हें 15 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में दिया है। उन्हें 21 मार्च को गिरफ्तार किया गया था और तब से बतौर मुख्यमंत्री जेल से वह अपनी सरकार चला रहे हैं। पेशी के दौरान सीएम केजरीवाल ने कहा-‘पीएम जो कर रहे हैं ठीक नहीं कर रहे हैं’। ईडी ने सुनवाई की शुरुआत में कोर्ट के सामने कहा कि अरविंद केजरीवाल जांच में सहयोग नह...

तुर्किये में स्थानीय चुनाव में एर्दोआन को झटका, विपक्ष की बढ़त | सुर्खियां | 1.April| 2 PM 01.04.2024

तुर्किये की मुख्य विपक्ष पार्टी ने रविवार को हुए स्थानीय चुनावों में अहम शहरों में अपनी पकड़ कायम रखी तथा अन्य स्थानों पर बड़ी बढ़त हासिल की। शुरुआती नतीजे राष्ट्रपति रजब तैयब एर्दोआन के लिए झटका हैं जो इन शहरी इलाकों में फिर से नियंत्रण हासिल करने की कोशिश में थे। सरकारी प्रसारणकर्ता ‘टीआरटी’ के मुताबिक, अब तक करीब 60 फीसदी मतों की गणना की जा चुकी है और तुर्किये के सबसे बड़े शहर एवं आर्थिक केंद्र...

दिग्विजय सिंह: कहानी उस मुख्यमंत्री की जिसने कांग्रेस के साथ बीजेपी को भी फायदा दिया | सुर्खियां | 31.March| 8:30 PM 31.03.2024

देश में जब भी बड़े और ताकतवर नेताओं का जिक्र किया जाता है, उसमें दिग्विजय सिंह का नाम होना लाजिमी है। कोई उन्हें बतौर एमपी का ताकतवर सीएम याद रखता है, कोई उन्हें दिग्गी राजा कहकर संबोधित करता है तो कोई आज भी उन्हें राहुल गांधी का राजनीतिक गुरू तक मानता है। दिग्विजय सिंह एक बार फिर चुनावी मैदान में उतरने को पूरी तरह तैयार दिख रहे हैं। कांग्रेस ने उन्हें राजगढ़ से लोकसभा चुनाव लड़वाने का फैसला किया...

नेहरू सिंधिया राजघराने को राजनीति में क्यों लाना चाहते थे ? #siyasikissa | सुर्खियां | 31.March| 6 PM 31.03.2024

देश में लोकसभा चुनाव का माहौल बना हुआ है. इस पॉडकास्ट में हम आपको बताएंगे कि कैसे ग्वालियर का सबसे चर्चित परिवार यानी की सिंधिया परिवार राजनीति में कैसे आया. आइए सुनते हैं पूरी कहानी.

Arvind Kejriwal Arrest: किस हद तक गैरकानूनी है केजरीवाल की गिरफ्तारी? क्या कहते हैं नियम? | सुर्खियां | 31.March| 5 PM 31.03.2024

नमस्कार स्वागत है आपका जनसत्ता पॉडकास्ट में. बता दें कि हाल ही में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को ईडी गिरफ्तारी करती है. लेकिन वे इस्तीफा न देते हुए जेल से ही सरकार चलाने का ऐलान करते हैं. तो वहीं आम आदमी पार्टी लगातार आरोप लगा रही है कि केजरीवाल का अरेस्ट गैर कानूनी है. तो किसी सिटिंग सीएम की गिरफ्तारी पर क्या कहते हैं नियम कानून, सुनें इस पॉडकास्ट में.

दिग्विजय सिंह: कहानी उस मुख्यमंत्री की जिसने कांग्रेस के साथ बीजेपी को भी फायदा दिया | सुर्खियां | 31.March| 1:00 PM 31.03.2024

देश में जब भी बड़े और ताकतवर नेताओं का जिक्र किया जाता है, उसमें दिग्विजय सिंह का नाम होना लाजिमी है। कोई उन्हें बतौर एमपी का ताकतवर सीएम याद रखता है, कोई उन्हें दिग्गी राजा कहकर संबोधित करता है तो कोई आज भी उन्हें राहुल गांधी का राजनीतिक गुरू तक मानता है। दिग्विजय सिंह एक बार फिर चुनावी मैदान में उतरने को पूरी तरह तैयार दिख रहे हैं। कांग्रेस ने उन्हें राजगढ़ से लोकसभा चुनाव लड़वाने का फैसला किया...

मैं ही मुद्दा हूं- जब पत्रकार ने पूछा चुनाव का मुद्दा तो इंदिरा गांधी ने दिया जवाब | सुर्खियां | 31.March| 12:00 PM 31.03.2024

साल 1967 में दूसरी बार प्रधानमंत्री बनने के बाद इंदिरा गांधी ने अपने समाजवादी एजेंडा को जमकर बढ़ावा दिया था। दो ऐसे फैसले भी लिए जिनका आज तक जिक्र होता है- पहला था बैंकों का राष्ट्रीयकरण, दूसरा था राजे-रजवाड़ों का प्रिवीपर्स बंद करना

नेहरू सिंधिया राजघराने को राजनीति में क्यों लाना चाहते थे ? #siyasikissa | सुर्खियां | 31.March| 10 AM 31.03.2024

देश में लोकसभा चुनाव का माहौल बना हुआ है. इस पॉडकास्ट में हम आपको बताएंगे कि कैसे ग्वालियर का सबसे चर्चित परिवार यानी की सिंधिया परिवार राजनीति में कैसे आया. आइए सुनते हैं पूरी कहानी.

कमर के दर्द से उठना-बैठना भी हो गया है मुश्किल? बस 20 मिनट जमीन पर इस तरह लेट जाएं | सुर्खियां | 30.March| 2 PM 30.03.2024

आज के समय में हर दूसरा व्यक्ति पीठ के दर्द की समस्या से परेशान है। इसके पीछे कई कारण जिम्मेदार हो सकते हैं। जैसे- अधिकतर लोग सिटिंग जॉब में 8 से 9 घंटे एक ही जगह बैठे-बैठे बिताते हैं। वहीं, ऑफिस लाइफ में लंबे वक्त तक एक ही पोज में बैठने की वजह से रीढ़ की हड्डी पर दबाव पड़ता है जिससे लोअर बैक यानी कमर के निचले हिस्से में दर्द की परेशानी बढ़ जाती है। इसके अलावा हैवी वेट उठाने, गतल तरीके से सोने या ग...

ऐसे करें ड्राई फ्रूट्स का सेवन | खेल खबर | 30.March| 1 PM 30.03.2024

ड्राईफ्रूट्स का सेवन करना सेहत के लिए फायदेमंद होता है। ड्राईफ्रूट्स में भी कुछ खास ड्राईफ्रूट्स का सेवन करने से इम्युनिटी में सुधार होता है और बॉडी का बीमारियों से बचाव होता है। मुनक्का एक ऐसा ड्राईफ्रूट है जो किशमिश की ही प्रजाति है। मुनक्का का सेवन करने से सेहत को अनगिनत फायदे होते हैं। मुनक्का का सेवन अगर रात को भिगोकर किया जाए तो उसके पोषक तत्वों में इज़ाफ़ा होता है। मुनक्का में फाइबर,विटामिन...

आपके बच्चे को भी सर्दी, खांसी और कान दर्द कर सकता है परेशान | सुर्खियां | 30.March| 12 PM 30.03.2024

सर्दी में आपके बच्चे को सर्दी, खांसी और कान दर्द कर सकता है परेशान, संक्रमण से लाडले का करना है बचान, इन 5 उपायों को तुरंत अपनाएं, सर्दियों का मौसम कई बीमारियों के पनपने के लिए माकूल माहौल है। इस मौसम में सबसे ज्यादा परेशानी बुजुर्गों और बच्चों को होती है। सर्दी में सांस से संबंधी बीमारियों का खतरा ज्यादा रहता है, जो छोटे बच्चों के लिए बेहद हानिकारक हो सकता है। तेज सर्दी में वातावरण में वायरस और ब...

आंतों में सूजन है तो ये 3 फूड्स करते हैं ज़हर की तरह असर, रोज़ाना ये 1 फ्रूट खाएं | सुर्खियां | 30.March|10 AM 30.03.2024

कब्ज, गैस, एसिडिटी और कोलाइटिस की परेशानी आंतों के कमजोर होने के हो सकते हैं संकेत। कोलाइटिस के मरीज आंतों की कमजोरी की गिरफ्त में बहुत तेजी से आते हैं। हम कुछ भी खाते हैं तो सीधे वो पेट में जाता है फिर आंतों में जाता है और लिवर पर असर करता है, जिसका असर पूरी बॉडी पर दिखेगा। आयुर्वेदिक के मुताबिक आंतों के कमजोर होने के लिए सूजन जिम्मेदार है। आयुर्वेद के मुताबिक आंतों में अपच के कारण आंत कमजोर होने...

नैनीताल ने मुझे मेरी डायरी के सबसे यादगार किस्से दिए भाग दो | सुर्खियां | 29.March| 8:30 PM 29.03.2024

नैनीताल में रहने की बात ही कुछ अलग है. अभी मैं वहां के कॉलेज और स्कूल की बातें नहीं कर रही हूँ, वह सब एक अलग दुनिया है. उसका वर्णन मुझे निश्चित ही किसी अलग दिशा में ले जाएगा. वह अनुभव भी एक अच्छा अनुभव था जो अकसर मेरी उम्र के लोगों को हुआ ही होगा. मैं उन किस्सों की पात्र कभी नहीं रही लेकिन लिखने का शौक है, तो मस्तिष्क स्वयं ही उस उधेड़ बुन में घुस कर किस्से निकाल ही लाता है.खैर, नैनीताल का मौसम और...

क्यों कहा जाता है ईसाई धर्म के इस पर्व को होली फ्राइडे, ब्लैक फ्राइडे या ग्रेट फ्राइडे | खेल खबर | 29.March| 6 PM 29.03.2024

।,,,,,,,,,,ईसाई धर्म के लोगों के बीच मनाया जाने वाला पर्व गुड फ्राइडे आज (19 अप्रैल) को है। इस पर्व को होली फ्राइडे, ब्लैक फ्राइडे या ग्रेट फ्राइडे के नाम से भी जाना जाता है। इसे ईसाई धर्म के लोग शोक दिवस के रूप में मनाते हैं। बता दें कि इसी दिन ईसा मसीह को सूली पर चढ़ाया गया था। आज हम लोग इस पर्व को मनाने के पीछे का पूरा इतिहास जानेंगे।गुड फ्राइडे मनाने के पीछे का इतिहास: बता दें कि करीब दो हजार स...

Listen to the Jansatta - Surkhiya - सुर्ख़ियाँ (Headlines) podcast in Replaio

Radio and podcasts in one app - free, with no sign-up. Install today and do not miss the launch

Get it on Google Play

Replaio is not a podcast publisher; show names, artwork and audio belong to their authors and are distributed through public RSS feeds.