Express Audio

Jansatta - Surkhiya - सुर्ख़ियाँ (Headlines)

News HI ↓ 1000 episodes

सबको चाहिए खबरें सुपरफास्ट। देश-विदेश और राजनीति, entertainment जगत, खेल और Business की दुनिया में क्या हो रहा है, यह सभी जानना चाहते हैं। अगर आप खबर पढ़ना या देखना नहीं चाहते हैं तो जनसत्ता सुर्खियां है आपके लिए। यहां सुनिए दिनभर की हर बड़ी खबर मिनटों में।

Author

Express Audio

Category

News

Podcast website

www.spreaker.com

Latest episode

Aug 18, 2024

Where to listen?

Podcasts in the app Replaio Radio Coming soon

Podcasts are coming to the app soon. Install now and be the first to see a whole new take on podcasts

Get it on Google Play Install for free Android 5M+ downloads · 4.8 rating iOS soon

Episodes

मोजाम्बिक में नौका पलटने से कम से कम 98 लोगों की मौत | सुर्खियां | 9.April| 2 PM 09.04.2024

मोजाम्बिक के लुंगा में कथित तौर पर हैजा फैलने के कारण वहां से भाग रहे स्थानीय निवासियों से भरी एक कामचलाऊ नौका देश के उत्तरी तट के पास डूब गई, जिससे कम से कम 98 लोगों की मौत हो गई। स्थानीय मीडिया ने सोमवार को यह जानकारी दी। बताया जा रहा है कि नौका में क्षमता से अधिक लोग सवार थे। सरकारी ‘रेडियो मोजाम्बिक’ ने द्वीप के प्रशासक सिल्वेरियो नौआइतो के हवाले से बताया कि नौका रविवार को दक्षिण-पूर्वी अफ्रीक...

उत्तराखंड में तरसेम सिंह हत्याकांड का शार्पशूटर अमरजीत एनकाउंटर में ढेर, 12 दिन से था फरार | सुर्खियां | 9.April| 10 AM 09.04.2024

नानकमत्ता गुरुद्वारे के कारसेवा प्रमुख बाबा तरसेम सिंह की गोली मारकर हत्या करने वाले एक आरोपी का एनकाउंटर हो गया है। वहीं दूसरा आरोपी फरार हो गया है और उसकी तलाश में STF और पुलिस जुटी हुई है। अमरजीत सिंह को उत्तराखंड एसटीएफ और हरिद्वार पुलिस ने थाना भगवानपुर क्षेत्र में मुठभेड़ में मार गिराया है।डीजीपी उत्तराखंड अभिनव कुमार ने बताया कि बाबा की हत्या को उत्तराखंड पुलिस ने चुनौती के रूप में लिया था...

AAP नेता दुर्गेश पाठक को ईडी का समन, केजरीवाल के निजी सचिव विभव कुमार से पूछताछ | सुर्खियां | 8.April| 8:30 PM 08.04.2024

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद एक और आप नेता की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। प्रवर्तन निदेशालय ने शराब घोटाले में दुर्गेश पाठक को समन भेजा है। एक अधिकारी ने कहा कि पाठक को भी सोमवार को तलब किया गया है। उनका नाम गोवा विधानसभा चुनाव के दौरान नकद भुगतान से संबंधित कुछ बयानों में सामने आया है। उनके दोपहर में ईडी ऑफिस में पेश होने की उम्मीद है।प्रवर्तन निदेशालय इस समय दिल्ली के कथित शर...

सूर्य ग्रहण पर बन रहा 4 ग्रहों का संयोग, जानिए भारत में दिखाई देने का समय और सबकुछ | सुर्खियां | 8.April| 5 PM 08.04.2024

हिंदू धर्म में सूर्य और चंद्र ग्रहण का विशेष महत्व है। आपको बता दें कि सूर्य ग्रहण हमेशा अमावस्या तो वहीं चंद्रमा हमेशा पूर्णिमा तिथि को पड़ता है। आपको बता दें कि इस साल का पूर्ण सूर्य ग्रहण 8 अप्रैल यानी कि आज रात को लगने जा रहा है। ज्योतिष में सूर्य ग्रहण को बेहद अशुभ माना जाता है और तो राहु द्वारा सूर्य या चंद्र के ग्रास से ग्रहण लगता है। वहीं ग्रहण के दौरान पृथ्वी पर राहु का प्रभाव बढ़ जाता है...

जापोरिज्जिया परमाणु संयंत्र पर ड्रोन हमले से बड़ी दुर्घटना का खतरा बढ़ा | सुर्खियां | 8.April| 2 PM 08.04.2024

संयुक्त राष्ट्र की परमाणु निगरानी एजेंसी के प्रमुख राफेल मारियानो ग्रोसी ने रविवार को कहा कि रूस-नियंत्रित जापोरिज्जिया परमाणु ऊर्जा संयंत्र के छह परमाणु रिएक्टर में से एक पर किए गए ड्रोन हमले के कारण ‘‘बड़ी परमाणु दुर्घटना होने का खतरा काफी बढ़ गया है।’’ ग्रोसी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर जारी एक बयान में इस बात की पुष्टि की कि जापोरिज्जिया परमाणु ऊर्जा संयंत्र की मुख्य रिएक्टर नियंत्रण संरचनाओं...

अमृतपाल सिंह की मां बलविंदर कौर को पंजाब पुलिस ने किया गिरफ्तार | सुर्खियां | 8.APRIL | 10 AM 08.04.2024

पंजाब में ‘वारिस पंजाब दे’ प्रमुख और खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह को असम की जेल से पंजाब की जेल में स्थानांतरित करने की मांग को लेकर प्रस्तावित मार्च से एक दिन पहले रविवार को उसकी मां बलविंदर कौर को गिरफ्तार कर लिया गया। अमृतपाल सिंह को पिछले साल अप्रैल में गिरफ्तार किया गया था। उसके खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) लगाया गया था। अमृतपाल सिंह और उसके नौ साथी इस समय असम की डिब्रूगढ़ जेल में...

मजब चूड़ी बेचने वाले और हलवाई के बीच हुआ चुनावी मुकाबला, अंग्रेजों ने उड़ाया मजाक लेकिन परिणाम देख उड़ गए होश | सुर्खियां | 7.APRIL | 8:30 P 07.04.2024

1920 में दिल्ली निवासी अब्दुल माजिद ब्रिटिश सरकार की नज़र में आये। वह ऐसे व्यक्ति थे जिनका प्रशासन के रडार पर आना सामान्य बात नहीं थी। माजिद की मिठाई की दुकान थी। उन्हें कुछ लोग हलवाई भी कहते थे।माजिद ब्रिटिश सरकार की नजर में कैसे आ गए थे? दरअसल, माजिद ने नवंबर 1920 के चुनाव में नामांकन पत्र दाखिल किया था। उनके विरोध में कुछ वकील और एक चूड़ी बेचने वाला खड़ा था। सरकार ने पहले तो माजिद और चूड़ी विक्...

लोकसभा चुनाव: जब पत्‍नी के ल‍िए ट‍िकट मांग रहे थे हेमवती नंदन बहुगुणा, भड़क गए थे चरण सिंह, आडवाणी ने चंद्रशेखर से कहा था- अब आप ही मनाइए | 07.04.2024

यह आपातकाल के बाद का पहला चुनाव (1977) था। तमाम नेता जेल में बंद रहे थे। द‍िवंगत प्रधानमंत्री चंद्रशेखर भी उनमें से एक थे। जब वह जेल से छूटे तो एक राजनीत‍िक पार्टी बनाने की चर्चा जोरों पर थी। कांग्रेस के कई बड़े नेता पार्टी छोड़ने के ल‍िए तैयार थे। जयप्रकाश (जेपी) ने कांग्रेस (संगठन), समाजवादी, जनसंघ और कुछ अन्‍य लोगों को लेकर पार्टी बनाने की बात की थी . सुनें पूरा किस्सा.

Taiwan Earthquake News: ताइवान में क्यों आते हैं इतने भूकंप, ये रही असली वजह | पर्दे की बात | 7.April| 4 PM 07.04.2024

ताइवान में बुधवार यानी कि 3 अप्रैल को भयानक भूकंप आता है जिससे वहां की पूरी धरती हिल जाती है.. भूकंप के चलते कई इमारतें क्षतिग्रस्त हुईं जिसके बाद पूरे इलाके में ट्रेन और बिजली जैसी आम सुविधाएं अस्थायी रूप से बंद कर दी गई. बता दें कि भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 7.2 मापी गई. बताया जा रहा है कि अभी तब भूकंप के कारण 1 व्यक्ति की मौत हो गई और लगभग 50 लोग इसके चलते घायल हो गए

मजब चूड़ी बेचने वाले और हलवाई के बीच हुआ चुनावी मुकाबला, अंग्रेजों ने उड़ाया मजाक लेकिन परिणाम देख उड़ गए होश | सुर्खियां | 7.APRIL | 3 PM 07.04.2024

1920 में दिल्ली निवासी अब्दुल माजिद ब्रिटिश सरकार की नज़र में आये। वह ऐसे व्यक्ति थे जिनका प्रशासन के रडार पर आना सामान्य बात नहीं थी। माजिद की मिठाई की दुकान थी। उन्हें कुछ लोग हलवाई भी कहते थे।माजिद ब्रिटिश सरकार की नजर में कैसे आ गए थे? दरअसल, माजिद ने नवंबर 1920 के चुनाव में नामांकन पत्र दाखिल किया था। उनके विरोध में कुछ वकील और एक चूड़ी बेचने वाला खड़ा था। सरकार ने पहले तो माजिद और चूड़ी विक्...

लोकसभा चुनाव: जब पत्‍नी के ल‍िए ट‍िकट मांग रहे थे हेमवती नंदन बहुगुणा, भड़क गए थे चरण सिंह, आडवाणी ने चंद्रशेखर से कहा था- अब आप ही मनाइए | 07.04.2024

यह आपातकाल के बाद का पहला चुनाव (1977) था। तमाम नेता जेल में बंद रहे थे। द‍िवंगत प्रधानमंत्री चंद्रशेखर भी उनमें से एक थे। जब वह जेल से छूटे तो एक राजनीत‍िक पार्टी बनाने की चर्चा जोरों पर थी। कांग्रेस के कई बड़े नेता पार्टी छोड़ने के ल‍िए तैयार थे। जयप्रकाश (जेपी) ने कांग्रेस (संगठन), समाजवादी, जनसंघ और कुछ अन्‍य लोगों को लेकर पार्टी बनाने की बात की थी . सुनें पूरा किस्सा.

Model Code of Conduct : आदर्श चुनाव आचार संहिता क्‍या होती है? लोकसभा चुनाव के ऐलान के साथ आज से पूरे देश में लागू | खेल खबर | 7.April| 1 PM 07.04.2024

लोकसभा चुनाव के पहले चरण में 19 अप्रैल को 102 सीटों पर, दूसरे चरण में 26 अप्रैल को 89 सीटों पर, तीसरे चरण में 7 मई को 94 सीटों पर, चौथे चरण में 13 मई को 96 सीटों पर, पांचवें चरण में 20 मई को 49 सीटों पर, छठे चरण में 25 मई को 57 सीटों पर और सातवें यानी आखिरी चरण में 1 जून को 57 सीटों पर वोट डाले जाएंगे। नतीजे 4 जून को घोषित होंगे।

वैदिक काल में रखी गई स्त्री अधिकारों की नींव | सुर्खियां | 6.APRIL | 6 PM 06.04.2024

उपनिषदों में इस बात का उल्लेख किया गया है कि स्त्री-पुरुष एक दूसरे से भिन्न नहीं हैं। कहा तो ये भी गया है कि ब्रह्मा ने सृष्टि की रचना के लिए अपने शरीर के दो भाग किए। एक को स्त्री बनाया और दूसरे को पुरुष। इन दोनों के समागम से धरती पर मनुष्यों की उत्पत्ति हुई। वैदिक काल में स्त्रियों के अधिकार पुरुषों के समान थे। जो परवर्ती युग में धीरे-धीरे क्षीण होता गया। वह स्त्री जो घर की प्रबंधक और मुखिया थी,...

मुख्तार अंसारी के ब्रिगेडियर नाना को पाकिस्तान बुलाने के लिए जिन्ना ने दिया था लालच | सुर्खियां | 6.APRIL | 5 PM 06.04.2024

मुख्तार अंसारी के विवादास्पद और प्रभावशाली राजनीतिक करियर का अब अंत हो गया है। गुरुवार (28 मार्च, 2024) की रात बांदा के एक अस्पताल में दिल का दौरा पड़ने से उत्तर प्रदेश की राजनीति के मुखर नेता और सजायाफ्ता अपराधी मुख्तार अंसारी का निधन हो गया। हालांकि मुख्तार अंसारी के बेटे उमर अंसारी समेत विपक्ष के कई नेताओं द्वारा उनकी मौत की परिस्थितियों पर सवाल उठाए जा रहे हैं। अंसारी की मौत की न्यायिक जांच के...

चुनावी बगावत से पप्‍पू यादव का है पुराना नाता, बागी बन कर ही पहली बार बने थे व‍िधायक | सुर्खियां | 6.APRIL | 4 PM 06.04.2024

ताइवान में बुधवार यानी कि 3 अप्रैल को भयानक भूकंप आता है जिससे वहां की पूरी धरती हिल जाती है.. भूकंप के चलते कई इमारतें क्षतिग्रस्त हुईं जिसके बाद पूरे इलाके में ट्रेन और बिजली जैसी आम सुविधाएं अस्थायी रूप से बंद कर दी गई. बता दें कि भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 7.2 मापी गई. बताया जा रहा है कि अभी तब भूकंप के कारण 1 व्यक्ति की मौत हो गई और लगभग 50 लोग इसके चलते घायल हो गए. ...थोड़ा सा इस बात प...

क्या बीजेपी को चुनावी लाभ दिला पाएगा कच्चाथीवू का मुद्दा?| सुर्खियां | 6.APRIL | 3 PM 06.04.2024

2024 में बड़ी चुनावी जीत का सपना देख रही बीजेपी ने चुनाव प्रचार के दौरान कच्चाथीवू के मुद्दे को उठाकर एक बार फिर चुनावी अभियान को राष्ट्रवाद के इर्द-गिर्द समेटने की कोशिश की है। पार्टी के सबसे बड़े स्टार प्रचारक नरेंद्र मोदी के द्वारा चुनावी रैली में इस मुद्दे को जनता के सामने रखने से पता चलता है कि इस मामले में पार्टी के इरादे क्या हैं? यह स्पष्ट है कि बीजेपी इस मुद्दे पर राजनीतिक लाभ हासिल करने...

जब बैलट बॉक्‍स से मतपत्रों के साथ न‍िकलते थे स‍िक्‍के, नोट, मन्‍नतों की पर्च‍ियां | सुर्खियां | 6.APRIL | 2 PM 06.04.2024

लोकसभा चुनाव 2024 की प्रक्र‍िया चालू है। जमाना EVM (इलेक्‍ट्रॉन‍िक वोट‍िंग मशीन) का है। ईवीएम का चलन करीब 25 साल पुराना हो चला है। हालांक‍ि, अभी भी कई लोग या दल इसकी न‍िष्‍पक्षता को लेकर सवाल उठाते रहे हैं और बैलट बॉक्‍स (मतपेटी) के इस्‍तेमाल की मांग करते रहे हैं। बैलट बॉक्‍स का इस्‍तेमाल पहले चुनाव (1952) से ही होता रहा था। मतदाता मतपत्र पर पंसद के उम्‍मीदवार के नाम पर मोहर लगा कर मतपत्र को एक खा...

जब चूड़ी बेचने वाले और हलवाई के बीच हुआ चुनावी मुकाबला, अंग्रेजों ने उड़ाया मजाक लेकिन परिणाम देख उड़ गए होश | सुर्खियां | 6.APRIL | 1 PM 06.04.2024

1920 में दिल्ली निवासी अब्दुल माजिद ब्रिटिश सरकार की नज़र में आये। वह ऐसे व्यक्ति थे जिनका प्रशासन के रडार पर आना सामान्य बात नहीं थी। माजिद की मिठाई की दुकान थी। उन्हें कुछ लोग हलवाई भी कहते थे।माजिद ब्रिटिश सरकार की नजर में कैसे आ गए थे? दरअसल, माजिद ने नवंबर 1920 के चुनाव में नामांकन पत्र दाखिल किया था। उनके विरोध में कुछ वकील और एक चूड़ी बेचने वाला खड़ा था। सरकार ने पहले तो माजिद और चूड़ी विक्...

जब पत्‍नी के ल‍िए ट‍िकट मांग रहे थे हेमवती नंदन बहुगुणा, भड़क गए थे चरण सिंह | सुर्खियां | 6.APRIL | 12 PM 06.04.2024

यह आपातकाल के बाद का पहला चुनाव (1977) था। तमाम नेता जेल में बंद रहे थे। द‍िवंगत प्रधानमंत्री चंद्रशेखर भी उनमें से एक थे। जब वह जेल से छूटे तो एक राजनीत‍िक पार्टी बनाने की चर्चा जोरों पर थी। कांग्रेस के कई बड़े नेता पार्टी छोड़ने के ल‍िए तैयार थे। जयप्रकाश (जेपी) ने कांग्रेस (संगठन), समाजवादी, जनसंघ और कुछ अन्‍य लोगों को लेकर पार्टी बनाने की बात की थी। लेक‍िन, चंद्रशेखर इसे लेकर उस समय कोई रुच‍ि...

इंद‍िरा को हटाने के बाद पीएम बनने के ल‍िए उलझ गए थे चरण स‍िंह | सुर्खियां | 6.APRIL | 10 AM 06.04.2024

इंद‍िरा गांधी ने 1975 में आपातकाल लागू क‍िया था और 1977 में अचानक चुनाव कराने की घोषणा कर दी थी। कई नेता उस समय भी जेल में ही थे। जो बाहर थे, वह भी खुलेआम राजनीत‍िक गत‍िव‍िध‍ि करने की स्‍थ‍ित‍ि में नहीं थे।इंद‍िरा गांधी ने जनवरी में चुनाव की घोषणा की और मार्च की तारीख दी। वक्‍त काफी कम था। इतने कम वक्‍त में नेताओं के ल‍िए कार्यकर्ताओं को तैयार करना, पैसे जुटाना आदि काम मुश्‍क‍िल था। ऐसे में जेपी क...

महागठबंधन में शामिल हुए मुकेश सहनी, तीन सीटों पर VIP लड़ेगी चुनाव | सुर्खियां | 6.APRIL | 8:30 PM 05.04.2024

बिहार में विपक्षी महागठबंधन ने अपने कुनबे में एक और दल को एंट्री दी है। मुकेश सहनी की पार्टी विकासशील इंसान पार्टी महागठबंधन में शामिल हो गई है। मुकेश सहनी की पार्टी बिहार के तीन लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। अहम बात ये है कि आरजेडी ने अपने कोटे से 3 सीट मुकेश सहनी को दी है।आरजेडी जो सीटें अपने कोटे से मुकेश सहनी की पार्टी वीआईपी को दे रही है, उनके नाम गोपालगंज, झंझारपुर और मोतिहारी है। आरजेडी पहल...

कच्चातिवू वापस करने के भारत के अनुरोध का ‘कोई आधार नहीं’ | सुर्खियां | 5.April| 2 PM 05.04.2024

श्रीलंका के मत्स्य पालन मंत्री डगलस देवानंद ने कहा है कि कच्चातिवू द्वीप को श्रीलंका से ‘‘वापस लेने’’ संबंधी भारत से आ रहे बयानों का कोई आधार नहीं है। श्रीलंका के वरिष्ठ तमिल नेता देवानंद की यह टिप्पणी नरेन्द्र मोदी सरकार द्वारा तमिलनाडु में कांग्रेस पार्टी और उसकी सहयोगी द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) पर निशाना साधे जाने के कुछ दिन बाद आयी है। मोदी ने दोनों दलों पर 1974 में कच्चातिवू द्वीप श्रीलंक...

‘अंग्रेजों को भी सत्ता का घमंड था, जल्द बाहर आऊंगा…’, मनीष सिसोदिया ने समर्थकों को जेल से लिखी चिट्ठी | सुर्खियां | 5.April| 10 AM 05.04.2024

दिल्ली शराब घोटाले के आरोप में जेल में बंद दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने एक पत्र लिखा है। सिसोदिया ने यह पत्र अपनी विधानसभा क्षेत्र (पटपड़गंज) के लोगों के नाम लिखा है।मनीष सिसोदिया ने पत्र में लिखा, ‘जल्द ही बाहर मिलेंगे। पिछले एक साल में मुझे सबकी याद आई। हम सबने बहुत ईमानदारी से मिलकर काम किया। जैसे आजादी के समय सबने लड़ाई लड़ी, वैसे ही हम अच्छी शिक्षा और स्कूल के लिए लड़ रहे हैं।...

ममता के बिगड़े बोल, भाजपा को बताया जहरीले सांप से भी बुरा, अपशब्दों का भी प्रयोग | सुर्खियां | 4.April| 8:30 PM 04.04.2024

लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर सभी दल अपनी-अपनी तैयारियों में जुटे हुए हैं। हालांकि, इस बीच नेताओं की ओर से अमर्यादित टिप्पणियों का दौर भी शुरू हो गया है। अब पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कूचबिहार में विरोधी दल भाजपा को अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया है। ममता बनर्जी ने अपने संबोधन में ये तक कह दिया कि जहरीले सांप पर विश्वास कीजिए लेकिन भाजपा पर नहीं, कूच बिहार में ममता बनर्जी ने भाजपा पर कई ब...

कांग्रेस से इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल हुए गौरव वल्लभ | सुर्खियां | 4.April| 5 PM 04.04.2024

कांग्रेस के इस्तीफा देने के बाद गौरव वल्लभ बीजेपी में शामिल हो गए हैं। उन्होंने आज ही सभी पदों से इस्तीफा दिया था। बीजेपी मुख्यालय पहुंचकर उन्होंने पार्टी की सदस्यता ली। पार्टी के महासचिव विनोद तावड़े ने उन्हें पार्टी में शामिल कराया। बता दें कि गुरुवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रोफेसर गौरव बल्लभ ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया। गौरव ने एक्स पर लिखा, ‘कांग्रेस पार्टी आज जिस प्रकार से दिशाही...

Listen to the Jansatta - Surkhiya - सुर्ख़ियाँ (Headlines) podcast in Replaio

Radio and podcasts in one app - free, with no sign-up. Install today and do not miss the launch

Get it on Google Play

Replaio is not a podcast publisher; show names, artwork and audio belong to their authors and are distributed through public RSS feeds.