Express Audio

Jansatta संपादकीय Podcast - Editorial

News HI ↓ 716 episodes

स्वागत है आपका जनसत्ता सम्पादकीय Podcast में - जहां हम आपके लिए लाते है Jansatta के सम्पादकीय (Editorial) पन्नो से ऐसी ताज़ा टिप्पणिया और Opinion pieces जिनसे आप रहेंगे - "News से भी आगे" हम हर रोज़ आपके लिए लाते है ताज़ा टिप्पणिया जनसत्ता के सम्पादकीय पन्नो से सुबह ११ बजे और शाम को ४ बजे। और जानकारी के लिए visit करे jansatta.com/audio और अगर आप ये पाड्कैस्ट कही और सुन रहे है तो सब्स्क्राइब ज़रूर करे - ताकि आप रह सके - "News से भी आगे"

Author

Express Audio

Category

News

Podcast website

www.spreaker.com

Latest episode

Dec 26, 2023

Where to listen?

Podcasts in the app Replaio Radio Coming soon

Podcasts are coming to the app soon. Install now and be the first to see a whole new take on podcasts

Get it on Google Play Install for free Android 5M+ downloads · 4.8 rating iOS soon

Episodes

सीखने के पायदान - Stages of Learning (Duniya Mere Aage, 12 May 2023) 12.05.2023

अक्सर ऐसे सर्वेक्षण सामने आते रहते हैं, जिनके मुताबिक ज्यादातर बच्चे अपनी पाठ्यपुस्तकों को ठीक से पढ़ या फिर समझ नहीं पाते हैं। यह भी एक बड़ा कारण है कि दसवीं आते-आते करीब चालीस फीसद बच्चे बीच में ही पढ़ाई छोड़ देते हैं। उनके लिए स्कूल, पुस्तक, परीक्षा, डिग्री महज एक उबाऊ या रटने वाली गैर-उत्पादक प्रक्रिया होती है और उसमें वे अपनी रोटी या भविष्य नहीं देखते।

दहशत के ठिकाने - Another Blast Near Golden Temple (12 May 2023) 12.05.2023

पहला विस्फोट बीते शनिवार को हुआ था, फिर सोमवार को और अब गुरुवार को तड़के हुआ। जब पहला विस्फोट हुआ था तो पुलिस ने उसे रसोई की चिमनी में हुआ विस्फोट बता कर नजरअंदाज कर दिया था।

भाषा बहता नीर - Flow of Language (Duniya Mere Aage, 11 May 2023) 11.05.2023

लोक संवेदना के चिंतक कबीर जब यह कह रहे थे कि ‘संसकिरत है कूप जल, भाखा बहता नीर’ तो उनके समक्ष सत्ता के रूप में संस्कृत थी और इसलिए उनकी स्थापनाएं आमतौर पर इस सत्ता के विरोध में थी।

जिम्मेदार कौन - Kerala Malappuram Boat Capsize (11 May 2023) 11.05.2023

केरल में मलप्पुरम जिले के तानुर इलाके में एक नाव डूबने से पंद्रह बच्चों सहित बाईस लोगों की जान चली गई। जाहिर है, इसे भी उन हादसों की कड़ी के तौर पर ही देखा जाएगा, जिन्हें किसी चूक का नतीजा माना जाता है

अध्ययन या पर्यटन - Study or Tourism (Duniya Mere Aage, 10 May 2023) 10.05.2023

हमारे देश के बहुत सारे बच्चे विदेश पढ़ने के लिए जाते हैं और उनके अभिभावक भी बड़े गर्व से उन्हें खर्च करके उन्हें वहां भेजते हैं, चाहे उन्हें कर्ज ही क्यों न लेना पड़े। दूसरी ओर, हमारे यहां से उच्च स्तर का सरकारी अमला भी प्रशासनिक कार्यप्रणाली में सुधार लाने के नाम पर विदेशों में सरकारी खर्चे पर जाता है, ताकि वह अपनी कार्यप्रणाली सुधार कर देश सेवा में अपनी प्रभावी भूमिका निभा सके।

चुनाव में उपहार - Money Spent By Political Parties To Allure Voters (10 May 2023) 10.05.2023

गौरतलब है कि चुनावी खर्च से लेकर मतदाताओं को आकर्षित करने के लिए पैसे खर्च करने पर लगाम लगाने के लिए हर स्तर पर कदम उठाने की बात होती रही है।

दायरे में कैद छवियां - Identity trapped in social media world (Duniya Mere Aage, 09 May 2023) 09.05.2023

सोशल मीडिया पर तस्वीरों में कैद खूबसूरत चेहरों के कारण सोशल-मीडियाई दोस्ती भी खूब गुल खिला रही है। यह दोस्ती न केवल प्रेम में, बल्कि प्रेम-विवाह तक भी पहुंच रही है। हालांकि मात्र चेहरे की पहचान व्यक्ति की पूरी पहचान नहीं होती। विवाह को स्थायित्व प्रदान करने के लिए आपसी पहचान की प्रगाढ़ता को जरूरी माना गया है।

फीकी चमक - Gold Import Rate In India Falls (9 May 2023) 09.05.2023

भारत में सोने के आयात के मामले में भी गिरावट देखी जा रही है तो यह स्वाभाविक ही है। मगर चूंकि वैश्विक अर्थव्यवस्था में सोने की अहमियत जगजाहिर है, इसलिए निश्चित रूप से इस गिरावट को एक चिंता के तौर पर ही देखा जाएगा।

लोकतंत्र का पाठ - Lesson of Democracy (Duniya Mere Aage, 08 May 2023) 08.05.2023

एक स्वस्थ लोकतंत्र में प्रत्येक नागरिक को शिक्षित होना नितांत आवश्यक है। यह कोई नई स्थापना नहीं है कि शिक्षा हमारे समाज को सभ्य बनाने का काम करती है और साथ ही आने वाली पीढ़ियों के भविष्य की राह तैयार करती है। आज का युग सूचनाओं का है।

दहशत की घाटी - Terrorist Attack Continue In Jammu Kashmir (8 May, 2023) 08.05.2023

इससे यह सवाल और गहरा हुआ है कि आखिर तमाम चौकसी और सघन तलाशी अभियान के बावजूद आतंकवादियों तक ऐसे साजो-सामान पहुंच कैसे रहे हैं। सरकार दावा कर रही थी कि जम्मू-कश्मीर का विशेष दर्जा हटाने और लगातार सीमा पर कड़ी निगरानी बनाए रखने की वजह से दहशतगर्दी में काफी कमी आई है।

पेड़ों के साथ-संग - Walking Along with Trees (Duniya Mere Aage, 05 May 2023) 05.05.2023

बहुत पहले एक ऐसी पुस्तक भी पढ़ी थी जिसमें उदाहरण समेत बताया गया था कि अगर पेड़ों की देखभाल करने वाले की किसी ने हत्या की है, तो वे उसे पहचानते हैं और उसे देखते ही कांपने लगते हैं। लेकिन उनकी मासूम अभिव्यक्तियां अक्सर नजरों से ओझल हुई रहती हैं। बहरहाल, खबर में यह था कि वे न केवल चलते हैं, बल्कि अपनी वंशावली को बढ़ाने के लिए लगातार सक्रिय रहते हैं।

जंग में साजिश – Russia Blames Ukriane Of Trying To Kill President Vladimir Putin (5 May 2023) 05.05.2023
गुम होता बचपन - Childhood Memories (Duniya Mere Aage, 04 May 2023) 04.05.2023

कई बार भूख-प्यास की परवाह किए बिना सुबह से शाम तक पतंगबाजी, त्योहार पर आगंतुकों का मेला, साथ बैठकर भोजन और आनंदित मन। ये सब बचपन की यादें हैं। बड़ा हो जाने पर भी कटी पतंग देखने पर किसी के पैरों में हलचल होने लग सकती है, भले ही बढ़ती उम्र के कारण पैर आगे नहीं बढ़े।

जेल में जंग - Murders In Jails In Police Custody (5 May 2023) 04.05.2023

वरना पिछले उन्नीस दिनों में दो हत्याएं न हो जातीं। पिछले महीने एक खूंखार अपराधी की उसके दुश्मन गिरोह के बदमाशों ने धारदार लोहे से हत्या कर दी। अब टिल्लू ताजपुरिया नाम के बदमाश को उसके दुश्मन गिरोह के बदमाशों ने लोहे की सरिया घोंप कर मार डाला। ये बदमाश एक ही जेल में बंद थे।

स्मृतियों को सहेजना - Living with Memories (Duniya Mere Aage, 03 May 2023) 03.05.2023

अगर कभी गौर किया जाए तो हम यह साफ महसूस कर सकते हैं कि हमारी जिंदगी अनगिनत अच्छे और बुरे पलों या घटनाओं की एक शृंखला ही है। अब यह हम पर निर्भर करता है कि हम अपना सारा ध्यान बुरी यादों और बुरी घटनाओं पर ही केंद्रित करके दुखी रहें या फिर हल्के-फुल्के पलों को याद करके जरा मुस्कुरा लें और अपने दुखों से ध्यान भंग करने की कोशिश करें।

राहत का मौसम - Rain In April-May Due To Western Disturbances (3 May, 2023) 03.05.2023

फिलहाल अप्रैल के आखिर और मई की शुरुआत में मौसम ने जो रंग बदला है, वह अपेक्षा से थोड़ा अलग है, क्योंकि इन दिनों आमतौर पर गर्मी ज्यादा पड़ रही होती है।

संवेदनाओं का सिमटता संसार - Digital World (Duniya Mere Aage, 02 May 2023) 02.05.2023

सामाजिक और संवेदनशील नागरिक होने के नाते हम सबकी जिम्मेदारी बनती है कि प्रकृति रूप में हम मनुष्य की दुनिया को बचाने के बारे में अब भी सोचें। मोबाइल का उचित और सीमित प्रयोग ठीक है, मगर जरूरी वक्त बच्चों, परिजनों और दोस्तों को देना होगा।

नफरत के खिलाफ – Supreme Court Against Hate Speech (2 May 2023) 02.05.2023

हैरानी की बात यह है कि न तो सरकार, राजनीतिक दलों, टीवी मीडिया और समूचे तंत्र को इस पर गौर करना जरूरी लगा और न ही इसके गंभीर नतीजों के खतरे को समझा गया।

काम के आगे आंकड़े - Data and Analytics (Duniya Mere Aage, 01 May 2023) 01.05.2023

मात्र आंकड़ों का खेल खेलने वाले क्या यह जानते हैं कि कोई व्यक्ति किसी काम को कितने मन से करता है? उसका श्रम, अपने काम से लगाव, काम को आगे बढ़ते देखने का उल्लास, उसके संतोष के सामने कोई भी प्रमाणपत्र कितना बौना होता है! जिस काम के फल के नष्ट होने की जितनी संभावना अधिक होती है, उसकी आंकड़ों में फलीभूत होने की संभावना उतनी ही बढ़ जाती है, क्योंकि बहुत सारे कामों में काम का परिणाम शत-प्रतिशत तो नहीं मिलता...

अपराध का दायरा - Juvenile Committing Heinous Crimes (1 May 2023) 01.05.2023

सिगरेट पीने वाले दोनों छात्रों के भीतर ऐसी प्रतिक्रिया पैदा हुई कि वे पहले अपने सहपाठी को बहला-फुसला कर सुनसान जगह पर ले गए, वहां उसकी पत्थरों से मार कर हत्या कर दी और शव को एक नाले में फेंक दिया।

जिंदगी के साथ जुगलबंदी - Juggling With Life (Duniya Mere Aage, 28 April 2023) 28.04.2023

यह शायद सही ही कहा गया है कि बचपन को तोहफा नहीं, प्रोत्साहन देना चाहिए।

मनमानी के विरुद्ध - Action Against Schools Which Took Fees From Students During Covid (28 April 2023) 28.04.2023

अदालत का साफ मानना था कि पूर्णबंदी के दौरान स्कूल केवल ट्यूशन फीस के अलावा अन्य कोई भी शुल्क मांगने के हकदार नहीं थे।

हंसते हंसते रोना सीखो - Laughter and Tears (Duniya Mere Aage, 27 April 2023) 27.04.2023

लोगों को सलाह दी जाती है कि हर इंसान बाल-सुलभ सरलता बनाए रखे। अनुसंधानों से जाहिर होता है कि इससे शरीर की प्रतिरोधक प्रणाली मजबूत होती है। साथ ही, सिर के दर्द से मुक्ति दिलाने वाले तत्त्व बनते हैं। आज कई सुविकसित देशों में तो हंसी बेची जाने लगी है। एक अमेरिकी कंपनी ‘प्ले फेयर’ होटलों, क्लबों और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर हंसी का खजाना बेचती है। लोगों को चुटकुले और मजेदार किस्से-कहानियां सुनाए जाते...

सुविधा के खतरे - Mobile Phone A Threat To Life (27 April 2023) 27.04.2023

मोबाइल मामूली लापरवाहियों की वजह से लोगों की सेहत के लिए चुपके-चुपके कई तरह के जोखिम पैदा कर रहा है, कई बीमारियों को न्योता दे रहा है।

छतरी हो जाने का सुख - Behavior of Politicians during Elections (Duniya Mere Aage, 26 April 2023) 26.04.2023

एक चेहरा और एक मुखौटा। उनमें से निकलती हुई एक ही लोकप्रिय ध्वनि, जो सबको मकबूल है और वह ध्वनि है कि वंचितों का पेट भरा जाए, उनकी आंखों के सपने लौटा दिए जाएं। इसे कौन मना करता है, लेकिन इसके लिए जाति, धर्म और वर्ग की यह सीमा बांधने का प्रयास क्यों? भूख और अभावग्रस्तता की पीड़ा सब स्थान पर एक जैसी है, इसलिए इसे हरने का प्रयास आर्थिक आधार से पिछड़ा रह जाने की पहचान क्यों नहीं बनता? हवा में सवाल उछलते ह...

Listen to the Jansatta संपादकीय Podcast - Editorial podcast in Replaio

Radio and podcasts in one app - free, with no sign-up. Install today and do not miss the launch

Get it on Google Play

Replaio is not a podcast publisher; show names, artwork and audio belong to their authors and are distributed through public RSS feeds.