Express Audio

Jansatta संपादकीय Podcast - Editorial

News HI ↓ 716 episodes

स्वागत है आपका जनसत्ता सम्पादकीय Podcast में - जहां हम आपके लिए लाते है Jansatta के सम्पादकीय (Editorial) पन्नो से ऐसी ताज़ा टिप्पणिया और Opinion pieces जिनसे आप रहेंगे - "News से भी आगे" हम हर रोज़ आपके लिए लाते है ताज़ा टिप्पणिया जनसत्ता के सम्पादकीय पन्नो से सुबह ११ बजे और शाम को ४ बजे। और जानकारी के लिए visit करे jansatta.com/audio और अगर आप ये पाड्कैस्ट कही और सुन रहे है तो सब्स्क्राइब ज़रूर करे - ताकि आप रह सके - "News से भी आगे"

Author

Express Audio

Category

News

Podcast website

www.spreaker.com

Latest episode

Dec 26, 2023

Where to listen?

Podcasts in the app Replaio Radio Coming soon

Podcasts are coming to the app soon. Install now and be the first to see a whole new take on podcasts

Get it on Google Play Install for free Android 5M+ downloads · 4.8 rating iOS soon

Episodes

संस्कार और समाज - Rituals and society (Duniya Mere Aage, 31 May 2023) 31.05.2023

लोगों का भरपूर सम्मान इसलिए नहीं करना चाहिए कि यह उनका अधिकार है। बल्कि इसलिए कि ये हमारे संस्कार हैं। दुर्भाग्य से मनोवृत्ति ऐसी हो गई है कि जो मिला, उस पर अधिकार और जो नहीं मिला, उससे परेशान।

जोशीले नारों की खुराक - Underprivileged class of society (Duniya Mere Aage, 30 May 2023) 30.05.2023

कभी हम चाहते थे कि देश का रंग खुशरंग कर देने के लिए हर घर में भगत सिंह पैदा हो जाएं। आज चाहते हैं कि हर कोने में अपनी-अपनी काल्पनिक कतारों के अलंबरदार पैदा हो जाएं।

जब अधिकारी के सब्र का बांध टूटा - When Mobile Phone Of A Government Official Fell In A Reservoir (30 May 2023) 30.05.2023

छत्तीसगढ़ के कांकेर में एक अधिकारी का मोबाइल फोन बांध के पानी में गिरा तो अधिकारी के सब्र का बांध ही टूट गया। उसने पंप लगा कर पूरे जलाशय को उलीचना शुरू कर दिया।

संवेदना के समांतर स्वार्थ - Self care over serving others (Duniya Mere Aage, 29 May 2023) 29.05.2023

हर व्यक्ति को किसी और के लिए कुछ भी करते समय बेशक निस्वार्थ भाव रखना चाहिए, पर सबका करते हुए खुद को भी विरोधाभास, अपराधबोध, अपनों को खोने का, उम्मीदों पर खरे न उतरने जैसे डर से आजाद कर देना चाहिए। जो सबकी मदद के लिए हमेशा तैयार रहता है, उसे सबसे पहले अपने आत्मसम्मान और खुशियों के लिए भी हाथ आगे बढ़ाना चाहिए।

जनजातीय लोगों में भरोसे का अभाव मणिपुर में हिंसा की बड़ी वजह, राज्य सरकार को करनी होगी पहल (29 May, 2023) 29.05.2023

राज्य के जनजातीय लोगों में यह भरोसा पैदा नहीं हो पा रहा कि सरकार उनके हितों की रक्षा को प्रतिबद्ध है। ऐसे में केंद्रीय गृहमंत्री की अपील का उन पर कितना असर पड़ेगा, कहना मुश्किल है।

दिखावे का रोग - Illness of show off (Duniya Mere Aage, 26 May, 2023) 26.05.2023

सादगी के मुकाबले दुनिया मशहूरी और नकल भी देखना चाहती है। नकली चीजों के इस्तेमाल में कोई परहेज नहीं, बस यह किसी को पता नहीं चलना चाहिए कि वे नकली है, वरना जिस हैसियत को पाने चले हैं, उसका क्या होगा। यही वजह है कि लड़कों, युवकों के पास जो कपड़े या जूते नजर आते हैं, उन पर बड़े-बड़े ब्रांड के नाम सजे होते हैं।

मोबाइल नंबर: अनचाहे विज्ञापन जगत की गतिविधियों का निशाना बन रहे हैं उपभोक्ता (26 May, 2023) 26.05.2023

आज देश के ज्यादातर लोगों के पास मोबाइल या स्मार्टफोन है और वे इसका उपयोग न केवल बातचीत, बल्कि इंटरनेट आधारित कामकाज और पैसों के लेनदेन जैसी संवेदनशील गतिविधियों के लिए भी करते हैं

अतीत की भूली-बिसरी यादें - Unforgettable memories of childhood (Duniya Mere Aage, 25 May 2023) 25.05.2023

नई चीजों, नए लोगों, नई मुलाकातों के प्रति उत्सुक रहें और दुनिया के विभिन्न हिस्सों की यात्रा की जाए, उन्हें खोजा जाए। यह खोज, अनुभव उसी तरह से होना चाहिए, जैसे हम किसी बच्चे की तरह इसका अनुभव पहली बार कर रहे हों। अपने भीतर के बच्चे को खुद के साथ एक बार फिर जोड़ लिया जाए।

मणिपुर की आग कब तक बुझेगी, भेदभाव और प्रतिशोध की हिंसा में फिर जल रहे आम लोग (25 May, 2023) 25.05.2023

मणिपुर में मुख्य रूप से तीन समुदाय के लोग रहते हैं। उनमें से नगा और कुकी मान्यता प्राप्त जनजातीय समुदाय हैं और उनका वहां के लगभग नब्बे फीसद संरक्षित पहाड़ी भूभाग पर कब्जा है। मैतेई समुदाय आबादी के लिहाज से इन दोनों जनजातियों से करीब दोगुना है, पर भूभाग का केवल दस फीसद हिस्सा उनके लिए मुक्त है।

हाजिर जवाबी - Presence of Mind (Duniya Mere Aage, 24 May 2023) 24.05.2023

हास्य सिर्फ अवसाद से ही रक्षा नहीं करता, यह जीवन की समग्र गुणवत्ता में भी सुधार करता है। शोधकर्ताओं ने पाया है कि जो लोग हास्यवृत्ति रखते हैं, उनमें भरपूर आत्म-सम्मान, अधिक सकारात्मक प्रभाव, चिंता पर बेहतर नियंत्रण होता है।

निजता पर जोखिम, दूसरों की मनमर्जी से बिक रहीं हमारी संवेदनशील सूचनाएं - Privacy At Risk (24 May 2023) 24.05.2023

फेसबुक या अन्य सोशल मीडिया मंचों पर बेफिक्र होकर वक्त गुजारने वाले लोगों की निजता बुरी तरह प्रभावित हो रही है और इन मंचों के संचालक ऐसी लापरवाहियों के खिलाफ कार्रवाई के बावजूद खुद में सुधार को लेकर गंभीर नहीं हैं।

आपसी नोकझोंक और हाजिर जवाबी रही है लोकजीवन में हास्य की सृष्टि का एक बड़ा आधार - Mutual Discussion And Repartee (Duniya Mere Aage) 23 May, 20 23.05.2023

लोकजीवन में हास्य की सृष्टि का एक बड़ा आधार आपसी नोकझोंक और हाजिर जवाबी रही है। जीवन जटिल है, पर इतना भी नहीं कि हम उसे उदासी और गंभीरता का ऐसा आवरण पहना दें कि उसकी प्राकृतिक खूबसूरती से ही वंचित रह जाएं।

गंगा को स्‍वच्‍छ बनाने का अभियान अधर में - Campaigns To Clean River Ganga Unsuccessful? (23 May 2023) 23.05.2023

हालत यह है कि अलग-अलग मौके पर लागू दिशानिर्देशों के बावजूद कम से कम मलबा डालने पर भी रोक नहीं लगाई जा सकी है।

स्वाद का मायाजाल : Unhealthy Meal (Duniya Mere Aage, 22 May 2023) 22.05.2023

समूची दुनिया में अधिकतर बच्चे और बड़े अपने स्वाद के वशीभूत होकर अपना स्वास्थ्य बिगाड़ रहे हैं। यह एक जानी हुई बात है कि स्वस्थ तन में स्वस्थ मन रहता है। अगर हमारा तन स्वस्थ है, तो हम प्रत्येक कार्य को कुशलतापूर्वक करके जीवन को सफल बना सकते हैं, लेकिन आमतौर पर होता यह है कि हम स्वाद के मायाजाल में फंस कर जीवन को संकट में डाल देते हैं।

टकराव की शक्ति - Conflict Between Delhi Government Anc Central Government (22 May 2023) 22.05.2023

दिल्ली सरकार में अधिकारियों की तैनाती और तबादले को लेकर सर्वोच्च न्यायालय की संविधान पीठ का फैसला आया, तो लगा कि अब केंद्र और दिल्ली सरकार के बीच टकराव की नौबत नहीं आएगी।

अभाव की परतें - List of infinite desires (Duniya Mere Aage, 19 May 2023) 19.05.2023

सब कुछ होते हुए भी किसी न किसी तरह का अभाव व्यक्ति को होता है और उसे दूर करने के लिए प्रयास भी होता है, लेकिन अभावों की सूची इतनी बड़ी होती जाती है कि उसे पूरा करने में जिंदगी बीत जाती है, लेकिन अभाव पूरे नहीं होते। किसी के पास पैसे नहीं हैं तो किसी के पास घर नहीं है।

अधिकार और सीमा – Arbitrariness Of Investigative Agencies (19 May 2023) 19.05.2023

सर्वोच्च न्यायालय ने मंगलवार को प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी के बर्ताव को लेकर आई शिकायत पर सुनवाई करते हुए इसी प्रवृत्ति पर एक अहम टिप्पणी की कि एजंसी अपना काम जरूर करे, लेकिन डर का माहौल न पैदा करे।

छीजते सौंदर्यबोध के बीच जीवन - AI and ChatGPT replacing human jobs (Duniya Mere Aage, 18 May 2023) 18.05.2023

आज हमारा वर्तमान और भविष्य रोबोट जिंदगी से आभासी दुनिया में कृत्रिम बुद्धिमत्ता के कारण किस तरह के आत्मबोध में है और किस तरह सिर्फ ‘स्क्रीन’ का रिश्ता रह गया है, वह और भी भयावह स्थिति की ओर इंगित करता है।

मीठा खतरा - How Safe Are Sugar Free Items Available In The Market (18 May 2023) 18.05.2023

विश्व स्वास्थ्य संगठन यानी डब्लूएचओ ने मंगलवार को गैर-चीनी मिठास को लेकर जो नई चेतावनी जारी की है, वह वैसे लोगों के लिए सावधान हो जाने का वक्त है, जो ऐसी कृत्रिम मिठास का सेवन करते हुए यह मान कर चलते हैं कि उन्होंने शरीर में मीठे की जरूरत भी पूरी कर ली और वे चीनी से इस्तेमाल से भी बच गए।

नए युग के धुंधलके - Extinction of Cycle Rickshaw (Duniya Mere Aage, 17 May 2023) 17.05.2023

बहुत दिन बाद एक शहर में पहुंचने के बाद यह लगा कि वहां तीन पहिये वाला रिक्शा चलाने वाले लोगों की बहुत कमी हो गई है और उसके स्थान पर ई-रिक्शा का चलन बढ़ गया है। जब भी कभी ऐसे शहरों को देखा जाए तो किसी को भी ऐसे मेहनतकश लोगों के सूखे हुए शरीर की याद आ सकती है जो अपने परिवार का भरण-पोषण करने के लिए सुबह से शाम सवारियों को ले जाने और ले आने में लगे रहते थे।

राहत का रुख - Downfall In Inflation Rate, A Relief (17 May 2023) 17.05.2023

हाल के आंकड़ों के मुताबिक, पहले खुदरा और अब थोक, दोनों ही मामले में महंगाई की दर में आई कमी के रुख ने लोगों को राहत दी है।

आभासी दुनिया में सिमटती किताबें - Extinction of Books (Duniya Mere Aage, 16 May 2023) 16.05.2023

कुछ दशकों पहले तक घर में पुस्तक का एक कोना किसी कक्ष में अवश्य होता था, लेकिन अब यह स्थान सीडी और ‘म्यूजिक प्लेयर’ ने ले लिया है। पुस्तकें सिर्फ हम अपने करिअर या भविष्य बनाने से संबंधित रखते हैं, जिनसे रोजी-रोटी का प्रबंध होता रहे। जो देश कभी नालंदा और तक्षशिला जैसे विश्वविद्यालयों में अपने समृद्ध पुस्तकालयों के लिए प्रसिद्ध था, वहां गांवों में बारह हजार लोगों पर एक पुस्तकालय और शहरों में अस्सी हज...

पढ़ाई और जीवन - Suicide Committed By Students Who Score Less In Boards (16 May 2023) 16.05.2023

हर साल जब दसवीं और बारहवीं बोर्ड के नतीजों की घोषणा होती है, तो आमतौर पर सभी ओर चर्चा का मुख्य केंद्र यही होता है कि कुल नतीजे कितने फीसद आए और सबसे ज्यादा फीसद अंक हासिल करने वाले विद्यार्थी कौन या कितने हैं।

लोकगीतों के बदलते स्वर - Transition of Traditional Songs (Duniya Mere Aage, 12 May 2023) 15.05.2023

खेती-किसानी वाले परिवार में जिसका बचपन बीता हो, उसके लिए एक गीत अनुभवों का पुनर्पाठ जैसा हो सकता है। शहरीकरण और मशीनीकरण की प्रक्रिया से गांव कैसे बदले हैं, इसका अंदाज तब लगता है जब हम हल-बैल-पगहा, जुआठ-जाबा, पैना-हेंगा, खरिहान, दवंरी-कटिया, रोपनी-बोअनी, जांता-ओखरी, ढेंकुल-इनार जैसे शब्दों से रूबरू होते हैं।

जनादेश और संदेश - Congress Win In Karnataka Assembly Elections (15 May 2023) 15.05.2023

कर्नाटक विधानसभा चुनाव के नतीजे हैरान करने वाले नहीं हैं।

Listen to the Jansatta संपादकीय Podcast - Editorial podcast in Replaio

Radio and podcasts in one app - free, with no sign-up. Install today and do not miss the launch

Get it on Google Play

Replaio is not a podcast publisher; show names, artwork and audio belong to their authors and are distributed through public RSS feeds.