Express Audio

Jansatta संपादकीय Podcast - Editorial

News HI ↓ 716 episodes

स्वागत है आपका जनसत्ता सम्पादकीय Podcast में - जहां हम आपके लिए लाते है Jansatta के सम्पादकीय (Editorial) पन्नो से ऐसी ताज़ा टिप्पणिया और Opinion pieces जिनसे आप रहेंगे - "News से भी आगे" हम हर रोज़ आपके लिए लाते है ताज़ा टिप्पणिया जनसत्ता के सम्पादकीय पन्नो से सुबह ११ बजे और शाम को ४ बजे। और जानकारी के लिए visit करे jansatta.com/audio और अगर आप ये पाड्कैस्ट कही और सुन रहे है तो सब्स्क्राइब ज़रूर करे - ताकि आप रह सके - "News से भी आगे"

Author

Express Audio

Category

News

Podcast website

www.spreaker.com

Latest episode

Dec 26, 2023

Where to listen?

Podcasts in the app Replaio Radio Coming soon

Podcasts are coming to the app soon. Install now and be the first to see a whole new take on podcasts

Get it on Google Play Install for free Android 5M+ downloads · 4.8 rating iOS soon

Episodes

विवेक के विरुद्ध - Superstition Leading To Sacrifice Of Human Life (13 October 2022) 13.10.2022

केरल में दो महिलाओं की हत्या की ताजा घटना हमारे देश में विकास की उन तमाम अवधारणाओं पर सवाल उठाती है, जिसमें केवल अर्थव्यवस्था के आंकड़ों को पैमाना बना लिया जाता है और चेतना की कसौटी को हाशिये पर छोड़ दिया जाता है। इस हत्या की वजह बदला या कोई अन्य आम कारण नहीं है, बल्कि समृद्ध होने के लोभ में हत्यारे बलि जैसी झूठी धारणा में क्रूरता की हदों को पार कर गए।पथानामथिट्टा के एलंथूर गांव में तंत्र-मंत्र और ब...

टूटी कड़ियां जोड़ने के लिए - Education System After Covid (Duniya Mere Aage, 12 October 2022) 12.10.2022

उनकी धमाचौकड़ी, बतकही और दौड़-धूप से लंबे अर्से से वीरान पड़ी कक्षाएं चहचहाने लगी हैं। लेकिन इन सबके बीच बच्चों की पढ़ाई संबंधी परेशानियां, उनकी असहजता और अरुचि भी साफ दिखने लगी है। लंबे अरसे तक स्कूलों से दूरी ने उनकी पढ़ाई पर बहुत नकारात्मक असर डाला है।

जंग का दायरा - The Never Ending Russia- Ukraine War (12 October 2022) 12.10.2022

बीच में कई बार ऐसे हालात पैदा भी हुए जब युद्ध रुकने की उम्मीद पैदा हुई। लेकिन पिछले तीन-चार दिनों में जो घटनाक्रम सामने आया है, उसमें अब रूस और यूक्रेन के बीच की जंग एक खतरनाक मोड़ पर पहुंच गई लगती है।सोमवार को देर रात रूस ने यूक्रेन की राजधानी कीव के अलावा नौ अन्य शहरों पर तिरासी मिसाइलें दागीं, जिसमें कई लोगों को मरने और घायल होने की खबर आई है।

अपने-अपने दायरे की दुनिया - Boundaries of Life (Duniya Mere Aage, 11 October 2022) 11.10.2022

हालांकि उनको दीमक से बचाने के लिए प्रयास भी किए जाते रहे हैं। उनकी साज-संभाल के लिए अलमारियों पर भी पैसे खर्च किए जाते हैं। घर से लेकर पड़ोसी तक पूछ लेते हैं कि इतनी किताबें क्या साथ लेकर जाएंगे, तो ऐसे प्रश्नों पर भीतर ही भीतर आनंद आता है। ये अनजान लोग क्या जानें कि ‘गोदान’ क्या है! इन्होंने तो होरी और धनिया क्या, किसी कहानी के पात्र का नाम भी नहीं सुना।

अकेलेपन का अंधेरा - Scattering Of Families In Japan and Loneliness Surrounding The World (11 October 2022) 11.10.2022

पहले लोग एक साथ रहते थे तो उनके खर्चे भी कम होते थे। एक घर, एक टीवी, एक कार से काम चल जाता था। वर्तमान मे पति-पत्नी, बेटा-बेटी और परिवार के अन्य लोगों को विशेष टीवी, कमरा, कार चाहिए। यहां से परिवार का बिखराव शुरू होता है। यह सच है कि परिवार में बहुत-सी उलझन भी होती है, लेकिन वह इनसे बड़ी नहीं, जितनी हम इन दिनों देख रहे हैं।तमाम फिल्मों, धारावाहिक, साहित्य की विधाओं में अक्सर अकेलेपन की एक गुलाबी तस...

दवा या जहर - Indian Cough Syrup Allegedly Kills 66 Children In Gambia (10 October 2022) 10.10.2022

पश्चिम अफ्रीका के गांबिया में कम से कम छियासठ बच्चों की जान इसलिए चली गई कि उन्हें खांसी होने पर एक ‘कफ सिरप’ पिलाया गया था। यह दवा हरियाणा के सोनीपत में स्थित एक कंपनी में बनी थी। इससे बड़ी विडंबना क्या होगी कि अभिवावकों ने अपने बीमार बच्चों की तबीयत ठीक करने के लिए वह दवा पिलाई होगी, मगर इसकी कीमत उन्हें उनकी जिंदगी गंवा कर चुकानी पड़ी

संवेदना से शून्य की ओर - Emotions are Fading Out (Duniya Mere Aage, 10 October 2022) 10.10.2022

जिस जिंदगी में भाव और संवेदना मूल तत्त्व होते थे, अब उन्हें या तो दरकिनार किया जा रहा है या फिर उनका होना जरूरी नहीं समझा जा रहा। क्या पता कि ऐसा करने वाले लोगों को खुद भी अंदाजा नहीं हो कि वे अपने इंसान होने के एक बुनियादी मूल्य को खो रहे हैं! दरअसल, आजकल इंसान की शक्ल में हम सब जो जिंदगी जी रहे हैं, शायद इसके बहुत से पहलू कभी सपनों की तरह लगते थे हमें। और जब इसके कुछ हिस्से हमें सच होते हुए दिख...

तटस्थता बनाम सरोकार - Neutrality vs Concern (Duniya Mere Aage, 07 October 2022) 07.10.2022

तटस्थता कभी सुविचारित या सुविधा का मामला हो सकती है, लेकिन कई बार यह एक स्वार्थगत भाव भी है जो किसी व्यक्ति को नाकारा और आत्मकेंद्रित बना दे सकता है। उससे किसी को भले ही कोई क्षणिक उपलब्धि हासिल हो जाए, पर हम लोगों के दिल में जगह कभी नहीं बना पाएंगे। ‘न लोक से मथुरा न्यारी’, ‘न ऊधो का लेना न माधो का देना’, ‘काम से काम रखना’ आदि मुहावरे नकारात्मक भाव ज्यादा देते हैं। हालांकि लोक के बीच कई बार इनके...

हादसों की कड़ियां - Uttarakhand Bus Accident And The Seriality (7 October 2022) 07.10.2022

हाल के दिनों में अन्य जगहों से भी इसी तरह के कई हादसों की खबरें आर्इं। मंगलवार को ही गुजरात के वड़ोदरा शहर में एक कंटेनर ट्रक चालक ने एक तिपहिया वाहन को टक्कर मार दी, जिसमें दस लोगों की मौत हो गई। बीते शनिवार को उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक ट्रैक्टर-ट्राली के सड़क किनारे पानी से भरे गड्ढे में पलट जाने से छब्बीस लोगों की जान चली गई।

बहुत कठिन है डगर पनघट की - Hindustani Classical Music and Folk Music (Duniya Mere Aage, 06 October 2022) 06.10.2022

कर्नाटक संगीत में भी यह प्रसंग खूब आता है। शास्त्रीय नृत्य शैलियों में कथक नृत्य तो जैसे इसी पृष्ठभूमि के इर्द-गिर्द थिरकता है। जिन्हें शास्त्रीय संगीत से लगाव नहीं, वे भी लता जी के ‘मोहे पनघट पे नंदलाल छेड़ गयो रे’ जैसे मीठे गीत सुनकर मुग्ध हो जाते हैं। इन सभी प्रसंगों में पनघट पर गोपियों की मटकी फोड़ने और ग्वालबालों का गौ चराने का वर्णन स्पष्ट करता है कि यमुना के तट वाला पनघट कार्यक्षेत्र तो महिला...

अनुकंपा बनाम अधिकार - Supreme Court On The Matter Of Jobs On Compassionate Grounds Considered as a Right (06 October 2022) 06.10.2022

अनेक मामलों में देखा जाता है कि नौकरी में रहते हुए अगर किसी कर्मचारी की मृत्यु हो जाती है तो उनके परिवार का कोई सदस्य अनुकंपा के आधार पर नौकरी की मांग करने लगता है। इस आधार पर नौकरी देने का प्रावधान चूंकि सरकारी नियमावली में है और बहुत सारे लोगों को इस तरह नौकरियां मिलती भी रही हैं, इसलिए यह एक तरह से अधिकार मान लिया गया है।

गायब होती कुदरत की छांव - Extinction in Nature (Duniya Mere Aage, 04 October 2022) 04.10.2022

पक्षी विशेषज्ञ सालेम अली ने अपनी किताब में देश में कौवों की स्थिति पर प्रकाश डाला है। मगर इससे इतर विदेशों में भी कौवे लगातार कम हो रहे हैं। अब तो हालत यह है कि यूरोपीय देशों से ठंड में आने वाले सुरखाब जैसे विदेशी पक्षी को भी लोग मारकर खाने लगे हैं।

अंधविश्वास के अंधेरे - Sacrifice Of Humans In The Name Of Blind Faith (4 October 2022) 04.10.2022

खबर के मुताबिक, बच्चे को मार डालने का आरोप जिन दो लोगों पर है, उन्होंने यह कबूल किया कि उन्होंने ‘समृद्धि’ हासिल करने के लिए बच्चे की हत्या कर दी। यों दिल्ली में हत्या जैसे जघन्य अपराध कोई नई बात नहीं हैं, मगर छह साल के बच्चे का सिर फोड़ कर और गला रेत कर मार डालने की इस घटना की कई परतें हैं।निश्चित रूप से इसे भी हत्या का अपराध माना जाएगा और दोषियों के लिए सजा भी कानून के ही मुताबिक ही तय की जाएगी।...

स्वीकार का साहस - Courage to Accept (Duniya Mere Aage, 03 October 2022) 03.10.2022

साथ ही इस कार्य के लिए तत्कालीन परिस्थितियों में अपने सामर्थ्य और शक्ति को ठीक तरह स्वीकारना भी बड़ा चुनौतीपूर्ण होता है। खुद का सही आकलन करने के लिए हमें अपने आप से ईमानदार संवाद करना होता है। हमारी कमजोरियां और ताकत, जोखिम उठाने की क्षमता, उपलब्ध संसाधन, सफलता की संभावनाएं आदि पर भी विचार करना जरूरी होता है। कार्य शुरू करने के पहले ही इतनी बातें सोचने में घबराने की जरूरत नहीं है। सही मायने में कि...

ब्याज में बढ़ोतरी - Repo Rates Increased By RBI (3 October 2022) 03.10.2022

मई से लेकर अब तक 1.90 फीसद की बढ़ोतरी की जा चुकी है। इस तरह अब रेपो दर 5.90 फीसद हो गई है। लघु बचत करने वालों के लिए तो यह कुछ राहत का फैसला साबित हो सकता है, मगर जो लोग कर्ज लेकर कारोबार करते, मकान, वाहन या कोई टिकाऊ सामान खरीदते हैं, उनके ऊपर किस्तों का बोझ थोड़ा और बढ़ जाएगा।

बिना खिले मुरझाते मासूम - Child Labour (Duniya mere Aage, 30 September 2022) 30.09.2022

हम सबको पसीना बहाते काम करते बाल श्रमिक सब जगह दिखाई देते हैं। सरकारी कार्यालयों के आसपास भी वे किसी होटल में कप-प्लेट धोते, बर्तन साफ करते दिख जाते हैं। देखने के बावजूद न सिर्फ आम लोग, बल्कि जिम्मेदार सरकारी मुलाजिम भी अनदेखी करते रहते हैं। लेकिन जब बाल श्रम मुक्ति का अभियान चलाया जाता है, तब बाल संरक्षण अधिकारों का स्मरण करते हुए बाल श्रम की रोकथाम के प्रति सजगता दिखाई देती है।

आखिर पाबंदी - Central Government Bans PFI, Declares It Illegal (30 September 2022) 30.09.2022

पिछले कुछ दिनों से इस संगठन के खिलाफ लगातार चल रही कार्रवाई का सिरा अब अपने अंजाम पर पहुंच गया लगता है। गैरकानूनी गतिविधि रोकथाम कानून यानी यूएपीए के प्रावधानों के तहत इसे गैरकानूनी घोषित करते हुए सरकार की ओर से कहा गया है कि यह संगठन और इससे संबद्ध संस्थाएं सार्वजनिक तौर पर तो सामाजिक-आर्थिक और राजनीतिक रूप से काम करते हैं, मगर किसी खास एजेंडे के तहत समाज के एक वर्ग विशेष के बीच कट्टरता फैला कर ल...

रफ्तार के रंग में खोती जिंदगी - Cycle of Karma (Duniya Mere Aage, 29 September 2022) 29.09.2022

गुरुदेव रवींद्रनाथ ठाकुर ने अपनी एक कहानी में किसी पात्र के माध्यम से कुछ ऐसा कहा है कि कर्म की शुरुआत और उसका आनंद हम लेते हैं, पर हमारा वह कर्म ही आखिर अपने व्यवहार का न्याय करता है। हिटलर या मुसोलिनी की मिसाल ले लीजिए या रावण, कंस, दुर्योधन आदि पौराणिक पात्रों की। यही गति हम सबकी भी है। ज्वार-भाटा, उतार-चढ़ाव और इस तरह अपने कर्म की इस गति से भौंचक इंसान हैरत में पड़ जाता है।

विज्ञान की ढाल - The Universe Discoveries and Numerous Successful Space Missions (29 September 2022) 29.09.2022

इसके बाद तो ब्रह्मांड के रहस्यों का पता लगाने की दिशा में अंतरिक्ष अभियानों का जो सिलसिला शुरू हुआ, वह अब थमने वाला कहां है! दूसरे ग्रहों पर जीवन की खोज और सृष्टि की उत्पत्ति का रहस्य जानने के मकसद से कई देश अंतरिक्ष अभियानों में जोरशोर से जुटे हैं। इसी का नतीजा है कि आज अंतरिक्ष और ब्रह्मांड के रहस्यों को लेकर नई-नई चीजें सामने आ रही हैं

सादगी और संतोष का सुTख - Joy of Simplicity (Duniya Mere Aage, 28 September 2022) 28.09.2022

महान आदर्श महान मस्तिष्क का निर्माण करते हैं। जीवन की सफलता के लिए हमें कुछ न कुछ आदर्श अपनाने की आवश्यकता होती है और उसी के बल पर हमारे कृतित्व और व्यक्तित्व की साख जुड़ी होती है। जीवन में ज्यादातर असफलता तभी आती है, जब हम अपने आदर्श, उद्देश्य और सिद्धांत भूल जाते हैं। मोटे तौर पर कर्तव्य खुद में ऐसा आदर्श है जो कभी धोखा नहीं देता और उसके लिए धैर्य के कड़वे पौधे से फल हमेशा मीठे आते हैं। आदर्श सत्क...

दमन का मानस - Teacher Beats Student To Death For A Trivial Mistake In Auraiya (28 September 2022) 28.09.2022

औरैया के एक स्कूल में दलित पृष्ठभूमि के पंद्रह साल के एक बच्चे ने किसी प्रश्न के उत्तर में एक शब्द गलत लिख दिया था।सिर्फ इतने भर के लिए उसके शिक्षक ने स्कूल में उसकी इतनी बेहरमी से पिटाई की कि उसकी बिगड़ी तबीयत इलाज के बाद भी नहीं संभल सकी और उसकी जान चली गई। यह घटना न सिर्फ उस शिक्षक की योग्यता पर प्रश्न-चिह्न लगाती है, बल्कि यह भी बताती है कि किस तरह हिंसक कुंठाओं से भरे लोग शिक्षण जैसे सम्मानजनक...

हम ही आदि अनंत - World is Infinite (Duniya Mere Aage, 27 September 2022) 27.09.2022

हम अगर अपनी वंश-बेल को ही देखें तो पता चलता है कि हम अनंत से ही आए हैं। हमें ज्यादा से ज्यादा परदादा के परदादा तक का नाम पता होगा, उसके पहले का नहीं, लेकिन हम आए तो उसी वंश-बेल से न! तो हमारे अंदर कितने लोगों के डीएनए होंगे, शायद अनंत। इस सृष्टि में देखा जाए तो सब कुछ अनंत से जुड़ा है। हर वस्तु, सजीव या निर्जीव, के भीतर परमाणु और उसके अंदर इलेक्ट्रान-प्रोटान-न्यूट्रान और उसके अंदर बोसान और उसके आगे...

असुरक्षित बेटियां - Unsafe Females (27 September 2022) 27.09.2022

समाज में रसूख के बूते अपनी धौंस जमाने वाले कुछ लोग महज मनमानी के लिए किसी अपराध को अंजाम देने से नहीं हिचकते। जिस लड़की की हत्या कर दी गई, वह अपने परिवार की आर्थिक हालत की वजह से भी नौकरी करने से घर से निकली थी। मगर उसकी योग्यता और मेहनत की कद्र करने के बजाय रिजार्ट के मालिक ने उसे अवैध और अनैतिक काम में झोंकने की कोशिश की।जाहिर है, लड़की ने मना किया, मगर आरोपों के मुताबिक, इसी वजह से रिजार्ट के माल...

वंचित दुनिया का दुख - Harassment on Domestic Helpers (Duniya Mere Aage, 26 September 2022) 26.09.2022

कुछ समय पहले एक सेवानिवृत्त प्रशासनिक अधिकारी की पत्नी और एक पार्टी की राजनीति में सक्रिय महिला द्वारा अपनी घरेलू सहायिका पर आठ साल तक जुल्म ढाने की बात सामने आई। किसी तरह जब घटना सामने आई तो पुलिस ने उस घरेलू सहायिका को मुक्त कराया। देश भर में ऐसे कितने ही लोग हैं, जिन पर अत्याचार होता है, पर वे बोल नहीं पाते, क्योंकि उनके हक में कोई बोलने वाला खड़ा नहीं होता!

आफत की बरसात - The Disastrous Monsoon (26 September 2022) 26.09.2022

इस बार बरसात का अब भी जो रुख देखा जा रहा है, वह थोड़ा अलग है। हालांकि मौसम की अपनी गति होती है और कई बार उसका अनुमानों से पहले शुरू हो जाना या फिर लंबा खिंचना कोई अप्रत्याशित घटना नहीं है, लेकिन इसका आम जनजीवन पर असर पड़ता है। हाल में देश के कई राज्यों में बारिश की वजह से जैसी स्थिति पैदा हो गई, उसे निश्चित रूप से मौसम की मार के तौर पर देखा जा सकता है, मगर यह भी सही है कि व्यवस्थागत कमियां कई बार सम...

Listen to the Jansatta संपादकीय Podcast - Editorial podcast in Replaio

Radio and podcasts in one app - free, with no sign-up. Install today and do not miss the launch

Get it on Google Play

Replaio is not a podcast publisher; show names, artwork and audio belong to their authors and are distributed through public RSS feeds.