Express Audio

Jansatta - पर्दे की बात

News EN ↓ 977 episodes

कौन सी फिल्म रिलीज होने वाली है, किसे दर्शकों ने ​किया पसंद। किस वेब-सीरीज का है आपको बेसब्री से इंतजार। कौन सा गाना मचा रहा है धूम। एंटरटेनमेंट की खबरों से रहना है अपडेट तो सुनिए जनसत्ता पर्दे की बात।

Author

Express Audio

Category

News

Podcast website

www.spreaker.com

Latest episode

Aug 14, 2024

Where to listen?

Podcasts in the app Replaio Radio Coming soon

Podcasts are coming to the app soon. Install now and be the first to see a whole new take on podcasts

Get it on Google Play Install for free Android 5M+ downloads · 4.8 rating iOS soon

Episodes

दूसरे धर्म की लड़की पर दिल हार बैठे थे पंकज उधास, जानिए सिंगर की लवस्टोरी | पर्दे की बात | 27.February| 12 PM 27.02.2024

मशहूर गजल गायक पंकज उधास का आज यानी 26 फरवरी को निधन हो गया है। सिंगर ने 73 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है। उनके निधन की जानकारी उनकी बेटी नायाब ने सोशल मीडिया पर दी है। वो लंबे समय से बीमार थे। वो उम्र संबंधी बीमारियों से जूझ रहे थे। 10 दिन पहले अस्पताल में भर्ती हुए थे। उनका अंतिम संस्कार मंगलवार को किया जाएगा।उनके निधन से म्यूजिक इंडस्ट्री में गम का माहौल है। पंकज उधास के गानों को...

‘अकाउंट में 257 रुपए बचे थे…’, ’12वीं फेल’ एक्ट्रेस को याद आए स्ट्रगल के दिन | पर्दे की बात | 26.February| 4 PM 26.02.2024

विक्रांत मैसी और मेधा शंकर स्टारर फिल्म ’12वीं फेल’ पिछले साल यानी कि 2023 की बेस्ट फिल्म रही है। इसे ना केवल लोगों ने बल्कि बॉलीवुड सेलेब्स तक ने पसंद किया है। इसमें विक्रांत ने आईपीएस अफसर मनोज कुमार और मेधा ने आईआरएस अफसर श्रद्धा जोशी का रोल प्ले किया है। इन किरदारों में दोनों को काफी पसंद किया गया है। इनकी केमिस्ट्री भी स्क्रीन पर खूब जमी है। इसे IMDB की लिस्ट में हाइएस्ट रेटिंग 9.1 मिली है। इ...

‘झलक दिखला जा 11’ में मनीषा रानी ने मारी बाजी, शो को मिले टॉप 5 फाइनलिस्ट | पर्दे की बात | 26.February| 12 PM 26.02.2024

टीवी रियलिटी शो ‘झलक दिखला जा’ का सीजन 11 इन दिनों काफी चर्चा में है। शो में एक से बढ़कर एक कंटेस्टेंट अपनी परफॉर्मेंस से जजेस का दिल जीत रहे हैं। ऐसे में अब इस शो का ग्रैंड फिनाले होने वाला है। ये इसके बेहद ही नजदीक पहुंच गया है। 2 मार्च को शो का विनर मिल जाएगा। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि इसकी ट्रॉफी कौन घर ले जाता है। लेकिन, इससे पहले शो को इसके 5 फाइनलिस्ट मिल गए हैं। इसमें एक नाम मनीषा रानी...

‘मैं सड़कों पर होता और…’, जब अमीन सयानी ने अमिताभ बच्चन को किया रिजेक्ट, फिर खुद बताया था सच | पर्दे की बात | 25.February | 8:30 PM 25.02.2024

एंटरटेनमेंट की दुनिया में इस हफ्ते परेशान करने वाली खबरें सामने आ रही हैं, जहां बीते दिन दिग्गज एक्टर ऋतुराज सिंह का निधन हो गया था। तो वहीं आज यानी 21 फरवरी को रेडियो/विविध भारती के सबसे जाने-माने अनाउंसर व टॉक शो होस्ट अमीन सयानी का निधन हो गया है। उन्होंने 91 साल की उम्र में आखिरी सांस ली।जानकारी के मुताबिक मंगलवार की रात उन्हें दिल का दौरा पड़ा जिसके बाद उन्हें मुंबई के एचएन रिलायंस अस्पताल ले...

आज भी समाज को आईना दिखा रहा है हिंदी सिनेमा | पर्दे की बात | 25.February | 7 PM 25.02.2024

सिनेमा ने समाज को हर दौर में आईना दिखाया है। समाज की खामियों को पहचान कर सिनेमा उस पर उंगली रखता है, और समाज उसे स्वीकार कर, ठीक कर आगे बढ़ता है। समाज चाहे बदलता हो, सिनेमाई आईना कभी नहीं बदला। समाज में डाकू से लेकर डॉन तक आए, सिनेमा ने दिखाए। समाज में छुआछूत, दहेज प्रथा, भ्रष्टाचार, अन्याय दिखा तो सिनेमा ने उसके सामने आईना रख दिया। प्रतिभा पलायन हुआ तो ‘पूरब और पश्चिम’ से लेकर ‘स्वदेश’ बनी। बहुएं...

हिंदी सिनेमा से गुम होती खलनायिका | पर्दे की बात | 25.February | 6 PM 25.02.2024

अब फिल्मों में खलनायिकाएं कम ही देखने को मिलती हैं जबकि पहले उनके बिना फिल्में अधूरी सी लगती थीं। अगर हम खलनायकों को फिल्म का अहम पात्र मानते हैं तो खलनायिकाओं की अहमियत भी किसी भी कीमत पर कम नहीं आंकी जा सकती है। पहले खलनायक सेठ, साहूकार, जमींदार, ठेकेदार, सूदखोर लाला या लंपट बनिया हुआ करता था जो नायक-नायिका और जनता का केवल शोषण करते थे। आज खलनायक का रूप बदला है। अब उसकी शक्ल तस्कर, देशद्रोही, बद...

हिंदी सिनेमा में विदेशी कलाकार | पर्दे की बात | 25.February | 5 PM 25.02.2024

देशी हीरोइनों के लिए हिंदी फिल्मों के दरवाजे खुलने की सिर्फ यही मिसाल नहीं है। पिछले दो दशक में हिंदी फिल्मों में दर्जन से ज्यादा विदेशी हीरोइनें दिखाई दी हैं। भारतीय कलाकारों को सही भूमिका देने में विदेशी फिल्मकारों ने भले ही उदासीनता बरती हो, भारत में विदेशी कलाकारों और खास कर हीरोइनों का इस्तेमाल करने का उत्साह कभी नहीं थमा। इसका इतिहास काफी पुराना और दिलचस्प है। हालांकि बीते सालों में इस तरह क...

डायरेक्टर के दफ्तर के बाहर रोके गए देव आनंद, वॉचमैन के पूछने पर शुरू किए थे सवाल | पर्दे की बात | 25.February | 4 PM 25.02.2024

Dev Anand 21 साल की उम्र में बंबई आए थे और अपने कॉन्फिडेंस के बलबूते फिल्म प्रोड्यूसर को इंप्रेस कर डाला था। देव आनंद की छवि देख कर उस वक्त वह फिल्म प्रोड्यूसर भी उन्हें देखता रह गया था। देव आनंद ने फिल्म ‘हम एक हैं’ से अपने करियर की शुरुआत की थी। फिल्म इंडस्ट्री में देव आनंद का रुतबा ऐसा था जैसा आज तक किसी एक्टर का न हो सका। बेहद खूबसूरत काया वाले देव आनंद जब काला कोट पहनते थे तो लाखों करोड़ों लड...

राजेश खन्ना संग ‘आन मिलो सजना’ में काम कर रही थीं आशा पारेख, बार-बार कैंसल हो जाती थी शूटिंग | पर्दे की बात | 25.February | 3 PM 25.02.2024

राजेश खन्ना की फिल्म 'आन मिलो सजना' की शूटिंग बार-बार रद्द कर दी जाती थी। इस बात का खुलासा आशा पारेख ने किया था। बॉलीवुड के मशहूर एक्टर राजेश खन्ना ने अपनी फिल्मों और अपने अंदाज से हिंदी सिनेमा में जबरदस्त पहचान बनाई है। राजेश खन्ना को हिंदी सिनेमा का ‘पहला सुपरस्टार’ भी कहा जाता था। एक्टर ने फिल्मी दुनिया में ‘आखिरी खत’ से कदम रखा था, लेकिन उन्हें सबसे ज्यादा लोकप्रियता फिल्म ‘अराधना’ के जरिए मिल...

शूटिंग के लंच ब्रेक में रचा ली थी शादी, जानिए कैसी थी देव आनंद की लव लाइफ | पर्दे की बात | 25.February | 2 PM 25.02.2024

बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर देव आनंद को हिंदी सिनेमा का सबसे रोमांटिक हीरो के तौर पर याद किया जाता है। आनंद ने न सिर्फ पर्दे पर रोमांटिक किरदार निभाए बल्कि असल जिंदगी में भी वह बेहद रोमांटिक इंसान थे। वैसे तो देव आनंद की फैन फॉलोइंग पूरी दुनिया में थी, लेकिन वह लड़कियों के बीच ज्यादा पॉपुलर थे।लेकिन आपको बता दें कि देव आनंद का दिल भी कई लड़कियों के लिए धड़क चुका है। इस बात का जिक्र उन्होंने खुद अपनी ऑ...

हिंदी सिनेमा के लोक क्या है जानिए | पर्दे की बात | 25.February | 12 PM 25.02.2024

लोक की पूरी बनावट लयदार है। यहां न तो कुछ कर्कश है और न ही कुछ तुच्छ। आस्था और परंपरा के तटों से टकराती लोकगीतों की धारा ने सिनेमा और समाज को किस तरह प्रभावित किया है, यह देखना-समझना खासा दिलचस्प है। खासतौर पर हिंदी सिनेमा ने जिस तरह लोक टेरों को अपनाया है, वह कलात्मक प्रयोग का बड़ा आयाम तो है ही, यह संस्कृति और अभिव्यक्ति के लिहाज से भी लाजवाब प्रयोग है।बीसवीं सदी से लेकर अब तक जिस कला ने कम समय म...

नौ भाई-बहन थे देव आनंद, छोटे भाई विजय ने भांजी से की थी शादी | पर्दे की बात | 25.February | 1 PM 25.02.2024

देव आनंद ज‍िंंदा होते तो इस साल (26 स‍ितंबर, 2023) सौ साल के हो गए होते। वे सशरीर भले नहीं हैं, लेक‍िन अपने करोड़ों प्रशंसकों के द‍िलों में ज‍िंंदा है। तभी तो देश अपने अजीज सिने कलाकार देव आनंद के जन्म की 100वीं सालगिरह मना रहा है।हिंदी सिनेमा के स्टाइल आइकन रहे देव आनंद का जन्म 26 सितंबर, 1923 को गुरदासपुर जिले में हुआ था। तब उनका नाम धरमदेव पिशोरीमल आनंद हुआ करता था। वह 20 साल की उम्र में घर से...

फेमस रेडियो अनाउंसर अमीन सयानी के बारे में | पर्दे की बात | 25.February | 10 AM 25.02.2024

फेमस रेडियो अनाउंसर अमीन सयानी का हार्ट अटैक से निधन, 91 साल की उम्र में ली अंतिम सांस ...एंटरटेनमेंट की दुनिया में एक बार फिर सन्नाटा छा गया है। जाने-माने रेडियो होस्ट अमीन सयानी का निधन हो गया है। दिग्गज रेडियो प्रेजेंटर ने 91 की उम्र में अंतिम सांस ली। जानकारी के मुताबिक मंगलवार की रात उन्हें दिल का दौरा पड़ा जिसके बाद उन्हें मुंबई के एचएन रिलायंस अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्होंने अंतिम सांस ल...

‘आदमियों को पैसे देने चाहिए…’ डेट पर बिल स्प्लिट करने वाली महिलाओं को जया बच्चन ने बताया मूर्ख | पर्दे की बात | 23.February| 4 PM 23.02.2024

नव्या नवेली नंदा के पॉडकास्ट का नया एपिसोड काफी दिलचस्प है। इस पॉडकास्ट में नव्या, महिलाओं से जुड़े मुद्दों पर बात करती हैं। नव्या नवेली नंदा ने आदमियों की सोच के बारे में जानने के लिए इस बाद अपने भाई अगस्त्य नंदा को बुलाया। उनके साथ ही शो की रेगुलर गेस्ट जया बच्चन और श्वेता बच्चन ने भी उनके साथ बात की।इस एपिसोड में इसपर बात की गई कि कैसे पिछले कुछ सालों में पुरुषत्व के बारे विचार कैसे बदले हैं। न...

जबरदस्त एक्शन और स्टंट से भरपूर है ‘क्रैक’ | पर्दे की बात | 23.February| 12 PM 23.02.2024

फिल्म ‘क्रैक: जीतेगा तो जिएगा’ को सिनेमाघरों में रिलीज कर दिया गया है। इसकी रिलीज का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार था। इसकी रिलीज के साथ ही अब वो इंतजार खत्म हो गया है। फिल्म का निर्देशन आदित्य दत्त ने किया है, जो कि इससे पहले विद्युत के साथ ‘कमांडो 3’ जैसी फिल्म बना चुके हैं। ऐसे में अब ‘क्रैक’ के साथ इनकी जोड़ी एक बार फिर से साथ में आई है। ये एक स्पोर्ट्स थ्रिलर फिल्म है, जिसमें दमदार एक्शन और स्...

किसान आंदोलन को लेकर नेहा सिंह राठौर ने साधा केंद्र सरकार पर निशाना | पर्दे की बात | 22.February| 4 PM 22.02.2024

लोक गायिका नेहा सिंह राठौर अकसर ही चर्चा में बनी रहती हैं। वह गीतों के जरिए सरकार की नाकामियों पर व्यंगात्मक अंदाज में सवाल उठाती हैं। इसको लेकर कई बार अलग-अलग जिले और राज्यों ने उनके खिलाफ मुकदमे भी दर्ज हुए हैं। यूपी में का बा…गीत से वह सुर्खियों में आई थीं। उसके बाद से उनका हर एक गीत सोशल मीडिया पर खूब वायरल होता है।वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और लगभग हर मुद्दे पर अपनी राय रखती नजर आ...

बाबर आजम के नाम हुआ बड़ा रिकॉर्ड, विराट कोहली और क्रिस गेल जैसे दिग्गजों को पीछे छोड़ा | खेल खबर | 22.February| 1 PM 22.02.2024

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान बाबर आजम ने बुधवार, 21 फरवरी को टी20 प्रारूप में सबसे तेज 10,000 रन बनाने वाले बल्लेबाज बनकर बड़ी उपलब्धि हासिल की। बाबर ने केवल 271 पारियों में यह उपलब्धि हासिल की। उन्होंने वेस्टइंडीज के पूर्व स्टार क्रिस गेल के रिकॉर्ड को तोड़ दिया, जिन्होंने यह उपलब्धि हासिल करने के लिए 285 पारियां ली थीं। भारत के विराट कोहली 299 पारियों के साथ इस सूची में तीसरे स्थान पर हैं।पाकिस्तान...

रकुल प्रीत-जैकी भगनानी की शादी में शिल्पा शेट्टी ने लूटी लाइमलाइट, पति संग किया भांगड़ा | पर्दे की बात | 22.February| 12 PM 22.02.2024

बॉलीवुड एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी की शादी काफी चर्चा में रही है। कपल ने बीते दिन गोवा में डेस्टिनेशन वेडिंग की है। दोनों ने दो रीति-रिवाजों के साथ शादी की है। पहले तो रकुल-जैकी ने सिख फिर सिंधी रीति-रिवाजों के साथ सात फेरे लिए हैं। इनकी वेडिंग में बॉलीवुड सितारों का तांता लगा। इसमें शिल्पा शेट्टी ने पति राज कुंद्रा के साथ अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इसके साथ ही एक्ट्रेस ने वेडिंग सेरेमन...

गीतमाला की आवाज रहे पत्रकार, रेडियो कलाकार अमीन सयानी नहीं रहे | पर्दे की बात | 21.February| 4 PM 21.02.2024

फेमस रेडियो अनाउंसर अमीन सयानी का हार्ट अटैक से निधन, 91 साल की उम्र में ली अंतिम सांस ...एंटरटेनमेंट की दुनिया में एक बार फिर सन्नाटा छा गया है। जाने-माने रेडियो होस्ट अमीन सयानी का निधन हो गया है। दिग्गज रेडियो प्रेजेंटर ने 91 की उम्र में अंतिम सांस ली। जानकारी के मुताबिक मंगलवार की रात उन्हें दिल का दौरा पड़ा जिसके बाद उन्हें मुंबई के एचएन रिलायंस अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्होंने अंतिम सांस ल...

Dada Saheb Phalke Award 2024: शाहरुख खान को मिला बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड | पर्दे की बात | 21.February| 12 PM 21.02.2024

रेडियो के गोल्ड एरा की आवाज थम गई. अमीन सयानी का 91 साल की उम्र में निधन. गीतमाला और रेडियो ने दिलाई थी अमीन सयानी को लोकप्रियता. दादा साहब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कार समारोह में से एक है। सभी कलाकारों को उस उस दिन का बेसब्री इंतजार करते हैं, जब उन्हें उनकी मेहनत का फल इस अवॉर्ड के रूप में मिलता है। दादा साहेब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल अवॉर्ड 2024 का आयोजन कल यान...

मां बनने वाली हैं दीपिका पादुकोण | पर्दे की बात | 20.February| 4 PM 20.02.2024

दीपिका पादुकोण की प्रेग्नेंसी को लेकर खबर सामने आई है। हाल ही में एक्ट्रेस ने BAFTA में अपनी मौजूदगी दर्ज कराई थी, तभी से लेकर उनकी प्रेग्नेंसी की अटकलें लगाई जा रही हैं। कहा जा रहा है कि रणवीर सिंह और दीपिका के घर जल्द ही किलकारी गूंजने वाली है। कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि दीपिका का दूसरा ट्राइमेस्टर चल रहा है और जल्द ही वह मां बनेंगीं।द वीक की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि ह...

‘अनुपमा’ फेम मशहूर टीवी एक्टर ऋतुराज सिंह का निधन | पर्दे की बात | 20.February| 12 PM 20.02.2024

मशहूर टीवी एक्टर ऋतुराज सिंह का निधन हो गया है। जानकारी के मुताबिक, सोमवार देर रात कार्डियक अरेस्ट हुआ था। कई टीवी शो, वेब सीरीज और फिल्मों में अदाकारी कर चुके ऋतुराज सिंह मनोरंजन की दुनिया का बड़ा नाम हैं। उन्होंने 1993 से लेकर अब कई बड़े सीरियल में काम किया है। हिटलर दीदी, ज्योती, दिया और बाती हम, आहट, अदालत में उन्होंने काम किया है।टीवी से बॉलीवुड तक में अपनी अपने अभिनय से लोगों का दिल जीतने वा...

शादी के बंधन में बंधीं टीवी की पार्वती | पर्दे की बात | 19.February| 4 PM 19.02.2024

टीवी सीरियल ‘देवों के देव महादेव’ में पार्वती का रोल प्ले करने वाली एक्ट्रेस सोनारिका भदौरिया पिछले कुछ दिनों से अपनी शादी की खबरों को लेकर चर्चा में रही हैं। वो मंगेतर विकास पराशर संग वेडिंग को लेकर सुर्खियों में रही हैं। बीते दिनों ही उनकी शादी की रस्में शुरू हुई थीं। ऐसे में अब फैंस का इंतजार खत्म हो गया है। सोनारिका शादी के बंधन में बंध गई हैं। दुल्हन के जोड़े में एक्ट्रेस की पहली झलक भी सामने...

BAFTA 2024: ‘ओपेनहाइमर’ ने फिर मारी बाजी, मिले सबसे ज्यादा अवॉर्ड | पर्दे की बात | 19.February| 12 PM 19.02.2024

हॉलीवुड फिल्म ‘ओपेनहाइमर’ 2023 की बेस्ट फिल्मों में से एक रही है। इसने कई ग्लोबल अवॉर्ड्स अपने नाम किया। गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड में भी इस मूवी का जलवा देखने के लिए मिला था। ऐसे में हाल ही में आयोजित हुए 77वें बाफ्टा अवॉर्ड्स में इस मूवी ने फिर से बाजी मार ली है। इसने एक दो तीन नहीं बल्कि सात अवॉर्ड्स अपने नाम किए हैं। 77वें बाफ्टा (ब्रिटिश एकेडमी फिल्म अवॉर्ड्स) का आयोजन बीते दिन ही किया गया। इसमें क...

सूफी का तसव्वुर, आशिक का खयाल मजाज लखनवी के किस्से | पर्दे की बात | 18.February | 8:30 PM 18.02.2024

भारत ने गुलामी का लंबा दौर देखा है। इस मुल्क के इतिहास को देखकर यह बात बेहतर तरीके से कही-समझी जा सकती है कि अभिव्यक्ति और स्वाधीनता को अलग कर नहीं देखा जा सकता। स्वाधीनता हासिल करने के लिए अभिव्यक्ति माध्यम तो है ही, वह स्वाधीनता की पहली और बड़ी शर्त भी है। यह भी कि अभिव्यक्ति का स्वाधीन मिजाज उसे कभी रूढ़िग्रस्त नहीं होने देता है। प्रगतिशीलता उसका आंतरिक मन-मिजाज है। इस तरह खुली और जागरूक अभिव्यक्...

Listen to the Jansatta - पर्दे की बात podcast in Replaio

Radio and podcasts in one app - free, with no sign-up. Install today and do not miss the launch

Get it on Google Play

Replaio is not a podcast publisher; show names, artwork and audio belong to their authors and are distributed through public RSS feeds.