Express Audio

Jansatta - पर्दे की बात

News EN ↓ 977 episodes

कौन सी फिल्म रिलीज होने वाली है, किसे दर्शकों ने ​किया पसंद। किस वेब-सीरीज का है आपको बेसब्री से इंतजार। कौन सा गाना मचा रहा है धूम। एंटरटेनमेंट की खबरों से रहना है अपडेट तो सुनिए जनसत्ता पर्दे की बात।

Author

Express Audio

Category

News

Podcast website

www.spreaker.com

Latest episode

Aug 14, 2024

Where to listen?

Podcasts in the app Replaio Radio Coming soon

Podcasts are coming to the app soon. Install now and be the first to see a whole new take on podcasts

Get it on Google Play Install for free Android 5M+ downloads · 4.8 rating iOS soon

Episodes

बॉलीवुड ही नहीं साउथ में भी होती है फिल्मों की नकल, कौन करता है जानिए | पर्दे की बात | 14 Aug | 12 PM 14.08.2024

कई बार कहा जाता है कि बॉलीवुड वाले साउथ की फिल्मों की कॉपी करते हैं और करोड़ों छापते हैं। कई हिंदी फिल्में हैं जो साउथ का रीमेक है और उसने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की है। इनमें सबसे पहले ‘गजनी’ का नाम आता है, जो साउथ की फिल्म ‘गजनी’ का ही हिंदी रीमेक थी।

‘थिएटर में आओ न अपनी औकात दिखाओ’ OTT एक्टर्स को लेकर डेविड धवन के बयान पर भड़के यूजर्स | पर्दे की बात | 13 Aug | 4 PM 13.08.2024

हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के जाने माने फिल्ममेकर डेविड धवन ने ओटीटी के एक्टर्स को लेकर बड़ा बयान दिया है। उनके मुताबिक ओटीटी पर जो एक्टर्स अच्छा काम कर रहे हैं वो थिएटर में अपना टैलेंट नहीं दिखा सकते, वह ऐसा करने से डरते हैं

‘हैप्पी बर्थडे माय जान’ श्रीदेवी की बर्थ एनिवर्सरी बोनी कपूर ने शेयर की अनदेखी तस्वीर, देख इमोशनल हुए फैंस | पर्दे की बात | 12 Aug | 12 PM 13.08.2024

हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की पहली फीमेल सुपरस्टार यानी श्रीदेवी की आज 61वीं बर्थ एनिवर्सरी है। उनका जन्म 13 अगस्त, 1963 में तमिलनाडु में हुआ था। आज उनके जन्मदिन के मौके पर उनका परिवार उन्हें याद कर भावुक हो रहा है।

‘तुम जहरीली घास खा लेना…’, ट्विंकल खन्ना ने क्यों दी थी अक्षय कुमार को जहर खाने की सलाह? | पर्दे की बात | 12 Aug | 4 PM 12.08.2024

अक्षय कुमार इन दिनों फिल्म ‘सरफिरा’ को लेकर चर्चा में हैं। इसमें वो राधिका मदान के साथ लीड रोल में नजर आने वाले हैं। फिल्म को 15 अगस्त के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। बॉक्स ऑफिस पर इसकी टक्कर दो फिल्मों ‘स्त्री 2’ और ‘वेदा’ से है।

‘अभी भी शादीशुदा हूं…’, ऐश्वर्या संग तलाक की खबरों पर अभिषेक बच्चन ने तोड़ी चुप्पी! | पर्दे की बात | 12 Aug | 12 PM 12.08.2024

अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय पिछले कुछ समय से तलाक की खबरों को लेकर चर्चा में हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में लगातार कयास लगाए जा रहे थे कि इनके बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा है। एक्ट्रेस को भी कई बार बच्चन परिवार से अलग-थलग देखा गया।

ओटीटी पर रिलीज हुई कार्तिक आर्यन की ‘चंदू चैंपियन’, जानें किस प्लेटफॉर्म पर हुई स्ट्रीम | पर्दे की बात | 9 Aug | 4 PM 09.08.2024

कार्तिक आर्यन की फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ ने भले ही ज्यादा कमाई नहीं कि मगर जिसने भी फिल्म देखी वो कार्तिक आर्यन की तारीफ किए बिना नहीं रह पाया। एक्टर ने फिल्म के लिए कड़ी मेहनत की थी, 2 साल तक स्ट्रिक्ट डाइट का पालन किया और कोई भी मीठी चीज को हाथ नहीं लगाया

CJI डीवाई चंद्रचूड़ की अनोखी पहल, सुप्रीम कोर्ट के जजों में हो आपसी जुड़ाव इसलिए होगी इस फिल्म की स्क्रीनिंग | पर्दे की बात | 9 Aug | 12 PM 09.08.2024

भारत के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) डीवाई चंद्रचूड़ ने अनोखी पहल की है। आज 9 अगस्त, शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट के संचार प्रभाग में हिंदी फिल्म ‘लापता लेडीज’ की स्क्रीनिंग होगी। इस दौरान सुप्रीम कोर्ट के सभी जज और उनके परिवार के सदस्य शामिल होंगे।

‘जब पीना शुरू होते थे तो रुकते ही नहीं थे…’, नॉन स्टॉप ड्रिंक करते थे धर्मेंद्र? | पर्दे की बात | 8 Aug | 4 PM 08.08.2024

बॉलीवुड में पिछले पांच दशकों से राज कर रहे एक्टर धर्मेंद्र (Dharmendra) ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम किया है। उन्होंने ‘शोले’ जैसी कई हिट फिल्में दी है। उनकी एक्टिंग और एक्शन पर फैंस तो फिदा थे लेकिन, वहीं लड़कियां उनके लुक पर भी मरती थीं। उनकी एक झलक पाने का लोग बेसब्री से इंतजार करते थे

‘अकेली रह रही थी’ महेश भट्ट संग अफेयर की खबरों पर बोलीं ‘आशिकी’ एक्ट्रेस- मैं यंग लड़की थी और…| पर्दे की बात | 8 Aug | 12 PM 08.08.2024

फिल्म ‘आशिकी’ एक्ट्रेस अनु अग्रवाल किसी अपने समय की बेस्ट एक्ट्रेसेस में से एक थी। ये उनकी पहली फिल्म थी और इसी ने उन्हें रातों- रात स्टार बना दिया था। फिल्म में उनकी और राहुल रॉय की जोड़ी और गाने खूब हिट हुए थे।

CineGram: जब अमिताभ बच्चन ने रेखा को जड़ दिया था थप्पड़, जया नहीं कोई और थी इसका कारण | पर्दे की बात | 7 Aug | 12 PM 07.08.2024

फिल्मी दुनिया के गलियारों में एक जोड़ी खूब मशहूर थी और वो थी रेखा और अमिताभ बच्चन की। इन दोनों की लव स्टोरी के कई किस्से आज भी याद किए जाते हैं। 80 के दशक में इनके अफेयर के बहुत चर्चे थे

100 करोड़ बजट, 8-9 फाइट सीक्वेंस! 13 भाषाओं में होगी रिलीज, फिल्म नहीं बवाल है एक्शन प्रिंस ध्रुव सरजा की ‘मार्टिन’ | पर्दे की बात | 6 Aug | 06.08.2024

सिनेमाघरों में एक बार फिर से साउथ फिल्मों का बोलबाला देखने के लिए मिल रहा है। बॉक्स ऑफिस पर एक बाद एक दक्षिणी फिल्मों को अच्छा खासा रिस्पांस मिल रहा है। साल 2024 में बॉक्स ऑफिस पर ‘महाराजा’ और ‘कल्कि 2898 एडी’ जैसी फिल्मों का बोलबाला देखने के लिए मिला है

TV Adda: आने वाले 3 महीने हिना खान के लिए हैं काफी मुश्किल? टैरो कार्ड रीडर ने दी काम छोड़ने की सलाह | पर्दे की बात | 6 Aug | 12 PM 06.08.2024

हिना खान इस वक्त ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही हैं। पहले उन्होंने फैंस को जानकारी दी थी कि उन्हें थर्ड स्टेज ब्रेस्ट कैंसर है, इसके बाद उन्होंने कीमोथेरेपी का अपडेट दिया और फिर अपने बाल काट दिए थे

TV Adda: अक्षय कुमार, शाहरुख खान के नाम पर दिगांगना सूर्यवंशी ने ठगे पैसे? लगा धोखाधड़ी का आरोप | पर्दे की बात | 5 Aug | 4 PM 05.08.2024

टीवी का पॉपुलर शो ‘एक वीर की अरदास…वीरा’ में वीरा का रोल प्ले कर घर-घर में फेमस हुईं एक्ट्रेस दिगांगना सूर्यवंशी अब फिल्मों और सीरीज में काम कर रही हैं। टीवी पर नेम और फेम कमाने के बाद एक्ट्रेस ने फिल्मों का रुख किया। यहां उन्होंने हिंदी से लेकर साउथ तक में काम किया। बॉलीवुड में उन्होंने ‘जलेबी’, ‘फ्राइडे’ और ‘रंगीला राजा’ में काम किया

सीएम के बेटे से लगाया दिल, फिर करियर के पीक पर शादी के लिए छोड़ी एक्टिंग | पर्दे की बात | 5 Aug | 12 PM 05.08.2024

बॉलीवुड एक्ट्रेस जेनेलिया देशमुख और रितेश देशमुख की जोड़ी को इंडस्ट्री का पावरकपल कहा जाता है। इनके जेस्चर पोस्चर को फैंस काफी पसंद करते हैं। कई इंटरव्यूज में दोनों की लव लाइफ और रिश्तों को लेकर बात भी की जा चुकी है। जहां आज थोड़े समय में ही रिश्ते टूट जाते हैं वहीं, इस कपल ने अच्छे रिश्ते की मिसाल दी है।

विशाल पांडे ने अरमान मलिक को बताया बैल बुद्धि, पायल और कृतिका को दिया ये टैग | पर्दे की बात | 2 Aug | 4 PM 02.08.2024

बिग बॉस ओटीटी 3 का ग्रैंड फिनाले आज है, और इस सीजन को आज अपना विनर मिल जाएगा। वहीं बिग बॉस ओटीटी 3 से बाहर हो चुके कंटेस्टेंट्स इंटरव्यू देने में व्यस्त हैं। विशाल पांडे का एक इंटरव्यू वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने अरमान मलिक, पायल मलिक और कृतिका मलिक को टैग दिया है।

कृतिका को टॉप 5 में देख नाखुश दीपक चौरसिया, रणवीर शौरी करने वाले हैं सबको हैरान | पर्दे की बात | 2 Aug | 12 PM 02.08.2024

आज वो दिन आ गया जिसका दर्शकों को इंतजार था। ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ अपने आखिरी पड़ाव पर आ गया है और कुछ ही घंटों में शो के विजेता के नाम की घोषणा हो जाएगी। इस वक्त शो में टॉप 5 कंटेस्टेंट बचे हैं, जो हैं रणवीर शौरी, सना मकबूल, नैजी, साई केतन और कृतिका मलिक

जब विधु विनोद चोपड़ा ने अमिताभ बच्चन को गिफ्ट की थी 4 करोड़ की रोल्स रॉयस | पर्दे की बात | 1 Aug | 4 PM 01.08.2024

विधु विनोद चोपड़ा अपने इंटरव्यूज में खुलकर अपनी बात रखने के लिए जाने जाते हैं। हाल ही में फिल्ममेकर ने अपनी 2007 की फ़िल्म एकलव्य: द रॉयल गार्ड को लेकर कुछ दिलचस्प किस्से सुनाए

पेरिस ओलंपिक 2024 में भारतीय बैडमिंटन के नेशनल कोच हैं तापसी पन्नू के पति, ऐसे हुई थी पहली मुलाकात | पर्दे की बात | 1 Aug | 12 PM 01.08.2024

बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू 1 अगस्त को अपना 37वां जन्मदिन मना रही हैं। तापसी पन्नू के जन्मदिन के कुछ दिन बाद ही उनकी फिल्म ‘फिर आई हसीन दिलरुबा’ रिलीज होने वाली है। जी हां! ये फिल्म 9 अगस्त को नेटफ्लिक्स पर आने वाली है

अभिषेक संग तलाक की खबरों के बीच न्यूयॉर्क में छुट्टियां मना रहीं ऐश्वर्या राय! फैंस बोले- अच्छा है टॉक्सिक ससुराल वालों से… | पर्दे की बात | 31.07.2024

अभिषेक बच्चन से अलग होने की खबरों के बीच कुछ दिन पहले ऐश्वर्या राय अपनी बेटी आराध्या के साथ एयरपोर्ट पर नजर आई थीं। दरअसल ऐश्वर्या राय इस वक्त न्यूयॉर्क में छुट्टियां मना रही हैं और इसकी तस्वीर उनकी एक फैन ने इंटरनेट पर शेयर की है

Bigg Boss OTT 3 से बाहर हुए लवकेश कटारिया और अरमान मलिक, शो को मिले टॉप 5 कंटेस्टेंट्स | पर्दे की बात | 30 JULY | 12 PM 31.07.2024

बिग बॉस ओटीटी 3’ के ग्रैंड फिनाले वीक में शॉकिंग एविक्शन हुआ है, शो से एक नहीं दो कंटेस्टेंट्स के बाहर होने की खबर सामने आ रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक लव कटारिया और अरमान मलिक एलिमिनेट हो चुके हैं

‘वो मेरे लिए मर चुका है’ रणवीर शौरी पर भड़कीं सना मकबूल, बोलीं- मैं अपनी पर आ जाऊं तो वो नेकेड हो | पर्दे की बात | 30 JULY | 4 PM 30.07.2024

बिग बॉस ओटीटी 3’ का फिनाले नजदीक है। शो में लोगों की इक्वेशन बदलते देखी गई, लेकिन जो लोग शुरू से आखिर तक दुश्मन बने हैं, वो हैं सना मकबूल और रणवीर शौरी। दोनों के बीच अक्सर अनबन देखी जाती है, अब दोनों के बीच बात इतनी बढ़ गई कि उन्होंने एक दूसरे पर पर्सनल कमेंट तक किए। हाल ही में, मेकर्स ने नया प्रोमो जारी किया

राज्यसभा में जया अमिताभ बच्चन कहे जाने पर आग बबूला हुईं जया बच्चन, रोते-रोते कही ये बड़ी बात | पर्दे की बात | 30 JULY | 12 PM 30.07.2024

अभिनेत्री और समाजवादी पार्टी की सदस्य जया बच्चन की नाराजगी के किस्से आए दिन सामने आते रहते हैं। सोमवार को भी कुछ ऐसा ही हुआ, जब वह राज्यसभा में आग बबूला हो गईं। पहले वह डिप्टी-चेयरमैन हरिवंश पर भड़कीं और फिर दिल्ली के कोचिंग सेंटर में हुए हादसे का जिक्र कर इमोशनल हो गईं।

बर्थडे पर संजय दत्त के फैंस को मिला बड़ा तोहफा, ‘केडी द डेविल’ से सामने आया धांसू फर्स्ट लुक | पर्दे की बात | 29 JULY | 4 PM 29.07.2024

बॉलीवुड एक्टर पिछले कुछ समय से साउथ फिल्मों में विलेन बनकर स्क्रीन पर छाए हुए हैं। उनका किरदार और अंदाज दर्शकों और फैंस का दिल जीत ले रहा है। ऐसे में वो लगातार साउथ की बड़ी फिल्मों का हिस्सा बन रहे हैं।

पायल या कृतिका, दोनों पत्नियों में किसे सबसे ज्यादा प्यार करते हैं अरमान मलिक? | पर्दे की बात | 29 JULY | 12 PM 29.07.2024

रियलिटी शो ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ इन दिनों काफी चर्चा में बना हुआ है। शो अपने अंतिम पड़ाव में है। ये फिनाले से महज कुछ कदम ही दूर है। ग्रैंड फिनाले 2 अगस्त को होने वाला है। घर में केवल 7 कंटेस्टेंट ही बचे हैं, जिनके बीच ट्रॉफी के लिए तगड़ा कॉम्पिटीशन देखने के लिए मिल रहा है

जानबूझकर प्रोड्यूसर फिल्म में रखते थे जीनत अमान के नहाने वाले सीन | पर्दे की बात | 26 JULY | 4 PM 26.07.2024

जिस वक्त फिल्मों में हीरोइन सूट और साड़ी पहनती थीं, तब जीनत अमान ने बिकिनी पहनकर हवा का रुख बदल दिया था। उनके अलग-अलग ग्लैमरस लुक का हर कोई दीवाना हुआ करता था। ज्यादातर फिल्मों में उन्होंने बोल्ड सीन दिए और उनके नहाने वाले भी कई सीन रहे हैं।

Listen to the Jansatta - पर्दे की बात podcast in Replaio

Radio and podcasts in one app - free, with no sign-up. Install today and do not miss the launch

Get it on Google Play

Replaio is not a podcast publisher; show names, artwork and audio belong to their authors and are distributed through public RSS feeds.