Express Audio

Jansatta - पर्दे की बात

News EN ↓ 977 episodes

कौन सी फिल्म रिलीज होने वाली है, किसे दर्शकों ने ​किया पसंद। किस वेब-सीरीज का है आपको बेसब्री से इंतजार। कौन सा गाना मचा रहा है धूम। एंटरटेनमेंट की खबरों से रहना है अपडेट तो सुनिए जनसत्ता पर्दे की बात।

Author

Express Audio

Category

News

Podcast website

www.spreaker.com

Latest episode

Aug 14, 2024

Where to listen?

Podcasts in the app Replaio Radio Coming soon

Podcasts are coming to the app soon. Install now and be the first to see a whole new take on podcasts

Get it on Google Play Install for free Android 5M+ downloads · 4.8 rating iOS soon

Episodes

CineGram: जानबूझकर प्रोड्यूसर फिल्म में रखते थे जीनत अमान के नहाने वाले सीन | पर्दे की बात | 26 JULY | 12 PM 26.07.2024

70-80 के दशक की बेहतरीन अदाकारा जीनत अमान आज भी उतनी ही खूबसूरत हैं। वह हमेशा से खुले विचारों वाली महिला रही हैं। जिस वक्त लोग किसिंग सीन पर भी बवाल मचा दिया करते थे तब वह इंडस्ट्री में बोल्डनेस के मामले में अच्छे-अच्छों को मात दिया करती थी

‘ये गंदा काम छोड़ दो’ जब प्रेम चोपड़ा की बेटी ने पिता के मुंह पर कही थी ये बात, ऐसा था उनका रिएक्शन | पर्दे की बात | 25 JULY | 4 PM 25.07.2024

हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के विलेन प्रेम चोपड़ा ने अपनी अलग पहचान बनाई, लेकिन उनकी ये छवि उनके लिए परेशानी का सबब बन गई थी। उनकी बेटी को ये कतई पसंद नहीं था कि उनके पिता को लेकर गलत समझे।

CineGram: शबाना आजमी को नहीं मां न बनने का अफसोस, बोलीं- मदरहुड बहुत डिमांडिंग है | पर्दे की बात | 25 JULY | 12 PM 25.07.2024

शबाना आजमी ने साल 1984 में जावेद अख्तर के साथ शादी की थी। जावेद अख्तर के पहली शादी से दो बच्चे हैं जोया अख्तर और फरहान अख्तर, जबकि शबाना की कोई संतान नहीं है। हालांकि जावेद के बच्चों के साथ शबाना एक खास बॉन्ड शेयर करती हैं

एक-दो नहीं, ‘टॉक्सिक’ में होंगी 4 एक्ट्रेस, फिल्म से सामने आया यश का फर्स्ट लुक? | पर्दे की बात | 24 JULY | 4 PM 24.07.2024

कन्नड़ एक्टर यश (yash) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘टॉक्सिक’ को लेकर चर्चा में हैं। इसी बीच फिल्म में उनके ट्रांसफॉर्मेशन की चर्चा खूब होने लगी है। सोशल मीडिया पर एक्टर का नया लुक वायरल हो रहा है, जिसे ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ का ही बताया जा रहा है। उनका ये लुक शानदार है। साउथ के इस एक्टर के लुक को हेयर स्टाइलिस्ट एलेक्स विजयकांत ने शेयर किया है।‘केजीएफ’ की हिट के बाद कन्नड़ सुपरस्टार...

राहत फतेह अली खान दुबई एयरपोर्ट पर हुए गिरफ्तार? | पर्दे की बात | 23 JULY | 4 PM 23.07.2024

सिंगर राहत फतेह अली खान को लेकर खबरें आ रही थीं कि उन्हें दुबई एयरपोर्ट से हिरासत में ले लिया गया है। कहा जा रहा था कि प्लेन में बैठने जा रहे राहत फतेह अली खान को रोककर अरेस्ट कर लिया गया और कई घंटों तक उनसे पूछताछ चली।

राहत फतेह अली खान दुबई एयरपोर्ट पर हुए गिरफ्तार? सिंगर का रिएक्शन आया सामने, बोले- इन घटिया | पर्दे की बात | 23 JULY | 12 PM 23.07.2024

सिंगर राहत फतेह अली खान को लेकर खबरें आ रही थीं कि उन्हें दुबई एयरपोर्ट से हिरासत में ले लिया गया है। कहा जा रहा था कि प्लेन में बैठने जा रहे राहत फतेह अली खान को रोककर अरेस्ट कर लिया गया और कई घंटों तक उनसे पूछताछ चली।

OTT पर फ्री में देखें साउथ की ये दमदार फिल्में, एक्शन, रोमांस और थ्रिलर के साथ मिलेगा फुल एंटरटेनमेंट | पर्दे की बात | 22 JULY | 4 PM 22.07.2024

आज से संसद में बजट सत्र की शुरुआत हो गई है.लोकसभा की कार्यवाही शुरु होने के साथ शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने नीट परीक्षा धांधली को लेकर सरकार के सख्त रवैये की जानकारी सदन में रखी. लीडर ऑफ ऑपोजिशन राहुल गांधी ने सरकार को नीट मुद्दे पर घेरते हुए कहा कि ये सरकार पारदर्शी परीक्षा कराने में फेल हुई है.राहुल ने कहा- पेपर लीक एक गंभीर मुद्दा है। परीक्षा व्यवस्था में बड़ी गड़बड़ी हो रही है।

कहानी में नहीं दम, लेकिन कॉन्सेप्ट नया है, फुल पैसा वसूल है विक्की कौशल और तृप्ति डिमरी की ‘बैड न्यूज’ | पर्दे की बात | 19 JULY | 12 PM 19.07.2024

कभी-कभी कुछ फिल्में ऐसी होती हैं, जिनकी समीक्षा कर पाना बड़ा ही मुश्किल हो जाता है। क्योंकि अक्सर आपने देखा होगा कि फिल्म की समीक्षा का आधार ना केवल उसकी कहानी और एक्टिंग पर निर्भर करती है बल्कि मूवी की समीक्षा टेक्निकली भी निर्भर करती हैं

‘मिस्ट्री मैन’ संग नजर आईं मलाइका अरोड़ा, अर्जुन कपूर को छोड़ स्पेन में किसके संग कर रहीं मस्ती? | पर्दे की बात | 18 JULY | 4 PM 18.07.2024

बॉलीवुड एक्टर मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) एक बार फिर से अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं। अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) के साथ ब्रेकअप रूमर्स के बीच अभिनेत्री इन दिनों स्पेन में वेकेशन इन्जॉय कर रही हैं। इस वेकेशन से उनकी तस्वीरें भी सामने आई हैं, जिसके बाद मलाइका अपनी निजी जिंदगी को लेकर एक बार फिर से हेडलाइन्स में आ गई हैं

इस वीकेंड OTT पर पृथ्वीराज सुकुमारन और सुधीर बाबू का दिखेगा जलवा | पर्दे की बात | 18 JULY | 12 PM 18.07.2024

जुलाई का महीना अपने अंतिम पड़ाव की ओर है। इस महीने की शुरुआत में ही कई बेहतरीन फिल्में और वेब सीरीज देखने के लिए मिली हैं। ऐसे में अगर आप वेब सीरीज और फिल्मों के शौकीन हैं ऊपर से थिएटर जाने का भी मूड नहीं है तो इस वीकेंड ओटीटी के जरिए अपना मूड घर में ही सेट कर लीजिए। जुलाई का तीसरा हफ्ता डबल धमाकेदार साबित होने वाला है। इस हफ्ते दर्शकों को कई बेहतरीन वेब सीरीज और फिल्में देखने के लिए मिलने वाली है...

अनंत की शादी में 2 करोड़ के रिटर्न गिफ्ट की बात सुन अंजलि अरोड़ा हुईं शॉक्ड, बोलीं- ‘मुझे क्यों नहीं बुलाया?’ | पर्दे की बात | 17 JULY | 4 P 17.07.2024

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी बीते दिनों काफी चर्चा में रही है। इनका वेडिंग फंक्शन तीनों तक चला था। इसकी शुरुआत 12 जुलाई को हुई थी और 14 जुलाई को रिसेप्शन के साथ फंक्शन खत्म हो गया था।

‘हां, हमने शादी कर ली थी’, शम्मी कपूर संग अफेयर पर बोलीं आशा पारेख | पर्दे की बात | 17 JULY | 12 PM 17.07.2024

फिल्म इंडस्ट्री में किसी के प्यार के चर्चे ना हों ऐसे बहुत ही एक्टर होंगे। फिल्मों में काम करते हुए अक्सर एक्टर्स के बीच नजदीकियां आ जाती हैं। इसी बीच कई बार किसी के अफेयर चर्चे शुरू हो जाते हैं किसी की बात दबी रह जाती है

अंबानी के लड़के की शादी मणिपुर से ज्यादा जरूरी है? अनंत-राधिका की आशीर्वाद सेरेमनी में पहुंचे मोदी तो नेहा राठौर ने किया सवाल | पर्दे की बात 15.07.2024

मणिपुर हिंसा को लेकर लोक गायिका नेहा सिंह राठौर आए दिन पीएम मोदी से सवाल करती हैं कि वह क्यों वहां नहीं गए और पीड़ितों की हाल खबर ली। अब जब प्रधानमंत्री, अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी के बाद हुए शुभ आशीर्वाद समारोह में पहुंचे तो नेहा सिंह राठौर ने फिर उन्हें घेर लिया है।

अनंत-राधिका के वेडिंग फंक्शन में भोजपुरी स्टार्स का जलवा, पवन सिंह ने ‘लॉलीपॉप’ से जमाई महफिल | पर्दे की बात | 15 JULY | 12 PM 15.07.2024

मुंबई में इन दिनों अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी की धूम है। तीन दिनों से उनकी शादी जश्न चल रहा है। इसकी शुरुआत 12 जुलाई से हुई, जब कपल शादी के बंधन में बंधा। बॉलीवुड-साउथ से लेकर इंटरनेशनल स्टार, राजनीतिक जगत से राजनेता और पीएम मोदी तक ने शुभ आशीर्वाद सेरेमनी में शिरकत की।

हार्दिक के साथ किस लड़की की फोटो हो रही वायरल | पर्दे की बात | 12 JULY | 4 PM 12.07.2024

भारतीय क्रिकेट टीम के हीरो और ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं। वाइफ नताशा स्टेनिकोविक के साथ तलाक की खबरों को लेकर लगातार हेडलाइन्स में बने हुए हैं।

जब राज कुमार ने की रामानंद सागर की ऐसी बेइज्जती, कुत्ते को सुना ठुकराई स्क्रिप्ट | पर्दे की बात | 12 JULY | 12 PM 12.07.2024

हिंदी सिनेमा जगत के दिग्गज एक्टर राज कुमार आज भले ही इस दुनिया में नहीं हैं लेकिन, अपने जमाने के रौबदार एक्टर रहे हैं। वो फिल्मों में अपनी शर्तों पर करते रहे हैं। उनका रुआब ऐसा था कि प्रोड्यूसर और डायरेक्टर तक उनसे खौफ खाते थे

‘होस्ट नहीं है तो मजा नहीं है’ शिल्पा शिंदे को नहीं पसंद आई अनिल कपूर की Bigg Boss OTT 3 में होस्टिंग | पर्दे की बात | 11 JULY | 4 PM 11.07.2024

Bigg Boss OTT का ये तीसरा सीजन पिछले सीजन से काफी अलग है। सबसे बड़ी बात इस बार शो के होस्ट भी अलग हैं। सलमान खान की जगह अब इसे अनिल कपूर होस्ट कर रहे हैं। दर्शकों को उनकी होस्टिंग पसंद आ रही है, लेकिन उन्हें सलमान खान की कमी भी खल रही है। ‘बिग बॉस 11’ की विनर शिल्पा शिंदे ने भी इसपर अपनी प्रतिक्रिया दी है और कहा है कि सलमान खान की जगह कोई नहीं ले सकता

चियान विक्रम की ‘थंगलान’ के आगे भूल जाएंगे KGF और सालार, दमदार ट्रेलर रिलीज | पर्दे की बात | 11 JULY | 12 PM 11.07.2024

साउथ एक्टर चियान विक्रम पिछले कुछ समय से फिल्म ‘थंगलान’ को लेकर चर्चा में हैं। फैंस को भी उनकी इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार रहा है। ऐसे में अब इसका ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है, जो असल में जबरदस्त, रहस्यमय और एक्शन से भरपूर है

अस्पताल में भर्ती उर्वशी रौतेला, ‘एनबीके 109’ की शूटिंग के दौरान आई गंभीर चोट | पर्दे की बात | 10 JULY | 4 PM 10.07.2024

उर्वशी रौतेला को लेकर खबर आ रही है कि वह अस्पताल में भर्ती हैं। उन्हें फिल्म ‘एनबीके 100’ की शूटिंग के दौरान घायल हो गई थीं, जिससे उन्हें गंभीर चोट आई है और उन्हें हॉस्पिटल में एडमिट किया गया है।

अनुराग कश्यप की बेटी ने अनंत अंबानी की शादी पर किया कटाक्ष, बताया ‘सर्कस’, बोलीं- ‘आत्मसम्मान के लिए नहीं गई’ | पर्दे की बात | 10 JULY | 12 10.07.2024

उर्वशी रौतेला को लेकर खबर आ रही है कि वह अस्पताल में भर्ती हैं। उन्हें फिल्म ‘एनबीके 100’ की शूटिंग के दौरान घायल हो गई थीं, जिससे उन्हें गंभीर चोट आई है और उन्हें हॉस्पिटल में एडमिट किया गया है। बताया जा रहा है कि एक्ट्रेस को फ्रैक्चर हुआ है और इस वक्त हैदराबाद के एक अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है

विशाल पांडे को थप्पड़ मारने वाले अरमान मलिक कितने अमीर? जानें दोनों की नेट वर्थ | पर्दे की बात | 9 JULY | 4 PM 09.07.2024

विवादास्पद रियलिटी शो Bigg Boss OTT 3 को इस बार अभिनेता अनिल कपूर (Anil Kapoor) होस्ट कर रहे हैं। ओटीटी प्लेटफॉर्म Jio Cinema पर प्रसारित होने वाले ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ का तीसरा हफ्ता चल रहा है और अभी तक काफी हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिल चुका है। अपनी दो पत्नियों के साथ ‘बिग बॉस’ के घर में आए पॉप्युलर यूट्यूबर अरमान मलिक ने हाल ही में घर के एक दूसरे सदस्य विशाल पांडे को थप्पड़ जड़ दिया है।

सिंगर उषा उत्थुप के पति जानी चाको को टीवी देखने के दौरान आया कार्डियक अरेस्ट, हुआ निधन | पर्दे की बात | 9 JULY | 12 PM 09.07.2024

मशहूर गायिका उषा उत्थुप पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उन्हें लेकर बुरी खबर सामने आ रही है कि उनके पति जानी चाको का निधन हो गया है। उन्होंने सोमवार, 8 जुलाई को कोलकाता में अंतिम सांस ली। उनकी मौत की वजह कार्डियक अरेस्ट को बताया जा रहा है

बिग बॉस ओटीटी 3: विशाल पांडे को थप्पड़ मारने वाले अरमान मलिक हो जाएंगे घर से बाहर? | पर्दे की बात | 8 JULY | 4 PM 08.07.2024

बिग बॉस ओटीटी के इस सीजन में अरमान मलिक अपनी दोनों पत्नियों कृतिका मलिक और पायल मलिक के साथ पहुंचे थे, मगर पायल मलिक घर से बेघर हो चुकी हैं। बाहर निकलकर वो उन सभी ट्रोल्स का जवाब दे रही हैं जो अरमान, पायल और कृतिका को लेकर किए जा रहे हैं।

‘आपके बाप-दादा अंग्रेजों के जूते चाट रहे थे…’, गद्दार का बेटा कहे जाने बरसे जावेद अख्तर | पर्दे की बात | 8 JULY | 12 PM 08.07.2024

जावेद अख्तर को फिल्मों के साथ-साथ उनकी बेबाकी के लिए भी जाना जाता है। वो फिल्मों के लिए जितने अच्छे लिरिक्स और कहानियां लिखते हैं ठीक उसी तरह देश और राजनीति से जुड़े मुद्दों पर भी अपनी राय रखते हैं। हाल ही में उन्होंने अगले अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव को लेकर ट्वीट किया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर हेटर्स उनकी और अमेरिका की पूर्व प्रथम महिला मिशेल ओबामा के बारे में बुरा-भला कहने लगे

जान्हवी कपूर, मानुषी छिल्लर से जस्टिन बीबर तक, अंनत-राधिका के प्री-वेडिंग फंक्शन में लगा सितारों का तांता | पर्दे की बात | 4 JULY | 4 PM 04.07.2024

बिजनेस टाइकून मुकेश अंबानी के सबसे छोटे बेटे अनंत अंबानी की शादी से पहले अब एक और तीन दिन का प्री-वेडिंग फंक्शन चल रहा है, जिसमें बॉलीवुड के सितारों का तांता लगा। जान्हवी कपूर अपने बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के साथ पहुंची। मानूषी छिल्लर ने भी पहले दिन के फंक्शन में शिरकत की

Listen to the Jansatta - पर्दे की बात podcast in Replaio

Radio and podcasts in one app - free, with no sign-up. Install today and do not miss the launch

Get it on Google Play

Replaio is not a podcast publisher; show names, artwork and audio belong to their authors and are distributed through public RSS feeds.