Express Audio

Jansatta संपादकीय Podcast - Editorial

News HI ↓ 716 episodes

स्वागत है आपका जनसत्ता सम्पादकीय Podcast में - जहां हम आपके लिए लाते है Jansatta के सम्पादकीय (Editorial) पन्नो से ऐसी ताज़ा टिप्पणिया और Opinion pieces जिनसे आप रहेंगे - "News से भी आगे" हम हर रोज़ आपके लिए लाते है ताज़ा टिप्पणिया जनसत्ता के सम्पादकीय पन्नो से सुबह ११ बजे और शाम को ४ बजे। और जानकारी के लिए visit करे jansatta.com/audio और अगर आप ये पाड्कैस्ट कही और सुन रहे है तो सब्स्क्राइब ज़रूर करे - ताकि आप रह सके - "News से भी आगे"

Author

Express Audio

Category

News

Podcast website

www.spreaker.com

Latest episode

Dec 26, 2023

Where to listen?

Podcasts in the app Replaio Radio Coming soon

Podcasts are coming to the app soon. Install now and be the first to see a whole new take on podcasts

Get it on Google Play Install for free Android 5M+ downloads · 4.8 rating iOS soon

Episodes

शिक्षा का अर्थतंत्र - Goal of Education (Duniya Mere Aage, 16 August 2023) 16.08.2023

किसी भी देश में सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक प्रगति इस बात पर निर्भर करती है कि वहां शिक्षा व्यवस्था कितनी चुस्त-दुरुस्त है और किस स्तर तक गुणवत्ता सुनिश्चित कर पाती है।

स्‍वतंत्रता दिवस पर पीएम ने भविष्य के सपने के साथ आम लोगों की समस्‍याओं के समाधान का दिया आश्‍वासन - PM Modi Speech On Independence Day (16 16.08.2023

आमतौर पर उनके भाषणों में समग्रता से तमाम मुद्दों पर बात होती है, उनका विस्तार होता है और उससे आगे बढ़ने की दृष्टि होती है, लेकिन इस बार स्वतंत्रता दिवस पर फिर उन्होंने फिर यही दर्शाया है कि देश में समस्याओं की व्यापकता के बरक्स उनका मोर्चा अभी कमजोर नहीं हुआ है।

सेवा ही मानव जीवन का सौंदर्य है - Nursing is the supreme beauty (Duniya Mere Aage, 14 August 2023) 14.08.2023

मानव सेवा से जो सुख मिलता है, वह गहरा और सच्चा होता है, जिससे हमें मानसिक शांति भी मिलती है।

‘आयुष्‍मान भारत’ योजना में सेंधमारी - Breach in Ayushman Bharat (14 August 2023) 14.08.2023

सरकारी योजनाओं में सेंध लगाने वाले हर समय ताक में रहते हैं। खासकर गरीबों के लिए चलाई जाने वाली ज्यादातर योजनाएं इसलिए अपने लक्ष्य तक नहीं पहुंच पाती हैं कि उनमें अनियमितताओं की दर सबसे अधिक देखी जाती है। सरकारें इस हकीकत से अनजान नहीं हैं। मगर हैरानी की बात है कि कल्याण योजनाएं शुरू करने से पहले उन पर निगरानी के पुख्ता इंतजाम नहीं किए जाते।

तेज आवाज वाले संगीत यंत्र - Loud DJ Sound (Duniya Mere Aage, 11 August 2023) 11.08.2023

किसी भी मौके पर यात्राओं या जुलूस में दिखावे के साथ-साथ परंपरागत आयोजनों को एक विचित्र उत्सव में तब्दील करके आध्यात्मिता को कलुषित करते हुए कानफाड़ू डीजे के आगे युवा यों मस्ती में थिरकते या झूमते हैं कि पर्व के धार्मिक होने का कोई महत्त्व ही नहीं रह जाता है।

‘कश्मीर का बिना शर्त हुआ था भारत में विलय’, धारा 370 पर सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी - Supreme Court On Article 370 (11 Augu 11.08.2023

सुप्रीम कोर्ट में आर्टिकल 370 को लेकर गुरुवार को पांचवे दिन सुनवाई हुई। CJI डीवाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता में पांच जजों की पीठ ने कहा कि भारत में जम्मू कश्मीर का विलय परिपूर्ण था और भारत में कश्मीर का विलय बिना किसी शर्त के हुआ था।

खतरे का तापमान - Danger of Increasing Temperature (Duniya Mere Aage, 10 August 2023) 10.08.2023

बढ़ते तापमान की समस्या के समाधान के तौर पर ग्रीनहाउस गैसों के उत्सर्जन को कम करने पर जोर दिया जाता है। लेकिन जो विकसित और धनी देश सबसे ज्यादा ग्रीनहाउस गैसों के उत्सर्जन के लिए जिम्मेदार हैं, वे अपने ऊपर से यह जिम्मेदारी टालते रहते हैं। इसके बाद दुनिया के वैसे विकासशील देशों पर इसका बोझ डालने की कोशिश होती है, जो अपेक्षया इस समस्या के लिए कम जिम्मेदार हैं।

संवेदनहीनता की हद - Lack of Sensitivity (Duniya Mere Aage, 09 August 2023) 09.08.2023

उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर में दो बच्चों पर जिस तरह के अत्याचार की घटना सामने आई है, वह किसी भी संवेदनशील व्यक्ति को दहलाने वाली है। इससे यही साबित हुआ है कि एक ओर कानून और पुलिस का खौफ लोगों में नहीं रह गया है, वहीं समाज में ऐसी प्रवृत्तियां मजबूत हो रही हैं, जिसमें इंसान अपना विवेक गंवा रहा है और किसी मामूली बात पर भी प्रतिक्रिया करते हुए बेरहमी की सारी हदें पार कर रहा है।

विध्वंस के विरुद्ध अदालत की रोक, प्रशासन के लिए आसान नहीं होगा सवालों का जवाब - Haryana High Court Ceases Bulldozer Action In Nuh (9 August) 09.08.2023

बताया जा रहा था कि इन्हीं इमारतों से पत्थर बरसाए गए थे। अब पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय ने स्वत: संज्ञान लेते हुए वहां इमारतों को बुलडोजर से ढहाने पर रोक लगा दी है।

राजस्‍थान में यौन हिंसा की बढ़ती घटनाएं - Rise in Harassment cases in Rajasthan (Duniya Mere Aage, 08 August 2023) 08.08.2023

राजस्थान पुलिस की हाल की एक रपट कहती है कि दस साल से कम आयु की बच्चियों से बलात्कार की घटनाओं में करीब तीन फीसद का इजाफा हुआ है।

विदेशी वस्‍तुओं के आयात पर रोक लगाकर व्‍यापार घाटा कम करने की जुगत - Ban On Import Of Laptops/Tablets (8 August 2023) 08.08.2023

माना जा रहा है कि इससे भारत में बनने वाले इन उपकरणों की बिक्री बढ़ जाएगी। इनके आयात पर प्रतिबंध संबंधी इस घोषणा के बाद कुछ स्वदेशी कंपनियों के शेयरों में उछाल भी देखा गया।

आतंक का सिलसिला - Terrorism in Kashmir (Duniya Mere Aage, 07 August 2023) 07.08.2023

हाल ही में पुलिस ने कुलगाम से चलने वाले आतंकी भर्ती अभियान का पर्दाफाश किया था। उस समय एक शोधकर्ता के साथ दो अन्य लोगों को गिरफ्तार किया गया था। वे कश्मीरी युवाओं को पैसे का लालच देकर आतंकवादी बनाते थे। कुलगाम की इस घटना को दरअसल आतंकवाद के जाल की एक कड़ी भर माना जा सकता है।

शिकंजे में इमरान खान, कमजोर हो रही पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री की सियासत - Pakistan Former PM Imran Khan Arrest (7 August 2023) 07.08.2023

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ यानी पीटीआइ के नेता इमरान खान की आखिरकार सजा मुकर्रर हो गई। वहां की एक अदालत ने उन्हें तोशाखाना मामले में तीन साल की जेल, एक लाख रुपए जुर्माने की सजा सुनाई है।

जब सरकारें नहीं जागतीं तो शीर्ष अदालत को लेना होता है एक्शन, हिंसा के विरुद्ध सख्त हिदायत - Supreme Court Intervention In Violence (4 August 04.08.2023

शीर्ष अदालत ने हालात की संवेदनशीलता के मद्देनजर ही सरकारों को उनकी जिम्मेदारी की याद दिलाई। लेकिन अगर इस दायित्व को पहले याद रखा गया होता तो शायद नूंह में अप्रिय स्थितियों से बचा जा सकता था।

नदियों के प्रवाह रोकने से आती है बाढ़, पर बचाव को लेकर सरकार गंभीर नहीं - Lessons Not Learnt From Floods (3 August 2023) 03.08.2023

विडंबना यह है कि मौसम के स्वरूप के बारे में आज विस्तृत अध्ययन की सुविधा होने और उसके बारे में काफी हद तक सही पूर्वानुमानों के बावजूद अमूमन हर साल आपदाओं की वजह से जानमाल का व्यापक नुकसान होता है।

हिंसा की घटनाओं पर केंद्र व राज्‍य सरकारों को कड़ी चेतावनी - Warning To State And Central Government Regarding Violence (1 August, 2023) 01.08.2023

सर्वोच्च न्यायालय ने केंद्र और महाराष्ट्र, ओड़ीशा, राजस्थान, हरियाणा, बिहार और मध्यप्रदेश की राज्य सरकारों से पांच साल पहले जारी निर्देश के बाद से वर्षवार आंकड़े तलब किए हैं कि भीड़ हिंसा रोकने की दिशा में क्या काम किए गए हैं।

हिमाचल की तबाही से सबक लेने की जरूरत - Himachal Floods (Duniya Mere Age, 31 July, 2023) 31.07.2023

इसमें कोई शक नहीं कि विकास वक्त की जरूरत होते हैं। लेकिन अगर इसमें संतुलन का ध्यान नहीं रखा जाता है तो उसके नतीजे क्या सामने आ सकते हैं, हिमाचल की त्रासदी ने यही बताया है।

सरकार से मिले टैबलेट बच्चों को पढ़ाई से ले जा रहे हैं दूर - Tablets Given To Students By The Government Misguiding Them (31 July 2023) 31.07.2023

ढिगाना पंचायत के लोगों की शिकायत का आधार यही है कि जिन बच्चों को टैबलेट उपलब्ध कराया गया है, वे उसका इस्तेमाल पढ़ाई-लिखाई के बजाय दूसरी अवांछित गतिविधियों के लिए ज्यादा कर रहे हैं।

आंदोलनकारी लोकतांत्रिक तरीका अपनाएं - Democratic way of Protest (Duniya Mere Aage, 28 July 2023) 28.07.2023

सरकार के सामने अपनी मांग रखना नागरिकों का लोकतांत्रिक अधिकार है, मगर शायद लोग अब भूलते जा रहे हैं कि इसका भी लोकतांत्रिक तरीका होता है। अब जैसे मामूली मांगों पर भी हिंसा के जरिए दबाव बनाना एक चलन-सा बनता जा रहा है।

आंदोलन से निपटने के लिए दमन का रास्ता अनुचित - The Way Of Suppression By Police Is Inappropriate To Handle Public Protest And Movements (28 28.07.2023

एक महीने के भीतर बिहार में यह दूसरी घटना है, जब किसी आंदोलन पर काबू पाने के लिए पुलिस को लाठी-डंडे और बंदूक का सहारा लेना पड़ा। ताजा घटना में पुलिस की गोली से दो लोगों के मारे जाने की सूचना है।

उम्मीद की पाठशाला - Women Education (Duniya Mere Aage, 27 July 2023) 27.07.2023

कुछ साल पहले तक सैनिक स्कूलों में पढ़ाई करना लड़कियों के लिए बस सपना भर था। लेकिन जब से सैनिक स्कूलों में लड़कियों के दाखिले की व्यवस्था शुरू की गई, उसके बाद बदलती तस्वीर ने फिर यही दर्शाया है कि अगर महिलाओं को अवसर मिले तो वे हर मोर्चे पर अपनी काबिलियत साबित कर सकती हैं।

अलगाववाद के खिलाफ चौतरफा वार - Action against Separatism (Duniya Mere Aage, 26 July 2023) 26.07.2023

खालिस्तान की मांग पिछले कुछ समय से फिर सिर उठाने लगी है। हालांकि पंजाब में अब इसकी बुनियाद नहीं बची है, मगर विदेशों में रह रहे कुछ आपराधिक वृत्ति के लोग इसे धार्मिक रंग देकर फिर से जिंदा करने के प्रयास में लगे हैं। ऐसे लोगों पर भारत की सुरक्षा एजंसियों की लगातार नजर बनी हुई है।

चीतों की मौत चिंता की बात - Death Of Cheetahs In Kuno National Park (26 July 2023) 26.07.2023

पिछले दिनों कूनो राष्ट्रीय उद्यान में जब लगातार कई चीतों की मौत की खबर आई, तो स्वाभाविक ही पर्यावरणविदों और वन्यजीव संरक्षण से जुड़े लोगों के लिए यह चिंता का विषय बन गया।

प्रतिभा का पलायन - Immigration of Talent (Duniya Mere Aage, 25 July 2023) 25.07.2023

जब व्यक्तिगत सुविधाओं, रोजी-रोजगार और बेहतर जीवन जीने की लालसा में किसी देश के लोग नागरिकता छोड़ कर दूसरे देशों में जाकर बसने लगें, तो यह निश्चित रूप से उस देश के लिए चिंता का विषय होना चाहिए। प्रतिभा पलायन को लेकर लंबे समय से चिंता जताई जाती रही है।

श्रीलंका की समस्याओं का अभी समग्र हल नहीं - Problems In Srilanka Persist (25 July 2023) 25.07.2023

गौरतलब है कि श्रीलंका के राष्ट्रपति और भारत के प्रधानमंत्री की मुलाकात के बाद दोनों देशों के बीच आर्थिक गठजोड़ को विस्तार देने के लिए एक महत्त्वाकांक्षी दृष्टिपत्र अपनाने पर सहमति बनी।

Listen to the Jansatta संपादकीय Podcast - Editorial podcast in Replaio

Radio and podcasts in one app - free, with no sign-up. Install today and do not miss the launch

Get it on Google Play

Replaio is not a podcast publisher; show names, artwork and audio belong to their authors and are distributed through public RSS feeds.