Express Audio

Jansatta - Surkhiya - सुर्ख़ियाँ (Headlines)

News HI ↓ 1000 episodes

सबको चाहिए खबरें सुपरफास्ट। देश-विदेश और राजनीति, entertainment जगत, खेल और Business की दुनिया में क्या हो रहा है, यह सभी जानना चाहते हैं। अगर आप खबर पढ़ना या देखना नहीं चाहते हैं तो जनसत्ता सुर्खियां है आपके लिए। यहां सुनिए दिनभर की हर बड़ी खबर मिनटों में।

Author

Express Audio

Category

News

Podcast website

www.spreaker.com

Latest episode

Aug 18, 2024

Where to listen?

Podcasts in the app Replaio Radio Coming soon

Podcasts are coming to the app soon. Install now and be the first to see a whole new take on podcasts

Get it on Google Play Install for free Android 5M+ downloads · 4.8 rating iOS soon

Episodes

साउथ अफ्रीका ने रोका पाकिस्तान का विजय रथ, भारत की सेमीफाइनल की राह हुई मुश्किल | खेल-खबर | 10 JULY | 1 PM 10.07.2024

वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स में लगातार चार मैच जीतने वाले पाकिस्तान का विजय रथ साउथ अफ्रीका ने रोक दिया। पाकिस्तान को लीग राउंड के आखिरी मैच में 9 विकेट से करारी हार मिली। पाकिस्तान की टीम 210 रन बनार मुकाबला हार गई

उन्नाव में भीषण सड़क हादसा, लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर बस-टैंकर की भिडंत में 18 यात्रियों की मौत | सुर्खियां | 10 JULY | 10 AM 10.07.2024

उत्तर प्रदेश के उन्नाव में भीषण लड़क हादसा हुआ है। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर स्लीपर बस और टैंकर के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। इस हादसे में 18 लोगों की मौत हो गई है। मृतकों में 2 महिलाएं और एक बच्चा भी शामिल है। वहीं 20 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं

पीएम मोदी ने राष्ट्रपति पुतिन के सामने उठाया आतंकवाद का मुद्दा | सुर्खियां | 9 JULY | 8 PM 09.07.2024

पीएम मोदी ने आज भारत-रूस शिखर सम्मेलन में भाग लिया. मॉस्को में प्रधानमंत्री मोदी और रुस के राष्ट्रपति ब्लादिमिर पुतिन ने द्विपक्षीय बातचीत के दौरान रक्षा, स्पेस समेत कई अहम मुद्दों पर बात की. मोदी के रूस दौरे का आज दूसरा दिन है. प्रधानमंत्री मोदी 8 जुलाई से 10 जुलाई तक के तीन दिवसीय रूस-आस्ट्रिया दौरे पर हैं.

पतंजलि आयुर्वेद ने रोक दी 14 प्रोडक्ट्स की बिक्री, बाबा रामदेव की कंपनी ने सुप्रीम कोर्ट में दी बड़ी जानकारी | रुपया-पैसा | 9 JULY | 7 PM 09.07.2024

बाबा रामदेव की पतंजलि आयुर्वेद लिमिटेड (Patanjali Ayurved Limited) ने मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में बताया कि कंपनी ने उन 14 प्रोडक्ट्स की बिक्री रोक दी है जिनके लाइसेंस रद्द किए गए थे। पतंजलि ने उच्चतम न्यायालय को जानकारी दी कि उत्तराखंड राज्य लाइसेंसिंग प्राधिकरण ने अप्रैल 2024 में जिन 14 उत्पादों के लाइसेंस कैंसिल किए थे,

आखिरी टेस्ट और 13 विकेट, दुनिया के सबसे कामयाब तेज गेंदबाज बनने से कुछ ही कदम दूर हैं जेम्स एंडरसन | खेल-खबर | 9 JULY | 6 PM 09.07.2024

इंग्लैंड के दिग्गज गेंदबाज जेम्स एंडरसन बुधवार को अपने टेस्ट करियर का आखिरी मैच खेलने उतरेंगे। साल 2002 में इंग्लैंड के लिए डेब्यू करने वाले जेम्स एंडरसन देश के सबसे कामयाब गेंदबाज हैं। अपने आखिरी टेस्ट मैच में उनके पास दुनिया का सबसे कामयाब तेज गेंदबाज बनने का मौका है।

जम्मू आतंकी हमले में उत्तराखंड के पांच जवान शहीद | सुर्खियां | 9 JULY | 5 PM 09.07.2024

इंग्लैंड के दिग्गज गेंदबाज जेम्स एंडरसन बुधवार को अपने टेस्ट करियर का आखिरी मैच खेलने उतरेंगे। साल 2002 में इंग्लैंड के लिए डेब्यू करने वाले जेम्स एंडरसन देश के सबसे कामयाब गेंदबाज हैं। अपने आखिरी टेस्ट मैच में उनके पास दुनिया का सबसे कामयाब तेज गेंदबाज बनने का मौका है। इसके लिए उन्हें 13 विकेट की जरूरत है।

शेयर बाजार खुलते ही उछाल के साथ खुले ये शेयर | रुपया-पैसा | 9 JULY | 3 PM 09.07.2024

आज शेयर बाजार खुलते ही कारोबार में तेजी नजर आई. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयर वाला सूचकांक 205.99 अंक चढ़कर 80 हजार के पार पहुंच गया. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज 53 अंक की बढ़त के साथ 24 हजार 373.55 पर पहुंच गया

व्लादिमीर पुतिन ने PM मोदी को आवास पर दिया डिनर, जानें दोनों नेताओं के बीच क्या हुई बात | सुर्खियां | 9 JULY | 2 PM 09.07.2024

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय रुस-ऑस्ट्रिया की विदेश यात्रा पर हैं. आज पीएम मोदी मॉस्को में भारतीयों से मुलाकात करेंगे. पीएम मोदी इसके बाद भारत-रुस शिखर सम्मेलन में भाग भी लेंगे. मोदी ने कहा रुस से द्विपक्षीय बातचीत के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं

भारतीय हॉकी टीम की कप्तान के गांव में पीने का पानी, मोबाइल टावर, पक्के घर और सड़क नहीं | खेल-खबर | 9 JULY | 1 PM 09.07.2024

झारखंड के कई खिलाड़ियों ने भारतीय हॉकी टीम में जगह बनाई है। इस राज्य से अब तक 100 से ज्यादा खिलाड़ी भारत लिए खेल चुके हैं। वहीं सात खिलाड़ी ओलंपिक में भी देश का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। मौजूदा सीनियर महिला टीम की कप्तान सलीमा टेटे भी इस राज्य से हैं

हाथरस हादसे में SIT ने सौंपी करीब 300 पेज की रिपोर्ट,आयोजन कराने वाली कमेटी और प्रशासन पर उठाए सवाल | सुर्खियां | 9 JULY | 10 AM 09.07.2024

हाथरस भगदड़ हादसे को लेकर विशेष जांच टीम (एसआईटी) ने 300 पन्नों की जांच रिपोर्ट सबमिट कर दी है। 2 जुलाई को साकार विश्व हरि उर्फ भोले बाबा के सत्संग में भगदड़ के बाद 121 लोगों की मौत हो गई थी। एसआईटी ने अपनी रिपोर्ट में लिखा है कि सत्संग का आयोजन कराने वाली कमेटी की लापरवाही के कारण हादसा हुआ है

प्रधानमंत्री मोदी की तीन दिवसीय रुस-ऑस्ट्रिया यात्रा | सुर्खियां | 8 JULY | 8 PM 08.07.2024

जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में आंतकियों ने सेना के वाहन पर हमला कर दिया। उन्होंने सेना की गाड़ी पर ग्रेनेड फेंका है। इस हमले में दो जवान घायल भी हो गए हैं। घटना के बाद सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेर लिया है और एनकाउंटर जारी है। सूत्रो ने कहा कि यह प्लान किया हुआ हमला था। पुलिस और सुरक्षा बलों की टीम मचहेड़ी क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन चला रही थी।

भोले बाबा के पास 100 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति, 25-30 लग्जरी कारें | सुर्खियां | 8 JULY | 7 PM 08.07.2024

उत्तर प्रदेश के हाथरस में भोले बाबा के सत्संग में हुई भगदड़ में सैकड़ों लोगों की जान चली गई। कई लोगों का घर इस भगदड़ में उजड़ गया। भगदड़ के बाद दिखे भयानक मंजर को देख हर लोगों के रोंगटे खड़े हो ए

पीवी सिंधु के लिए 12 लोगों की टीम, चीन से भारत इंपोर्ट की गई टीटी टेबल, घोड़े के लिए खास खाना | खेल-खबर | 8 JULY | 6 PM 08.07.2024

भारतीय खिलाड़ी जी-जान से पेरिस ओलंपिक खेलों की तैयारियों में लगे हुए हैं। खिलाड़ियों को सरकार की तरफ से भी पूरा समर्थन मिल रहा है। चाहे वह भारत में विदेशी कोच को लाना हो, खिलाड़ियों को विदेश में ट्रेनिंग के लिए भेजना हो या फिर कुछ और, मेडल के दावेदारों की हर जरूरत का पूरा ख्याल रखा जा रहा है

CM हेमंत सोरेन ने विधानसभा में हासिल किया बहुमत, आज ही होगा मंत्रिमंडल विस्तार | सुर्खियां | 8 JULY | 5 PM 08.07.2024

झारखंड में आज सीएम हेमंत सोरेन ने विश्वास प्रस्ताव में बहुमत हासिल किया. झारखंड सरकार के पक्ष में 45 वोट डाले गए. आज ही सोरेन सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार भी होना है. अगले कुछ महीनों में झारखंड में विधानसभा के चुनाव होने हैं ऐसे में सरकार कुछ नए मंत्रियों को जगह देकर राजनीतिक समीकरण साधना चाहेगी

भोले बाबा के पास 100 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति, 25-30 लग्जरी कारें, महल जैसे 24 आश्रम और कमांडो फोर्स | सुर्खियां | 8 JULY | 3 PM 08.07.2024

उत्तर प्रदेश के हाथरस में भोले बाबा के सत्संग में हुई भगदड़ में सैकड़ों लोगों की जान चली गई। कई लोगों का घर इस भगदड़ में उजड़ गया। भगदड़ के बाद दिखे भयानक मंजर को देख हर लोगों के रोंगटे खड़े हो ए।

पीवी सिंधु के लिए 12 लोगों की टीम, चीन से भारत इंपोर्ट की गई टीटी टेबल, घोड़े के लिए खास खाना | सुर्खियां | 8 JULY | 1 PM 08.07.2024

भारतीय खिलाड़ी जी-जान से पेरिस ओलंपिक खेलों की तैयारियों में लगे हुए हैं। खिलाड़ियों को सरकार की तरफ से भी पूरा समर्थन मिल रहा है। चाहे वह भारत में विदेशी कोच को लाना हो, खिलाड़ियों को विदेश में ट्रेनिंग के लिए भेजना हो या फिर कुछ और, मेडल के दावेदारों की हर जरूरत का पूरा ख्याल रखा जा रहा है

पाकिस्तान के आम चुनाव में हुई थी बड़ी धांधली, बिलावल भुट्टो का दावा, बोले- हर बार होता है ऐसा | सुर्खियां | 8 JULY | 2 PM 08.07.2024

पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (PPP) के अध्यक्ष बिलावल भुट्टो जरदारी ने पाकिस्तान में हुए आम चुनावों को लेकर बड़ा बयान दिया है। बिलावल भुट्टों ने कहा कि चुनावों में धांधली हुई थी और पारदर्शिता नहीं थी। उन्होंने कहा कि हर चुनाव में ऐसा होता है।

‘दोस्ती में रहेगा तो तरक्की करेगा, वरना…’,फारूक अब्दुल्ला ने पाकिस्तान को लेकर कही ये बड़ी बात | सुर्खियां | 8 JULY | 10 AM 08.07.2024

नेशनल कान्फ्रेंस के नेता फारुक अब्दुल्ला ने एक बार फिर पाकिस्तान को लेकर बयान दिया है। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि पड़ोसी मुल्क (पाकिस्तान) को यह समझना चाहिए कि दोस्ती में रहेगा तो दोनों तरक्की करेंगे और दुश्मनी में रहेगा तो तरक्की कमजोर हो जाएगी।

नाश्ते में हफ्ते में एक दिन के लिए खाएं ये पराठा | सुर्खियां | 7 JULY | 8 PM 07.07.2024

अक्सर हमारे पास नाश्ता बनाने और खाने का समय नहीं होता। ऐसे में आप इस पराठे को खा सकते हैं। खास बात ये है कि इसे बनाने में बहुत ज्यादा समय नहीं लगता। साथ ही इसे बनाने के लिए आपको बहुत सारी चीजों की जरूरत भी नहीं है।

स्वादिष्ट और जल्दी बनेगा पराठा, बनाएं देसी पराठा | सुर्खियां | 7 JULY | 7 PM 07.07.2024

अक्सर हमारे पास नाश्ता बनाने और खाने का समय नहीं होता। ऐसे में आप इस पराठे को खा सकते हैं। खास बात ये है कि इसे बनाने में बहुत ज्यादा समय नहीं लगता। साथ ही इसे बनाने के लिए आपको बहुत सारी चीजों की जरूरत भी नहीं है। आपकी रसोई में रखी कुछ चीजों की मदद से आप इस टेस्टी से नाश्ते को बना लेंगे।

झड़ते बालों के लिए ये ट्रिक आजमाएं, यूं खिलेंगे बाल | सुर्खियां | 7 JULY | 6 PM 07.07.2024

अगर आपके बाल तेजी से झड़ रहे हैं तो आप इस आयुर्वेदिक उपाय को अपना सकते हैं। ये बालों के लिए काफी व्यापक तरीके से काम करता है। शिकाकाई में कुछ ऐसे पोषक तत्व होते हैं जो कि बालों को झड़ने से रोकते हैं। सबसे पहले तो इसके एंटीऑक्सीडें बालों के पोर्स को खोलकर इनमें खनिज पदार्थों का सर्कुलेशन बढ़ाते हैं। इसके अलावा इसके एंटीऑक्सीडेंट्स और फ्लेवोनाइड्स बालों में ब्लड सर्कुलेशन को तेज करके इनकी ग्रोथ बढ़ा...

30 मिनट में बनाएं बूंदी के स्वादिष्ट लड्डू | सुर्खियां | 7 JULY | 5 PM 07.07.2024

क्या आप लड्डू खाना पसंद है। क्या आप खासतौर पर मीठे में बूंदी के लड्डू या मोतीचूर के लड्डू (motichoor ladoo recipe) खाना पसंद करते हैं? तो बाहर से इसे खाने का क्यों इंतजार करना। आप इसे घर पर ही बनाकर खा सकते हैं।

खाली पेट सिर्फ 3 खजूर से रहेंगे स्वस्थ | सुर्खियां | 7 JULY | 4 PM 07.07.2024

स्वस्थ रहने के लिए खानपान पर ध्यान देना सबसे अधिक जरूरी माना जाता है। केवल अच्छी डाइट से ही आप कई तरह की परेशानियों से खुद को बचाकर रख सकते हैं। खासकर हमारे आसपास कई ऐसी चीजें मौजूद होती हैं, जो आकार में भले ही छोटी होती हैं लेकिन सेहत पर उनके कई बड़े और कमाल के फायदे देखने को मिल जाते हैं।

डैंड्रफ, बाल झड़ना जड़ से खत्म होगा ये आजमाएं | सुर्खियां | 7 JULY | 2 PM 07.07.2024

क्या आपके बाल तेजी से झड़ रहे हैं। क्या आप डैंड्रफ की समस्या से परेशान रहते हैं तो आपको जल्द से जल्द अपने बालों के लिए इस उपाय को अपनाना चाहिए। दरअसल, हम बात दही और नींबू की कर रहे हैं

सेब का सिरका यूटीआई इंफेक्शन में काफी फायदेमंद है | सुर्खियां | 7 JULY | 3 PM 07.07.2024

गर्मियों में अक्सर लोगों को यूटीआई यानी यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन (Urinary tract infection)की समस्या हो जाती है। इसका कारण चाहे जो हो लेकिन इसके लक्षण काफी परेशान करने वाले होते हैं। जैसे कि बार-बार पेशाब आना पर खुलकर न हो पाना, ब्लैडर में दर्द, पेशाब के रास्ते में जलन और फिर बुखार आदि

Listen to the Jansatta - Surkhiya - सुर्ख़ियाँ (Headlines) podcast in Replaio

Radio and podcasts in one app - free, with no sign-up. Install today and do not miss the launch

Get it on Google Play

Replaio is not a podcast publisher; show names, artwork and audio belong to their authors and are distributed through public RSS feeds.