Express Audio
Jansatta संपादकीय Podcast - Editorial
स्वागत है आपका जनसत्ता सम्पादकीय Podcast में - जहां हम आपके लिए लाते है Jansatta के सम्पादकीय (Editorial) पन्नो से ऐसी ताज़ा टिप्पणिया और Opinion pieces जिनसे आप रहेंगे - "News से भी आगे" हम हर रोज़ आपके लिए लाते है ताज़ा टिप्पणिया जनसत्ता के सम्पादकीय पन्नो से सुबह ११ बजे और शाम को ४ बजे। और जानकारी के लिए visit करे jansatta.com/audio और अगर आप ये पाड्कैस्ट कही और सुन रहे है तो सब्स्क्राइब ज़रूर करे - ताकि आप रह सके - "News से भी आगे"
Where to listen?
Podcasts in the app Replaio Radio Coming soonPodcasts are coming to the app soon. Install now and be the first to see a whole new take on podcasts
Episodes
अधिकारों की सीमा और खींचतान के बीच राज्य में उच्च शिक्षा की तस्वीर बुरी तरह प्रभावित (6 September, 2023) 06.09.2023 3:53
कुलपतियों की नियुक्ति सहित कई अन्य मुद्दों पर एक तरह से सरकार और राज्यपाल के रूप में दो पक्ष बन गए हैं और दोनों के बीच प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से खींचतान चलती रहती है।
सनातन धर्म को लेकर अवांछित टिप्पणी - Controversial Statement on Hinduism (Duniya Mere Aage, 05 Sept 2023) 05.09.2023 3:52
धर्म और आस्था आम लोगों की जिंदगी के बेहद संवेदनशील विषय रहे हैं। अगर कोई व्यक्ति इसमें सुधार की अपेक्षा से कुछ कह रहा हो तो ऐसा किसी की भावनाओं को चोट पहुंचाए बिना भी किया जा सकता है। इसके लिए समाज की संरचना और उसमें धारणाओं के निर्माण की जड़ों को समझने की जरूरत होती है।
चार महीने बाद भी जनता को सुरक्षा का भरोसा नहीं, मणिपुर में सरकार की कार्रवाई पर सवाल- Government Action On Manipur (5 September 2023) 05.09.2023 3:50
मणिपुर में चार महीने पहले शुरू हुई हिंसा आज भी अगर नहीं थम सकी है और अराजकता में लिप्त गुटों पर काबू नहीं पाया जा सका है तो इसे राज्य सरकार की नाकामी के तौर पर ही देखा जाएगा।
अमान्य विवाह से जन्म लेने वाले बच्चे के हक में सुप्रीम कोर्ट - Supreme court in favor of illegitimate child (Duniya Mere Aage, 04 Sept 2023) 04.09.2023 3:46
अमान्य विवाह को भले कानूनी और सामाजिक दृष्टि से मंजूरी न दिए जाने की व्यवस्था रही है, लेकिन ऐसे रिश्ते में बच्चे के जन्म को ‘अवैध’ न मान कर माता-पिता के संबंध से स्वतंत्र रूप से देखा जाना चाहिए।
लोकसभा और विधानसभाओं के चुनाव साथ-साथ कराने की सूरत में कितना लाभ और कितना हानि, ऐसे समझें- One Nation One Election (4 September, 2023) 04.09.2023 3:46
एक साथ चुनाव कराने की व्यवस्था लागू होने के बाद फिर भी यह सवाल बना रहेगा कि अगर आगे कभी लोकसभा या कोई विधानसभा अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर पाती, बीच में ही सरकार गिर जाती है, तो उस स्थिति में क्या होगा।
चीन का मानक मानचित्र - Controversial map of China (Duniya Mere Aage, 01 Sept 2023) 01.09.2023 3:58
चीन विस्तारवाद की अपनी बेलगाम भूख की वजह से अपने पड़ोसी देशों को ही अगर तंग करता है और उनकी सीमाओं का अतिक्रमण करता है तो उसके सार्वजनिक दावों और वादों को किस तरह देखा जाएगा?
परीक्षा के पायदान, दो चरणों में बोर्ड परीक्षा से बच्चों को मिलेगी राहत - Board Exams (Duniya Mere Aage, 31 August, 2023) 31.08.2023 3:46
अब शिक्षा मंत्रालय ने इसकी रूपरेखा पेश कर दी है। नई पाठ्यचर्या की घोषणा भी कर दी गई है। माना जा रहा है कि इस तरह विद्यार्थियों पर परीक्षा का मनोवैज्ञानिक दबाव कम होगा और उन्हें अपना प्रदर्शन सुधारने का मौका दो बार मिलेगा।
दिल्ली की शिक्षा व्यवस्था अभी हकीकत से कोसों दूर - Delhi Education System Is Far Away From Reality (31 August, 2023) 31.08.2023 4:01
मंगलवार को दिल्ली के दो सरकारी स्कूलों के बारे में आई खबर यह सोचने पर मजबूर करती है कि ये परिसर व्यवस्थागत स्तर पर विद्यार्थियों के लिए कितने सुरक्षित हैं और शिक्षक अपने दायित्वों को लेकर कितने सजग हैं!
पाकिस्तान में सरकार के कामकाज में सेना का दखल जरूरत से ज्यादा - Army Intervention In Pakistan Government (30 August, 2023) 30.08.2023 3:38
तोशाखाना मामले में गड़बड़ी के आरोप में वे अटक जेल में बंद थे, लेकिन मंगलवार को अदालत ने एक संक्षिप्त फैसले के तहत इस मामले में इमरान खान की सजा पर रोक लगा दी और उन्हें जमानत देने का भी आदेश दिया।
सबकी निगाहें आदित्य-एल 1 पर - ISRO solar mission Aditya-L1 (Duniya Mere Aage, 30 August 2023) 30.08.2023 3:49
चंद्रयान की कामयाबी के बाद भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानी इसरो ने सूर्य की बाहरी परत का अध्ययन करने की तैयारी कर ली है। भारत पहली बार आदित्य-एल1 अंतरिक्ष यान सूर्य की कक्षा में भेजने जा रहा है। यह यान पूरी तरह स्वदेशी तकनीक से तैयार किया गया है।
खुदकुशी के परिसर - Suicide cases in Kota (Duniya Mere Aage, 29 August 2023) 29.08.2023 3:41
राजस्थान का कोटा शहर अब विद्यार्थियों की खुदकुशी के चलते अधिक सुर्खियों में रहता है। बीते रविवार को दो छात्रों ने चार घंटे के भीतर आत्महत्या कर ली। इस तरह इस साल जनवरी से लेकर अब तक वहां खुदकुशी करने वाले छात्रों की संख्या बढ़ कर चौबीस हो गई है।
गवर्नर से तकरार में मान सरकार - Conflict between Governor and Mann Government (Duniya Mere Aage, 28 August 2023) 28.08.2023 3:39
अब पंजाब में भी लगभग वही स्थिति है, जो कुछ वर्षों से दिल्ली में बनी हुई है। पंजाब में मुख्यमंत्री और राज्यपाल के बीच अक्सर तकरार होती रहती है। मगर अब स्थिति यहां तक पहुंच गई है कि राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने मुख्यमंत्री भगवंत मान को चेतावनी दे दी कि वे राज्य में राष्ट्रपति शासन की सिफारिश कर सकते हैं।
बच्चे को थप्पड़, शिक्षण संस्थानों में अभी दूर है मानवीयता को मूल्य बनाने का सफर - Muzaffarnagar School Teacher Disgraceful Act Towards A Stu 28.08.2023 3:43
जो बच्चा धीरे से मार रहा था, उसे और जोर से थप्पड़ मारने को कहा। पीड़ित बच्चे के रोने के बावजूद कक्षा के बाकी बच्चों ने शिक्षिका का आदेश पूरा किया।
भारतीय झंडे के नीचे नहीं खेल सकेंगे कुश्ती पहलवान - UWW suspends WFI membership (Duniya Mere Aage, 25 August 2023) 25.08.2023 3:42
भारतीय कुश्ती महासंघ के चलते एक बार फिर भारत को खेल की दुनिया में किरकिरी झेलनी पड़ रही है। संयुक्त विश्व कुश्ती यानी यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग ने भारतीय कुश्ती महासंघ की सदस्यता निलंबित कर दी है। ऐसा उसने भारतीय कुश्ती महासंघ का चुनाव न हो पाने की वजह से किया है।
"सोशल मीडिया और ओटीटी मंचों पर विषय-वस्तु को विनियमित करने की जरूरत": दिल्ली हाइकोर्ट (25 August, 2023) 25.08.2023 3:58
अब केंद्र सरकार ने दिल्ली उच्च न्यायालय को आश्वासन दिया है कि सोशल मीडिया मंचों और मध्यवर्ती संस्थाओं को नियंत्रित करने वाली उसकी नीति में आवश्यक नियम और विनियम शामिल होंगे कि ये मंच अश्लील भाषा और अपवित्र आचरण से मुक्त हों।
हस्तशिल्पियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजार में जगह दिलाने की जुगत - Indian Handicraft in National and International Markets (Duniya M 24.08.2023 3:33
असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले हुनरमंद लोगों को प्रोत्साहन की जरूरत लंबे समय से रेखांकित की जाती रही है। ऐसे लोग जो पारंपरिक पेशों से जुड़े हैं, हाथ का काम करते और भारतीय शिल्प को संरक्षित रखने में योगदान देते हैं, उनकी उपेक्षा और बदहाली को लेकर अक्सर लिखा-कहा जाता है।
महंगाई में प्याज - Onion Price hike (Duniya Mere Aage, 23 August 2023) 23.08.2023 3:41
महंगाई की वजह से पहले ही आम लोगों के सामने कई तरह की चुनौतियां खड़ी हैं। रोजमर्रा इस्तेमाल की चीजों की कीमतें इस कदर बेलगाम हुई हैं कि उनके उपभोग पर इसका साफ असर देखा जा रहा है।
जघन्य अपराध की पीड़ित महिला की स्थिति न्याय के संदर्भ में प्राथमिक कसौटी होनी चाहिए – सुप्रीम कोर्ट 23.08.2023 3:59
बलात्कार और उसके परिणामस्वरूप गर्भधारण के बाद पीड़ित महिला को किस तरह की मानसिक स्थिति और सामाजिक जटिलताओं से गुजरना पड़ता है, यह जगजाहिर है।
सुविधा के खतरे - Use of Plastic (Duniya Mere Aage, 22 August 2023) 22.08.2023 5:20
प्रकृति प्रेम और पर्यावरण के रखरखाव की बातें बहुत होती हैं। प्रकृति प्रेम बढ़ाने के लिए बाजार में दर्जनों किस्म के आकर्षक गमले बिकते हैं, जिन्हें ग्राहक खरीदता भी है। हालांकि मिट्टी के गमले भी उपलब्ध हैं, पर्यावरण और इंसानी जिंदगी में उनके फायदे बारे में सब जानते हैं, लेकिन प्लास्टिक के गमलों की एक साल की नहीं, लंबे समय की गारंटी है, इसलिए ज्यादा खरीदे जाते हैं। उनका रखरखाव आसान है।
भ्रष्टाचार की जड़ें, सरकारी अधिकारियों के खिलाफ लगातार मिल रहीं शिकायतों से उठे सवाल - Corruption (22 August, 2023) 22.08.2023 3:47
केंद्रीय सतर्कता आयोग यानी सीवीसी की ताजा रपट के मुताबिक पिछले वर्ष केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में एक लाख पंद्रह हजार से अधिक अधिकारियों के खिलाफ अनियमितता की शिकायतें दर्ज हुईं।
बिहार में हिंसा का सिलसिला, अराजकता और अपराध की जड़ें तथा पुलिस सुरक्षा - Murder Of A Journalist In Bihar (21 August, 2023) 21.08.2023 3:35
चार लोगों ने तड़के पत्रकार का दरवाजा खटखटाया और दरवाजा खोलते ही गोली मार कर उसकी हत्या कर दी। अगर अपराधियों में थोड़ा भी कानून-व्यवस्था का भय होता, तो वे निश्चित रूप से ऐसा करने से हिचकते।
वापसी की ओर - Back to the rural world (Duniya Mere Aage, 21 August 2023) 21.08.2023 4:45
तरक्की के आंकड़े ज्यों-ज्यों उज्ज्वल होते हैं, त्यों-त्यों मील के पत्थरों की तलाश में कर्त्तव्य पथ पर चलते लोग, लगता है, जैसे उल्टे चल रहे हैं। सफर घटने की बजाय लंबा होता चला गया। परियोजनाएं उद्घाटित हुई और अधर में लटक गई, लेकिन उद्घाटनों का घोषणा-निनाद सबको यही बताता है कि तरक्की हो रही है। चाहे यह तरक्की वापस लौटने का रास्ता पकड़ने लगी, लेकिन लोग खुश हैं।
खुशियों की दस्तक - Happiness in Life (Duniya Mere Aage, 18 August 2023) 18.08.2023 3:37
जीवन में प्रसन्नता हमारे अंतर्मन और बाह्य वातावरण के लिए जिम्मेदार है। इसे थोपा नहीं जा सकता और न ही खरीदा जा सकता है। प्रसन्नता हमें सुखी, संतोषी और धैर्यवान बनाने में मदद करती है।
मनुष्य की निद्रा - Human Sleep Cycle (Duniya Mere Aage, 17 August 2023) 17.08.2023 4:18
निद्रा उस स्थिति को कहते हैं, जिसमें मनुष्य का शरीर आराम करता है और उसे शांति और सुख की अनुभूति होती है। यह एक स्वाभाविक जैविक प्रक्रिया है, जो हर मनुष्य को नियमित रूप से करनी पड़ती है।
चीन की ओर से LAC पर अवांछित हस्तक्षेप, बातचीत के बावजूद समस्या का कोई हल नहीं - India- China LAC Dispute (17 August, 2023) 17.08.2023 3:57
बैठक का सकारात्मक संदेश यह है कि सीमा विवाद पर उच्च स्तरीय सैन्य वार्ता दो दिनों तक चली और इस दौरान दोनों पक्षों के बीच कुल मिला कर करीब सत्रह घंटे तक बातचीत हुई।
Similar podcasts
Replaio is not a podcast publisher; show names, artwork and audio belong to their authors and are distributed through public RSS feeds.